MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) कुनैन नामक दवा बनाई जाती है –
(क) चिकिल वृक्ष से
(ख) सिनकोना वृक्ष से
(ग) नीम वृक्ष से
(घ) ताड़ वृक्ष से।
उत्तर:
(ख) सिनकोना वृक्ष से

(2) वाल पेराइजो बन्दरगाह है –
(क) चिली में
(ख) ब्राजील में
(ग) सुरीनाम में
(घ) पेरू में।
उत्तर:
(क) चिली में।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश ताँबे का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(2) दक्षिण अमेरिका में ………. देश सबसे अधिक केला उत्पादक देश है।
(3) संसार में सर्वाधिक गन्ना …….. देश में होता है।
(4) ………….. और ……….. दक्षिण अमेरिका के प्रमुख खाद्यान्न हैं।
(5) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश में हिन्दी बोली जाती है।
उत्तर:

  1. चिली
  2. इक्वेडोर
  3. ब्राजील
  4. गेहूँ, मक्का
  5. सुरीनाम।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) नकदी फसलें किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
खाद्यान्नों के अलावा ऐसी फसलें जिनके उत्पादन से अधिक नगद आय प्राप्त होती है, नकदी फसलें कहलाती हैं, । जैसे-कहवा, गन्ना, कोको और केला आदि।

(2) दक्षिण अमेरिका के चार प्रमुख मक्का उत्पादक देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ब्राजील, बोलिविया, इक्वेडोर और पराग्वे आदि दक्षिण अमेरिका के चार प्रमुख मक्का उत्पादक देश हैं।

(3) दक्षिण अमेरिका में कार्नोवा जाति के ताड़-वृक्ष का क्या उपयोग है ?
उत्तर:
ब्राजील में पैदा होने वाले कार्नोवा प्रजाति के ताड़ वृक्ष से मोम प्राप्त होता है, जिसका उपयोग जूता पॉलिश और मोमबत्ती बनाने में किया जाता है।

(4) दक्षिण अमेरिका में कौन-सी चार भाषाओं के बोलने वालों की संख्या अधिक है ?
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में पुर्तगाली, जर्मन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषाओं के बोलने वालों की संख्या अधिक है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) दक्षिण अमेरिका के मत्स्य उद्योग की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चारों ओर समुद्रतट होने से यहाँ मछलियों के विपुल भण्डार हैं। पश्चिम में प्रशान्त महासागर के तटों पर मछलियाँ भारी मात्रा में मिलती हैं। इतनी मछलियों की खपत यहाँ न होने से भारी मात्रा में इन्हें विदेशों को निर्यात किया जाता है। जिससे विदेशी मुद्रा मिलती है।

(2) दक्षिण अमेरिका की प्रमुख दो खाद्यान्न फसलों के उत्पादन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गेहूँ और मक्का दक्षिण अमेरिका के प्रमुख खाद्यान्न हैं। गेहूँ का उत्पादन शीतोष्ण जलवायु के क्षेत्रों में अधिक होता है। अर्जेन्टाइना और चिली प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश हैं। मक्का का उत्पादन उष्ण जलवायु और पर्याप्त वर्षा वाले भागों में होता है। ब्राजील और अर्जेन्टाइना मक्का के प्रमुख उत्पादक देश हैं। मूल रूप से मक्का दक्षिण अमेरिका की फसल है जो बाद में संसार के अनेक देशों में पहुँची।

(3) दक्षिण अमेरिका की जनसंख्या की क्या-क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर:
महाद्वीप की जनसंख्या 37 करोड़ 18 लाख से अधिक है। महाद्वीप की कुल जनसंख्या की लगभग आधी अर्थात् 18 करोड़ 61 लाख केवल ब्राजील में निवास करती है। महाद्वीप की जनसंख्या का औसत घनत्व 21 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। घनी आबादी वाले क्षेत्र समुद्रतटीय भागों में अधिक है। – महाद्वीप में अमेरिकन, इंडियन, अश्वेत और यूरोपीय प्रजातियों के लोग रहते हैं। इन प्रजातियों के मिश्रण से बनी प्रजातियों की संख्या भी अधिक है। इसमें इंडियन और यूरोपियन के मिश्रण से बनी ‘मेस्टीजो’ प्रजाति के लोगों की संख्या सबसे । अधिक है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) दक्षिण अमेरिका के वन और वनोद्योग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका का बहुत बड़ा भाग वनों से ढका है। अमेजन नदी की बेसिन में तथा कटिबन्धीय कठोर लकड़ी के वर्षा वन हैं। इन वनों में अनेक प्रकार की लकड़ियों के पेड़ पाये जाते हैं। ब्राजील में पैदा होने वाले कार्नोवा प्रजाति के ताड़ वृक्ष से मोम प्राप्त होता है, जिसका उपयोग जूता पॉलिश, फर्नीचर पॉलिश और मोमबत्ती बनाने में किया जाता है। सिनकोना वृक्ष की छाल से कुनैन नामक दवा तथा चिकिल वृक्ष से चुइंगम बनाई जाती है।

अमेजन नदी की घाटी रबड़ वृक्ष का मूल स्थान माना जाता है। यहाँ जंगली रबड़ के वृक्ष प्राकृतिक रूप से भारी मात्रा में पाये जाते हैं। मध्य चिली में भूमध्य सागरीय सदाबहार वनों में ओक, अखरोट, चेस्टनट, अंजीर के हल्की लकड़ी के वन हैं जिनकी लकड़ी फर्नीचर में काम आती है। दक्षिणी चिली के शीतोष्ण मिश्रित वनों की चीड़ और बीच की लकड़ी भी उपयोगी है।

(2) दक्षिण अमेरिका में पाये जाने वाले प्रमुख खनिजों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में विविध प्रकार के खनिजों के विशाल भण्डार हैं। कच्चे लोहे के भारी भण्डार ब्राजील में हैं तथा चिली, पेरू और वेनेजुएला में लोहा उत्पादन होता है। चिली संसार का सबसे बड़ा ताँबा उत्पादक एवं निर्यातक देश है। अर्जेन्टाइना, ब्राजील, इक्वेडोर, पेरू और वेनेजुएला में भी ताँबा मिलता है। ब्राजील संसार का चौथा बड़ा बॉक्साइट उत्पादक देश है। दक्षिण अमेरिका के महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन को निम्न प्रकार से सूचीबद्ध किया जा सकता है –

  • कोयला : अर्जेन्टाइना, ब्राजील, कोलम्बिया।
  • सोना : अर्जेन्टाइना, ब्राजील, चिली, कोलम्बिया
  • इक्वेडोर। चाँदी : पेरू संसार का चौथा बड़ा उत्पादक देश है, अर्जेन्टाइना, चिली, इक्वेडोर।
  • बॉक्साइट : ब्राजील, अर्जेन्टाइना, सुरीनाम, गया।
  • हीरा : गया, वेनेजुएला।
  • पेट्रोलियम : अर्जेन्टाइना, वैनेजुएला, चिली, ब्राजील, इक्वेडोर, पेरू।
  • टिन : बोलीविया, वैनेजुएला।
  • मैंगनीज : ब्राजील, वैनेजुएला (संसार का चौथा बड़ाउत्पादक देश)।

दक्षिण अमेरिका में उपर्युक्त खनिजों के अलावा सीसा, जस्ता, पन्ना, गन्धक, एन्टीमनी, यूरेनियम, प्लेटिनम आदि का भी उत्पादन होता है।

(3) दक्षिण अमेरिका में पैदा होने वाली नकदी फसलों का वर्णन उत्पादक देशों की सूची सहित कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप की प्रमुख नकदी फसलों में कहवा (कॉफी), गन्ना, कोको और केला है। इसके अलावा अन्य नकदी फसलों में कपास, तम्बाकू, रबड़, फल और आलू हैं। सर्वाधिक कहवा (कॉफी) उत्पादन के कारण ब्राजील को ‘कहवा का घर’ कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका में पैदा होने वाली नकदी फसलों और उनके प्रमुख उत्पादक देशों को निम्न प्रकार से सूचीबद्ध

  • कर सकते हैंकहवा : ब्राजील (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), कोलम्बिया (संसार का दूसरा बड़ा उत्पादक देश), इक्वेडोर, पेरू और सूरीनाम।
  • आलू : बोलीविया, इक्वेडोर, अर्जेन्टाइना, पराग्वे, पेरू।
  • रसीले फल : अर्जेन्टाइना, चिली, इक्वेडोर, पराग्वे, सूरीनाम, उरुग्वे।
  • केला : इक्बेडोर (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), बोलीविया, ब्राजील।
  • तम्बाकू : ब्राजील, पराग्वे, उरुग्वे।
  • कपास : ब्राजील, अर्जेन्टाइना, पराग्वे, पेरू। कोको ब्राजील, इक्वेडोर।
  • गन्ना : ब्राजील (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), इक्वेडोर, पेरू, सूरीनाम।
  • रबड़ : ब्राजील। सोयाबीन : अर्जेन्टाइना, ब्राजील।

(4) दक्षिण अमेरिका में यातायात एवं व्यापार का कम विकास होने के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप के बहुत बड़े भाग में उष्ण कटिबन्धीय घने वन और एण्डीज पर्वतमाला का विस्तार होने के कारण यहाँ रेल व सड़क मार्गों का विकास बहुत कम हुआ है। पठारी भागों और घास के मैदानों में ऐसी. ही स्थिति है। यातायात के स्थलीय साधनों के अभाव में बड़े उद्योगों का विकास भी कम हुआ है। ब्राजील जैसे बड़े और विकासशील देश में केवल दक्षिणी-पूर्वी भाग में ही सड़कों और रेलों का विकास हो सका है और इसी से वहाँ बड़े और बड़े उद्योगों का विकास भी हो सका है।

अर्जेन्टाइना में रेलमार्गों की सबसे अधिक लम्बाई है। ब्यूनस आयर्स (अर्जेन्टाइना) से वालपराइजो (चिली) जाने वाला ट्रांस एण्डियन रेलमार्ग संसार के बहुत ऊँचाई से गुजरने वाले रेलमार्गों में से एक है। महाद्वीप के अन्य देशों में भी यातायात का विकास कम है। महाद्वीप की समुद्री तट रेखा बहुत लम्बी होने के कारण जलमार्ग व्यापार का महत्वपूर्ण साधन है। यातायात के साधनों के अभाव में यहाँ व्यापार का विकास भी बहुत कम हुआ है।

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
दक्षिण अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
1. गेहूँ और मक्का उत्पादक क्षेत्र।
2. पशुपालन के मैदानी भाग।
3. ब्रासीलिया, सेंटियागो, लीमा, क्योटो नगर।
4. ट्रांस एण्डियन रेलमार्ग।
5. कहवा, केला और गन्ना उत्पादक क्षेत्र।
6. ताँबा, बॉक्साइट, मैंगनीज उत्पादक क्षेत्र।
7. ब्यूनस आयर्स, वालपराइजो, साल्वाडोर, रियोडीजेनरो, मोंटेवीडियो बन्दरगाह।
उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions