MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 32 अफ्रीका महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 32 अफ्रीका महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 32 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) अफ्रीका महाद्वीप में लगभग ……………. देश हैं।
(2) अफ्रीका, एशिया महाद्वीप से ……………. नहर द्वारा पृथक् किया गया है।
(3) अफ्रीका, यूरोप महाद्वीप से …………… जलडमरूमध्य द्वारा पृथक् है।
(4) क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका संसार का ………… बड़ा महाद्वीप है।
उत्तर:
(1) 53
(2) स्वेज
(3) जिब्राल्टर
(4) दूसरा

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 32 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) अफ्रीका की किन्हीं तीन प्रमुख नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अफ्रीका की तीन प्रमुख नदियाँ –

  • नील,
  • जायरे, तथा
  • कांगो हैं।

(2) अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अफ्रीका के प्रमुख मरुस्थल सहारा व कालाहारी हैं।

(3) अफ्रीका के भूमध्यरेखीय क्षेत्र की जलवायु कैसी है ?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु उष्ण, किन्तु शीत ऋतु सामान्य रहती है। यहाँ वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है।

(4) “सवाना” व “वेल्ड्ज ” से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
भूमध्यरेखीय प्रदेश के उत्तर व दक्षिण में स्थित क्षेत्र सवाना कहलाता है। दक्षिण अफ्रीका में पाये जाने वाला शीतोष्ण घास का मैदान वेल्ड्ज कहलाता है।

(5) अफ्रीका के चारों ओर कौन-कौन से सागर व महासागर हैं ?
उत्तर:
अफ्रीका, पूर्व में हिन्द महासागर से, पश्चिम में अटलाण्टिक महासागर से, उत्तर में भूमध्यसागर, उत्तर-पूर्व में लाल सागर और अरब सागर आदि सागरों व महासागरों से घिरा है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 32 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) अफ्रीका महाद्वीप की धरातलीय संरचना को समझाइए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग पठारी होने के कारण इसे पठारों का महाद्वीप कहा जाता है। उत्तर-पश्चिम में पठार । कुछ नीचा तथा दक्षिण-पूर्व में ऊँचा है। यह महाद्वीप प्राचीन कठोर। शैलों से बना है। इसके तटीय भागों में सँकरे मैदान मिलते हैं। पूर्वी भाग में भूमध्य रेखा के समीप वर्ष भर बर्फ से ढका रहने वाला ज्वालामुखी पर्वत किलिमंजारो है। उत्तर-पश्चिम की ओर लम्बी एटलस पर्वत श्रृंखला है जो नवीन वलित पर्वत है। दक्षिण – पूर्व में ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत श्रृंखला है।

सहारा मरुभूमि में होगर पर्वत व तिबेस्ती पठार हैं। पश्चिम में कांगो और नाइजर नदी के बीच अदामावा का पठार है। इसका सबसे ऊंचा शिखर केमरून है। उत्तरी-पूर्वी भाग में अबीसीनिया का पठार है। यहाँ की भ्रंश घाटी अफ्रीका के पूर्व में न्यास झील से तुरकाना झील होती हुई लाल सागर और जॉर्डन घाटी तक फैली है। इस घाटी में विक्टोरिया, न्यास, अलबर्ट, टैगानिका झीलें हैं। अफ्रीका के उत्तरी मैदानी भाग में सहारा तथा दक्षिणी भाग में कालाहारी मरुस्थल हैं।

(2) अफ्रीका महाद्वीप की जलवायु एवं वनस्पति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
इस महाद्वीप का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में है। केवल उत्तर-दक्षिण का कुछ भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में फैला हुआ है। यहाँ वर्ष भर ऊँचा तापमान रहता है। लीबिया स्थित अजीजिया विश्व का सबसे गर्म स्थान है। पर्वतीय भागों में साधारण तापमान रहता है। पठारी भागों में दिन का तापमान अधिक तथा रात का तापमान कम रहता है। भूमध्य रेखा के निकट दोनों ओर फैले क्षेत्रों में उष्ण और आर्द्र जलवायु पाई जाती है। यहाँ प्रतिदिन वर्षा होती है। अधिक गर्मी व वर्षा के कारण इस क्षेत्र में ऊँचे-ऊँचे वृक्षों वाले वन पाये जाते हैं। ये वन उष्ण कटिबन्धीय वन या भूमध्यरेखीय वर्षा वन कहलाते हैं।

भूमध्यरेखीय जलवायु प्रदेश के उत्तर व दक्षिण में सवाना क्षेत्र का विस्तार है जहाँ ग्रीष्म ऋतु तथा शीत ऋतु सामान्य रहती है। यहाँ वर्षा ग्रीष्म ऋतु में होती है। इसे सवाना तुल्य जलवायु प्रदेश कहा जाता है। इस प्रदेश में बड़ी-बड़ी घास उगती है, जिसे ‘सवाना’ या हाथी घास’ कहते हैं। सवाना प्रकार की जलवायु के दोनों ओर उत्तर – दक्षिण में मरुस्थलीय जलवायु पाई जाती है।

उत्तर में सहारा तथा दक्षिण में कालाहारी मरुस्थल हैं। यहाँ वर्षा कम होने के कारण कंटीली झाड़ियाँ मिलती हैं। उत्तर – पश्चिम और दक्षिण पश्चिम में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है। यहाँ शीत ऋतु में वर्षा होती है। दक्षिण अफ्रीका में शीतोष्ण घास का मैदान पाया जाता है, जिसे ‘वैल्ड्स’ कहते हैं।

MP Board Solutions

(3) अफ्रीका महाद्वीप के सवाना घास के मैदान व जीव-जन्तु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भूमध्यरेखीय जलवायु प्रदेश के उत्तर-दक्षिण में सवाना क्षेत्र का विस्तार है। यहाँ ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होती है। इस क्षेत्र में उगने वाली बड़ी-बड़ी घास ‘सवाना’ या ‘हाथी घास’ कहलाती है। इस क्षेत्र में घास खाने वाले विभिन्न पशुओं तथा शाकाहारी पशुओं को खाने वाले माँसाहारी पशु बहुतायत में पाये जाते हैं। यह क्षेत्र चिड़ियाघर के रूप में विख्यात है।

अफ्रीका महाद्वीप में वृक्षों पर रहने वाले जीव-जन्तु, बन्दर, लंगूर, साँप, गिरगिट, छिपकली और रंग-बिरंगी तितलियाँ पाई जाती हैं। भूमि पर रहने वाले जीवों में हाथी, गेंडा, जेब्रा, जिराफ, जंगली भैंसा, जंगली सूअर पाये जाते हैं। कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग चिड़िया मिलती है। यहाँ टेटसी नामक मक्खी भी पाई जाती है जिसके काटने से मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती है। पानी में रहने वाले जीवों में मगरमच्छ, घड़ियाल, दरियाई घोड़ा और विभिन्न प्रकार की मछलियाँ मिलती हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को अफ्रीका के रेखा मानचित्र में दर्शाइए –

  • किलिमंजारो पर्वत
  •  ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत
  • सहारा मरुभूमि
  • कांगो व नाइजर नदी
  • रूडॉल्फ झील
  • भ्रंशघाटी क्षेत्र
  • विक्टोरिया जल प्रपात
  • कालाहारी मरुस्थल
  • सवाना घास भूमि
  • वेल्ड्स घास भूमि।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 32 अफ्रीका महाद्वीप - भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप : आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) अफ्रीका महाद्वीप की कुल कितने प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है ?
(अ) 10 प्रतिशत
(ब) 20 प्रतिशत
(स) 30 प्रतिशत
(द) 40 प्रतिशत
उत्तर:
(अ) 10 प्रतिशत

(2) अफ्रीका में कृषि का विकास किस क्षेत्र में अधिक हुआ है ?
(अ) सहारा मरुस्थल
(ब) नील नदी की घाटी
(स) मध्य अफ्रीका
(द) दक्षिण अफ्रीका।
उत्तर:
(ब) नील नदी की घाटी

(3) अफ्रीका में विश्व की 90% उपज किस वस्तु की होती है ?
(अ) मूंगफली
(ब) कोको
(स) लौंग
(द) चाय।
उत्तर:
(स) लौंग

(4) केप काहिरा रेलमार्ग की लम्बाई है ?
(अ) 5620 किमी
(ब) 4530 किमी
(स) 6710 किमी
(द) 8800 किमी।
उत्तर:
(द) 8800 किमी।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संसार का ………………. प्रतिशत हीरा अफ्रीका महाद्वीप में निकाला जाता है।
(2) अफ्रीका में सर्वाधिक कपास …………. देश में उत्पन्न होती है।
(3) ………….. विश्व का प्रसिद्ध जलमार्ग है।
(4) जिम्बाब्वे की राजधानी ……………. है।
(5) अफ्रीका महाद्वीप की जनसंख्या लगभग …………. करोड़ है।
उत्तर:
(1) 95
(2) मिस्र
(3) स्वेज नहर मार्ग
(4) हरारे
(5) 54 करोड़।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप-1
उत्तर:
(1) (c) अफ्रीका का मुख्य खाद्यान्न
(2) (d) दक्षिण अफ्रीका
(3) (e) मरुस्थल
(4) (a) जनजाति
(5) (b) रेलमार्ग

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) मिस्त्र में किस प्रकार की कपास उत्पन्न होती है ?
उत्तर:
मिस्र में लम्बे रेशे वाली कपास उत्पन्न होती है।

(2) अफ्रीका के दो महत्वपूर्ण खनिजों के नाम लिखिए
उत्तर:
अफ्रीका के दो महत्वपूर्ण खनिज हीरा व सोना हैं।

(3) अफ्रीका महाद्वीप की आयात और निर्यात की प्रमुख वस्तुएँ कौन-कौन सी हैं.?
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप में आयात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ – सूती, ऊनी व रेशमी वस्त्र, शक्कर, सीमेंट, दवाइयाँ, रासायनिक पदार्थ, मशीनें, रेलों का सामान, कागज आदि। अफ्रीका महाद्वीप से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएँ-दक्षिण अफ्रीका से सोना, हीरे, मशीनरी, खाद्य पदार्थ। इथियोपिया से कॉफी, दालें, खालें, तिलहन। मिस्र से पेट्रोलियम, कपास, वस्त्र, फल। अल्जीरिया से प्राकृतिक गैस, जैतून, का तेल, मदिरा, मशीनरी। इसके अतिरिक्त चाय, कॉफी, कोको, रबर, गोंद, मसाले, ऊन आदि।

(4) बुशमैन, तुरेग और पिग्मी (बौने) किस-किस क्षेत्र में पाये जाते हैं ?
उत्तर:
बुशमैन कालाहारी मरुस्थल में, तुरेग सहारा मरुस्थल में तथा पिग्मी (बौने) मध्य अफ्रीका वनों में पाये जाते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 33 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख फसलों के उत्पादन क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप के विभिन्न भागों में जलवायु की भिन्नता के कारण अफ्रीका महाद्वीप में निम्नांकित फसलें मुख्य रूप से उगाई जाती हैं –

  • गेहूँ तथा जौ – मिस्र, अल्जीरिया और मोरक्को में।
  • मकई (मक्का) – बेल्जियम, कांगो, अंगोला, केनिया, मोरक्को में।
  • कपास – मिस्र, युगांडा, केन्या और नाइजीरिया में।
  • मूंगफली – नाइजर, सूडान और नाइजीरिया में।
  • कोको – घाना, नाइजीरिया और अंगोला में।
  • चावल – मलागासी, सेनेगल और नाइजीरिया में।
  • लौंग – जंजीबार तथा पेंबा द्वीपों में।

(2) अफ्रीका में औद्योगिक विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अफ्रीका में ऊँची पठारी भूमि व वनों की अधिकता एवं यातायात के साधनों में कमी के कारण औद्योगिक विकास कम हुआ है। कृषि पर आधारित उद्योगों में फलों से शराब बनाना, गन्ने से शक्कर बनाना, कपास से सूती वस्त्र बनाना, सिगरेट बनाना, जैतून का तेल निकालना आदि प्रमुख हैं। पशुपालन के आधार पर चमड़ा एवं ऊनी वस्त्र उद्योग विकसित हुए हैं। बड़े उद्योगों का विकास दक्षिणी अफ्रीका और मिस्त्र में अधिक हआ है। प्रिटोरिया, जोहान्सबर्ग, डरबन, काहिरा और सिकन्दरिया, लोहा-इस्पात, सीमेंट, वस्त्र व धातु के बर्तन बनाने के बड़े औद्योगिक केन्द्र हैं।

MP Board Solutions

(3) अफ्रीका महाद्वीप की खनिज सम्पदा के विषय में लिखिए।
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप खनिजों के भण्डार में बहुत धनी है, परन्तु उनका उत्पादन कम होता है। इस महाद्वीप के प्रमुख खनिज निम्नांकित हैं –

  • हीरा – विश्व का 95% हीरा अफ्रीका में पाया जाता है। इसके प्रमुख उत्पादक देश जायरे, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • सोना – विश्व का लगभग 50% सोना अफ्रीका में पाया जाता है। इसके प्रमुख उत्पादक देश दक्षिणी अफ्रीका, सेण्ट्रल अफरीकन रिपब्लिक, दक्षिण रोडेशिया व घाना हैं।
  • ताँबा – ताँबे के प्रमुख उत्पादक देश काँगो, जाम्बिया – व दक्षिण अफ्रीका हैं।
  • मैंगनीज – यह दक्षिण अफ्रीका तथा घाना में पाया जाता है।
  • लोहा – यह मोरक्को, अल्जीरिया तथा ट्यूनीशिया में मिलता है।

इसके अतिरिक्त यूरेनियम, जस्ता, सीसा, चाँदी, कोयला, टिन, क्रोमियम आदि इस महाद्वीप के भिन्न-भिन्न देशों में पाये जाते हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को अफ्रीका के मानचित्र में दर्शाइए –

  •  नील नदी घाटी
  • जंजीबार व पेंबा द्वीप
  • स्वेज मार्ग
  • हीरा खनन क्षेत्र
  • दक्षिण अफ्रीका
  • केप काहिरा रेलमार्ग।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 33 अफ्रीका महाद्वीप - आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 28 एशिया महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 28 एशिया महाद्वीप : भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 7th Social Science Chapter 28 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप” ………..”है।
(2) संसार की सबसे ऊँची चोटी ……………. है।
(3) एशिया के उत्तरी भाग के मैदान को ……………. का मैदान कहा जाता है।
(4) एशिया के मध्यवर्ती भाग में ……………… के पठार को ‘दुनिया की छत’ के नाम से भी जाना जाता है।
(5) शीतकाल में एशिया के …………… भाग में उच्च वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है।
(6) …………. विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है।
उत्तर:
(1) एशिया महाद्वीप
(2) माउण्ट एवरेस्ट
(3) साइबेरिया
(4) पामीर
(5) मध्य
(6) मौसिनराम (भारत)।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 28 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) एशिया महाद्वीप किन-किन महासागरों से घिरा है ?
उत्तर:
एशिया महाद्वीप पूर्व में प्रशान्त महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा है।

(2) एशिया महाद्वीप के किन्हीं दो पर्वत एवं दो पठारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप के दो पर्वत-यूराल एवं हिमालय। एशिया महाद्वीप के दो पठार-पामीर का पठार, तिब्बत का पठार।

(3) एशिया महाद्वीप को कितने प्राकृतिक भागों में बाँटा जाता है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप को पाँच प्राकृतिक भागों में बाँटा जाता है –

  • उत्तरी निम्न मैदान
  • मध्यवर्ती पर्वतीय एवं पठारी क्षेत्र
  • दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार
  • नदियों के मैदान, तथा
  • द्वीप समूह।

(4) एशिया महाद्वीप की जलवायु को प्रभावित करने वाले दो कारक बताइए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक –

  • मध्यवर्ती भाग में फैली उच्च पर्वतमालाएँ एवं पठार, तथा
  • एशिया का बड़ा आकार तथा विस्तार।

(5) एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग तथा दक्षिणी भाग की वनस्पति के दो अन्तर बताइए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप के उत्तरी भाग तथा दक्षिणी भाग की वनस्पति में अन्तर
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ- 1

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 28 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) एशिया महाद्वीप के धरातलीय भागों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप को पाँच धरातलीय भागों में विभाजित किया जाता है –
(i) उत्तरी निम्न मैदान – इसे साइबेरिया का मैदान भी कहते हैं। यह पश्चिम में यूराल पर्वत, पूर्व में लीना नदी तथा दक्षिण में मध्यवर्ती पर्वतों के बीच फैला हुआ है। इस मैदान की ओब, लीना और येनीसी प्रमुख नदियाँ हैं।

(ii) मध्यवर्ती पर्वतीय क्षेत्र – उत्तरी मैदान के दक्षिण में तथा महाद्वीप के मध्यवर्ती भाग में कई पर्वत श्रृंखलाएँ हैं जो एक पठारी भू-भाग से बँधी हुई दिखाई देती हैं। यह ऊँचा पठारी भाग ‘पामीर के पठार’ के नाम से जाना जाता है, इसे “दुनिया की छत” भी कहते हैं। पामीर के पठार के पूर्व में तिब्बत का पठार है। यहाँ हिमालय पर्वत की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट है, जिसे सागरमाथा भी कहते हैं। थ्यानश्यान और अल्ताई पर्वतमाला के मध्य ‘गोबी का मरुस्थल’ है।

(ii) दक्षिणी पठार – मध्यवर्ती पर्वतमालाओं के दक्षिण में दक्षिण दिशा की ओर फैले हुए प्राचीन शैलों से बने कुछ पठार हैं, ये तीन ओर से पानी से घिरे होने के कारण ‘प्रायद्वीप’ कहलाते हैं। इनमें अरब का पठार, दक्षिण-भारत का पठार, ईरान का पठार मुख्य हैं।

(iv) नदियों के मैदान-नदियों द्वारा लाकर जमा की गई मिट्टियों से बने मैदान प्रायः पूर्वी एवं दक्षिणी एशिया में पाए जाते हैं। पश्चिम एशिया में ये मैदान अरब, ईरान और इराक में दजला-फरात नदियों द्वारा बनाए गए हैं। दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशिया में सिन्धु, गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान, इरावदी, साल्विन नदियों के मैदान, याँगटिसीक्यांग और ह्वांगहो, मीनांग-मीकांग, अमूर-सर दरिया नदी मैदान प्रमुख मैदान हैं।

(v) द्वीप समूह-एशिया महाद्वीप के पूर्व तथा दक्षिण – पूर्व में तीन प्रमुख द्वीप समूह इण्डोनेशिया, फिलीपींस और जापान द्वीप समूह हैं। इनका मध्यवर्ती भाग पर्वतीय है, जिनके चारों ओर सँकरे तटीय मैदान हैं। इण्डोनेशिया द्वीप समूह, महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप समूह है।

(2) एशिया महाद्वीप की जलवायु एवं वनस्पति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जलवायु:
एशिया की जलवायु को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक एशिया का सबसे बड़ा आकार तथा विस्तार = एवं मध्य एशिया में फैली उच्च पर्वतमाला एवं पठार हैं। इस महाद्वीप का उत्तरी भाग वर्ष भर हिमाच्छादित रहता – है तथा दक्षिणी भाग गर्म व आर्द्र रहता है। एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। ग्रीष्म ऋतु में सूर्य के – इस गोलार्द्ध में सीधे चमकने के कारण यहाँ का तापमान अधिक रहता है जिससे मध्य एशिया में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है। इसी समय हिन्द तथा प्रशान्त महासागर में उच्च वायदाब रहता है जिससे समुद्र से भाप भरी हवाएँ एशिया के मध्य भाग की ओर चलती हैं।

इन्हें दक्षिणी – पश्चिमी मानसूनी हवाएँ कहते हैं। इन्हीं हवाओं से यहाँ वर्षा होती है। एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मौसिनराम (भारत) है। अक्टूबर-दिसम्बर में दक्षिणी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं। अत: यहाँ शात ऋतु होती है। एशिया के मध्य भाग में तापमान गिरने से उच्च वायुदाब क्षेत्र तथा दक्षिणी क्षेत्र में निम्न वायुदाब क्षेत्र बन जाता है। अतः हवाएँ मध्य एशिया से दक्षिण एशिया की ओर चलती हैं जो वर्षा नहीं करती हैं। जिन स्थानों पर हवाएँ समुद्र पर से होकर जाती हैं वहाँ समुद्र के तटवर्ती _ भागों में वर्षा होती है। तमिलनाडु के तट पर इसी तरह की वर्षा शीत ऋतु में होती है।

वनस्पति – महाद्वीप के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठण्ड पड़ती है अत: यहाँ ठण्ड को सहन करने वाली वनस्पति लिचेन, झरबेरी, काई आदि पायी जाती हैं। दक्षिण भाग साइबेरिया के मैदान में फर, चीड़, स्यूस जैसे वृक्षों वाली सदाबहार वनस्पति तथा महाद्वीप के मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भाग में मरुस्थली वनस्पति बबूल, खजूर, नागफनी व कँटीली झाड़ियाँ पायी जाती हैं। दक्षिण-पूर्वी एशिया में सागौन, साल, बाँस, चन्दन, आम, बरगद जैसे पतझड़ वन हैं।

मानचित्र कार्य:
निम्नांकित को एशिया के मानचित्र में दर्शाइए –

  • पामीर का पठार
  • दक्कन का पठार
  • हिमालय पर्वत
  • यूराल पर्वत
  • गंगा नदी
  • यांगटिसीक्यांग नदी
  • साइबेरिया का मैदान
  • गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान
  • इण्डोनेशिया द्वीप समूह
  • जापान द्वीप समूह।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ- 2

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 26 बाल अधिकार एवं मानव अधिकार

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 26 बाल अधिकार एवं मानव अधिकार

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(निधि, समानता, अधिकार, व्यवसाय, सर्वांगीण, जन्मसिद्ध, संस्कृति, स्वास्थ्यवर्धक)
(1) जीवन जीने का अधिकार हमारा ………… अधिकार
(2) विश्व के समस्त बच्चों को ……….. भोजन मिलना चाहिए।
(3) सभी मानवों को अपनी भाषा, लिपि और ……….. के संरक्षण का अधिकार है।
(4) मानव, समाज की ………. है।
(5) अपनी योग्यता के अनुसार कानूनी दायरे में हमें कोई भी ………….. चुनने का अधिकार है।
(6) बच्चों को अपने …………… विकास के लिए उचित सुविधा और साधन प्राप्त करने का अधिकार है।
(7) सभी नागरिकों को अवसरों की ……………. अधिकार है। का
उत्तर:
(1) जन्मसिद्ध
(2) स्वास्थ्यवर्धक
(3) संस्कृति
(4) निधि
(5) व्यवसाय
(6) सर्वांगीण
(7) समानता।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) समाचार-पत्र में क्या छपा था ?
उत्तर:
समाचार – पत्र में छपा था “संयुक्त परिवारों में पुत्रियों को अचल सम्पत्ति में बराबर का अधिकार दिलाने वाले हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधित) विधेयक 2005 को सोमवार, दिनांक 29 अगस्त, 2005 को संसद की मंजूरी मिल गई।”

(2) लता ने वह समाचार किसे पढ़कर सुनाया ?
उत्तर:
लता ने वह समाचार अपनी सहेलियों को पढ़कर सुनाया।

(3) छात्राएँ कक्षा में दीदी से क्या-क्या जानना चाहती थीं?
उत्तर:
छात्राएँ कक्षा में दीदी से समाचार में छपी खबर एवं बाल अधिकारों के बारे में जानना चाहती थीं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) प्रमुख बाल अधिकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्रमुख बाल अधिकार अग्रलिखित हैं –
(1) जीवन जीने का अधिकार:

  • जीवित रहना बच्चों का बुनियादी अधिकार।
  • बच्चे को विकास के पूरे अवसर देना राज्य का कर्त्तव्य।
  • बच्चे को अपने परिवार के साथ रहने का अधिकार, परिवारविहीन बच्चों को संरक्षण।
  • बच्चों का सही पालन-पोषण करना परिवार का दायित्व तथा माता-पिता को सहायता देना राज्य का दायित्व।
  • पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएँ पाने का अधिकार।
  • स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छ जल, सुरक्षित आश्रय पाने का अधिकार।
  • जीवन के खतरों से सुरक्षा पाने का अधिकार।
  • शिशु मृत्यु दर कम करने हेतु राज्य का दायित्व।

(2) शिक्षा का अधिकार:

  • शिक्षा एवं व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु उचित सुविधाएँ एवं साधन पाने का अधिकार।
  • सभी बच्चों को प्राथमिक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा का अधिकार।
  • शिक्षा एवं विकास में आने वाली बाधाओं से संरक्षण।
  • बच्चों को अपनी भाषा, धर्म और संस्कृति से दूर न करना।

(3) अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता, सूचना और संगठन बनाने का अधिकार:

  • अपनी आत्मा की आवाज को व्यक्त करने – और धर्म की स्वतन्त्रता।
  • समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का अधिकार।
  • बच्चों को अपनी क्षमताओं एवं अभिरुचियों को विकसित करने का अधिकार।
  • आयु के अनुसार कानूनी सीमा में अपना संगठन बनाने का अधिकार।

(4) शोषण के विरुद्ध सुरक्षा का अधिकार:

  • बच्चों को सामाजिक एवं उनके साथ दुर्व्यवहार से सुरक्षा।
  • शोषण और क्रूरता से बच्चों को परिवार से अलग कर देने के विरुद्ध सुरक्षा।
  • गैर-कानूनी धन्धों में बच्चों को लगाने के विरुद्ध रोक।
  • बच्चों द्वारा मादक द्रव्यों के उपयोग एवं उनको उनके विक्रय करने से बचाना राज्य का दायित्व।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न – 2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किस वर्ष हुआ है ?
(अ) 1993
(ब) 1992
(स) 1990
(द) 1997
उत्तर:
(अ) 1993

(2) मध्य प्रदेश में मानव अधिकार आयोग का गठन कब किया गया ?
(अ) 17 सितम्बर, 1993 को
(ब) 13 सितम्बर, 1995 को
(स) 13 अक्टूबर, 1996 को
(द) 13 नवम्बर, 1993 को।
उत्तर:
(ब) 13 सितम्बर, 1995 को।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 लघु उत्तरीय प्रश्न – 2

प्रश्न 2.
(1) मानव अधिकारों के विषय में संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्वव्यापी घोषणा क्या है ?
उत्तर:
मानव अधिकारों के विषय में संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्वव्यापी घोषणा -“मानव अधिकारों की विश्वव्यापी घोषणा में राजनैतिक और नागरिक स्वतन्त्रता का उल्लेख किया गया है। इसमें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों का उल्लेख है।” यह घोषणा सिद्धान्तों का एक विवरण है। वे कानूनी रूप से बन्धनकारी नहीं है। ये दायित्वों का विवरण है। फिर भी ये अधिकार विश्व का सर्वाधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना गया है।

(2) मानव अधिकार समाज के लिए कितने उपयोगी हैं ?
उत्तर:
मानव अधिकार समाज के स्वरूप का एक बुनियादी अंग है। विश्व बन्धुत्व की भावना को दृढ़ व स्थायी बनाने के लिए इन अधिकारों का सहारा लिया जाने लगा है। मानव अधिकारों की घोषणा से स्वाधीनता और सम्मान को बल मिला है। राष्ट्रों के बीच सुरक्षा की भावना बढ़ी है तथा विश्व शान्ति की सम्भावना बढ़ी है।

(3) मानव अधिकारों का अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार वर्ष किस वर्ष में मनाया गया?
उत्तर:
मानव अधिकारों का अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1968 में मनाया।

(4) यदि सरकार मानव अधिकारों की रक्षा नहीं करे, तो उस पर निगरानी कौन करता है?
उत्तर:
यदि सरकार मानव अधिकारों की रक्षा नहीं करे, तो मानव अधिकार आयोग उस पर निगरानी करता है। वह सरकार को अपने दायित्वों का पालन करने हेतु निर्देशित करता है।

(5) आतंकवाद द्वारा मानव अधिकारों का उल्लंघन कैसे होता है?
उत्तर:
आतंकवादी अपनी शर्तों, नीतियों व अपने विचारों से विश्व को चलाना चाहते हैं और वे इसके लिए हिंसा का मार्ग चुनते हैं। हिंसा का मार्ग चुनना मानव अधिकारों का उल्लंघन है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 26 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – 2

प्रश्न 3.
(1) मानव अधिकारों की सूची बनाइए। इन अधिकारों की भावना को प्रोत्साहन देने के लिए कौन-सी परिषद् कार्य करती है?
उत्तर:
मनुष्यों को निम्नलिखित मानव अधिकार प्राप्त हैं –

  • जीवन की स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • समानता का अधिकार।
  • सम्पत्ति का अधिकार।
  • देश के शासन में भाग लेने तथा सरकारी सेवाओं में चयन हेतु समानता का अधिकार।
  • अपराध प्रमाणित न होने तक निर्दोष समझे जाने का अधिकार।
  • बिना किसी जाँच के बन्दी बनाए जाने, नजरबन्द करने, देश से निकालने से स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा सुनवाई का अधिकार।
  • मत व अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • शान्तिपूर्वक सभा आयोजित करने का अधिकार।
  • दासता, विवेक और धर्म की स्वतन्त्रता का अधिकार।
  • उत्पीड़न अथवा क्रूर अमानुषिक या अपमानजनक व्यवहार या दण्ड से स्वतन्त्रता का अधिकार।।
  • उचित व अनुकूल व्यवस्थाओं के अन्तर्गत काम करने का अधिकार।
  • समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार।
  • अवकाश व विश्राम का अधिकार।
  • शिक्षा का अधिकार व समाज के सांस्कृतिक जीवन में भाग लेने का अधिकार।

इन अधिकारों की भावनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक व सामाजिक परिषद् कार्य करती है।

(2) मानव अधिकार आयोग पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
मानव अधिकारों की रक्षा के लिए फरवरी 1946 में संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक व सामाजिक परिषद् ने मानव अधिकार आयोग की स्थापना की। मानव अधिकारों का क्रियान्वयन तथा उनकी रक्षा समस्त राष्ट्रों का दायित्व है। संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी देशों ने अपने – अपने देश में मानव अधिकार आयोग का गठन किया है। अक्टूबर 1993 में भारत ने भी राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग गठित किया है। यदि कहीं कोई मानव अधिकारों का उल्लंघन होता है तो मानव अधिकार आयोग सरकार को अपने दायित्वों का पालन करने हेतु निर्देशित करता है। शासकीय दबावों और ज्यादतियों के खिलाफ मानव अधिकार आयोग हस्तक्षेप कर सकता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 25 हमारी न्यायपालिका

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 25 हमारी न्यायपालिका

MP Board Class 7th Social Science Chapter 25 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नांकित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की पद मुक्ति आयु सीमा है –
(अ) 65 वर्ष
(ब) 62 वर्ष
(स) 67 वर्ष
(द) 60 वर्ष
उत्तर:
(अ) 65 वर्ष

(2) राष्ट्रपति द्वारा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के समय सलाह ली जाती है –
(अ) मुख्यमन्त्री से
(ब) राज्यपाल से
(स) शिक्षा मन्त्री से
(द) किसी से नहीं।
उत्तर:
(ब) राज्यपाल से।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) उच्चतम न्यायालय ………… में स्थित है।
(2) न्यायाधीश पद के लिए ………….. का नागरिक होना चाहिए।
(3) भारत के ………… मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं।
(4) मध्यप्रदेश का उच्च न्यायालय …………’ में स्थित है।
उत्तर:
(1) दिल्ली
(2) भारत
(3) राष्ट्रपति
(4) जबलपुर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 25 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उच्चतम न्यायालय में कुल कितने न्यायाधीश होते हैं?
उत्तर:
उच्चतम न्यायालय में एक मुख्य न्यायाधीश तथा 30 अन्य न्यायाधीश, कुल मिलाकर 31 न्यायाधीश होते हैं।

(2) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए क्या-क्या योग्यताएँ होनी चाहिए ?
उत्तर:
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए निम्नलिखित योग्यलाएँ होनी चाहिए –

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • वह राज्य के किसी भी न्यायालय में कम-से-कम 10 वर्ष तक न्यायिक पद पर कार्य कर चुका हो अथवा 10 वर्ष तक । अधिवक्ता रहा हो।
  • राष्ट्रपति की दृष्टि से वह कानून का अच्छा जानकार । होना चाहिए।

(3) उच्च न्यायालय के दो प्रमुख कार्य बताइए।
उत्तर:
उच्च न्यायालय के दो प्रमुख कार्य –

  • दीवानी व फौजदारी दोनों ही मामलों में राज्य की सीमा । में अपील सुनना।
  • राज्य में स्थित जिलों के जिला न्यायालय द्वारा दिए गए मृत्युदण्ड की सजा का अनुमोदन करना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 25 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) उच्चतम न्यायालय के अधिकार व शक्तियों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उच्चतम न्यायालय के अधिकार व शक्तियाँ –

(i) प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार – इसके अन्तर्गत निम्नलिखित मामले सीधे उच्चतम न्यायालय में सुने जा सकते हैं –

  • जिसमें एक ओर केन्द्र सरकार हो और दूसरी ओर एक  या एक से अधिक राज्य हों।
  • मौलिक अधिकारों के हनन सम्बन्धी मामले।

(ii) अपीलें सुनने का अधिकार – इसके अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध संवैधानिक, दीवानी, फौजदारी आदि सभी प्रकार के मामलों की सुनवाई करना है। –

(iii) मूल अधिकारों की रक्षा – उच्चतम न्यायालय मूल अधिकारों की रक्षा करता है। किसी नागरिक के मौलिक । अधिकारों का हनन होने पर वह सीधे उच्चतम न्यायालय की शरण ले सकता है।

(iv) संविधान की रक्षा – उच्चतम न्यायालय संविधान की व्याख्या करता है। वह संविधान के विरुद्ध सरकार द्वारा बनाए गए किसी भी कानून को समाप्त कर सकता है।

(v) अभिलेख न्यायालय – उच्चतम न्यायालय के निर्णय । अभिलेख के रूप में प्रकाशित किए जाते हैं। आगे आने वाले मुकदमों में इनका प्रयोग कानून के रूप में किया जाता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 24 सिक्ख एवं मराठा शक्ति का उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 24 सिक्ख एवं मराठा शक्ति का उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) ‘खालसा’ समूह का निर्माण किया
(अ) गुरु गोविन्द सिंह ने
(ब) गुरु तेगबहादुर ने
(स) बंदा बहादुर ने
(द) गुरु हरगोविन्द ने।
उत्तर:
(अ) गुरु गोविन्द सिंह ने

(2) मराठा शक्ति के संगठन का श्रेय है –
(अ) सम्भाजी को
(ब) शाहजी को
(स) शिवाजी को
(द) पेशवा को।
उत्तर:
(स) शिवाजी को

(3) शिवाजी की बढ़ती शक्ति को देखकर बीजापुर के सुल्तान ने शिवाजी का दमन करने के लिए किसे भेजा था ?
(अ) अफजल खाँ को
(ब) आदिल खाँ को
(स) शाइस्ता खाँ को
(द) हसनशाह को।
उत्तर:
(अ) अफजल खाँ को

(4) शिवाजी के अष्टप्रधान में सर्वोच्च स्थान था –
(अ) अमात्य का
(ब) सचिव का
(स) पण्डित राव का
(द) पेशवा का।
उत्तर:
(द) पेशवा का।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) “सच्चा पादशाह” की उपाधि …………. को दी गई।
(2) सिक्खों के प्रथम गुरु …………… थे।
(3) शिवाजी ने अपना राज्याभिषेक कराकर …………. की उपाधि धारण की।
(4) शिवाजी के राज्य की आय का साधन ………….. था।
उत्तर:
(1) बन्दा बहादुर
(2) गुरुनानक
(3) छत्रपति
(4) भूमि कर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) गुरु गोविन्द सिंह ने सिक्ख शक्ति को मजबूत करने के लिए क्या प्रयास किये थे ?
उत्तर:
गुरु गोविन्द सिंह ने सिक्ख शक्ति को मजबूत करने के लिए राजकीय चिन्ह और सैनिक वेशभूषा धारण की। उन्होंने सिक्खों से भेट में घोड़े और शस्त्र लेना प्रारम्भ किया तथा समस्त सिक्खों को शस्त्र रखने को कहा।

(2) शिवाजी को प्रारम्भिक जीवन में किस प्रकार की शिक्षा मिली?
उत्तर:
शिवाजी को प्रारम्भिक जीवन में स्वतन्त्रता और सदाचार की शिक्षा मिली।

(3) शिवाजी ने अफजल खाँ का वध क्यों किया ?
उत्तर:
अफजल खाँ ने शिवाजी को षड्यन्त्र से मारने की योजना बनाई, शिवाजी को इस षड्यन्त्र का पता चल गया। उन्होंने अपनी रक्षा के लिए अफजल खाँ का वध कर दिया।

(4) टिप्पणी लिखिए –
(अ) अष्ट प्रधान
(ब) शिवाजी की सैनिक व्यवस्था।
उत्तर:
(अ) अष्ट प्रधान-शिवाजी ने शासन प्रबन्ध में सहायता और परामर्श के लिए आठ मन्त्रियों की एक परिषद् बनाई, जिसे अष्ट प्रधान कहा जाता है। इस परिषद् में प्रत्येक व्यक्ति अपने विभाग का प्रमुख होता था, परन्तु सभी शिवाजी की अध्यक्षता में काम करते थे। ये अष्ट प्रधान इस प्रकार थे –

  • पेशवा (प्रधानमन्त्री)
  • अमात्य (वित्तमन्त्री)
  • सुमंत (विदेश मन्त्री)
  • मन्त्री
  • सचिव
  • पंडितराव (पुरोहित)
  • सेनापति
  • न्यायाधीश।

(ब) शिवाजी की सैनिक व्यवस्था-शिवाजी ने नियमित एवं स्थायी सेना की व्यवस्था की थी। उनकी सेना में पैदल, अश्वारोही और जल सेना थी। सैनिकों पर कठोर अनुशासन व नियन्त्रण रहता था। पवित्र ग्रन्थों रामायण, गीता, कुरान आदि की रक्षा करना व बच्चों, वृद्धों तथा स्त्रियों का अपमान न होने देना, यह सैनिकों का प्रमुख कर्त्तव्य था।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 24 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) मुगल तथा सिक्ख सम्बन्धों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
मुगल तथा सिक्खों के बीच सम्बन्ध अच्छे नहीं थे। वे जीवनभर मुगल सम्राटों के धार्मिक अत्याचारों और धर्मान्धता की नीति के विरुद्ध संघर्ष करते रहे। जहाँगीर ने अपने विद्रोही पुत्र खुसरो को सहायता देने के आरोप में गुरु अर्जुनदेव का वध कर दिया। गुरु गोविन्दसिंह के शक्तिशाली संगठन को देखकर उनके दो पुत्रों को जीवित चुनवाकर मार डाला तथा औरंगजेब के उत्तराधिकारी फर्रुखसियर ने बंदा बहादुर को यातना देकर मरवा दिया। सन् 1764 में अमृतसर में सिक्खों ने इकट्ठे होकर देग, तेग, फतेह चिन्हों वाले चाँदी के सिक्के जारी करके सिक्ख सम्प्रभुता की प्रथम घोषणा की।

(2) शिवाजी में उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता थी।स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
शिवाजी के शासन प्रबन्ध का मुख्य उद्देश्य प्रजा की सुख-समृद्धि तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए श्रेष्ठ सेना का गठन करना था। शिवाजी राज्य के सर्वेसर्वा थे। असीम निरंकुश शक्तियों के होते हुए भी शिवाजी ने उनका उपयोग जन-कल्याण के कार्यों के लिए किया। वे वीर सेनानायक, कूटनीतिज्ञ व उत्तम शासक थे। धार्मिक सहिष्णुता, उच्चकोटि का चरित्र, न्यायप्रियता और कुशल प्रशासन के कारण, वे महान शासक के रूप में प्रसिद्ध हुए। उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता के कारण शिवाजी ने अपना शासन सुचारु रूप से चलाया। अतः हम कह सकते हैं कि शिवाजी में उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता थी।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित सारणी के अन्तिम स्तम्भ को पूरा कीजिए:
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.1 1

प्रश्न 2.
जाँच कीजिए कि कोष्ठकों में दिए हुए मान, दिए गए संगत समीकरणों के हल हैं या नहीं :
(a) n + 5 = 19 (n = 1)
(b) 7n + 5 = 19 (n = 2)
(c) 3n + 5 = 19 (n = 2)
(d) 4p – 3 = 13 (p = 1)
(e) 4p – 3 = 13 (p = -4)
(f) 4p – 3 = 13 (p = 0).
हल:
(a) जब, n = 1, तब n + 5 = 1 + 5
= 6 ⇒ 6 ≠ 19 (∵R.H.S. = 19)
अत: n = 1, समीकरण n + 5 = 19 का हल नहीं है।

(b) जब, n = – 2, तब 7n + 5 = 7 x (-2) +5
= – 14 + 5 = -9 ⇒ -9 (∵R.H.S. = 19)
अत: n = – 2, समीकरण 7n + 5 = 19 का हल नहीं है।

(c) जब, n = 2 तब 7n + 5 = 7 x 2 +5
= 14 + 5 = 19 = R.H.S.
L.H.S. = R.H.S.
अत: n = 2, समीकरण 7n + 5 का हल है।

(d) जब p = 1, तब 4p -3 = 4 x 1 – 3 = 4 – 3
= 1 ⇒ 1 ≠ 13 (∵ R.H.S. = 13)
अतः p = 1, समीकरण 4p – 3 = 13 का हल नहीं है।

(e) जब p=-4, तब 4p – 3 = 4(-4)-3
= -16 – 3 = – 19 ⇒ -19 ≠ 13 (∵R.H.S. = 13)
अतः p = – 4, समीकरण 4p – 3 = 13 का हल नहीं है।

(f) जब p = 0, तब 4p – 3 = 4 x 0 – 3
= -3 ⇒ -3 ≠ 13 (∵R.H.S. = 13)
अतः p = 0, समीकरण 4p – 3 = 13 का हल नहीं है।

MP Board Solutions

प्रश्न :
प्रयत्न तथा भूल विधि से निम्नलिखित समीकरणों को हल कीजिए :
(i) 5p + 2 = 17
(ii) 3m -14 = 4
हल:
(i) जब p = 0, तब 5p + 2 = 5 x 0 + 2
= 0 + 2 = 2 ⇒ 2 ≠ 17
(∵ R.H.S. = 17)
जब p = 1, तब 5p + 2 = 5 x 1 + 2
5 + 2 = 7 – 7 ≠ 17
जब p = 2, तब 52 + 2 = 5 x 2 + 2
= 10 + 2 = 12 ⇒ 17
जब p = 3, तब 5 x 3 + 2 = 15 + 2 = 17 = R.H.S.
∴ L.H.S. = R.H.S.
अतःp = 3, समीकरण 5p + 2 = 17 का हल है।

(ii) यहाँ समीकरण 3m – 14 = 4 में 3m का मान 14 से अधिक होना चाहिए।
अर्थात् 3m > 14 अथवा m > 4
∴ जब m = 5, तब 3m – 14 = 3 x 5 – 14 = 15 – 14 = 1 ⇒ 144
(∵ R.H.S = 4)
जब m = 6, तब 3m – 14 = 3 x 6 – 14
= 18 – 14
= 4 = R.H.S.
अत: m = 6, समीकरण 3m – 14 = 4 का हल है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों के समीकरण दीजिए :
(i) संख्याओं x और 4 का योग 9 है।
(ii) y में से 2 घटाने पर 8 प्राप्त होते हैं।
(iii) a का 10 गुना 70 है।
(iv) संख्या b को 5 से भाग देने पर 6 प्राप्त होता है।
(v) t का तीन-चौथाई 15 है।
(vi) m का 7 गुना और 7 का योगफल आपको 77 देता है।
(vii) एक संख्या x की चौथाई ऋण 4 आपको 4 देता है।
(viii) यदि आपy के 6 गुने में से 6 घटाएँ तो आपको 60 प्राप्त होता है।
(ix) यदि आप : के एक-तिहाई में 3 जोड़ें, तो आपको 30 प्राप्त होता है।
हल:
(i) x + 4 = 9
(ii) y – 2 = 8
(iii) 10a = 70
(iv) \(\frac { b }{ 5 }\) = 6
(v) \(\frac { 3t }{ 4 }\) = 15
(vi) 7m + 7 = 77
(vii) \(\frac { 1 }{ 4 }\)x – 4 = 4
(viii) 6y – 6 = 60
(ix) \(\frac { z }{ 3 }\) + 3 = 30

प्रश्न 5.
निम्नलिखित समीकरणों को सामान्य कथनों के रूप में लिखिए :
(i) p + 4 = 15
(ii) m- 7 = 3
(iii) 2m = 7
(iv) \(\frac { m }{ 5 }\) = 3
(v) \(\frac { 3m }{ 5 }\) = 6
(vi) 3p + 4 = 25
(vii) 4p – 2 = 18
(viii) \(\frac { p }{ 2 }\) + 2 = 8
उत्तर:
(i) p और 4 का योग 15 है।
(ii) m में से 7 घटाने पर 3 प्राप्त होता है।
(iii) m का दो गुना होने पर 7 प्राप्त होता है।
(iv) संख्या m को 5 से भाग देने पर 3 प्राप्त होता है।
(v) संख्या m का में करने पर 6 प्राप्त होता है।
(vi) संख्या p के तीन गुने का 4 से योग 25 है।
(vii) संख्या p के चार गुने में से 2 घटाने पर 18 मिलते हैं।
(viii) संख्या p के आधे में से 2 जोड़ने पर 8 मिलता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
निम्नलिखित स्थितियों में समीकरण बनाइए :
(i) इरफान कहता है कि उसके पास, परमीत के पास जितने कंचे हैं उनके पाँच गुने से 7 अधिक कंचे हैं। इरफान के पास 37 कंचे हैं। (परमीत के कंचों की संख्या को m लीजिए।)
(ii) लक्ष्मी के पिता की आयु 49 वर्ष है। उनकी आयु लक्ष्मी की आयु के तीन गुने से 4 वर्ष अधिक है। (लक्ष्मी की आयु को y वर्ष लीजिए।)
(iii) अध्यापिका बताती है कि उनकी कक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए अधिकतम अंक प्राप्त किए न्यूनतम अंक का दुगुना धन 7 है। प्राप्त किए गए अधिकतम अंक 87 हैं।
(न्यूनतम प्राप्त किए गए अंकों को। लीजिए।)
(iv) एक समद्विबाहु त्रिभुज का शीर्ष कोण प्रत्येक आधार कोण का दुगुना है। (मान लीजिए प्रत्येक आधार कोण b डिग्री है। याद रखिए कि त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180 डिग्री होता है।)
हल:
(i) माना कि परमीत के पास m कंचे हैं।
∴ परमीत के कंचों का 5 गुना = 5m
∵ इरफान के कंचे = परमीत के कंचों का
5 गुना +7 इरफान के कंचे = 5m +7
लेकिन इरफान के कंचे = 37.
∴ अभीष्ट समीकरण 5m +7 = 37 है।

(ii) माना कि लक्ष्मी की आयु = y वर्ष
∴ लक्ष्मी की आयु की तीन गुना = 3y वर्ष
लक्ष्मी के पिता की आयु = लक्ष्मी की आयु का 3 गुना + 4 वर्ष = 3y + 4
लेकिन लक्ष्मी के पिता की आयु = 49 वर्ष
∴ अभीष्ट समीकरण : 3y + 4 = 49

(iii) माना कि न्यूनतम अंक = l
∴ न्यूनतम अंक का दुगुना = 2l
चूँकि अधिकतम अंक = न्यूनतम अंक का दुगुना +7
= 2l + 7
लेकिन अधिकतम अंक = 87
∴ अभीष्ट समीकरण 2l + 7 = 87 है।

(iv) माना कि आधार कोण = b डिग्री..
∵ समद्विबाहु त्रिभुज के आधार कोण बराबर होते हैं।
∴ त्रिभुज का दूसरा आधार कोण = b डिग्री
चूँकि शीर्ष कोण = प्रत्येक आधार कोण का दुगुना = 2b डिग्री
लेकिन, त्रिभुज के तीनों कोणों का योग = 180 डिग्री (180°)
∴ b + b + 2b = 180°
∴ अभीष्ट समीकरण : 4b = 180°

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 22 औरंगजेब तथा मुगल साम्राज्य का पतन

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 22 औरंगजेब तथा मुगल साम्राज्य का पतन

MP Board Class 7th Social Science Chapter 22 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) जाटों का निवास मुख्य रूप से किन नगरों के आस-पास था ?
(अ) दिल्ली और आगरा
(ब) आगरा और मथुरा
(स) मथुरा और भरतपुर
(द) आगरा और झाँसी।
उत्तर:
(ब) आगरा और मथुरा

(2) पानीपत का तृतीय युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?
(अ) सन् 1526
(ब) सन् 1556
(स) सन् 1560
(द) सन् 1761
उत्तर:
(द) सन् 1761

(3) यूरोपीय देशों में भारत की किन वस्तुओं की विशेष माँग थी?
(अ) वस्त्र और मसाले
(ब) वस्त्र और चाँदी
(स) मसाले और रत्न
(द) मसाले और घोड़े।
उत्तर:
(अ) वस्त्र और मसाले।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह करने वाले बुन्देले नेता ………….. तथा ……………. थे।
(2) गुरुद्वारा शीशगंज …………..के बलिदान स्थान पर स्थित है।
(3) नादिरशाह का आक्रमण सन् …………… में हुआ था।
(4) औरंगजेब की ………….. फलस्वरूप मुगल प्रशासन ढीला पड़ गया।
उत्तर:
(1) चम्पतराय, छत्रसाल
(2) गुरुतेगबहादुर
(3) सन् 1739
(4) धार्मिक कट्टरता के।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 22 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) औरंगजेब ने हिन्दुओं पर कौन से कर लगाए थे ?
उत्तर:
औरंगजेब ने हिन्दुओं पर जजिया और तीर्थयात्रा कर लगाए थे।

(2) सतनामियों के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर:
सतनामी सत्य के नाम के उपासक थे तथा पुजारी जैसी वेशभूषा पहनते थे। इनका मुख्य केन्द्र नारनौल और मेवाड़ था। औरंगजेब के धार्मिक अत्याचारों के विरुद्ध इन्होंने विद्रोह किया।

(3) औरंगजेबकी किसनीति के कारण उसके उत्तराधिकारी अयोग्य रह गए ?
उत्तर:
औरंगजेब के अविश्वासी स्वभाव के कारण उसके उत्तराधिकारी अयोग्य रह गए।

(4) नादिरशाह तथा अहमदशाह अब्दाली के आक्रमणों के क्या परिणाम हुए ?
उत्तर:
इन दोनों के आक्रमणों से मुगल शासक तथा मराठे पराजित हो गए तथा मुगल साम्राज्य दिल्ली के आस-पास के क्षेत्र तक सीमित रह गया।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 22 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) मुगल साम्राज्य के पतन के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुगल साम्राज्य के पतन के कारण:
(1) साम्राज्य का बड़ा होना – मुगल साम्राज्य के अत्यधिक विशाल हो जाने के कारण सम्पूर्ण साम्राज्य पर नियन्त्रण करना कठिन था तथा उसके अयोग्य उत्तराधिकारी साम्राज्य की रक्षा नहीं कर सके।

(2) उत्तराधिकार के नियम का अभाव – उत्तराधिकार के लिए कोई नियम नहीं था। प्रत्येक शासक की मृत्यु के पश्चात् उनके पुत्रों में राज्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष होता रहा जिससे साम्राज्य भी कमजोर होता गया।

(3) औरंगजेब का अविश्वासी स्वभाव एवं कट्टर धार्मिक नीति – औरंगजेब को अपने पुत्रों पर भी विश्वास नहीं था। वह अपने पुत्रों को राजनैतिक एवं सैनिक शिक्षा प्रदान नहीं कर सका जिससे वे अयोग्य रह गए। औरंगजेब की अनुदार व असहिष्णुतापूर्ण धार्मिक नीति के कारण सिक्खों, जाटों, सतनामियों, मराठों आदि के द्वारा अपने धर्म की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को कुचलने के प्रयास में निरन्तर युद्ध चलते रहे, इसके फलस्वरूप मुगल साम्राज्य का पतन हुआ।

(4) औरंगजेब की दक्षिण भारत नीति – औरंगजेब के अन्तिम 25 वर्ष दक्षिण भारत में युद्ध में व्यतीत हुए जिससे उत्तर भारत में प्रशासन पर मुगलों की पकड़ कम हो गई तथा युद्धों के कारण राजकोष भी खाली हो गया।

(5) विलासी शासक एवं सरदार – मुगल शासकों की विलासिता और स्थापत्य-प्रेम के कारण साम्राज्य की आर्थिक स्थिति लड़खड़ाने लगी। राजसी ठाठ-बाट व भवन निर्माण में अत्यधिक धन व्यय किया गया। मुगल सरदारों की विलासिता, चारित्रिक दुर्बलता, सम्राट के प्रति निष्ठा में कमी तथा आपसी गुटबाजी मुगल साम्राज्य के पतन का कारण बनी।

(6) विदेशी आक्रमण – मुगल साम्राज्य की दुर्बलता का लाभ उठाकर ईरान के शासक नादिरशाह ने सन् 1739 में आक्रमण कर दिया। उसने दिल्ली में कत्लेआम कराया तथा शाहजहाँ का तख्ते ताऊस, कोहिनूर हीरा तथा 70 करोड़ की सम्पदा ईरान ले गया। 14 जनवरी, 1761 ई. के दिन नादिरशाह के सेनापति अहमदशाह अब्दाली तथा मराठों के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ, इसमें मराठे पराजित हो गए। इन दोनों के आक्रमणों से मुगल साम्राज्य दिल्ली के आस-पास तक सीमित रह गया।

(7) अंग्रेजों का कब्जा – अंग्रेज व्यापारी धीरे-धीरे एक राजनैतिक सत्ता बन गए। अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत के सभी मुगल साम्राज्य वाले भागों पर कब्जा कर लिया।

(8) नौ सैना की कमी – यूरोप की शक्तिशाली नौसेना के आगे मुगल ठहर न सके। मुगल साम्राज्य में नौ सेना की कमी उन्हें घातक सिद्ध हुई।

(9) यूरोपीय शक्तियाँ – यूरोप में भारतीय वस्त्र और मसालों की बहुत माँग थी अतः पुर्तगाल, हॉलैण्ड, फ्रांस और इंग्लैण्ड के व्यापारियों ने भारत से व्यापार करने के प्रयास तेज कर दिए। उन्होंने व्यापारिक कम्पनियाँ तथा सामान रखने के लिए गोदाम स्थापित किए और सेना भी रखने लगे। मुगल साम्राज्य के दुर्बल होते ही स्वतन्त्र राज्यों में संघर्ष होने लगे। इसका लाभ उठाकर । विदेशी अपनी नौ सेना तथा शक्ति के बल पर भारत की राजनीति । में दखल देने लगे।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ

MP Board Class 7th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) लहरें उत्पन्न होने का सबसे प्रमुख कारक है
(अ) पृथ्वी की घूर्णन गति
(ब) ज्वार-भाटा
(स) पवन
(द) जल में ताप की भिन्नता।
उत्तर:
(स) पवन

(2) लघु ज्वार आता है –
(अ) अष्टमी को
(ब) पूर्णिमा को
(स) अमावस्या को
(द) चतुर्थी को।
उत्तर:
(2) (अ) अष्टमी को।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) गर्म और ठण्डी जल धारा के मिलने से समुद्री तट पर …………….. होता है।
(2) ………….. लहरें सबसे अधिक विनाशकारी होती हैं।
(3) उत्तरी गोलार्द्ध में धाराएँ अपनी ……………. ओर मुड़ जाती हैं।
उत्तर:
(1) कोहरा
(2) सुनामी
(3) दायीं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 21 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) समुद्री जल में कौन-कौन सी गतियाँ होती हैं ?
उत्तर:
समुद्री जल में तीन प्रकार की गतियाँ होती हैं –

  • लहरें
  • धाराएँ, तथा
  • ज्वार-भाटा।

(2) लहर किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वायु के प्रभाव से समुद्री सतह के जल का ऊपर-नीचे होना लहरें कहलाता है।

(3) जलधारा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
समुद्रों में नियमित रूप से एक निश्चित दिशा की ओर, क्षैतिज रूप से प्रवाहित होने वाली विशाल जलराशि को जलधारा कहते हैं।

(4) ज्वार – भाटा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के कारण समुद्र के जल का ऊपर उठकर किनारों की ओर बढ़ना ‘ज्वार’ तथा किनारों के पीछे हटना ‘भाटा’ कहलाता है।

(5) ज्वार – भाटे से कोई तीन लाभ बताइए।
उत्तर:
ज्वार-भाटे से लाभ –

  • ज्वारीय शक्ति से जल विद्युत उत्पन्न की जा सकती है।
  • अनेक प्रकार की सीमें, शंख, मोती आदि वस्तुएँ किनारों पर आ जाती हैं।
  • नदियों के मुहानों की गन्दगी साफ हो जाती है तथा नौकायन में सहायता मिलती है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 21 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) लहर और धारा में क्या अन्तर है ? समझाइए।
उत्तर:
लहर और धारा में अन्तर

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ-1

(2) दीर्घ ज्वार और लघु ज्वार का नामांकित रेखाचित्र बनाते हुए समझाइए।
उत्तर:
दीर्घ ज्वार-जिस दिन सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा एक सरल रेखा में होते हैं, उस दिन सूर्य और चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के प्रभाव से पृथ्वी पर अन्य दिनों की अपेक्षा ऊँचा ज्वार आता है। इसे दीर्घ ज्वार कहते हैं। दीर्घ ज्वार अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन आता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ-2
लघु ज्वार – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की सप्तमी या अष्टमी के दिन सूर्य और चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति समकोण बनाती हुई होती है। इस कारण जल में खिंचाव एक-दूसरे के विपरीत होता है। जिससे ज्वार का उभार अपेक्षाकृत कम होता है। इस समकोणीय स्थिति से उत्पन्न ज्वार को लघु ज्वार कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ-3

(3) जलधाराओं के उत्पन्न होने के प्रमुख कारण लिखते हुए मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को लिखिए।
उत्तर:
जल धाराओं के उत्पन्न होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं –

  1.  स्थायी पवनों का प्रभाव-स्थायी पवनों के प्रभाव से जलधाराएँ उत्पन्न होकर इन हवाओं की दिशा की ओर बहने लगती हैं।
  2. तापमान में भिन्नता का प्रभाव-विषुवत रेखा के आस-पास तापमान अधिक रहने के कारण समुद्री जल गर्मी पाकर फैलता है और जलधाराएँ ध्रुवों की ओर बढ़ने लगती हैं।विषुवत रेखा के समीप खाली स्थान को भरने के लिए ध्रुवों की ओर से ठण्डी जलधाराएँ विषुवत रेखा की ओर बहने लगती हैं। इस प्रकार तापमान की भिन्नता जलधाराओं को उत्पन्न करती हैं।
  3. पृथ्वी की दैनिक परिभ्रमण गति का प्रभाव-पृथ्वी। अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर 24 घण्टे में घूर्णन गति
    द्वारा एक चक्कर पूरा करती है जिससे जलधाराएँ उत्तरी गोलार्द्ध में। अपने दायीं ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं ओर मुड़ जाती हैं।
  4. स्थल भू-भाग का प्रभाव-बहती हुई धारा के सामने जब कोई विशाल स्थल भाग आ जाता है, तो वह अपनी दिशा । स्थल के अनुरूप बदल लेती हैं।
  5. समुद्र की लवणता का प्रभाव-कुछ धाराएँ जल के घनत्व में अन्तर होने से भी उत्पन्न होती हैं।
    जलधाराओं का मानव जीवन पर प्रभाव – इन धाराओं का जलवायु, आवागमन, वर्षा और मत्स्य उद्योग पर प्रभाव पड़ता है –
    • गर्म जलधाराएँ अपने तटवर्ती स्थानों का तापमान बढ़ा देती हैं तथा ठण्डी धाराएँ निकटवर्ती क्षेत्रों का सामान्य तापमान कम कर देती हैं।
    • समुद्रों में जहाँ गर्म और ठण्डी धाराएँ मिलती हैं, तो वहाँ घना कोहरा उत्पन्न हो जाता है।
    • गर्म जलधारा के कारण ऊँचे अक्षांशों में स्थित बन्दरगाह वर्षभर खुले रहते हैं। गर्म धाराओं के ऊपर बहने वाली हवाएँ गर्म होकर
      आर्द्रता ग्रहण कर लेती हैं और निकटवर्ती क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा कर देती हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल

MP Board Class 7th Social Science Chapter 20 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) संसार का सबसे बड़ा महासागर है –
(अ) अटलांटिक महासागर
(ब) प्रशान्त महासागर
(स) हिन्द महासागर
(द) आर्कटिक महासागर।
उत्तर:
(ब) प्रशान्त महासागर

(2) हमारी पृथ्वी के कितने भाग पर जल है ?
(अ) 51 प्रतिशत
(ब) 61 प्रतिशत
(स) 71 प्रतिशत
(द) 81 प्रतिशत।
उत्तर:
(2) (स) 71 प्रतिशत।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) पृथ्वी के ……….. गोलार्द्ध में जल भाग अधिक है।
(2) संसार का सबसे बड़ा गर्त …………….।
उत्तर:
(1) दक्षिणी
(2) मैरियाना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 20 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) संसार के प्रमुख महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
संसार के प्रमुख महासागर हैं – प्रशान्त महासागर, अटलाण्टिक महासागर, हिन्द महासागर तथा आर्कटिक महासागर।

(2) महासागरों से कोई तीन लाभ लिखिए।
उत्तर:
महासागरों से निम्नलिखित लाभ हैं –

  • भूमि पर वर्षा – भूमि पर समस्त वर्षा समुद्र से उठी भाप से होती है, जो वनस्पति, जीव-जन्तु एवं मानव जीवन के लिए उपयोगी है।
  • तापमान का सन्तुलन – महासागर धरातल पर तापमान का सन्तुलन बनाने में उपयोगी हैं।
  • आवागमन के साधन – महासागर विभिन्न महाद्वीपों को जोड़ते हैं जो अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में सहायक हैं।

(3) जलमण्डल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी का जल से घिरा हुआ भाग जलमण्डल र कहलाता है। पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 20 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जलचक्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नदियाँ, नाले, तालाब, झीलें, भूमिगत जल, बर्फीले क्षेत्र, सागर, महासागर आदि जल के प्रमुख स्रोत हैं। गर्मी में इन स्रोतों से पानी का वाष्पीकरण होता रहता है। ये जलवाष्प ठण्डी होकर बादलों के रूप में परिवर्तित हो जाती है। इन बादलों से बूंदों के रूप में वर्षा होती है। वर्षा जल का कुछ भाग भूमि में समा जाता है तथा शेष भाग नदी नालों आदि द्वारा महासागरों में पहुँच जाता है। इस प्रकार जल जलमण्डल से वायुमण्डल, वायुमण्डल से थलमण्डल और थलमण्डल से जलमण्डल में लगातार आता । जाता रहता है। जल के इस आवागमन को ‘जलचक्र’ कहते हैं –

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल-1

(2) महासागरीय तली के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए व नामांकित रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर:
महासागरीय तली को बनावट के आधार पर चार भागों में बाँटा जा सकता है –

  • महाद्वीपीय निमग्न तट-महाद्वीपों के चारों ओर तट के पास की भूमि, जो जल में डूबी होती है, उसे “महाद्वीपीय निमग्न तट” कहते हैं। ये मछलियों के भण्डार माने जाते हैं।
  • महाद्वीपीय निमग्न ढाल-महाद्वीपीय निमग्न तट की समाप्ति के बाद महाद्वीपीय निमग्न ढाल प्रारम्भ हो जाता है। इसकी गहराई निमग्न तट से अधिक है।
  • महासागरीय गहरे मैदान-महाद्वीपीय निमग्न ढाल के बाद गहरे मैदान प्रारम्भ होते हैं। ये मैदान समुद्र की तली का सबसे अधिक भाग घेरे रहते हैं। इनमें समुद्री जीव-जन्तुओं के अवशेष एवं सूक्ष्म वनस्पति के अंश पाए जाते हैं।
  • महासागरीय गर्त-समुद्र की तली में कहीं-कहीं गहरे खड्डे पाए जाते हैं, जिन्हें महासागरीय गर्त कहते हैं।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल-2

MP Board Class 7th Social Science Solutions