MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 2 बहुपद Ex 2.1

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 2 बहुपद Ex 2.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित व्यंजकों में कौन-कौन एक चर में बहुपद हैं और कौन-कौन नहीं ? कारण के साथ अपने उत्तर दीजिए :
(i) 4x2 – 3x + 7
(ii) y2 + √2
(iii) 3√t + t√2
(iv) y + \(\frac { 2 }{ y }\)
(v) x10 + y3 + t50 .
हल:
(i) एक चर में बहुपद है, क्योंकि इसमें एक ही चर x है तथा प्रत्येक घातांक पूर्ण संख्या है।
(ii) एक चर में बहुपद है, क्योंकि इसमें एक ही चर y है तथा प्रत्येक घातांक पूर्ण संख्या है।
(iii) एक चर में बहुपद नहीं है, क्योंकि इसमें चर तो एक ही है, लेकिन प्रत्येक घातांक पूर्ण संख्या नहीं है।
(iv) एक चर में बहुपद नहीं है, क्योंकि प्रत्येक घातांक पूर्ण संख्या नहीं है।
(v) x10 + y3 + t50 एक चर में बहुपद नहीं है, क्योंकि इसमें तीन चर x, y एवं t हैं। हालांकि प्रत्येक घातांक पूर्ण संख्या है, अत: यह बहुपद तो है लेकिन तीन चरों में।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से प्रत्येक में – का गुणांक लिखिए :
(i) 2 + x2 + x (2018)
(ii) 2 – x2 + x3
(iii) \(\frac { \pi }{ 2 } \)x2 + x
(iv) √2x – 1.
हल:
(i) 1,
(ii) – 1,
(iii) \(\frac { \pi }{ 2 } \),
(iv) 0 (शून्य)।

MP Board Solutions
प्रश्न 3.
35 घात के द्विपदी का और 100 घात के एकपदी का एक-एक उदाहरण दीजिए।
हल:
पैंतीस घात का द्विपदी : x35 + 100
100 घात का एक पदी : 10x100

प्रश्न 4.
निम्नलिखित बहुपदों में से प्रत्येक बहुपद की घात लिखिए :
(i) 5x3 + 4x2 + 7x
(ii) 4 – y2
(iii) 5t – √7
(iv) 3.
हल:
(i) 3,
(ii) 2,
(iii) 1,
(iv) 0 (शून्य)।

MP Board Solutions
प्रश्न 5.
बताइए निम्नलिखित बहुपदों में कौन-कौन बहुपद रैखिक हैं, कौन-कौन द्विघाती है और कौन-कौन त्रिघाती हैं :
(i) x2 + x
(ii) x – x3
(iii) y + y2 + 4
(iv) 1 + x
(v) 3t
(vi) r2
(vii) 7x3
हल:
रैखिक : (iv) 1 +x, (v) 3t.
द्विघाती : (i) x2 + x, (iii) y + y2 + 4, (vi) r2
त्रिघाती : (ii) x – x3 , (vii) 7x3 .

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

MP Board Class 9th Science solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

MP Board Class 9th Science Chapter 2  पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला – 1 # पृष्ठ संख्या 16

प्रश्न 1.
पदार्थ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
पदार्थ-“विश्व की प्रत्येक वस्तु जिस सामग्री से बनी होती है तथा जिसमें द्रव्यमान एवं आयतन होता है, उसे पदार्थ कहते हैं।”

प्रश्न 2.
समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अन्तर बताएँ।
उत्तर:
समांगी मिश्रणों की बनावट समान होती है जबकि विषमांगी मिश्रणों के अंश भौतिक दृष्टि से पृथक् होते हैं।

प्रश्न श्रृंखला – 2 # पृष्ठ संख्या 20

प्रश्न 1.
उदाहरण सहित समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद कीजिए।
उत्तर:
समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 1

प्रश्न 2.
विलयन, निलम्बन और कोलॉइड एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर:
विलयन, निलम्बन एवं कोलॉइड में भिन्नताएँ
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 2

प्रश्न 3.
एक संतृप्त विलयन बनाने के लिए 36g सोडियम क्लोराइड को 100 g जल में 293 K पर घोला जाता है। इस तापमान पर इसकी सान्द्रता प्राप्त कीजिए।
हल:
चूँकि सोडियम क्लोराइड (विलेय) का द्रव्यमान = 36 g (दिया है)
एवं जल (विलायक) का द्रव्यमान = 100 g (दिया है)
विलयन का द्रव्यमान = विलेय का द्रव्यमान + विलायक का द्रव्यमान
= 36g + 100 g = 136g
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 3
अतः विलयन की 293 K पर अभीष्ट सान्द्रता = 26.47%

प्रश्न श्रृंखला – 3 # पृष्ठ संख्या 26

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
पेट्रोल और मिट्टी का तेल (Kerosene oil) जो कि आपस में घुलनशील हैं, के मिश्रण को आप कैसे पृथक् करेंगे ? पेट्रोल तथा मिट्टी के तेल के क्वथनांकों में 25°C से अधिक का अन्तराल है।
उत्तर:
पेट्रोल और मिट्टी के तेल के मिश्रण को पृथक् करना
पेट्रोल एवं मिट्टी के तेल के मिश्रण को हम आसवन विधि से पृथक् करेंगे क्योंकि इनके क्वथनांकों में 25°C से अधिक का अन्तराल है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 4

विधि –

  1. पेट्रोल एवं मिट्टी के तेल के मिश्रण को एक आसवन फ्लास्क में लेते हैं। इसमें एक थर्मामीटर (तापमापी) लगाते हैं।
  2. दिए गए चित्र 2.1 के अनुसार उपकरण को व्यवस्थित करते हैं।
  3. मिश्रण को धीरे-धीरे सावधानीपूर्वक गर्म करते हैं और थर्मामीटर के पाठ्यांक का अवलोकन करते हैं।
  4. पेट्रोल वाष्पीकृत होता है तथा संघनन द्वारा संघनित होकर बाहर एक बर्तन में एकत्रित हो जाता है।
  5. थर्मामीटर का तापमान तब तक स्थिर रहता है जब तक कि सम्पूर्ण पेट्रोल पृथक् नहीं हो जाता।
  6. ग्राहक बर्तन को अलग कर देते हैं और मिश्रण को गर्म करना बन्द कर देते हैं।
  7. शेष मिट्टी का तेल फ्लास्क में रह जाता है। इस प्रकार मिश्रण के घटक पृथक् हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
पृथक करने की सामान्य विधियों के नाम दीजिए
(i) दही से मक्खन,
(ii) समुद्री जल से नमक,
(iii) नमक से कपूर।
उत्तर:
(i) अपकेन्द्रण (मथना),
(ii) वाष्पन,
(iii) ऊर्ध्वपातन।

प्रश्न 3.
क्रिस्टलीकरण विधि से किस प्रकार के मिश्रणों को पृथक् किया जा सकता है ?
उत्तर:
क्रिस्टलीय एवं अक्रिस्टलीय पदार्थों के मिश्रण।

प्रश्न श्रृंखला – 4 # पृष्ठ संख्या 27

प्रश्न 1.
निम्न को रासायनिक और भौतिक परिवर्तनों में वर्गीकृत करें
1. पेड़ों का काटना
2. मक्खन का एक बर्तन में पिघलना
3. अलमारी में जंग लगना
4. जल का उबलकर वाष्प बनना
5. विद्युत तरंग का जल में प्रवाहित होना तथा उसका हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैसों में विघटित होना
6. जल में साधारण नमक का घुलना
7. फलों से सलाद बनाना
8. लकड़ी और कागज का जलना।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन

1. पेड़ों का काटना
2. मक्खन का एक बर्तन में पिघलना
4. जल का उबलकर वाष्प बनना
6. जल में साधारण नमक का घुलना
7. फलों से सलाद बनाना।

रासायनिक परिवर्तन-

3. अलमारी में जंग लगना
5. विद्युत तरंग का जल में प्रवाहित होना तथा इसका हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन गैसों में विघटित होना
8. लकड़ी और कागज का जलना।

प्रश्न 2.
अपने आसपास की चीजों को शुद्ध पदार्थों या मिश्रण से अलग करने का प्रयत्न करें।
उत्तर:
(निर्देश- छात्र इस क्रिया-कलाप को स्वयं अपने घर पर करें।)

MP Board Class 9th Science Chapter 2  पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित को पृथक् करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएँगे?
(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलयन से पृथक् करने में।
(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक् करने में।
(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयल से पृथक् करने में।
(d) दही से मक्खन निकालने के लिए।
(e) जल से तेल निकालने के लिए।
(f) चाय से चाय की पत्तियों को पृथक् करने में।
(g) बालू से लोहे की पिनों को पृथक् करने में।
(h) भूसे से गेहूँ के दानों को पृथक् करने में।
(i) पानी में तैरते हुए महीन मिट्टी के कणों को पानी से अलग करने के लिए।
(j) पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक् करने में।
उत्तर:
(a) वाष्पीकरण द्वारा अथवा क्रिस्टलीकरण द्वारा
(b) ऊर्ध्वपातन विधि
(c) छलनी से छानकर
(d) मंथन विधि या अपकेन्द्रण विधि
(e) पृथक्कारी कीप द्वारा
(f) छननी द्वारा छानकर
(g) चुम्बक द्वारा
(h) मिश्रण को हवा में ऊपर से गिराकर
(i) छानक द्वारा
(i) क्रोमेटोग्राफी विधि।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करोगे ? विलयन, विलायक, विलेय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील, घुलेय (फिल्ट्रेट) तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें।
उत्तर:
चाय तैयार करने के विभिन्न चरण

  1. चाय बनाने वाले बर्तन (चायदान) में आवश्यक मात्रा में जल (विलायक) लेकर उसे चूल्हे पर रखकर गर्म करते हैं।
  2. इसमें आवश्यकतानुसार चाय की पत्ती डालते हैं जो अघुलनशील होती है तथा गर्म करने पर इसका अर्क एवं रंग जल में मिल जाता है।
  3. इसमें आवश्यकतानुसार दूध (विलेय) मिलाते हैं।
  4. इसके बाद आवश्यकतानुसार शक्कर डालते हैं जो घुलनशील होने के कारण मिश्रण में घुल जाती
  5. चाय के मिश्रण को अच्छी तरह खौलाते हैं।
  6. चाय के मिश्रण को एक छननी द्वारा छान लेते हैं जिससे घुलेय (फिल्ट्रेट) बर्तन में छनकर आ जाता है तथा अवशेष चाय की पत्ती छननी के अन्दर रह जाती है।
  7. इस प्रकार प्राप्त चाय जल में चीनी, दूध एवं चाय की पत्ती के अर्क का विलयन होता है।

प्रश्न 3.
प्रज्ञा ने चार अलग-अलग पदार्थों की घुलनशीलताओं को विभिन्न तापमान पर जाँचा तथा आगे दिए गए आँकड़ों को प्राप्त किया। प्राप्त हुए परिणामों को 100g जल में विलेय पदार्थ की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त है, अग्रलिखित तालिका में दर्शाया गया है-
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 4
(a) 50g जल में 313 K पर पोटैशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यकता होगी ?
(b) प्रज्ञा 353 K पर पोटैशियम क्लोराइड का संतृप्त विलयन तैयार करती है और विलयन को कमरे के तापमान पर ठण्डा होने के लिए छोड़ देती है। जब विलयन ठण्डा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी ? स्पष्ट करें।
(c) 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करें। इस तापमान पर कौन-सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा ?
(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
हल:
(a) चूँकि तालिका के अनुसार 313 K पर 100 g को संतृप्त विलयन बनाने के लिए आवश्यक पोटैशियम नाइट्रेट की मात्रा = 62 g
इसलिए उक्त तापमान पर 50 g जल में संतृप्त विलयन बनाने के लिए पोटैशियम नाइट्रेट की आवश्यक मात्रा = \(\frac { 62 }{ 100 }\) x 50 = 31g
अतः पोटैशियम नाइट्रेट की अभीष्ट मात्रा = 31 g

(b) चूँकि 353 K पर पोटैशियम क्लोराइड की विलेयता (घुलनशीलता) कमरे के ताप की अपेक्षा अधिक है अतः पोटैशियम क्लोराइड के 353 K पर बने संतृप्त विलयन को कमरे के तापमान पर ठण्डा करने पर पोटैशियम क्लोराइड की अतिरिक्त मात्रा विलयन में नीचे बैठ जाएगी।

(c) 293 K पर पोटैशियम नाइट्रेट की घुलनशीलता
\(=\frac{32 \times 100}{(100+32)}=\frac{3200}{132}=24 \cdot 24 \%\)
293 K पर सोडियम क्लोराइड की घुलनशीलता
\(=\frac{36 \times 100}{(100+36)}=\frac{3600}{132}=26 \cdot 47 \%\)
293 K पर पोटैशियम क्लोराइड की घुलनशीलता
\(=\frac{35 \times 100}{(100+35)}=\frac{3500}{132}=25 \cdot 92\%\)
293 K पर अमोनियम क्लोराइड की घुलनशीलता
\(=\frac{37 \times 100}{(100+37)}=\frac{3700}{132}=27 \cdot 01 \%\)
अत: 293 K तापमान पर अमोनियम क्लोराइड सबसे अधिक घुलनशील होगा।
(d) तापमान बढ़ाने पर प्रायः लवणों की घुलनशीलता बढ़ जाती है।

प्रश्न 4.
निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें
(a) संतृप्त विलयन, (2019)
(b) शुद्ध पदार्थ,
(c) कोलॉइड, (2019)
(d) निलम्बन। (2019)
उत्तर:
(a) संतप्त विलयन – “जब किसी तापमान पर किसी विलायक में किसी विलेय को घोला जाता है तो एक स्थिति ऐसी आती है कि उस विलायक में विलेय की और मात्रा नहीं घोली जा सकती है। इस प्रकार प्राप्त विलयन संतृप्त विलयन कहलाता है।”

(b) शुद्ध पदार्थ – “वे पदार्थ जो एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बने होते हैं,शुद्ध पदार्थ कहलाते हैं।” उदाहरण-ताँबा, सोना, कार्बन, ऑक्सीजन, अमोनियम क्लोराइड, कॉपर सल्फेट आदि।

(c) कोलॉइड – “जब किसी विलयन में विलेय के कण निलम्बन की अपेक्षा इतने छोटे होते हैं कि साधारण आँखों से दिखाई नहीं देते लेकिन ये प्रकाश की किरणों को आसानी से फैला देते हैं, ऐसे विलयन को कोलॉइडी विलयन या कोलॉइड कहते हैं।”
उदाहरण – दूध, मक्खन, पनीर, जेली, धुआँ आदि।

(d) निलम्बन – “वह विषमांगी विलयन जिसमें विलेय के कण आसानी से आँखों से देखे जा सकते हैं तथा ये माध्यम की समष्टि में निलम्बित रहते हैं, निलम्बन कहलाता है।”
उदाहरण – मिट्टी युक्त गंदा पानी, चॉक का घोल आदि।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत करें सोडा जल, लकड़ी, बर्फ, वायु, मिट्टी, सिरका, छनी हुई चाय।
उत्तर:
समांगी मिश्रण-सोडा जल, वायु, छनी हुई चाय, सिरका। विषमांगी मिश्रण-लकड़ी, मिट्टी।

प्रश्न 6.
आप किस प्रकार पुष्टि करेंगे कि दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल है ?
उत्तर:
हम दिए हुए रंगहीन द्रव का क्वथनांक ज्ञात करेंगे यदि क्वथनांक 100°C (373K) आता है तो दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल है, अन्यथा नहीं ।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्न में से कौन-सी वस्तुएँ शुद्ध पदार्थ हैं ?
(a) बर्फ,
(b) दूध,
(c) लोहा,
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल,
(e) कैल्शियम ऑक्साइड,
(f) पारा,
(g) ईंट,
(h) लकड़ी,
(i) वायु।
उत्तर:
शुद्ध पदार्थ –
(a) बर्फ,
(c) लोहा,
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल,
(e) कैल्शियम ऑक्साइड,
(f) पारा।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें
(a) मिट्टी,
(b) समुद्री जल,
(c) वायु,
(d) कोयला,
(e) सोडा जल।
उत्तर:
विलयन-
(c) वायु, एवं
(e) सोडा जल।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में कौन टिण्डल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा?
(a) नमक का घोल,
(b) दूध,
(c) कॉपर सल्फेट का विलयन,
(d) स्टार्च विलयन।
उत्तर:
(b) दूध एवं
(d) स्टार्च विलयन।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित को तत्व, यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करें
(a) सोडियम,
(b) मिट्टी,
(c) चीनी का घोल,
(d) चाँदी,
(e) कैल्शियम कार्बोनेट,
(f) टिन,
(g) सिलिकॉन,
(h) कोयला,
(i) वायु,
(j) साबुन,
(k) मीथेन,
(l) कार्बन डाइऑक्साइड,
(m) रक्त।
उत्तर:
तत्व-
(a) सोडियम,
(d) चाँदी,
(f) टिन,
(g) सिलिकॉन।

यौगिक –
(e) कैल्शियम कार्बोनेट,
(k) मीथेन,
(l) कार्बन डाइऑक्साइड।

मिश्रण –
(b) मिट्टी,
(c) चीनी का घोल,
(b) कोयला,
(i) वायु,
(j) साबुन,
(m) रक्त।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से कौन-कौन से परिवर्तन रासायनिक हैं ?
(a) पौधों की वृद्धि,
(b) लोहे में जंग लगना,
(c) लोहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना,
(d) खाना पकाना,
(e) भोजन का पाचन,
(f) जल से बर्फ बनना,
(g) मोमबत्ती का जलना।
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन-

(a) पौधों की वृद्धि,
(b) लोहे में जंग लगना,
(e) भोजन का पाचन,
(g) मोमबत्ती का जलना।

MP Board Class 9th Science Chapter 2  परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 9th Science Chapter 2  वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
शुद्ध पदार्थों के लिए निम्नलिखित में कौन-से कथन सत्य हैं ?
(i) शुद्ध पदार्थों में केवल एक प्रकार के कण होते हैं
(ii) शुद्ध पदार्थ यौगिक अथवा मिश्रण हो सकते हैं
(iii) शुद्ध पदार्थों का संघटन सर्वत्र समान होता है
(iv) निकिल के अतिरिक्त अन्य सभी तत्वों द्वारा शुद्ध पदार्थों को हस्तान्तरित किया जा सकता है।

(a) (i) तथा (ii)
(b) (i) तथा (iii)
(c) (iii) तथा (iv)
(d) (ii) तथा (iii)।
उत्तर:
(b) (i) तथा (iii)

प्रश्न 2.
लोहे से बनी वस्तु में जंग लगने को कहते हैं-
(a) संक्षारण तथा यह एक भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन भी है
(b) विलयन तथा यह एक भौतिक परिवर्तन है
(c) संक्षारण तथा यह एक रासायनिक परिवर्तन है
(d) विलयन तथा यह एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर:
(c) संक्षारण तथा यह एक रासायनिक परिवर्तन है

प्रश्न 3.
सल्फर तथा कार्बन डाइ-सल्फाइड का एक मिश्रण है-
(a) विषमांगी तथा टिण्डल प्रभाव दर्शाता है
(b) समांगी तथा टिण्डल प्रभाव दर्शाता है।
(c) विषमांगी तथा टिण्डल प्रभाव नहीं दर्शाता है।
(d) समांगी तथा टिण्डल प्रभाव नहीं दर्शाता है।
उत्तर:
(d) समांगी तथा टिण्डल प्रभाव नहीं दर्शाता है

प्रश्न 4.
आयोडीन का टिंचर पूतिरोधी गुण रखता है। यह विलयन निम्नलिखित में से किसको घोलने पर बनता है ?
(a) पोटैशियम आयोडाइड में आयोडीन
(b) वैसलीन में आयोडीन
(c) जल में आयोडीन
(d) ऐल्कोहॉल में आयोडीन।
उत्तर:
(d) ऐल्कोहॉल में आयोडीन

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन समांगी प्रकृति के हैं ?
(i) बर्फ
(ii) लकड़ी
(iii) मृदा
(iv) वायु।

(a) (i) तथा (iii)
(b) (ii) तथा (iv)
(c) (i) तथा (iv)
(d) (iii) तथा (iv)।
उत्तर:
(c) (i) तथा (iv)

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से भौतिक परिवर्तन कौन से हैं ?
(i) लोह धातु का पिघलना
(ii) लोहे में जंग लगना
(iii) एक लोह छड़ को मोड़ना
(iv) लोह धातु का एक तार खींचना।

(a) (i), (ii) तथा (iii)
(b) (i), (ii) तथा (iv)
(c) (i), (iii) तथा (iv)
(d) (ii), (iii) तथा (iv)।
उत्तर:
(c) (i), (iii) तथा (iv)

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से रासायनिक परिवर्तन कौन-से हैं ?
(i) लकड़ी का क्षरण
(ii) लकड़ी का दहन
(iii) लकड़ी का चीरना
(iv) लकड़ी के एक टुकड़े में कील ठोंकना।

(a) (i) तथा (ii)
(b) (ii) तथा (iii)
(c) (iii) तथा (iv)
(d) (i) तथा (iv)।
उत्तर:
(a) (i) तथा (ii)

प्रश्न 8.
निम्नलिखित अभिक्रिया अनुसार दो पदार्थ A तथा B अभिक्रिया कर तृतीय पदार्थ A,B बनाते 2A + B → A2B निम्नलिखित में से कौन-से कथन इस अभिक्रिया के सन्दर्भ में सही नहीं हैं ?
(i) उत्पाद A2B, पदार्थ A तथा B के गुण प्रदर्शित करता है
(ii) उत्पाद का सदैव एक निश्चित संघटन होगा
(iii) इस प्रकार का बना उत्पाद यौगिक के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है
(iv) इस प्रकार का बना उत्पाद एक तत्व है।

(a) (i), (ii) तथा (iii)
(b) (ii), (iii) तथा (iv)
(c) (i), (iii) तथा (iv)
(d) (i), (ii) तथा (iv)।
उत्तर:
(c) (i), (iii) तथा (iv)

प्रश्न 9.
दो रासायनिक स्पीशीजX तथा Y आपस में संयुक्त होकर P उत्पाद बनाती हैं जिसमें X तथा Y दोनों उपस्थित हैं
X + Y = P
X तथा Y को सरल रासायनिक अभिक्रिया द्वारा सरल पदार्थों में नहीं तोड़ा जा सकता है। निम्नलिखित में से कौन-सा X, Y तथा P स्पीशीज के सन्दर्भ में सत्य है (i) P एक यौगिक है
(ii)X तथा Y यौगिक हैं
(iii) X तथा Y तत्व हैं।
(iv) P का एक निश्चित संघटन है

(a) (i), (ii) तथा (iii)
(b) (i), (ii) तथा (iv)
(c) (ii), (iii) तथा (iv)
(d) (i), (iii) तथा (iv)।
उत्तर:
(d) (i), (iii) तथा (iv)

प्रश्न 10.
अरुण ने जल में सोडियम क्लोराइड का 0.01% (द्रव्यमान) विलयन बनाया। निम्नलिखित में से कौन-सा विलयन का सही संघटन व्यक्त करता है ?
(a) 1.00 g NaCl + 100 g जल
(b) 0.11 g NaCl + 100 g जल
(c) 0.01 g NaCl + 99.99 g जल
(d) 0.10 g NaCl + 99.90g जल।
उत्तर:
(c) 0.01 g NaCl + 99.99 g जल

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. कोलॉइड …………… मिश्रण है तथा इसके अवयवों को एक तकनीक जिसे ………….. जाना जाता है, के द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
2. बर्फ, जल तथा जल वाष्प भिन्न दिखते हैं तथा भिन्न ……………. गुण प्रदर्शित करते हैं परन्तु वे ………. दृष्टि से समान होते हैं।
3. एक पृथक्कारी कीप में जल तथा क्लोरोफॉर्म का मिश्रण लेकर मिश्रित किया गया तथा कुछ समय के लिए अविक्षुब्ध अवस्था में छोड़ दिया। पृथक्कारी कीप में दूसरी सतह ………….. की तथा
निचली सतह ……………. की होगी।
4. दो या अधिक मिश्रणीय द्रवों, जिनके क्वथनांकों में 25 K से कम अन्तर है, के मिश्रण को …………….. विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
5. कुछ बूंद दूध युक्त जल में सूर्य का प्रकाश गुजारने पर वह नीली झलक दर्शाता है। यह दूध के द्वारा प्रकाश के ………….. के कारण होता है तथा इस परिघटना को ………….. कहते हैं। यह प्रदर्शित करता है कि दूध एक ………… विलयन है।
6. विलयन एक …………….. मिश्रण होता है। (2018, 19)
7. बर्फ, जल और जल वाष्प के …………….. गुण समान होते हैं। (2018)
उत्तर:

  1. विषमांगी, अपकेन्द्रण,
  2. भौतिक, रासायनिक,
  3. जल, क्लोरोफॉर्म,
  4. प्रभाजी आसवन,
  5. प्रकीर्णन (फैलाने), टिण्डल प्रभाव, कोलॉइडली,
  6. समांगी,
  7. रासायनिक।

सही जोड़ी बनाना

स्तम्भ ‘A’                                                                   स्तम्भ ‘B’
1. अघुलनशील द्रवों का पृथक्करण                     (i) भौतिक परिवर्तन
2. डाई में रंगों को पृथक् करने में                       (ii) क्रिस्टलीकरण
3. मोमबत्ती का जलना                                      (iii) पृथक्करण कीप
4. विद्युत बल्ब का जलना                                   (iv) क्रोमेटोग्राफी
5. अशुद्ध नमूने से फिटकरी को शुद्ध करना        (v) रासायनिक परिवर्तन
उत्तर:

  1. → (iii)
  2. → (iv)
  3. → (v)
  4. → (i)
  5. → (ii).

MP Board Solutions

सत्य/असत्य कथन
1. जल में नमक का घोल निलम्बन होता है।
2. ऐरोसॉल एक कोलॉइडल विलयन का प्रकार होता है।
3. नमक एवं गंधक के मिश्रण को ऊर्ध्वपातन विधि से पृथक् करते हैं।
4. विलयन एक समांगी मिश्रण होता है।
5. काँच की बोतल का टूटना एक रासायनिक परिवर्तन होता है।
उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य
  5. असत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
एक ही प्रकार के कणों से बनने वाले पदार्थों को क्या कहते हैं ? (2019)
उत्तर:
शुद्ध पदार्थ।

प्रश्न 2.
उस यन्त्र का नाम बताइए जिसके द्वारा दूध से क्रीम को पृथक् किया जाता है।
उत्तर:
अपकेन्द्रीय यन्त्र।

प्रश्न 3.
नमक एवं आयोडीन के मिश्रण को पृथक् करने की विधि का नाम बताइए।
उत्तर:
ऊर्ध्वपातन।

प्रश्न 4.
आसुत जल को किस विधि से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर:
आसवन विधि।

प्रश्न 5.
जब लोहे की छीलन को गंधक चूर्ण के साथ गरम किया जाता है तो एक काला यौगिक बनता है। इस क्रिया में कौन-सा परिवर्तन होता है?
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन।

MP Board Class 9th Science Chapter 2  अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विलयन किसे कहते हैं ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
विलयन-“दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है।” उदाहरण-चीनी/नमक का जल में घोल, हवा (वायु), मिश्र धातुएँ।

प्रश्न 2.
ऊर्ध्वपातन से क्या समझते हो ? ऊर्ध्वपातज पदार्थों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ऊर्ध्वपातन-“कछ ठोस पदार्थ गर्म करने पर बिना द्रव में बदले हए ही सीधे गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाते हैं तथा ठण्डा करने पर गैस अवस्था से सीधे ठोस अवस्था में आ जाते हैं। यह प्रक्रिया ऊर्ध्वपातन कहलाती है।”
ऊर्ध्वपातज पदार्थों के उदाहरण-आयोडीन, कपूर आदि।

प्रश्न 3.
क्रोमेटोग्राफी से क्या समझते हो?
उत्तर:
क्रोमेटोग्राफी-“एक ऐसी विधि जिसका प्रयोग उन विलेय पदार्थों को पृथक् करने में होता है जो एक ही प्रकार के विलायक में घुले होते हैं, क्रोमेटोग्राफी कहलाती है।”

प्रश्न 4.
भौतिक परिवर्तन से क्या समझते हो?
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन-“वे परिवर्तन जिनमें पदार्थ के भौतिक गुण तो बदल जाते हैं लेकिन रासायनिक गुणों में कोई परिवर्तन नहीं होता, भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं।”

प्रश्न 5.
रासायनिक परिवर्तन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन-“वे परिवर्तन जिसमें पदार्थ के रासायनिक गुणों में आमूलचूल परिवर्तन हो .. जाता है तथा नया पदार्थ बनता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।”

प्रश्न 6.
मिश्रण से क्या समझते हो ?
उत्तर:
मिश्रण-“दो या दो से अधिक शुद्ध पदार्थों के अनिश्चित अनुपात में मिलने से बने पदार्थ जिनमें उनके अवयवों के गुण विद्यमान रहते हैं, मिश्रण कहलाते हैं।”

प्रश्न 7.
यौगिक किसे कहते हैं ?
उत्तर:
यौगिक-“दो या दो से अधिक तत्वों के निश्चित अनुपात में मिलने से बने पदार्थ जिनके गुण अपने अवयवी तत्वों के गुणों से सर्वथा भिन्न होते हैं, यौगिक कहलाते हैं।”

प्रश्न 8.
तत्व किसे कहते हैं ?
उत्तर:
तत्व-“एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने पदार्थ तत्व कहलाते हैं।”

प्रश्न 9.
तत्वों को कितने वर्गों में वर्गीकृत किया जा सकता है ? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
तत्वों को तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है (1) धातु, (2) उपधातु, (3) अधातु।

प्रश्न 10.
वाष्यन द्वारा नमक को उसके विलयन से पुनः प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए कोई अन्य तकनीक सुझाइए।
उत्तर:
नमक को उसके विलयन से पुनः प्राप्त करने के लिए दूसरी तकनीक आसवन विधि है। इसमें नमक के घोल को आसवन फ्लास्क में लेकर गर्म करते हैं। वाष्पन के बाद जल संघनित होकर ग्राहक में एकत्रित हो जाता है तथा नमक फ्लास्क में रह जाता है।

प्रश्न 11.
समुद्री जल को समांगी तथा साथ ही विषमांगी मिश्रण के रूप में भी वर्गीकृत किया जा सकता है। टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
समुद्री जल में घुलनशील लवण घुले रहते हैं इसलिए यह एक समांगी मिश्रण (विलयन) होता है लेकिन साथ ही इसमें कुछ अविलेय अशुद्धियाँ भी मिश्रित होती हैं इसलिए इसे विषमांगी मिश्रण के रूप में भी वर्गीकृत करते हैं।

प्रश्न 12.
नमक के विलयन को जल से तनु करते समय एक विद्यार्थी ने गलती से ऐसीटोन (क्वथनांक 56°C) मिला दिया है। ऐसीटोन को पुनः प्राप्त करने के लिए हम क्या तकनीक अपना सकते हैं ? अपने विकल्प का औचित्य दीजिए।
उत्तर:
ऐसीटोन को पुनः प्राप्त करने के लिए हम आसवन तकनीक को अपनाएँगे क्योंकि ऐसीटोन एवं नमक के विलयन के क्वथनांकों में 25°C से अधिक का अन्तर है। इसमें ऐसीटोन आसवित होकर ग्राहक पात्र में एकत्रित हो जायेगा तथा नमक का घोल अथवा आसवन फ्लास्क में बचा रह जायेगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 13.
समझाइए अविक्षुब्ध अवस्था में कोलॉइडी विलयन के कण तल पर क्यों नहीं बैठते हैं, जबकि निलम्बन की स्थिति में ऐसा नहीं होता है ?
उत्तर:
कोलॉइडी विलयन एक स्थायी विलयन है तथा इसमें प्रक्षिप्त कण बहुत छोटे होते हैं जबकि निलम्बन अस्थायी होता है तथा इसके कण बड़े होते हैं इसलिए अविक्षुब्ध अवस्था में कोलॉइडी विलयन के कण तल पर नहीं बैठते जबकि निलम्बन के कण बैठ जाते हैं।

प्रश्न 14.
धुआँ तथा कोहरा दोनों एरोसॉल हैं। ये किस प्रकार भिन्न हैं ?
उत्तर:
धुंए में ठोस कण वायु में प्रक्षिप्त होते हैं जबकि एरोसॉल में द्रव के कण वायु में प्रक्षिप्त होते हैं। अर्थात् धुआँ ठोस का गैस में कोलॉइड तथा कोहरा द्रव का गैस में कोलॉइड होता है।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित को भौतिक अथवा रासायनिक गुणों में वर्गीकृत कीजिए
(a) स्टील के एक नमूने का संघटन, 98% आयरन, 1.5% कार्बन तथा 0.5% अन्य तत्व हैं।
(b) जिंक, हाइड्रोजन गैस के निष्कासन के साथ हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में घुलता है।
(c) धात्विक सोडियम पर्याप्त मुलायम होता है जिसे चाकू के द्वारा काटा जा सकता है।
(d) अधिकांश धातु ऑक्साइड, जल से अन्योन्य क्रिया कर क्षारक बनाते हैं।
उत्तर:
(a) भौतिक गुण,
(b) रासायनिक गुण,
(c) भौतिक गुण,
(d) रासायनिक गुण।

प्रश्न 16.
संलग्न चित्र में दो संघनित्र (a) एवं (b) दिए गए हैं। आसवन उपकरण में कौन-सी नली अधिक प्रभावी रहेगी?
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 6
उत्तर:
संघनित्र नली (a) अधिक प्रभावी रहेगी क्योंकि इसके अन्दर रुकावट होने से अधिक क्वथनांक का द्रव भी वाष्प संघनित होकर नीचे आ जायेगा। इसके द्वारा 25°C से कम अन्तर के क्वथनांकों वाले द्रवों को पृथक् किया जा सकता है।

प्रश्न 17.
आपको ‘A’ तथा ‘B’ चिह्नित जल के दो नमुने दिए गए हैं। नमूना ‘A’ 100°C पर उबलता है तथा नमूना ‘B’ 102°C पर उबलता है। जल का कौन-सा नमूना 0°C पर नहीं जमेगा? टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
जल का नमूना ‘B’ 0°C पर नहीं जमेगा क्योंकि यह अशुद्ध जल का नमूना है इसलिए 102°C पर उबलता है। अशुद्ध जल का गलनांक 0°C से कम होता है।

प्रश्न 18.
आभूषण बनाने के उद्देश्य से स्वर्ण में कॉपर अथवा सिल्वर को मिश्रित करने पर उसे क्या अनुकूल गुण प्राप्त होते हैं ?
उत्तर:
उसकी सुदृढ़ता और अधिक हो जाती है। इसलिए आभूषण मजबूत एवं टिकाऊ बनते हैं।

प्रश्न 19.
क्या हम पृथक्कारी कीप का उपयोग कर जल में घुलित ऐल्कोहॉल पृथक् कर सकते हैं ? यदि हाँ तो प्रक्रम का वर्णन कीजिए। यदि नहीं, तो समझाइए।
उत्तर:
पृथक् नहीं कर सकते क्योंकि पृथक्कारी कीप का उपयोग दो या अधिक अमिश्रण (अघुलनशील) द्रवों को पृथक् उनके मिश्रण से पृथक् करने में कर सकते हैं।

प्रश्न 20.
चुकन्दर तथा गन्ने से प्राप्त सुक्रोज (शक्कर) के क्रिस्टलों को मिश्रित किया गया है। क्या यह एक शुद्ध पदार्थ है अथवा मिश्रण ? इसका कारण दीजिए।
उत्तर:
उपर्युक्त मिश्रित पदार्थ शुद्ध पदार्थ हैं क्योंकि इसके अवयवों को सामान्य भौतिक तकनीक से पृथक् नहीं किया जा सकता।

MP Board Class 9th Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पृथक्करण तकनीक सुझाइए, जिसकी/जिनकी किसी व्यक्ति को निम्नलिखित मिश्रणों को . पृथक् करने हेतु आवश्यकता होगी
(a) पारा तथा जल,
(b) पोटैशियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड,
(c) सामान्य नमक, जल तथा रेत,
(d) कैरोसीन तेल, जल का नमक।
उत्तर:
(a) इस मिश्रण को पृथक करने के लिए पृथक्कारी कीप विधि या वाष्पन विधि या आसवन विधि का प्रयोग कर सकते हैं।
(b) मिश्रण को पृथक् करने के लिए ऊर्ध्वपातन विधि का प्रयोग करते हैं।
(c) मिश्रण को पहले छानते हैं, रेत अवशेष के रूप में तथा नमक का विलयन छनित के रूप में प्राप्त होता है जिसके वाष्पन से नमक मिल जाता है।
(a) पृथक्कारी कीप द्वारा नमक के घोल एवं कैरोसीन तेल को अलग करते हैं फिर नमक के घोल से वाष्पन द्वारा नमक पृथक् कर लेते हैं।

प्रश्न 2.
आप क्या प्रेक्षित करेंगे जब
(a) 60°C पर बने पोटैशियम क्लोराइड के एक संतृप्त विलयन को सामान्य ताप तक ठण्डा होने दिया जाता है।
(b) शक्कर के जलीय विलयन को शुष्कन तक गर्म किया जाता है।
(c) लोह छीलन तथा सल्फर के चूर्ण को तीव्र गर्म किया जाता है।
उत्तर:
(a) विलयन की तली में अतिरिक्त पोटैशियम क्लोराइड के कण एकत्रित हो जाते हैं।
(b) पात्र में ठोस शक्कर बच जाती है।
(c) काला पदार्थ लोह सल्फाइड बनता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित से सम्बन्धित प्रक्रम का नाम लिखिए
(a) शुष्क बर्फ को सामान्य तापमान तथा एक वायुमण्डलीय दाब पर रखा जाता है।
(b) एक गिलास में रखे जल की सतह पर स्याही की एक बूंद डालने पर वह जल में चारों ओर फैल जाती है।
(c) एक क्रिस्टल है, उसमें विलोडित करते हुए जल मिलाते हैं।
(d) ऐसीटोन की बोतल को खुला छोड़ने पर बोतल रिक्त हो जाती है।
(e) दूध से क्रीम निकालने के लिए इसका मंथन किया जाता है।
(f) रेत तथा जल के मिश्रण को कुछ समय के लिए अविक्षुब्ध अवस्था में छोड़ने पर रेत तली पर बैठ जाती है।
(g) अँधेरे कमरे में सूक्ष्म छिद्र से प्रवेश करती हुई महीन प्रकाश की किरण उसके पथ में उपस्थित कणों को प्रदीप्त कर देती है।
उत्तर:
(a) ऊर्ध्वपातन,
(b) विसरण,
(c) विसरण/विलयन,
(d) वाष्पन (वाष्पीकरण/विसरण),
(e) अपकेन्द्रण,
(f) तलछट या अवसादन,
(g) टिण्डल प्रभाव (प्रकाश का प्रकीर्णन)।

प्रश्न 4.
कैल्सियम कार्बोनेट गर्म किए जाने पर कैल्सियम ऑक्साइड तथा कार्बन डाइ-ऑक्साइड देता है।
(a) क्या यह एक भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन है ?
(b) उपर्युक्त विधि से प्राप्त उत्पादों से क्या आप एक अम्लीय तथा एक क्षारकीय विलयन बना सकते हैं ? यदि हाँ, तो सम्बन्धित रासायनिक समीकरण दीजिए।
उत्तर:
(a) हाँ, यह एक रासायनिक परिवर्तन है।
(b) हाँ, हम प्राप्त उत्पादों से एक अम्लीय एवं एक क्षारकीय विलयन बना सकते हैं।

रासायनिक समीकरण-
CaO + H2O → Ca(OH)2 क्षारकीय
(कैल्शियम ऑक्साइड)
CO2 + H2O →  H2CO3 अम्लीय
(कार्बन डाइ-ऑक्साइड)

प्रश्न 5.
अधातुएँ सामान्यतः ऊष्मा तथा विद्युत की अल्पचालक होती हैं। ये चमकदार, ध्वानिक, आघातवर्धनीय नहीं होतीं परन्तु रंगीन होती हैं।
(a) एक चमकदार अधातु का नाम दीजिए।
(b) सामान्य ताप पर द्रव के रूप में उपस्थित एक अधातु का नाम दीजिए।
(c) एक अधातु का अपररूप विद्युत का सुचालक है। अपररूप का नाम दीजिए।
(d) एक अधातु का नाम दीजिए जिसको सर्वाधिक यौगिक बनाने के रूप में जाना जाता है।
(e) कार्बन के अतिरिक्त अपररूपता दर्शाने वाले एक अधातु का नाम दीजिए।
(f) दहन के लिए आवश्यक एक अधातु का नाम दीजिए।
उत्तर:
(a) आयोडीन,
(b) ब्रोमीन,
(c) ग्रेफाइट,
(d) कार्बन,
(e) सल्फर,
(f) ऑक्सीजन।

प्रश्न 6.
निम्न पदार्थों को तत्वों, मिश्रणों तथा यौगिकों में वर्गीकृत कीजिए-
Cu, रेत, H2O, CaCO3, NaCltaan, Zn, O2, लकड़ी, F2, Hg, हीरा।
उत्तर:
तत्व – Cu, Zn, O2, F2, Hg, हीरा।
मिश्रण – रेत, NaCl(aq), लकड़ी।
यौगिक – H2O, CaCO3.

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन यौगिक नहीं है ?
(a) क्लोरीन गैस,
(b) पोटैशियम क्लोराइड,
(c) आयरन,
(d) आयरन सल्फाइड,
(e) ऐलुमीनियम,
(f) आयोडीन,
(g) कार्बन,
(h) कार्बन मोनोऑक्साइड,
(i) सल्फर चूर्ण।
उत्तर:
पदार्थ जो यौगिक नहीं हैं-

(a) क्लोरीन गैस,
(c) आयरन,
(e) ऐलुमीनियम,
(f) आयोडीन,
(g) कार्बन,
(i) सल्फर चूर्ण।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से प्रत्येक को भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए
(a) धूप में शर्ट का सूखना,
(b) रेडियेटर के ऊपर गर्म वायु का उठना,
(c) लालटेन में कैरोसीन का जलना,
(d) नींबू रस मिलाने पर काली चाय का रंग परिवर्तित होना,
(e) मक्खन प्राप्त करने के लिए दूध, क्रीम का मंथन।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन – (a), (b) एवं (e)।
रासायनिक परिवर्तन – (c) एवं (d)।

प्रश्न 9.
एक तत्व अत्यधिक ध्वनिक तथा अत्यधिक तन्य है। आप इस तत्व को किस श्रेणी में वर्गीकृत करेंगे? इस तत्व में आप अन्य किन अभिलक्षणों के पाये जाने की आशा करते हैं ?
उत्तर:
इस तत्व को धातु तत्व की श्रेणी में वर्गीकृत करेंगे।

इस तत्व के अन्य अभिलक्षण –

  1. यह आघातवर्धनीय है अर्थात् इसको पीटकर महीन चादरों में दाला जा सकता है।
  2. यह ऊष्मा एवं विद्युत का सुचालक है।
  3. यह चमकीला है।

प्रश्न 10.
आपके परिवेश में प्रेक्षित टिण्डल प्रभाव के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
टिण्डल प्रभाव के उदाहरण

  1. किसी छेद में या रोशनदान से जब सूर्य की किरणे कमरे में प्रवेश करती हैं तो एक प्रकाशपुंज दिखाई देता है।
  2. अँधेरे में जब टॉर्च की रोशनी वायु में डाली जाती है तो वायु में टॉर्च की रोशनी का पथ चमकता दिखाई देता है।
  3. रात्रि को वाहन की हेडलाइट की रोशनी से टिण्डल प्रभाव दिखाई देता है।

प्रश्न 11.
(a) मिश्र धातु को आप किस वर्ग के अन्तर्गत वर्गीकृत करेंगे तथा क्यों ?
(b) एक विलयन हमेशा द्रव होता है। टिप्पणी कीजिए।
(c) क्या एक विलयन विषमांगी हो सकता है ?
उत्तर:
(a) मिश्र धातु को हम विलयन (समांगी मिश्रण) वर्ग के अन्तर्गत वर्गीकृत करेंगे क्योंकि इसका संघटन सर्वत्र समान है।
(b) नहीं, क्योंकि ठोस विलयन (मिश्र धातुएँ) तथा गैसीय विलयन (वायु) सम्भव हैं।
(c) नहीं, क्योंकि विलयन दो या अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण है।

प्रश्न 12.
लोह छीलन तथा सल्फर को आपस में मिश्रित कर ‘A’ तथा ‘B’ दो भागों में बाँटा गया। भाग ‘A’ को तेज गर्म किया गया जबकि भाग ‘B’ को गर्म नहीं किया गया। दोनों भागों में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलाया गया। दोनों परिस्थितियों में गैस निकली। इन उत्सर्जित गैसों को आप कैसे पहचानेंगे ?
उत्तर:
भाग ‘A’ को तीव्र गर्म करने पर आयरन सल्फाइड बनता है जो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया करके रंगहीन सड़े हुए अण्डों की गन्ध वाली हाइड्रोजन सल्फाइड गैस निकालता है जबकि ‘B’ में लोह छीलन होती है जो हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से क्रिया करके रंगहीन, गंधहीन हाइड्रोजन गैस निकालती है।
इस प्रकार गंध के आधार पर दोनों गैसों की पहचान करेंगे।

