MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2

प्रश्न 1.
किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए सर्वे किया गया कि वे किस प्रकार का संगीत पसन्द करते हैं। उनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 1
इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसन्द करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था?
  2. किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है?
  3. यदि कोई कैसेट कम्पनी 1000 सी. डी. (C. D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सी. डी. बनाएगी?

हल:
1. माना कि x युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था।
x का 10% = 20
x × \(\frac{10}{100}\) = 20
x = \(\frac{20×100}{10}\) = 200
अतः 200 युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था।

2. मनोरंजक संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है।

3. शास्त्रीय संगीत = \(\frac{10}{100}\) x 1000 = 100 सी. डी.
उपशास्त्रीय संगीत = \(\frac{20}{100}\) x 1000 = 200 सी. डी.
लोक संगीत = \(\frac{30}{100}\) x 1000 = 300 सी. डी.
उत्तर मनोरंजक संगीत = \(\frac{40}{100}\) 1000 = 400 सी.

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
360 व्यक्तियों के एक समूहसे तीन ऋतुओं-वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसन्द ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न चित्र में दर्शाया गया है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 2

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखण्ड का केन्द्रीय कोण ज्ञात कीजिए।
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए पाई चार्ट खींचिए।

हल:

1. शीत ऋतु को सबसे अधिक मत मिले।

2. केन्द्रीय कोण
ग्रीष्म ऋतु = (\(\frac{90}{360}\) x 360)° = 90°
वर्षा ऋतु = (\(\frac{120}{360}\) x 360)° = 120°
शीत ऋतु = (\(\frac{150}{360}\) x 360)° = 150°

3. पाई चार्ट
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 3

प्रश्न 3.
निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसन्द किए जाने वाले रंगों को दर्शाती है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 4
हल:
रंगों को दर्शाने वाला पाई चार्ट –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 5

प्रश्न 4.
संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किए? (संकेत: 540 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण क्या होगा?)
  2. उस विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
  3. जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिन्दी में प्राप्त किए गए अंकों के योग से अधिक है?

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 6
(संकेत : केवल केन्द्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)
हल:
1. ∵ 540 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = 360°
∵ 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = \(\frac{360°×105}{540}\) = 70°
अतः दिए गए पाई चार्ट के अनुसार, विद्यार्थी ने हिन्दी में 105 अंक प्राप्त किए

2. गणित तथा हिन्दी के केन्द्रीय कोणों का अन्तर = 90° – 70° = 20°
∵ 360° केन्द्रीय कोण के लिए प्राप्त अंक = 540
∵ 20° केन्द्रीय कोण के लिए प्राप्त अंक = \(\frac{540°×20°}{360}\)
अतः विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से 30 अंक अधिक प्राप्त किए।

3. सामाजिक विज्ञान और गणित के केन्द्रीय कोणों का योग = 65° + 90° = 155°
विज्ञान तथा हिन्दी के केन्द्रीय कोणों का योग = 80° + 70° = 150°
∵ 155° > 150°
∴ अतः सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों का योग, विज्ञान तथा हिन्दी में प्राप्त अंकों के योग से अधिक है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
किसी छात्रावास में, विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या नीचे दी गई है –
इन आँकड़ों को एक पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 7
हल:
संगत केन्द्रीय कोण के लिए सारणी –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 8

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 88-89

कोई परिणाम प्राप्त करना प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.7)

प्रश्न 1.
यदि आप एक स्कूटर चलाना प्रारम्भ करें, तो सम्भव परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
इसके दो परिणाम हैं। यह चल भी सकता है या नहीं भी चल सकता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
जब एक पासे (die) को फेंका जाता है तो सम्भव छह परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
जब एक पासे को फेंका जाता है तो सम्भव छह परिणाम हैं कि उस पर अंकित 1, 2, 3, 4, 5 और 6 में से कोई भी अंक ऊपर की ओर आ सकता है।

प्रश्न 3.
जब आप पहिये को घुमाएँगे, तो सम्भावित परिणाम क्या होंगे? इनकी सूची बनाइए। (यहाँ परिणाम का अर्थ है कि वह त्रिज्यखण्ड जहाँ पर सूचक (pointer) घुमाने पर रुकेगा)
उत्तर:
पहिये को घुमाने पर तीन सम्भावित परिणाम हो सकते हैं। सूचक A, B या C में से किसी भी त्रिज्यखण्ड पर रुक सकता है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 9

प्रश्न 4.
आपके पास एक थैला है और उसमें भिन्न-भिन्न रंगों की पाँच एक जैसी गेंदें हैं (आकृति 5.9)। आप बिना देखे इसमें से एक गेंद निकालते हैं। प्राप्त होने वाले परिणामों को लिखिए।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 10
उत्तर:
थैले में 1 सफेद, 1 लाल, 1 नीली, 1 हरी और 1 पीली गेंद है। इससे प्राप्त होने वाले W, R, B, G या Y गेंद प्राप्त होने के पाँच परिणाम हो सकते हैं।

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए (क्रमांक 5.3)

प्रश्न 1.
एक पासे को फेंकने पर:

  1. क्या पहले खिलाड़ी के 6 प्राप्त करने का संयोग अधिक है?
  2. क्या उसके बाद खेलने वाले खिलाड़ी के 6 प्राप्त करने का संयोग कम है?
  3. मान लीजिए कि दूसरा खिलाड़ी 6 प्राप्त कर लेता है। क्या इसका अर्थ यह है कि तीसरे खिलाड़ी द्वारा 6 प्राप्त करने का कोई संयोग नहीं है?

उत्तर:
जब हम पासे को कई बार फेंकते हैं और 1 या 2 या 3 या 4 या 5 या 6 आने के परिणाम को नोट करते हैं तो हम देखते हैं कि जैसे-जैसे हम पासे को फेंकने की संख्या बढ़ाते हैं, तो 1 या 2 या 3 या 4 या 5 या 6 आने के परिणाम लगभग समान हैं।

अतः इससे स्पष्ट है कि 6 प्राप्त करने के सभी के संयोग बराबर हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 90

MP Board Solutions

संयोग को प्रायिकता से जोड़ना

प्रश्न 1.
एक पट प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
उत्तर:
एक पट प्राप्त करने की प्रायिकता \(\frac{1}{2}\) है।

प्रश्न 2.
यदि एक पासे को एक बार फेंकें, तो परिणाम क्या प्राप्त होंगे?
उत्तर:
पासे को एक बार फेंकने से 1, 2, 3, 4, 5, 6 समप्रायिक परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रश्न 3.
परिणाम 2 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 11

प्रश्न 4.
संख्या 5 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
संख्या 5 प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac{1}{6}\)

प्रश्न 5.
संख्या 7 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
7 देने वाले परिणामों की संख्या = 0
परिणामों की संख्या = 6
अतः 7 प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac{0}{6}\) = 0

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
1 से 6 तक की संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
1 से 6 तक की संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 12

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 91 प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.8)

प्रश्न 1.
मान लीजिए कि आप पहिए को घुमाते हैं (आकृति : 5.11)
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 13

  1. इस पहिए, पर एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने के परिणामों की संख्या लिखिए।
  2. एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
  3. एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

हल:
1. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त होने के परिणाम = 5
हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने के परिणाम = 3

2. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता .
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 14

3. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने की प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 15

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 19 राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता प्राप्ति

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 19 राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता प्राप्ति

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) रॉलेट एक्ट कब पारित हुआ था ?
(क) 7 अप्रैल, 1819
(ख) 8 मार्च, 1919
(ग) 2 जनवरी, 1872
(घ) 6 मार्च, 1919।
उत्तर:
(ख) 8 मार्च, 1919

(2) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के समय पंजाब का लेफ्टीनेन्ट गवर्नर कौन था ?
(क) लॉर्ड डलहौजी
(ख) लॉर्ड मैकाले
(ग) जनरल आर. डायर
(घ) ओ. डायर।
उत्तर:
(घ) ओ. डायर

(3) स्वराज्य दल के अध्यक्ष कौन थे ?
(क) मोतीलाल नेहरू
(ख) चितरंजन दास
(ग) गोपाल कृष्ण गोखले
(घ) दादाभाई नौरोजी।
उत्तर:
(ख) चितरंजन दास

(4) नमक सत्याग्रह आन्दोलन कब हुआ?
(क) 5 मार्च, 1931
(ख) 8 अगस्त, 1942
(ग) 12 मार्च, 1930.
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) 12 मार्च, 1930

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) 6 अप्रैल, 1919 का दिन ………… के रूप में मनाया गया।
(2) साइमन कमीशन ………….. में भारत आया।
(3) नमक कानून तोड़ने के लिए गाँधीजी ने ………… यात्रा की।
(4) सन् 1940 ई. में मुस्लिम लीग का वार्षिक अधिवेशन ……….. में हुआ।
उत्तर:

  1. राष्ट्रीय अपमान दिवस’
  2. फरवरी, 1928 ई.
  3. दाण्डी
  4. लाहौर।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) अंग्रेजों द्वारा गाँधीजी को कौन-सी उपाधि दी गई ?
उत्तर:
अंग्रेजों को दिए गए सहयोग के कारण गाँधीजी को ‘कैसर-ए-हिन्द’ की उपाधि दी गई।

(2) स्वराज्य दल के प्रमुख नेताओं के नाम बताइए।
उत्तर:
स्वराज्य दल के प्रमुख नेता पण्डित मोतीलाल नेहरू, चितरंजन दास एवं विट्ठल भाई आदि थे।

(3) द्वितीय विश्व युद्ध कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर:
1 सितम्बर, 1939 ई. को द्वितीय विश्व युद्ध प्रारम्भ हुआ।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) खिलाफत आन्दोलन क्यों चलाया गया ?
उत्तर:
प्रथम विश्व युद्ध में इंग्लैण्ड ने तुर्की को पराजित कर वहाँ की जनता पर अत्याचार किए। खलीफा को उसके पद से हटाने का निर्णय लिया गया। तुर्की में किए गए ब्रिटेन के इस कार्य की भारत के मुसलमानों ने घोर निन्दा करते हुए अंग्रेजों की खिलाफत में खिलाफत आन्दोलन चलाया।

(2) स्वराज्य दल के प्रमुख उद्देश्य क्या थे ?
उत्तर:
स्वराज्य दल के प्रमुख उद्देश्य निम्नांकित थे –

  • स्वराज प्राप्त करना
  • सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करना
  • अंग्रेजों की नीतियों का विरोध करना
  • राष्ट्रीय चेतना का विकास करना
  • चुनाव लड़कर कौंसिलों में प्रवेश करना।

(3) गाँधीजी के द्वारा असहयोग आन्दोलन किस घटना के कारण स्थगित कर दिया गया ?
उत्तर:
5 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चौरी-चौरा नामक स्थान पर क्रुद्ध भीड़ ने एक थानेदार व 21 पुलिसकर्मियों को थाने में बन्द कर जिन्दा जला दिया। इस घटना से दुःखी होकर गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पंजाब में दो लोकप्रिय नेताओं को पुलिस ने बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में जनता ने एक शान्तिपूर्ण जुलूस निकाला। पुलिस ने जनता को आगे बढ़ने से रोका लेकिन सफल न होने पर गोली चलाने का आदेश दिया गया। इस पर जुलूस ने उग्र रूप धारण कर लिया और सरकारी इमारतों में आग लगा दी। अमृतसर की स्थिति से घबराकर सरकार ने 10 अप्रैल, 1919 ई. को शहर का प्रशासन सैन्य अधिकारी ओ. डायर को सौंप दिया।

सभा के आयोजनों एवं प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई। मगर इसकी सूचना जनता को नहीं दी गई। 13 अप्रैल, सन् 1919 ई. को बैशाखी के दिन शाम को करीब साढ़े चार बजे अमृतसर के जलियाँवाला बाग में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 10,000 लोग सम्मिलित हुए। जनरल डायर लगभग 400 हथियारबन्द सैनिकों के साथ सभा स्थल पर पहुँचा और बिना पूर्व चेतावनी के भीड़ पर तब तक गोलियाँ चलाईं जब तक गोलियाँ समाप्त नहीं हो गईं, जिसमें हजारों लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

(2) असहयोग आन्दोलन के प्रमुख कार्यक्रम क्या थे ?
उत्तर:
असहयोग आन्दोलन कार्यक्रम के दो पक्ष थे बहिष्कार का पक्ष –

  • सरकारी पद और उपाधियों का परित्याग
  • सरकारी स्कूलों-कॉलेजों का बहिष्कार
  • न्यायालयों का बहिष्कार,
  • कर न देने का निर्णय
  • विदेशी वस्तुओं और वस्त्रों का बहिष्कार आदि।

रचनात्मक पक्ष –

  • राष्ट्रीय स्कूल-कॉलेजों की स्थापना
  • पंचायतों द्वारा विवादों का निर्णय
  • सत्य और अहिंसा पर बल
  • कताई-बुनाई को बढ़ावा देने के लिए चरखे को प्रोत्साहन
  • आन्दोलन को सफल बनाने के लिए 1 करोड़ स्वयंसेवकों की भर्ती आदि।

(3) सविनय अवज्ञा आन्दोलन को समझाइए।
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार द्वारा नमक कर में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई थी। निर्धन लोगों के लिए नमक खरीदना कठिन हो गया। गाँधीजी ने नमक को आन्दोलन का आधार बनाने का निश्चय किया। गाँधीजी ने सरकार को 11 सूत्री माँगें लिखकर भेजी, जिसमें नमक कर को कम करना प्रमुख माँग थी। माँगें न माने जाने की स्थिति में 12 मार्च, 1930 ई. को गाँधीजी द्वारा नमक कानून तोड़ने के लिए दाण्डी यात्रा प्रारम्भ की गई।

उनके साथ 78 यात्रियों ने साबरमती आश्रम से 12 मार्च को गण्डी के लिए यात्रा आरम्भ की, 6 अप्रैल, 1930 ई. की; ल को गुजरात में दाण्डी समुद्र तट पर नमक बनाकर गाँ जी ने नमक कानून भंग कर दिया और इस प्रकार सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ हो गया जिसमें शासन को कर न दिया जाना भी सम्मिलित था।

(4) क्रिप्स मिशन क्या था ? उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेज भारत के सक्रिय एवं पूर्ण सहयोग के लिए बेचैन थे। भारत की दक्षिणी-पूर्वी सीमाओं पर जापानी खतरा बढ़ रहा था। दूसरी ओर रंगून में स्थित इण्डियन नेशनल आर्मी, बर्मा (म्यांमार) के रास्ते भारत पर आक्रमण करने के लिए तैयार थी। इस परिस्थिति में इंग्लैण्ड के युद्धकालीन मन्त्रिमण्डल के सदस्य सर स्टेफोर्ड क्रिप्स को भारतीयों के लिए वर्तमान में ‘स्वशासन’ और भविष्य के लिए कुछ ठोस आश्वासन के साथ भारत भेजा गया। क्रिप्स प्रस्ताव द्वारा भारत को युद्धोपरान्त अधिराज्य का दर्जा दिया जाना था। एक संविधान सभा भी प्रस्तावित थी, परन्तु लगभग सभी दलों ने अलग-अलग कारणों से इस घोषणा को अस्वीकार कर दिया।

(5) भारत छोड़ो आन्दोलन पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
8 अगस्त, 1942 ई. को बम्बई में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव में घोषणा की कि भारत में ब्रिटिश सरकार को जल्दी समाप्त करना अति आवश्यक हो गया है। गाँधीजी ने ‘करो या मरो’ (Do or Die) का नारा दिया। 9 अगस्त, 1942 ई. की सुबह कांग्रेस के अधिकांश नेता गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें देश की विभिन्न जेलों में बन्द कर दिया गया। परिणामस्वरूप आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया। गोलियाँ चली, लाठीचार्ज हुए और सारे देश में गिरफ्तारियाँ हुईं। लगभग ‘हजारों लोग घायल हुए। अन्ततः आक्रोशित जनता भी हिंसा पर उतर आयी।

बलिया और सतारा जैसे कुछ स्थान अंग्रेजी दासता से मुक्त हो गए। मगर सरकारी दमन चक्र की उग्रता अपनी सभी सीमाएँ तोड़ गईं। हवाई जहाजों से बम बरसाए गए। गोलियाँ चलाई गईं। बड़ी संख्या में लोग मारे गए। सभी बड़े नेता बन्दीगृह में थे जो बाहर थे वे भूमिगत हो गए। सरकारी दमन चक्र के कारण भारत छोड़ो आन्दोलन अधिक समय नहीं चल सका।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 18 भारत में क्रान्तिकारी आन्दोलन

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 18 भारत में क्रान्तिकारी आन्दोलन

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) विदेशों में क्रान्तिकारी कार्य करने वाले भारतीयों में कौन नहीं था ?
(क) श्यामजी वर्मा
(ख) सरदार अजीत सिंह
(ग) मदनलाल ढींगरा
(घ) विनायक दामोदर सावरकर।
उत्तर:
(ख) सरदार अजीत सिंह

(2) जर्मनी में 1907 ई. में भारतीय ध्वज किसने फहराया ?
(क) श्रीमती भीकाजी कामा
(ख) लाला हरदयाल
(ग) श्रीमती ऐनी बेसेण्ट
(घ) लाला लाजपत राय।
उत्तर:
(क) श्रीमती भीकाजी कामा

(3) चन्द्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?
(क) अलीराजपुर
(ख) मंडला
(ग) रायसेन
(घ) पन्ना।
उत्तर:
(क) अलीराजपुर

(4) ‘आजाद हिन्द फौज’ की स्थापना की
(क) सुभाषचन्द्र बोस
(ख) कैप्टन मोहन सिंह
(ग) कैप्टन प्रेमकुमार सहगल
(घ) शहनवाज खाँ।
उत्तर:
(क) सुभाषचन्द्र बोस।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) श्यामजी वर्मा ने 1905 ई. में  ……………… लन्दन में की स्थापना की।
(2) 1908 ई. में खुदीराम बोस ने ……………….  पर बम फेंका था।
(3) देवनारायण तिवारी को ……………. फाँसी दी गई थी।
उत्तर:

  1. ‘इण्डिया हाउस’
  2. एक बग्घी
  3. जबलपुर

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) मध्य प्रदेश के प्रमुख क्रान्तिकारियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर यशवन्त सिंह, देव नारायण तिवारी एवं दलपत राव मध्य प्रदेश के प्रमुख क्रान्तिकारी थे।

(2) वासुदेव बलवन्त फड़के ने कौन-कौन से ग्रामों पर कब्जा कर लिया था ?
उत्तर:
क्रान्तिकारी वासुदेव फड़के ने घामरी, बल्टे, पलस्पे आदि ग्रामों पर कब्जा कर लिया था।

(3) चाफेकर बन्धुओं द्वारा किसकी हत्या कर दी गई थी?
उत्तर:
बालकृष्ण चाफेकर बन्धुओं ने प्लेग समिति के प्रधान रैण्ड एवं लैफ्टिनेन्ट एयर्स्ट की हत्या कर दी थी।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) विदेशों में क्रान्तिकारी गतिविधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सबसे पहले श्यामजी वर्मा ने 1905 ई. में लन्दन में ‘इण्डिया हाउस’ की स्थापना की। यह विदेशों में क्रान्तिकारी गतिविधियों का केन्द्र बना। संयुक्त राज्य अमेरिका में 1913 ई. में गदर पार्टी की स्थापना की गई। लाला हरदयाल इस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता थे। गदर नामक पत्रिका का भी प्रकाशन हुआ जिसमें अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण का खुला विरोध किया जाता था।1907 ई. में जर्मनी के स्टुटगार्ड में अन्तर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में सर्वप्रथम मैडम कामा ने भारत की स्वतन्त्रता की कल्पना के साथ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

(2) काकोरी काण्ड क्या था ? बताइए।
उत्तर:
9 अगस्त, 1925 ई. में सहारनपुर – लखनऊ रेलवे लाइन पर काकोरी रेलवे स्टेशन पर क्रान्तिकारी सरकारी खजाने को लूटने में सफल हुए। इस घटना में भारी संख्या में युवकों को गिरफ्तार किया गया और उन पर मुकदमा चला। अशफाक उल्ला खाँ, रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, राजेन्द्र लाहिड़ी को फाँसी दे दी गई। 17 लोगों को लम्बी सजाएँ सुनाई गईं।

(3) द्वितीय चरण के प्रमुख क्रान्तिकारी संगठनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
क्रान्तिकारी गतिविधियों के द्वितीय चरण में युवाओं ने कई क्रान्तिकारी संगठन बनाये। जैसे-भगतसिंह, यशपाल तथा छबीलदास ने ‘नौजवान सभा’ की स्थापना की। 1928 ई. में चन्द्रशेखर आजाद, शचीन्द्रनाथ सान्याल, रामप्रसाद बिस्मिल आदि ने मिलकर ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन’ का नाम बदलकर ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन’ रखा तथा सुभाषचन्द्र बोस ने ‘आजाद हिन्द फौज’ की स्थापना की।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) क्रान्तिकारी आन्दोलन के उदय के क्या कारण थे ?
उत्तर:
क्रान्तिकारी आन्दोलन किसी एक कारण के परिणाम नहीं थे वरन् अनेक कारणों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमें से प्रमुख इस प्रकार हैं –
1. आर्थिक असन्तोष – उन्नीसवीं सदी के अन्त में तथा बीसवीं सदी के प्रारम्भिक वर्षों में भारत में अनेक बार अकाल और महामारी का प्रकोप हुआ। ऐसे अवसरों पर ब्रिटिश सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति से भारतीयों में असन्तोष बढ़ा।

2. लॉर्ड कर्जन की प्रतिक्रियावादी नीति – लॉर्ड कर्जन की इस नीति ने भारतीयों में असन्तोष को बढ़ा दिया। भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904 ई. में सीनेट की व्यवस्था से शिक्षित भारतीयों में असन्तोष उत्पन्न हो गया। सरकारी गोपनीयता अधिनियम और कलकत्ता के कारपोरेशन अधिनियम ने जनसाधारण में असन्तोष बढ़ा दिया।

3. बंगाल विभाजन – कर्जन का सबसे घृणित कार्य बंगाल को दो भागों में विभाजित करना था। इस घटना से सारा राष्ट्र उत्तेजित हो गया था। इससे भारतीय युवाओं में त्याग व बलिदान की भावना जागृत हुई।

4. अन्तर्राष्ट्रीय घटनाओं का प्रभाव – उन्नीसवीं सदी में विश्व के अनेक देशों में क्रान्तियाँ हुईं और उनमें राष्ट्रीयता और स्वतन्त्रता प्राप्ति की होड़ लग गई। अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी, आयरलैण्ड के स्वाधीनता संग्राम और उनके परिणाम भारतीय क्रान्तिकारियों के लिए प्रेरणादायक बने।

(2) क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध कौन-से तरीके अपनाये गये ?
उत्तर:
क्रान्तिकारियों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध पहले उदारवादी तथा बाद में अनुदारवादी नीति अपनाई।

  • शिक्षित भारतीयों में दासता के विरुद्ध घृणा की भावना उत्पन्न करने के लिए समाचार-पत्रों एवं पेम्पलेटों का वितरण किया।
  • लोगों में स्वराज्य के प्रति प्रेम व अंग्रेजों का विरोध जगाने के लिए गणपति उत्सव तथा शिवाजी उत्सव जैसे कार्यक्रम पुनः प्रारम्भ किये गये।
  • युवाओं को बहिष्कार एवं स्वदेशी प्रचार में लगाये रखा तथा आम भारतीयों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए जुलूसों आदि का आयोजन किया गया।
  • छोटी-छोटी टुकड़ियों में युवाओं को संगठित कर शस्त्र प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
  • देश में बमों और शस्त्र का निर्माण तथा विदेशों से हथियार खरीदे एवं एकत्रित किये।
  • क्रान्तिकारियों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विदेशों में भी जागरूकता फैलाई।
  • क्रान्तिकारियों ने नवयुवकों को स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लेने के लिए तथा आत्मबलिदान के लिए प्रेरित किया।
  • क्रान्तिकारियों ने उद्देश्य प्राप्ति हेतु बैंकों की लूट तथा सरकारी खजानों पर कब्जा किया।
  • अन्त में ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई कठोर कार्यवाही (ईंट) का जवाब पत्थर से दिया।

(3) टिप्पणी लिखिए –

  1. आजाद हिन्द फौज
  2. चन्द्रशेखर आजाद।

उत्तर:
1. आजाद हिन्द फौज-रास बिहारी बोस की पहल पर कैप्टन मोहन सिंह ने ब्रिटिश सेना के उन भारतीय सैनिकों को जिन्हें जापानियों ने पकड़ लिया था, मिलाकर भारत की स्वतन्त्रता के लिए ‘आजाद हिन्द फौज’ की स्थापना की। सुभाषचन्द्र बोस ने फौज में नई जान फूंकी। नेताओं ने नारा दिया – ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’

23 अक्टूबर को आजाद हिन्द फौज के सेनापति की हैसियत से भारत की अस्थाई सरकार सिंगापुर में बनाई तथा देश को स्वतन्त्र करने के लिए रक्त की आखिरी बूंद बहा देने की शपथ ली। 1944 ई. में आजाद हिन्द फौज भारत की पूर्वी सीमा तक पहुँचने में सफल रही। 1944 ई. में कोहिमा में भारतीय झण्डा फहराया, परन्तु 1944 ई. में विश्व की राजनीति में जापान की स्थिति कमजोर हो गई, अतः आजाद हिन्द फौज भी बिखरने लगी।

2. चन्द्रशेखर आजाद – चन्द्रशेखर आजाद मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा गाँव के निवासी थे। वे 14 वर्ष की अवस्था में असहयोग आन्दोलन से जुड़े। गिरफ्तार होने पर अपना नाम आजाद बताया। काकोरी काण्ड, साण्डर्स को मारने तथा असेम्बली बम केस में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्त में इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस द्वारा घेरे जाने के कारण अपनी अन्तिम गोली से स्वयं शहीद हो गए।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) कुनैन नामक दवा बनाई जाती है –
(क) चिकिल वृक्ष से
(ख) सिनकोना वृक्ष से
(ग) नीम वृक्ष से
(घ) ताड़ वृक्ष से।
उत्तर:
(ख) सिनकोना वृक्ष से

(2) वाल पेराइजो बन्दरगाह है –
(क) चिली में
(ख) ब्राजील में
(ग) सुरीनाम में
(घ) पेरू में।
उत्तर:
(क) चिली में।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश ताँबे का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(2) दक्षिण अमेरिका में ………. देश सबसे अधिक केला उत्पादक देश है।
(3) संसार में सर्वाधिक गन्ना …….. देश में होता है।
(4) ………….. और ……….. दक्षिण अमेरिका के प्रमुख खाद्यान्न हैं।
(5) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश में हिन्दी बोली जाती है।
उत्तर:

  1. चिली
  2. इक्वेडोर
  3. ब्राजील
  4. गेहूँ, मक्का
  5. सुरीनाम।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) नकदी फसलें किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
खाद्यान्नों के अलावा ऐसी फसलें जिनके उत्पादन से अधिक नगद आय प्राप्त होती है, नकदी फसलें कहलाती हैं, । जैसे-कहवा, गन्ना, कोको और केला आदि।

(2) दक्षिण अमेरिका के चार प्रमुख मक्का उत्पादक देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ब्राजील, बोलिविया, इक्वेडोर और पराग्वे आदि दक्षिण अमेरिका के चार प्रमुख मक्का उत्पादक देश हैं।

(3) दक्षिण अमेरिका में कार्नोवा जाति के ताड़-वृक्ष का क्या उपयोग है ?
उत्तर:
ब्राजील में पैदा होने वाले कार्नोवा प्रजाति के ताड़ वृक्ष से मोम प्राप्त होता है, जिसका उपयोग जूता पॉलिश और मोमबत्ती बनाने में किया जाता है।

(4) दक्षिण अमेरिका में कौन-सी चार भाषाओं के बोलने वालों की संख्या अधिक है ?
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में पुर्तगाली, जर्मन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषाओं के बोलने वालों की संख्या अधिक है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) दक्षिण अमेरिका के मत्स्य उद्योग की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चारों ओर समुद्रतट होने से यहाँ मछलियों के विपुल भण्डार हैं। पश्चिम में प्रशान्त महासागर के तटों पर मछलियाँ भारी मात्रा में मिलती हैं। इतनी मछलियों की खपत यहाँ न होने से भारी मात्रा में इन्हें विदेशों को निर्यात किया जाता है। जिससे विदेशी मुद्रा मिलती है।

(2) दक्षिण अमेरिका की प्रमुख दो खाद्यान्न फसलों के उत्पादन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गेहूँ और मक्का दक्षिण अमेरिका के प्रमुख खाद्यान्न हैं। गेहूँ का उत्पादन शीतोष्ण जलवायु के क्षेत्रों में अधिक होता है। अर्जेन्टाइना और चिली प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश हैं। मक्का का उत्पादन उष्ण जलवायु और पर्याप्त वर्षा वाले भागों में होता है। ब्राजील और अर्जेन्टाइना मक्का के प्रमुख उत्पादक देश हैं। मूल रूप से मक्का दक्षिण अमेरिका की फसल है जो बाद में संसार के अनेक देशों में पहुँची।

(3) दक्षिण अमेरिका की जनसंख्या की क्या-क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर:
महाद्वीप की जनसंख्या 37 करोड़ 18 लाख से अधिक है। महाद्वीप की कुल जनसंख्या की लगभग आधी अर्थात् 18 करोड़ 61 लाख केवल ब्राजील में निवास करती है। महाद्वीप की जनसंख्या का औसत घनत्व 21 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। घनी आबादी वाले क्षेत्र समुद्रतटीय भागों में अधिक है। – महाद्वीप में अमेरिकन, इंडियन, अश्वेत और यूरोपीय प्रजातियों के लोग रहते हैं। इन प्रजातियों के मिश्रण से बनी प्रजातियों की संख्या भी अधिक है। इसमें इंडियन और यूरोपियन के मिश्रण से बनी ‘मेस्टीजो’ प्रजाति के लोगों की संख्या सबसे । अधिक है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) दक्षिण अमेरिका के वन और वनोद्योग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका का बहुत बड़ा भाग वनों से ढका है। अमेजन नदी की बेसिन में तथा कटिबन्धीय कठोर लकड़ी के वर्षा वन हैं। इन वनों में अनेक प्रकार की लकड़ियों के पेड़ पाये जाते हैं। ब्राजील में पैदा होने वाले कार्नोवा प्रजाति के ताड़ वृक्ष से मोम प्राप्त होता है, जिसका उपयोग जूता पॉलिश, फर्नीचर पॉलिश और मोमबत्ती बनाने में किया जाता है। सिनकोना वृक्ष की छाल से कुनैन नामक दवा तथा चिकिल वृक्ष से चुइंगम बनाई जाती है।

अमेजन नदी की घाटी रबड़ वृक्ष का मूल स्थान माना जाता है। यहाँ जंगली रबड़ के वृक्ष प्राकृतिक रूप से भारी मात्रा में पाये जाते हैं। मध्य चिली में भूमध्य सागरीय सदाबहार वनों में ओक, अखरोट, चेस्टनट, अंजीर के हल्की लकड़ी के वन हैं जिनकी लकड़ी फर्नीचर में काम आती है। दक्षिणी चिली के शीतोष्ण मिश्रित वनों की चीड़ और बीच की लकड़ी भी उपयोगी है।

(2) दक्षिण अमेरिका में पाये जाने वाले प्रमुख खनिजों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में विविध प्रकार के खनिजों के विशाल भण्डार हैं। कच्चे लोहे के भारी भण्डार ब्राजील में हैं तथा चिली, पेरू और वेनेजुएला में लोहा उत्पादन होता है। चिली संसार का सबसे बड़ा ताँबा उत्पादक एवं निर्यातक देश है। अर्जेन्टाइना, ब्राजील, इक्वेडोर, पेरू और वेनेजुएला में भी ताँबा मिलता है। ब्राजील संसार का चौथा बड़ा बॉक्साइट उत्पादक देश है। दक्षिण अमेरिका के महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन को निम्न प्रकार से सूचीबद्ध किया जा सकता है –

  • कोयला : अर्जेन्टाइना, ब्राजील, कोलम्बिया।
  • सोना : अर्जेन्टाइना, ब्राजील, चिली, कोलम्बिया
  • इक्वेडोर। चाँदी : पेरू संसार का चौथा बड़ा उत्पादक देश है, अर्जेन्टाइना, चिली, इक्वेडोर।
  • बॉक्साइट : ब्राजील, अर्जेन्टाइना, सुरीनाम, गया।
  • हीरा : गया, वेनेजुएला।
  • पेट्रोलियम : अर्जेन्टाइना, वैनेजुएला, चिली, ब्राजील, इक्वेडोर, पेरू।
  • टिन : बोलीविया, वैनेजुएला।
  • मैंगनीज : ब्राजील, वैनेजुएला (संसार का चौथा बड़ाउत्पादक देश)।

दक्षिण अमेरिका में उपर्युक्त खनिजों के अलावा सीसा, जस्ता, पन्ना, गन्धक, एन्टीमनी, यूरेनियम, प्लेटिनम आदि का भी उत्पादन होता है।

(3) दक्षिण अमेरिका में पैदा होने वाली नकदी फसलों का वर्णन उत्पादक देशों की सूची सहित कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप की प्रमुख नकदी फसलों में कहवा (कॉफी), गन्ना, कोको और केला है। इसके अलावा अन्य नकदी फसलों में कपास, तम्बाकू, रबड़, फल और आलू हैं। सर्वाधिक कहवा (कॉफी) उत्पादन के कारण ब्राजील को ‘कहवा का घर’ कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका में पैदा होने वाली नकदी फसलों और उनके प्रमुख उत्पादक देशों को निम्न प्रकार से सूचीबद्ध

  • कर सकते हैंकहवा : ब्राजील (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), कोलम्बिया (संसार का दूसरा बड़ा उत्पादक देश), इक्वेडोर, पेरू और सूरीनाम।
  • आलू : बोलीविया, इक्वेडोर, अर्जेन्टाइना, पराग्वे, पेरू।
  • रसीले फल : अर्जेन्टाइना, चिली, इक्वेडोर, पराग्वे, सूरीनाम, उरुग्वे।
  • केला : इक्बेडोर (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), बोलीविया, ब्राजील।
  • तम्बाकू : ब्राजील, पराग्वे, उरुग्वे।
  • कपास : ब्राजील, अर्जेन्टाइना, पराग्वे, पेरू। कोको ब्राजील, इक्वेडोर।
  • गन्ना : ब्राजील (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), इक्वेडोर, पेरू, सूरीनाम।
  • रबड़ : ब्राजील। सोयाबीन : अर्जेन्टाइना, ब्राजील।

(4) दक्षिण अमेरिका में यातायात एवं व्यापार का कम विकास होने के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप के बहुत बड़े भाग में उष्ण कटिबन्धीय घने वन और एण्डीज पर्वतमाला का विस्तार होने के कारण यहाँ रेल व सड़क मार्गों का विकास बहुत कम हुआ है। पठारी भागों और घास के मैदानों में ऐसी. ही स्थिति है। यातायात के स्थलीय साधनों के अभाव में बड़े उद्योगों का विकास भी कम हुआ है। ब्राजील जैसे बड़े और विकासशील देश में केवल दक्षिणी-पूर्वी भाग में ही सड़कों और रेलों का विकास हो सका है और इसी से वहाँ बड़े और बड़े उद्योगों का विकास भी हो सका है।

अर्जेन्टाइना में रेलमार्गों की सबसे अधिक लम्बाई है। ब्यूनस आयर्स (अर्जेन्टाइना) से वालपराइजो (चिली) जाने वाला ट्रांस एण्डियन रेलमार्ग संसार के बहुत ऊँचाई से गुजरने वाले रेलमार्गों में से एक है। महाद्वीप के अन्य देशों में भी यातायात का विकास कम है। महाद्वीप की समुद्री तट रेखा बहुत लम्बी होने के कारण जलमार्ग व्यापार का महत्वपूर्ण साधन है। यातायात के साधनों के अभाव में यहाँ व्यापार का विकास भी बहुत कम हुआ है।

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
दक्षिण अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
1. गेहूँ और मक्का उत्पादक क्षेत्र।
2. पशुपालन के मैदानी भाग।
3. ब्रासीलिया, सेंटियागो, लीमा, क्योटो नगर।
4. ट्रांस एण्डियन रेलमार्ग।
5. कहवा, केला और गन्ना उत्पादक क्षेत्र।
6. ताँबा, बॉक्साइट, मैंगनीज उत्पादक क्षेत्र।
7. ब्यूनस आयर्स, वालपराइजो, साल्वाडोर, रियोडीजेनरो, मोंटेवीडियो बन्दरगाह।
उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3

प्रश्न 1.
क्रय-विक्रय के निम्न सौदों में हानि या लाभ ज्ञात कीजिए। प्रत्येक दशा में प्रतिशत हानि या प्रतिशत लाभ भी ज्ञात कीजिए।
(a) बगीचे में काम आने वाली कैंची ₹ 250 में खरीदी तथा ₹ 325 में बेची गई।
(b) एक रेफ्रिजरेटर ₹ 12,000 में खरीदा गया और ₹13500 में बेचा गया।
(c) एक अलमारी ₹ 2500 में खरीदी गई और ₹ 3000 में बेची गई।
(d) एक स्कर्ट ₹250 में खरीदकर ₹150 में बेची गई।
हल:
(a) कैंची का क्रय मूल्य = ₹250,
विक्रय मूल्य = ₹325
∴ विक्रय > क्रय मूल्य
∴ लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
= ₹325 – ₹250 = ₹ 75
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 1

(b) क्रय मूल्य = ₹ 12000
विक्रय मूल्य = ₹ 13500
∴ विक्रय मूल्य > क्रय मूल्य
∴ लाभ = विक्रय मूल्य-क्रय मूल्य
= ₹ 13,500 – ₹12,000
= ₹ 1,500
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 2

(c) क्रय मूल्य = ₹ 2500, विक्रय मूल्य = ₹ 3000
∴ विक्रय मूल्य > क्रय मूल्य
∴ लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
= ₹3000 – ₹2500
= ₹500
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 3

(d) क्रय मूल्य = ₹250, विक्रय मूल्य = ₹ 150
∴ विक्रय मूल्य < क्रय मूल्य
∴ हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य
= ₹250 – ₹150
= ₹ 100
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 4

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिए गए प्रत्येक अनुपात के दोनों पदों को प्रतिशत में बदलिए:
(a) 3:1
(b) 2:3:5
(c) 1:4
(d) 1:2:5
हल:
(a) अनुपात = 3:1, कुल भाग = 3 + 1 = 4
अतः पहले भाग का प्रतिशत = \(\frac { 3 }{ 4 } \) × 100% = 75%
दूसरे भाग का प्रतिशत = \(\frac { 1 }{ 4 } \) × 100% = 25%

(b) अनुपात = 2:3:5, कुल भाग = 2 + 3 + 5 = 10
अत: पहले भाग का प्रतिशत = \(\frac { 2 }{ 10 } \) × 100% = 20%
दूसरे भाग का प्रतिशत = \(\frac { 3 }{ 10 } \) × 100% = 30%
तीसरे भाग का प्रतिशत = \(\frac { 5 }{ 10 } \) × 100% = 50%

(c) अनुपात = 1:4, कुल भाग = 1 + 4 = 5
अत: पहले भाग का प्रतिशत = \(\frac { 1 }{ 5 } \) × 100% = 20%
दूसरे भाग का प्रतिशत = \(\frac { 4 }{ 5 } \) × 100% = 80%

(d) अनुपात = 1:2:5, कुल भाग = 1 + 2 + 5 = 8
अतः पहले भाग का प्रतिशत = \(\frac { 1 }{ 8 } \) × 100% = 12.5%
दूसरे भाग का प्रतिशत = \(\frac { 2 }{ 8 } \) × 100% = 25%
तीसरे भाग का प्रतिशत = \(\frac { 5 }{ 8 } \) × 100% – 62.5%

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
एक नगर की जनसंख्या 25,000 से घटकर 24,500 रह गई। घटने का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल:
नगर की जनसंख्या = 25,000
घटी हुई जनसंख्या = 24,500
जनसंख्या में कमी = 25,000 – 24,500 = 500
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 5

प्रश्न 4.
अरुण ने एक कार ₹3,50,000 में खरीदी। अगले वर्ष उसका मूल्य बढ़कर ₹3,70,000 हो गया। कार के मूल्य की प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
हल:
कार का क्रय मूल्य = ₹3,50,000
कार का बढ़ा हुआ मूल्य = ₹ 3,70,000
कार के मूल्य में वृद्धि = ₹3,70,000 – ₹3,50,000
= ₹20,000
कार के मूल्य में प्रतिशत वृद्धि
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 6

प्रश्न 5.
मैंने एक टी.वी. ₹ 10,000 में खरीदकर 20 प्रतिशत लाभ पर बेच दिया। मुझे बेचने पर कितना धन प्राप्त हुआ ?
हल:
टी.वी. का क्रय मूल्य = ₹10,000,
लाभ प्रतिशत = 20%
लाभ = ₹ 10000 का 20%
= \(\frac { 20 }{ 100 } \) × 10,000 = ₹2,000
अब, विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य + लाभ
= ₹10,000 + ₹2,000
= ₹ 12,000

प्रश्न 6.
जूही एक वाशिंग मशीन ₹ 13,500 में बेचने पर 20 प्रतिशत की हानि उठाती है। उसने वह मशीन कितने में खरीदी थी?
हल:
वाशिंग मशीन का विक्रय मूल्य = ₹13,500
हानि = 20%, क्रय मूल्य = ?
अब, माना कि क्रय मूल्य = ₹x
हानि = ₹x का 20%
= \(\frac { 20 }{ 100 } \) × x% = \(\frac { x }{ 5 } \)%
क्रय मूल्य – हानि = विक्रय मूल्य
₹ x – \(\frac { x }{ 5 } \) = ₹ 13,500
₹ \(\frac { 4 }{ 5 } \) x = ₹ 13,500
∴ क्रय मूल्य x = \(\frac{13,500 \times 5}{4}\)
= ₹ 16,875

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
(1) चाक पाउडर में कैल्शियम, कार्बन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 10:3:12 होता है। इसमें कार्बन की प्रतिशत मात्रा ज्ञात कीजिए।
(ii) पाक की एक छड़ी में यदि कार्बन की मात्रा 3 gm है, तब उसका कुल भार कितना होगा?
हल:
(i) चाक पाउडर में कैल्शियम, कार्बन तथा ऑक्सीजन : का अनुपात = 10:3:12
अनुपात का योग = 10 + 3 + 12 = 25
चाक पाउडर में कार्बन का % = \(\frac { 3 }{ 25 } \) × 100%
= 12%
(ii) माना कि चाक की छड़ी का भार = x ग्राम
अब, x का 12% = \(\frac { 12 }{ 100 } \) × x
∴ \(\frac { 12 }{ 100 } \) x = 3 gm
या x = \(\frac{3 \times 100}{12}\) = 25gm
अत: चाक की छड़ी का भार = 25 gm

प्रश्न 8.
अमीना एक पुस्तक ₹275 में खरीदकर उसे 15 प्रतिशत हानि पर बेचती है। पुस्तक का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
हल:
पुस्तक का क्रय मूल्य = ₹275, हानि = 15%
∴ हानि = ₹275 × \(\frac { 15 }{ 100 } \)
= ₹ \(\frac { 165 }{ 4 } \) = ₹ 41.25
अब, विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य – हानि
= ₹ 275 – ₹41.25
= ₹ 233.75

प्रश्न 9.
प्रत्येक दशा में 3 वर्ष बाद कितना मिश्रधन देय होगा?
(a) मूलधन = ₹ 1,200, दर = 12%, वार्षिक
(b) मूलधन = ₹ 7,500, दर = 5% वार्षिक
हल:
(a) मूलधन (P) = ₹ 1,200, दर (R) = 12%, समय (T) = 3 वर्ष
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 7
अब, मिश्रधन = मूलधन + ब्याज
= ₹ 1,200 + ₹432 = ₹ 1,632

(b) मूलधन (P) = ₹ 7,500, दर (R) = 5%, समय (T) = 3 वर्ष
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 8
अब, मिश्रधन = मूलधन + ब्याज
= ₹ 7,500 + ₹ 1,125
= ₹ 8,625

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
₹ 56,000 पर, 2 वर्ष पश्चात् किस दर से ₹ 280 साधारण ब्याज देय होगा ?
हल:
मूलधन (P) = ₹ 56000, समय (T) = 2 वर्ष, साधारण ब्याज = ₹ 280
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 9

प्रश्न 11.
मीना ने 9 प्रतिशत वार्षिक दर से, 1 वर्ष पश्चात् ₹ 45 ब्याज के रूप में दिए। उसने कितना धन उधार लिया था ?
हल:
दर (R) = 9% वार्षिक, समय (T) = 1 वर्ष, साधारण ब्याज = ₹45
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.3 image 10
अतः मीना ने ₹ 500 उधार लिए थे।

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 18 पुरुषोत्तमः

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Durva Chapter 18 पुरुषोत्तमः (पद्यम्)

MP Board Class 9th Sanskrit Chapter 18 पाठ्य पुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
एकपदेन उत्तरं लिखत (एक शब्द में उत्तर लिखो)
(क) नियतात्माः महावीर्यः कः? (मन को वश में रखने वाला कौन है?)
उत्तर:
प्रभवो रामः। (प्रभु राम)

(ख) रामः किमर्थं वनं गतः? (राम किसलिए वन को गए?)
उत्तर:
पितुर्वचननिर्देशात्। (पिता के वचनों का पालन करने के लिए।)

(ग) सुग्रीववचनात् रामः कं हतवान्? (सुग्रीव के वचन से राम ने किसका वध किया?)
उत्तर:
बालिन। (बालि का)

MP Board Solutions

(घ) महाकपिः कां दग्धवान्? (हनुमान ने किसे जलाया?)
उत्तर:
लङ्कां। (लंका को)

(ङ) सीता दृष्टा इति कः रामं न्यवेदयत? (सीता को देखकर किसने राम को सम्पूर्ण कथा सुनायी?)
उत्तर:
महाकपि हनुमानः (महावीर हनुमान ने)

प्रश्न 2.
एकवाक्येन उत्तरं लिखत (एक वाक्य में उत्तर लिखो)
(क) सीता लक्ष्मणश्च केन सह वनम् अगच्छताम्? (सीता और लक्ष्मण के साथ कौन वन को गए?)
उत्तर:
सीता लक्ष्मणश्च रामेण सह वनम् अगच्छताम्। (सीता और लक्ष्मण के साथ राम वन को गए।)

(ख) रामः कस्मिन् वंशे उत्पन्नः अभूत? (राम किस वंश में उत्पन्न हुए?)
उत्तर:
राम इक्ष्वाकुवंशे उत्पन्नः अभूत्। (राम इक्ष्वाकुवंश में उत्पन्न हुए।)

(ग) केन दशरथस्य मरणमभवत्? (किसके कारण दशरथ की मृत्यु हुई?)
उत्तर:
पुत्र शोकात् दशरथस्य मरणमभवत्।। (पुत्र शोक के कारण दशरथ की मृत्यु हुई।)

(घ) मायावी रावणः सीतां कथं जहार? (मायावी रावण ने सीता का कैसे हरण किया?)
उत्तर:
मायावी रावणः सीतां नृपात्मजौ दूरम् अपवाह्य रामस्य भार्यां जहार। (मायावी रावण ने सीता को राजकुमारों (राम-लक्ष्मण) को दूर भेजकर)

(ङ) श्रीराम बालिनः राज्ये कं प्रत्यपादयत्? (श्रीराम ने बालि का राज्य किसको प्रदान किया?)
उत्तर:
श्रीराम बालिनः राज्ये सुग्रीवमेव प्रत्यपादयत्। (श्रीराम ने बालि का राज्य सुग्रीव को प्रदान किया।)

प्रश्न 3.
अधोलिखितप्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत
(क) रामस्य विशिष्टगुणाः के? (राम के विशिष्ट गुण कौन-कौन से हैं?)
उत्तर:
रामस्य विशिष्टगुणाः महावीर्यं द्युतिमान् धृतिमान् श्च आसीत्। (राम के विशिष्ट गुण महान बलशाली, वीर और कांति युक्त थे।)

MP Board Solutions

(ख) रामस्य वनगमनसमये के दूरम् अनुगतः? (राम के वनगमन के समय कौन दूर तक अनुगमन किया?)
उत्तर:
रामस्य वनगपन समये पित्रा दशरथेन पौरेः च दूरम् अनुगतः। (राम के वनगमन के समय पिता दशरथ और ग्रामवासी दूर तक अनुगमन किए।)

(ग) वने रामः शूर्पणखावाक्यादुधुक्तान् कान्-निजधान? (वन में राम शूर्पणखा द्वारा उत्तेजित किए गए किन-किन राक्षसों को मारा?)
उत्तर:
वने रामः शूर्पणखावाक्यादुधुक्तान् सर्वराक्षसान् खरं, त्रिशिरसं, दूषणं च निजधान। (वन में राम ने शूर्पणखा द्वारा उत्तेजित किए गए राक्षसों खर, त्रिशला, और दूषण आदि को मारा।)

(घ) हनुमान कं प्रियम् आख्यातुम आयात्! (हनुमान किसको प्रिय कथा सुनाने आये?)
उत्तर:
हनुमान रामं प्रियम् आख्यातुम् आधात्। (हनुमान राम को प्रिय कथा सुनाने आये।)

(ङ) रावणस्य वधानन्तरं रामः किं कृतवान्? (रावण का वध करके राम ने क्या किया?)
उत्तर:
रावणस्य वधानन्तरं रामं नदीग्रामे जटां हित्वा भ्रातृभिः सहितः सीताम् अनुप्राप्य राजं पुनः आप्तवान्। (रावण के वध के अनन्तर राम नंदी ग्राम में जटाओं को कटवाकर भाइयों सहित सीता के साथ राज्यभार पुनः प्राप्त किया।)

प्रश्न 4.
युग्ममेलनं कुरुत-
MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 18 पुरुषोत्तम img-1

प्रश्न 5.
शुद्धवाक्यानां समक्षम् “आम्” अशुद्धवाक्यानां समक्षं ‘न’ इति लिखत-
यथा-
श्रीरामः धैर्येण हिमवान इवं अस्ति।। – आम्
आम् सुग्रीवेण सह रामः मित्रतां न कृतवान् – न
(क) कैकेय्याः प्रियकारणात् रामः वनं गतः।
(ख) सुमित्रानन्दवर्धनः लक्ष्मणः वनं न गतः।
(ग) रामः चतुर्दशसह राक्षसान् हतवान्।
(घ) सुग्रीवः बालिनं हतवान्।
(ङ) रामः रावणं न हतवान।
उत्तर:
(क) आम्
(ख) न
(ग) आम्
(घ) न
(ङ) न

प्रश्न 6.
उचितैः शब्दैः रिक्तस्थानानि पूरयत
(क) रामः समुद्रइव गाम्भीर्ये अस्ति।
(ख) वनं गत्वा रामः राक्षसान् निजधान।
(ग) सुग्रीवेण पम्पातीरे सह रामस्य मित्रता सम्पन्नता।
(छ) लङ्का गत्वा रामः रावणं हतवान्।
(ङ) रामः नन्दिग्रामे जटां त्यक्तवान्।

प्रश्न 7.
अधोलिखितवाक्यानि भूतकाले परिवर्तयत
(क) राक्षसान् मारणाय रामः वनं गच्छति।
उत्तर:
राक्षसान मारणाय रामः वनं आगच्छत्।।

(ख) समेण सह सीता लक्ष्मणश्च वनं गच्छतः।
उत्तर:
रामेण सह सीता लक्ष्मणश्च वनं गतवन्तौ।

(ग) रामः सुग्रीवेण सह मैत्री करोति।”
उत्तर:
रामः सुग्रीवेण सह मैत्री अकरोत्।

(ध) वाल्मीकिः रामचरित लिखति।
उत्तर:
वाल्मीकिः रामचरितं अलिखत्।

(ङ) श्रीरामः विभीषणाय लङ्काराज्यं ददाति।
उत्तर:
श्रीरामः विभीषणाय लङ्काराज्यं अद्दात्/दत्ता।

