MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन

MP Board Class 7th Science Chapter 10 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कोई धावक दौड़ समाप्त होने पर सामान्य से अधिक तेजी से गहरी साँसे क्यों लेता है?
उत्तर:
धावक को दौड़ने के लिए अधिक अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। दौड़ने के बाद उसकी श्वसन दर बढ़ जाती है और वह तेजी से गहरी श्वसन करने लगता है। इसके परिणामस्वरूप अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
वायवीय और अवायवीय श्वसन के बीच समानताएँ और अन्तर बताइए।
उत्तर:
समानताएँ:

  1. वायवीय तथा अवायवीय दोनों श्वसन में भोजन का विखण्डन होता है।
  2. दोनों प्रकार के श्वसन के द्वारा ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

वायवीय और अवायवीय श्वसन में अन्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 1

प्रश्न 3.
जब हम अत्यधिक धूल भरी वायु में साँस लेते हैं, तो हमें छींक क्यों आ जाती है?
उत्तर:
धूल भरी वायु में अनेक प्रकार के अवांछित कण जैसे धूम्र, धूल, परागकण आदि रहते हैं। जब हम अन्त:श्वसन करते हैं, तो ये कण हमारी नासा-गुहा के रोमों द्वारा अन्दर जाने से रोक दिये जाते हैं। यद्यपि कभी-कभी ऐसे कण नासा गुहा के अन्दर जाकर नासा गुहा की कोमल परत को उत्तेजित कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप हमें छींक आती है। छींकने से अवांछित कण वायु के साथ बाहर निकल आते हैं।

प्रश्न 4.
तीन परखनलियाँ लीजिए। प्रत्येक को 3/4 भाग तक जल से भर लीजिए। इन्हें A, B तथा C द्वारा चिह्नित कीजिए। परखनली A में एक घोंघा रखिए। परखनली B में कोई जलीय पादप रखिए और C में एक घोंघा और पादप दोनों को रखिए। किस परखनली में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता सबसे अधिक होगी?
उत्तर:
नली A में कार्बन डाइऑक्साइड की सान्द्रता सबसे अधिक होगी।

प्रश्न 5.
सही उत्तर पर (✓) का निशान लगाइए:
(क) तिलचट्टों के शरीर में वायु प्रवेश करती है उनके –

  1. फेफड़ों द्वारा।
  2. क्लोमों द्वारा।
  3. श्वास रन्ध्रों द्वारा।
  4. त्वचा द्वारा।

(ख) अत्यधिक व्यायाम करते समय हमारी टाँगों में जिस पदार्थ के संचयन के कारण ऐंठन होती है, वह है –

  1. कार्बन डाइऑक्साइड।
  2. लैक्टिक अम्ल।
  3. ऐल्कोहॉल।
  4. जल।

(ग) किसी सामान्य वयस्क व्यक्ति की विश्राम की अवस्था में औसत श्वसन दर होती है –

  1. 9-12 प्रति मिनट।
  2. 15-18 प्रति मिनट।
  3. 21-24 प्रति मिनट।
  4. 30-33 प्रति मिनट।

(घ) उच्छवसन के समय पसलियाँ –

  1. बाहर की ओर गति करती हैं।
  2. नीचे की ओर गति करती हैं।
  3. ऊपर की ओर गति करती हैं।
  4. बिल्कुल गति नहीं करती हैं।

उत्तर:
(क) श्वास रन्ध्रों द्वारा।

(ख) लैक्टिक अम्ल।

(ग) 15-18 प्रति मिनट।

(घ) नीचे की ओर गति करती हैं।

प्रश्न 6.
कॉलम A में दिए गए शब्दों का कॉलम B के साथ मिलान कीजिए:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 2
उत्तर:
(क) → (iii)
(ख) → (iv)
(ग) → (i)
(घ) → (v)
(च) → (ii)
(छ) → (vi)

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
बताइए कि निम्नलिखित वक्तव्य ‘सत्य’ है अथवा ‘असत्य’ –

  1. अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है।
  2. पादपों में प्रकाश संश्लेषण केवल दिन में, जबकि श्वसन केवल रात्रि में होता है।
  3. मेंढक अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन करते हैं।
  4. मछलियों में श्वसन के लिए फेफड़े होते हैं।
  5. अन्तःश्वसन के समय वक्ष-गुहा का आयतन बढ़ जाता है।

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. सत्य।
  3. सत्य।
  4. असत्य।
  5. सत्य।

प्रश्न 8.
दी गई पहेली के प्रत्येक वर्ग में जीवों के श्वसन से संबधित हिंदी वर्णाक्षर अथवा संयुक्ताक्षर दिए गए हैं। इनको मिलाकर जीवों तथा उनके श्वसन अंगों से संबंधित शब्द बनाए जा सकते हैं। शब्द वर्गों के जाल में किसी भी दिशा में, ऊपर, नीचे अथवा विकर्ण में पाए जा सकते हैं। श्वसन तंत्र तथा जीवों के नाम खोजिए।
इन शब्दों के लिए संकेत नीचे दिए गए हैं –
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 3

  1. कीटों की वायु नलियाँ।
  2. वक्ष-गुहा के घेरे हुए हड्डियों की संरचना।
  3. वक्ष-गुहा का पेशीय जल।
  4. पत्ती की सतह पर सूक्ष्म छिद्र।
  5. कीट के शरीर के पार्श्व भागों के छोटे छिद्र।
  6. मनुष्यों के श्वसन अंग।
  7. वे छिद्र जिनसे हम साँस भीतर लेते (अंतःश्वसन करते) हैं।
  8. एक अवायवीय जीव।
  9. श्वासप्रणाल तंत्र वाला एक जीव।

उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 10 जीवों में श्वसन 4

प्रश्न 9.
पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन सिलिण्डर ले जाते हैं, क्योंकि –

  1. 5 km से अधिक ऊँचाई पर वायु नहीं होती है।
  2. वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।
  3. वहाँ वायु का ताप भू-तल के ताप से अधिक होता है।
  4. पर्वत पर वायुदाब भू-तल की अपेक्षा अधिक होता है।

उत्तर:
वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा

MP Board Class 7th Science Chapter 9 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1 और 2 में सबसे उपयुक्त उत्तर को चिह्नित करें।

प्रश्न 1.
शैल कणों के अतिरिक्त मृदा में होते हैं –

  1. वायु और जल
  2. जल और पादप
  3. खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल
  4. जल, वायु और पादप।

उत्तर:
खनिज, जैव पदार्थ, वायु और जल।

प्रश्न 2.
जल धारण क्षमता सबसे अधिक होती है –

  1. बलुई मृदा में।
  2. मृण्मय मृदा में।
  3. दुमटी मृदा में।
  4. बालू और दुमट के मिश्रण में।

उत्तर:
दुमटी मृदा में।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
कॉलम A में दी गई वस्तुओं का कॉलम B में दिये गुणों से मिलान कीजिए –
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 2
उत्तर:
(क) → (ii)
(ख) → (iii)
(ग) → (i)
(घ) → (v)
(च) → (iv)

प्रश्न 4.
समझाइए कि मृदा कैसे बनती है?
उत्तर:
मृदा का निर्माण लाखों वर्षों की प्रक्रिया है। पवन, जल और जलवायु की क्रिया से शैलों (चट्टानों) के टूटने से मृदा का निर्माण होता है। यह क्रिया अपक्षय कहलाती है। चट्टानों की दरारों में पानी भर रहता है। तापक्रम कम होने के कारण पानी बर्फ से रूप में बदल जाता है। बर्फ के रूप में आने पर उसका आयतन बढ़ जाता है। जब यह बर्फ चट्टानों में फैलती है तो वायुदाब और ताप की प्रक्रिया द्वारा चट्टानें चटखकर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती हैं जिसके मृदा का निर्माण होता है।

प्रश्न 5.
मृण्मय मृदा किस प्रकार फसलों के लिए उपयोगी है?
उत्तर:
पवन, वर्षा, तापं प्रकाश आर्द्रता कुछ जलवायवी कारक हैं जो मृदा को प्रभावित करते हैं। मृण्मय मृदा में बारीक कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है। इस मृदा की जल धारण क्षमता अच्छी है। यह मृदा ह्यूमस से समृद्ध और अत्यधिक उर्वर होती है। अतः यह फसलों के लिए उपयोगी है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
मृण्मय मृदा और बलुई मृदा के बीच अन्तर बताइए।
उत्तर:
मृण्मय मृदा और बलुई मृदा में अन्तर:

मृण्मय मृदाबलुई मृदा
मृण्मय मृदा में बारीक कणों का अनुपात अधिक होता है।बलुई मृदा में बड़े कणों का अनुपात अधिक होता है।
इस मृदा में जल की अन्तः स्रवण दर सबसे कम होती है।इस मृदा में यह अन्तः स्रवण दर सबसे अधिक होती है।
इसमें ह्यूमस की मात्रा अधिक होती है अत: यह अधिक उपजाऊ है।इसमें ह्यूमस की मात्रा कम होती है अतः यह अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है।

प्रश्न 7.
मृदा की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए और विभिन्न परतों को नामांकित कीजिए।
उत्तर:
मृदा की विभिन्न परतें:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 1

प्रश्न 8.
रजिया ने खेत में अन्तःस्रवण की दर से सम्बन्धित एक प्रयोग किया, उसने देखा कि उसके द्वारा लिए गए मृदा के नमूने में से 200 ml जल को अन्तःस्रवण करने में 40 मिनट लगे। अन्तःस्रवण दर परिकलित कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 3

प्रश्न 9.
समझाइए मृदा प्रदूषण और मृदा अपरदन को किस प्रकार रोका जा सकता है?
उत्तर:
मृदा प्रदूषण को निम्नलिखित प्रकार से रोका जा सकता है –

  1. पॉलीथीन की थैलियों और प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग पर रोक लगानी चाहिए।
  2. विभिन्न उद्योगों एवं कारखानों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों एवं रसायनों को मृदा में निर्मुक्त करने से पहले उन्हें उपचारित किया जाना चाहिए।
  3. पीड़कनाशियों का उपयोग कम से कम किया जाना चाहिए।
  4. जंगलों की कटाई को रोका जाना चाहिए।
  5. खेतों की अधिक बार जुताई नहीं करनी चाहिए।

मृदा अपरदन को रोकना:

  1. वनों की कटाई और वनोन्मूलन को रोका जाना चाहिए।
  2. हरित क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयास किये जाने चाहिए।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वर्ग पहेली को दिए गए संकेतों की सहायता से हल कीजिए:
सीधे:
1. इसके बने थैलों के अपशिष्ट से मृदा का प्रदूषण होता है।
2. इस प्रकार की मृदा में सूक्ष्म कणों का अनुपात अपेक्षाकृत अधिक होता है।
4. इस प्रकार की मृदा से सूक्ष्म तथा बड़े कणों की मात्रा लगभग समान होती है।
5. मृदा परिच्छेदिका की परत।
8. वनस्पति न होने पर यह मृदा को उड़ा ले जाती है।
9. इस प्रकार की मृदा सुवातित एवं शुष्क होती है।
10. किसी मृदा द्वारा पानी को रोकने की क्षमता।

ऊपर से नीचे:
2. भूमि की ऊपरी परत, जो पौधों को आधार प्रदान करती है।
3. पवन तथा प्रवाही जल के कारण मृदा पर प्रभाव।
6. मृदा में जल के अवशोषण की प्रक्रिया।
7. किसी स्थान की मृदा की परिच्छेदिका।
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 9 मृदा 4

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2

प्रश्न 1.
निम्न आकृतियों में अज्ञात बाह्य कोण x का मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2 image 1
हल:
(i) अन्तः सम्मुख कोण = 50° व 70°
∵ बाह्य कोण = दो अन्तः सम्मुख कोणों का योग
∴ x = 50° + 70° = 120°

(ii) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 65° व 45°
∴ बाह्य कोण x = 65° + 45° = 110°

(iii) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 30° व 40°
∴ बाह्य कोण x = 30° + 40° = 70°

(iv) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 60° व 60°
∴ ‘बाह्य कोण x = 60° + 60° = 120°

(v) ∵ अन्तः सम्मुख कोण = 50° व 50°
∴ बाह्य कोण x = 50° + 50° = 100°

(vi) ∵ बाह्य सम्मुख कोण = 30° व 60°
∴ बाह्य कोण x = 30° + 60° = 90°

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्न आकृतियों में अज्ञात कोणx का मान ज्ञात कीजिए –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.2 image 2
हल:
∵ सम्मुख अन्त: कोणों का योग = बाह्य कोण
(i) ∵ बाह्य कोण = 115°
एक सम्मुख अन्त:कोण = 50°
∴ x + 50° = 115°
या x = 1150 – 50°
= 65°

(ii) ∵ बाह्य कोण = 100%,
एक सम्मुख अन्त:कोण = 70°
∴ x + 70° = 100°
या x = 100 – 70°
= 30°

(iii) ∵ बाह्य कोण = 125°,
एक सम्मुख अन्त:कोण = 90°
∴ x + 90° = 125°
या x = 125° – 90°
= 35°

(iv) ∵ बाह्य कोण = 120°
एक सम्मुख अन्त:कोण = 60°
x + 60° = 120°
या x = 120° – 60°
= 60°

(v) ∵ बाह्य कोण = 80°
एक सम्मुख अन्त:कोण = 30°
∴ x + 30° = 80°
या x = 80°- 30°
= 50°

(vi) ∵ बाह्य कोण = 75°,
एक सम्मुख अन्तः कोण = 35°
∴ x + 35° = 75°
या x = 75°- 35°
= 40°

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात

MP Board Class 7th Science Chapter 8 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. पवन ….. वायु है।
  2. पवन पृथ्वी के ………. तापन के कारण उत्पन्न होती है।
  3. पृथ्वी की सतह के निकट ……….. वायु ऊपर उठती है, जबकि ……… वायु नीचे आती है।
  4. वायु …….. दाब के क्षेत्र से ………. दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।

उत्तर:

  1. गतिशील।
  2. असमान।
  3. गर्म, ठण्डी।
  4. अधिक वायु, कम वायु।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
किसी दिए गये स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ बताइए।
उत्तर:
(1) वायु दिशा मापक यन्त्र:
किसी स्थान पर पवन की गति की दिशा ज्ञात करने के लिए वायु दिशा मापक यन्त्र उपयोग में लाते हैं। इसमें एक 75 सेमी लम्बे तीर को जिसके पीछे चौड़ी पत्तियाँ लगी होती हैं, एक सीधी धुरी पर इस, प्रकार लगाते हैं कि वह क्षैतिज दिशा में स्वतन्त्रता पूर्वक घूमकर वायु की दिशा को बता सके। लोहे की चार क्रॉस भुजाएँ इस तीर के कुछ नीचे लगा दी जाती हैं जो क्रमश: पूर्व, दक्षिण, पश्चिम व उत्तर की दिशा में रहती हैं।

इस यन्त्र को एक खड़े स्तम्भ में किसी ऊँचे स्थान पर लगा देते हैं जहाँ वायु के लिए कोई रुकावट न हो। वायु के चलने पर यन्त्र के ऊपरी भाग में लगे तीर की नोंक वायु की दिशा की ओर संकेत करती है। तीर के नीचे लगी लोहे की क्रॉस भुजाओं की सीध से तीर की नोंक की स्थिति को देखकर वायु की दिशा ज्ञात कर लेते हैं।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 1
वायु गति मापी यन्त्र-रोबिन्सन का कप वायु वेग मापी इस यन्त्र की सहायता से वायु की दिशा व वायु गति ज्ञात की जाती है। इस यन्त्र में चार हल्की ऐलुमीनियम या ताँबे की कटोरियाँ होती हैं जिनको एक स्तम्भ पर लगे लोहे के क्रॉस की भुजाओं में कस दिया जाता है। स्तम्भ एक डिब्बे के अन्दर धुरी के रूप में होता है। धुरी के निचले भाग में एक डायल लगा होता है जिससे किसी भी समय वायु की गति ज्ञात की जा सकती है तथा ऊपर लगे तीर की सहायता से वायु की गति की दिशा ज्ञात कर ली जाती है।
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 8 पवन, तूफ़ान और चक्रवात 2

प्रश्न 3.
ऐसे कोई दो अनुभव बताइए, जिनसे आपको ऐसा अनुभव हो कि वायु दाब डालती है।
उत्तर:
उदाहरण 1. जब हम बहुमंजिली ऊँची इमारतों में जैसे-जैसे ऊपर की ओर जाते हैं, श्वास लेने में कुछ परेशानी का अनुभव होता है। ऊँचाई के साथ-साथ वायुमण्डलीय दाब कम होता जाता है। हमारे शरीर के अन्दर का दाब वायुमण्डलीय दाब से अधिक हो जाता है जिससे परेशानी महसूस होती हैं।

उदाहरण 2. चोट लगने पर रक्त का बाहर निकलना:
मनुष्य के शरीर पर लगभग 15 मीट्रिक टन वायु का दाब पड़ता है। इतना ही दाब हमारा शरीर वायु पर डालता है। हमारे शरीर की नाड़ियों में रक्त का दाब भी वायुमण्डलीय दाब के बराबर होता है। जैसे ही हमारे शरीर में चोट लगती है तो अधिक दाब के कारण रक्त हमारे शरीर से बाहर निकलने लगता है।

प्रश्न 4.
आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियाँ हों लेकिन रोशनदान न हों? अपने उत्तर का कारण समझाइए।
उत्तर:
हम ऐसा भवन खरीदना पसन्द नहीं करेंगे जिसमें कि खिड़कियाँ हों और रोशनदान न हों। खिड़कियों के साथ-साथ कमरों में रोशनदानों का होना आवश्यक है। कमरे के अन्दर की वायु मनुष्य की श्वास द्वारा निष्कासित होने पर दूषित व गर्म होती है। यह गर्म वायु हल्की होने के कारण ऊपर उठती है। इसे निकालने के लिए रोशनदानों का होना आवश्यक है। गर्म वायु का स्थान लेने के लिए शुद्ध वायु खिड़कियों से पहुँचती रहती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
समझाइए कि कपड़े के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं?
उत्तर:
वायु सदैव अधिक दाब वाले क्षेत्र से कम दाब वाले क्षेत्र की ओर प्रवाहित होती है। जब वायु बैनरों से टकराएगी तो वह कपड़े के बैनर को फाड़ सकती है और बैनरों को अपने साथ उड़ाकर भी ले जा सकती है। अतः इसे रोकने के लिए बैनरों में छेद कर देते हैं जिससे वायु इनके छेदों में होकर आर-पार निकल जाती है और बैनरों को कोई नुकसान नहीं होने पाता।

प्रश्न 6.
यदि आपके गाँव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे?
उत्तर:
पड़ोसियों की सुरक्षा के उपाय:

  1. उन्हें शीघ्रातिशीघ्र चेतावनी देंगे।
  2. अनिवार्य घरेलू साज-सामान, पालतू पशुओं, वाहनों आदि को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का प्रबन्ध करेंगे।
  3. जलमग्न सड़कों पर वाहन न चलाने देंगे।
  4. उन्हें संदूषित जल का प्रयोग न करने देंगे तथा आपात स्थिति के लिए पेय जल की व्यवस्था करेंगे।
  5. गीले स्विच, खम्भों से टूटकर गिरे बिजली के तारों को नहीं छूने देंगे।
  6. चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में जाने से रोकेंगे।

प्रश्न 7.
चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएँ करना आवश्यक हैं –

  1. मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दूरदर्शन, रेडियो, समाचार पत्रों आदि द्वारा प्रसारित चेतावनियों को नजर अन्दाज नहीं करना चाहिए।
  2. समुद्र तटों, मछुआरों, जलपोतों, सरकारी संस्थाओं तथा आम जनता को शीघ्रातिशीघ्र चेतावनी देने के लिए तीव्रगामी संचार व्यवस्था करनी चाहिए।
  3. चक्रवात सम्भावित क्षेत्रों में चक्रवात आश्रयों का निर्माण और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की सम्भावना नहीं होती?