प्रश्न 13.
स्याही को निर्मित करने वाले रंजकों के एक मिश्रण को एक बालक पृथक् करना चाहता है। उसने छन्ना पत्र पर स्याही से एक पंक्ति चिह्नित की तथा जल युक्त काँच के जार में छन्ना पत्र को चित्रानुसार रखा। छन्ना पत्र के शीर्ष के निकट जल पहुँचने पर छन्न पत्रक छन्ना पत्र को बाहर निकालना।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 7
(i) आप क्या देखने की आशा करते हैं, यदि स्याही तीन भिन्न रंगीन यौगिक रखती है।
(ii) बालक द्वारा प्रयोग में ली गयी तकनीक का नाम दीजिए।
(iii) इस तकनीक का एक अन्य अनुप्रयोग दीजिए।
उत्तर:
(i) हम छन्ना पत्र पर हम विभिन्न तीन रंगों के धब्बे देखते हैं।
(ii) बालक द्वारा प्रयोग की गई तकनीक क्रोमेटोग्राफी है।
(iii) रक्त से नशीले पदार्थों (Drugs) को पृथक् करने में इस तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 14.
विद्यार्थियों के एक समूह ने जूते का एक पुराना डिब्बा लिया तथा इसके सभी पार्श्व काले कागज से ढक दिए। इस बॉक्स में एक छिद्र बनाकर एक प्रकाश स्रोत (टॉर्च) लगा दिया तथा दूसरे पार्श्व पर प्रकाश को देखने के लिए एक अन्य छिद्र किया। उन्होंने चित्रानुसार दूध के नमूने को एक बीकर (काँच के पात्र) में लेकर बक्से में रखा। उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि बीकर में लिया गया दूध प्रदीप्त करता है। उन्होंने इसी क्रिया-कलाप को नमक का विलयन लेकर करने का प्रयास किया परन्तु पाया कि प्रकाश इसमें से सामान्य रूप से निकल गया।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 8
(a) समझाइए दूध क्यों प्रदीप्त हुआ ? इस परिघटना का नाम दीजिए।
(b) नमक के विलयन से समान परिणाम प्रेक्षित नहीं हुए, समझाइए।
(c) क्या आप दूध के विलयन द्वारा दर्शाए गए प्रभाव के समान प्रदर्शित करने वाले दो अन्य विलयनों के नाम सुझा सकते हैं ?
उत्तर:
(a) दूध एक कोलॉइडली विलयन है जिसके कण प्रकाश को फैलाने की प्रवृत्ति रखते हैं इसलिए दूध प्रदीप्त हुआ। इस परिघटना का नाम टिण्डल प्रभाव है।
(b) नमक का विलयन शुद्ध विलयन है जो टिण्डल प्रभाव का गुण नहीं रखता इसलिए समान परिणाम प्रेक्षित नहीं हुए।
(c) कोहरा, धुआँ।

प्रश्न 15.
एक प्रयोग के दौरान विद्यार्थियों को जल में शक्कर का विलयन 10% (द्रव्यमान प्रतिशत) बनाने के लिए कहा गया। रमेश ने 10g शक्कर को 100 g जल में घोला जबकि सारिका ने 10g शक्कर को जल में घोलकर 100 g विलयन बनाया।
(a) क्या दोनों विलयन समान सान्द्रता के हैं ?
(b) दोनों विलयनों के भार प्रतिशत की तुलना कीजिए।
उत्तर:
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 9
(a) दोनों के विलयनों की सान्द्रता समान नहीं है।
(b) रमेश के विलयन की सान्द्रता = 9.09% है जबकि सारिका के विलयन की सान्द्रता = 10% है। इस प्रकार सारिका के विलयन की सान्द्रता अभीष्ट है।

प्रश्न 16.
100g जल में 20% (द्रव्यमान प्रतिशत) विलयन बनाने के लिए आवश्यक सोडियम सल्फेट के द्रव्यमान का परिकलन कीजिए।
हल:
मान लीजिए आवश्यक सोडियम सल्फेट का द्रव्यमान = x g
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 10
⇒ 100x = 20x + 2,000
⇒ 80x = 2,000
⇒ x = 25g
अत: सोडियम सल्फेट का अभीष्ट द्रव्यमान = 25g

प्रश्न 17.
मिश्रण एवं यौगिक में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (2019)
उत्तर:
मिश्रण एवं यौगिक में अन्तर
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 11

प्रश्न 18.
एक अध्यापक ने तीन A, B तथा C विद्यार्थियों को 50% (द्रव्यमान-आयतन द्वारा) सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) विलयन बनाने के लिए निर्देशित किया। A में 50g NaOH को 100 ml जल में घोला, B ने 50 g NaOH को 100 g जल में घोला जबकि ‘C’ ने 50 g NaOH को जल में घोलकर 100 ml विलयन बनाया। उनमें से किसने वांछित विलयन बनाया और क्यों ?
उत्तर:
किसी विलयन की सान्द्रता द्रव्यमान-आयतन प्रतिशत में निकालने के लिए विलेय का द्रव्यमान एवं विलयन का आयतन चाहिए लेकिन ‘A’ के विलयन में विलायक का आयतन 100 ml तथा ‘B’ के विलयन में विलायक का द्रव्यमान 100 g दिया है तथा दोनों के विलयनों में विलेय का द्रव्यमान 50g है। अतः इनके विलयन वांछित सान्द्रता के विलयन नहीं हैं।

C ने अपने विलयन बनाने में विलेय का द्रव्यमान 50g तथा तैयार विलयन का आयतन 100 ml लिया है अत: C ने वांछित सान्द्रता 50% (द्रव्यमान-आयतन प्रतिशत) का विलयन बनाया।

प्रश्न 19.
समांगी मिश्रण एवं विषमांगी मिश्रण को उदाहरण सहित समझाइए। (2019)
उत्तर:
समांगी मिश्रण – समांगी मिश्रण की बनावट प्रत्येक स्थान पर समान होती है।
उदाहरण –  नमक या चीनी का जल में विलयन, मिश्र धातु, हवा।

विषमांगी मिश्रण – विषमांगी मिश्रण के अंश भौतिक दृष्टि से पृथक् होते हैं।
उदाहरण – नमक और लोहे की छीलन का मिश्रण, जल एवं तेल का मिश्रण।

MP Board Class 9th Science Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित अभिलक्षणों वाले प्रत्येक मिश्रण का एक उदाहरण दीजिए। इन मिश्रण के अवयवों को पृथक् करने की एक उपयुक्त विधि सुझाइए।
(a) एक वाष्पशील एवं एक अवाष्पशील अवयव।
(b) क्वथनांकों में पर्याप्त अन्तर रखने वाले दो वाष्पशील अवयव।
(c) दो अमिश्रणीय द्रव।
(d) अवयवों में से एक जो ठोस से सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो।
(e) किसी विलायक में घुले दो या दो से अधिक रंगीन अवयव।
उत्तर:
वांछित मिश्रणों के उदाहरण एवं उनके पृथक्करण की विधियाँ
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 12

प्रश्न 2.
क्वथनांक में 25 K अथवा उससे कम अन्तर वाले मिश्रणीय द्रवों को पृथक् करने के लिए प्रयुक्त विधि प्रभाजी आसवन है। प्रभाजी आसवन के उपकरण का कौन-सा भाग इसे दक्ष बनाता है तथा सामान्य आसवन से अधिक प्रभावशाली है। चित्र बनाकर समझाइए।
उत्तर:
प्रभाजी आसवन के उपकरण का प्रभाजी कॉलम इसे दक्ष बनाता है क्योंकि इसके अन्दर शीशे के गुटके भरे होते हैं जो वाष्प को ठण्डा और संघनित होने के लिए सतह प्रदान करते हैं।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 13

प्रश्न 3.
आपको रेत, लोह छीलन, अमोनियम क्लोराइड तथा सोडियम क्लोराइड युक्त मिश्रण दिया गया है। इस मिश्रण से इन अवयवों को पृथक् करने के लिए प्रयुक्त प्रक्रियाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दिए मिश्रण के अवयवों को पृथक् करने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम मिश्रण को एक पात्र में रखकर उसमें चुम्बक घुमाते हैं इससे लोह छीलन पृथक् हो जाती है। उसे चुम्बक से पृथक् करके अलग रख लेते हैं।
  2. मिश्रण में से ऊर्ध्वपातन की प्रक्रिया द्वारा ऊर्ध्वपाती अमोनियम क्लोराइड को पृथक कर लेते हैं।
  3. शेष मिश्रण को जल में घोलते हैं जिससे सोडियम क्लोराइड जल में घुलनशील होने के कारण घुल जाता है तथा रेत नीचे बैठ जाता है।
  4. इस विलयन को फिल्टर पेपर से छानते हैं तो रेत फिल्टर पेपर पर ऊपर अवशेष के रूप में बचता है। नमक (सोडियम क्लोराइड) का विलयन फिल्ट्रेट के रूप में बीकर में एकत्रित हो जाता है।
  5. सोडियम क्लोराइड के विलयन को गर्म करते हैं जिससे जल वाष्पीकृत होकर उड़ जाता है तथा सोडियम क्लोराइड शेष रह जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
आपके अध्यापक द्वारा आपको नैफ्थलीन तथा अमोनियम क्लोराइड का मिश्रण दिया गया है। इसको पृथक करने की प्रक्रिया को नामांकित चित्र सहित सुझाइए।
अथवा
नैफ्थलीन और अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण को पृथक करने की प्रक्रिया को सचित्र समझाइए। (2019)
उत्तर:
नैफ्थलीन एवं अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण को पृथक् करना-अमोनियम क्लोराइड जल में विलेय होता है तथा नैफ्थलीन अविलेय (अघुलनशील) मिश्रण को एक बीकर में पानी में घोल लेते हैं जिससे अमोनियम क्लोराइड तो घुल जाता है लेकिन नैफ्थलीन नहीं घुलता। मिश्रण को छन्नक पत्र (फिल्टर पेपर) से चित्रानुसार उपकरण तैयार करके छान लेते हैं। इससे अमोनियम क्लोराइड का विलयन नीचे बीकर में एकत्रित हो जाता है तथा नैफ्थलीन अवशेष के रूप में फिल्टर पेपर पर एकत्रित हो जाता है।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं image 14
अमोनियम क्लोराइड के विलयन का वाष्पन करके ठोस अमोनियम क्लोराइड प्राप्त कर लेते हैं।

MP Board Class 9th Science Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.6

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.6

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए :
(i) (64)1/2 (2019)
(ii) (32)1/5
(iii) (125)1/3 (2018).
हल:
(i) (64)1/2 = (82)1/2 = 81/2×2 = 8.
(ii) (32)1/5 = (25)1/5 = 25×1/5 = 2.
(ii) (125)1/3 = (53)1/3 = 53×1/3 = 5.

प्रश्न 2.
ज्ञात कीजिए:
(i) 93/2
(ii) 322/5
(iii) 163/4
(iv) 125-1/3.
हल:
(i) 93/2 = (32 )3/2 = 32×3/2 = 33 = 27.
(ii) 322/5 = (25)2/5 = 25×2/5= 22 = 4.
(iii) 163/4 = (24)3/4 = 24×3/4 = 23 = 8.
(iv) 125-1/3 = (53)-1/3 = 53(-1/3) = 5-1 = \(\frac { 1 }{ 5 }\)

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
सरल कीजिए:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.6 1
हल:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.6 1a

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

MP Board Class 9th Science Chapter 1 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर

प्रश्न श्रृंखला – 1 # पृष्ठ संख्या 4

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ हैं ?
कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, नींबू पानी, इत्र की सुगन्ध।
उत्तर:
कुर्सी, वायु, बादाम, नींबू पानी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ
गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठण्डे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।
उत्तर:
पदार्थ के कण निरन्तर गतिशील होते हैं और ताप बढ़ाने पर उनकी गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए गर्मा-गरम खाने की गंध अधिक गतिज ऊर्जा होने के कारण दूर तक हमारे पास चली आती है और ठण्डे खाने की गंध नगण्य गतिज ऊर्जा होने के कारण दूर तक नहीं जा पाती। अतः उसकी महक लेने के लिए हमको उसके पास जाना पड़ता है।

प्रश्न 3.
स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है ?
उत्तर:
पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं और इस आकर्षण बल का सामर्थ्य प्रत्येक पदार्थ में अलग-अलग होता है। जल के कणों में आकर्षण बल कम होता है। अतः जब गोताखोर जल में अपने हाथ-पैर चलाता है तो जल के कणों में आकर्षण बल टूट जाता है और वह पानी को आसानी से काट पाता है।

प्रश्न 4.
पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती हैं ?
उत्तर:
पदार्थ के कणों की विशेषताएँ-

  1. इनके बीच रिक्त स्थान होता है।
  2. ये निरन्तर गतिशील होते हैं। इससे इनमें गतिज ऊर्जा होती है।
  3. ये परस्पर आकर्षित करते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न श्रृंखला – 2 # पृष्ठ संख्या 6

प्रश्न 1.
किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं।
(घनत्व = द्रव्यमान/आयतन)
बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें
वायु, चिमनी का धुआँ, शहद, जल, चॉक, रुई, लोहा।
उत्तर:
चिमनी का धुआँ, वायु, रुई, जल, चॉक, शहद, लोहा।

प्रश्न 2.
(a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अन्तर को सारणीबद्ध कीजिए। (2019)
उत्तर:
पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में अन्तर
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ image 1

प्रश्न 3.
(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए
दृढ़ता, संपीडयता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व।
उत्तर:
दृढ़ता – “बाह्य बल लगाने पर पदार्थों का अपना आकार न बदलने की प्रवृत्ति दृढ़ता कहलाती है।” ठोस पदार्थों में अत्यधिक दृढ़ता होती है। बाह्य बल लगाने पर ठोस टूट सकते हैं लेकिन अपना आकार नहीं बदलते।

सम्पीडयता – “बाह्य बल लगाने पर पदार्थों का अपना आयतन बदलने की प्रवृत्ति सम्पीडयता कहलाती है।” गैसीय पदार्थों की सम्पीडयता सर्वाधिक एवं ठोसों की न्यूनतम होती है।

तरलता – “पदार्थों के कणों की परतों के एक-दूसरे पर फिसलने के कारण बहने की प्रवृत्ति तरलता कहलाती है। द्रवों में तरलता का गुण पाया जाता है।

बर्तन में गैस का भरना – गैसों के कण अनियमित रूप से हर दिशा में विचरण करते हैं तथा ज्यादातर ऊपर की ओर। इसलिए किसी बर्तन में गैस भरने के लिए गैस को सम्पीडित किया जाता है।

आकार – “पदार्थ के कणों की क्रमित व्यवस्था उसका आकार कहलाता है।” ठोसों का आकार निश्चित होता है। द्रव एवं गैस का आकार निश्चित नहीं होता। वे उस बर्तन का आकार ग्रहण कर लेते हैं जिसमें उन्हें रखा जाता है।

गतिज ऊर्जा – “किसी पदार्थ के कणों में उनकी गति के कारण जो ऊर्जा होती है वह गतिज ऊर्जा कहलाती है।” ठोस पदार्थों में गतिज ऊर्जा न्यूनतम तथा गैसों में अधिकतम होती है और द्रवों में ठोस एवं गैस के मध्यवर्ती।

घनत्व – “किसी पदार्थ के एकांक आयतन का द्रव्यमान उस पदार्थ का घनत्व कहलाता है।” कुछ अपवादों को छोड़कर प्रायः ठोसों का घनत्व अधिक एवं गैसों का कम होता है और द्रवों का ठोस एवं गैस के मध्यवर्ती।

प्रश्न 4.
(a) कारण बताएँ-गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है जिसमें इसे रखते हैं।
उत्तर:
गैस के कणों की हर सम्भव दिशा में अनियमित तथा तीव्र गति के कारण गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है जिसमें इसे रखते हैं।

(b) कारण बताएँ-गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।’
उत्तर:
गैस अपने कणों की तीव्र एवं अनियमित गति के कारण बर्तन की दीवारों से टकराती है जिसके फलस्वरूप दीवारों पर प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल के कारण गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है।

(c) कारण बताएँ-लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।
उत्तर:
लकड़ी की मेज का आयतन एवं आकार निश्चित होता है, उसके कणों में तरलता एवं सम्पीड्यता नगण्य होती है। इसलिए लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है।

(d) कारण बताएँ-हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ता है।
उत्तर:
हवा (गैस) के कणों के मध्य अत्यधिक रिक्त स्थान एवं न्यूनतम परस्पर आकर्षण बल होता है जिसके कारण हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं जबकि एक ठोस लकड़ी के टुकड़े के कण परस्पर अत्यधिक आकर्षण बल के कारण इनकी व्यवस्था अत्यधिक क्रमित एवं सुदृढ़ होती है इसलिए लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए अत्यधिक बल की आवश्यकता के कारण कराटे में दक्ष होना पड़ता है।

प्रश्न 5.
सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है। लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हुए देखा होगा। पता लगाइए ऐसा क्यों होता है ?
उत्तर:
सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है लेकिन जल जब ठंडा होकर बर्फ बनाता है तो उसके कणों के मध्य रिक्त स्थान में वृद्धि होती है जिसके परिणामस्वरूप उसके आयतन में भी वृद्धि हो जाती है। अतः बर्फ का घनत्व जल के घनत्व से कम हो जाता है फलस्वरूप बर्फ का टुकड़ा जल पर तैरता है।

MP Board Solutions

प्रश्न श्रृंखला – 3 # पृष्ठ संख्या 9

प्रश्न 1.
निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें –
(a) 300 K,
(b) 573 K.
हल:
(a) °C =K- 273
= 300 – 273 = 27°C

(b) °C =K – 273
= 573 – 273 = 300°C

प्रश्न 2.
निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या होगी?
(a) 250°C,
(b) 100°C.
उत्तर:
(a)250°C पर जल की गैसीय अवस्था होगी।
(b) 100°C पर जल की द्रव एवं गैसीय अवस्था होगी।

प्रश्न 3.
किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान (समय) तापमान स्थिर क्यों रहता है ?
उत्तर:
अवस्था परिवर्तन के समय दी गयी ऊष्मा उस पदार्थ में गुप्त ऊष्मा (प्रसुप्त ऊष्मा या छिपी हुई ऊष्मा) के रूप में पदार्थ में निहित हो जाती है इसलिए पदार्थ का तापमान स्थिर रहता है।

प्रश्न 4.
वायुमण्डलीय गैसों को द्रव में परिवर्तित करने के लिए कोई विधि सुझाइए।
उत्तर:
वायुमण्डलीय गैसों को द्रव में परिवर्तित करने के लिए हम उसका तापमान कम करेंगे तथा उस पर दाब बढ़ाएँगे।

MP Board Solutions

प्रश्न श्रृंखला – 4 # पृष्ठ संख्या 11

प्रश्न 1.
गर्म शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है ? (2019)
उत्तर:
गर्म एवं शुष्क दिन में वायुमण्डल का तापमान अधिक एवं आर्द्रता कम हो जाती है जिसके कारण वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है फलस्वरूप कूलर अधिक ठण्डा करता है।

प्रश्न 2.
गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है ?
उत्तर:
घड़े के रन्ध्रों में से होकर जल रिस-रिसकर बाहर आता है जिसका वाष्पीकरण गर्मियों में तापमान अधिक होने के कारण तीव्रता से होता है। वाष्पीकरण के लिए आवश्यक ऊष्मा घड़े के जल से ली जाती है फलस्वरूप घड़े का जल ठंडा हो जाता है।

प्रश्न 3.
ऐसीटोन/पेटोल या इन डालने पर हमारी हथेली ठंडी क्यों हो जाती है?
उत्तर:
ऐसीटोन/पेट्रोल या इत्र का क्वथनांक कम होने से इनका वाष्पीकरण जल्दी होता है। वाष्पीकरण के लिए ये हमारी हथेली से ऊष्मा लेते हैं, इस कारण हमारी हथेली ठंडी हो जाती है।

प्रश्न 4.
कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते हैं ?
उत्तर:
कप की अपेक्षा प्लेट में रखे गर्म दूध या चाय का सतह क्षेत्र अधिक होने के कारण वाष्पीकरण की दर अधिक होती है जिसके फलस्वरूप दूध या चाय जल्दी ठंडी हो जाती है। इसलिए कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी पी जाते हैं।

प्रश्न 5.
गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए ?
उत्तर:
सूती कपड़े।

MP Board Class 9th Science Chapter 1 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें (a) 300 K, (b) 573 K.
हल:
(a) °C = K – 273
= 300 – 273 = 27°C
(b) °C = K – 273
= 573 – 273 = 300°C

प्रश्न 2.
निम्नलिखित तापमानों को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें-
(a) 25°C,
(b)373°C.
हल:
(a) K = °C + 273
=25 + 273 = 298 K
K = °C+ 273
= 373 + 273 = 646 K

प्रश्न 3.
निम्नलिखित अवलोकन हेतु कारण लिखें –
(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है।
(b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुँच जाती है।
उत्तर:
(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह वायुमण्डल के ताप पर ही ऊर्ध्वपातन की क्रिया द्वारा वाष्प में परिवर्तित होकर वायुमण्डल में पूर्ण रूप से अदृश्य हो जाती है और कुछ भी ठोस पदार्थ शेष नहीं रहता।
(b) इत्र की वाष्प का वायुमण्डल में विसरण बहुत तीव्रता से होता है जिसके फलस्वरूप इत्र की गंध हमारे पास बहुत दूर बैठे हुए भी पहुँच जाती है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें –
(a) जल,
(b) चीनी,
(c) ऑक्सीजन।
उत्तर:
(c) ऑक्सीजन,
(a) जल,
(b) चीनी।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित तापमानों पर जल की भौतिक अवस्था क्या है-
(a) 25°C,
(b) 0°C,
(c) 100°C.
उत्तर:
(a) द्रव अवस्था।
(b) ठोस एवं द्रव अवस्था।
(c) द्रव एवं गैसीय अवस्था।

प्रश्न 6.
पुष्टि हेतु कारण दें-
(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है।
(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है।
उत्तर:
(a) कमरे के ताप पर जल का आयतन निश्चित है तथा इसे किसी बर्तन में डालने पर उसका आकार ग्रहण कर लेता है। इसके अतिरिक्त जल में तरलता का गुण भी है इसलिए जल कमरे के ताप पर द्रव है।
(b) कमरे के ताप पर लोहे की अलमारी का आकार एवं आयतन निश्चित है। इसमें तरलता एवं सम्पीड्यता का गुण नहीं पाया जाता तथा यह सुदृढ़ है इसलिए कमरे के ताप पर लोहे की अलमारी ठोस है।

प्रश्न 7.
273 K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है ?
उत्तर:
273 K पर जल की अपेक्षा इसी ताप पर बर्फ को गुप्त ऊष्मा के रूप में अतिरिक्त ऊष्मा की आवश्यकता होती है इसलिए शीतलता का प्रभाव अधिक होता है।

प्रश्न 8.
उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती है ?
उत्तर:
भाप में।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित चित्र के लिए A, B, C, D, E तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित कीजिए-
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ image 2
उत्तर:
A संगलन; B वाष्पीकरण; C संघनन; D जमना (हिमीकरण); E ऊर्ध्वपातन; F ऊर्ध्वपातन।

MP Board Class 9th Science Chapter 1 परीक्षोपयोगी अतिरिक्त प्रश्नोत्तर

MP Board Class 9th Science Chapter 1 बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित परिघटनाओं का कौन-सा समुच्चय ताप बढ़ाने पर बढ़ेगा ?
(a) विसरण, वाष्पन, गैसों का सम्पीडन
(b) वाष्पन, गैसों का सम्पीडन, विलेयता
(c) वाष्पन, विसरण, गैसों का प्रसार
(d) वाष्पन, विलेयता, विसरण, गैसों का सम्पीडन।
उत्तर:
(c) वाष्पन, विसरण, गैसों का प्रसार

प्रश्न 2.
सीमा ने एक प्राकृतिक गैस संपीडन इकाई का निरीक्षण किया तथा पाया कि ताप एवंदाब की विशिष्ट परिस्थितियों में गैस को द्रवित किया जा सकता है। अपने अनुभव को मित्रों के साथ बाँटते हुए वह भ्रमित हो गयी। द्रवण के लिए परिस्थितियों में सही समुच्चय को पहचानने में उसकी मदद कीजिए-
(a) निम्न ताप, निम्न दाब
(b) उच्च ताप, निम्न दाब
(c) निम्न ताप, उच्च दाब
(d) उच्च ताप, उच्च दाब।
उत्तर:
(c) निम्न ताप, उच्च दाब

प्रश्न 3.
तरल में प्रवाह का अद्वितीय गुण होता है। निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है ?
(a) केवल गैसें तरल के समान व्यवहार करती हैं
(b) गैस तथा ठोस तरल के समान व्यवहार करते हैं
(c) गैस तथा द्रव तरल के समान व्यवहार करते हैं
(d) केवल द्रव तरल के समान व्यवहार करते हैं।
उत्तर:
(c) गैस तथा द्रव तरल के समान व्यवहार करते हैं

प्रश्न 4.
ग्रीष्मकाल में जल को मिट्टी के बर्तन में रखने पर किस परिघटना के कारण वह ठंडा हो जाता है ?
(a) विसरण
(b) वाष्पोत्सर्जन
(c) परासरण
(d) वाष्पन (वाष्पीकरण)।
उत्तर:
(d) वाष्पन (वाष्पीकरण)

प्रश्न 5.
कुछ पदार्थों को उनके मध्य आकर्षण बलों के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित किया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा सही व्यवस्था को निरूपित करता है?
(a) जल, वायु, पवन
(b) वायु, शर्करा, तेल
(c) ऑक्सीजन, जल, शर्करा
(d) नमक, इत्र, वायु।
उत्तर:
(c) ऑक्सीजन, जल, शर्करा

प्रश्न 6.
25°C, 38°C तथा 66°C को केल्विन तापक्रम में परिवर्तित करने पर इन तापमानों का सही अनुक्रम होगा-
(a)298 K, 311 K, 339 K
(b)298 K, 300 K, 338 K
(c) 298 K, 278 K, 543 K
(d) 298 K,310 K, 338 K.
उत्तर:
(a)298 K,311 K,339 K

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से सही कथन का चयन कीजिए
(a) ठोस तथा द्रव अवस्था से गुजरे बिना वाष्प में रूपान्तरण वाष्पन कहलाता है
(b) वाष्प का द्रव अवस्था से गुजरे बिना ठोस में रूपान्तरण ऊर्ध्वपातन कहलाता है
(c) वाष्प का द्रव अवस्था से गुजरे बिना ठोस में रूपान्तरण हिमीकरण कहलाता है
(d) ठोस का द्रव में रूपान्तरण ऊर्ध्वपातन कहलाता है।
उत्तर:
(b) वाष्प का द्रव अवस्था से गुजरे बिना ठोस में रूपान्तरण ऊर्ध्वपातन कहलाता है

प्रश्न 8.
डाइ एथिल ईथर, ऐसीटोन तथा n-ब्यूटिल ऐल्कोहॉल के क्वथनांक क्रमशः 35°C,56°C तथा 118°C हैं। निम्नलिखित में से कौन से क्वथनांकों का केल्विन मापक्रम में सही निरूपण है ? (a) 306 K, 329 K, 391 K
(b) 308 K, 329 K, 392 K
(c) 308 K, 329 K, 391 K
(d) 329 K, 392 K, 308 K
उत्तर:
(c) 308 K, 329 K, 391 K

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति जल के वाष्पन में वृद्धि करेगी?
(a) जल के तापमान में वृद्धि
(b) जल के तापमान में कमी
(c) जल का कम खुला पृष्ठीय क्षेत्रफल
(d) जल में नमक मिलाना।
उत्तर:
(a) जल के तापमान में वृद्धि

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में हाइड्रोजन गैस के अणुओं के मध्य दूरी बढ़ेगी?
(i) बन्द पात्र में भरी हाइड्रोजन गैस पर दाब बढ़ाकर
(ii) कुछ हाइड्रोजन गैस का पात्र से रिसाव होने पर
(iii) हाइड्रोजन गैस के पात्र का आयतन बढ़ाकर
(iv) पात्र का आयतन बढ़ाये बिना पात्र में अधिक हाइड्रोजन गैस मिलाने पर।

(a) (i) तथा (iii)
(b) (i) तथा (iv)
(c) (ii) तथा (iii)
(d) (ii) तथा (iv)।
उत्तर:
(c) (ii) तथा (iii)

प्रश्न 11.
निम्न में से कौन-सा ऊर्ध्वपातज पदार्थ नहीं है ? (2019)
(a) आयोडीन
(b) कपूर
(c) अमोनियम क्लोराइड
(d) नमक।
उत्तर:
(d) नमक

प्रश्न 12.
द्रव धातु का नाम है- (2019)
(a) सोडियम
(b) पारा
(c) आयोडीन
(d) चाँदी।
उत्तर:
(b) पारा

प्रश्न 13.
तापमान का मात्रक है (2019)
(a) केल्विन
(b) न्यूटन
(c) पास्कल
(d) जूल।
उत्तर:
(a) केल्विन

MP Board Solutions

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. कक्ष ताप पर एक द्रव के वाष्पन से …………… प्रभाव होता है। (2018)
2. कक्ष ताप पर ठोस के कणों के मध्य आकर्षण बल, गैसीय अवस्था में विद्यमान आकर्षण बलों की तुलना में ……………. होते हैं।
3. …………….. अवस्था में कणों का विन्यास क्रम क्रमित होता है। यद्यपि …………….. अवस्था में कोई क्रम नहीं होता।
4. ठोस अवस्था का …………… अवस्था से गुजरे बिना सीधे गैस अवस्था में परिवर्तन होता है।
5. क्वथनांक से कम ताप पर द्रव के वाष्प अवस्था में परिवर्तन की परिघटना …………… कहलाती है।
6. पदार्थ ………….. अवस्थाओं में होता है। (2018)
7. तापमान बढ़ाने पर कणों की गतिज ऊर्जा …………. है। (2018)
8. पदार्थ में सम्पीडयता का गुण ……………. अवस्था में सर्वाधिक होता है। (2019)
उत्तर:

  1. शीतलन,
  2. अधिक,
  3. ठोस, गैस,
  4. द्रव, ऊर्ध्वपातन,
  5. वाष्पीकरण (वाष्पन),
  6. तीन,
  7. बढ़ती,
  8. गैस।

सही जोड़ी बनाना
स्तम्भ ‘A’                                                    स्तम्भ ‘B’
1. ठोस का द्रव में परिवर्तन                      (i) संघननब
2. द्रव का गैस में परिवर्तन                       (ii) जमना (हिमीकरण)
3. ठोस का सीधे गैस में परिवर्तन (2019)   (iii) संगलन
4. गैस का द्रव में परिवर्तन                       (iv) वाष्पीकरण
5. द्रव का ठोस में परिवर्तन                      (v) ऊर्ध्वपातन
उत्तर:

  1. → (iii)
  2. → (iv)
  3. → (v)
  4. → (i)
  5. → (ii)

सत्य/असत्य कथन

1. अशुद्ध जल 100°C (373 K) तापमान पर उबलता है।
2. अवस्था परिवर्तन के समय स्थिर तापमान पर पदार्थ को दी गई ऊष्मा गुप्त ऊष्मा कहलाती है।
3. पदार्थ के कणों के मध्य कोई भी रिक्त स्थान नहीं होता है।
4. ठोसों की सम्पीडयता नगण्य होती है।
5. द्रव के तापमान का वाष्पीकरण की दर पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है।
उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. सत्य
  5. असत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
दो विभिन्न पदार्थों के कणों का स्वतः मिलना क्या कहलाता है?
विसरण।

प्रश्न 2.
द्रव्य (पदार्थ) की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों निश्चित होते हैं, क्या कहलाती है?
ठोस।

प्रश्न 3.
शुद्ध जल का क्वथनांक क्या होता है?
100°C या 373 K.

प्रश्न 4.
शुद्ध बर्फ का गलनांक क्या होता है?
0°C या 273 K.

प्रश्न 5.
अत्यधिक सम्पीडयता वाली द्रव्य की अवस्था कौन-सी है?
उत्तर:
गैसीय अवस्था।

MP Board Solutions

MP Board Class 9th Science Chapter 1 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पदार्थ से क्या समझते हो ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
पदार्थ-“विश्व में प्रत्येक वस्तु जिस सामग्री से बनी होती है तथा जिसमें द्रव्यमान एवं आयतन होता है, वह पदार्थ कहलाती है।”
उदाहरण: कार्बन, पारा, ऑक्सीजन, नमक आदि।

प्रश्न 2.
पदार्थ की कितनी अवस्थाएँ होती हैं ? उनके नाम एवं प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
पदार्थ की तीन अवस्थाएँ ठोस, द्रव एवं गैस होती हैं।

  • ठोस का उदाहरण – लकड़ी, लोहा आदि।
  • द्रव का उदाहरण – जल, दूध आदि।
  • गैस का उदाहरण – हवा, ऑक्सीजन आदि।

प्रश्न 3.
विसरण से क्या समझते हो ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
विसरण – “दो पदार्थों के कणों का स्वतः मिलना विसरण कहलाता है।”
उदाहरण: पानी भरे बीकर में स्याही की एक बूंद डालने पर वह सम्पूर्ण जल में फैल जाती है।

प्रश्न 4.
गलनांक से क्या समझते हो ? (2019) शुद्ध बर्फ का गलनांक कितना होता है ?
उत्तर:
गलनांक – “वह स्थिर ताप जिस पर कोई ठोस द्रव अवस्था में परिवर्तित होता है, गलनांक कहलाता है।” शुद्ध बर्फ का गलनांक-0°C अथवा 273 K.

प्रश्न 5.
क्वथनांक से क्या समझते हो ? शुद्ध जल का क्वथनांक कितना होता है ?
उत्तर:
क्वथनांक-“वह स्थिर ताप जिस पर कोई द्रव वाष्प में बदलता है, क्वथनांक कहलाता है।” शुद्ध जल का क्वथनांक-100°C या 373 K.

प्रश्न 6.
गलन (संगलन) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
गलन (संगलन) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा-“वायुमण्डलीय दाब पर 1 kg शुद्ध ठोस को उसके गलनांक पर द्रव में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा उस ठोस की गलन (संगलन) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा कहलाती है।”

प्रश्न 7.
वाष्पन (वाष्पीकरण) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
वाष्पन (वाष्पीकरण) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा-“वायुमण्डलीय दाब पर 1 kg शुद्ध द्रव को उसके क्वथनांक पर वाष्प में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक ऊष्मा उस द्रव की वाष्यन (वाष्पीकरण) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा कहलाती है।”

प्रश्न 8.
वाष्पन (वाष्पीकरण) से क्या समझते हो ? (2019)
उत्तर:
वाष्पन (वाष्पीकरण)-“किसी द्रव का उसके क्वथनांक से नीचे तापमान पर स्वतः ही वाष्प में बदलने की घटना वाष्पन (वाष्पीकरण) कहलाती है।”

प्रश्न 9.
संघनन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
संघनन – “किसी गैस के द्रव अवस्था में बदलने की घटना संघनन कहलाती है।”

प्रश्न 10.
क्वथन से क्या समझते हो ?
उत्तर:
क्वथन – “किसी द्रव को गर्म करने पर उसके क्वथनांक पर उसके वाष्प में बदलने की घटना क्वथन कहलाती है।”

प्रश्न 11.
ऊर्ध्वपातन को परिभाषित कीजिए। (2019)
उत्तर:
ऊर्ध्वपातन – “किसी ठोस पदार्थ को गर्म करने पर उसके बिना द्रव अवस्था में बदले सीधे गैस अवस्था में बदलने की घटना अथवा किसी गैस पदार्थ को ठंडा करने पर बिना द्रव में बदले सीधे ठोस अवस्था में बदलने की घटना ऊर्ध्वपातन कहलाती है।”

MP Board Solutions

MP Board Class 9th Science Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ठोस के सामान्य गुण लिखिए। (2019)
उत्तर:
ठोस के सामान्य गुण-

  1. इसके कणों के मध्य रिक्त स्थान न्यूनतम होता है।
  2. इसके कणों की गति तथा गतिज ऊर्जा न्यूनतम होती है।
  3. इसके कणों के मध्य आकर्षण बल अधिकतम होता है।
  4. इसका आयतन एवं आकार स्थिर रहता है अर्थात् नगण्य सम्पीडयता होती है। अत: ये दृढ़ होते हैं।

प्रश्न 2.
द्रवों के सामान्य गुण लिखिए।
उत्तर:
द्रवों के सामान्य गुण-

  1. इनका आयतन तो स्थिर रहता है लेकिन आकार स्थिर नहीं रहता।
  2. इनमें बहाव होता है इसलिए तरलता का गुण होता है।
  3. इनमें ठोस, द्रव एवं गैसों का विसरण सम्भव होता है।
  4. ये ठोसों की अपेक्षा अधिक संपीडय होते हैं।

प्रश्न 3.
गैसों के सामान्य गुण लिखिए।
उत्तर:
गैसों के सामान्य लक्षण-

  1. इनका न तो आकार स्थिर होता है और न आयतन। ये जिस पात्र में रखी जाती हैं उसी का आकार एवं आयतन ग्रहण कर लेती हैं।
  2. ये अत्यधिक तरल होती हैं।
  3. इनमें अत्यधिक संपीड्यता का गुण पाया जाता है।
  4. इनमें अत्यधिक विसरण का गुण पाया जाता है।

प्रश्न 4.
वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले कारकों को समझाइए।
उत्तर:
वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले कारक-

  1. द्रव का सतही क्षेत्रफल जितना अधिक होगा वाष्पन की दर भी उतनी ही अधिक होगी।
  2. तापमान में वृद्धि से अधिक ऊर्जा मिलने के कारण अधिक वाष्पीकरण होता है।
  3. वायुमण्डल की आर्द्रता वाष्पन की दर को कम कर देती है।
  4. वायु की गति वाष्पन की दर को बढ़ा देती है।

प्रश्न 5.
किसी विचाराधीन जल के नमूने का क्वथन सामान्य ताप एवं दाब पर 102°C पर हुआ। क्या जल शुद्ध है ? क्या यह जल 0°C पर जमेगा ? टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
चूँकि शुद्ध जल का क्वथनांक 100°C होता है और दिये हुए जल का क्वथन 102°C पर होता है अतः दिया गया जल अशुद्ध जल है।
चूँकि नमूने का जल अशुद्ध है अत: वह 0°C पर नहीं जमेगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
कोई विद्यार्थी बर्फतथा जल से भरे एक बीकर को गर्म करता है। वह बीकर की सामग्री के तापमान को समय के फलन के रूप में मापता है। निम्नलिखित में से कौन-सा ग्राफ परिणाम को सही रूप में दर्शाएगा ? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ image 3
उत्तर:
ग्राफ (d) सही रूप दर्शाएगा क्योंकि बर्फ युक्त जल का प्रारम्भिक तापमान 0°C होगा तथा गर्म करने पर यह तब तक 0°C पर स्थिर रहेगा जब तक कि सम्पूर्ण बर्फ संगलित नहीं हो जाती। इसके बाद जल का तापमान बढ़ना प्रारम्भ करेगा और अन्ततः यह तापमान 100°C हो जायेगा।

प्रश्न 7.
निम्न चित्र को देखिए तथा सुझाव दीजिए कि किस पात्र (a, b, c तथा d) में वाष्पन की दर सर्वाधिक होगी? समझाइए।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ image 4
उत्तर:
पात्र (c में वाष्पन की दर सर्वाधिक होगी क्योंकि इस पात्र में द्रव का सतह क्षेत्रफल अधिक है तथा घूमते हुए पंखे के कारण वायु के प्रवाह का वेग अधिक है जो वाष्पन की दर को बढ़ाने का कारक है।

प्रश्न 8.
गरम जल युक्त एक पात्र को रेफ्रीजरेटर के फ्रीजर प्रभाग में (ताप < 0°C) में रखा। यदि आप पात्र की अंतर्वस्त के ताप का मापन कर सकें तो निम्नलिखित ग्राफ में से कौन-सा समय के फलन के साथ ताप में परिवर्तन को सही निरूपित करता है ? समझाइए।
MP Board Class 9th Science Solutions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ image 5
उत्तर:
ग्राफ (a) ताप में परिवर्तन का संही निरूपण करता है क्योंकि गर्म जल का प्रारम्भिक ताप 0°C से अधिक है। ठंडा होने पर तापमान गिरता जाता है तथा 0°C पर पहुँच जाता है। इसके बाद जल का हिमीकरण प्रारम्भ हो जाता है और जब तक सम्पूर्ण जल बर्फ में परिवर्तित नहीं हो जाता, जल का तापमान 0°C पर स्थिर रहता है। जब सम्पूर्ण जल बर्फ में परिवर्तित हो जाता है तो पुनः जल (बर्फ) का तापमान गिरना प्रारम्भ कर देता है।

प्रश्न 9.
(a) ठोस का वाष्प में रूपान्तरण ऊर्ध्वपातन कहलाता है। वाष्प के ठोस में व्यक्त करने वाले पद का नाम दीजिए।
(b) ठोस अवस्था का द्रव अवस्था में रूपान्तरण गलन कहलाता है। गलन की गुप्त ऊष्मा से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर:
(a) ऊर्ध्वपातन।
(b) गलन (संगलन) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा – “वायुमण्डलीय दाब पर 1 kg शुद्ध ठोस को उसके गलनांक पर द्रव में बदलने के लिए आवश्यक ऊष्मा की मात्रा उस ठोस की गलन (संगलन) की प्रसुप्त (गुप्त) ऊष्मा कहलाती है।”

प्रश्न 10.
“परासरण एक विशिष्ट प्रकार का विसरण है।” टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
विसरण में एक पदार्थ के कण दूसरे पदार्थ के कणों में स्वतः ही मिल जाते हैं। परासरण में भी एक पदार्थ के कण दूसरे पदार्थ के कणों में स्वतः ही मिलते हैं। लेकिन यह प्रक्रिया दो द्रवों के बीच होती है तथा उनकी सान्द्रता की भिन्नता पर निर्भर करती है एवं एक झिल्ली द्वारा होती है। अतः परासरण एक विशिष्ट प्रकार का विसरण है।

प्रश्न 11.
बर्फ के रूप में जल शीतलन प्रभाव रखता है जबकि भाप के रूप में जल गम्भीर जलन कर सकता है। इन प्रेक्षणों को समझाइए।
उत्तर:
बर्फ पिघलने के लिए गुप्त ऊष्मा के रूप में हमारे शरीर से ऊष्मा ग्रहण करती है तथा उसका ताप भी 0°C होता है जिससे शीतलन का अनुभव होता है जबकि वाष्प (भाप) संघनित होने के लिए गुप्त ऊष्मा के रूप में पर्याप्त मात्रा में ऊष्मा बाहर निकालती है जिसको हमारा शरीर ग्रहण करता है। इसके अतिरिक्त भाप का तापमान भी 100°C होता है इसलिए भाप के रूप में जल गम्भीर जलन करता है।

प्रश्न 12.
अलका एक केतली में चाय बना रही थी। उसने केतली की टोंटी से निकलती हुई भाप के झोंके से अचानक अत्यधिक ऊष्मा महसूस की। उसे आश्चर्य हुआ कि केतली में उबलते हुए जल की तुलना में भाप का तापमान अधिक था। टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
केतली में उबलते जल का तापमान 100°C होता है तथा भाप भी इसी ताप पर बनती है लेकिन खौलते जल की अपेक्षा उसमें अत्यधिक मात्रा में गुप्त ऊष्मा के रूप में ऊष्मा की अतिरिक्त मात्रा होती है जो वह वाष्प बनने में ग्रहण करती है। इसलिए केतली के खौलते जल की अपेक्षा केतली से निकलने वाली भाप अधिक जलन पैदा करती है इसलिए अलका को खौलते जल की अपेक्षा केतली से निकलने वाली भाप का . तापमान अधिक महसूस हुआ।

MP Board Solutions

प्रश्न 13.
ग्रीष्मकाल में प्रियांशी तथा अली ने क्रमशः सूती तथा नाइलोन के वस्त्र पहन रखे हैं। आपकी समझ में कौन अधिक आरामदायक होगा और क्यों ?
उत्तर:
प्रियांशी ने सूती कपड़े पहन रखे हैं इसलिए वह अधिक आरामदायक रहेगी क्योंकि ग्रीष्मकाल में हमको अधिक पसीना आता है और सूती कपड़े अधिक पसीने को सोखते हैं तथा नाइलोन के कपड़े पसीने को कम सोख पाते हैं। कपड़ों के द्वारा अवशोषित पसीने का वाष्पन होता है तथा पसीना वाष्पन के लिए वाष्पन की गुप्त ऊष्मा के रूप में हमारे शरीर से ऊष्मा ग्रहण करता है और हमको शीतलता का अनुभव होता है।

प्रश्न 14.
एक पार्टी में आप अपनी प्रिय शर्ट पहनना चाहते हो। समस्या है कि वह धोने के पश्चात् अभी भी गीली है। इसको शीघ्रता से सुखाने के लिए आप क्या कदम उठाएँगे?
उत्तर:
हम गीली शर्ट को फैलाकर खुले में जहाँ धूप हो तथा तेजी से हवा भी चल रही हो, डाल देते हैं। अधिक सतही क्षेत्रफल, अधिक ताप एवं अधिक वायु का वेग शर्ट में उपस्थित जल के वाष्पन की दर को बढ़ा देंगे। इससे उपस्थित जल अधिक से अधिक मात्रा में शीघ्र वाष्पीकृत हो जायेगा और शर्ट शीघ्र ही सूख जायेगी।

प्रश्न 15.
गलनांक तथा क्वथनांक पर किसी पदार्थ का ताप स्थिर क्यों रहता है ?
उत्तर:
गलनांक पर पदार्थ को जो ऊष्मा दी जाती है वह उस ठोस पदार्थ से अवशोषित कर ली जाती है तथा वह उसके कणों के मध्य लगने वाले पारस्परिक आकर्षण बल को वशीभूत करके पदार्थ की अवस्था को बदलने में इसको व्यय कर देता है। इसलिए उस पदार्थ का तापमान स्थिर रहता है। इसी प्रकार क्वथनांक पर द्रवों के कणों में इतनी ऊर्जा आ जाती है कि वे परस्पर आकर्षण बल को तोड़कर स्वतन्त्र हो जाते हैं तथा द्रव ऊष्मा गुप्त ऊष्मा के रूप में अवस्था परिवर्तन के लिए प्रयुक्त हो जाती है इसलिए तापमान स्थिर रहता है।

MP Board Class 9th Science Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित को परासरण/विसरण में वर्गीकृत कीजिए-
(a) जल में रखने पर किशमिश का फूलना।
(b) छींकने पर वायरस का फैलना।
(c) नमक के सम्पर्क में आने पर केंचुए का मरना।
(d) शक्कर की गाढ़ी चासनी में रखने पर अंगूर का सिकुड़ना।
(e) लवण में अचार का परिरक्षण।
(f) केक को सेंकने पर उसकी गन्ध का पूरे घर में फैलना।
(g) श्वसन के दौरान जल में घुलित ऑक्सीजन का जलीय प्राणियों द्वारा उपयोग।
उत्तर:
परासरण
(a) जल में रखने पर किशमिश का फूलना।
(c) नमक के सम्पर्क में आने पर केंचुए का मरना।
(d) शक्कर की गाढ़ी चासनी में रखने पर अंगूर का सिकुड़ना।
(g) श्वसन के दौरान जल में घुलित ऑक्सीजन का जलीय प्राणियों द्वारा उपयोग।

विसरण
(b) छींकने पर वायरस का फैलना।
(e) लवण में अचार का परिरक्षण।
(f) केक को सेंकने पर उसकी गंध का पूरे घर में फैलना।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों पर टिप्पणी कीजिए
(a) वाष्पन, शीतलन उत्पन्न करता है।
(b) आर्द्रता बढ़ने पर एक जलीय विलयन के वाष्पन की दर घटती है।
(c) स्पंज यद्यपि संपीडय है, फिर भी एक ठोस है।
उत्तर:
(a) वाष्पन के दौरान गुप्त ऊष्मा के रूप में कम हुई ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने के लिए द्रव के कण आस-पास से ऊष्मा का अवशोषण करते हैं। इस कारण आस-पास का तापमान कम हो जाता है इसलिए वाष्पन, शीतलन उत्पन्न करता है।
(b) जब वायुमण्डल में आर्द्रता बढ़ती है तो उसमें जलवाष्प की मात्रा बढ़ जाती है और वायु में जलवाष्प की और अधिक अवशोषण की क्षमता कम हो जाती है, फलस्वरूप विलयन के वाष्पन की दर घटती है।
(c) स्पंज में बहुत सारे छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिनमें वायु का समावेश होता है। जब हम इसे दबाते हैं तो वे वायु बाहर निकाल देते हैं जिससे इसका संपीडन होता है लेकिन इनमें तरलता का गुण नगण्य होता है अर्थात् ये बहते नहीं चाहे इन्हें कहीं भी रखा जाय लेकिन इनका आयतन एवं आकार स्थिर रहता है। इसलिए स्पंज ठोस होता है।

MP Board Class 9th Science Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.5

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.5

प्रश्न 1.
बताइए नीचे दी गई संख्याओं में कौन-कौन परिमेय हैं और कौन-कौन अपरिमेय हैं:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.5 1
उत्तर:
परिमेय संख्याएँ : (ii) और (iii)
अपरिमेय संख्याएँ : (i), (iv) और (v).

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित व्यंजकों में से प्रत्येक व्यंजक को सरल कीजिए:
(i) (3 + √3) (2 + √2) (2019)
(ii) (3 + √3) (3 – √3)
(iii) (√5 + √2)2
(iv) (√5 – √2)(√5 + √2)
हल:
(i) (3+ √3) (2 + √2) = 3 x 2 + 3√2 + 2√3 + √3 x √2
= 6 + 3√2 + 2√3 + √6.

(ii) (3 + √3) (3 – √3) = (√3)2 – (√3)2
= 9 – 3 = 6.

(iii) (5 + √2) = (√5)2 + 2(√5) (√2) + (√2)2
= 5+ 2√10 + 2 = 7 + 2√10.

(iv) (√5 – √2) (√5 + √2) = (√5)2 – (√2)2 = 5 – 2 = 3.

प्रश्न 3.
अपको याद होगा कि π को एक वृत्त की परिधि (मान लीजिए c) और उसके व्यास (मान लीजिए d) के अनुपात से परिभाषित किया जाता है, अर्थात् π = \(\frac { c }{ d }\) है। यह इस तथ्य का अन्तर्विरोध करता हुआ प्रतीत होता है कि अपरिमेय है। इस अन्तर्विरोध का निराकरण आप किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
जब हम किसी भी युक्ति द्वारा किसी लम्बाई का मापन करते हैं तब हमको केवल सन्निकट परिमेय मान प्राप्त होता है। अत: हम यह अनुभव नहीं कर पाते हैं कि c या d परिमेय है या अपरिमेय इसलिए कोई अन्तर्विरोध नहीं है।

प्रश्न 4.
संख्या रेखा \(\sqrt { 9.3 }\) को निरूपित कीजिए।
हल:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.5 2
अतः बिन्दु E संख्या रेखा पर अभीष्ट \(\sqrt { 9.3 }\) बिन्दु है। यहाँ AB संख्या रेखा है तथा B शून्य बिन्दु है।
MP Board Solutions

प्रश्न 5.
निम्नलिखित के हरों का परिमेयीकरण कीजिए :
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.5 3
हल:
https://mpboardguru.com/mp-board-class-9th-maths-solutions-chapter-1-ex-1-4/

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.4

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.4

प्रश्न 1.
उत्तरोत्तर आवर्धन करके संख्या रेखा पर 3.765 को देखिए।
हल:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.4 1
अत: अभीष्ट संख्या 3.765 संख्या रेखा पर चित्र 1.2 (c) में बिन्दु ‘x’ द्वारा प्रदर्शित है।
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
4 दशमलव स्थानों तक संख्या रेखा पर \(4.\overline { 26 }\) को देखिए।
हल:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.4 2
अतः अभीष्ट संख्या \(4.\overline { 26 }\)…. दशमलव के चार अंकों तक संख्या रेखा चित्र 1.3 (d) में बिन्दु x द्वारा प्रदर्शित है।

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.3

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.3

प्रश्न 1.
निम्नलिखित भिन्नों को दशमलव रूप में लिखिए और बताइए कि प्रत्येक का दशमलव प्रसार किस प्रकार का है:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.3 2
उत्तर:
(i) 0.36 – सांत
(ii) 0.090909 …… = \(0.\overline { 09 }\) – अनवसानी पुनरावर्ती
(iii) 4.125 – सांत
(iv) 0.230769230769…. = \(0.\overline { 230769 }\) – अनवसानी पुनरावर्ती
(v) 0.181818 ….. = \(0.\overline { 18 }\) – अनवसानी पुनरावर्ती
(vi) 0.8225 – सांत
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
आप जानते हैं कि \(\frac { 1 }{ 7 }\) = \(0.\overline { 142857 }\) है। वास्तव में, लम्बा भाग दिए बिना क्या आप यह बता
सकते हैं कि के \(\frac{2}{7}, \frac{3}{7}, \frac{4}{7}, \frac{5}{7}, \frac{6}{7}\) दशमलव प्रसार क्या हैं ? यदि हाँ तो कैसे ?
हल:
हाँ, हम बता सकते हैं
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.3 1

प्रश्न 3.
निम्नलिखित को p/q के रूप में व्यक्त कीजिए, जहाँ p और q पूर्णांक हैं तथा q ≠ 0 है:
(i) \(0.\overline { 6 }\)
(ii) \(0.4\overline { 7 }\)
(ii) \(0.\overline { 001 }\).
हल:
(i) \(0.\overline { 6 }\) = 0.6666….. = x (मान लीजिए)
⇒ 10x = 6.6666…. . = 6 + 0.6666 ….. = 6 + x
⇒ 10x – x = 6 ⇒ 9x = 6 = x = \(\frac { 6 }{ 9 }\) = \(\frac { 2 }{ 3 }\)
अतः \(0.\overline { 6 }\) का अभीष्ट \(\frac { p }{ q }\) रूप = \(\frac { 2 }{ 3 }\).

(ii) \(0.4\overline { 7 }\) = 0.4777….. = x (मान लीजिए)
⇒ 10x = 4.7777….. = 4.3 + 0.4777 = 4.3 +x
⇒ \(10 x-x=4 \cdot 3 \Rightarrow 9 x=4 \cdot 3 \Rightarrow x=\frac{4 \cdot 3}{9}=\frac{43}{90}\)
अतः \(0.4\overline { 7 }\) का अभीष्ट p/q रूप = \(\frac { 43 }{ 90 }\).

(iii) \(0.\overline { 001 }\) = 0.001 001 001 ….. = x (मान लीजिए)
⇒ 1000x = 1.001 001 001 …. = 1 + 0.001001001 …. = 1 + x
⇒ 1000x – x = 1 ⇒ 999x = 1 ⇒ x = \(\frac { 1 }{ 999 }\)
अतः \(0.\overline { 001 }\) का अभीष्ट p/q रूप= \(\frac { 1 }{ 999 }\).

MP Board Solutions
प्रश्न 4.
0.99999 ….. को plq के रूप में व्यक्त कीजिए। क्या आप अपने उत्तर से चकित हैं ? अपने अध्यापक और कक्षा के सहयोगियों के साथ उत्तर की सार्थकता पर चर्चा कीजिए।
हल:
0.99999 …… = x (मान लीजिए)
⇒ 10x = 9.99999….. = 9 + 0.99999….. = 9 + x
⇒ 10x – x = 9 ⇒ 9x = 9 ⇒ x = 1
अतः 0.99999….. का अभीष्ट p/q रूप = 1.

प्रश्न 5.
\(\frac { 1 }{ 17 }\) के दशमलव प्रसार में अंकों के पुनरावर्ती खण्ड में अंकों की अधिकतम संख्या क्या हो सकती है ? अपने उत्तर की जाँच के लिए विभाजन क्रिया कीजिए।
उत्तर:
सोलह (16) अर्थात् \(0.\overline { 0588235294117647 }\)
[निर्देश: विभाजन क्रिया छात्र स्वयं करें।]

प्रश्न 6.
p/q(q ≠ 0) के रूप की परिमेय संख्याओं के अनेक उदाहरण लीजिए; जहाँ p और q पूर्णांक हैं जिनका 1 के अतिरिक्त अन्य कोई उभयनिष्ठ गुणनखण्ड नहीं हैं और जिसका सात दशमलव निरूपण (प्रसार) है। क्या आप यह अनुमान लगा सकते हैं कि q को कौन-सा गुण अवश्य सन्तुष्ट करना चाहिए ?
उत्तर:
अभीष्ट उदाहरण है:
\(\frac { 3 }{ 5 }\) = 1.5, \(\frac { 5 }{ 4 }\) = 1.25, \(\frac { 4 }{ 5 }\) = 0.8, \(\frac { 3 }{ 25 }\) = 0.12, \(\frac { 7 }{ 10 }\) = 0.7, \(\frac { 11 }{ 110 }\) = 0.11 …..
हाँ, q के अभाज्य गुणनखण्डों में 2 की घात या 5 की घात अथवा दोनों की धातें होती हैं।

प्रश्न 7.
ऐसी तीन संख्याएँ लिखिए जिनके दशमलव प्रकार अनवसानी अनावर्ती हों।
उत्तर:
0.01001000100001….., 0.202002000200002….., 0.003000300003….

प्रश्न 8.
परिमेय संख्याओं \(\frac { 5 }{ 9 }\) और \(\frac { 9 }{ 11 }\) के बीच तीन अलग-अलग अपरिमेय संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
हल:
हम जानते हैं कि \(\frac { 5 }{ 9 }\) = \(0.\overline { 714285 }\) एवं \(\frac { 9 }{ 11 }\) = \(0.\overline { 81 }\)
इनके मध्य अपरिमेय संख्याएँ ज्ञात करने के लिए अनवसानी अनावर्ती संख्याओं में से कोई तीन संख्याओं का चयन करना है।
अतः अभीष्ट संख्याएँ हैं
0.75075007500075….; 0.767076700767000767…. एवं 0.8080080008….

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
बताइए कि निम्नलिखित संख्याओं में से कौन-कौन सी संख्याएँ परिमेय और कौन-कौन सी संख्याएँ अपरिमेय हैं :
(i) \(\sqrt { 23 }\)
(ii) \(\sqrt { 225 }\)
(iii) 0.3796
(iv) 7.478478….
(v) 1.101001000100001….
उत्तर:
(i), (iv) एवं (v) अपरिमेय संख्याएँ हैं तथा (ii) एवं (iii) परिमेय संख्याएँ हैं।

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.2

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.2

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य। कारण के साथ अपने उत्तर दीजिए :
(i) प्रत्येक अपरिमेय संख्या एक वास्तविक संख्या होती है।
(ii) संख्या रेखा का प्रत्येक बिन्दु √m के रूप का होता है, जहाँ m एक प्राकृत संख्या है।
(iii) प्रत्येक वास्तविक संख्या एक अपरिमेय संख्या होती है।
उत्तर:
(i) सत्य है, क्योंकि वास्तविक संख्या के संग्रह में सभी अपरिमेय संख्याएँ होती हैं।
(ii) असत्य है, क्योंकि ऋणात्मक संख्याएँ किसी वास्तविक संख्या का वर्गमूल नहीं होती।
(iii) असत्य है, क्योंकि परिमेय संख्याएँ भी तो वास्तविक संख्याएँ होती हैं।
उदाहरणार्थ – 2, 3 ….. आदि वास्तविक संख्याएँ हैं लेकिन अपरिमेय नहीं हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
क्या सभी धनात्मक पूर्णांकों के वर्गमूल अपरिमेय होते हैं ? यदि महीं, तो एक ऐसी संख्या के वर्गमूल का उदाहरण दीजिए जो एक परिमेय संख्या है।
उत्तर:
नहीं, उदाहरण: √4 = 2 एक परिमेय संख्या है।

प्रश्न 3.
दिखाइए संख्या रेखा पर √5 को किस प्रकार निरूपित किया जा सकता है ?
हल:
संख्या रेखा पर √5 का निरूपण:
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.2 1
अत: OB = √5, संख्या रेखा पर √5 का अभीष्ट निरूपण है।
MP Board Solutions

प्रश्न 4.
कक्षा के लिए क्रियाकलाप (वर्गमूल सर्पिल की रचना करना)।
उत्तर:
[निर्देश : छात्रों को स्वयं करना है।]

MP Board Class 9th Maths Solutions

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.1

MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.1

प्रश्न 1.
क्या शून्य एक परिमेय संख्या है? क्या इसे आप \(\frac { p }{ q }\) के रूप में लिख सकते हैं, जहाँ p और q पूर्णांक हैं और q ≠ 0. (2018)
उत्तर:
हाँ, 0 = \(\frac { p }{ q }\); जहाँ p एवं q पूर्णांक हैं तथा p = 0 एवं q ≠ 0.

प्रश्न 2.
3 और 4 के बीच छः परिमेय संख्याएँ ज्ञात कीजिए। (2019)
हल:
3 और 4 को हर (6 + 1) अर्थात् 7 लेकर परिमेय संख्या के रूप में लिखने पर,
MP Board Class 9th Maths Guide Chapter 1 संख्या पद्धति Ex 1.1 1
अतः अभीष्ट छः परिमेय संख्याएँ होंगी: \(\frac { 22 }{ 7 }\), \(\frac { 23 }{ 7 }\), \(\frac { 24 }{ 7 }\), \(\frac { 25 }{ 7 }\), \(\frac { 26 }{ 7 }\) एवं \(\frac { 27 }{ 7 }\).

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
\(\frac { 3 }{ 5 }\) एवं \(\frac { 4 }{ 5 }\) के बीच पाँच परिमेय संख्याएँ ज्ञात कीजिए। (2018)
हल:
\(\frac { 3 }{ 5 }\) एवं \(\frac { 4 }{ 5 }\) को उनके हर एवं अंश को (5 + 1) अर्थात् 6 से गुणा करके लिखने पर:
\(\frac { 3 }{ 5 }\) = \(\frac { 18 }{ 30 }\) एवं \(\frac { 4 }{ 5 }\) = \(\frac { 24 }{ 30 }\)
अतः अभीष्ट पाँच परिमेय संख्याएँ होंगी : \(\frac { 19 }{ 30 }\), \(\frac { 20 }{ 30 }\), \(\frac { 21 }{ 30 }\), \(\frac { 22 }{ 30 }\) एवं \(\frac { 23 }{ 30 }\).