प्रश्न 8.
उदाहरणानुसारं शब्दानां मूलशब्दं विभक्तिं वचनं च लिखत-
MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 18 पुरुषोत्तम img-2

प्रश्न 9.
अधोलिखित शब्दानां समानार्थशब्दान् लिखत
उदाहरणं यथा- सुतः – पुत्रः
रामः – सीतापतिः।
हनमुान् – अंजनि पुत्रः।
शशी – मयङ्क
राजा – नृपः
समुद्रः – रत्नाकरः
वनम् – अरण्यम्।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित अव्ययानि प्रयुज्य वाक्यनिमाणं कुरुत-
इव – रामस्य गम्भीरता समुद्रः इव अस्ति।
च – कौशल्यानन्द स्य गंभीरता समुद्रः इव च धैर्येण हिमवान् इव आसीत्।
तत: – ततः रामः परिवार सहितेन वनं जगाम।
अपि – अहं अपि नगरं गमिष्यामि।
एव – गीता एव मधुरं गीतं गायति।

प्रश्न 11.
निम्नलिखितेषु प्रत्ययं च पृथक् कुरुत-
दृष्ट्वा – दृशृ + क्त्वा
कृत्वा – कृ + क्त्वा
श्रुत्वा – श्रु + क्त्वा
हत्वा – हनू + क्त्वा
दग्ध्वा – दग्ध् + क्त्वा।

पुरुषोत्तमः पाठ-सन्दर्भ/प्रतिपाद्य

वाल्मीकि (चित रामायण विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य है। उसमें से उद्धृत कुछ गीत काव्य के महानायक राम के चरित्र को व्यक्त करते हैं।

पुरुषोत्तमः पाठ का हिन्दी अर्थ

1. इक्वाकुवंशप्रभवो रामो नाम जनैः श्रुतः।
नियतात्मा महावीर्यो द्युतिमान् धृतिमान् वशी॥

शब्दार्थः :
इक्ष्वाकुवंश प्रभवो-इक्ष्वाकु-family; श्रुतः-सुना गया-listen; नियतात्मा-मन को वश में रखने वाले -controller of mind /who under the mind; द्युतिमान-कान्तिमान्-fame full.

हिन्दी अर्थः :
इक्ष्वाकु वंश में उत्पन्न, अपने मन को वश में रखने वाले महावीर, कान्तिमान, धैर्यवान, इन्द्रियजयी राम का नाम सभी लोगों न सुना है।

2. स च सर्वगुणोपेतः कौसल्यानन्दवर्धनः
समुद्र इव गाम्भीर्ये धैर्येण हिमवानिव ॥

शब्दार्थः :
कौसल्यानन्दवर्धनः-कौसल्या के आनन्द को बढ़ाने वाला-who incresing of Kaushalya’s enjoyment; इव-के समान-like you.

हिन्दी अर्थः :
वे कौसल्या के आनन्द को बढ़ाने वाले सर्वगुण संपन्न, समुद्र के समान गम्भीर, हिमालय के समान धैर्यवान हैं।

MP Board Solutions

3. स जैगाम वनं वीरः प्रतिज्ञामनुपालयन्।
पितुर्वचननिर्देशात् कैकेय्याः प्रियकारणात् ॥

शब्दार्थः :
पितुर्वचननिर्देशात्-पिता के वचनों के निर्देश से-orders of father’s sentence. कैकेयाप्रियकारणात्-कैकेयी को प्रिय लगने के कारण-reason of loving Kaikeyi.

हिन्दी अर्थ :
वे कैकेयी के अभीष्ट सिद्धि एवं पिता की प्रतिज्ञा के पालनार्थ उनकी आज्ञा से वन गए।

4. तं व्रजन्तं प्रियो भ्राता लक्ष्मणेऽनुजगाम ह।
स्नेहाद् विनयसम्पन्नः सुमित्रानन्दवर्धनः॥

शब्दार्थ :
भ्राता-भाई-Brother; विनयसम्पन्नः-विनय से युक्त-Full of respect; सुमित्रानन्दवर्धनः-सुमित्रा के आनन्द को बढ़ाने वाला-for Sumitra and Anand; अनुजगाम-अनुसरण किया-followed.

हिन्दी अर्थ :
उनको जाते देख उनके प्रिय भाई स्नेह व विनय से संपन्न, सुमित्रा के आनन्द को बढ़ाने वाले लक्ष्मण ने भी उनका अनुसरण किया।

5. सीताप्यनुगता रामं शशिनं रोहिणी यथा।
पौरैरनुगतो दूरं पित्रा दशरथेन च॥

शब्दार्थः :
पौरैः-ग्रामवासी-villagers; अनुगतः-अनुकरण-follower; शशिं-चन्द्रमा-Moon.

हिन्दी अर्थ :
वन जाते समय पिता दशरथ एवं नगरवासियों द्वारा उनका बहुत दूर तक अनुगमन किया। सीता भी चन्द्रमा-रोहिणी के समान उनका अनुगमन किया अर्थात् उनके साथ वन को गईं।

6. चित्रकूटं गते रामे पुत्रशोकातुरस्तदा।
राजा दशरथः स्वर्गे जगाम विलपन् सुतम्॥

शब्दार्थः :
गते-गए हुए-went; जगाम्-गया-went. विलाप-रोना-weep.

हिन्दी अर्थ :
राम के चित्रकूट चले जाने पर पुत्र शोक से विह्वल महाराज दशरथ विलाप करते हुए स्वर्गारोहण किया।

7. ततः शूर्पणखावाक्यादुधुक्तान् सर्वराक्षसान्।
खरं त्रिशिरसं चैव दूषणं चैव राक्षसम्
निजघान रणे रामस्तेषां चैव पदानुगान्॥

शब्दार्थः :
ततः-तब-then; चैव-और भी-and also; विजधान्-विजय को-to receive Victory.

हिन्दी अर्थः :
इसके बाद (रावण की बहन) शूर्पणखा द्वारा उत्तेजित किए जाने वाले सभी राक्षस गण-खर, दूषण, त्रिसिरा और उनके सहयोगी सभी राम द्वारा युद्ध में मारे गए।

MP Board Solutions

8. वने तस्मिन् निवसता जनस्थाननिवासिनाम्।
रक्षसां निहतान्यासन् सहस्त्राणि चतुर्दश।
ततो ज्ञातिवधं श्रुत्वा रावणः क्रोधमूर्छितः॥

शब्दार्थः :
तस्मिन्-उस-His; जनस्थानं-लोक स्थान-public place; सहस्राणि-हजारों-thousands; ततो-तब-then; श्रुत्वा-सुनकर-to listen.

हिन्दी अर्थः :
वन में रहते हुए जनस्थान के निवासियों की रक्षार्थ चौदह हजार राक्षस राम के द्वारा मारे गए। यह जानकर कि (जनस्थान में खर-दूषण आदि सारे राक्षस मारे गए) रावण क्रोधान्ध हो गया।

9. तेन मायाविना दूरमपवाह्य नृपात्मजौ।
जहार भार्यां रामस्य गृधं हत्वा जटायुषम्॥

शब्दार्थः :
तेन-उससे-his,him;जहार-अपहरण-kiddnap; गृधं-गिद्ध (जटायु)-A big bird; हत्वा-मारकर-after kill.

हिन्दी अर्थः :
तब रावण ने (अपने मामा) मायावी मारीच राजपुत्रों (राम-लक्ष्मण) को दूर ले जाकर राम की भार्या सीता का अपहरण कर लिया और जटायु नामक गिद्ध को मार दिया।

10. पम्पातीरे हनुमता सङ्गतो वानरेण ह।
हनुमद्वैचनाच्चैव सुग्रीवेण समागतः॥

शब्दार्थः :
पम्पा तीरे-पम्पा नामक सरोवर के किनारे-Near by the Pumpa; सङ्गतो-मित्रता–friendship; वानरेण-वानर के द्वारा-By monkey; सुग्रीवेण-सुग्रीव के ART-By Sugreev.

हिन्दी अर्थ :
उसके बाद पम्पासर के तट पर हनुमान नामक वानर के साथ मित्रता हुई। हनुमान के कहने पर सुग्रीव से उनकी मित्रता हुई।

11. ततः सुग्रीववचनाद्धत्वा वालिनमाहवे।
सुग्रीवमेव तद्राज्ये राघवः प्रत्यपादयत्॥

शब्दार्थः :
ततः-तब-then; सुग्रीववचनात्-सुग्रीव के वचन से;प्रत्ययादयत्-बैठा दिया-to sat.

हिन्दी अर्थ :
फिर सुग्रीव के कहने पर (राम ने) बाली का वध कर सुग्रीव को उस राज्य (किष्किंधा) का राजा नियुक्त किया।

12. ततो दग्ध्वा पुरीं लङ्कामृते सीतां च मैथिलीम्।
रामाय प्रियमाख्यातुं पुनरायात्महाकपिः॥

शब्दार्थः :
दग्ध्वा-जलाकर-to burn; मैथिलीम-सीता को-to Sita; प्रियमाख्यातुं-शुभ समाचार-Good news.

हिन्दी अर्थ :
उसके बाद हनुमान ने समुद्र को लांघकर, लंकापुरी को भस्मसात कर मैथिली सीता का समाचार राम को सुनाया।

MP Board Solutions

13. सोभिगम्य महात्मानं कृत्वा रामं प्रदक्षिणम्।
न्यवेदयदमेयात्मा दृष्टा सीतेति तत्त्वतः॥

शब्दार्थ :
सोभिगम्य-बहुत अधिक-Highly; महात्मानं-महात्मा को-to saint; कृत्वा-करके-doing.

हिन्दी अर्थ :
अपरिमित, अतुलित बलशाली हनुमान ने आकर भगवान राम की प्रदक्षिणा करके माँ सीता का समाचार उन्हें सुनाया और कहा–हमने माँ सीता को देखा है।

14. तेन गत्वा पुरीं लङ्कां हत्वा रावणमाहवे।
रातः सीतामनुप्राप्य परां व्रीडामुपागमत्।।

शब्दार्थः :
तेन-उससे-his, her; गत्वा-जाकर-going; परां-बहुत अधिक-very much.

हिन्दी अर्थ :
तब राम ने समुद्र में सेतु का निर्माण कर लंका पुरी में जाकर रावण को युद्ध में मार कर सीता को प्राप्त कर लज्जित हुए।

15. नन्दिग्रामे जटां हित्वा भ्रातृभिः सहितोऽनघः।
रामः सीतामनुप्राप्य राज्यं पुनरवाप्तवान्॥

शब्दार्थः :
नन्दिग्रामे-नंदिग्राम में-In Nandigram; भ्रातृभिः-भाईयों के साथ-with brothers; पुनःप्राप्तवान्-पुनः प्राप्त किया-re-received.

हिन्दी अर्थः :
पुनः पाप रहित राम ने नन्दिग्राम में आकर अपनी बढ़ी हुई जटाओं को कटवा कर अपने साथ सीता को प्राप्त कर पुनः राज्याभिषिक्त हुए।

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर से दक्षिण के बीच विस्तार कितने किलोमीटर है ?
(क) 6406 किमी
(ख) 6640 किमी
(ग) 4066 किमी
(घ) 6064 किमी।
उत्तर:
(ख) 6640 किमी

(2) दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली सबसे हल्की लकड़ी का नाम है –
(क) वाल्सा
(ख) हीविया
(ग) सिनकोना
(घ) हाईवुड
उत्तर:
(क) वाल्सा।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) दक्षिण अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का …………. बड़ा महाद्वीप है।
(2) दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग …………….. कटिबन्ध में है।
(3) ………….. संसार की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।
(4) एण्डीज पर्वत का सबसे ऊँचा शिखर ………….. है।
(5) दक्षिण अमेरिका के उत्तर में …………… सागर है।
उत्तर:

  1. चौथा
  2. उष्ण
  3. अमेजन
  4. अकांकागुआ
  5. कैरिबियन।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) वलित पर्वत किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों द्वारा विपरीत दिशाओं के दबाव से निर्मित पर्वत ‘वलित पर्वत’ कहलाते हैं।

(2) जल विभाजक से क्या आशय है ?
उत्तर:
पृथ्वी का ऐसा ऊँचा पर्वतीय या पठारी भाग जिसकी नदियों का जल दो विपरीत दिशाओं में बहकर जाता है वह जल विभाजक कहलाता है।

(3) ग्रान चाको किसे कहते हैं ?
उत्तर:
उत्तरी अर्जेन्टाइना तथा पश्चिमी पराग्वे के निचले भागों में ग्रीष्म ऋतु होने के कारण घने वन और घास के मैदान हैं। इन्हें ‘ग्रान चाको’ कहा जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) दक्षिण अमेरिका का अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका 12 डिग्री उत्तर अक्षांश से 55 डिग्री दक्षिण अक्षांश तथा 35 डिग्री पश्चिमी देशान्तर से 81 डिग्री पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है।

(2) अमेजन बेसिन में पाये जाने वाले प्रमुख वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन में रबड़, हाईवुड, हीविया, कैस्टीलोआ, सिनकोना, रोजवुड, ताड़ आदि वृक्ष प्रमुख रूप से पाये जाते हैं।

(3) लाप्लाटा’ बेसिन की नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
‘लाप्लाटा बेसिन’ में पराना, पराग्वे तथा उरुग्वे नदियाँ प्रमुख हैं।

(4) पैटेगोनिया मरुस्थल बनने के कारण लिखिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वत के पश्चिमी भाग में पछआ पवनों द्वारा पर्याप्त वर्षा होती है। परन्तु जब ये पवनें पर्वत पार कर पूर्वी भाग में उतरती हैं तो शुष्क हो जाती हैं, जिससे वर्षा नहीं हो पाती। सम्पूर्ण क्षेत्र अर्थात् पैटेगोनिया का पठार वृष्टि छाया प्रदेश में आ जाता है और इस प्रकार पैटेगोनिया के मरुस्थल का निर्माण होता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में स्थित है। इसलिए इस महाद्वीप की जलवायु सामान्यतया गर्म है। यहाँ सालभर तापमान ऊँचा रहता है। अमेजन नदी की घाटी विषुवत रेखा के निकट होने से इस भाग की जलवायु विषुवतीय है। यहाँ साल भर संवाहनिक वर्षा होने से यहाँ की जलवायु उष्ण एवं आर्द्र है।

यहाँ अधिकांश भागों में 100 से 200 सेमी वर्षा होती है, कुछ भागों में 200 सेमी से भी अधिक वर्षा होती है। महाद्वीप के मध्यवर्ती भाग, दक्षिणी ब्राजील, पराग्वे तथा उत्तरी अर्जेन्टाइना के निम्न भूमि प्रदेशों में ग्रीष्म ऋतु में 50 से 100 सेमी के लगभग वर्षा होती है और शीत ऋतु शुष्क रहती है। दक्षिणी पेरू तथा उत्तरी चिली में अटाकामा मरुस्थल की जलवायु गर्म और शुष्क है। यहाँ वर्षा नाममात्र की कई वर्षों से कभी-कभार ही होती है।

(2) एण्डीज पर्वतमाला की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वतों में अनेक ऊँचे-ऊँचे शिखर हैं। ये विषुवत् रेखीय गर्म जलवायु में स्थित होते हुए भी अधिक ऊँचाई के कारण सालभर बर्फ से ढके रहते हैं। एण्डीज का सबसे ऊँचा शिखर अकांकागुआ है, जो समुद्री तल से 6,960 मीटर ऊँचा है। एण्डीज पर्वतमाला पर अनेक सक्रिय, प्रसुप्त और मृत ज्वालामुखी हैं। इस पर्वतमाला पर प्रायः ज्वालामुखियों के विस्फोट और भूकम्प होते ही रहते हैं। एण्डीज पर्वत से अमेजन, ओरिनीको, पिल्कोमायो, कोलोरेडो आदि नदियाँ निकलती हैं।

(3) दक्षिण अमेरिका की वनस्पति और जीव-जन्तुओं पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
वनों एवं जीव-जन्तुओं को विविधता की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका बहुत समृद्ध महाद्वीप है। यहाँ अमेजन बेसिन में संसार का सबसे बड़ा वर्षा वन है। इन वनों में लगभग 44,000 प्रजाति के पेड़-पौधे मिलते हैं। इस वन क्षेत्र की नदियों में 2,500 प्रकार की मछलियाँ और वनों में 1500 प्रजाति के पक्षी मिलते हैं। गैलेपेगास नामक कछुआ समुद्र किनारे मिलता है जो 272 किग्रा वजन तक का होता है। यहाँ के मकड़ा बन्दर और गिलहरी बन्दर विशेष किस्म के होते हैं। ऐनाकोंडा नामक अजगर 10 मीटर तक लम्बा होता है।

दलदली हिरण, दरियाई घोड़े, चिम्पैंजी और मगरमच्छ यहाँ के विशेष जानवर हैं। अमेजन के दक्षिण में कम वर्षा के कारण सवाना प्रकार के लम्बी घास के मैदान हैं। उत्तरी अर्जेन्टाइना तथा पश्चिमी पराग्वे के निचले भागों में ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होने के कारण घने वन और घास के मैदान हैं। यहाँ का चींटियाँ खाने वाला विचित्र प्राणी ‘ऐंट ईटर’ प्रसिद्ध है। यहाँ प्यूमा और जैगुआर जैसे खतरनाक जानवर भी मिलते हैं। यहाँ कौंडोर नामक संसार का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी भी पाया जाता है।

(4) दक्षिण अमेरिका को किन-किन भौतिक विभागों में बाँटा गया है ? किसी एक का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
धरातलीय बनावट के आधार पर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप को चार भौतिक भागों में बाँटा जा सकता है –

  1. पश्चिमी तटीय पट्टी
  2. पश्चिमी पर्वतमाला
  3. मध्यवर्ती मैदान
  4. पूर्वी उच्च भूमि।

(1) पश्चिमी तटीय पट्टी-महाद्वीप के पश्चिमी भाग में प्रशान्त महासागर के तटीय भाग और एण्डीज पर्वत माला के मध्य में मैदानी भूमि एक संकरी पट्टी के रूप में उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। इस तटीय मैदान के मध्य में आटाकामा नामक मरुस्थल है जो संसार का सबसे शुष्क, गर्म मरुस्थल है। इस तटीय मैदान की चौड़ाई सब जगह एकसमान नहीं है।

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
दक्षिण अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

  1. एण्डीज पर्वतमाला, कोटापैक्सी।
  2. ओरीनोको, पराग्वे तथा अमेजन नदियाँ।
  3. ब्राजील, गुयाना तथा बोलीविया के पठार।
  4. सेल्वास, पंपास, लानोस घास के मैदान।
  5. हार्न अंतरीप व सान डियेगो अंतरीप।
  6. कैरेबियन सागर, पनामा नहर।
  7. टीटीकाका झील, एंजिल जलप्रपात, अटाकामा व पैटेगोनिया मरुस्थल।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Chapter 5 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 73-74

सूचनाओं की खोज में –

प्रश्न 1.
क्या आपको उन विभिन्न प्रकारों के आलेखों के बारे में कुछ याद है जो हमने पिछली कक्षाओं में पढ़े थे?
उत्तर:
हाँ, याद है।

प्रश्न 2.
एक चित्रालेख (pictograph): संकेतों का प्रयोग करते हुए, आँकड़ों का चित्रीय निरूपण:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-1

  1. जुलाई के महीने में कितनी कारों का उत्पादन हुआ?
  2. किस महीने में कारों का अधिकतम उत्पादन हुआ?

उत्तर:
चित्रालेख से स्पष्ट है कि –

  1. जुलाई के महीने में 250 कारों का उत्पादन हुआ।
  2. कारों का अधिकतम उत्पादन सितम्बर माह में हुआ (400 कारें)

प्रश्न 2.
एक दण्ड आलेख (bar graph): एक समान चौड़ाई के दण्डों का प्रयोग करते हुए, सूचना प्रदर्शन, जिसमें दण्डों की लम्बाइयाँ (ऊँचाइयाँ) क्रमशः उनके मानों के समानुपातिक होती हैं।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-2

  1. इस दण्ड आलेख द्वारा क्या सूचना दी गई है?
  2. किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या में अधिकतम वृद्धि हुई?
  3. किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है?
  4. बताइए कि यह सत्य है या असत्य : “2005 – 06 में विद्यार्थियों की संख्या 2003-04 की संख्या की दुगुनी है।”

उत्तर:

  1. यह दण्ड आलेख विभिन्न शैक्षिक वर्षों में कक्षा VIII के विद्यार्थियों की संख्या दर्शाता है।
  2. वर्ष 2004 – 05 में विद्यार्थियों की संख्या में अधिकतम वृद्धि हुई।
  3. वर्ष 2007 – 08 में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है।
  4. यह असत्य है कि 2005 – 06 में विद्यार्थियों की संख्या 2003 – 04 की संख्या की दुगुनी है।

प्रश्न 3.
द्वि-दण्ड आलेख (double bar graph): आँकड़ों के दो समूहों को एक साथ दर्शाने वाला दण्ड आलेख
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-3

  1. इस द्वि-दण्ड आलेख द्वारा क्या सूचना दी गई है?
  2. किस विषय में विद्यार्थी के प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार हुआ है?
  3. किस विषय में प्रदर्शन में गिरावट आई है?
  4. किस विषय में प्रदर्शन समान रहा है?

उत्तर:

  1. यह द्वि-दण्ड आलेख एक विद्यार्थी द्वारा वर्ष 2005 – 06 और 2006 – 07 में विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों की तुलना दर्शाता है।
  2. गणित विषय में विद्यार्थी के प्रदर्शन में अधिक सुधार हुआ है।
  3. अंग्रेजी विषय में प्रदर्शन में गिरावट आई है।
  4. हिन्दी विषय में प्रदर्शन समान रहा है।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 75

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए (क्रमांक 5.1)

प्रश्न 1.
यदि हम एक दण्ड आलेख के दण्डों में से किसी एक की स्थिति बदल दें, तो क्या प्रदर्शित जानकारी में कोई बदलाव या परिवर्तन होगा? क्यों?
उत्तर:
दण्ड आलेख के दण्डों में से किसी एक की स्थिति बदल दें तो प्रदर्शित जानकारी में कोई परिवर्तन नहीं होगा क्योंकि प्रेक्षणों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.1)

दी गई सूचना को निरूपित करने के लिए एक उपयुक्त आलेख खींचिए।

प्रश्न 1.
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-4
हल:
दी गई सूचनाओं को दण्ड आलेख द्वारा निरूपित किया जा सकता है। वर्गांकित कागज पर दो लम्बवत् रेखाएँ खींचकर X-अक्ष तथा Y-अक्ष का निर्धारण करते हैं। X-अक्ष पर महीने तथा Y-अक्ष पर बेची गई घड़ियों की संख्या निरूपित करते हैं।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-5

प्रश्न 2.
बच्चों की संख्या जिन्हें –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-6
हल:
दिए हुए आँकड़ों को दण्ड आलेख द्वारा निरूपित किया जा सकता है। वर्गांकित कागज पर दो लम्बवत् रेखाएँ खींचकर X-अक्ष तथा Y-अक्ष का निर्धारण करते हैं। X-अक्ष पर बच्चों की पसन्द तथा Y-अक्ष पर बच्चों की संख्या दर्शाते हैं। तीन स्कूल A, B, C के लिए हम दो स्थान निर्धारण करते हैं। इन दोनों स्थानों पर समान चौड़ाई के आयत बनाते हैं। आयतों की ऊँचाई आँकड़ों के समानुपाती दर्शायी गई हैं।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-7

प्रश्न 3.
8 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों द्वारा ODI में जीतने का प्रतिशत –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-8
हल:
दिए हुए आँकड़ों को दण्ड आलेख द्वारा निरूपित किया जा सकता है। वर्गांकित कागज पर दो लम्बवत् रेखाएँ खींचकर X-अक्ष तथा Y-अक्ष का निर्धारण करते हैं। X-अक्ष पर प्रत्येक टीम को दर्शाते हैं तथा Y-अक्ष पर वर्ल्ड कप एवं पिछले 10 ODI जीतने का प्रतिशत निरूपित है। वर्ल्ड कप 2006 तक को [] सेतथा पिछले 10 ODIZ को [//] द्वारा निरूपित किया गया है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-9

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 76

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.2)

प्रश्न 1.
विद्यार्थियों के एक समूह से यह बताने को कहा गया कि वे किस पशु को सबसे अधिक घर में पालना पसन्द करेंगे। इसके परिणाम नीचे दिए गए हैं:

कुत्ता, बिल्ली, बिल्ली, मछली, बिल्ली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, कुत्ता, कुत्ता, कुत्ता, बिल्ली, गाय, मछली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, कुत्ता, बिल्ली, बिल्ली, कुत्ता, खरगोश, बिल्ली, मछली, कुत्ता,

उपर्युक्त के लिए एक बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए।

हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-10

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 78

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.3)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित बारम्बारता बंटन सारणी का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-11

  1. वर्ग अन्तराल की माप क्या है?
  2. किस वर्ग की सबसे अधिक बारम्बारता है?
  3. किस वर्ग की सबसे कम बारम्बारता है?
  4. वर्ग अन्तराल 250 – 275 की उच्च सीमा क्या है?
  5. किन दो वर्गों की बारम्बारता एक ही है?

उत्तर:

  1. वर्ग अन्तराल की माप 25 है।
  2. वर्ग 200 – 225 की बारम्बारता सबसे अधिक है।
  3. वर्ग 300 – 325 की बारम्बारता सबसे कम है।
  4. वर्ग अन्तराल 250 – 275 की उच्च सीमा 275
  5. वर्ग 150 – 175 और 225 – 250 की बारम्बारता एक ही है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अन्तरालों 30 – 35, 35 – 40, इत्यादि का प्रयोग करते हुए एक कक्षा के 20 विद्यार्थियों के भारों (kg में) के निम्नलिखित आँकड़ों के लिए एक बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए:
40, 38, 33, 48, 60, 53, 31,46, 34, 36, 49, 41, 55, 49, 65, 42, 44, 47, 38, 39.
हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-12

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 79

प्रश्न 1.
निम्नलिखित आलेख एक स्कूल के 25 अध्यापकों की आयु दर्शाता है:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-13
इस आयत चित्र के दण्डों से हम निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं –

  1. कितने अध्यापकों की आयु 45 वर्ष या उससे अधिक है परन्तु 50 वर्ष से कम है?
  2. 35 वर्ष से कम आयु वाले अध्यापकों की संख्या कितनी है?

उत्तर:

  1. आयत चित्र से, 45 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 50 वर्ष से कम आयु वाले अध्यापक 5 हैं।
  2. 35 वर्ष से कम आयु वाले अध्यापकों की संख्या 4 + 5 + 6 = 15.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 80

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.4)

प्रश्न 1.
आयत चित्र को देखिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-14

  1. इस आयत चित्र द्वारा क्या सूचना दी जा रही है?
  2. किस वर्ग में अधिकतम लड़कियाँ हैं?
  3. कितनी लड़कियों की लम्बाई 145 cm या उससे अधिक है?
  4. यदि हम लड़कियों को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में विभाजित करें, तो प्रत्येक में कितनी लड़कियाँ होंगी?
    • 150 cm या उससे अधिक – समूह A
    • 140 cm या उससे अधिक परन्तु
    • 150 cm से कम – समूह B
    • 140 cm से कम – समूह C

उत्तर:

  1. इस आयत चित्र द्वारा कक्षा VII की लड़कियों की ऊँचाई (cm में) के बारे में सूचना दी जा रही है।
  2. वर्ग 140 – 145 में अधिकतम लड़कियाँ हैं।
  3. 7 लड़कियों की लम्बाई 145 cm या उससे अधिक है।
  4. समूह A में 2 + 1, अर्थात् 3 लड़कियाँ हैं।
  5. समूह B में 7 + 4, अर्थात् 11 लड़कियाँ हैं।
  6. समूह C में 1 + 2 + 3, अर्थात् 6 लड़कियाँ हैं।

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 14 उत्तर अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 14 उत्तर अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) किस फसल के लिए प्रेयरी के मैदान को संसार की रोटी की डलिया’ कहा जाता है ?
(क) चावल
(ख) मक्का
(ग) गेहूँ
(घ) जौ।
उत्तर:
(ग) गेहूँ

(2) निम्न में से कौन-सा नगर मोटर कार निर्माण के लिए विख्यात है ?
(क) शिकागो
(ख) डेट्राइट
(ग) पिट्सबर्ग
(घ) न्यूयार्क।
उत्तर:
(ख) डेट्राइट।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) …………. द्वीप के आस-पास बहुतायत से मछलियाँ – पकड़ी जाती हैं।
(2) ………….. को भट्टियों का नगर कहा जाता है।
(3) जनसंख्या की दृष्टि से ……….. सिटी स्पैनिशभाषी जनसंख्या वाला विश्व का सबसे बड़ा नगर है।
उत्तर:

  1. न्यू फाउन्डलैण्ड
  2. पिट्सबर्ग
  3. मैक्सिको।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) कनाडा में वनों पर आधारित उद्योग कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग, फर्नीचर उद्योग व समूर उद्योग आदि कनाडा में वनों पर आधारित उद्योग हैं।

(2) उत्तर अमेरिका में फसलों की तीन पेटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • प्रेयरी के मैदान-‘गेहूँ की पेटी’।
  • संयुक्त राज्य का मध्यवर्ती भाग-‘मक्का की पेटी’।
  • संयुक्त राज्य का दक्षिणी पूर्वी भाग-‘कपास की पेटी’।

(3) उत्तर अमेरिका के किस भाग में जनसंख्या अधिक
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग तथा ग्रेट लेक्स के आस-पास के भाग में जनसंख्या अधिक है।

(4) क्यूबा को शक्कर का घर’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
विपुल उत्पादन और अधिक मात्रा में शक्कर की प्राप्ति के कारण क्यूबा को ‘शक्कर का घर’ कहा जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) उत्तर अमेरिका के तीन प्रमुख महाद्वीपीय रेलमार्गों के नाम प्रारम्भ व अन्त के स्टेशन सहित लिखिये।
उत्तर:

  • केनेडियन पेसिफिक रेलमार्ग-हेलिफेक्स से वेनकुवर तक।
  • यूनियन एण्ड सेन्ट्रल पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से सेन फ्रांसिस्को तक।
  • दक्षिण पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से लॉस एन्जिल्स तक।

(2) कनाडा के प्रमुख उद्योगों के नाम उनके केन्द्रों सहित लिखिए।
उत्तर:

  • ओटावा – लुग्दी उद्योग, कागज उद्योग व अस्त्र-शस्त्र उद्योग।
  • मॉन्ट्रियल – लोहा इस्पात उद्योग, कागज उद्योग व जलयान निर्माण उद्योग।
  • वेनकुवर – खनिज तेल शोधन उद्योग व मछली पालन उद्योग।
  • विनिपेग – कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग व खनिज तेल शोधन उद्योग।
  • टोरन्टो – लोहा इस्पात उद्योग, कपड़ा उद्योग व कागज उद्योग।

(3) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख उद्योगों और उनके केन्द्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
फिल्म उद्योग व मछली पालन उद्योग (लॉस एन्जिलिस), परिवहन उद्योग व हवाई जहाज निर्माण उद्योग (न्यूयार्क), लोहा इस्पात उद्योग व माँस उद्योग (शिकागो), लोहा इस्पात उद्योग व धातु प्रगलन उद्योग (पिट्सबर्ग), खनिज तेल शोधन उद्योग, रासायनिक उद्योग व मशीन उद्योग (वाशिंगटन डीसी), मोटर निर्माण उद्योग (डेट्राइट)।

(4) उत्तर अमेरिका में परिवहन के साधन कौन-कौनसे हैं ? उनका विस्तार कहाँ तक है?
उत्तर:
प्रमुख परिवहन के साधन निम्न प्रकार से हैं –

  1. रेलमार्ग – यहाँ के तीन प्रमुख अन्तर्महाद्वीपीय रेलमार्ग हैं –
    • केनेडियन पेसिफिक रेलमार्ग-हेलिफेक्स से वनकुवर तक।
    • यूनियन एण्ड सेन्ट्रल पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से सेन फ्रांसिस्को तक।
    • दक्षिण पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से लॉस एन्जिलिस तक।
  2. वायुमार्ग – महाद्वीप में अन्तर्देशीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वायुमार्ग बड़े पैमाने पर विकसित हैं जहाँ से सम्पूर्ण विश्व को जोड़ा जा सकता है।
  3. जलमार्ग – पाँच झीलों के समूह, सेंट लारेन्स और मिसीसीपी नदियों और तटीय भागों के जल परिवहन का प्रचुर विकास हुआ है जहाँ शेष विश्व से जोड़ने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बन्दरगाह हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) उत्तर अमेरिका में कृषि की उन्नति के क्या कारण हैं?
उत्तर:
यहाँ मध्यवर्ती प्रेयरी के मैदान एवं नदी घाटियों में कृषि की जाती है तथा उन्नत कृषि के निम्न कारण हैं –

  • खेतों का आकार बहुत बड़ा है।
  • कृषि कार्य में बड़ी-बड़ी मशीनों का उपयोग किया जाता है।
  • कृषि में नवीन वैज्ञानिक विधियाँ अपनाई जाती हैं।
  • कुछ विशेष फसलों के लिए विशेष क्षेत्र निर्धारित हैं।

महाद्वीप का विस्तार अधिक होने के कारण यहाँ विविध प्रकार की मिट्टियाँ और जलवायु दशाएँ पाई जाती हैं।

(2) उत्तर अमेरिका के पूर्वी भाग में अधिक जनसंख्या होने के मुख्य कारण लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के पूर्वी भाग में अधिक जनसंख्या होने के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं –

  • पूर्वी भाग में जलवायु मानव विकास के लिए अधिक अनुकूल है।
  • इस क्षेत्र में खनिज आदि प्रचुरता से उपलब्ध हैं।
  • यूरोप महाद्वीप इस क्षेत्र के अधिक निकट है।
  • उत्तर अमेरिका के अधिकांश उद्योग इसी क्षेत्र में स्थापित हैं।
  • इस क्षेत्र में यातायात के साधनों का विकास भी अधिक हुआ है और जीवनयापन की सुविधाएँ पर्याप्त मात्रा में सुलभ हैं।

(3) प्राकृतिक संसाधनों ने उत्तर अमेरिका को बहुत धनी बनाया है, कारण सहित वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के विकास में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान वहाँ के प्राकृतिक संसाधनों का रहा है जिनका कारण सहित वर्णन इस प्रकार है –
1. कृषि संसाधन – उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था में कृषि की महती भूमिका है। यह महाद्वीप कई कृषि उत्पादनों में संसार में अग्रणी है। यहाँ अनेक प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं जो इसकी सम्पन्नता का प्रमुख कारण है।

2. वन संसाधन – वन प्रकृति के अमूल्य उपहार हैं। उत्तर अमेरिका में विविध प्रकार के वन विशाल क्षेत्र में फैले हुए हैं। कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग, फर्नीचर उद्योग, समूर उद्योग वनों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण उद्योग हैं। घास के मैदानों में पशु पाले जाते हैं जो इसे अग्रणी बनाते हैं।

3. खनिज और ऊर्जा संसाधन – उत्तर अमेरिका खनिज संसाधनों में अति समृद्ध महाद्वीप है। यहाँ संसार का लगभग 32 प्रतिशत जस्ता, 27 प्रतिशत कोयला, 25 प्रतिशत से अधिक पेट्रोलियम निकाला जाता है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि सभी प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों के प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने एवं उनके अधिकाधिक दोहन ने उत्तर अमेरिका को बहुत धनी बनाया है।

(4) क्या कारण है कि उत्तर अमेरिका इतना उन्नत महाद्वीप बन गया है?
उत्तर:
भरपूर प्राकृतिक संसाधनों एवं उच्च तकनीकी ज्ञान के आधार पर वर्तमान समय में उत्तर अमेरिका सर्वाधिक सम्पन्न और उन्नत महाद्वीप बन गया है। इसके अन्य प्रमुख कारण इस प्रकार हैं –

  • कृषि संसाधन – (उत्तर संख्या 3 (दीर्घ उत्तरीय) के अनुसार)
  • वन संसाधन – (उत्तर संख्या 3 (दीर्घ उत्तरीय) के अनुसार)
  • खनिज और ऊर्जा संसाधन – (उत्तर संख्या 3 (दीर्घ उत्तरीय) के अनुसार)
  • उद्योग – औद्योगिक दृष्टि से उत्तर अमेरिका विश्व में सबसे अग्रणी महाद्वीप है।

यहाँ प्राकृतिक साधनों का भरपूर दोहन हुआ है। यहाँ पर्याप्त मात्रा में पाये जाने वाले कच्चे माल के अलावा कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और जल विद्युत् का पर्याप्त विकास हुआ है। परिवहन के साधन – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में परिवहन के साधनों का सर्वाधिक विकास हुआ है। यहाँ मार्गों तथा रेलमार्गों का सघन जाल है। तटीय और अन्तःस्थलीय जलमार्ग भार परिवहन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मानचित्र कौशल:
प्रश्न 6.
उत्तर अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

  1.  पनामा नहर
  2. ओटावा
  3. प्रेयरी का मैदान
  4. न्यू फाउण्डलैण्ड
  5. सेन फ्रांसिस्को
  6. केनेडियन पेसिफिक रेलमार्ग
  7. मैक्सिको सिटी
  8. संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 17 गुरुभक्तः आरुणिः

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Durva Chapter 17 गुरुभक्तः आरुणिः (संवादः)

MP Board Class 9th Sanskrit Chapter 17 पाठ्य पुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
एकपदेन उत्तरं लिखत (एक शब्द में उत्तर लिखो)
(क) आरुणेः गुरोः नाम किम्? (आरुणि के गुरु का क्या नाम था?)
उत्तर:
धौम्य आयोदः ।(धौम्य आयोद)।

MP Board Solutions

(ख) गुरुपूर्णिमायां किम् भवति? (गुरु पूर्णिमा को क्या होता है?)
उत्तर:
गुरुजनानां पूजनं सम्मानञ्च। (गुरुजनों का पूजन एवं सम्मान होता है।)

(ग) धौम्यः आरुणिं कुत्र प्रेषयति? (धौम्य ने आरुणि को कहाँ भेजा?)
उत्तर:
केदारखण्ड बधान इति। (खेत की क्यारी को बाँधने।)

(घ) आरुणिः केदारखण्डे किमकरोत? (आरुणि ने खेत के खण्ड में क्या किया?)
उत्तर:
तत्केदारखण्डे संविवेश। (तब वह खेत की क्यारी में लेट गया।)

प्रश्न 2.
एकवाक्येन उत्तरं लिखत (एक वाक्य में उत्तर लिखो)
(क) गुरुः आरुणिं पाञ्चाल्यं किमर्थम् प्रेषयति स्म? (गुरु ने आरुणि को पाञ्चाल किसलिए भेजा?)
उत्तर:
गुरुः आरुणिं पाञ्चाल्यं केदारखण्डे बधान इति प्रेषयति स्म। (गुरु ने आरुणि को पाञ्चाल खेत की क्यारी को बाँधने के लिए भेजा।)

(ख) गुरोः आदेशेन आरुणिः किमकरोत? (गुरु के आदेश से आरुणि ने क्या किया?)
उत्तर:
गुरोः आदेशेन आरुणिः तत्केदारखण्डे संविवेश। (गुरु के आदेश से आरुणि खेत की क्यारी में लेट गया।)

(ग) आरुणिः गुरोः शब्दं श्रुत्वा किं कृतवान्? (आरुणि गुरु के शब्दों को सुनकर क्या किया?)
उत्तर:
आरुणिः गुरोः शब्द श्रुत्वा केदारखण्डात् सहसेत्थाय ऋषि समीपं प्रत्यागच्छत् कृतवान्। (आरुणि गुरु के शब्द को सुनकर खेत की क्यारी को छोड़कर पास में आकर नमस्कार किया।)

(घ) धौम्यः शिष्याय कमाशीर्वादम् अददात्? (आचार्य धौम्य ने शिष्य को क्या आशीर्वाद दिया?)
उत्तर:
धौम्यः शिष्याय ते सर्वे वेदाः प्रतिभाष्यन्ति सर्वाणि च शास्त्राणीति आशीर्वादम् अददात्। (धौम्य ने शिष्य को सभी वेद तथा शास्त्रों के ज्ञाता होने का आशीर्वाद दिया।)

प्रश्न 3.
उचितशब्देन रिक्तस्थानानि पूरयत
(क) तस्य शिष्यः आरुणिः आसीत्।
(ख) उपाध्यायः धौम्यः शिष्यान् अपृच्छत्।
(ग) भवान् उद्दालक इति नाम्ना भविष्यति।
(घ) अहमभिवादये भवन्तम्।
(ङ) ते सर्वे वेदाः प्रतियास्यन्ति।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
शुद्धकथनानां समक्षम् “आम्” अशुद्धकथनानां समक्षं “न” इति लिखत
(क) आरुणिः महान् पितृभक्तः आसीत्।
(ख) धौम्यः आरुणिम् आह्वनाय शब्दं चकार।
(ग) आरुणिः गुरोः आज्ञया केदारखण्डम् प्रति गतवान्।
(घ) आरुणिः उद्दालक नाम्ना प्रसिद्धः।
उत्तर:
(क) न
(ख) आम्
(ग) आम्
(घ) आम्

प्रश्न 5.
निम्नलिखितैः अव्ययशब्दैः वाक्यानि रचयत्
(क) श्वः – श्वः गुरुपूर्णिमा पर्व अस्ति।
(ख) तत्र – तत्र आरुणि आसीत्।
(ग) यत्र – यत्र केदारखण्डं आसीत्।
(घ) बाढम् – उपाध्यायः बाढम् कथित्वा अगच्छत्।
(ङ) क्व – क्व आरुणि पाञ्चाल्य।

प्रश्न 6.
क्रियापदानां धातुं लकारं पुरुषं वचनं च लिखत-
MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 17 गुरुभक्तः आरुणि img-1

प्रश्न 7.
निम्नलिखितशब्दानां सन्धिविच्छेदं कृत्वा सन्धेः नाम लिखत-
MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 17 गुरुभक्तः आरुणि img-2

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दानां धातुं प्रत्ययं च विभज्य लिखत
MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 17 गुरुभक्तः आरुणि img-3

प्रश्न 9.
निम्नलिखितशब्दानां मूलशब्दं विभक्तिं वचनं लिङ्गं च लिखत
MP Board Class 9th Sanskrit Solutions Chapter 17 गुरुभक्तः आरुणि img-4

पश्न 10.
निम्नलिखितवाक्यानि कथानुसारेण क्रमेण लिखत
(क) शयाने तस्मिन् प्रवाहं विरराम।
(ख) स तत्र संविवेश केदारखण्डे।
(ग) तदभिवादये भवन्तम्।
(घ) गुरुजनानामाज्ञा पालनीया।
(ङ) तस्य शिष्यः आमीत आरुणिरिति
उत्तर:
(ङ) तस्य शिष्यः आसीत् आरुणिरिति।
(घ) गुरुजनानामाज्ञा पालनीया।
(ख) स तत्र संविवेश केदारखण्डे।
(क) शयाने तस्मिन् प्रवाहं विरराम।
(ग) तद्भिवादये भवन्तम्।

MP Board Solutions

गुरुभक्तः आरुणिः पाठ-सन्दर्भ/प्रतिपाद्य

‘श्रद्धागन को ही ज्ञान लाभ होता है’ इस कथन के अनुसार श्रद्धालु शिष्य ही गुरु से ज्ञान प्राप्त करते हैं। न केवल बुद्धि अपितु आसक्ति (गुरु के प्रति) भी ज्ञान प्राप्त करने हेतु आवश्यक होता है। उपनिषदों में अनेक उदाहरण श्रद्धा के महत्त्व को सिद्ध करते हैं। आरुणि का चरित्र भी गुरु-भक्ति का एक उदाहरण है।

गुरुभक्तः आरुणिः पाठ का हिन्दी अर्थ

1. शिक्षक-(छात्रान प्रति) श्वः किम् पर्व अस्ति?
रुचिरा-महोदय! श्वः गुरुपूर्णिमा-पर्व अस्ति।
प्रसून-गुरुपूर्णिमा पर्वणि किम् भवति?

शिक्षक :
अस्मिन् पर्वणि गुरुजनानां पूजनं सम्मानञ्च भवति। लोके आरुणिः, एकलव्यः, उपमन्युः इत्यादयः गुरुभक्तिं कृत्वा प्रसिद्धिं गताः।

अक्षत :
गुरुवर्य! आरुणिः कः आसीत?

शिक्षक :
शोभनम्, शृणोतु! आसीत् कश्चिद् ऋषिः धाम्यो नाम आयोदः। तस्य शिष्यः आसीत् आरुणिरिति।

प्रज्ञा :
तेन गुरोः कीदृशी सेवा कृता?

शिक्षक :
शृणोतु, ऋषि धौम्यः आरुणिं पाञ्चाल्यं प्रेषयति स्म-गच्छ, केदारखण्डं बधान इति। उपाध्यायेन आदिष्टः आरुणिः तत्र गतवान् परञ्च केदारखण्डं बर्बु नाशक्नोत्। मयङ्क-तदनन्तरं स किमकरोत्?

शब्दार्थः :
श्वः-कल (आने वाला)-tomorrow; भवति-होता है-happens; अस्मिन्-हमारे-our; सम्मानञ्च-सम्मान-Honour; शोभनम्-सुन्दर-beautiful; शृणोतु-सुनाए-to listen;कीदृशी-किस तरह-How;कृता-किया-did;धाम्मो-भेजा-to sent; केदारखण्ड वधान-आचार्य धौम्य-Acharaya Dhoumya. उपाध्यायेन-शिक्षक के द्वारा-By teacher; नाशक्नोत्-असमर्थ-not capable.

हिन्दी अर्थ :
शिक्षक :
(छात्रों से) आज कौन-सा पर्व है? रुचिरा-महोदय! आज गुरु पूर्णिमा का पर्व है। प्रसून-गुरु पूर्णिमा का पर्व क्या होता है?

शिक्षक :
इस पर्व के दिन गुरु जनों का पूजन एवं सम्मान किया जाता है। संसार में आरुणि एकलव्य उपमन्यु इत्यादि गुरु-भक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं।

अक्षत :
गुरुवर! आरुणि कौन थे?

शिक्षक :
बहुत सुंदर, सुनो! कोई धौम्य आयादि नामक ऋषि थे। उन्हीं के शिष्य का नाम आरुणि था।

प्रज्ञा :
उन्होंने गुरु की किस प्रकार सेवा की?

शिक्षक :
सुनो, ऋषि धौम्य आरुणि पाञ्चाल को कहा-जाओ, खेत की मेड़ को बांधो। गुरु के इस तरह के ओदश को सुनकर आरूणि वहाँ गया किन्तु खेत के उस मेड़ को बाँधने में असमर्थ हो गया।

मयंक :
तब उसने क्या किया?

MP Board Solutions

2. शिक्षक-कष्टमनुभवन् स अचिन्तयदुपायम्-भवतु एवमहं करिष्यामीति। इति विचिन्त्य स तत्केदारखण्डे संविवेश। शयाने तस्मिन् तदुदकप्रवाहं विरराम। ततः परम्। बहुकालानन्तरमुपाध्यायः आयोदो धौम्यः शिष्यानपृच्छत्-“क्व आरुणिः पाञ्चाल्य गत इति।” ते प्रत्यवदन् भगवतैव प्रेषितः। बहुकालगतेऽपि स न प्रत्यागतः।

अक्षत :
तदा धौम्यः आरुणेः अन्वेषणाय प्रयत्नं न कृतवान् किम्?

शिक्षक :
अवश्यमेव, यदा आरुणिः न प्रत्यागच्छत् तदा चिन्तितः सशिष्यैः ऋषिः तत्र गतवान् यत्र स आरुणिः गतः। तत्र तमाह्वनाय उच्चैः शब्दं चकार-भो आरुणि! क्वासि वत्स? क्वासि? एतच्छ्रुत्वा स तस्मात् केदारखण्डात् सहसोत्थाय ऋषिसमीप प्रत्यागच्छत्। प्रत्यवदच्चैनम् अयमस्मि अत्र केदारखण्डे, अहं निस्सरदकमवारणीयं संरोद्धं संविष्टः। भवच्छब्दं श्रुत्वा केदारखण्ड विदार्य समुपस्थितः। तदभिवादये भवन्तम्। आज्ञापयतु भवान् किमिदानीं करवाणीति।

रुचिरा :
स गुरुणां पुरस्कृतः किम्?

शिक्षक :
शृणोतु! तमुपाध्यायोऽब्रबीत्-“यं केदारखण्डमवदार्य त्वमुपस्थितः, तस्मात् त्वमुद्दालक इति नाम्ना भविष्यतीति।” यस्मात् त्वया मद्वचनं अनुष्ठितं तस्मात् श्रेयोऽवाप्स्यसीति! ते सर्वे वेदाः प्रतिभवन्ति, सर्वाणि च शास्त्राणीति । अनेन स गुरुभक्तः आरुणिः उद्दालक नाम्ना प्रसिद्धो विद्वान शास्त्रज्ञो यशस्वी दीर्घायुश्चाजायतः।

प्रसून :
आस्मभिरपि गुरुजनानामाज्ञा पालनीया। शिक्षक-आम्, अवश्यमेव।

शब्दार्थः :
संविवेश-लेट गया-laid; क्लिश्यमानः-दुखीः होते हुए-being distressed; प्रेषितः-भेज दिया गया-has been sent; प्रत्युवाच-उत्तर भेजा-replied; उत्थाय उठकर-raising; प्रत्यागच्छत्-पास लौट आया-came near; उकम्-पानी को-water; संरोद्धम्-रोकने के लिए-for stop; संविष्टः-लेट गया-laid down; विदार्य-तोड़करbreaking; समुपस्थितः-पहुँचा हूँ-reached; आज्ञापयतु-आज्ञा दीजिए-grant me permission; अनुगृहीत-कृपा किया गया-was blessed; अनुष्ठितम्-किया गया-was done;अवाप्स्यसि-प्राप्त करोगे-will get;प्रतिभास्यन्ति -ज्ञात हो जाएँगे-will be known.

हिन्दी अर्थ :
शिक्षक :
कष्ट का अनुभव करते हुए उसने एक उपाय सोचा-ठीक है, इस तरह ही मैं करूँगा-ऐसा सोच वह स्वयं उस खेत की मेड़ पर लेट गया। उसके लेटने से पानी का वह प्रवाह रुक गया। कुछ समय बीतने पर आचार्य आयोद धौम्य के शिष्यों से पूछा-आरुणि पाञ्चाल कहाँ गया है? वे बोले-आपने ही उसे भेजा है। बहुत समय व्यतीत हो जाने पर भी अभी तक नहीं लौटा है।

अक्षत :
तब धौम्य ने आरुणि को खोजने के लिए प्रयत्न नहीं किया?

MP Board Solutions

शिक्षक :
अवश्य किया। जब आरुणि नहीं लौटा तब चिंतित ऋषि शिष्यों सहित गए जहां आरुणि को भेजा था। वहाँ उन्होंने आरुणि का नाम लेकर जोर-जोर से पुकारा-हे आरुणि! तुम कहाँ हो, कहाँ हो। अपने को पुकारता सुन वह मेड़ से उठ गुरु के समीप आ गया और बोला-मैं यहाँ हूँ। यहाँ खेत की मेड़ से बहते हुए पानी को रोकने के लिए मैं यहाँ लेट गया था। आपके शब्दों को सुनकर खेत की मेड़ को छोड़कर यहाँ उपस्थित हुआ हूँ। हे श्रीमान! मैं आपका अभिवादन करता हूँ। आप आज्ञा दें-अब मैं क्या करूँ।

रुचिरा :
उसे गुरु ने क्या पुरस्कार दिया?

शिक्षक ;
सुनो, आचार्य उससे बोले-जिस तरह खेत के इस खण्ड को तोड़ कर तुम उपस्थित हुए, इससे तुम्हारा नाम उद्दालक होगा और जिस तरह तुमने मेरे वचन का ज्ञान होगा। बाद में, वही गुरु भक्त आरुणि उद्दालक के नाम से प्रसिद्ध हुआ। वह विद्वान शास्त्रों का ज्ञाता एवं यशस्वी व दीर्घायु हुआ।

प्रसून :
हमें भी गुरु की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

शिक्षक :
हाँ, अवश्य ही।

MP Board Class 9th Sanskrit Solutions