MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) एलुमिनियम किस धातु से बनाया जाता है ?
(क) ताँबा
(ख) बॉक्साइट
(ग) अभ्रक
(घ) टिन।
उत्तर:
(ख) बॉक्साइट

(2) न्यूजीलैण्ड के मूल निवासी हैं –
(क) माओरी
(ख) अबोरिजिनल
(ग) एस्किमो
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) मावरी

(3) ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है –
(क) सिडनी
(ख) केनबरा
(ग) पर्थ
(घ) वेलिंगटन।
उत्तर:
(क) सिडनी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य फसल ………….. है।
(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अच्छे किस्म की ऊन …………. जाति की भेड़ों से प्राप्त होती है।
(3) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के पूजा स्थल को ………….. कहते हैं।
(4) ऑस्ट्रेलिया के ……………. प्रतिशत भू-भाग पर खेती होती है।
उत्तर:

  1. गेहूँ
  2. मेरीनो
  3. युलूरू
  4. चार

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम ‘ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग’ है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानें कालगुर्ली व कुलगार्डी हैं।

(3) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में कौन-सा द्वीप है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में न्यूजीलैण्ड द्वीप है।

(4) ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को ‘जेकारू’ कहते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अंगूर की खेती कहाँ व क्यों होती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में फलों की खेती बहुतायत से होती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में भूमध्य सागरीय जलवायु काले प्रदेश में अन्य रसदार फलों के साथ अंगूर की बहुतायत में खेती.शराब बनाने के लिए की जाती है।

(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूं की फसल के लिए कौन-कौन सी अनुकूल भौगोलिक दशाएँ हैं ?
उत्तर:
यहाँ बहुत बड़े – बड़े कृषि फार्म हैं। खेती का सारा काम मशीनों द्वारा होता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूँ शीतकाल में होता है। यहाँ गेहूं की फसल के अनुकूल उपजाऊ मिट्टी, शीतोष्ण जलवायु और साधारण वर्षा होती है।

(3) ऑस्ट्रेलिया में कौन – कौन से प्रमुख खनिज पदार्थ पाये जाते हैं ? उनके उत्पादन क्षेत्र भी लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में लौह अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की बड़ी खदानें क्वीन्सलैण्ड में हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूी एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग क्यों उन्नत
उत्तर:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है।

भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या कहाँ पाई जाती है और क्यों ?
उत्तर:
सामान्यतः ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप संसार का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है, परन्तु ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या दक्षिणी-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय प्रदेशों में है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के ये क्षेत्र संसार के प्रमुख देशों से वायु परिवहन द्वारा जुड़े हुए हैं। ये क्षेत्र इसके अलावा तटीय क्षेत्र होने से संसार के बड़े और प्रसिद्ध बन्दरगाह भी हैं जहाँ से व्यापार बड़े स्तर पर होता है तथा यह क्षेत्र यातायात के प्रचुर साधनों से आपस में जुड़ा हुआ है।

(3) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के कोई दो प्रमुख उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग एवं खनिज उत्खनन उद्योग प्रमुख हैं –

(i) भेड़पालन उद्योग:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है।

भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(ii) खनिज उत्खनन उद्योग:
आस्ट्रेलिया में लौह, अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज़ और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की भी खदानें हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूर्ली एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। क्वीन्सलैण्ड में भी बड़ी खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। इसकी बड़ी मात्रा में खपत देश के कारखानों में होती है यहाँ बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में अग्रांकित को दर्शाइए –

  1. कोई एक गेहूँ उत्पादक क्षेत्र।
  2. कालगी, कुलगार्डी सोने की खदानें।
  3. न्यूजीलैण्ड, तस्मानिया द्वीप।
  4. भेड़पालन का एक राज्य।
  5. सिडनी, मेलबोर्न, ब्रिस्बेन नगर।
  6. ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग प्रथम एवं अन्तिम स्टेशन सहित।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 23 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपका भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 23 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपका भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बीचों-बीच से गुजरने वाली मुख्य अक्षांश रेखा है –
(क) कर्क रेखा
(ख) भूमध्य रेखा
(ग) मकर रेखा
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) मकर रेखा

(2) द्वीपीय महाद्वीप किसे कहते हैं ?
(क) अन्टार्कटिका
(ख) ऑस्ट्रेलिया
(ग) एशिया
(घ) उत्तर अमेरिका।
उत्तर:
(ख) ऑस्ट्रेलिया

(3) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपीय क्षेत्र का एक देश कौन-सा –
(क) फिजी
(ख) क्यूबा
(ग) चिली
(घ) बोर्नियो।
उत्तर:
(क) फिजी

(4) ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के किस क्षेत्र में स्थित है?
(क) दक्षिणी – पूर्वी क्षेत्र
(ख) उत्तर – पूर्वी क्षेत्र
(ग) उत्तरी – पश्चिमी क्षेत्र
(घ) दक्षिण – तटीय क्षेत्र।
उत्तर:
(ख) उत्तर – पूर्वी क्षेत्र।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) मध्यवर्ती निम्न भूमि मैदान में आयर झील के चारों ओर का क्षेत्र जिसमें कई नदियाँ आकर झीलों में गिरती हैं, क्या कहलाता है ?
उत्तर:
मध्यवर्ती निम्न भूमि मैदान में आयर झील के चारों ओर का क्षेत्र जिसमें कई नदियाँ आकर झीलों में गिरती हैं वह ‘अन्तःस्थलीय अपवाह तन्त्र’ कहलाता है।

(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी तट पर ऊँचे-ऊँचे पठारों की संकरी लम्बी पट्टी क्या कहलाती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी तट पर ऊँचे-ऊँचे पठारों की संकरी लम्बी पट्टी ‘ग्रेट डिवाइडिंग रेंज’ कहलाती है।

(3) ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाल जीवों से निर्मित समुद्री स्थलाकृति किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाल जीवों से निर्मित समुद्री स्थलाकृति ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के नाम से जानी जाती है।

(4) ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक जन्तु व प्रसिद्ध वृक्ष कौन-सा
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक जन्तु ‘कंगारू’ है व ‘यूकेलिप्टस’ प्रसिद्ध वृक्ष है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी भाग मरुस्थली क्यों है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की धरातलीय बनावट के कारण पूर्वी पर्वतीय तट पर अधिक वर्षा होती है। पूर्वी श्रेणियों के अलावा पश्चिमी व मध्य भाग में कोई ऊँचा पर्वतीय क्षेत्र भी नहीं है जो भाप भरी हवाओं को रोक सके जिससे वर्षा हो। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में विशाल मरुस्थल पाया जाता है।

(2) ऑस्ट्रेलिया के अन्तःस्थलीय अपवाह क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पश्चिमी पठार और पूर्वी श्रेणियों के मध्य एक बड़ा मैदान है। इस निम्न भूमि क्षेत्र में कई नदियाँ प्रवाहित होती हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश नदियाँ समुद्र में न पहुँचकर यहाँ स्थित छोटी-छोटी अन्तःस्थलीय झीलों में गिरती हैं। इस क्षेत्र में इस महाद्वीप की सबसे बड़ी आयर झील भी स्थित है। इस प्रकार मध्यवर्ती निम्न भूमि में आयर झील के चारों ओर का बहुत बड़ा भाग अन्तःस्थलीय अपवाह क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

(3) ऑस्ट्रेलिया की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित महाद्वीप है। इसलिए यहाँ उत्तरी गोलार्द्ध के विपरीत ऋतुएँ होती हैं। जब भारत में ग्रीष्म ऋतु होती है, उस समय ऑस्ट्रेलिया में शीत ऋतु होती है। ऑस्ट्रेलिया में वर्षा मुख्यतः दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक हवाओं से होती है। पूर्वी श्रेणियों के अलावा पश्चिम और मध्य भाग में कोई ऊँचा पर्वतीय क्षेत्र नहीं है जो भाप भरी हवाओं को रोक सके जिससे यहाँ वर्षा हो सके। उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मानसूनी हवाओं द्वारा तथा दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में विशेषकर तस्मानियाँ द्वीप में पछुआ हवाओं द्वारा वर्षा होती है।

(4) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख जीव-जन्तुओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख जीव-जन्तु इस प्रकार हैं –

  • कंगारू – कंगारू ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक चिह्न है। यहाँ यह बहुतायत में पाया जाता है। यह उछल-उछलकर अपने गन्तव्य तक पहुँचता है।
  • ऐमू-बड़े आकार का पक्षी जो उड़ नहीं सकता, लेकिन तेज दौड़ता है।
  • कोकाबर्रा – विचित्र बोली व हँसी के कारण उसे ‘लाफिंग जैकाल’ भी कहते हैं।
  • लायर बर्ड – संसार के सबसे सुन्दर पक्षियों में से एक है। कीवी तथा पेंग्विन न्यूजीलैण्ड के प्रसिद्ध पक्षी हैं।

(5) ‘डाउन्स’ क्या है ? लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में उष्ण कटिबन्धीय घास भूमि और दक्षिण के मरे-डार्लिंग बेसिन में शीतोष्ण घास भूमि है, जिसे ‘डाउन्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

(6) न्यूजीलैण्ड द्वीपसमूह के धरातलीय स्वरूप का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी – पूर्वी क्षेत्र में न्यूजीलैण्ड है। न्यूजीलैण्ड एक पहाड़ी द्वीपसमूह है। उत्तर तथा दक्षिण दोनों द्वीपों में एक पर्वत श्रेणी उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। दक्षिणी द्वीप में इस पर्वत श्रेणी को ‘दक्षिणी आल्पस’ कहते हैं। न्यूजीलैण्ड के उत्तरी तथा दक्षिणी द्वीपों को संकरी कुक जलसन्धि एक-दूसरे से अलग करती है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) ऑस्ट्रेलिया के भौतिक विभागों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया को चार भौतिक विभागों में इस प्रकार बाँटा जा सकता है –

1. पश्चिमी पठार – ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी भाग एक विस्तृत पठारी क्षेत्र है, जो महाद्वीप के लगभग दो तिहाई भाग पर उत्तर से दक्षिण तक फैला हुआ है। उत्तरी भाग में ग्रेट सैंडी मरुस्थल तथा दक्षिणी भाग में ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल फैले हैं। यह क्षेत्र पुरानी चट्टानों का बना है।

2. मध्यवर्ती निम्न भूमि – पश्चिमी पठार और पूर्वी पर्वत श्रेणियों के मध्य एक बड़ा मैदान है। यह मैदान उत्तर में कारपेन्ट्रिया की खाड़ी से लेकर दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण तटीय क्षेत्र तक फैला है। इस निम्न भूमि क्षेत्र में कई नदियाँ प्रवाहित होती हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश नदियाँ समुद्र तक न पहुँचकर यहाँ स्थित छोटी-छोटी अन्तःस्थलीय झीलों में गिरती हैं।

3. पूर्वी पर्वत श्रेणियाँ – महाद्वीप के पूर्वी तट पर उत्तर में केपयार्क प्रायद्वीप से दक्षिण में तस्मानियाँ द्वीप तक तट के समानान्तर इन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। यह ऊँचे-ऊँचे पठारों की लम्बी पट्टी है, जिसे ‘ग्रेट डिवाइडिंग रेंज’ कहते हैं। ये पर्वत श्रेणियाँ दक्षिण में ज्यादा संकरी व ऊँची हैं।

4. तटीय मैदान – महाद्वीप के चारों ओर महासागरीय जल है, इसीलिए महाद्वीप के चारों ओर संकरे समुद्र तटीय मैदान पाये जाते हैं।

MP Board Solutions

(2) ग्रेट बैरियर रीफ क्या है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर – पूर्वी तट के साथ – साथ समुद्र में एक विशाल प्रवालभित्ति (मूंगे की चट्टान) पाई जाती है। इसे ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ कहा जाता है। इस विश्व प्रसिद्ध प्रवालभित्ति की लम्बाई 1,920 किमी. है, जो तट से 11 किलोमीटर से लगभग 100 किलोमीटर दूर तक फैली है। प्रवाल एक प्रकार के छोटे समुद्री जीव होते हैं, जो समुद्र की तली के चट्टानों से चिपके रहते हैं। प्रवाल उष्ण कटिबन्धीय समुद्रों के स्वच्छ और उथले जल में ही अच्छी तरह पनपते हैं। प्रवाल जीवों के मरने पर उनके अस्थि-पंजर अपने स्थान पर ही जमे रहते हैं और नये प्रवाल उनके ऊपर जन्म ले लेते हैं। प्रवाल के अस्थि-पंजरों के इस विशाल जमाव को प्रवालभित्ति कहते हैं।

(3) ऑस्ट्रेलिया की वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं को विस्तार से लिखिए।
उत्तर:
किसी क्षेत्र की जलवायु व धरातलीय स्वरूप का उस क्षेत्र की वनस्पति पर प्रभाव पड़ता है। ऑस्ट्रेलिया में जहाँ अधिक वर्षा होती है वहाँ बड़े-बड़े वृक्ष व वन पाये जाते हैं। पश्चिम एवं मध्यवर्ती शुष्क भागों में कंटीली झाड़ियाँ व घास पाई जाती है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी व उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में अधिक वर्षा व ताप के कारण उष्ण कटिबन्धीय वन मिलते हैं। इनमें देवदार, ताड़, बाँस, बाओबाव व बोतल वृक्ष मुख्य हैं। दक्षिण – पश्चिमी तथा दक्षिणी-पूर्वी भागों में तथा तस्मानियाँ में शीतोष्ण वन पाए जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के इन वनों में मुख्य वृक्ष ‘यूकेलिप्टस’ है।

यहाँ कोआला’ नामक जन्तु पेड़ों पर ही रहता है और यूकेलिप्टस के पेड़ों की पत्तियाँ खाता है।ऑस्ट्रेलिया के मध्यवर्ती भाग के कम वर्षा वाले क्षेत्र में दो प्रकार की घास भूमि मिलती है। उत्तरी क्षेत्र में उष्ण कटिबन्धीय घास भूमि और दक्षिण के मरे-डार्लिंग बेसिन में शीतोष्ण घास भूमि है, जिसे ‘डाउन्स’ के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में कंगारू नामक जन्तु की बहुलता है। ऐमू, कोकाबर्रा तथा लायर बर्ड ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न पक्षी हैं।

मानचित्र कौशल:
प्रश्न 5.
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए –

  1.  तस्मानियाँ व न्यूजीलैण्ड द्वीप निया न्यूजाल
  2. पापुआन्यूगिनी देश
  3. ग्रेट विक्टोरिया एवं ग्रेट सैंडी मरुस्थल
  4. मरे व डार्लिंग नदियाँ
  5. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज व ग्रेट बैरियर रीफ
  6. डाउन्स घास का मैदान
  7. कुक जल सन्धि।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 23 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपका भौगोलिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

प्रश्न 1.
∆XYZ की रचना कीजिए, जिसमें XY = 4.5 cm, YZ = 5 cm और ZX= 6 cm है।
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार YZ = 5 cm का रेखाखण्ड खींचा।
  2. YZ के बिन्दु Y को केन्द्र मानकर व 4.5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 1
  3. YZ के बिन्दु z को केन्द्र मानकर व 6 cm त्रिज्या लेकर एक और चाप लगाया, जो पहले वाले चाप को x पर काटता है।
  4. x को Y व z से मिलाकर XY और XZ रेखाखण्ड खींचे।

अतः प्राप्त ∆XYZ अभीष्ट त्रिभुज है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
5.5 cm भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज की रंचना कीजिए।
हल:
रचना के पद:

  1. सर्वप्रथम आधार BC = 5.5 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 2
  2. BC के बिन्दु B व C को केन्द्र मानकर 5.5 cm त्रिज्या लेकर दो चाप लगाए जो परस्पर बिन्दु A पर काटते हैं।
  3. A को B व C से मिलाकर क्रमश: AB व AC रेखाखण्ड प्राप्त किए।

प्राप्त ∆ ABC अभीष्ट समबाहु त्रिभुज है।

प्रश्न 3.
∆ PQR की रचना कीजिए, जिसमें PQ = 4cm, QR = 3.5 cm और PR = 4 cm है। यह किस प्रकार का त्रिभुज है ?
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार QR = 3.5 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
  2. QR के बिन्दुव Q को क्रमशः केन्द्र मानकर व 4 cm की त्रिज्या लेकर दो चाप लगाए जो परस्पर बिन्दु P पर काटते हैं।
  3. P को ए व R से मिलाकर क्रमशः PQ व PR रेखाखण्ड प्राप्त किए।

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 3

प्राप्त ∆ PQR अभीष्ट त्रिभुज है।
चूँकि PQ = PR = 4 cm
अतः ∆ PQR समद्विबाहु त्रिभुज है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
∆ ABC की रचना कीजिए,ताकि AB = 2.5cm, BC = 6 cm और AC = 6.5 cm हो। ∠B को मापिए।
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार BC = 6 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 54
  2. BC के बिन्दु B को केन्द्र मानकर व 2.5 cm की त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया।
  3. BC के बिन्दु C को केन्द्र मानकर व 6.5 cm की त्रिज्या लेकर एक और चाप लगाया, जो पहले चाप को बिन्दु A पर काटता है।
  4. A को B व C से मिलाकर क्रमश: AB व AC रेखाखण्ड प्राप्त किए।

प्राप्त ∆ ABC अभीष्ट त्रिभुज है।
मापने पर, ∠B = 90°

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 217

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3

प्रश्न 1.
इन प्रयोगों में आप जो परिणाम देख सकते हैं उन्हें लिखिए –

  1. पहिए को घुमाना
  2. दो सिक्कों को एक साथ उछालना।

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3 1
हल:

  1. पहिए को घुमाने पर परिणाम – A, B, C और D.
  2. जब दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है, तब प्रयोग के सम्भावित परिणाम

HH, HT, TH और TT
(यहाँ HT का अर्थ है कि पहले सिक्के पर चित (Head) और दूसरे सिक्के पर पट (Tail) इत्यादि)

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
जब एक पासे को फेंका जाता है, तब निम्नलिखित प्रत्येक घटना से प्राप्त होने वाले परिणामों को लिखिए –
(i)
(a) एक अभाज्य संख्या
(b) एक अभाज्य संख्या नहीं

(ii)
(a) 5 से बड़ी एक संख्या
(b) 5 से बड़ी संख्या नहीं।
हल:
(i) एक पासे को फेंकने पर, प्राप्त परिणाम
(a) अभाज्य संख्याएँ: 2, 3 और 5
(b) अभाज्य संख्या नहीं हैं: 1, 4, 6

(ii)
(a) पाँच से बड़ी संख्या: 6
(b) पाँच से बड़ी संख्या नहीं: 1, 2, 3, 4, 5

प्रश्न 3.
ज्ञात कीजिए –
(a) (प्रश्न 1 (a) में) सूचक के D पर रुकने की प्रायिकता
(b) अच्छी प्रकार से फेटी हुई 52 ताशों की एक गड्डी में से 1 इक्का प्राप्त करने की प्रायिकता।
(c) एक लाल सेब प्राप्त करने की प्रायिकता (दी हुई आकृति से देखिए)।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3 2
हल:
(a) 5 त्रिज्यखण्डों में से किसी एक त्रिज्यखण्ड पर रुकने के परिणाम = 5
∴ घटनाओं के होने की कुल संख्या = 5
∴ घूमने वाले पहिए में केवल एक D है।
∴ घटना के घटित होने के अनुकूल परिणाम = 1
∴ अभीष्ट प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3 3
(b) 52 ताशों की एक गड्डी में से 1 ताश को 52 तरीकों से निकाल सकते हैं।
∴ परिणामों की कुल संख्या = 52
52 ताशों की एक गड्डी में 4 इक्के होते हैं जिनमें से 1 इक्के को 4 तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है।
∴ अनुकूल घटनाओं की संख्या = 4
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{52}\) = \(\frac{1}{13}\)

(c) 7 सेबों में से 1 सेब को 7 प्रकार से निकाला जा सकता है।
∴ कुल परिणामों की संख्या = 7
दिए गए 7 सेबों में से 4 लाल सेब हैं जिनमें से 1 सेब को 4 प्रकार से निकाल सकते हैं।
∴ अनुकूल घटनाओं की संख्या = 4
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{7}\)

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
10 पृथक पर्चियों पर 1 से 10 तक संख्याएँ लिखी हुई हैं (एक पर्ची पर 10 संख्या), उन्हें एक बक्स में रखकर अच्छी प्रकार से मिला दिया जाता है। बक्स के अन्दर से बिना देखे एक पर्ची निकाली जाती है। निम्नलिखित की प्रायिकता क्या है?

  1. संख्या 6 प्राप्त करना
  2. 6 से छोटी एक संख्या प्राप्त करना
  3. 6 से बड़ी एक संख्या प्राप्त करना
  4. 1 अंक की एक संख्या प्राप्त करना।

उत्तर:
10 पर्चियों में से 1 पर्ची को 10 प्रकार से निकाल सकते हैं।
अतः परिणामों की कुल संख्या = 10

(i) संख्या 6 को प्राप्त करने की एक ही घटना है –
अतः, संख्या 6 को प्राप्त करने के अनुकूल परिणाम = 1.
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{1}{10}\)

(ii) 6 से छोटी एक संख्या प्राप्त करना अर्थात् हम संख्या 1, 2, 3, 4, 5 संख्याओं की पर्चियाँ प्राप्त कर सकते हैं।
अतः अनुकूल परिणामों की संख्या = 5
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{5}{10}\) = \(\frac{1}{2}\)

(iii) 6 से बड़ी संख्याओं में हम 7, 8, 9, 10 संख्याओं की पर्चियाँ प्राप्त कर सकते हैं।
अतः अनुकूल परिणामों की संख्या = 4
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{10}\) = \(\frac{2}{5}\)

(iv) 1 अंक की संख्याएँ: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9.
अतः अनुकूल परिणामों की संख्या = 9
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{9}{10}\)

प्रश्न 5.
यदि आपके पास 3 हरे त्रिज्यखण्ड, 1 नीला त्रिज्यखण्ड और 1 लाल त्रिज्यखण्ड वाला एक घूमने वाला पहिया है; तो एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है? ऐसा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है, जो नीला न हो?
हल:
पहिए में कुल पाँच त्रिज्यखण्ड हैं। इनमें से किसी एक त्रिज्यखण्ड को 5 प्रकार से प्राप्त किया जा सकता हैं।
∴ परिणामों की कुल संख्या = 5
घूमने वाले पहिए में 3 हरे त्रिज्यखण्ड हैं जिनमें से 1 त्रिज्यखण्ड को 3 प्रकार से प्राप्त किया जा सकता है।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 3
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{3}{5}\)
पुनः पहिए में 4 त्रिज्यखण्ड ऐसे हैं जो नीले नहीं हैं। इनमें से 1 त्रिज्यखण्ड को 4 प्रकार से प्राप्त किया जा सकता है।
अतः, अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{5}\)

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
प्रश्न 2 में दी हुई घटनाओं की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
एक पासे को एक बार फेंकने से उस पर अंकित 1, 2, 3, 4, 5 और 6 अंकित फलकों में से कोई भी 1 फलक अपर आ सकता है।
अतः कुल परिणामों की संख्या = 6.

(i) माना कि 1 अभाज्य संख्या प्राप्त होने की घटना A है।
स्पष्ट है कि घटना A तब घटित होगी जबकि हम परिणाम – 2, 3, 5 प्राप्त करते हैं।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 3
अतः अभीष्ट प्रायिकता P (A) = \(\frac{3}{6}\) = \(\frac{1}{2}\)

(ii) माना कि एक अभाज्य संख्या प्राप्त न होने की घटना A है।
स्पष्ट है कि घटना के घटित होने के परिणाम 1, 4, 6 हैं।
∴ अनुकूल परिणामें की संख्या = 3
अतः अभीष्ट प्रायिकता P (A) = \(\frac{3}{6}\) = \(\frac{1}{2}\)

(iii) पाँच से बड़ी एक संख्या’ अर्थात् घटना के घटित होने का अर्थ है संख्या 6 प्राप्त होना।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 1.
अतः, अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{1}{6}\)

(iv) ‘पाँच’ से बड़ी संख्या नहीं’ का अर्थ है कि संख्या 1, 2, 3, 4, 5 में से कोई एक संख्या प्राप्त करना।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 5
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{5}{6}\)

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 22 विश्व के सम्मुख प्रमुख चुनौतियाँ

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 22 विश्व के सम्मुख प्रमुख चुनौतियाँ

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला कब हुआ था ?
(क) 10 दिसम्बर, 1999
(ख) 11 सितम्बर, 2001
(ग) 11 नवम्बर, 2002
(घ) 13 दिसम्बर, 2001
उत्तर:
(घ) 13 दिसम्बर, 2001

(2) अलकायदा क्या है ?
(क) एक राजनैतिक दल
(ख) एक आतंकवादी संगठन
(ग) एक पत्रिका
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) एक आतंकवादी संगठन।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) पर्यावरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वह आवरण जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है, पर्यावरण कहलाता है।

(2) आतंकवादी अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए कौन-सा तरीका अपनाते हैं ?
उत्तर:
आतंकवादी अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए जनता में असुरक्षा की भावना पैदा करने का तरीका अपनाते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उदारीकरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
उदारीकरण का अर्थ है औद्योगिक, सेवा क्षेत्र और व्यापार से सम्बन्धित नियमों और कानूनों के बन्धनों में ढील देना और विदेशी कम्पनियों को घरेलू क्षेत्र में व्यापारिक और उत्पादन इकाइयाँ लगाने हेतु प्रोत्साहित करना।

(2) ध्वनि प्रदूषण किस प्रकार होता है ?
उत्तर:
वातावरण में इस प्रकार की अवांछित ध्वनि जो मनुष्य के कानों को अप्रिय महसूस हो, के फैलने से ध्वनि प्रदूषण होता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ता है, फलस्वरूप विभिन्न प्रकार के मनोरोग जन्म ले लेते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जल को प्रदूषित करने वाले प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जल को प्रदूषित करने वाले प्रमुख स्रोत इस प्रकार प्राकृतिक स्रोत-कुछ प्राकृतिक पदार्थ भी जल को प्रदूषित करते हैं। इनमें विभिन्न गैसें, मृदा, खनिज, वनस्पति, मृत जीव-जन्तु आदि हैं। मृदा अपरदन से भी जल प्रदूषित होता है। मानव स्त्रोत-वर्तमान समय में जल प्रदूषण का प्रमुख स्रोत मानवीय क्रियाकलाप ही हैं। नगरीकरण, कृषि, औद्योगिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के कारण अनेक प्रकार के प्रदूषक जल को प्रदूषित करते हैं।

मानव द्वारा जल प्रदूषण के प्रमुख कारण निम्नांकित हैं –

  • मल-घरेलू और सार्वजनिक शौचालयों से निकले मल-मूत्र को नदियों एवं जलाशयों में डाला जाता है।
  • घरेलू अपमार्जक-घरों, होटलों में बर्तन, फर्श व कपड़ों की सफाई करने में साबुनों व अपमार्जकों का प्रयोग किया जाता है।
  • औद्योगिक अपशिष्ट-विभिन्न उद्योग जल प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। उद्योगों से निकले जल में अनेक घातक रासायनिक पदार्थ मिले होते हैं। यह प्रदूषित जल सीधे नदी, तालाब आदि में प्रवाहित कर दिया जाता है।

(2) जल एवं वायु प्रदूषण को रोकने के उपाय बताइए।
उत्तर:
जल प्रदूषण को रोकने के उपाय –

  • उद्योगों के गन्दे एवं अपशिष्टयुक्त जल को नदियों, सागरों, नहरों, झीलों आदि में सीधे न डाला जाय।
  • शवों को जलाने के लिए विद्युत् शवदाह गृहों का निर्माण किया जाना चाहिए।
  • मल विसर्जन से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सुलभ इण्टरनेशनल जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लेनी चाहिए।

वायु प्रदूषण रोकने के उपाय:

  • उद्योगों में चिमनियाँ अत्यधिक ऊँची बनाई जाएँ तथा प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड से निरीक्षण कराया जाए।
  • कच्चे कोयले व कच्ची लकड़ियों के जलाने पर प्रतिबन्ध लगाया जाय।
  • खुले सीवेज आदि को बन्द किया जाये।
  • जनमानस में जागरूकता लाई जाए तथा वनों को काटने से रोका जाए।
  • प्रभावी कानून बनाया जाए।

MP Board Solutions

(3) आतंकवादी समस्या पर लेख लिखिए।
उत्तर:
आतंकवाद, लोकतन्त्र और मानवता के विरुद्ध अपराध है। आतंकवादी, शान्ति व्यवस्था भंग करने एवं शासन को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से हिंसात्मक गतिविधियाँ करते हैं तथा चारों ओर रक्तपात, विनाश एवं अराजकता पैदा करते हैं। ये विमान अपहरण, आक्रमण, हत्याएँ, भयदोहन, डाँट-डपट आदि का सहारा लेते हैं। कई बार आतंकवादी धार्मिक उन्माद से ग्रस्त होकर निर्दोष लोगों की जान लेने का कार्य भी करते हैं।

अपनी गतिविधियों द्वारा आतंकवादी समाज और देश में अलगाव पैदा करते हैं। आतंकवादी एक व्यक्ति को मारकर दस लोगों को डराना चाहते हैं। यह मनोवैज्ञानिक युद्ध की एक तकनीक है। ये नेताओं, संस्थाओं, पुलिस, सैनिकों आदि पर हमला करते हैं, क्योंकि ये सब राज्य सत्ता के प्रतीक हैं। आतंकवादी जनता में असुरक्षा की भावना पैदा कर सरकार एवं व्यवस्था को बिखेरने का प्रयास करते हैं।

(4) वैश्वीकरण के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वैश्वीकरण से –

  • पूँजी का प्रवाह बढ़ता है,
  • अन्तर्राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि होती है तथा
  • अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग और प्रतियोगिता का विकास होता है

वहीं निम्नलिखित प्रतिकूल प्रभाव भी देखे जाते हैं –

  • घरेलू उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव – वैश्वीकरण के अन्तर्गत शक्तिशाली बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के आगमन से कमजोर घरेलू उद्योग बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ प्रतिस्पर्धा न कर पाने के कारण धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं।
  • आय वितरण की विषमता – घरेलू उद्योगों की समाप्ति के कारण रोजगार के अवसरों में कमी आई है, जिससे आय वितरण की विषमता की खाई अधिक चौड़ी हो रही है।
  • उपभोक्तावादी संस्कृति का प्रसार – बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की आक्रामक प्रचार-प्रसार शैली ने देश में उपभोक्तावादी संस्कृति का प्रसार किया है।
  • विलासितापूर्ण वस्तुओं की भरमार – वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप आज देश में आम उपभोग की वस्तुओं की तुलना में विलासितापूर्ण वस्तुओं की भरमार हो गई है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 21 भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 21 भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए
(1) संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी ?
(क) 24 अक्टूबर, 1945
(घ) 3 दिसम्बर, 1950
(ख) 10 दिसम्बर, 1945
(ग) 1 मई, 1948
उत्तर:
(क) 24 अक्टूबर, 1945

(2) सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य कौन-कौन से देश हैं ?
(क) अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन
(ख) रूस, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान तथा चीन
(ग) सउदी अरब, बॉखादेश, ब्रिटेन, अमेरिका तथा रूस।
(घ) ब्रिटेन, भारत, चीन, फ्रांस तथा अमेरिका।
उत्तर:
(क) अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन तथा चीन।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय ………… में है।
(2) वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या ………… है।
उत्तर:
(1) न्यूयार्क
(2) 196

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा किया जाता है।

(2) विश्व अदालत किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को विश्व अदालत कहा जाता है।’

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रशासनिक अधिकारी को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रशासनिक अधिकारी को ‘महासचिव’ के नाम से जाना जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) यूनीसेफ के क्या कार्य हैं ?
उत्तर:
यूनीसेफ सभी बच्चों को बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए सहायता देने का काम करता है। यह संगठन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

(2) संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य इस प्रकार हैं –

  • अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना एवं इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक कार्यवाही द्वारा शान्ति अवरोधों को रोकना या हटाना।
  • विभिन्न राष्ट्रों में समान मानव अधिकारों तथा आत्मनिर्णय के सिद्धान्तों पर आधारित मैत्रीपूर्ण समन्वय स्थापित करना।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित छः अंग हैं –

  • सामान्य सभा
  • सुरक्षा परिषद्
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद्
  • न्याय परिषद्
  • अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय
  • सचिवालय

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व शान्ति स्थापना के लिए क्या कार्य किए हैं ? समझाइए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य विश्व में शान्ति स्थापित करना है। अपने 73 वर्षों के अस्तित्व में संयुक्त राष्ट्र को कई विवादों में कार्यवाही करनी पड़ी। संयुक्त राष्ट्र अनेक बार युद्ध टालने में सहायक हुआ। इसने अनेक संकटपूर्ण स्थिति में तनाव कम किए हैं। जिन उपायों को साधारणतया काम में लाया गया वे शान्ति के लिए सैन्य कार्यवाही मिशन इत्यादि। इसने कश्मीर, कांगो, पश्चिम एशिया, साइप्रस और दमन में बड़े स्तर पर युद्ध होने से पूर्ण रोकथाम की। ग्रीस, इण्डोनेशिया, लेबनान, मिस्र, गाजापट्टी, कांगो, कोरिया, गल्फ युद्ध (ईरान-इराक) में शान्ति के लिए किए गए प्रयास संयुक्त राष्ट्र संघ की कुछ महान उपलब्धियाँ हैं।

(2) संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र द्वारा शान्ति के लिए की गई सैन्य कार्यवाही में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त राष्ट्र की अपनी कोई निजी सेना नहीं है। कोरिया के युद्ध में घायलों की प्राथमिक चिकित्सा हेतु भारत ने एक चिकित्सकीय दल भेजा था। कोरिया युद्धबन्दियों के आदान-प्रदान की देखरेख का उत्तरदायित्व भारत को दिया गया था। गाजा में संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन सैन्य दल में शामिल करने हेतु सबसे बड़ी टुकड़ी भारत ने भेजी थी। साइप्रस राष्ट्र की सेना के प्रथम दो सेनापति भारतीय थे। कांगो में की गई सैन्य कार्यवाही में भारत ने सबसे बड़ा सैन्य दल भेजने का भार अपने ऊपर लिया, जो इस संकट को समाप्त करने में सहायक हुआ था।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ की किन्हीं तीन संस्थाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की तीन प्रमुख संस्थाएँ इस प्रकार:

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) – इसकी स्थापना 1946 में हुई। इसका मुख्यालय पेरिस में है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रों के मध्य आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – इसकी स्थापना 1948 में हुई। इसका उद्देश्य सभी लोगों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल आपात कोष (UNICEF) – इसकी स्थापना 1946 में की गई। यूनीसेफ सभी बच्चों को बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए सहायता दिए जाने का प्रावधान करता है। यह संगठन स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 20 भारत की विदेश नीति एवं पड़ोसी देशों से सम्बन्ध

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 20 भारत की विदेश नीति एवं पड़ोसी देशों से सम्बन्ध

MP Board Class 8th Social Science Chapter 20 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) पंचशील समझौता किन दो देशों के बीच हुआ था ?
(क) भारत और पाकिस्तान
(ख) भारत और चीन
(ग) चीन और पाकिस्तान
(घ) भारत और नेपाल।
उत्तर:
(ख) भारत और चीन

(2) भारत ने 1987 ई. में किस देश में शान्ति सेना भेजी थी?
(क) चीन
(ख) पाकिस्तान
(ग) श्रीलंका
(घ) बांग्लादेश।
उत्तर:
(ग) श्रीलंका।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 20 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) गुटनिरपेक्षता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
गुटनिरपेक्षता का अर्थ है शक्तिशाली गुटों से दूर रहना।

(2) भारत उपनिवेशवाद का विरोध क्यों करता है ?
उत्तर:
क्योंकि भारत लम्बे समय तक ब्रिटिश साम्राज्यवाद के अधीन दासता के दुष्परिणामों से परिचित रहा है।

(3) स्वतन्त्रता प्राप्ति से पहले बांग्लादेश किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर:
स्वतन्त्रता प्राप्ति से पहले पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 20 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) भारत अणु शस्त्रों पर रोक क्यों लगाना चाहता है ?
उत्तर:
भारत के अनुसार केवल निः शस्त्रीकरण ही अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति को सुदृढ़ बना सकता है जिसमें अणु शस्त्रों की होड़ आपसी सह – अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए भारत अणु शस्त्रों पर रोक लगाना चाहता है।

(2) पंचशील के क्या नियम हैं ?
उत्तर:
पंचशील के निम्नलिखित पाँच नियम हैं –

  • एक – दूसरे की प्रादेशिक अखण्डता और सम्प्रभुता का आदर,
  • अनाक्रमण
  • एक – दूसरे के आन्तरिक मामलों में अहस्तक्षेप,
  • समानता और पारस्परिक लाभ एवं
  • शान्तिपूर्ण सह – अस्तित्व।

(3) बांग्लादेश की स्वतन्त्रता में भारत ने क्या सहयोग किया था ?
उत्तर:
पूर्वी पाकिस्तान से मुक्ति के लिए शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में चलाये जा रहे स्वतन्त्रता आन्दोलन को भारत ने सहयोग दिया एवं आवश्यकता पड़ने पर बांग्लादेश को सैनिक एवं असैनिक सहायता दी गयी। सर्वोपरि भारत ने बांग्लादेश को एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में सर्वप्रथम मान्यता दी।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 20 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद के क्या कारण हैं
उत्तर:
भारत और पाकिस्तान में विभाजन के परिणामस्वरूप प्रारम्भिक समय में तो सम्पत्ति, सीमा, नदी, जल वितरण आदि समस्याओं को लेकर विवाद चलते रहे, किन्तु शीघ्र ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक विवाद प्रारम्भ हो गए। कश्मीर को लेकर दोनों देशों के मध्य विवाद पाकिस्तान की स्थापना के कुछ ही दिनों बाद प्रारम्भ हो गया।

इस विवाद के चलते पाकिस्तान ने चार बार भारत पर सैनिक आक्रमण भी किया। पहली बार अक्टूबर, 1947 में सीमावर्ती कबीलाइयों को भड़काकर तथा उन्हें सैनिक सहायता देकर कश्मीर पर आक्रमण करवाया। दूसरी बार सितम्बर, 1965 में कश्मीर पर पाकिस्तान ने व्यापक आक्रमण किया। तीसरी बार 1971 में बांग्लादेश के युद्ध के समय कश्मीर पर आक्रमण किया। चौथी बार 1999 में पुन: पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण किया जो ‘कारगिल युद्ध’ के नाम से मशहूर है।

(2) भारत की विदेश नीति के क्या लक्ष्य हैं ?
उत्तर:
भारत की विदेश नीति की जड़ें विगत कई शताब्दियों से विकसित सभ्यताओं के मूल में छिपी हुई हैं। इस विदेश नीति के प्रमुख लक्ष्य निम्नलिखित प्रकार से हैं –

  • भारत को विश्व की प्रभावशाली शक्ति बनाना
  • भारत के औद्योगिक विकास के लिए दूसरे क्षेत्रों से आर्थिक सहायता प्राप्त करना
  • उपनिवेशवाद तथा साम्राज्यवाद का विरोध करना
  • एशिया और अफ्रीका के देशों के स्वतन्त्रता आन्दोलन का समर्थन करना
  • राष्ट्रमण्डल के देशों से घनिष्ठ सम्बन्ध बनाए रखना
  • राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करना
  • वैदेशिक व्यापार के विकास हेतु आवश्यक दशाओं का
  • पारस्परिक आर्थिक तथा जनहित के रक्षार्थ एशियाई अफ्रीकी देशों को संगठित करना
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का समर्थन तथा सहयोग करना।

(3) भारत और चीन के सम्बन्धों पर लेख लिखिए।
उत्तर:
भारत और चीन के सम्बन्ध हजारों वर्ष पुराने हैं। ईसा से पूर्व तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक के समय से चीन में बौद्ध धर्म का विकास हुआ। अशोक काल के बाद अनेक विद्वान चीन गए। चीनी यात्रा भी भारत आते रहे हैं। चीनी विद्यार्थी नालन्दा विश्वविद्यालयों में पढ़ने आया करते थे। वर्तमान काल में भारत ने चीन में साम्यवादी क्रान्ति का स्वागत किया और चीन की नई सरकार से अच्छे सम्बन्ध स्थापित करने की पहल की जो काफी कुछ सफल भी हुई। साम्यवादी चीन को सबसे पहले मान्यता देने वालों में भारत प्रमुख था। भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन को सदस्य बनाने में काफी महत्वपूर्ण पहल की।

भारत और चीन ने 1954 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जो पंचशील समझौते के नाम से पूरे संसार में जाना जाता है। पारस्परिक सम्बन्धों को निर्धारित करने वाले इन पाँच सिद्धान्तों को दोनों देशों ने स्वीकार किया, पर कुछ समय बाद चीन ने भारत-चीन सीमा के बहुत बड़े भाग पर अपना दावा प्रस्तुत किया तथा 1962 में भारत पर चीन ने आक्रमण कर दिया। भारत ने चीन के इस आक्रमण का विरोध किया और अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए युद्ध किया। युद्ध के बाद भारत-चीन सम्बन्ध तनावपूर्ण हो गए और काफी समय तक सामान्य नहीं रहे।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.1

प्रश्न 1.
एक रेखा (मान लीजिए AB) खींचिए और इसके बाहर स्थित कोई बिन्दु C लीजिए। केवल पैमाना (रूलर) और परकार को प्रयोग करते हुए C से होकर AB के समान्तर एक रेखा खींचिए।
हल:
रचना के पद :

  1. एक रेखा AB खींची और इसके बाहर एक बिन्दु C लिया।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.1 image 1
  2. रेखा AB पर एक बिन्दुलिया और CD को मिलाया।
  3. D को केन्द्र मानकर और उचित त्रिज्या लेकर एक चाप खींचा जो AB को E पर तथा CD को F पर काटता है।
  4. C को केन्द्र मानकर और DE के बराबर त्रिज्या लेकर एक चाप खींचा जो CD को G पर काटता है।
  5. G को केन्द्र मानकर और EF त्रिज्या लेकर ऊपरी चाप बिन्दु H पर काटा।
  6. CH को मिलाते हुए रेखा m खींची। इस प्रकार रेखा m अभीष्ट रेखा है जो m || AB है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
एक रेखा l खींचिए और l पर स्थित किसी बिन्दु पर l पर लम्ब खींचिए इस लम्ब रेखा पर एक बिन्दु x लीजिए जो l से 4 cm की दूरी पर हो। x से होकर l के समान्तर एक रेखा m खींचिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.1 image 2
रचना के पद:

  1. एक रेखा l खींची और इस पर एक बिन्दु A लिया।
  2. A पर 90° का कोण बनाते हुए l पर लम्बवत् रेखा AN खींची।
  3. AN पर कोई बिन्दु x लिया। AX = 4 cm
  4. पर 90° का कोण बनाकर AN पर लम्ब खींचा।, m || l अभीष्ट रेखा है, जो x से होकर जाती है।

प्रश्न 3.
मान लीजिए l एक रेखा है और Pएक बिन्दु है: जो l पर स्थित नहीं है। Pसे होकर l के समान्तर एक रेखा m खींचिए। अब P को l के किसी बिन्दुए से जोड़िए। m पर कोई अन्य बिन्दु R चुनिए। R से होकर, PQ के समान्तर एक रेखा खींचिए। मान लीजिए यह रेखा l से बिन्दु पर मिलती है। समान्तर रेखाओं के इन दोनों युग्मों से क्या आकृति बनती
हल:
रचना के पद:

    1. एक रेखा l खींची और इसके बाहर कोई बिन्दु P लिया।
    2. रेखा l पर कोई बिन्दुए लिया और PQ को मिलाया।
    3. P से m || l खींची।
    4. रेखा m पर कोई बिन्दु R लिया।
    5.  R से RS || PQ इस प्रकार खींची कि यह l पर 5 से मिले।

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.1 image 3

∴ l || m अत: RP || SQ
साथ ही PQ || RS
∴ PQRS एक समान्तर चतुर्भुज है।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 214

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
एक विद्यार्थी ने एक ऐसा त्रिभुज खींचने का प्रयत्न किया, जिसकी रफ आकृति यहाँ दी गई है। पहले उसने QR खींचा। फिर उसने 0 को केन्द्र मानकर और 3 cm त्रिज्या लेकर एक चाप खींचा तथा R को केन्द्र मानकर और 2 cm त्रिज्या लेकर एक अन्य चाप खींचा। परन्तु वह नहीं प्राप्त कर सका। इसका क्या कारण है ? इस प्रश्न से सम्बन्धित किसी गुण को आप जानते हैं ? क्या ऐसे त्रिभुज का अस्तित्व है? (त्रिभुज के इस गुण को याद कीजिए : किसी त्रिभुज की दो भुजाओं का योग सदैव तीसरी भुजा से बड़ा होता है।) सोचिए क्या यह सही है ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.1 image 4
हल:
इन मापों से त्रिभुज बनना असम्भव है। क्योंकि त्रिभुज का बनना तभी सम्भव है जबकि त्रिभुज की दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से बड़ा हो, परन्तु यहाँ 2 cm + 3 cm = 5cm < 6 cm

अत: ऐसे त्रिभुज का कोई अस्तित्व नहीं है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 215

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2

प्रश्न 1.
किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए सर्वे किया गया कि वे किस प्रकार का संगीत पसन्द करते हैं। उनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 1
इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसन्द करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था?
  2. किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है?
  3. यदि कोई कैसेट कम्पनी 1000 सी. डी. (C. D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सी. डी. बनाएगी?

हल:
1. माना कि x युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था।
x का 10% = 20
x × \(\frac{10}{100}\) = 20
x = \(\frac{20×100}{10}\) = 200
अतः 200 युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था।

2. मनोरंजक संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है।

3. शास्त्रीय संगीत = \(\frac{10}{100}\) x 1000 = 100 सी. डी.
उपशास्त्रीय संगीत = \(\frac{20}{100}\) x 1000 = 200 सी. डी.
लोक संगीत = \(\frac{30}{100}\) x 1000 = 300 सी. डी.
उत्तर मनोरंजक संगीत = \(\frac{40}{100}\) 1000 = 400 सी.

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
360 व्यक्तियों के एक समूहसे तीन ऋतुओं-वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसन्द ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न चित्र में दर्शाया गया है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 2

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखण्ड का केन्द्रीय कोण ज्ञात कीजिए।
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए पाई चार्ट खींचिए।

हल:

1. शीत ऋतु को सबसे अधिक मत मिले।

2. केन्द्रीय कोण
ग्रीष्म ऋतु = (\(\frac{90}{360}\) x 360)° = 90°
वर्षा ऋतु = (\(\frac{120}{360}\) x 360)° = 120°
शीत ऋतु = (\(\frac{150}{360}\) x 360)° = 150°

3. पाई चार्ट
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 3

प्रश्न 3.
निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसन्द किए जाने वाले रंगों को दर्शाती है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 4
हल:
रंगों को दर्शाने वाला पाई चार्ट –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 5

प्रश्न 4.
संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किए? (संकेत: 540 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण क्या होगा?)
  2. उस विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
  3. जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिन्दी में प्राप्त किए गए अंकों के योग से अधिक है?

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 6
(संकेत : केवल केन्द्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)
हल:
1. ∵ 540 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = 360°
∵ 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = \(\frac{360°×105}{540}\) = 70°
अतः दिए गए पाई चार्ट के अनुसार, विद्यार्थी ने हिन्दी में 105 अंक प्राप्त किए

2. गणित तथा हिन्दी के केन्द्रीय कोणों का अन्तर = 90° – 70° = 20°
∵ 360° केन्द्रीय कोण के लिए प्राप्त अंक = 540
∵ 20° केन्द्रीय कोण के लिए प्राप्त अंक = \(\frac{540°×20°}{360}\)
अतः विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से 30 अंक अधिक प्राप्त किए।

3. सामाजिक विज्ञान और गणित के केन्द्रीय कोणों का योग = 65° + 90° = 155°
विज्ञान तथा हिन्दी के केन्द्रीय कोणों का योग = 80° + 70° = 150°
∵ 155° > 150°
∴ अतः सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों का योग, विज्ञान तथा हिन्दी में प्राप्त अंकों के योग से अधिक है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
किसी छात्रावास में, विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या नीचे दी गई है –
इन आँकड़ों को एक पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 7
हल:
संगत केन्द्रीय कोण के लिए सारणी –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 8

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 88-89

कोई परिणाम प्राप्त करना प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.7)

प्रश्न 1.
यदि आप एक स्कूटर चलाना प्रारम्भ करें, तो सम्भव परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
इसके दो परिणाम हैं। यह चल भी सकता है या नहीं भी चल सकता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
जब एक पासे (die) को फेंका जाता है तो सम्भव छह परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
जब एक पासे को फेंका जाता है तो सम्भव छह परिणाम हैं कि उस पर अंकित 1, 2, 3, 4, 5 और 6 में से कोई भी अंक ऊपर की ओर आ सकता है।