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य ? कारण के साथ अपने उत्तर लिखिए :
(i) प्रत्येक प्राकृत संख्या एक पूर्ण संख्या होती है। (2018)
(ii) प्रत्येक पूर्णांक एक पूर्ण संख्या होती है।
(iii) प्रत्येक परिमेय संख्या एक पूर्ण संख्या होती है।
उत्तर:
(i) सत्य है, क्योंकि पूर्ण संख्या के संग्रह में सभी प्राकृत संख्याएँ समाहित हैं।
(ii) असत्य है, क्योंकि – 2 एक पूर्णांक है लेकिन पूर्ण संख्या नहीं।
(iii) असत्य है, क्योंकि \(\frac { 1 }{ 2 }\) एक परिमेय संख्या है लेकिन पूर्ण संख्या नहीं।

MP Board Class 9th Maths Solitions

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 2 अलसस्य स्वप्नः

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Durva Chapter 2 अलसस्य स्वप्नः (कथा)

MP Board Class 9th Sanskrit Chapter 2 पाठ्य पुस्तक के प्रश्न

संस्कृत कक्षा 9 पाठ 2 प्रश्न उत्तर MP Board प्रश्न 1.
एकपदेन उत्तरं लिखत (एक शब्द में उत्तर लिखो)।
(क) विप्रपुत्रस्य नाम किम् आसीत्? (विप्र पुत्र का नाम क्या था?)
उत्तर:
विप्रपुत्रस्य नाम सोम शर्मा आसीत्। (विप्र पुत्र का नाम सोम शर्मा था।)

(ख) सक्तुभिः कति रुप्यकाणि उत्पत्स्यन्ते? (सत्तू से कितने रुपये हुये?)
उत्तर:
सक्तुभिः शतम् रुप्यकाणि उत्पस्यन्ते (सत्तू से सौ रुपये हुए।)

(ग) विप्रः कं सततम् अवलोकयति? (विप्र किसे एकटक देख रहा था?)
उत्तर:
विप्रः सक्तुम सततम् अवलोकयति। (विप्र सत्तू को एकटक देख रहा था।)

(घ) अश्वानां विक्रयात् किं भविष्यति? (घोड़ों को बेचने से क्या होगा?)
उत्तर:
अश्वानां विक्रयात् सुवर्णम् भविष्यति। (घोड़ों को बेचने से स्वर्ण मुद्रा आयेगी।)

(ङ) विप्रस्य प्रहारेण कः भग्नः? (विप्र के प्रहार से क्या टूट गया?)
उत्तर:
विप्रस्य प्रहारेण घटः भग्नः। (विप्र के प्रहार से घड़ा टूट गया।)

संस्कृत कक्षा 9 पाठ 2 Question Answer MP Board प्रश्न 2.
एक वाक्येन उत्तर लिखत् (एक वाक्य में उत्तर लिखो)
(क) विप्रः स्वपत्नी किम् अभिधारयति? (ब्राह्मण अपनी पत्नी से क्या बोलेगा?)
उत्तर:
गृहाण तावद् बालकम्। (अपने बच्चे को पकड़ो।)

(ख) घट कैः सम्पूरितः? (घड़े में क्या भरा था?)
उत्तर:
सक्तुभिः। (सत्तू)।

(ग) सुवर्णेन किं सम्मत्स्यत्? (स्वर्ण मुद्रा से क्या बनेगा?)
उत्तर:
चतुः शालम् गृहम्। (चौकोर घर)।

(घ) सोम शर्मा कुतः विप्रसमीपम् आगच्छति? (सोम शर्मा ब्राह्मण के पास कहां आयेगा?)
उत्तर:
अश्वखुरासन्नवर्ती। (घुड़साल में मेरे समीप)।।

(ङ) विप्रः पुत्रम् कुतः अवधारयिष्यति? (ब्राह्मण पुत्र को कहां ग्रहण करेगा?)
उत्तर:
अश्वशालयः पृष्ठदेशे। (घुड़साल के पीछे)।

संस्कृत कक्षा 9 पाठ 2 सवाल जवाब MP Board प्रश्न 3.
अधोलिखित प्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत् (नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो)
(क) सोम शर्मा पितरं दृष्ट्वा किं करिष्यति? (सोम शर्मा पिता को देखकर क्या करेगा?)
उत्तर:
ितु समीपम् आगमिष्यति। (पिता को देखकर उसके पास जायेगा।)

(ख) विप्रः रात्रो सुप्तः किं चिन्तयामास? (ब्राह्मण रात में सोते हुए क्या विचार किया?)
उत्तर:
अयं घटः सक्तुभि परिपूर्णः वर्तते। (इस घेड़े में सत्तू भरा हुआ है।)

(ग) विप्रः कं कदा कुतश्च अवधारिष्यति? (ब्राह्मण किसको कहा और कब धारण करेगा?)
उत्तर:
पुत्रम् अश्वशालायाः पृष्ठ देशे। (पुत्र को अश्वशाला के पीछे के भाग में ब्राह्मण ग्रहण करेगा।)

(घ) यदा दुर्भिक्षं भविष्यति तदा सक्तुभिः किंकिंभविष्यति? (जब अकाल होगा तब सत्तू के द्वारा क्या-क्या होगा?)
उत्तर:
स्वकणाम् सतम्। (अकाल के समय सैकड़ों रुपये सत्तू से प्राप्त होंगे)

(ङ) अस्याः कथायाः आशयः कः? (इस कथा का सार क्या है?)
उत्तर:
अविचार्यं न कर्तव्यम्। (बिना विचारे कोई कार्य नहीं करना चाहिए।) यही इस कथा का सार है।)

संस्कृत कक्षा 9 पाठ 2 MP Board प्रश्न 4.
उदाहरणानुसारं शब्दानां धातु प्रत्यय च पृथक कुरुत
कक्षा 9 संस्कृत पाठ 2 MP Board

स्वर्णकाकः प्रश्न उत्तर MP Board प्रश्न 5.
अव्ययः वाक्यनिर्माणं कुरुत
यथा- सः अत्र अस्ति।
(क) च – रमेश सुरेशश्च आपणं गच्छति।
(ख) अपि – अहं अपि भोपालम् गमिष्यामि।
(ग) तावत् – तावत् वर्षा वभूव।
(घ) न – अहं न गमिष्यामि।
(ङ) ततः – ततः पुत्रः आगतः।

संस्कृत कक्षा 9 पाठ 2 Answer MP Board प्रश्न 6.
उदाहरणानुसारं शब्दानां विभक्तिं, वचनं च लिखत्
Mp Board Class 9 Sanskrit Solution

Mp Board Class 9th Sanskrit Solution प्रश्न 7.
संधिविच्छेदं कृत्वा संधिः नाम लिखत्
(क) तद्यदि
उत्तर:
तत् + यदि = व्यंजन

(ख) कदाचिद्रात्रो
उत्तर:
कदाचित् + रात्रो = व्यंजन

(ग) तदनेन
उत्तर:
तत + अनेन = व्यंजन

(घ) कश्चित
उत्तर:
कः + चित = विसर्ग

(ङ) तथैव
उत्तर:
तथा + ऐव = वृद्धि स्वर

कक्षा 9 वीं संस्कृत अध्याय 2 MP Board प्रश्न 8.
क्रियापदानां धातु लकारम्, पुरुषं च लिखत्क्रियापदम्
Mp Board Solution Class 9th Sanskrit

संस्कृत कक्षा 9 पाठ 2 Solution MP Board प्रश्न 9.
शुद्धवाक्यानां समक्षम् “आम्” अशुद्ध वाक्यानां समक्षं “न” इति लिखत्
Mp Board Class 9 Sanskrit
उत्तर:
(क) न
(ख) आम्
(ग) आम्
(घ) आम्
(ङ) आम्

Class 9th Sanskrit Solution Mp Board प्रश्न 10.
रिक्तस्थानानि पूरयत् (खाली स्थान भरो)
(क) स एव पाण्डुरः शेते सोम शर्मा पिता यथा।
(ख) सुवर्णेन चतुः शालम् गृहं सम्पत्स्ये।
(ग) अजाभिः प्रभूता गा गृहीष्यामि।
(घ) तस्य अहम सोम शर्मा इति नाम करिष्यामि।
(ङ) वऽवा प्रसवतः प्रभूता अस्वाः भविष्यति

Mp Board Class 9 Sanskrit Chapter 2 प्रश्न 11.
यथायोग्यं योजयत् (सही जोड़ी बनाओ)
Mp Board 9th Class Sanskrit Solution

अलसस्य स्वप्नः पाठ-सन्दर्भ प्रतिपाद्य

यह कथा विष्णु शर्मा द्वारा रचित सुप्रसिद्ध कथा ग्रंथ ‘पंचतंत्र’ के ‘अपरीक्षित कारक’ नामक कृति से बालकों के ज्ञान-वृद्धि के उद्देश्य से ली गई है।

अलसस्य स्वप्नः पाठ का हिन्दी अर्थ

1. कस्मिंश्चिन्नगरे कश्चित् स्वभाव कृपणः विप्रः प्रतिवसति स्म। तेन भिक्षार्जितैः
भुक्तशेषैः सक्तुभिः कलशः सम्पूरितः। तं च घटं नागदन्ते अवलम्ब्य तस्याधस्तात् खट्वां निधाय सततम् एकदृष्ट्या तम् अवलोकयति।

शब्दार्थ :
कस्मिं-किसी-any; स्वभावकृपणा-स्वभाव से कँजूस-miser by nature; विप्रः-ब्राह्मण-Pandit, Wiseman; प्रतिवाति-रहता-Lives; भिक्षार्जितः-भिाक्षा के द्वारा अर्जित-Collection begging: भुक्तशेषैः-खाने से बचे हुए-Remaining food; सक्तुभिः-सत्तू-Power of Gram; तं-उसे-Complet, full, finish; च-और-him/ her/its; अवलम्ब्य-अवलंबित-Support; खटवां-खूटी-Nails; अवलोकयति-देखता था-Looks.

हिन्दी अर्थ :
किसी नगर में स्वभाव से कंजूस (कृपण) एक ब्राह्मण रहता था। वह भिक्षा से प्राप्त भोजन के बाद बचे हुए सत्तू को एक घड़े में भरता जाता। तब उस घड़े को एक खूटी से लटका कर उसके नीचे चारपाई पर बैठ घड़े को निरंतर देखता जाता।

2. अथ कदाचिद्रात्रौ सुप्तश्चिन्तयामास-यत् अयं घटः सक्तुभि परिपूर्णः वर्तते। तद्यदि दुर्भिक्षं भवति, तदनेन रुप्यकाणां शतमुत्पत्स्यते। ततस्तेन मया अजाद्वयं ग्रहीतव्यम्। ततः षाण्मासिकात् आप्रसववशात् ताभ्यां यूथंभविष्यति। ततोऽजाभिः प्रभूता गा गृहीष्यामि। गोभिर्महिषीः। महिषीभिर्वडवा। वडवाप्रसवतः प्रभूता अश्वा भविष्यन्ति। तेषां विक्रयात् प्रभूतां सुवर्णं भविष्यति। सुवर्णेन चतुः शालं गृहे सम्पत्स्यते।

शब्दार्थ :
अथ-इस प्रकार-This type; कदाचित-किसी-Anybody; सुप्त-सोते हुए-With sleeping; अयं-इस-This; सक्तुभि-सत्तू-Powder of gram; परिपूर्णः-परिपूर्ण-fulfill, over; शतमुत्पत्स्यते-सौहो जायेंगे-Hundred will be; तेन-उससे-Its; अजदूयं-दो बकरी-Two she goat; गृहीत्यम्-खरीदी जायेगी-Will have purchased; दुर्भिक्षम-अकाल-Starving; षाण्मासिकात्-छः महीने में होने वाली-Six monthly/Half yearly; ताभ्याम्-उससे-His; यूथम्-झुण्ड (समूह)-Group; गृहीष्यामि-ग्रहण करना-Will recieve; तेषां-उनके-Them; विक्रयात्-विक्रय से-From sell; प्रभूतं-बहुत अधिक-Very much; सुवर्ण-सोना-Gold; चतुःशालं-चौकोर-Square; गृहम्-घर-Home, House, Residence; सम्पत्स्यते-निर्मित करूँगा-Will build;

हिन्दी अर्थ :
तत्पश्चात् रात्रि में शयन करते समय मन में यह विचार करता कि सत्तू से यह कलश पूरी तरह भरा हुआ है। यदि अकाल पड़ जाता तो इसके द्वारा सैकड़ों रुपये प्राप्त हो जाएँगे। फिर उन रुपयों से वह दो बकरियाँ खरीदेगा। पुनः उन बकरियों से छः माह बाद पैदा होने वाले बच्चों का एक बहुत बड़ा समूह ही जाएगा। फिर वह इन बकरियों के बेचने से होने वाली आय से गायें, भैसें, भैसों से होने वाली आय से थोड़ी, उस घोड़ी से (अच्छे) किस्म के घोड़े होंगे। उन घोड़ों के बेचने से बहुत अधिक स्वर्ण प्राप्त होगा। उन स्वर्ण मुद्राओं से एक अच्छा घर निर्मित करूँगा।

3. ततः कश्चिद विप्रः मम गृहम् आगत्य रूपाढ्यां कन्यां मह्यं दास्यति। तत्सकाशात् पुत्रो मे भविष्यति। तस्य अहं “सोमशा” इति नाम करिष्यामि। ततः तस्मिञ्जानुचलन-योग्ये सजाते अहं पुस्तकंगृहीत्वा अश्वशालायाः पृष्ठदेशे उपविष्टस्तदवधारयिष्यामि। अत्रान्तरे सोमशर्मा मां दृष्ट्वा जनन्युत्सङ्गात् जानुचलनपरः अश्वखुरासन्नवर्ती मत्समीपमा गमिष्यति। ततोऽहं स्वपत्नी कोपाविष्टोऽभिधास्यामि ‘गृहाण तावद बालकम्। सा अपि गृहकर्म व्यग्रतयाऽस्मद्वचनं न श्रोष्यति। ततोऽहं समुत्थाय तं ताडयिष्यामि।

शब्दार्थ :
कश्चिद-कोई-Anybody; आगत्य-आकर-After coming; रूपाढ्यां रूपमति-Beautiful; दास्यति-देगा-Will give; तस्य-उससे-Her/Him; भविष्यति-होगा-Will/Shall; करिष्यामि-करूंगा-Will do/shall do; गृहीत्वा-ग्रहण करके-Except; जानुचलनयोग्ये-घुटने से चलने योग्य होने पर-Walking with knee, With fulfill of qualification; उत्सङ्गात्-गोद से-by lap; भग्नः-टूट गया-broke; षाण्डुरताम्-पीले रंग का-The colour of yellow; असम्भव्याम-असम्भव-Impossible; पृष्ठदेशे-पृष्ठ देश में-Behind of the stable; धारयिष्यामि-धारण करूँगा-Keep,except; तावद् बालकम-तुम्हारे बालक का-To your son; श्रोष्यति-सुना जाता है-Is listen; ताडयिस्यामि-पिटाई करूँगा-Will beating;

हिन्दी अर्थ :
तत्पश्चात् कोई ब्राह्मण मेरे घर आकर अपनी रूपवती कन्या मुझे देगा। उससे मेरा पुत्र होगा। उसका नाम मैं सोम शर्मा रलूँगा। तत्पश्चात् बालक के चलने योग्य हो जाने पर मैं पुस्तक लेकर घुड़साल के पीछे बैठकर अध्ययन करूँगा और बालक सोम शर्मा मुझे देखकर घुटने के बल घोड़े के खुरों के पास से होता हुआ घुड़साल में मेरे पास आ जाएगा। तब मैं अपनी पत्नी को गुस्से में डाँटते हुए पकड़ने को कहूँगा। वह भी गृहकार्य में व्यस्त होने के कारण मेरे वचन नहीं सुनेगी तो मैं उसकी पिटाई करूँगा।

4. एवं तेन ध्यानस्थितेन प्रहारो दत्तो यथा स घटो भग्नः स्वयं च पाण्डुरतां गतः अतोऽहं ब्रवीमि –
अनागतवती चिंताम असम्भाव्यां करोति यः।
स एव पाण्डुरः शेते सोमशर्मपिता यथा ॥

शब्दार्थ :
अनागतवतीम्-न आयी हुई को-Unreachable/miss call; ध्यानस्थितेन-ध्यान करते हुए-With meditate; ततैव-इसी प्रकार-This type; प्रहारो-प्रहार किया-Stroke.
हिन्दी अर्थ-इस प्रकार वह ब्राह्मण मन में ध्यान करते हुए उसी प्रकार प्रहार किया जिससे वह घड़ा फूट गया और ब्राह्मण (सत्तू के गिरने से) पीला पड़ गया। अतः मैं कहता हूँ –

“न आई हुई की चिंता करते हुए असंभावित कार्य की जो कल्पना करता है वह सोम शर्मा के पिता की तरह पीले रंग का हो जाता है।

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions