MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4

प्रश्न 1.
(i) एक चर वाले, (ii) दो चर वाले समीकरण के रूप में y = 3 का ज्यामितीय निरूपण कीजिए।
हल:
(i) समीकरण y = 3 का एक चर वाले समीकरण के रूप में ज्यामितीय निरूपण :
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 1
अतः समीकरण y = 3 का एक चर वाले समीकरण के रूप में अभीष्ट ज्यामितीय निरूपण चित्र 4.11 में है।

(ii) समीकरण y = 3 का दो चर वाले समीकरण के रूप में ज्यामितीय निरूपण :
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 1a
अतः समीकरण y = 3 का दो चर वाले समीकरण रूप में ज्यामितीय निरूपण चित्र 4.12 में है
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
(i) एक चर वाले (ii) दो चर वाले समीकरण के रूप में 2x + 9 = 0 का ज्यामितीय निरूपण कीजिए।
हल:
(i) समीकरण 2x + 9 = 0 ⇒ x = -9/2 का एक चर वाले समीकरण के रूप में ज्यामितीय निरूपण :
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 2
अतः समीकरण 2x + 9 = 0 का एक चर वाले समीकरण के रूप में अभीष्ट ज्यामितीय निरूपण का चित्र 4.13 में है।

(ii) समीकरण 2x + 9 = 0 का दो चर वाले समीकरण के रूप में ज्यामितीय निरूपण :
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.4 2a
अतः समीकरण 2x + 9 = 0 का दो चर वाले समीकरण के रूप में अभीष्ट ज्यामितीय निरूपण चित्र 4.14 में है।

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक

MP Board Class 9th Science Chapter 6 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 77

प्रश्न 1.
ऊतक क्या है?
उत्तर:
ऊतक-“उन कोशिकाओं का समूह जो आकृति में समान होता है तथा किसी कार्य को एक साथ सम्पन्न करता है, ऊतक कहलाता है।”.

प्रश्न 2.
बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है?
उत्तर:
बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का उपयोग- बहुकोशिकीय जीवों में श्रम विभाजन होता है जिसमें विभिन्न क्रियाकलापों का सम्पादन एवं संचालन विभिन्न ऊतकों द्वारा किया जाता है इसलिए बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का महत्वपूर्ण उपयोग होता है।

प्रश्न शृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 81

प्रश्न 1.
प्रकाश-संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस की।

प्रश्न 2.
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
वाष्पोत्सर्जन के द्वारा पौधों में जल का नियमन होता है।

प्रश्न श्रृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 83

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
तीन:

  1. पैरेनकाइमा
  2. कॉलेनकाइमा
  3. स्क्ले रेनकाइमा।

प्रशन 2.
प्ररोह का शीर्षस्थ विभंज्योतक कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
जड़ों एवं तनों की वृद्धि वाले भाग में।

प्रश्न 3.
नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है?
उत्तर:
स्क्लेरेनकाइमा ऊतक का।

प्रश्न 4.
फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
फ्लोएम के संघटक, निम्न चार होते हैं –

  1. चालनी नलिका
  2. साथी कोशिकाएँ
  3. फ्लोएम पैरेनकाइमा
  4. फ्लोएम रेशा।

प्रश्न शृंखला-4# पृष्ठ संख्या 87

प्रश्न 1.
उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
उत्तर:
पेशीय ऊतक।

प्रश्न 2.
न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?
उत्तर:
न्यूरॉन देखने में धागों जैसी संरचना होती है जिससे पतले लम्बे बालों जैसी संरचना निकली होती है।

प्रश्न 3.
हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएँ।
उत्तर:
हृदय पेशी के लक्षण:

  1. हृदय पेशी अनैच्छिक पेशी होती है।
  2. यह जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती है।
  3. इन पेशियों की कोशिकाएँ बेलनाकार, शाखाओं वाली और एककेन्द्रकीय होती हैं।

प्रश्न 4.
एरिओलर ऊतक के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
एरिओलर ऊतक के कार्य:

  1. अंगों के भीतर की खाली जगह को भरता है।
  2. आन्तरिक भागों को सहारा प्रदान करता है।
  3. ऊतकों की मरम्मत में सहायता प्रदान करता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 9th Science Chapter 6 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
ऊतक को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
ऊतक की परिभाषा:
“उन कोशिकाओं का समूह जो आकृति में समान होती हैं तथा किसी कार्य को एक साथ सम्पन्न करती हैं, ऊतक कहलाता है।”

प्रश्न 2.
कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं?
उत्तर:
जाइलम ऊतक निम्न चार प्रकार के तत्वों से मिलकर निर्मित होता है –

  1. ट्रेकीड (वाहिनिका)
  2. वाहिका
  3. जाइलम पैरेनकाइमा
  4. जाइलम फाइबर (रेशे)।

प्रश्न 3.
पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
उत्तर:
सरल स्थायी ऊतक पतली कोशिका भित्ति वाली जीवित तथा बन्धन मुक्त सरल कोशिकाओं से मिलकर बनता है जबकि जटिल स्थायी ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है जो परस्पर मिलकर एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं।

प्रश्न 4.
कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेनकाइमा, कॉलेनकाइमा और स्क्लेरेनकाइमा के बीच भेद स्पष्ट करें।
उत्तर:
पैरेनकाइमा की कोशिका भित्ति बहुत पतली होती है, कॉलेनकाइमा की कोशिका भित्ति लचीली होती है जबकि स्क्लेरेनकाइमा की कोशिका भित्ति लिग्निन के कारण मोटी और दृढ़ होती है।

प्रश्न 5.
रन्ध्र के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
रन्ध्र के कार्य:

  1. वायुमण्डल से गैसों का आदान-प्रदान करना।
  2. वाष्पोत्सर्जन द्वारा पौधों में जल का नियमन करना।

प्रश्न 6.
तीनों प्रकार के पेशीय रेशों में चित्र बनाकर अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पेशीय ऊतकों के तीन प्रकार (रेखित, अरेखित एवं कार्डियक) में अन्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 1
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 2
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 3
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 4

प्रश्न 7.
कार्डियक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है?
उत्तर:
हृदय का लयबद्ध होकर निरन्तर स्पन्दन कराना।

प्रश्न 8.
रेखित, अरेखित तथा कार्डियक (हृदयक) पेशियों में शरीर में स्थिति, कार्य और स्थान के आधार पर अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 5

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
न्यूरॉन का नामांकित चित्र बनाइए। (2018)
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 6

प्रश्न 10.
निम्नलिखित के नाम लिखें –
(a) ऊतक जो मुँह के भीतरी अस्तर का निर्माण करता है।
(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
(c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।
(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।
(e) तरल आधात्री सहित संयोजी ऊतक।
(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।
उत्तर:
(a) एपिथीलियमी ऊतक
(b) कण्डरा
(c) फ्लोएम
(d) वसामय ऊतक
(e) रक्त
(f) तन्त्रिका ऊतक (न्यूरॉन)।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें-त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वक्कीय नलिका का अस्तर, संवहन बण्डल।
उत्तर:
त्वचा-एपिथीलियमी ऊतक, पौधे का वल्क-स्क्लेरेनकाइमा सरल स्थायी ऊतक। अस्थि-संयोजी ऊतक, वृक्कीय नलिका का अस्तर-घनाकार एपिथीलियम। संवहन बण्डल-जटिल स्थायी ऊतक।

प्रश्न 12.
पैरेनकाइमा ऊतक किस क्षेत्र में पाया जाता है?
उत्तर:
पत्तियों, जड़ों एवं तनों में।

प्रश्न 13.
पौधों में एपीडर्मिस की क्या भूमिका है ?
उत्तर:
पौधों में एपीडर्मिस की भूमिका-एपीडर्मिस पौधों के सभी भागों की रक्षा करती है तथा पानी की हानि को रोकती है।

प्रश्न 14.
छाल (कॉक) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?
उत्तर:
छाल (कॉर्क) पौधों की जल हानि को रोकती है। यह पौधों की यान्त्रिक आघातों एवं परजीवी कवक के प्रवेश से रक्षा करती है तथा सुरक्षा आवरण बनाती है।

प्रश्न 15.
निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें –
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 7
उत्तर:

  1. पैरेनकाइमा
  2. स्क्लेरेनकाइमा
  3. फ्लोएम।

MP Board Solutions

MP Board Class 9th Science Chapter 6 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 9th Science Chapter 6 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-से ऊतक में मृत कोशिकाएँ पायी जाती हैं?
(a) मृदूतक
(b) दृढ़ोतक
(c) स्थूलकोण ऊतक
(d) उपकला ऊतक
उत्तर:
(b) दृढ़ोतक

प्रश्न 2.
तने की परिधि निम्नलिखित के कारण बढ़ती है –
(a) शीर्षस्थ विभज्योतक
(b) पार्श्व विभज्योतक
(c) अन्तर्विष्ट विभज्योतक
(d) ऊर्ध्व विभज्योतक।
उत्तर:
(b) पार्श्व विभज्योतक

प्रश्न 3.
कौन-सी कोशिका में छिद्रिल कोशिका भित्ति नहीं होती?
(a) वाहिनिकाएँ
(b) सहचर कोशिकाएँ
(c) चालनी कोशिकाएँ
(d) वाहिकाएँ।
उत्तर:
(b) सहचर कोशिकाएँ

प्रश्न 4.
आँत्र पचे हुए भोजन को अवशोषित करती है। उपकला कोशिकाओं का कौन-सा प्रकार इसके लिए उत्तरदायी है?
(a) स्तरित शल्की उपकला
(b) स्तम्भाकार उपकला
(c) तओ रेशे उपकला
(d) घनाकार उपकला।
उत्तर:
(b) स्तम्भाकार उपकला

प्रश्न 5.
किसी व्यक्ति की दुर्घटना में हाथ की दोनों बड़ी हड्डियाँ (अस्थियाँ) अपने स्थान से हट गईं। निम्नलिखित में से कौन-सा सम्भावित कारण हो सकता है ?
(a) कण्डरा का टूटना
(b) कंकाल पेशी का टूटना
(c) स्नायु का टूटना
(d) एरिओलर (गर्तिका) ऊतक का टूटना।
उत्तर:
(c) स्नायु का टूटना

प्रश्न 6.
काम करते समय एवं दौड़ते समय आप अपने हाथ-पैर आदि अंगों को हिलाते हैं। निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही है?
(a) चिकनी पेशियाँ संकुचित होकर अस्थियों को चलायमान करने के लिए स्नायु को खींचती हैं।
(b) चिकनी पेशियाँ संकुचित होकर अस्थियों को चलायमान करने के लिए कण्डराओं को खींचती हैं।
(c) कंकाल पेशियाँ संकुचित होकर अस्थियों को चलायमान करने के लिए स्नायु को खींचती हैं।
(d) कंकाल पेशियाँ संकुचित होकर अस्थियों को चलायमान करने के लिए कण्डराओं को खींचती
उत्तर:
(d) कंकाल पेशियाँ संकुचित होकर अस्थियों को चलायमान करने के लिए कण्डराओं को खींचती

प्रश्न 7.
कौन-सा पेशी-युग्म अनैच्छिक पेशियों के रूप में कार्य करता है?
(i) स्तरित पेशियाँ
(ii) चिकनी पेशियाँ
(iii) हृद पेशियाँ
(iv) कंकाल पेशियाँ।

(a) (i) तथा (ii)
(b) (ii) तथा (iii)
(c) (iii) तथा (iv)
(d) (i) तथा (iv)
उत्तर:
(b) (ii) तथा (iii)

प्रश्न 8.
पादपों में विभज्योतक ऊतक
(a) स्थानीकृत एवं स्थायी होते हैं।
(b) कुछ भागों तक वे सीमित नहीं होते।
(c) स्थानीकृत एवं विभाजनकारी कोशिकाओं के बने होते हैं।
(d) परिमाण में बढ़ते रहते हैं।
उत्तर:
(c) स्थानीकृत एवं विभाजनकारी कोशिकाओं के बने होते हैं।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से बाह्यत्वचा (एपीडर्मिस) का कौन-सा कार्य नहीं है?
(a) प्रतिकूल परिस्थितियों में बचाव
(b) गैसीय विनिमय
(c) जल संवहन
(d) वाष्पोत्सर्जन
उत्तर:
(c) जल संवहन

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्न में से किसमें उपास्थि नहीं पायी जाती?
(a) नाक में
(b) कान में
(c) वृक्क में
(d) कंठ में
उत्तर:
(c) वृक्क में

प्रश्न 11.
मानव शरीर में वसा निम्नलिखित में भण्डारित होती है –
(a) घनाकार उपकला में
(b) वसा ऊतक में
(c) अस्थियों में
(d) उपास्थि में
उत्तर:
(b) वसा ऊतक में

प्रश्न 12.
अस्थि आधात्री में किसकी अधिक मात्रा होती है?
(a) फ्लुओराइड एवं कैल्सियम की
(b) कैल्सियम एवं फॉस्फोरस की
(c) कैल्सियम एवं पोटैशियम की
(d) फॉस्फोरस एवं पोटैशियम की
उत्तर:
(b) कैल्सियम एवं फॉस्फोरस की

प्रश्न 13.
संकुचनशील प्रोटीन पाई जाती है –
(a) अस्थियों में
(b) रुधिर में
(c) पेशियों में
(d) उपास्थि में
उत्तर:
(c) पेशियों में

प्रश्न 14.
ऐच्छिक पेशी पाई जाती है –
(a) आहार नाल में
(b) पाद में
(c) आँख की परितारिका (आइरिस) में
(d) फेफड़ों (फुफ्फुस) की श्वसनी में
उत्तर:
(b) पाद में

प्रश्न 15.
तन्त्रिका ऊतक कहाँ नहीं पाये जाते?
(a) मस्तिष्क में
(b) मेरुरज्जु में
(c) कण्डराओं में
(d) तन्त्रिका में।
उत्तर:
(c) कण्डराओं में

प्रश्न 16.
तन्त्रिका कोशिका में कौन नहीं होता?
(a) तंत्रिकाक्ष
(b) तंत्रिका के अन्तिम सिरे
(c) कण्डराएँ
(d) द्रुमिकाएँ (डेण्ड्राइट)
उत्तर:
(c) कण्डराएँ

प्रश्न 17.
निम्नलिखित में से कौन-सी संरचना ऊतकों की मरम्मत तथा अंगों के खाली स्थान को भरने में सहायता करती है?
(a) कण्डरा
(b) वसा ऊतक
(c) गर्तिका (एरिओलर)
(d) उपास्थि
उत्तर:
(c) गर्तिका (एरिओलर)

प्रश्न 18.
निम्नलिखित में कौन-सा पेशीय ऊतक है जो बिना थके जीवन भर लगातार कार्य करता रहता है?
(a) कंकाल पेशी
(b) हृद पेशी
(c) चिकनी पेशी
(d) ऐच्छिक पेशी
उत्तर:
(b) हृद पेशी