  1. चेन्नई।
  2. मंगलुरू (मंगलोर)।
  3. अमृतसर।
  4. पुरी।

उत्तर:
अमृतसर।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
नीचे दिये गए वक्तव्यों में से कौन-सा सही है?

  1. शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती हैं।
  2. ग्रीष्मकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती हैं।
  3. चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तन्त्र और उसके इर्द-गिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होती है।
  4. भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की सम्भावना नहीं रहती है।

उत्तर:
शीतकाल में पवन थल से सागर की ओर बहती हैं।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूल

MP Board Class 7th Science Chapter 7 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
उन घटकों के नाम बताइए, जो किसी स्थान से मौसम को निर्धारित करते हैं।
उत्तर:
मौसम को निर्धारित करन वाले घटक हैं-तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिन में किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की सम्भावना होती है?
उत्तर:
दिन में अधिकतम तापमान सामान्यतः अपराह्न (दोपहर बाद) और न्यूनतम तापमान प्रातः (भोर) में होने की सम्भावना रहती है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. दीर्घ अवधि के मौसम का औसत ……….. कहलाता है।
  2. किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का तापमान वर्षभर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु ……… और ………… होगी।
  3. चरम जलवायवीय परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र ……. और ………. हैं।

उत्तर:

  1. जलवायु।
  2. गर्म, शुष्क।
  3. उष्ण कटिबन्धीय, ध्रुवीय।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित क्षेत्रों की जलवायु का प्रकार बताइए:

  1. जम्मू एवं कश्मीर।
  2. केरल।
  3. राजस्थान।
  4. उत्तर-पूर्व भारत।

उत्तर:

  1. शीत और आर्द्।
  2. मध्यम गर्म और मध्यम आर्द्र।
  3. गर्म और शुष्क।
  4. आर्द्र।

प्रश्न 5.
मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है?
उत्तर:
मौसम में।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
जन्तुओं की कुछ विशेषताओं की सूची नीचे दी गई है –

  1. आहार मुख्यत: फल हैं।
  2. सफेद बाल/फर।
  3. प्रवास की आवश्यकता।
  4. तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज)।
  5. पैरों के चिपचिपे तलवे।
  6. त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत।
  7. चौड़े और बड़े नखर।
  8. चटख रंग।
  9. मजबूत पूँछ।
  10. लम्बी और बड़ी चोंच।

उपरोक्त प्रत्येक विशेषता के लिए यह बताइए कि वह उष्ण कटिबन्धीय वर्षावन अथवा ध्रुवीय क्षेत्र में से किसके लिए अनुकूलित हैं? क्या आप समझते हैं कि इनमें से कुछ विशेषताएँ दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकती हैं?
उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन क्षेत्र के लिए अनुकूलित जन्तु –

  1. आहार मुख्यतः फल हैं।
  2. तीव्र स्वर-ध्वनि (तेज आवाज)।
  3. पैरों के चिपचिपे तलवे।
  4. चटख रंग।
  5. मजबूत पूँछ।
  6. लम्बी और बड़ी चोंच।

ध्रुवीय क्षेत्रों के लिए अनुकूलित जन्तु –

  1. सफेद बाल/फर।
  2. प्रवास की आवश्यकता।
  3. त्वचा के नीचे वसा की मोटी परत।
  4. चौड़े और बड़े नखर।

इनमें से कुछ अधिक बाल, वसा की परत तथा मोटी त्वचा आदि विशेषता वाले जन्तु दोनों क्षेत्रों के लिए अनुकूलित हो सकते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन जन्तुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है?
उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन में जलवायवी परिस्थितियाँ अनेक किस्मों के जन्तुओं की विशाल जनसंख्या के जीवनयापन के लिए अत्यधिक उपयुक्त हैं। अतः ये वर्षावन जन्तुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं।

प्रश्न 8.
उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जन्तु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर:
किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ जन्तु ही अपने शरीर के अंगों की बनावट एवं आकार के कारण भोजन को प्राप्त करने के लिए अनुकूलित होते हैं। उन्हें यहाँ अन्य प्रकार के जन्तुओं से भिन्न भोजन और आश्रय मिल जाता है और उनमें परस्पर स्पर्धा कम से कम होती है।

उदाहरण के लिए, टूकन नामक पक्षी की लम्बी एवं बड़ी चोंच होती है, जिसकी सहायता से वह उन बहुत कमजोर शाखाओं से भी फलों को तोड़ सकता है जो उसके भार को सहन नहीं कर सकती हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
उष्णकटिबन्धीय वर्षावनों में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावनों में रहने वाला विशाल शरीर वाला हाथी अपने शरीर के अंगों की बनाबट के कारण अनुकूलित: है। उसकी लम्बी लँड सूंघने एवं भोजन उठाने का कार्य आसानी से कर सकती है। अपने बाह्य रूपान्तरित दाँतों की सहायता से, जिन्हें रद कहते हैं, अपनी पसन्द के वृक्षों की छाल को आसानी से छील सकता है। इसके लम्बे बड़े कान बहुत हल्की ध्वनि को सुनने में सक्षम हैं। वर्षावनों की गर्म और आर्द्र जलवायु हाथी को ठण्डा रखने में सहायक है। इस प्रकार उष्णकटिबन्धीय वर्षावनों में रहने वाले हाथी वहाँ की परिस्थितियों के लिए अनुकूलित हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए:

प्रश्न 10.
कोई माँसाहारी जन्तु, जिनके शरीर पर धारियाँ होती है, अपने शिकार को पकड़ते समय बहुत तेजी से भागता है। इसके पाये जाने की सम्भावना है किसी –

  1. ध्रुवीय क्षेत्र में।
  2. मरुस्थल में।
  3. महासागर में।
  4. उष्णकटिबन्धीय वर्षावन में।

उत्तर:
उष्णकटिबन्धीय वर्षावन में।

प्रश्न 11.
ध्रुवीय भालू को अत्यधिक ठण्डी जलवायु में रहने के लिए कौन-सी विशेषताएँ अनुकूलित करती हैं –

  1. श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूंघने की क्षमता।
  2. पतली त्वचा, बड़े नेत्र, श्वेत फर/बाल।
  3. लम्बी पूँछ, मजबूत नखर, सफेद बड़े पंजे।
  4. श्वेत (सफेद) शरीर, तैरने के लिए पंजे, श्वसन के लिए क्लोम (गिल)।

उत्तर:
श्वेत बाल/फर, त्वचा के नीचे वसा, तीव्र सूंघने की क्षमता।

प्रश्न 12.
निम्न में से कौन-सा विकल्प उष्णकटिबन्धीय क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ (सबसे अच्छा) वर्णन करता है –

  1. गर्म और आर्द्र।
  2. मध्यम तापमान-अत्यधिक वर्षा।
  3. सर्द और आर्द्र।
  4. गर्म और शुष्क।

उत्तर:
गर्म और आई।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1

प्रश्न 1.
∆PQR में भुजा \(\overline{Q R}\) का मध्य-बिन्दु D है
\(\overline{P M}\) ….है।
PD….है।
क्या QM= MR ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 1
हल:
\(\overline{P M}\), शीर्षलम्ब है।
\(\overline{P D}\), माध्यिका है।
नहीं, QM ≠ MR, क्योंकि QR का मध्य-बिन्दु M नहीं है।

प्रश्न 2.
निम्न के लिए अनुमान से आकृति खींचिए :
(a) ∆ABC में, BE एक माध्यिका है।
(b) ∆PQR में, PQ और PR त्रिभुज के शीर्षलम्ब हैं।
(c) ∆XYZ में, YL एक शीर्षलम्ब उसके बहिर्भाग में है।
हल:
(a) संलग्न चित्र में, BE,∆ABC की माध्यिका है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 2

(b) समकोण ∆PQR में, PQ तथा PR त्रिभुज के शीर्षलम्ब हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 3

(c) संलग्न चित्र में, YL, ∆XYZ का शीर्षलम्ब है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 4

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
आकृति खींचकर पुष्टि कीजिए कि एक समद्विबाहु त्रिभुज में शीर्षलम्ब व माध्यिकाएँ एक ही रेखाखण्ड हो सकता है।
हल:
माना कि ∆ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसकी भुजा AB = AC
त्रिभुज की माध्यिका AM खींची। अब चाँद की सहायता से ∠AMC को मापते हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 5
मापने पर, ∠AMC = 90°
∴ AM ⊥ BC
अत: ∆ABC की, अत: \(\overline{A M}\) माध्यिका और शीर्षलम्ब दोनों ही है।

इन्हें कीजिए

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज ABC खींचिए और इसकी एक भुजा \(\overline{B C}\) को एक ओर बढ़ाइए चित्र (i)]। शीर्ष C पर बने कोण ACD पर ध्यान दीजिए। यह कोण ∆ABC के बर्हिभाग में स्थित है। हम इसे ∆ABC के शीर्ष पर बना एक बाह्य कोण कहते हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 6
स्पष्ट है कि ∠BCA तथा ∠ACD परस्पर संलग्न कोण हैं। त्रिभुज के शेष दो कोण, ∠A तथा ∠B बाह्य कोण ACD के दो सम्मुख अन्त:कोण या दूरस्थ अन्तःकोण कहलाते हैं। अब काटकर या अक्स (Trace copy) लेकर ∠A तथा ∠B एक-दूसरे के संलग्न मिलाकर ∠ACD पर रखिए जैसा कि चित्र (ii) में दिखाया गया है। क्या वे दोनों कोण ACD को पूर्णतया आच्छादित करते हैं ? क्या आप कह सकते हैं,
m∠ACD = m∠A + m∠B?
हल:
हाँ, वे दोनों कोण ACD को पूर्णतया आच्छादित करते हैं।
हाँ, m∠ACD = m∠A + m∠B

प्रश्न 2.
छात्र इस क्रियाकलाप को स्वयं करें।
पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 130

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
एक त्रिभुज के लिए बाह्य कोण भिन्न-भिन्न प्रकार से बनाये जा सकते हैं। इनमें से तीन भिन्न प्रकार के दिखाए गए हैं।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 7

इनके अतिरिक्त तीन और प्रकार से भी बाह्य कोण बबनाये जा सकते हैं। इन्हें भी अनुमान से बनाइए।
हल:
तीन अन्य प्रकार से बने बाह्य कोण –
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 8

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
किसी त्रिभुज के एक शीर्ष पर बने दोनों बाह्य कोण क्या परस्पर समान होते हैं ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 9
हाँ ∆ABC की भुजा AC व BC को आगे बढ़ाने पर हमें क्रमश: ∠BCP व ∠ACQ प्राप्त होते हैं जो कि शीर्षाभिमुख हैं।
∴ ∠BCP = ∠ACQ
∴ त्रिभुज के प्रत्येक शीर्ष पर एक बाह्य कोणों का एक युग्म होगा जो आपस में समान होंगे।

प्रश्न 3.
किसी त्रिभुज के एक बाह्य कोण और उसके संलग्न अन्तःकोण के योग के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
हल:
एक त्रिभुज के एक बाह्य कोण और उसका संलग्न कोण रैखिक युग्म बनाते हैं।
∴ बाह्य कोण + अन्त: कोण = 180°

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
प्रत्येक दशा में अन्तः सम्मुख कोणों के बारे में आप क्या कह सकते हैं, जबकि बाह्य कोण है –
(i) एक समकोण
(ii) एक अधिककोण
(iii) एक न्यूनकोण।
हल:
(i) प्रत्येक अन्तः सम्मुख कोण न्यून कोण होगा।
(ii) कम-से-कम एक अन्तः सम्मुख कोण न्यूनकोण होना चाहिए।
(iii) प्रत्येक अन्तः सम्मुख कोण न्यून कोण होगा।

प्रश्न 2.
क्या किसी त्रिभुज का कोई बाह्य कोण एक सरल कोण भी हो सकता है?
हल:
नहीं, किसी त्रिभुज का कोई बाह्य कोण सरल कोण नहीं हो सकता, क्योंकि अन्तः कोण शून्य नहीं हो सकते हैं।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
किसी त्रिभुज में एक बाह्य कोण की माप 70° है और उसके अन्तः सम्मुख कोणों में से एक की माप 25° है। दूसरे अन्तः सम्मुख कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल:
बाह्य कोण = 70°, अन्तः सम्मुख कोण = 25°
माना कि दूसरा अन्तः सम्मुख कोण = x°

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 131

अत: दोनों अन्तः सम्मुख कोणों का योग = बाह्य कोण
∴ x° + 250 = 70°
या x° = 70° – 25° = 45°

प्रश्न 2.
किसी त्रिभुज के दो अन्तः सम्मुख कोणों की माप 60° तथा 80° है। उसके बाह्य कोण की माप ज्ञात कीजिए।
हल:
अन्तः सम्मुख कोण = 60° व 80°
∵ बाह्य कोण = दो सम्मुख अन्त:कोणों का योग
∴ बाह्य कोण = 60° + 80° = 140°

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
क्या इस चित्र में कोई त्रुटि है? टिप्पणी करें।
हल:
हम जानते हैं कि किसी त्रिभुज का बाह्य कोण अपने दोनों सम्मुख अन्त:कोणों के योग के बराबर होता है।
यहाँ प्रत्येक अन्त:कोण 50° है और बाह्य कोण भी 50° है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 6 त्रिभुज और उसके गुण Ex 6.1 image 10
∴ इन मापों से त्रिभुज नहीं बन सकता है।
(∵ 50° ≠ 50° + 50°)

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण

MP Board Class 7th Science Chapter 5 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
अम्लों और क्षारकों के बीच अन्तर बताइए।
उत्तर:
अम्लों और क्षारकों के बीच अन्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण 1

प्रश्न 2.
अनेक घरेलू उत्पादों, जैसे खिड़की साफ करने के मार्जकों आदि में अमोनिया पाया जाता है। ये लाल लिटमस को नीला कर देते हैं। इनकी प्रकृति क्या है?
उत्तर:
इनकी प्रकृति क्षारकीय है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
उस स्रोत का नाम बताइए, जिससे लिटमस विलयन को प्राप्त किया जाता है। इस विलयन का क्या उपयोग है?
उत्तर:
स्रोत का नाम: लाइकेन (शैक)। इस विलयन का उपयोग क्षारकों व अम्लों का परीक्षण करने में किया जाता है।

प्रश्न 4.
क्या आसुत जल अम्लीय/क्षारकीय/उदासीन होता है? आप इसकी पुष्टि कैसे करेंगे?
उत्तर:
आसुत जल उदासीन होता है।

प्रयोग: दो परखनलियों में आसुत जल लेकर इनमें से एक में लाल लिटमस पत्र तथा दूसरी में नीला लिटमस पत्र डालते हैं, इन दोनों पत्रों के लिटमस पत्रों के रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है। इससे स्पष्ट है कि आसुत जल न तो अम्लीय है और न ही क्षारकीय। अतः आसुत जल उदासीन होता है।

प्रश्न 5.
उदासीनीकरण के प्रक्रम को एक उदाहरण देते हुए समझाइए।
उत्तर:
जब किसी अम्ल और किसी क्षारक को मिलाते हैं तो उदासीनीकरण की अभिक्रिया होती है। इस प्रक्रम में ऊष्मा निर्मुक्त होने के साथ-साथ लवण और जल बनते हैं।
उदाहरण:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 5 अम्ल, क्षारक और लवण 2

प्रश्न 6.
निम्नलिखित कथन यदि सही हैं तो (T) अथवा गलत हैं तो (F) लिखिए:

  1. नाइट्रिक अम्ल लाल लिटमस को नीला कर देता है।
  2. सोडियम हाइड्रॉक्साइड नीले लिटमस को लाल कर देता है।
  3. सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक दूसरे को उदासीन करके लवण और जल बनाते हैं।
  4. सूचक वह पदार्थ है, जो अम्लीय और क्षारकीय विलयनों में भिन्न रंग दिखाता है।
  5. दंत क्षय, क्षार की उपस्थिति के कारण होता है।

उत्तर:

  1. असत्य (F)
  2. असत्य (F)
  3. सत्य (T)
  4. सत्य (T)
  5. सत्य (T)

प्रश्न 7.
दोरजी के रैस्टोरेण्ट में शीतल (मृदु) पेय की कुछ बोतलें हैं। लेकिन दुर्भाग्य से वे चिह्नित नहीं हैं। उसे ग्राहकों की माँग के अनुसार पेय परोसने हैं। एक ग्राहक अम्लीय पेय चाहता है, दूसरा क्षारकीय और तीसरा उदासीन पेय चाहता है। दोरजी ये कैसे तय करेगा, कि कौन-सी बोतल किस ग्राहक को देनी है?
उत्तर:

  1. दोरजी को तीनों बोतलों से बारी-बारी से पेय की थोड़ी-सी मात्रा नीले व लाल लिटमस पत्रों पर डालकर बोतलों के पेय का परीक्षण करना चाहिए।
  2. जिस बोतल के पेय से नीला लिटमस पत्र लाल हो जाए तो उसका स्वभाव अम्लीय होगा।
  3. जिस बोतल के पेय से लाल लिटमस पत्र नीला हो जाए, उस बोतल के पेय का स्वभाव क्षारकीय होगा।
  4. जिस बोतल के पेय से लिटमस पत्र का रंग नहीं बदलता, उस बोतल के पेय का स्वभाव उदासीन होगा। इस प्रकार दोरजी अम्लीय, क्षारकीय व उदासीन पेय बोतलों का परीक्षण करके ग्राहकों को दे सकता है।

प्रश्न 8.
समझाइए, ऐसा क्यों होता है?

  1. जब आप अति अम्लता से पीड़ित होते हैं, तो प्रति अम्ल की गोली लेते हैं।
  2. जब चींटी काटती है, तो त्वचा पर कैलेमाइन का विलयन लगाया जाता है।
  3. कारखाने के अपशिष्ट को जलाशयों में बहाने से पहले उसे उदासीन किया जाता है।

उत्तर:

  1. प्रतिअम्ल की गोली अति अम्लता के प्रभाव को उदासीन कर देती है, जिससे अति अम्लता से मुक्ति मिल जाती है।
  2. जब चींटी काटती है तो वह त्वचा में अम्लीय द्रव डाल देती है, अम्लीय प्रभाव को नष्ट करने के लिए त्वचा पर कैलेमाइन का विलयन लगाते हैं। कैलेमाइन का विलयन का स्वभाव क्षारकीय होता है जो अम्लीय प्रभाव को उदासीन कर देता है। इसमें जिंक कार्बोनेट होता है।
  3. कारखानों के अपशिष्ट में अम्लीय पदार्थ मिश्रित होते हैं। यदि ऐसे अपशिष्ट पदार्थों को जलाशयों में बहने दिया जाएगा तो जलाशयों में रहने वाली मछलियाँ व अन्य जलीय जीव अपशिष्ट के अम्लीय प्रभाव से नष्ट हो सकते हैं। अत: कारखाने के अपशिष्ट को जलाशयों में बहाने से पहले उसे उदासीन किया जाता है जिससे जलाशय के जीवों को कोई खतरा नहीं होता।

प्रश्न 9.
आपको तीन द्रव दिए गए हैं, जिनमें से एक हाइड्रोक्लोरिक अम्ल है, दूसरा सोडियम हाइड्रॉक्साइड और तीसरा शक्कर का विलयन है। आप हल्दी को सूचक के रूप में उपयोग करके उनकी पहचान कैसे करेंगे?
उत्तर:
हल्दी सूचक पर तीनों द्रवों की कुछ बूंदे बारी-बारी से डालकर द्रवों का परीक्षण करते हैं।

  1. यदि पीला रंग प्राप्त होता है तो वह द्रव हाइड्रोक्लोरिक अम्ल होगा।
  2. यदि लाल अथवा पिंक रंग प्राप्त होता है तो वह सोडियम हाइड्रॉक्साइड होगा।
  3. यदि कोई परिवर्तन नहीं होता है तो वह शक्कर का विलयन है।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
नीले लिटमस पत्र को एक विलयन में डुबोया गया। यह नीला ही रहता है। विलयन की प्रकृति क्या है? समझाइए।
उत्तर:
विलयन की प्रकृति क्षारकीय है क्योंकि लिटमस पत्र को विलयन में डुबाने पर उसका रंग लाल नहीं हुआ।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित वक्तव्यों को ध्यान से पढ़ें:
(क) अम्ल और क्षारक दोनों सभी सूचकों के रंगों को परिवर्तित कर देते हैं।
(ख) यदि कोई सूचक अम्ल के साथ रंग परिवर्तित कर देता है, तो वह क्षारक के साथ रंग परिवर्तन नहीं करता।
(ग) यदि कोई सूचक क्षारक के साथ रंग परिवर्तित नहीं करता है, तो वह अम्ल के साथ रंग परिवर्तन नहीं करता।
(घ) अम्ल और क्षारक में रंग परिवर्तन सूचक के प्रकार पर निर्भर करता है।

ऊपर लिखे वक्तव्यों में से कौन-से वक्तव्य सही हैं?

  1. सभी चार।
  2. (क) और (घ)।
  3. (ख), (ग) और (घ)।
  4. केवल (घ)।

उत्तर:
(ख), (ग) और (घ)।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

MP Board Class 7th Science Chapter 4 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अन्तर लिखिए।
उत्तर:
समानता:

  1. दोनों ही थर्मामीटर में एक लम्बी, बारीक तथा एक समान व्यास की काँच की नली होती है।
  2. दोनों थर्मामीटरों के बल्ब में पारा भरा होता है।

अन्तर:

प्रयोगशाला तापमापीडॉक्टरी तापमापी
प्रयोगशाला तापमापी शरीर के ताप के अतिरिक्त अन्य वस्तुओं के ताप मापने के उपयोग में लाते हैं।डाक्टरी तापमापी को शरीर का ताप मापने के लिए उपयोग में लाते हैं।
इसका परिसर -10°C से -110°C होता है।इसका परिसर 35°C से 45°C होता है।
इस तापमापी की लम्बाई प्रयोगशाला तापमापी से कम होती है।इस तापमापी की लम्बाई डॉक्टरी तापमापी कीअपेक्षा अधिक होती है।

प्रश्न 2.
ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा-रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. ऊष्मा चालक: लोहा तथा ताँबा।
  2. ऊष्मा-रोधी: लकड़ी तथा प्लास्टिक।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

  1. कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी ……. द्वारा प्राप्त होती है।
  2. उबलते हुए पानी का ताप तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
  3. ताप को डिग्री ….. में मापते हैं।
  4. बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण के प्रक्रम को … कहते हैं।
  5. स्टील की एक ठण्डी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानान्तरण ……. प्रक्रम द्वारा करेगी।
  6. हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ……. रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते है।

उत्तर:

  1. तापमापी।
  2. डॉक्टरी।
  3. सेल्सियस।
  4. विकिरण।
  5. चालन।
  6. गहरे।

प्रश्न 4.
कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 1
उत्तर:
(क) → (iv)
(ख) → (iii)
(ग) → (ii)
(घ) → (i)

प्रश्न 5.
सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
कई परतों से बने वस्त्र में उसकी परतों के बीच में वायु की परतें विद्यमान रहती है। वायु ऊष्मारोधी होती है। यह वायु हमारे शरीर की ऊष्मा को ठण्डे परिवेश की ओर विकरित होने से रोकती है। चूँकि एक मोटे वस्त्र की अपेक्षा उसी मोटाई का कई परतों से बना वस्त्र अधिक मात्रा में ऊष्मा को विकरित होने से रोक सकेगा। अत: यह वस्त्र हमें अधिक उष्णता प्रदान करेगा।

प्रश्न 6.
पाठ्य पुस्तक में चित्र को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरित हो रही है।
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 2

प्रश्न 7.
गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
घरों की बाहरी दीवारों पर सफेद पेंट करने से दीवारों के पृष्ठ ऊष्मा के बुरे उत्सर्जक हो जाते हैं, वे आपतित ऊष्मीय विकिरण के अधिकांश भाग को परावर्तित कर देते हैं, जिससे अधिक गर्मी महसूस नहीं होती है। इसलिए गरम जलवायु के स्थानों पर घरों की बाहरी दीवारों पर सफेद पेंट करने का परामर्श दिया जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
30°C के एक लिटर जल को 50°C के एक लिटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा:

  1. 80°C
  2. 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम।
  3. 20°C
  4. 30°C तथा 50°C के बीच।

उत्तर:
30°C तथा 50°C के बीच।

प्रश्न 9.
40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा:

  1. लोहे की गोली से जल की ओर स्थानान्तरित होगी।
  2. न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
  3. जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
  4. दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

उत्तर:
न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।

प्रश्न 10.
लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा:

  1. चालन के कारण ठण्डा हो जाएगा।
  2. संवहन के कारण ठण्डा हो जाएगा।
  3. विकिरण के कारण ठण्डा हो जाएगा।
  4. ठण्डा नहीं होगा।

उत्तर:
ठण्डा नहीं होगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्राय: कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है:

  1. ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
  2. ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।
  3. स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
  4. स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।

उत्तर:
स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

MP Board Class 7th Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में प्रत्येक कथन में उपयोग किए गए गुणधर्म का वर्णन कीजिए (संलग्न आकृति) :
(i) यदि a|| b, तो ∠1 = ∠5
(ii) यदि ∠4 = ∠6 तो, a || b .
(iii) यदि ∠4 + ∠5 = 180°, तो a || b.
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 1
उत्तर:
(i) यदि दो समान्तर रेखाओं को एक तिर्यक छेदी रेखा काटती है, तो संगत कोण बराबर होते हैं। (संगत कोण गुणधर्म)
(ii) यदि दो दी हुई रेखाएँ एक तिर्यक छेदी रेखा द्वारा इस प्रकार काटी जाएँ कि उनके अन्तः एकान्तर कोण समान हों, तो रेखाएँ समान्तर होती हैं। (अन्तः एकान्तर कोण गुणधर्म)
(iii) तिर्यक रेखा के एक ही ओर के अन्तः कोणों का प्रत्येक युग्म सम्पूरक होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
संलग्न आकृति में निम्नलिखित की पहचान कीजिए :
(i) संगत कोणों के युग्म
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 2
(ii) अन्तः एकान्तर कोणों के युग्म
(iii) तिर्यक छेदी रेखा के एक तरफ बने अन्तः कोणों के युग्म (iv) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण
उत्तर:
(i) संगत कोणों के युग्म – (∠1, ∠5); (∠2, ∠6); (∠3, ∠7) और (∠ 4, ∠8)
(ii) अन्तः एकान्तर कोणों के युग्म – (∠ 2, ∠8); (∠3, ∠5)
(iii) तिर्यक छेदी रेखा के एक तरफ के बने अन्तः कोणों के युग्म – (∠2, ∠5) और (∠ 3, ∠8)
(iv) ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण – (∠ 1, ∠3); (∠2, ∠4); (∠5, ∠7) और (∠ 6, ∠8).

प्रश्न 3.
संलग्न आकृति में p || q अज्ञात कोण ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 3
हल:
∵ ∠e + 125° = 180° (रैखिक युग्म)
∴∠e = 180° – 125° = 55°
∵ ∠e = ∠f (ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण)
∴ ∠f = 55°
साथ ही, ∠a = ∠f= 55° (एकान्तर कोण)
∠d = 125° (संगत कोण)
∠b = ∠d (ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण)
∴ ∠b = 125°
∠c =∠a (ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण)
∴ ∠c = 55°
अतः अभीष्ट अज्ञात कोण ∠a = 55°, ∠b = 125°, ∠c = 55°, ∠d = 125°, ∠e = 55°, और ∠f = 55°

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
यदि l || m हैं, तो निम्नलिखित आकृतियों में x का मान ज्ञात कीजिए :
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 4
हल:
(i) क्योंकि l || m और t प्रतिच्छेदी तिर्यक रेखा है।
∠x + 110° = 180° (एकान्तर कोण)
∠x = 180° – 110° = 70°
अतः अभीष्ट 2x = 70°

(ii) ∠x = 100° (संगत कोण)

प्रश्न 5.
दी हुई आकृति में, दो कोणों की भुजाएँ समान्तर हैं। यदि ∠ABC = 70° तो
(i) ∠ DGC ज्ञात कीजिए।
(ii) ∠ DEF ज्ञात कीजिए।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 5
हल:
यहाँ, AB || DE और BC || EF
(i)∵ BC तिर्यक छेदी रेखा है
∴ ∠DGC = ∠ ABC (संगत कोण)
∴ ∠DGC = 70° (∵ ∠ABC = 70°)

(ii) ∵ BC || EF की ED तिर्यक छेदी रेखा है
∴ ∠ DEF = ∠ DGC
∴ ∠ DEF = 70°(∵ ∠DGC = 70°)

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
नीचे दी हुई आकृतियों में निर्णय लीजिए कि क्या l, m के समान्तर है?

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 5 रेखा एवं कोण Ex 5.2 6
हल:
(i) ∵126° + 44° = 170° ≠ 180°
अर्थात् तिर्यक छेदी रेखा के एक ही ओर के अन्त:कोणों का योग 180° नहीं है।
∴ l और m समान्तर नहीं हैं।

(ii) यहाँ l और m की तिर्यक छेदी रेखा n है।
यहाँ ∠p चिह्नित किया,
∠p = 75° (ऊर्ध्वाधर सम्मुख कोण)
साथ ही, ∠p + 75° = 75° + 75° = 150° ≠ 180°
∴ l और m समान्तर नहीं हैं।

(iii) ∠p चिह्नित करने पर,
∵ ∠p + 123° = 180° (रैखिक युग्म है)
∴∠p = 180° – 123° = 57° अर्थात् संगत कोण बराबर हैं।
∴ l और m समान्तर हैं।

(iv) यहाँ ∠1 चिन्हित किया।
∵ ∠1 + 98° = 180° (रैखिक युग्म)
∠1 = 180° – 98° = 82°
चूँकि संगत कोण ∠1 ≠ 72° (∵∠1 = 82°)
अर्थात् संगत कोण बराबर नहीं हैं।
अतः l और m समान्तर नहीं हैं।

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तकग

MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तकग

MP Board Class 7th Science Chapter 3 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सम्भवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी:
(क) ‘बा बा ब्लेक शीप हेव यू एनी वूल’।
(ख) ‘मेरी हेड ए लिट्ल लैम्ब, हूज फ्लीस वास व्हाइट एस स्नो’।
ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि:

  1. ब्लेक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है?
  2. मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों का क्या तात्पर्य है?

उत्तर:

  1. ब्लेक शीप (काली भेड़) के दाढ़ी एवं त्वचा की पतली परत पर ऊन होती है।
  2. मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों से तात्पर्य मुलायम सफेद बाल (फर) से है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रेशम कीट (अ) कैटरपिलर, (ब) लार्वा है। सही विकल्प चुनिए –
(क) केवल (अ)।
(ख) केवल (ब)।
(ग) (अ) और (ब)।
(घ) न ही (अ) और न (ब)।
उत्तर:
(ग) (अ) और (ब)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती?

  1. याक।
  2. ऊँट।
  3. बकरी।
  4. घने बालों वाला कुत्ता।

उत्तर:
घने बालों वाला कुत्ता।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है?

  1. पालन।
  2. ऊन कटाई।
  3. रेशमकीट पालन।

उत्तर:

  1. पालन: जन्तुओं से ऊन प्राप्त करने के लिए जन्तुओं का पालना जन्तु पालन कहलाता है।
  2. ऊन कटाई: भेड़ के बालों को त्वचा की पतली परत के साथ शरीर से उतारना ऊन की कटाई कहलाती है।
  3. रेशम कीट पालना: रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम के कीटों को पालना रेशमकीट पालन (सेरीकल्चर) कहलाता है।

प्रश्न 5.
ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिए गए हैं। शेष चरणों को उनके क्रम में लिखिए।
ऊन कटाई, ….. , छंटाई ….., …..।
उत्तर:
अभिमार्जन, सुखाना, रीलिंग।

प्रश्न 6.
रेशमकीट के जीवन चक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से संम्बन्धित हैं।
उत्तर:
रेशम के उत्पादन से सम्बन्धित रेशम कीट के जीवन चक्र की दो अवस्थाएँ:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तकग 1

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन से दो शब्द रेशम उत्पादन से सम्बन्धित हैं? रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्खी पालन, वनवर्धन।
उत्तर:

  1. रेशम कीट पालन।
  2. शहतूत कृषि।

प्रश्न 8.
कॉलम A में दिए गए शब्दों का कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तकग 2
उत्तर:
(क) → (v)
(ख) → (iii)
(ग) → (ii)
(घ) → (i)

प्रश्न 9.
इस पाठ पर आधारित एक वर्ग पहेली दी गई है। रिक्त स्थानों की उन अक्षरों से भरने के लिए संकेतों का उपयोग करिए, जो अक्षर को पूरा करते हैं –
सीधे:
2. कार्तित ऊन को अच्छी तरह से धोने का प्रक्रम।
3. एक प्रकार का जांतव रेशा।
6. लम्बी धागे जैसी संरचना जिससे बुनकर वस्त्र बनाते हैं।

ऊपर से नीचे:
1. इससे बुने वस्त्र शरीर को गर्म रखते हैं।
4. इसकी पत्तियों को रेशम कीट खाते हैं।
5. रेशम कीट के अण्डे से निकलते हैं।
उत्तर:
MP Board Class 7th Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तकग 3

MP Board Class 7th Science Solutions