प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से कौन-सी कोशिकाएँ शरीर के उपास्थिमय ऊतकों में पाई जाती हैं?
(a) मास्ट कोशिकाएँ
(b) क्षारकरंजी (बेसोफिल)
(c) ऑस्टियोसाइट
(d) उपास्थि अणु
उत्तर:
(d) उपास्थि अणु

MP Board Solutions

प्रश्न 20.
फ्लोएम में पाए जाने वाले निर्जीव पदार्थ हैं –
(a) सहचर कोशिकाएँ
(b) फ्लोएम तन्तु
(c) फ्लोएम मृदूतक
(d) चालनी नलिकाएँ
उत्तर:
(b) फ्लोएम तन्तु

प्रश्न 21.
निम्नलिखित में से किसमें परिपक्वता के समय केन्द्रक लोप नहीं होता है?
(a) सहचर कोशिकाएँ
(b) लाल रुधिर कणिकाएँ
(c) वाहिकाएँ
(d) चालनी नलिका कोशिकाएँ।
उत्तर:
(a) सहचर कोशिकाएँ

प्रश्न 22.
मरुस्थली पादपों में जल ह्रास की दर में निम्नलिखित में से किसके कारण कमी आती है?
(a) उपत्वचा (क्यूटिकल)
(b) स्टोमेटा
(c) लिग्निन
(d) सुबेरिन
उत्तर:
(a) उपत्वचा (क्यूटिकल)

प्रश्न 23.
एक लम्बे वृक्ष में अनेक शाखाएँ होती हैं। इन सभी शाखाओं में जल के पाश्र्वीय संवहन में सहायता करने वाले ऊतक हैं –
(a) स्थूलकोण ऊतक
(b) जाइलम मृदूतक
(c) मृदूतक (पैरेनकाइमा)
(d) जाइलम वाहिकाएँ
उत्तर:
(d) जाइलम वाहिकाएँ

प्रश्न 24.
खेत में उगे गन्ने के पौधे के अग्रभाग को यदि काटकर हटा दिया जाए तो भी वह पौधा लम्बाई में बढ़ता रहता है। ऐसा निम्नलिखित में से किस कारण होता है?
(a) ऐधा (कैम्बियम)
(b) शीर्षस्थ विभज्योतक
(c) पाीय विभज्योतक
(d) अंतर्वेशी विभज्योतक
उत्तर:
(d) अंतर्वेशी विभज्योतक

प्रश्न 25.
एक कील को वृक्ष के तने में भूमि सतह से एक मीटर की ऊँचाई पर ठोंक दिया गया है। तीन वर्ष के पश्चात् यह कील –
(a) निचले स्तर पर आ जायेगी
(b) उच्चतर स्तर पर आ जायेगी
(c) उसी स्थान पर बनी रहेगी
(d) पार्श्व में पहुँच जायेगी।
उत्तर:
(c) उसी स्थान पर बनी रहेगी

प्रश्न 26.
मृदूतक कोशिकाएँ होती हैं –
(a) अपेक्षाकृत अविशिष्टीकृत एवं पतली भित्ति वाली
(b) मोटी भित्ति युक्त एवं विशिष्टीकृत
(c) लिग्निन युक्त
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(a) अपेक्षाकृत अविशिष्टीकृत एवं पतली भित्ति वाली

प्रश्न 27.
पादपों में लचीलापन निम्नलिखित में से किसके कारण होता है?
(a) स्थूलकोण ऊतक
(b) दृढ़ोतक
(c) मृदूतक
(d) हरित ऊतक।
उत्तर:
(a) स्थूलकोण ऊतक

प्रश्न 28.
कॉर्क कोशिकाओं में निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति होने से उनकी जल तथा गैसों के लिए पारगम्यता समाप्त हो जाती है?
(a) सेलुलोज
(b) लिपिड
(c) सुबेरिन
(d) लिग्निन
उत्तर:
(c) सुबेरिन

प्रश्न 29.
स्थलीय पर्यावरण में पादपों की उत्तरजीविता उनमें निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण सम्भव होती है?
(a) अन्तर्विष्ट विभज्योतक
(b) संवहन ऊतक
(c) शीर्षस्थ विभज्योतक
(d) मृदूतक।
उत्तर:
(b) संवहन ऊतक

प्रश्न 30.
जिम्नोस्पर्म (अनावृतबीजी पौधों) में जल संवहन ऊतक सामान्यतया निम्नलिखित में से किसमें पाये जाते हैं?
(a) वाहिकाएँ
(b) चालनी नलिकाएँ
(c) वाहिनिकाएँ
(d) जाइलम तन्तु
उत्तर:
(c) वाहिनिकाएँ

MP Board Solutions

प्रश्न 31.
पौधों में जल तथा खनिज का संवहन होता है – (2019)
(a) फ्लोएम द्वारा
(b) मृदूतक द्वारा
(c) जाइलम द्वारा
(d) इन सभी के द्वारा।
उत्तर:
(c) जाइलम द्वारा

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. रुधिर कणिकाओं का अस्तर ……………. से बना होता है।
2. छोटी अथवा क्षुद्रान्त का अस्तर ……………. से बना होता है।
3. वृक्क नलिकाओं का अस्तर ……………. से बना होता है।
4. पक्ष्माभिका उपकला कोशिकाएँ हमारे शरीर के ……………. में पाई जाती हैं।
5. कॉर्क की भित्तियों पर …………….. होता है, जिसके कारण ये गैस एवं जल के लिए अपारगम्य होती है।
6. …………….. में छिद्रित भित्तियों वाली नलिकाकार कोशिकाएँ होती हैं और ये सजीव होती हैं।
7. अस्थियों में कठोर आधात्री होता है जो …………. एवं ………….. से बना होता है।
8. ……………. जटिल ऊतक के प्रकार हैं।
9. …………….. में द्वार कोशिकाएँ होती हैं।
10. कॉर्क की कोशिकाओं में पाए जाने वाले रसायन को …………….. कहते हैं।
11. नारियल का छिलका ………….. ऊतकों का बना होता है।
12. ……………. पादपों को लचीलापन प्रदान करता है।
13. ……………. एवं …………….. दोनों संवहनी ऊतक है।
14. जाइलम के द्वारा मृदा से …………… एवं …………… का अभिगमन होता है।
15. फ्लोएम …………….. से ……………. को पौधे के दूसरे अंगों में पहुँचाने का कार्य करता है।
उत्तर:

  1. शल्की उपकला
  2. स्तम्भाकार उपकला
  3. घनाकार उपकला
  4. श्वसन पथ
  5. सुबेरिन
  6. चालनी नलिकाओं
  7. कैल्सियम, फॉस्फोरस
  8. जाइलम, फ्लोएम
  9. रन्ध्र
  10. सुबेरिन
  11. दृढ़
  12. स्थूलकोण ऊतक
  13. जाइलम, फ्लोएम
  14. जल, खनिज लवण
  15. पत्ती, भोजन।

सही जोड़ी बनाना
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 8
उत्तर:

  1. → (v)
  2. → (iv)
  3. → (iii)
  4. → (i)
  5. → (ii)
  6. → (vi)

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 9
उत्तर:

  1. → (i)
  2. → (ii)
  3. → (iv)
  4. → (iii)
  5. → (v)

सत्य/असत्य कथन

1. मृदूतक ऊतकों में अन्तराकोशिक स्थान होता है।
2. स्थूलकोण ऊतकों की कोशिकाओं के कोने अनियमित रूप से मोटे हो जाते हैं।
3. शीर्षस्थ एवं अन्तर्विष्ट विभज्योतक स्थायी ऊतक होते हैं।
4. विभज्योतकी कोशिकाओं की प्रारम्भिक अवस्था में रसधानियाँ नहीं होती हैं।
5. रुधिर के आधात्री (मैट्रिक्स) में प्रोटीन, लवण एवं हॉर्मोन होते हैं।
6. दो अस्थियाँ, स्नायु की वजह से जुड़ी होती हैं।
7. कण्डरा रेशेहीन एवं कमजोर (फ्रेजाइल) ऊतक होते हैं।
8. उपास्थि संयोजी ऊतक का एक प्रकार है।
9. मैट्रिक्स का स्वरूप ऊतकों के कार्यों के अनुसार भिन्न-भिन्न प्रकार का होता है।
10. वसा का संग्रह त्वचा के नीचे एवं आन्तरिक अंगों के मध्य होता है।
11. उपकला ऊतकों के मध्य अन्तरकोशिकीय स्थान होते हैं।
12. रेखित पेशियों की कोशिकाएँ बहुकेन्द्रकीय एवं अशाखित होती हैं।
13. प्राणी शरीर का रक्षक ऊतक उपकला ऊतक होता है।
14. रुधिर वाहिकाओं, फुफ्फुस कूपिकाओं एवं वृक्क नलिकाओं का अस्तर (lining) उपकला ऊतकों का बना होता है।
15. उपकला स्तर, पारगम्य स्तर की तरह कार्य करता है।
16. उपकला स्तर बाहरी वातावरण तथा शरीर के मध्य पदार्थों के नियमन को नहीं होने देता।
उत्तर:

  1. सत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य
  5. सत्य
  6. सत्य
  7. असत्य
  8. सत्य
  9. सत्य
  10. सत्य
  11. असत्य
  12. सत्य
  13. सत्य
  14. सत्य
  15. सत्य
  16. असत्य।

MP Board Solutions

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
‘ऊतक’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
उत्तर:
बिचैट ने।

प्रश्न 2.
जड़ों द्वारा अवशोषित जल एवं खनिज लवणों के संवहन के लिए कौन-सा ऊतक उत्तरदायी है?
उत्तर:
जाइलम।

प्रश्न 3.
पत्तियों द्वारा निर्मित भोजन के संवहन के लिए कौन-सा ऊतक उत्तरदायी है?
उत्तर:
फ्लोएम।

प्रश्न 4.
पेशियों को अस्थियों से जोड़ने वाले ऊतक का नाम लिखिए।
उत्तर:
कण्डराएँ (टेण्डन्स)।

प्रश्न 5.
हड्डियों को हड्डियों से जोड़ने वाले ऊतक का नाम लिखिए।
उत्तर:
स्नायुः (लिगामेण्ट)।

प्रश्न 6.
आहार नाल, पित्ताशय एवं मूत्राशय में किस प्रकार का पेशी ऊतक पाया जाता है?
उत्तर:
अरेखित पेशी ऊतक।

प्रश्न 7.
हाथ एवं पैरों में किस प्रकार का पेशी ऊतक पाया जाता है?
उत्तर:
रेखित पेशी ऊतक।

प्रश्न 8.
द्रव संयोजी ऊतक का नाम लिखिए।
उत्तर:
रक्त।

प्रश्न 9.
मस्तिष्क में पाये जाने वाले ऊतक का नाम क्या है?
उत्तर:
तन्त्रिका ऊतक।

प्रश्न 10.
परजीवी के आक्रमण से पादप शरीर की कौन-सी संरचना रक्षा करती है?
उत्तर:
मोम वाले पदार्थ युक्त मोटी उपत्वचा (क्यूटिकल)।

MP Board Class 9th Science Chapter 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शीत क्षेत्रों के प्राणी एवं ठण्डे जल में रहने वाली मछलियों में उपत्वचीय वसा की अधिक मोटी परत पाई जाती है। क्यों ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
शीत क्षेत्रों के प्राणी एवं ठण्डे जल में रहने वाली मछलियों में उपत्वचीय वसा की अधिक मोटी परत पाई जाती है क्योंकि यह ताप नियमन के लिए उपत्वचीय रोधन की तरह कार्य करती है।

प्रश्न 2.
यदि एक पौधा युक्त गमले को एक काँच के जार से ढक देते हैं तो जार की दीवार पर पानी की बूंदें दिखाई देने लगती हैं। ऐसा क्यों ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
वाष्पोत्सर्जन के द्वारा पेड़-पौधे जलवाष्प उत्सर्जित करते हैं जो काँच के जार की ठंडी दीवारों से संघनित होकर पानी की बूंदों में परिवर्तित हो जाती है। इस कारण दीवारों पर पानी की बूंदें दिखाई देती हैं।

प्रश्न 3.
ऐच्छिक एवं अनैच्छिक पेशी के आधार पर निम्न क्रियाकलापों में भेद कीजिए –
(a) मेंढक का कूदना
(b) हृदय का पम्पिंग करना
(c) हाथ से लिखना
(d) आपकी आँतों में चॉकलेट की गति।
उत्तर:

(a) ऐच्छिक पेशी
(b) अनैच्छिक पेशी
(c) ऐच्छिक पेशी
(d) अनैच्छिक पेशी।

प्रश्न 4.
जलकुम्भी पानी की सतह पर तैरती रहती है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
फूले हुए पर्णवृन्तों में वायूतकों के होने के कारण इसकी पत्तियाँ जल से हल्की हो जाती हैं इसलिए तैरती रहती हैं।

प्रश्न 5.
जाइलम ऊतक के कार्य लिखिए। (2019)
उत्तर:
जाइलम ऊतक का कार्य है जड़ों द्वारा अवशोषित जल एवं खनिज लवणों को पत्तियों तक पहुँचाना।

MP Board Class 9th Science Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मृदूतक या पैरेनकाइमा का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मृदूतक या पैरेनकाइमा (Parenchyma)-मृदूतक पौधों में जड़, तना, पत्ती, फूल एवं फलों में प्रमुखता में पाये जाते हैं। इनकी कोशिकाएँ जीवित और पतली भित्ति वाली होती हैं। ये गोल, अण्डाकार या बहुतलीय (बहुकोणीय) होती हैं। इनके बीच में बड़ी रसधानी होती है तथा इनका कोशिकाद्रव्य सघन होता है। ये सामान्यतः समव्यासी होती हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 10

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
मृदूतकों या पैरेनकाइमा के प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
मृदूतकों या पैरेनकाइमा के प्रमुख कार्य –

  1. ये भोजन का संचय करते हैं।
  2. ये पौधों को दृढ़ता प्रदान करते हैं।
  3. ये अकार्बनिक पदार्थ रेजिन, टेनिन, गोंद कण आदि को संचित करते हैं।
  4. पेरेनकाइमा कोशिकाओं में जब क्लोरोफिल उपस्थित रहता है, तो इन्हें क्लोरेनकाइमा कहते हैं। ये ऊतक प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन निर्माण का कार्य करते हैं।

प्रश्न 3.
स्थूलकोण ऊतक या कॉलेनकाइमा का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
स्थूलकोण ऊतक या कॉलेनकाइमा (Collenchyma):
इनकी कोशिकाएँ जीवित, अवकाश रहित होती हैं तथा आकार लगभग बहुतलीय, सामान्यतः समव्यासी तथा अन्तरकोशिकीय मृदूतकों या पैरेनकाइमा की तरह होता है। इनकी भित्तियाँ सेल्यूलोज द्वारा स्थूलित होती हैं। यह स्थूलन इनके कोणों पर अधिक होता है। ये मजबूत एवं लचीली होती हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 11

प्रश्न 4.
दृढ़ोतक या स्क्लेरेनकाइमा का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दृढ़ोतक या स्क्ले रेनकाइमा (Sclerenchyma)इस प्रकार के ऊतकों की कोशिकाएँ प्रायः मृत, लम्बी तथा पतली होती हैं। इनकी भित्तियाँ लिग्निन द्वारा स्थूलित होती हैं। इनमें अन्तरकोशिकीय अवकाश नहीं होते हैं। कभी-कभी ये बहुत लम्बी और दोनों सिरों पर नुकीली होती हैं। दो कोशिकाओं के मध्य में सुस्पष्ट मध्य पटलिका होती है। कभी-कभी इनमें विशेष प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं जिन्हें स्क्लेरिड्स कहते हैं। ये ऊतक पौधों के कॉर्टेक्स, पिथ एवं कठोर बीज आदि में उपस्थित होते हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 12

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
दारू या जाइलम का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दारू या जाइलम (Xylem):
यह पौधे का काष्ठीय भाग है जो निम्नांकित चार प्रकार की कोशिकाएँ से बना होता है –

1. वाहिनिकाएँ या ट्रेकीड्स (Tracheids):
ये दोनों सिरों पर नुकीली नली के आकार की होती हैं।

2. वाहिकाएँ या वैसल्स (Tracheae or Vessels):
ये कई कोशिकाओं में बनी नली के आकार की होती हैं।

3. काष्ठ मृदूतक (Wood Parenchyma) या जाइलम पैरेनकाइमा (Xylem Parenchyma):
ये साधारण पैरेनकाइमा की तरह होती हैं।

4. काष्ठ तन्तु (Wood Fibres) या जाइलम तन्तु (Xylem Fibres) या जाइलम स्क्ले रेनकाइमा (Xylem Sclerenchyma):
ये लम्बे नुकीले तथा लिग्निन से स्थूलित तथा दृढ़ होते हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 13

प्रश्न 6.
अधोवाही या फ्लोएम का सचित्र वर्णन – मृदूतकी कीजिए।
उत्तर:
अधोवाही या फ्लोएम (Phloem):
यह जीवित संवहनी ऊतक है जो निम्न चार प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है –

1. चालनी नलिका (Sieve Tubes):
ये सहकोशिका नलिकाओं की तरह होती है जिनमें स्थान-स्थान पर चालनी पट्टिकाएँ होती हैं।

2. सहकोशिकाएँ (Companion Cells):
सदैव चालनी नलिकाओं के साथ पाई जाने वाली तथा आकार में लम्बी होती हैं। इसमें बड़ा केन्द्रक तथा अधिक मात्रा में जीवद्रव्य होता है।

3. अधोवाही मृदूतक या फ्लोएम पैरेनकाइमा चालनी नलिका (Phloem Parenchyma)
साधारण मृदूतक की तरह जीवित कोशिकाएँ होती हैं।

4. अधोवाही रेशे या बास्ट रेशे (Bast Fibres):
ये लम्बी, नुकीली तथा लिग्निन युक्त होती हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 14

प्रश्न 7.
विशिष्ट स्त्रावी ऊतकों का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
विशिष्ट स्रावी ऊतक-ये ऊतक दो प्रकार के होते हैं –

1. ग्रन्थिल स्त्रावी ऊतक (Glandular Secretory Tissues):
ये ग्रन्थि युक्त होते हैं तथा गोंद, रेजिन, तेल, सुगन्धित तेल एवं मकरन्द आदि का स्रावण करते हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 15
2. आक्षीरी स्रावी ऊतक (Latex Secretory Tissues):
ये नलिका युक्त होते हैं तथा आक्षीर या दूध जैसे पदार्थ का स्रावण करते हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 16

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
जाइलम एवं फ्लोएम में अन्तर स्पष्ट कीजिए। ये जटिल ऊतक क्यों कहलाते हैं ?
उत्तर:
जाइलम एवं फ्लोएम में अन्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 17
जाइलम एवं फ्लोएम दोनों में एक से अधिक प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं जो सामान्य कार्यों का समन्वयन करती हैं इसलिए इन्हें जटिल ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 9.
रेखित पेशी का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
रेखित पेशी (Striated muscles):
सूक्ष्मदर्शी से देखने पर ये पेशियाँ हल्के तथा गहरे रंग की एक के बाद एक रेखाओं या धारियों की तरह दिखाई देती हैं। इसलिए इन्हें रेखित पेशी कहते हैं। इन पेशियों को हम अपनी इच्छानुसार गति करा सकते हैं इसलिए ये ऐच्छिक पेशियाँ कहलाती हैं। ये पेशियाँ प्रायः हड्डियों से जुड़ी होती हैं। इसलिए इन्हें कंकाल पेशी भी कहते हैं। ये शरीर को गति कराने में सहायक होती हैं। इनकी कोशिकाएँ लम्बी, बेलनाकार, शाखारहित एवं बहुनाभीय (बहुकेन्द्रकीय) होती हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 18

प्रश्न 10.
अरेखित पेशी का सचित्र वर्णन कीजिए। (2019)
उत्तर:
अरेखित पेशी (Unstriated muscles):
ये पेशियाँ उन अगों जो अनैच्छिक रूप से गति करते हैं, में पाई जाती हैं। ये आहार नाल, पित्ताशय, मूत्राशय, श्वासनली, रुधिर वाहिनियों आदि में पाई जाती हैं। इन्हें अनैच्छिक पेशियाँ भी कहते हैं। ये पेशी तर्कुरूप में होती हैं। इसमें द्रव्य भरा होता है जिसे सारकोप्लाज्म कहते हैं। कोशिकाद्रव्य में असंख्य पतले-पतले तन्तु रहते हैं, जिन्हें पेशी तन्तुक (Myofibrils) कहते हैं। इन्हीं तन्तुओं के कारण पेशियों का संकुचन व शिथिलन होता है। इनमें धारियाँ या रेखाएँ नहीं होती इसलिए ये अरेखित पेशी या चिकनी पेशी भी कहलाती हैं। इनकी कोशिकाएँ लम्बी तर्कुरूप एवं एकनाभिकीय (एककेन्द्रकीय) होती हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 19

प्रश्न 11.
हृदय पेशी का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हृदय पेशियाँ (कार्डियक पेशी) अनैच्छिक पेशी होती हैं। इसकी कोशिकाएँ बेलनाकार शाखाओं वाली तथा एककेन्द्रकीय होती हैं। ये पेशियाँ जीवनभर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 20

प्रश्न 12.
जाइलम के विभिन्न घटकों के नाम लिखिए तथा एक सजीव घटक का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
जाइलम के विभिन्न घटक:

  1. जाइलम वाहिनिका (ट्रैकीड)
  2. वाहिका
  3. जाइलम मृदूतक (जाइलम पैरेनकाइमा)
  4. जाइलम तन्तु (फाइबर)

सजीव घटक:
जाइलम मृदूतक (पैरेनकाइमा) का चित्र।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 21

प्रश्न 13.
फ्लोएम के विभिन्न अवयवों के चित्र बनाइए।
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 22

MP Board Solutions

प्रश्न 14.
ऐच्छिक एवं अनैच्छिक पेशी के बीच भेद कीजिए तथा प्रत्येक प्रकार का एक-एक उदाहरण दीजिए।
अथवा
रेखित तथा अरेखित पेशियों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (2019)
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 23
उदाहरण:

  1. ऐच्छिक पेशी-हाथ-पैरों की माँसपेशियाँ।
  2. अनैच्छिक पेशी-आमाशय की पेशियाँ।

प्रश्न 15.
वसीय ऊतक एवं रंगा ऊतक का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
वसीय ऊतक एवं रंगा ऊतक का नामांकित चित्र निम्नांकित है –
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 24

प्रश्न 16.
न्यूरॉन (तन्त्रिका कोशिका) का नामांकित चित्र बनाइए। (2019)
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 25

MP Board Solutions

MP Board Class 9th Science Solution Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तन्त्रिका कोशिका या तन्त्रिका ऊतक (न्यूरॉन) का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
तन्त्रिका कोशिका या तन्त्रिका ऊतक का सचित्र वर्णन:

तन्त्रिकीय ऊतक (Nervous Tissue):
यह ऊतक सोचने, समझने, संवेदनाओं, उद्दीपन या बाह्य परिवर्तनों को ग्रहण करने की क्षमता रखता है। यह दो विशिष्ट प्रकार की कोशिकाओं का बना होता है –

1. तन्त्रिका कोशिका (Neurons):
ये तन्त्रिका तन्त्र का निर्माण करती हैं व 4 से 135 u या अधिक व्यास की कोशिकाएँ हैं। ये दो भागों की बनी होती हैं –

(अ) कोशिकाकाय या सायटॉन (Cell Body or Cyton):
यह तन्त्रिका का मुख्य भाग है, इसके कोशिकाद्रव्य में छोटे-छोटे निसिल्स कण (Nissils granules) पाये जाते हैं।

(ब) कोशिका प्रवर्ध (Cell Processes):
कोशिकाकाय से एक या एक से अधिक छोटे-बड़े कोशिकाद्रव्यीय प्रवर्ध निकले रहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं –

  • डेण्ड्राइट्स (Dendrites)
  • एक्सॉन (Axon)।

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 26
2. न्यूरोग्लिया (Neurogloea):
ये एक्सॉन रहित कोशिकाएँ हैं जो तन्त्रिकाओं में आवरण बनाती हैं।

प्रश्न 2.
जालिकावत् एवं रेशेदार संयोजी ऊतकों के नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
जालिकावत् एवं रेशेदार संयोजी ऊतकों के नामांकित चित्र:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 27

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
उपकला ऊतकों के विभिन्न प्रकारों की संरचना एवं कार्यों का वर्णन कीजिए। उपकला ऊतक के कई तरह के चित्र भी बनाइए।
अथवा
उपकला ऊतक के प्रकारों का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उपकला ऊतक के प्रकार-उपकला ऊतक के निम्न प्रकार होते हैं:

1. सरल घनाकार उपकला ऊतक (Simple Cuboidal Epithelial Tissue):
ये घनाकार होते हैं इनकी लम्बाई, चौड़ाई, ऊँचाई बराबर होती है। यह स्वेद ग्रन्थियाँ, थायरॉइड ग्रन्थियाँ, यकृत, वृक्क नलिकाओं व जनदों में पाया जाता है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 28
2. सरल स्तम्भाकार ऊतक (Simple Columnar Epithelial Tissue)-इस ऊतक की कोशिकाएँ एक-दूसरे से सटी हुई व समान दिखाई देती हैं। इनके स्वतन्त्र सिरों पर सूक्ष्मांकुर (Microvilli) पाये जाते हैं। ये अवशोषण तल को बढ़ाते हैं व संवेदी अंगों से संवदेना ग्रहण करते हैं। पित्ताशय व पित्तवाहिनी की दीवार इसी ऊतक की बनी होती है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 29
3. स्तरित उपकला ऊतक (Stratified Epithelial Tissue):
इसमें कोशिकाएँ कई स्तरों में व्यवस्थित रहती हैं एवं स्तम्भाकार एवं जीवित होती हैं। इसमें जीवनपर्यन्त विभाजन की क्षमता पाई जाती है। विभाजन की क्षमता होने के कारण इसे जनन स्तर कहते हैं। यह ऊतक घर्षण करने वाले स्थानों, मुखगुहा, त्वचा, एपिडर्मिस, ईसोफेगस, नासा गुहा की म्यूकोसा, योनि आदि में पाया जाता है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 30
4. ग्रन्थिल उपकला ऊतक (Glandular Epithelial Tissue):
हमारे शरीर में कई प्रकार की ग्रन्थियाँ पाई जाती हैं। इन ग्रन्थियों की स्वतन्त्र आन्तरिक सतह पर पाये जाने वाले ऊतक को ग्रन्थिल उपकला ऊतक कहते हैं। ये ग्रन्थियाँ एककोशिकीय व बहुकोशिकीय होती हैं। ये ग्रन्थियाँ त्वचा, स्वेद ग्रन्थि, स्तन ग्रन्थि, तेल ग्रन्थि, लार ग्रन्थि, जठर ग्रन्थि, अग्न्याशयी ग्रन्थि में होती हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 31
5. सरल पक्ष्माभी उपकला ऊतक (Simple Ciliated Epithelial Tissue):
इस ऊतक की कोशिकाएँ स्तम्भाकार या घनाकार होती हैं। इसके सिरों पर छोटी-छोटी महीन धागों के समान रचनाएँ पायी जाती हैं, जिन्हें सिलिया (Cilia) कहते हैं। ये ऊतक अण्डवाहिनी (Oviduct), मूत्रवाहिनी (Ureter), मुखगुहा की श्लेष्मिका (Mucous membrane), टिम्पैनिक गुहा, मस्तिष्क एवं मेरुरज्जु की केन्द्रीय नाल (Central canal) तथा श्वास नली की भीतरी सतह पर पाये जाते हैं। इस ऊतक के पक्ष्माभ अन्य पदार्थों को धकेलने में मदद करते हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 32
6. सरल शल्की उपकला ऊतक (Simple Squamous Epithelial Tissue):
यह ऊतक शरीर की सतह का सुरक्षात्मक आवरण बनाता है। मूत्र नलिका, देहगुहा, हृदय के चारों ओर रक्षात्मक आवरण बनाता है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 33
7. संवेदी उपकला ऊतक (Sensory Epithelial Tissue):
ये स्तम्भी उपकला ऊतक का रूपान्तरण है। इनके सिरे पर संवेदी रोम (Sensory hair) पाये जाते हैं। ये रोम तन्त्रिका तन्तु से जुड़े रहते हैं। यह ऊतक घ्राण कोष, आँख की रेटिना तथा मुखगुहा की म्यूकस झिल्ली में पाया जाता है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 34

प्रश्न 4.
मानव शरीर में पायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की पेशियों के नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
मानव शरीर में निम्न तीन प्रकार की पेशियाँ पाई जाती हैं –

  1. रेखित पेशी
  2. अरेखित पेशी
  3. हृदयक पेशी (2018)।

1. रेखित पेशी का नामांकित चित्र:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 35
2. अरेखित पेशी का नामांकित चित्र:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 36
3. हृदयक पेशी का नामांकित चित्र:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 37

प्रश्न 5.
उपास्थि एवं अस्थि में अन्तर बताइए।
उत्तर:
उपास्थि एवं अस्थि में अन्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 38

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
मृदूतक एवं दृढ़ोतक में भेद कीजिए। इनके सभी भागों के नाम स्पष्ट रूप से लिखिए।
उत्तर:
मृदूतक एवं दृढ़ोतक में भेद:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 6 ऊतक image 39
1. मृदूतकों के भाग:
कोशिकाद्रव्य, केन्द्रक, मध्य पटलिका, हरित लवक, रसधानी, अन्तरकोशिकीय स्थान, प्राथमिक कोशिका भित्ति।

2. दृढ़ोतकों के भाग:
सँकरी अवकोशिका (ल्यूमेन), लिग्निनयुक्त मोटी भित्ति, साधारण गर्त युग्म।

प्रश्न 7.
कॉर्क की विशिष्टताएँ लिखिए। ये कैसे बनती हैं? इनकी भूमिका का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
कॉर्क की विशेषताएँ:

  1. कॉर्क कोशिकाएँ परिपक्व होने पर मर जाती हैं।
  2. ये कोशिकाएँ सघन रूप से व्यवस्थित होती हैं।
  3. कोशिकाओं में अन्तरकोशिकीय स्थान नहीं होते।
  4. कोशिकाओं की भित्तियों में एक रासायनिक पदार्थ सुबेरिन होता है।
  5. इनमें कोशिकाएँ अनेक स्तरों में व्यवस्थित होती हैं।

कॉर्क का बनना:
जैसे ही पादप वृद्धि करते हुए काफी समय का हो जाता है तो द्वितीय विभज्योतक की एक पट्टी तने की बाह्यत्वचा (एपीडर्मिस) का स्थान ले लेती है। इस विभज्योतक के कारण बाहरी सतह पर कटी कोशिकाओं का निर्माण होता है जिन्हें कॉर्क कहते हैं।

कॉर्क की भूमिका:
यह गैस व जल के लिए अपारगम्य होती है। यह तने एवं उनकी टहनियों (शाखाओं) को सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए –
1. पादपों में विभज्योतक एवं स्थायी ऊतकों में भेद कीजिए।
2. विभेदन की प्रक्रिया को परिभाषित कीजिए।
3. पादपों के किन्हीं दो सरल एवं दो जटिल स्थायी ऊतकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
1. विभज्योतकों की कोशिकाएँ अत्यधिक क्रियाशील होती हैं। इनके पास बहुत अधिक कोशिकाद्रव्य, पतली कोशिका भित्ति और स्पष्ट केन्द्रक होता है लेकिन रसधानी का अभाव होता है। ये ऊतक विभाजित होते रहते हैं इसी कारण पौधों के विभिन्न भागों में वृद्धि होती है। जबकि स्थायी ऊतक स्वयं विभज्योतकों से बनी नई कोशिकाओं से बनता है जो विभाजित होने की शक्ति खो देती हैं तथा ये विशिष्ट कार्य करती हैं।

2. विभेदन की परिभाषा:
“निश्चित आकार, माप एवं प्रकार्यों के कारण ऊतकों की कोशिकाओं में विभाजित होने की सामर्थ्य समाप्त हो जाती है तथा ये विशिष्ट कार्य करने के लिए स्थायी रूप एवं आकार ग्रहण कर लेती हैं। इस प्रक्रिया को विभेदन कहते हैं।”

3. दो सरल ऊतकों के नाम:
मृदूतक एवं दृढ़ोतक। दो जटिल ऊतकों के नाम-जाइलम एवं फ्लोएम।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित के बारे में कारण बताइए –
1. मृदूतक कोशिकाओं में सुस्पष्ट केन्द्रक एवं सघन कोशिकाद्रव्य होता है लेकिन इनमें रसधानियों का अभाव होता है।
2. दृढ़ोतकों में अन्तराकोशिकीय अवकाश नहीं होते।
3. जब हम नाशपाती फल को चबाते हैं तो हमें एक दानेदार एवं कुरकुरे का-सा अहसास होता है।
4. नारियल वृक्ष से छिलके को उतारना बहुत कठिन होता है।
उत्तर:

  1. मृदूतक कोशिकाओं को जल या अन्य पदार्थों के संग्रहण की आवश्यकता नहीं होती बल्कि इनका कार्य विभाजन करके नई कोशिकाएँ बनाना है इसलिए इनमें सुस्पष्ट केन्द्रक एवं सघन कोशिकाद्रव्य होता है और रसधानियों का अभाव होता है।
  2. लिग्निन युक्त होने के कारण दृढ़ोतकों में अन्तराकोशिकीय अवकाश का अभाव होता है।
  3. दृढ़ोतक कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण नाशपाती खाते समय हमको दानेदार एवं कुरकुरे कासा अहसास होता है।
  4. नारियल वृक्ष के तने में स्थूलकोण ऊतक की उपस्थिति के कारण ये पर्याप्त कठोर एवं सुदृढ़ होते हैं इसलिए इसके छिलके को उतारना बहुत कठिन होता है।

MP Board Class 9th Science Solutions

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना

MP Board Class 9th Science Chapter 4 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

प्रश्न शृंखला-1 # पृष्ठ संख्या 53

प्रश्न 1.
कैनाल किरणें क्या हैं ?
उत्तर:
कैनाल किरणें:
गोल्डस्टीन ने विशिष्ट धनावेशित विकिरण की खोज की, जिसे कैनाल किरणें कहा जाता है।

प्रश्न 2.
यदि किसी परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन है, तो इसमें कोई आवेश होगा या नहीं ?
उत्तर:
नहीं। इसमें धनावेश एवं ऋणावेश समान है।

प्रश्न शृंखला-2 # पृष्ठ संख्या 56

प्रश्न 1.
परमाणु उदासीन है, इस तथ्य को टॉमसन के मॉडल के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
टॉमसन के मॉडल के अनुसार परमाणु धनावेशित गोला है जिसमें इलेक्ट्रॉन (ऋणावेश) फँसे होते हैं। चूँकि दोनों प्रकार के आवेशों की संख्या समान होती है अतः परमाणु विद्युतीय रूप से उदासीन है।

प्रश्न 2.
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के अनुसार परमाणु के नाभिक में कौन-सा अवपरमाणुक कण विद्यमान है ?
उत्तर:
प्रोटॉन।

प्रश्न 3.
तीन कक्षाओं वाले बोर के परमाणु मॉडल का चित्र बनाइए।(2019)
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 1

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
क्या अल्फा कणों का प्रकीर्णन प्रयोग सोने के अतिरिक्त दूसरी धातु की पन्नी से सम्भव होगा?
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न श्रृंखला-3 # पृष्ठ संख्या 56

प्रश्न 1.
परमाणु के तीन अवपरमाणुक कणों के नाम लिखें।
उत्तर:

  1. इलेक्ट्रॉन
  2. प्रोटॉन
  3. न्यूट्रॉन।

प्रश्न 2.
हीलियम परमाणु का परमाणु द्रव्यमान 4u और उसके नाभिक में 2 प्रोटॉन होते हैं। इसमें कितने न्यूट्रॉन होंगे ?
उत्तर:
किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान उसकी द्रव्यमान संख्या के (संख्यात्मक रूप से) बराबर होता है।
∵ A =p + n ⇒ 4 = 2 + n ⇒ n = 4-2 = 2
अतः न्यूट्रॉनों की अभीष्ट संख्या = 2

प्रश्न श्रृंखला-4 # पृष्ठ संख्या 57

प्रश्न 1.
कार्बन और सोडियम के परमाणुओं के लिए इलेक्ट्रॉन वितरण लिखिए।(2019)
उत्तर:
कार्बन – 6e = 2, 4
सोडियम – 11e = 2, 8, 1

प्रश्न 2.
यदि किसी परमाणु का K और L कोश भरा है, तो उस परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या क्या होगी?
उत्तर:
2 + 8 = 10

प्रश्न श्रृंखला-5 # पृष्ठ संख्या 58

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
क्लोरीन, सल्फर और मैग्नीशियम की परमाणु संख्या से इसकी संयोजकता कैसे प्राप्त करेंगे?
उत्तर:
क्लोरीन की परमाणु संख्या = 17 = 2, 8, 7
बाह्य (संयोजकता) कोश में 7 इलेक्ट्रॉन हैं। इसलिये इसकी संयोजकता (8-7) = 1 होगी।
सल्फर की परमाणु संख्या = 16 = 2, 8, 6
बाह्य कोश में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। इसलिए इसकी संयोजकता (8 – 6) = 2 होगी।

क्लोरीन एवं सल्फर की परमाणु संख्या क्रमश:
17 एवं 16 है। इनके इलेक्ट्रॉन वितरण 2, 8, 7 एवं 2, 8, 6 में बाह्यतम (संयोजकता) कोश में क्रमश: 7 एवं 6 इलेक्ट्रॉन हैं जो 4 से अधिक हैं। इसलिए इनको अष्टक (8) में से घटाकर इनकी संयोजकता ज्ञात करेंगे।

मैग्नीशियम की परमाणु संख्या 12 है जिसका वितरण 2, 8, 2 है। अतः बाह्य कोश के इलेक्ट्रॉन ही इसकी संयोजकता होगी।

प्रश्न श्रृंखला-6 # पृष्ठ संख्या 59

प्रश्न 1.
यदि किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 8 है और प्रोटॉनों की संख्या भी 8 है, तब – (2019)

  1. परमाणु की परमाणुक संख्या क्या है?
  2. परमाणु का क्या आवेश है?

उत्तर:

  1. परमाणु की परमाणुक संख्या = 8
  2. परमाणु का आवेश = 0 (शून्य)

प्रश्न 2.
सारणी की सहायता से ऑक्सीजन और सल्फर परमाणु की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
सारणी के अनुसार ऑक्सीजन में प्रोटॉनों की संख्या 8 तथा न्यूट्रॉनों की संख्या भी 8 है।
इसलिए
ऑक्सीजन की द्रव्यमान संख्या = 8 + 8 = 16
सारणी के अनुसार सल्फर में प्रोटॉनों की संख्या 16 एवं न्यूट्रॉनों की संख्या 16 है।
इसलिए
सल्फर की द्रव्यमान संख्या = 16 + 16 = 32
अतः ऑक्सीजन एवं सल्फर की अभीष्ट द्रव्यमान संख्या क्रमश: 16 एवं 32 है।

प्रश्न श्रृंखला-7 # पृष्ठ संख्या 60

प्रश्न 1.
चिह्न H, D एवं T के लिए प्रत्येक में पाए जाने वाले तीन अवपरमाणुक कणों को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 2

प्रश्न 2.
समस्थानिक और समभारिक के किसी एक युग्म का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए।
उत्तर:
समस्थानिक युग्म – 1735Cl एवं 1735Cl है।
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्रमश: 2,8,7 एवं 2, 8,7
समभारिक युग्म – 1840Ar एवं 2040Ca है।
इलेक्ट्रॉनिक विन्यास क्रमश – 2, 8, 8 एवं 2, 8,8, 2

MP Board Class 9th Science Chapter 4 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन के गुणों की तुलना:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 3

प्रश्न 2.
जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं?
उत्तर:
जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल की सीमाएँ:
जे. जे. टॉमसन के परमाणु मॉडल से केवल परमाणु में उदासीन होने की व्याख्या हो सकी। बाकी वैज्ञानिकों द्वारा किए गए प्रयोगों के परिणामों की व्याख्या इसके द्वारा नहीं की जा सकी।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ (कमियाँ) हैं?
उत्तर:
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की सीमाएँ (कमियाँ)-वर्तुलाकार मार्ग में चक्रण करता हुआ इलेक्ट्रॉन (आवेशित कण) त्वरित होगा और त्वरण के समय आवेशित कणों से ऊर्जा विकरित होगी। इस प्रकार स्थायी कक्षा में घूमता हुआ इलेक्ट्रॉन अपनी ऊर्जा विकरित करते हुए केन्द्रक से टकरा जाता और परमाणु अस्थिर होता, लेकिन ऐसा नहीं है।

प्रश्न 4.
बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए। (2018)
उत्तर:
बोर का परमाणु मॉडल-बोर के परमाणु मॉडल की निम्निलिखित अवधारणाएँ हैं –

  1. इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं। इन कक्षाओं (कोशों) को ऊर्जा स्तर कहते हैं।
  2. जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा (ऊर्जा स्तर) में चक्कर लगाते हैं, तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है।

प्रश्न 5.
इस अध्याय में दिए गए सभी परमाणु मॉडलों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
जे. जे. टॉमसन, रदरफोर्ड एवं बोर के परमाणु मॉडलों की तुलना-जे. जे. टॉमसन का मॉडल केवल परमाणु की उदासीनता की व्याख्या कर पाता है लेकिन विभिन्न प्रायोगिक परिणामों की व्याख्या करने में सर्वथा असफल रहता है। रदरफोर्ड के मॉडल के अनुसार परमाणु अस्थिर होना चाहिए परन्तु ऐसा वास्तव में नहीं है। बोर का मॉडल सर्वमान्य मॉडल है। इससे परमाणु की स्थिरता की भी व्याख्या होती है।

प्रश्न 6.
पहले अट्ठारह तत्वों के विभिन्न कक्षों में इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम को लिखिए।
उत्तर:
इलेक्ट्रॉन वितरण के नियम:

  1. किसी कक्षा में उपस्थित इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 2n2 सूत्र से दर्शायी जा सकती है जहाँ n कक्षा की संख्या या ऊर्जा स्तर का क्रमांक है जिसका आकलन हम केन्द्रक से बाहर की ओर करते हैं।
  2. सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या 8 होती है।

प्रश्न 7.
सिलिकॉन और ऑक्सीजन का उदाहरण देते हुए संयोजकता की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
संयोजकता-“किसी परमाणु द्वारा अपनी बाह्यतम कक्ष को पूर्णरूप से भरने के लिए इलेक्ट्रॉनों का परस्पर साझा करने या उनको ग्रहण करने अथवा उन्हें त्यागने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार अष्टक बनाने के लिए साझा किए गये या ग्रहण किए गए या त्यागे गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या उस परमाणु की संयोजकता कहलाती है।”

उदाहरण:

  1. ऑक्सीजन (o) – 8 = 2, 6 के बाह्यतम कोश में 6 इलेक्ट्रॉन हैं। यह अष्टक बनाने के लिए 2 इलेक्ट्रॉन ग्रहण करेगा। अत: इसकी संयोजकता 2 हुई।
  2. सिलिकॉन (Si) – 14 = 2, 8, 4 के बाह्यतम कोश में 4 इलेक्ट्रॉन हैं। यह अष्टक पूर्ण करने के लिए यह 4 इलेक्ट्रॉन त्यागेगा या 4 इलेक्ट्रॉन ग्रहण करेगा। इस प्रकार इसकी संयोजकता 4 हुई।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए-परमाणु संख्या (2018, 19), द्रव्यमान संख्या (2018, 19), समस्थानिक (2018, 19) और समभारिक (2019)। समस्थानिकों के कोई तीन उपयोग लिखिए (2018)।
उत्तर:
1. परमाणु संख्या:
“किसी तत्व के परमाणु के केन्द्रक में उपस्थित धनावेशित प्रोटॉनों की संख्या उस तत्व की परमाणु संख्या कहलाती है।”

2. द्रव्यमान संख्या:
“किसी तत्व के परमाणु के केन्द्रक में उपस्थित न्यूक्लियॉनों (प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉनों) की संख्या को उस तत्व की द्रव्यमान संख्या कहते हैं।”

3. समस्थानिक:
“एक ही तत्व के परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या पृथक् होती है, समस्थानिक कहलाते हैं।”

उदाहरण:
1735Cl एवं 1735Cl समस्थानिक हैं।

समभारिक:
“दो भिन्न तत्वों के युग्म को जिनकी परमाणु संख्या तो भिन्न होती है लेकिन द्रव्यमान संख्या समान हो, समभारिक कहते हैं।”
उदाहरण:
1840Ar एवं 2040Ca समभारिक हैं।

समस्थानिकों के उपयोग:

  1. कैंसर के उपचार में कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग होता है।
  2. घेघा रोग के उपचार में आयोडीन के समस्थानिक का उपयोग होता है।
  3. रक्त संचरण के अध्ययन में सोडियम के समस्थानिक का उपयोग होता है।

प्रश्न 9.
“Na के पूरी तरह से भरे हुए K व L कोश होते हैं।” व्याख्या दीजिए।
उत्तर:
Na में 10 इलेक्ट्रॉन होते हैं जिनका विन्यास 2, 8 है और प्रथम कोश K में अधिकतम 2 एवं L में अधिकतम 8 इलेक्ट्रॉन रह सकते हैं। इस प्रकार Na+ के कोश K एवं L पूरी तरह भरे हुए होते हैं।

प्रश्न 10.
अगर ब्रोमीन परमाणु दो समस्थानिकों [7935Br (49.7%)] तथा [8135Br (50-3%)] के रूप में है, तो ब्रोमीन परमाणु के औसत परमाणु द्रव्यमान की गणना कीजिए।
हल:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 4
अतः ब्रोमीन का अभीष्ट औसत परमाणु द्रव्यमान = 40.006

प्रश्न 11.
एक तत्व X का परमाणु द्रव्यमान 16.2u है तो इसके किसी एक नमूने में समस्थानिक x और x का प्रतिशत क्या होगा?
हल:
माना 816x का प्रतिशत a % है तो 818x का प्रतिशत (100 – a)% होगा।
औसत परमाण भार 16.2 = \(\frac{16 \times a+18(100-a)}{100}\)

⇒ 1620 = 16a + 1800 – 18a
⇒ 18a – 16a = 1800 – 1620
⇒ 2a = 180 ⇒ a = 90%
एवं (100 – a) = 100 – 90 = 10%
अतः समस्थानिकों के अभीष्ट प्रतिशत क्रमशः 90% एवं 10% हैं।

प्रश्न 12.
यदि तत्व का Z = 3 हो, तो तत्व की संयोजकता क्या होगी? तत्व का नाम भी लिखिए।
हल:
तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3 = 2, 1
अतः तत्व की अभीष्ट संयोजकता = 1 एवं नाम लीथियम है।

प्रश्न 13.
दो परमाणु स्पीशीज के केन्द्रकों का संघटन नीचे दिया है –
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 5
x और y की द्रव्यमान संख्या ज्ञात कीजिए। इन दोनों स्पीशीज में क्या सम्बन्ध है?
हल:
x की द्रव्यमान संख्या = 6 + 6 = 12
y की द्रव्यमान संख्या = 6 + 8 = 14
अतः अभीष्ट द्रव्यमान संख्या x = 12 तथा y = 14 है और ये दोनों स्पीशीज समस्थानिक हैं।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित वक्तव्यों में गलत के लिए F और सही के लिए T लिखिए –
(a) जे. जे. टॉमसन ने यह प्रतिपादित किया था कि परमाणु के केन्द्रक में केवल न्यूक्लिऑन होते हैं।
(b) एक इलेक्ट्रॉन और एक प्रोटॉन मिलकर न्यूट्रॉन का निर्माण करते हैं। इसलिए यह धनावेशित होता है।
(c) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान प्रोटॉन से लगभग \(\frac{1}{2000}\) गुना होता है।
(d) आयोडीन के समस्थानिक का इस्तेमाल टिंचर आयोडीन बनाने में होता है। इसका उपयोग दवा के रूप में होता है।
उत्तर:
(a) F, (b) F, (c) T, (d) E.

प्रश्न 15.
रदरफोर्ड का अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग किसकी खोज के लिए उत्तरदायी था?
(a) परमाणु केन्द्रक
(b) इलेक्ट्रॉन
(c) प्रोटॉन
(d) न्यूट्रॉन
उत्तर:
(a) परमाणु केन्द्रक।

MP Board Solutions

प्रश्न 16.
एक तत्व के समस्थानिक में होते हैं –
(a) समान भौतिक गुण
(b) भिन्न रासायनिक गुण
(c) न्यूट्रॉनों की अलग-अलग संख्या
(d) भिन्न परमाणु संख्या
उत्तर:
(c) न्यूट्रॉनों की अलग-अलग संख्या।

प्रश्न 17.
Cl आयन में संयोजकता इलेक्ट्रॉन की संख्या है –
(a) 16
(b) 8
(c) 17
(d) 18
उत्तर:
(b) 8

प्रश्न 18.
सोडियम का सही इलेक्ट्रॉनिक विन्यास निम्न में कौन-सा है?
(a) 2, 8
(b) 8, 2, 1
(c) 2, 1, 8
(d) 2, 8, 1
उत्तर:
(d) 2, 8, 1

प्रश्न 19.
निम्नलिखित सारणी को पूरा कीजिए –
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 6
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 7

MP Board Solutions

MP Board Class 9th Science Chapter 4 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 9th Science Chapter 4 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में कौन-सा Mg परमाणु में इलेक्ट्रॉनिक वितरण को सही प्रदर्शित करता है?
(a) 3, 8, 1
(b) 2, 8, 2
(c) 1, 8, 3
(d) 8, 2, 2
उत्तर:
(b) 2, 8, 2

प्रश्न 2.
रदरफोर्ड के अल्फा (α) कण प्रकीर्णन प्रयोग के परिणामस्वरूप खोज किया गया –
(a) इलेक्ट्रॉन
(b) प्रोटॉन
(c) परमाणु में नाभिक
(d) परमाण्वीय द्रव्यमान
उत्तर:
(c) परमाणु में नाभिक

प्रश्न 3.
एक तत्व X में इलेक्ट्रॉनों की संख्या 15 और न्यूट्रॉनों की संख्या 16 है। निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व का सही प्रदर्शन है?
(a) 1531x
(b) 1631x
(c) 1615x
(d) 1615x
उत्तर:
(a) 1531x

प्रश्न 4.
डाल्टन के परमाणु सिद्धान्त ने सफलतापूर्वक समझाया –
(i) द्रव्यमान संरक्षण का नियम
(ii) स्थिर अनुपात का नियम
(iii) रेडियोएक्टिवता का नियम
(iv) गुणित अनुपात का नियम

(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i), (iii) और (iv)
(c) (ii), (iii) और (iv)
(d) (i), (ii) और (iv)
उत्तर:
(d) (i), (ii) और (iv)

प्रश्न 5.
रदरफोर्ड के नाभिकीय प्रतिरूप के सम्बन्ध में कौन – से कथन सही हैं?
(i) नाभिक को धन आवेशित माना।
(ii) प्रमाणित किया कि a-कण हाइड्रोजन परमाणु से चार गुना भारी है।
(iii) सौर परिवार से तुलना की जा सकती है।
(iv) टॉमसन मॉडल से सहमति दर्शाता है।

(a) (i) और (iii)
(b) (ii) और (iii)
(c) (i) और (iv)
(d) केवल (i)
उत्तर:
(a) (i) और (iii)

प्रश्न 6.
एक तत्व के लिए निम्नलिखित में से कौन से विकल्प सही हैं?
(i) परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + इलेक्ट्रॉनों की संख्या
(ii) द्रव्यमान संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
(iii) परमाणु द्रव्यमान = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या
(iv) परमाणु संख्या = प्रोटॉनों की संख्या + न्यूट्रॉनों की संख्या

(a) (i) और (ii)
(b) (i) और (iii)
(c) (ii) और (iii)
(d) (ii) और (iv)
उत्तर:
(c) (ii) और (iii)

प्रश्न 7.
टॉमसन के परमाणु मॉडल हेतु निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं?
(i) यह परमाणु में परमाणु द्रव्यमान को समान रूप से वितरित मानता है।
(ii) परमाणु में धनावेश समान रूप से वितरित माना गया।
(iii) धनावेशित गोले में इलेक्ट्रॉनों का वितरण समान रूप से होता है।
(iv) परमाणु के स्थायित्व के लिए इलेक्ट्रॉन परस्पर एक – दूसरे को आकर्षित करते हैं।

(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (i) और (iii)
(c) (i) और (iv)
(d) (i), (iii) और (iv)
उत्तर:
(a) (i), (ii) और (iii)

प्रश्न 8.
रदरफोर्ड के 4 – कण प्रकीर्णन प्रयोग ने दर्शाया कि –
(i) इलेक्ट्रॉन ऋणावेशित होते हैं।
(ii) नाभिक में परमाणु का द्रव्यमान और धनावेश केन्द्रित रहता है।
(iii) नाभिक में न्यूट्रॉन होते हैं।
(iv) परमाणु का अधिकांश स्थान रिक्त होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन से सही हैं?
(a) (i) और (iii)
(b) (ii) और (iv)
(c) (i) और (iv)
(d) (iii) और (iv)
उत्तर:
(b) (ii) और (iv)

प्रश्न 9.
एक तत्व के आयन पर 3 धनावेश हैं। परमाणु की द्रव्यमान संख्या 27 और न्यूट्रॉनों की संख्या 14 है। आयन में कितने इलेक्ट्रॉन उपस्थित हैं?
(a) 13
(b) 10
(c) 14
(d) 16
उत्तर:
(b) 10

प्रश्न 10.
निम्न चित्र में Mg2+ आयन को पहचानिए जहाँ n और p क्रमशः न्यूट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या प्रदर्शित करते हैं –
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 8
उत्तर:
(d)

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
एथिल एथेनॉइट (CHCOOC2H5) के एक नमूने में दो ऑक्सीजन परमाणुओं में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न है। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारण है?
(a) इनमें से एक ऑक्सीजन परमाणु ने इलेक्ट्रॉन प्राप्त किए हैं।
(b) इनमें से एक ऑक्सीजन परमाणु ने दो न्यूट्रॉन प्राप्त किए हैं।
(c) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समस्थानिक हैं।
(d) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समभारिक हैं।
उत्तर:
(c) दोनों ऑक्सीजन परमाणु समस्थानिक हैं।

प्रश्न 12.
1 संयोजकता वाले तत्व होते हैं –
(a) सदैव धातु
(b) सदैव उपधातु
(c) धातु या अधातु
(d) सदैव अधातु
उत्तर:
(c) धातु या अधातु

प्रश्न 13.
परमाणु का प्रथम मॉडल देने वाले का नाम है –
(a) एन बोर
(b) ई. गोल्डस्टीन
(c) रदरफोर्ड
(d) जे. जे. टॉमसन
उत्तर:
(d) जे. जे. टॉमसन

प्रश्न 14.
3 प्रोटॉन और 4 न्यूट्रॉन युक्त परमाणु की संयोजकता होगी –
(a) 3
(b) 7
(c) 1
(d) 4
उत्तर:
(c) 1

प्रश्न 15.
ऐलुमिनियम के एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों का वितरण होता है –
(a) 2, 8, 3
(b) 2, 8, 2
(c) 8, 2,3
(d) 2, 3, 8
उत्तर:
(a) 2, 8, 3

प्रश्न 16.
निम्न चित्र में कौन-सा परमाणु के बोर मॉडल का सही प्रदर्शन नहीं करता –
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 9
(a) (i) और (ii)
(b) (ii) और (iii)
(c) (ii) और (iv)
(d) (i) और (iv)
उत्तर:
(c) (ii) और (iv)

प्रश्न 17.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वदा सही है?
(a) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।
(b) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
(c) एक परमाणु में प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
(d) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों, प्रोटॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
उत्तर:
(a) एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों और प्रोटॉनों की संख्या समान होती है।

प्रश्न 18.
परमाणु मॉडलों का समय के साथ सुधार होता रहा है। निम्नलिखित परमाणु मॉडलों को उनके कालानुक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –
(i) रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल
(ii) टॉमसन का परमाणु मॉडल
(iii) बोर का परमाणु मॉडल।

(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (ii), (iii) और (i)
(c) (ii), (i) और (iii)
(d) (iii), (ii) और (i)
उत्तर:
(c) (ii), (i) और (iii)

MP Board Solutions

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. रदरफोर्ड के 4-कण प्रकीर्णन प्रयोग से ………….. की खोज हुई।
2. समस्थानिकों में समान …………….. परन्तु भिन्न …………… होते हैं।
3. निऑन और क्लोरीन के परमाणु क्रमांक क्रमशः 10 और 17 हैं। इनकी संयोजकताएँ क्रमशः …………. और …………. होंगी।
4. सिलिकॉन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ……………’ है और सल्फर का …………… है।
उत्तर:

  1. परमाण्वीय नाभिक
  2. परमाणु क्रमांक परमाणु भार,
  3. 0, 1,
  4. (2, 8, 4), (2, 8, 6).

सही जोड़ी बनाना
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 10
उत्तर:

  1. → (iii)
  2. → (iv)
  3. → (i)
  4. → (ii)
  5. → (vi)
  6. → (vii)
  7.  → (v)

सत्य/असत्य कथन

1. समस्थानिकों में न्यूट्रॉनों की संख्या समान होती है।
2. समभारिकों में द्रव्यमान संख्या समान होती है तथा परमाणु संख्या भिन्न।
3. समस्थानिकों के रासायनिक गुण भिन्न होते हैं।
4. समभारिकों के रासायनिक गुण भिन्न होते हैं।
5. समस्थानिकों में परमाणु संख्या असमान होती है।
उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य
  5. असत्य

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
इलेक्ट्रॉन का आवेश कितना होता है?
– 1.6 x 10-19 कूलॉम।

प्रश्न 2.
एक तत्व X के बाह्यतम कोश में एक इलेक्ट्रॉन उपस्थित है। यदि बाह्यतम कोश से वह इलेक्ट्रॉन हटा दिया जाय तो बनने वाले आयन पर कितना आवेश होगा?
1+.

प्रश्न 3.
एक तत्व X के बाह्यतम कोश में 6 इलेक्ट्रॉन उपस्थित हैं। यदि यह आवश्यक इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर उत्कृष्ट गैस का विन्यास प्राप्त करता है तो इस प्रकार बने आयन पर कितना आवेश होगा?
2.

प्रश्न 4.
एक तत्व X की द्रव्यमान संख्या 4 और परमाणु क्रमांक 2 है। इस तत्व की संयोजकता लिखिए।
0 शून्य।

प्रश्न 5.
कैल्सियम और आर्गन के परमाणु क्रमांक क्रमशः 20 और 18 हैं। परन्तु दोनों तत्वों की द्रव्यमान संख्या 40 है। इस प्रकार के तत्वों के युगल को क्या नाम दिया जाता है?
उत्तर:
समभारिक।

MP Board Solutions

MP Board Class 9th Science Chapter 4 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या यह सम्भव है कि किसी तत्व के एक परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन, एक प्रोटॉन हो और कोई भी न्यूट्रॉन न हो? यदि ऐसा है तो उस तत्व का नाम बताइए।
उत्तर:
हाँ, सम्भव है। तत्व का नाम-हाइड्रोजन (प्रोटोनियम)।

प्रश्न 2.
क्या 35Cl एवं 37Cl की संयोजकताएँ भिन्न होंगी? अपने उत्तर का औचित्य बताइए।
उत्तर:
नहीं, क्योंकि ये एक ही तत्व के समस्थानिक हैं।

प्रश्न 3.
रदरफोर्ड ने अपने -किरण प्रकीर्णन प्रयोग में सोने की पन्नी का चयन क्यों किया?
उत्तर:
रदरफोर्ड ने अपने -किरण प्रकीर्णन प्रयोग में सोने की पन्नी इसलिए चुनी क्योंकि वे बहुत पतली परत चाहते थे। सोने की यह पन्नी 1000 परमाणुओं के बराबर मोटी थी।

प्रश्न 4.
क्लोरीन परमाणु के लिए इलेक्ट्रॉनिक वितरण लिखें। इसके L कोश में कितने इलेक्ट्रॉन हैं? (क्लोरीन का परमाणु क्रमांक 17 है।)
उत्तर:
इलेक्ट्रॉन वितरण: 17 = 2, 8,7
इसके L कोश में 8 इलेक्ट्रॉन हैं।

प्रश्न 5.
एक प्रश्न के उत्तर में एक विद्यार्थी ने कहा कि एक परमाणु में प्रोटॉनों की संख्या न्यूट्रॉनों की संख्या से अधिक है और इसी प्रकार न्यूट्रॉनों की संख्या इलेक्ट्रॉनों की संख्या से अधिक है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
उत्तर:
हम सहमत नहीं हैं क्योंकि किसी भी परमाणु में प्रोटॉनों और इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है जबकि उक्त कथन में प्रोटॉनों की संख्या इलेक्ट्रॉनों की संख्या से अधिक बतायी गई है।

प्रश्न 6.
एक तत्व X है, जिसे 1531x द्वारा प्रदर्शित किया गया है, के नाभिक में न्यूट्रॉनों की संख्या को परिकलित कीजिए।
हल:
न्यूट्रॉनों की संख्या = A – Z = 31 – 15 = 16
अतः न्यूट्रॉनों की अभीष्ट संख्या = 16

प्रश्न 7.
हीलियम के संयोजकता कोश में 2 इलेक्ट्रॉन हैं परन्तु इसकी संयोजकता 2 नहीं है। समझाइए।
उत्तर:
हीलियम की संयोजकता कोश प्रथम कोश K है जिसकी अधिकतम इलेक्ट्रॉन धारिता 2 है इसलिए यह कोश पूर्ण है इसलिए इसकी संयोजकता 2 नहीं, 0 (शून्य) है।

प्रश्न 8.
हीलियम, निऑन और आर्गन की संयोजकता शून्य क्यों होती है?
उत्तर:
हीलियम का संयोजकता कोश K का द्विक् पूर्ण है तथा निऑन एवं आर्गन के संयोजकता कोश के अष्टक पूर्ण हैं, इसलिए इनकी संयोजकता शून्य (0) होती है।

प्रश्न 9.
निम्न चित्रों द्वारा प्रदर्शित परमाणुओं की संयोजकता ज्ञात कीजिए।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 11
हल:
परमाणु (a) के संयोजकता कोश में अष्टक पूर्ण है, अतः
इसकी संयोजकता = 0 (शून्य)
परमाणु (b) के संयोजकता कोश में 7 इलेक्ट्रॉन हैं।
इसलिए
इसकी संयोजकता = 8 – 7 = 1 है।
अतः अभीष्ट संयोजकताएँ (a) = 0 (शून्य), (b) = 1.

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
समस्थानिक किसे कहते हैं ? हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
समस्थानिक:
“एक ही तत्व के वे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है परन्तु द्रव्यमान संख्या पृथक् होती है, समस्थानिक कहलाते हैं।”

हाइड्रोजन के समस्थानिकों के नाम:

  1. प्रोटोनियम
  2. ड्यूटीरियम
  3. ट्राइटियम।

प्रश्न 11.
कैथोड किरणों के कोई दो प्रमुख गुण लिखिए। (2019)
उत्तर:
कैथोड किरणों के प्रमुख गुण:

  1. ये किरणें ऋणावेशित होती हैं जो सीधी रेखा में ऋणाग्र से धनान की ओर चलती हैं।
  2. इनमें अत्यधिक गतिज ऊर्जा होती है।

प्रश्न 12.
1. क्लोरीन, एवं
2. सोडियम तत्वों की परमाणु संख्या एवं द्रव्यमान संख्या लिखिए। (2019)
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 12

MP Board Class 9th Science Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
टॉमसन के परमाणु मॉडल को समझाइए।
उत्तर:
टॉमसन का परमाणु मॉडल-टॉमसन ने अपने परमाणु मॉडल में प्रस्तावित किया कि –

  1. परमाणु धन आवेशित गोले का बना होता है और इलेक्ट्रॉन उसमें फँसे होते हैं।
  2. ऋणात्मक और धनात्मक आवेश परिमाण में समान होते हैं। इसलिए परमाणु वैद्युतीय रूप से उदासीन होते हैं।

प्रश्न 2.
रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग से क्या प्रेक्षण मिले?
उत्तर:
रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग से प्राप्त प्रेक्षण:

  1. तेज गति से चल रहे अधिकतर अल्फा कण सोने की पन्नी से सीधे निकल गए।
  2. कुछ अल्फा कण पन्नी के द्वारा बहुत छोटे कोण से विक्षेपित हुए।
  3. आश्चर्यजनक रूप से प्रत्येक 12000 कणों में से एक कण वापस गया।

प्रश्न 3.
रदरफोर्ड ने अपने अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग से क्या निष्कर्ष निकाले?
अथवा
रदरफोर्ड के अल्फा कण (a-विकिरण) प्रकीर्णन प्रयोग से निकाले गए निष्कर्षों की सूची बनाइए।
उत्तर:
रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग के निष्कर्ष:

  1. परमाणु के भीतर का अधिकतर भाग खाली है क्योंकि अधिकतर अल्फा कण बिना विक्षेपित हुए बाहर निकल गए।
  2. बहुत कम कण अपने मार्ग से विक्षेपित होते हैं जिससे यह ज्ञात होता है कि परमाणु में धनावेशित भाग बहुत कम है।
  3. बहुत कम अल्फा कण 180° पर विक्षेपित हुए थे जिससे यह संकेत मिलता है कि सोने के परमाणु का पूर्ण धनावेशित भाग और द्रव्यमान परमाणु के भीतर बहुत कम आयतन में सीमित है।

प्रश्न 4.
रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तुत परमाणु के नाभिकीय मॉडल की व्याख्या कीजिए। (2019)
अथवा
रदरफोर्ड के “परमाणु के नाभिकीय मॉडलं” के लक्षण लिखिए। (2019)
उत्तर:
रदरफोर्ड द्वारा प्रस्तुत परमाणु का नाभिकीय मॉडल-रदरफोर्ड ने परमाणु का नाभिकीय मॉडल प्रस्तुत किया, जिसके लक्षण निम्न हैं –

  1. परमाणु का केन्द्र धनावेशित होता है जिसे नाभिक (केन्द्रक) कहा जाता है। एक परमाणु का लगभग सम्पूर्ण द्रव्यमान इस नाभिक में होता है।
  2. इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर वर्तुलाकार मार्ग में चक्कर लगाते हैं।
  3. नाभिक का आकार परमाणु के आकार की तुलना में काफी कम होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल में क्या कमियाँ/सीमाएँ थीं ?
उत्तर:
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की सीमाएँ (कमियाँ):
वर्तुलाकार मार्ग में चक्रण करता हुआ इलेक्ट्रॉन (आवेशित कण) त्वरित होगा और त्वरण के समय आवेशित कणों से ऊर्जा विकरित होगी। इस प्रकार स्थायी कक्षा में घूमता हुआ इलेक्ट्रॉन अपनी ऊर्जा विकरित करते हुए केन्द्रक से टकरा जाता और परमाणु अस्थिर होता, लेकिन ऐसा नहीं है।

प्रश्न 6.
बोर के परमाणु मॉडल के अभिग्रहीत क्या हैं?
अथवा
बोर के परमाणु मॉडल की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
बोर का परमाणु मॉडल:
बोर के परमाणु मॉडल की निम्निलिखित अवधारणाएँ हैं –

  1. इलेक्ट्रॉन केवल कुछ निश्चित कक्षाओं में ही चक्कर लगा सकते हैं जिन्हें इलेक्ट्रॉन की विविक्त कक्षा कहते हैं। इन कक्षाओं (कोशों) को ऊर्जा स्तर कहते हैं।
  2. जब इलेक्ट्रॉन इस विविक्त कक्षा (ऊर्जा स्तर) में चक्कर लगाते हैं, तो उनकी ऊर्जा का विकिरण नहीं होता है।

प्रश्न 7.
निम्न चित्र से आप x,y और z परमाणुओं के परमाणु क्रमांक, द्रव्यमान संख्या और संयोजकता सम्बन्धी क्या जानकारी प्राप्त करते हैं? अपना उत्तर एक सारणी के रूप में दीजिए।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 13
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 14
प्रश्न 8.
नीचे दिए गए प्रतीकों में उपलब्ध सूचना के आधार पर निम्न सारणी को पूर्ण कीजिए –
(a) 1735Cl
(b) 612C
(c) 1835Br
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 15
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 16

प्रश्न 9.
किस प्रकार रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल, टॉमसन के परमाणु मॉडल से भिन्न है?
उत्तर:
रदरफोर्ड परमाणु मॉडल एवं टॉमसन परमाणु मॉडल में भिन्नता:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 17

प्रश्न 10.
सोडियम परमाणु एवं सोडियम आयन के इलेक्ट्रॉन वितरण को चित्र द्वारा दर्शाइए और उनके परमाणु क्रमांक (परमाणु संख्या) भी दीजिए।
उत्तर:

  1. सोडियम परमाणु
  2. सोडियम आयन।

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 18
दोनों में परमाणु क्रमांक समान अर्थात् प्रत्येक का 11 है।

प्रश्न 11.
गीगार और मार्सडेन के सोने की पन्नी वाले प्रयोग में, जिसने रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की राह दिखाई ~ 1:00% अल्फा कण 50° से अधिक कोणों पर विक्षेपित होते पाये गए। यदि सोने की पन्नी पर एक मोल अल्फा कणों की बौछार की गई तो 50° से कम के कोणों पर विक्षेपित हुए अल्फा कणों की संख्या परिकलित कीजिए।
हल:
∵ 50° से अधिक कोण पर विक्षेपित अल्फा कण = 1% अल्फा कण
∵ 50° से कम पर विक्षेपित अल्फा कण = 100 – 1 = 99% अल्फा कण
बौछार किए गए अल्फा कणों की संख्या = 1 मोल = 6.022 x 1023 कण
50° से कम पर विक्षेपित कणों की संख्या = 1 मोल का 99%
\(=\frac{99}{100} \times 6 \cdot 022 \times 10^{23}\)
\(=\frac{596 \cdot 178 \times 10^{23}}{100}\)
अतः = 5.96 x 1023 कण
अभीष्ट कणों की संख्या = 5.96 x 1023 कण

MP Board Class 9th Science Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समस्थानिक एवं समभारिक में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (2019)
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 19

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
हाइड्रोजन परमाणु और उसकी नाभिक की त्रिज्याओं का अनुपात ~105 है। परमाणु और , नाभिक को गोलाकार मानते हुए –

  1. उनके आकारों का अनुपात क्या होगा?
  2. यदि परमाणु को पृथ्वी ग्रह (R, = 64 x 10 m) से दर्शाया जाता है तो नाभिक के आकार की गणना कीजिए।

हल:
मान लीजिए कि हाइड्रोजन परमाणु की त्रिज्या = R मात्रक
एवं उसके केन्द्रक (नाभिक) की त्रिज्या = r मात्रक है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 20
(i) हाइड्रोजन परमाणु के आकार (आयतन) एवं उसके नाभिक के आकार (आयतन) का अनुपात
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 21
[समीकरण (i) एवं (ii) से]
अत: परमाणु एवं नाभिक के आकारों का अभीष्ट अनुपात = 1015
(ii) पृथ्वी की त्रिज्या R. = 6.4 x 106 m से परमाणु को दर्शाया जाता है। अर्थात्
R = Re = 6.4 x 106 m …(iv)
समीकरण (i) एवं (iv) से
\(r=\frac{\mathrm{R}_{e}}{10^{5}}\)
\(=\frac{6 \cdot 4 \times 10^{6}}{10^{5}} \mathrm{m}\)
= 64m
अतः नाभिक की अभीष्ट त्रिज्या = 64 m

प्रश्न 3.
दिए गए तत्वों के इलेक्ट्रॉन विन्यास को पूर्ण कीजिए – (2019)
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 22
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 4 परमाणु की संरचना image 23

MP Board Class 9th Science Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3

प्रश्न 1.
दो चरों वाले निम्नलिखित रैखिक समीकरणों में से प्रत्येक का आलेख खींचिए :
(i) x + y = 4
(ii) x – y = 2
(iii) y = 3x
(iv) 3 = 2x + y.
हल:
(i) x + y = 4 ⇒ y = 4 – x.
जब x = 0, तब y = 4 – 0 = 2
जब x = 2, तब y = 4 – 2 = 2
जब x = 4, तब y = 4 – 4 = 2
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 1
MP Board Solutions
अत: PQ अभीष्ट लेखाचित्र है।

(ii) x – y = 2 ⇒ y = x – 2
जब x = 0, तो y = 0 – 2 = – 2
जब x = 2, तो y = 2 – 2 = 0
जब x = 4, तो y = 4 – 2 = 2
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 1A
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 1B
अत: PQ अभीष्ट लेखाचित्र है।

(iii) y = 3x
जब x = 0, तब y = 3 (0) = 0
जब x = 2, तब y = 3 (2) = 6
जब x = -2, तब y = 3 (-2) = -6
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 1C
MP Board Solutions
अत: PQ अभीष्ट लेखाचित्र है।

(iv) 3 = 2x + y ⇒ y = 3 – 2x
जब x = 0, तब y = 3 – 2 (0) = 3 – 0 = 3
जब x = 3, तब y = 3 – 2 (3) = 3 – 6 = -3
जब x = -1, तब y = 3 – 2 (-1) = 3 + 2 = 5
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 1D
अत: PQ अभीष्ट लेखाचित्र है।

प्रश्न 2.
बिन्दु 2 और 14 से होकर जाने वाली दो रेखाओं के समीकरण लिखिए। इस प्रकार की कितनी रेखाएँ खींची जा सकती हैं और क्यों ?
उत्तर:
x + y = 16 एवं y = 2x + 10
अन्ततः अनेक रेखाएँ खींची जा सकती हैं, क्योंकि किसी एक बिन्दु से होकर अन्ततः अनेक रेखाएँ खींची जा सकती हैं।

प्रश्न 3.
यदि बिन्दु (3,4) समीकरण 3y = ax + 7 के आलेख पर स्थित है तो a का मान ज्ञात कीजिए। (2019)
हल:
चूँकि बिन्दु (3, 4) दिए हुए समीकरण के आलेख पर स्थित है, इसलिए यह बिन्दु समीकरण को सन्तुष्ट करेगा। अब,
⇒ 3(4) = a(3) +7
⇒ 12 = 3a + 7
⇒ 3a = 12 – 7 = 5
⇒ a = 5/3
अत: a का अभीष्ट मान = 5/3.
MP Board Solutions

प्रश्न 4.
एक नगर में टैक्सी का किराया निम्नलिखित है : पहले किलोमीटर का किराया ₹ 8 है और उसके बाद की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर का किराया ₹ 5 है। यदि तय की गई दूरी x किलोमीटर हो और कुल किराया ₹y हो, तो इसका एक रैखिक समीकरण लिखिए और उसका आलेख बनाइए। (2018, 19)
हल:
चूँकि तय की गई कुल दूरी = x किलोमीटर
पहले किलोमीटर का किराया = ₹8
शेष (x – 1) किलोमीटर का किराया =₹5
प्रति किलोमीटर की दर से = ₹ 5 (x -1)
इसलिए कुल किराया y = 5 (x – 1) + 8
⇒ y = 5x – 5 + 8 = 5x + 3
अतः अभीष्ट समीकरण : y = 5x + 3 है।

अब समीकरण का आलेख खींचना
जब x = 0, तब y = 5(0) + 3 = 0 + 3 = 3
जब x = – 1, तब y = 5(-1) + 3 = -5 + 3 = -2
जब x = 1, तब y = 5(1) + 3 = 5 + 3 = 8
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 2
MP Board Solutions
अत: PQ अभीष्ट लेखाचित्र है।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित आलेखों में से प्रत्येक आलेख के लिए दिए गए विकल्पों में से सही समीकरण का चयन कीजिए:
आकृति 4.6 के लिए
(i) y = x
(ii) x + y = 0
(iii) y = 2x
(iv) 2 + 3y = 7x.
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 5
हल:
x + y = (1) + (-1) = 0
एवं x + y= (-1) + (1) = 0
अतः अभीष्ट समीकरण : (ii) x +.y= 0.

आकृति 4.7 के लिए
(b) (i) y = x + 2
(ii) y = x – 2
(iii) y = -x + 2
(iv) x + 2y = 6.
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 5A
हल:
y = -x + 2 ⇒ x + y = 2
-1 + 3 = 2; 0 + 2 = 2; 2 + 0 = 2
लेखाचित्र के बिन्दु समीकरण y = – x + 2 को सन्तुष्ट कर रहे हैं।
अतः अभीष्ट समीकरण (iii) y = -x + 2.
MP Board Solutions

प्रश्न 6.
एक अचर बल लगाने पर एक पिण्ड द्वारा किया गया कार्य पिण्ड द्वारा तय की गई दूरी के अनुक्रमानुपाती होता है। इस कथन को दो चरों वाले एक समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए और अचर बल 5 मात्रक लेकर इसका आलेख खींचिए। यदि पिण्ड द्वारा तय की गई दूरी
(i) 2 मात्रक (ii) 0 मात्रक हो, तो आलेख से किया हुआ कार्य ज्ञात कीजिए।
हल:
मान लीजिए x दूरी है तथा y किया गया कार्य तथा बल 5 मात्रक तो प्रश्नानुसार समीकरण :
y = 5x
अब जब x = 0, तब y = 5 x 0 = 0
जब x = – 1, तब y = 5 (-1) = -5
जब x = 1, तब y = 5 (1) = 5
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 6
(i) आलेख से जब x (दूरी) = 2 मात्रक तो किया गया कार्य = 10 मात्रक
(ii) आलेख से जब x (दूरी) = 0 मात्रक तो किया गया कार्य = 0 मात्रक
अतः अभीष्ट समीकरण है : y = 5x, जहाँ y किया गया कार्य एवं x चली गई दूरी तथा अभीष्ट आलेख चित्र 4.8 एवं अभीष्ट कार्य (i) 10 मात्रक, (ii) 0 मात्रक।
MP Board Solutions

प्रश्न 7.
एक विद्यालय की कक्षा IX की छात्राएँ यामिनी और फातिमा ने मिलकर भूकम्प पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रधानमन्त्री राहत कोष में ₹ 100 अंशदान दिया। एक रैखिक समीकरण लिखिए जो इन आँकड़ों को संतुष्ट करती हो। आप उनका अंशदान । ₹x एवं ₹y मान सकते हैं। इस समीकरण का आलेख खींचिए। (2019)
हल:
माना यामिनी का अंशदान = ₹ x
एवं फातिमा का अंशदान = ₹ y है, तो
अभीष्ट समीकरण : x + y = 100
अब y = 100 – x
जब x = ₹0, तो = 100 – 0 = ₹ 100
जब x = ₹ 100, तो y = 100 – 100 = ₹0
जब x = ₹50, तो y= 100 – 50 = ₹ 50
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 7
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 7a
अतः अभीष्ट समीकरण : x + y = 100 एवं अभीष्ट आलेख चित्र 4.9 है।

प्रश्न 8.
अमरीका और कनाडा जैसे देशों में तापमान फॉरेनहाइट में मापा जाता है जबकि भारत जैसे अन्य देशों में तापमान सेल्सियस में मापा जाता है। यहाँ फॉरेनहाइट को सेल्सियस में रूपान्तरित करने वाला एक रैखिक समीकरण दिया गया है:
F = (9/5)C + 32
(i) सेल्सियस को X-अक्ष और फॉरेनहाइट को Y-अक्ष पर मानकर ऊपर दिए गए समीकरण का आलेख खींचिए।
(ii) यदि तापमान 30°C है, तो फॉरेनहाइट में तापमान क्या होगा?
(iii) यदि तापमान 95°F है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
(iv) यदि तापमान 0°C है, तो फॉरेनहाइट में तापमान क्या होगा? और यदि तापमान 0°F है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
(v) क्या ऐसा भी कोई तापमान है, जो फॉरेनहाइट और सेल्सियस दोनों के लिए संख्यात्मकतः समान है, यदि हाँ, तो उसे ज्ञात कीजिए।
हल:
दिया हुआ समीकरण : F = (\(\frac { 9 }{ 5 }\))C + 32 अर्थात् C = \(\frac { 5 }{ 9 }\) (F – 32)
अब जब C = 0 तब F = \(\frac { 9 }{ 5 }\) = x 0 + 32 = 0 + 32 = 32°F
जब C = – 40 तब F = \(\frac { 9 }{ 5 }\) (-40) + 32 = – 72 + 32 = – 40°F
जब F = 0 तब C = \(\frac { 5 }{ 9 }\) (0 – 32) = \(\frac { -160 }{ 9 }\) = – 17.8°C
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.3 8
MP Board Solutions
अतः अभीष्ट आलेख चित्र 4.10 है।

(ii) यदि C = 30°C, तो F = \(\frac { 9 }{ 5 }\) x 30 + 32 = 54 + 32 = 86° F
अतः अभीष्ट तापमान = 86° F

(iii) यदि F = 95°F, तो C = \(\frac { 5 }{ 9 }\) (95 – 32)= \(\frac { 5 }{ 9 }\) x 63 = 5 x 7 = 35°C
अतः अभीष्ट तापमान = 35°C.

(iv) यदि C = 0°C, तो F = \(\frac { 9 }{ 5 }\)(0) + 32 = 0 + 32 = 32°F.
उत्तर
एवं यदि F = 0°C, तो C = \(\frac { 5 }{ 9 }\) (0 – 30) = –\(\frac { 160 }{ 9 }\) = – 17.8°C
अतः अभीष्ट तापमान 32°F एवं – 17.8°C.

(v) हाँ ऐसा तापमान सम्भव है जो फॉरेनहाइट एवं सेल्सियस दोनों के लिए संख्यात्मकतः समान है।
अब माना C = F = x
तब x = \(\frac { 9 }{ 5 }\) x x + 32
⇒ 5x = 9x + 160
⇒ 9x – 5x = – 160
⇒ 4x = – 160 ⇒ x = \(\frac { -160 }{ 4 }\) = -40°
अतः अभीष्ट तापमान -40°C = -40°F.

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सत्य है, और क्यों ?
y = 3x + 5 का
(i) एक अद्वितीय हल है
(ii) केवल दो हल हैं
(iii) अपरिमित रूप से अनेक हल हैं।
उत्तर:
(iii) अपरिमित रूप से अनेक हल हैं।
क्योंकि x के विभिन्न मानों के लिए y के विभिन्न मान प्राप्त होंगे, इसके अतिरिक्त इस समीकरण का आलेख एक सरल रेखा है जिसका प्रत्येक बिन्दु उस समीकरण का हल होगा।
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित समीकरण में से प्रत्येक के लिए चार हल लिखिए :
(i) 2x +y = 7 (2019)
(ii) nx +y = 9 (2018)
(iii) x = 4y.
हल:
(i) 2x + y = 7 ⇒ y = 7 – 2x
जब x = 0, तब y = 7 – 2 x 0 = 7
जब x = 1, तब y = 7 – 2 x 1 = 7 – 2 = 5
जब x = 2, तब y = 7 – 2 x 2 = 7 – 4 = 3
जब x = 3, तब y = 7 – 2 x 3 = 7 – 6 = 1
अतः अभीष्ट चार हल हैं : (0, 7), (1,5), (2, 3) एवं (3, 1).

(ii) πx + y = 9 ⇒ y = 9 – πx
जब x = 0, तब y = 9 – π (0) = 9
जब x = 1, तब y = 9 – π (1) =  9 – π
जब x = -1, तब y = 9 – π (-1) =  9 + π
जब x = 1, तब y = 9 – 2 x 9/π = 9 – 9 = 0.
अतः अभीष्ट चार हल हैं : (0, 9), (1, 9 – π), (-1, 9 + π) एवं (9/π,0).

(iii) x = 4y
जब y = 0, तब x = 4 x 0 = 0
जब y = 1, तब x = 4 (1) = 4
जब y= – 1, तब x = 4 (-1)=-4
जब y = 1/4 तब x = 4 x 1/4 = 1
अतः अभीष्ट चार हल हैं : (0, 0), (4, 1), (-4, – 1) एवं (1, 1/4).

प्रश्न 3.
बताइए कि निम्नलिखित हलों में कौन-कौन समीकरण x – 2y = 4 के हल नहीं हैं ?
(i) (0, 2) (2018)
(ii) (2,0)
(iii) (4,0)
(iv) (√2,4√2)
(v) (1, 1).
हल:
दिया गया समीकरण : x – 2y = 4 ⇒ x – 2y – 4 = 0.
(i) बिन्दु (0, 2) पर : 0 – 2 (2) – 4 = – 4 – 4 = -8 ≠ 0.
(ii) बिन्दु (2, 0) पर : 2 – 2 (0) – 4 = 2 – 0 – 4 = – 2 ≠ 0.
(iii) बिन्दु (4, 0) पर : 4 – 2 (0) – 4 = 4 – 0 – 4 = 4 – 4 = 0.
(iv) बिन्दु (√2, 4√2) पर : √2 – 2(4√2) – 4 = √2 – 8√2 – 4 = – 7√2 – 4 ≠ 0.
(v) बिन्दु (1, 1) पर : 1 – 2 (1) – 4 = 1 – 2 – 4 = 1 – 6 = – 5 ≠ 0.
अतः बिन्दु (0, 2), (2, 0), (√2, 4√2) एवं (1, 1) दिए समीकरण x – 2y = 4 के हल नहीं हैं।
MP Board Solutions

प्रश्न 4.
k का मान ज्ञात कीजिए जबकि x = 2,y = 1 समीकरण 2x + 3y = k का एक हल हो। (2018)
हल:
चूँकि x = 2, y = 1 समीकरण 2x + 3y = k का हल है, इसलिए x एवं y के मान समीकरण को सन्तुष्ट करेंगे।
⇒ 2 (2) + 3 (1) = k.
⇒ 4 + 3 = k – k = 7
अतः k का अभीष्ट मान = 7.

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.1

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.1

प्रश्न 1.
एक नोट बुक की कीमत एक कलम की कीमत से दो गुनी है। इस कथन को निरूपित करने के लिए दो चरों वाला एक रैखिक समीकरण लिखिए। (2018)
हल:
मान लीजिए एक कलम की कीमत = x तथा नोट बुक की कीमत = y है
तो प्रश्नानुसार, y = 2x
अतः अभीष्ट समीकरण : y = 2x.

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित रैखिक समीकरणों को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त कीजिए और प्रत्येक स्थिति में a, b और c के मान बताइए :
(i) 2x + 3y = \(9.3\overline { 5 }\).
(i) x – y/5 – 10 = 0
(iii) -2x + 3y = 6 (2018)
(iv) x = 3y
(v) 2x = -5y
(vi) 3x + 2 =0
(vii) y – 2 = 0
(viii) 5 = 2x.
हल:
(i) 2x + 3y = \(9.3\overline { 5 }\) ⇒ 2x + 3y – \(9.3\overline { 5 }\) = 0
अतः अभीष्ट समीकरण : 2x + 3y – \(9.3\overline { 5 }\) = 0, जहाँ a = 2, b = 3 एवं c = \(9.3\overline { 5 }\).

(ii) x – y/5 – 10 = 0 ⇒ 5x – y – 50 = 0
अत: अभीष्ट समीकरण : 5x – y – 50 = 0, जहाँ a = 5, b = -1 एवं c = -50.

(iii) – 2x + 3y = 6 ⇒ 2x – 3y + 6 = 0
अतः अभीष्ट समीकरण : 2x – 3y + 6 = 0, जहाँ a = 2, b = – 3 एवं c= 6.

(iv) x = 3y ⇒ x – 3y + 0 = 0
अतः अभीष्ट समीकरण : x – 3y + 0 = 0, जहाँ a = 1, b = – 3 एवं c = 0.

(v) 2x = – 5y = 2x + 5y + 0 = 0.
अत: अभीष्ट समीकरण : 2x + 5y + 0 = 0, जहाँ a = 2, b = 5 एवं c = 0.
MP Board Solutions

(vi) 3x + 2 = 0 = 3x + 0.y + 2 = 0
अतः अभीष्ट समीकरण : 3x + 0.y + 2 = 0, जहाँ a = 3, b = 0 एवं c = 2.

(vii) y – 2 = 0 ⇒ 0.x + y – 2 = 0
अतः अभीष्ट समीकरण : 0.x + y – 2 = 0, जहाँ a = 0, b = 1 एवं c = – 2.

(viii) 5 = 2x ⇒ 2x + 0.y – 5 = 0
अतः अभीष्ट समीकरण : 2x + 0.y – 5 = 0, जहाँ a = 2, b = 0 एवं c = -5.

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.3

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.3

प्रश्न 1.
किस चतुर्थांश या किस अक्ष पर बिन्दु (-2, 4), (3,-1), (-1, 0), (1, 2), (-3, -5) स्थित है। कार्तीय तल पर इनका स्थान निर्धारण करके अपने उत्तर सत्यापित कीजिए। (2018)
हल:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.3 1
बिन्दु (-2, 4) द्वितीय चतुर्थांश में स्थित है।
बिन्दु (3, – 1) चतुर्थ चतुर्थांश में स्थित है।
बिन्दु (-1,0) ऋणात्मक x-अक्ष पर स्थित है।
बिन्दु (1, 2) प्रथम चतुर्थांश में स्थित है।
बिन्दु (-3, – 5) तृतीय चतुर्थांश में स्थित है।
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अक्षों पर दूरी का उपयुक्त एकक लेकर नीचे सारणी में दिए गए बिन्दुओं को तल पर आलेखित कीजिए:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.3 2
हल:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.3 3

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 2 बहुपद Ex 2.4

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 2 बहुपद Ex 2.4

प्रश्न 1.
बताइए निम्नलिखित में से किस बहुपद का एक गुणनखण्ड x +1 है :
(i) x + x2 + x + 1
(ii) x4 + x3 + x2 + x +1
(iii) x4 + 3x3 + 3x2 + x + 1
(iv) x3 – x2 – (2 + √2)x + √2 .
हल:
(i) p(x) = x3 + x2 + x + 1 में x + 1 = 0 ⇒ x = – 1 रखने पर,
शेषफल p(-1)= (-1)3 + (-1)2 + (-1) + 1
= – 1 + 1 – 1 + 1 = 0 हो जाता है।
अतः (x + 1) दिए गए बहुपद का एक गुणनखण्ड है।

(ii) p(x) = x4 + x3 + x2 + x + 1 में x + 1 = 0 ⇒ x = – 1 रखने पर,
शेषफल p(-1) = (-1)4 + (- 1)3 + (-1)2 + (-1) + 1
= 1 – 1 +1 – 1 + 1 = 3 – 2 = 1 ≠ 0
अतः (x + 1) दिए गए बहुपद का एक गुणनखण्ड नहीं है।

(iii) p(x) = x4 + 3x3 + 3x2 + x + 1 में x + 1 = 0 ⇒ x = – 1 रखने पर,
शेषफल p(-1) = (-1)4 + 3(-1)3 + 3(-1)2 + (- 1) + 1
= 1 – 3 + 3 – 1 + 1 = 1 ≠ 0
अतः (x + 1) दिए गए बहुपद का एक गुणनखण्ड नहीं है।
MP Board Solutions

(iv) p(x) = x3 – x2 – (2 + √2 )x + √2 में x + 1 = 0 ⇒ x = – 1 रखने पर, शेषफल
p (- 1) = (-1)3 – (-1)2 – (2 + √2) (-1) + √2
= – 1 – 1 + 2 + √2 +√2 = 2√2 ≠ 0
अतः (x + 1) दिए गए बहुपद का एक गुणनखण्ड नहीं है।

प्रश्न 2.
गुणनखण्ड प्रमेय लागू करके बताइए कि निम्नलिखित स्थितियों में से प्रत्येक स्थिति में g(x), p(x) का एक गुणनखण्ड है या नहीं :
(i) p(x) = 2x3 + x2 – 2x – 1, g(x) = x + 1
(ii) p(x) = x3 + 3x2 + 3x + 1, g(x) = x + 2
(iii) p(x) = x3 – 4x2 + x + 6, g(x) = x – 3.
हल:
(i) ∵ p(x) = 2x3 + x2 – 2x – 1 एवं g(x) = x + 1 का शून्यक – 1 है
⇒ p(-1) = 2(-1)3 + (-1)2 – 2(-1)- 1
= – 2 + 1 + 2 – 1
= 3 – 3 = 0
अतः गुणनखण्ड प्रमेय के आधार पर g(x), बहुपद p(x) का एक गुणनखण्ड है।

(ii) ∵ p(x) = x3 + 3x2 + 3x + 1 एवं g(x) = x + 2 का शून्यक – 2 है
⇒ p(-2) = (-2)3 + 3(-2)2 + 3(-2) + 1
= -8 + 12 – 6 + 1
= 13 – 14
= -1 ≠ 0
अत: गुणनखण्ड प्रमेय के आधार पर g(x), बहुपद p(x) का एक गुणनखण्ड नहीं है।

(iii) ∵ p(x) = x3 – 4x2 + x + 6, एवं g(x) = x – 3 का शून्यक 3 है
⇒ p(3) = (3)3 – 4 (3)2 + (3) + 6
= 27 – 36 + 3 + 6
= 36 – 36 = 0
अत: गुणनखण्ड प्रमेय के आधार पर g(x), बहुपद p(x) का एक गुणनखण्ड है।

प्रश्न 3.
k का मान ज्ञात कीजिए जबकि निम्नलिखित स्थितियों में से प्रत्येक स्थिति में (x – 1), p(x) का एक गुणनखण्ड हो :
(i) p(x) = x2 + x + k (2019)
(ii) p(x) = 2x2 + kx + √2
(iii) p(x) = kx2 – √2x + 1
(iv) p(x) = kx2 – 3x + k.
हल:
(i) ∵ p(x) = x2 + x + k का एक गुणनखण्ड (x – 1) है जिसका शून्यक = 1 है
⇒ p(1) = (1)2 + (1) + k = 0
⇒ 1 + 1 + k = 0
⇒ k = -2
अत:k का अभीष्ट मान = – 2.

(ii) ∵ p(x) = 2x2 + kx + √2 का एक गुणनखण्ड (x – 1) है जिसका शून्यक = 1 है।
⇒ p(1) = 2(1)2 + k(1) + √2 = 0
⇒ 2 + k + 2 = 0
⇒ k = – (2+ √2)
अतः k का अभीष्ट मान = – (2 + √2).

(iii) ∵p(x) = kx2 – √2 x + 1 का एक गुणनखण्ड (x – 1) है जिसका शून्यक = 1 है
⇒ p(1) = k(1)2 – √2 (1) + 1 = 0
⇒ k = √2 + 1 = 0
⇒ k = ( √2 – 1)
अत: k का अभीष्ट मान = (√2 – 1).

(iv) ∵ p(x) = kx2 – 3x + k का एक गुणनखण्ड (x – 1) है जिसका शून्यक = 1 है
⇒ p(1) = k(1)2 – 3(1) + k = 0
⇒ k – 3 + k = 0
⇒ 2k = 3
⇒ k = \(\frac { 3 }{ 2 }\)
अत: k का अभीष्ट मान = \(\frac { 3 }{ 2 }\)
MP Board Solutions

प्रश्न 4.
गुणनखण्ड ज्ञात कीजिए :
(i) 12x2 – 7x + 1 (2019)
(ii) 2x2 + 7x + 3 (2019)
(ii) 6x2 + 5x – 6
(iv) 3x2 – x – 4.
हल:
(i) 12x2 – 7x + 1 = 12x2 – (4 + 3)x + 1
= 12x2 – 4x – 3x + 1
= 4x (3x – 1) – 1 (3x – 1)
= (3x – 1) (4x – 1)
अतः अभीष्ट गुणनखण्ड = (3x – 1) (4x – 1).

(ii) 2x2 + 7x + 3 = 2x2 + (6 + 1)x +3
= 2x2 + 6x + x +3
= 2x (x + 3) + 1 (x + 3)
= (x + 3) (2x + 1)
अतः अभीष्ट गुणनखण्ड = (x+ 3) (2x + 1).

(iii) 6x2 + 5x – 6 = 6x2 + (9 – 4)x – 6
= 6x2 + 9x – 4x – 6
= 3x (2x + 3) – 2 (2x + 3)
= (2x + 3) (3x – 2)
अतः अभीष्ट गुणनखण्ड = (2x + 3) (3x – 2)

(iv) 3x2 – x – 4 = 3x2 – (4 – 3)x – 4
= 3x2 – 4x + 3x – 4
= x(3x – 4)+ 1 (3x – 4)
= (3x – 4) (x + 1)
अतः अभीष्ट गुणनखण्ड = (3x – 4) (x + 1).
MP Board Solutions

प्रश्न 5.
गुणनखण्ड ज्ञात कीजिए :
(i) x3 – 2x2 – x + 2
(ii) x3 – 3x2 – 9x – 5
(iii) x3 + 13x2 + 32x + 20
(iv) 2y3 + y2 – 2y – 1.
हल:
(i) x3 – 2x2 – x + 2 = x2 (x – 2)- 1 (x – 2)
= (x – 2) (x2 – 1)
= (x – 2) (x – 1) (x + 1) [∵(a – b2) = (a – b) (a + b)]
अतः अभीष्ट गुणनखण्ड = (x – 2) (x – 1) (x + 1).

(ii) मान लीजिए p(x) = x3 – 3x2 – 9x – 5
एवं -5 के सम्भावित गुणनखण्ड ∓ 1 एवं ± 5 हैं।
हम जानते हैं कि p(-1) = (-1)3 – 3(-1)2 – 9(-1) – 5
= – 1 – 3 + 9 – 5 = 9 – 9 = 0
अतः (x + 1), p(x) का एक गुणनखण्ड है।
अब, p(x) = x3 + x2 – 4x2 – 4x – 5x – 5
= x2 (x + 1) – 4x (x + 1) – 5 (x + 1)
= (x + 1) [(x2 – 4x – 5)]
= (x + 1) [x2 – (5 – 1)x – 5]
= (x + 1) [x2 – 5x + x – 5]
= (x + 1) [x (x – 5) + 1 (x – 5)]
= (x + 1) (x – 5) (x + 1)
= (x + 1) – (x – 5)
अतः अभीष्ट गुणनखण्ड = (x + 1)2 (x – 5).

(iii) मान लीजिए p(x) = x3 + 13x2 + 32x + 20
एवं 20 के सम्भावित गुणनखण्ड ± 1, ± 2, ± 4, ± 5 एवं ± 10 हैं।
हम जानते हैं कि p(- 1) = (-1)3 + 13(-1)2 + 32 (-1) + 20
= – 1 + 13 – 32 + 20 = 33 – 33 = 0
अतः (x + 1), p(x) का एक गुणनखण्ड है।
अब p(x) = x3 + x2 + 12x2 + 12x + 20x + 20
= x2 (x + 1)+ 12x (x + 1)+ 20 (x + 1)
= (x + 1) (x2 + 12x + 20)
= (x + 1) [x2 + (2 + 10) x + 20]
= (x + 1) [x2 + 2x + 10x + 20]
= (x + 1) [x(x + 2) + 10 (x + 2)]
= (x + 1) (x + 2) (x + 10)
अतः अभीष्ट गुणनखण्ड = (x + 1) (x + 2) (x + 10).

(iv) p(x) = 2y3 + y2 – 2y – 1
= y2 – (2y + 1) – 1 (2y + 1)
= (2y + 1) (y2 – 1)
= (2y + 1) (y + 1) (y – 1) [∵ (a2 – b2) = (a + b)(a – b)]
अतः अभीष्ट गुणखण्ड = (y – 1) (y + 1) (2y + 1).

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.2

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.2

प्रश्न 1.
अग्रलिखित प्रश्नों में से प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दीजिए-
(i) कार्तीय तल में किसी बिन्दु की स्थिति निर्धारित करने वाली क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर रेखाओं के क्या नाम हैं ?
(ii) इन दो रेखाओं से बने तल के प्रत्येक भाग के नाम बताइए।
(iii) उस बिन्दु का नाम बताइए जहाँ ये दोनों रेखाएँ प्रतिच्छेदित होती हैं।
हल:
(i) क्षैतिज रेखा : X-अक्ष एवं ऊर्ध्वाधर रेखा : Y-अक्ष
(ii) प्रथम चतुर्थांश, द्वितीय चतुर्थांश, तृतीय चतुर्थांश एवं चतुर्थ चतुर्थांश।
(iii) मूल-बिन्दु।
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.2 1
चित्र 3.3
निर्देश : सभी बिन्दु संलग्न चित्र 3.3 में प्रदर्शित किए गए हैं।
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
संलग्न चित्र को देखकर निम्नलिखित को लिखिए-
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.2 2
MP Board Solutions
चित्र 3.4
(i) B के निर्देशांक
(ii) C के निर्देशांक
(iii) निर्देशांक (-3, -5) द्वारा पहचाना गया बिन्दु
(iv) निर्देशांक (2, -4) द्वारा पहचाना गया बिन्दु
(v) D का भुज
(vi) बिन्दु H की कोटि
(vii) बिन्दु L के निर्देशांक
(viii) बिन्दु M के निर्देशांक।
हल:
(i) (- 5, 2),
(ii) (5, – 5),
(ii) बिन्दु E,
(iv) G,
(v) 6,
(vi) – 3,
(vii) (0, 5),
(viii) (-3,0).

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.1

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.1

प्रश्न 1.
एक अन्य व्यक्ति को आप अपनी अध्ययन मेज पर रखे टेबल लैम्प की स्थिति किस तरह बताएंगे?
हल:
हम टेबल लैम्प की, मेज की लम्बाई वाली भुजा से दूरी b एवं चौड़ाई वाली भुजा से दूरी a बताकर उसकी स्थिति (a, b) निर्देशांकों से बता सकते हैं।
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.1 1

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
(सड़क योजना) : एक नगर में दो सड़कें हैं, जो नगर के केन्द्र पर मिलती हैं। ये दो सड़कें
उत्तर:
दक्षिण की दिशा और पूर्व-पश्चिम की दिशा में हैं। नगर की अन्य सभी सड़कें इन मुख्य सड़कों के समानान्तर परस्पर 200 मीटर की दूरी पर हैं। प्रत्येक दिशा में लगभग पाँच सड़कें हैं। 1 सेमी = 200 मीटर का पैमाना लेकर अपनी नोट बुक में नगर का एक मॉडल बनाइए। सड़कों को एकल रेखाओं से निरूपित कीजिए। आपके मॉडल में एक-दूसरे को काटती हुई अनेक क्रॉसस्ट्रीट (चौराहे) हो सकती हैं। एक विशेष क्रॉसस्टीट दो सड़कों से बनी है जिनमें से एक उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और दूसरी पूर्व-पश्चिम दिशा में। प्रत्येक क्रॉसस्ट्रीट का निर्देशन इस प्रकार किया जाता है, यदि दूसरी सड़क उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और पाँचवीं सड़क पूर्व-पश्चिम दिशा में जाती है और ये एक क्रॉसिंग पर मिलती हैं, तब इसे हम क्रॉसस्ट्रीट (2, 5) कहेंगे। इसी परम्परा से यह ज्ञात कीजिए कि-
(i) कितनी क्रॉसस्ट्रीटों को (4, 3) माना जा सकता है ?
(ii) कितनी क्रॉसस्ट्रीटों को (3, 4) माना जा सकता है ?
हल:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.1 2
नगर की सड़क योजना नगर की सड़क योजना का मॉडल उपर्युक्त चित्र में प्रदर्शित है।

  1. केवल एक अद्वितीय क्रॉसस्ट्रीट को (4, 3) माना जा सकता है। (R से प्रदर्शित)
  2. केवल एक अद्वितीय क्रॉसस्ट्रीट को (3, 4) माना जा सकता है। (Q से प्रदर्शित)

MP Board Class 9th Maths Solutions