प्रश्न 3.
जब आप पहिये को घुमाएँगे, तो सम्भावित परिणाम क्या होंगे? इनकी सूची बनाइए। (यहाँ परिणाम का अर्थ है कि वह त्रिज्यखण्ड जहाँ पर सूचक (pointer) घुमाने पर रुकेगा)
उत्तर:
पहिये को घुमाने पर तीन सम्भावित परिणाम हो सकते हैं। सूचक A, B या C में से किसी भी त्रिज्यखण्ड पर रुक सकता है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 9

प्रश्न 4.
आपके पास एक थैला है और उसमें भिन्न-भिन्न रंगों की पाँच एक जैसी गेंदें हैं (आकृति 5.9)। आप बिना देखे इसमें से एक गेंद निकालते हैं। प्राप्त होने वाले परिणामों को लिखिए।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 10
उत्तर:
थैले में 1 सफेद, 1 लाल, 1 नीली, 1 हरी और 1 पीली गेंद है। इससे प्राप्त होने वाले W, R, B, G या Y गेंद प्राप्त होने के पाँच परिणाम हो सकते हैं।

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए (क्रमांक 5.3)

प्रश्न 1.
एक पासे को फेंकने पर:

  1. क्या पहले खिलाड़ी के 6 प्राप्त करने का संयोग अधिक है?
  2. क्या उसके बाद खेलने वाले खिलाड़ी के 6 प्राप्त करने का संयोग कम है?
  3. मान लीजिए कि दूसरा खिलाड़ी 6 प्राप्त कर लेता है। क्या इसका अर्थ यह है कि तीसरे खिलाड़ी द्वारा 6 प्राप्त करने का कोई संयोग नहीं है?

उत्तर:
जब हम पासे को कई बार फेंकते हैं और 1 या 2 या 3 या 4 या 5 या 6 आने के परिणाम को नोट करते हैं तो हम देखते हैं कि जैसे-जैसे हम पासे को फेंकने की संख्या बढ़ाते हैं, तो 1 या 2 या 3 या 4 या 5 या 6 आने के परिणाम लगभग समान हैं।

अतः इससे स्पष्ट है कि 6 प्राप्त करने के सभी के संयोग बराबर हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 90

MP Board Solutions

संयोग को प्रायिकता से जोड़ना

प्रश्न 1.
एक पट प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
उत्तर:
एक पट प्राप्त करने की प्रायिकता \(\frac{1}{2}\) है।

प्रश्न 2.
यदि एक पासे को एक बार फेंकें, तो परिणाम क्या प्राप्त होंगे?
उत्तर:
पासे को एक बार फेंकने से 1, 2, 3, 4, 5, 6 समप्रायिक परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रश्न 3.
परिणाम 2 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 11

प्रश्न 4.
संख्या 5 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
संख्या 5 प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac{1}{6}\)

प्रश्न 5.
संख्या 7 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
7 देने वाले परिणामों की संख्या = 0
परिणामों की संख्या = 6
अतः 7 प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac{0}{6}\) = 0

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
1 से 6 तक की संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
1 से 6 तक की संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 12

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 91 प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.8)

प्रश्न 1.
मान लीजिए कि आप पहिए को घुमाते हैं (आकृति : 5.11)
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 13

  1. इस पहिए, पर एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने के परिणामों की संख्या लिखिए।
  2. एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
  3. एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

हल:
1. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त होने के परिणाम = 5
हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने के परिणाम = 3

2. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता .
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 14

3. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने की प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 15

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 19 राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता प्राप्ति

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 19 राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता प्राप्ति

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) रॉलेट एक्ट कब पारित हुआ था ?
(क) 7 अप्रैल, 1819
(ख) 8 मार्च, 1919
(ग) 2 जनवरी, 1872
(घ) 6 मार्च, 1919।
उत्तर:
(ख) 8 मार्च, 1919

(2) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के समय पंजाब का लेफ्टीनेन्ट गवर्नर कौन था ?
(क) लॉर्ड डलहौजी
(ख) लॉर्ड मैकाले
(ग) जनरल आर. डायर
(घ) ओ. डायर।
उत्तर:
(घ) ओ. डायर

(3) स्वराज्य दल के अध्यक्ष कौन थे ?
(क) मोतीलाल नेहरू
(ख) चितरंजन दास
(ग) गोपाल कृष्ण गोखले
(घ) दादाभाई नौरोजी।
उत्तर:
(ख) चितरंजन दास

(4) नमक सत्याग्रह आन्दोलन कब हुआ?
(क) 5 मार्च, 1931
(ख) 8 अगस्त, 1942
(ग) 12 मार्च, 1930.
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) 12 मार्च, 1930

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) 6 अप्रैल, 1919 का दिन ………… के रूप में मनाया गया।
(2) साइमन कमीशन ………….. में भारत आया।
(3) नमक कानून तोड़ने के लिए गाँधीजी ने ………… यात्रा की।
(4) सन् 1940 ई. में मुस्लिम लीग का वार्षिक अधिवेशन ……….. में हुआ।
उत्तर:

  1. राष्ट्रीय अपमान दिवस’
  2. फरवरी, 1928 ई.
  3. दाण्डी
  4. लाहौर।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) अंग्रेजों द्वारा गाँधीजी को कौन-सी उपाधि दी गई ?
उत्तर:
अंग्रेजों को दिए गए सहयोग के कारण गाँधीजी को ‘कैसर-ए-हिन्द’ की उपाधि दी गई।

(2) स्वराज्य दल के प्रमुख नेताओं के नाम बताइए।
उत्तर:
स्वराज्य दल के प्रमुख नेता पण्डित मोतीलाल नेहरू, चितरंजन दास एवं विट्ठल भाई आदि थे।

(3) द्वितीय विश्व युद्ध कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर:
1 सितम्बर, 1939 ई. को द्वितीय विश्व युद्ध प्रारम्भ हुआ।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) खिलाफत आन्दोलन क्यों चलाया गया ?
उत्तर:
प्रथम विश्व युद्ध में इंग्लैण्ड ने तुर्की को पराजित कर वहाँ की जनता पर अत्याचार किए। खलीफा को उसके पद से हटाने का निर्णय लिया गया। तुर्की में किए गए ब्रिटेन के इस कार्य की भारत के मुसलमानों ने घोर निन्दा करते हुए अंग्रेजों की खिलाफत में खिलाफत आन्दोलन चलाया।

(2) स्वराज्य दल के प्रमुख उद्देश्य क्या थे ?
उत्तर:
स्वराज्य दल के प्रमुख उद्देश्य निम्नांकित थे –

  • स्वराज प्राप्त करना
  • सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करना
  • अंग्रेजों की नीतियों का विरोध करना
  • राष्ट्रीय चेतना का विकास करना
  • चुनाव लड़कर कौंसिलों में प्रवेश करना।

(3) गाँधीजी के द्वारा असहयोग आन्दोलन किस घटना के कारण स्थगित कर दिया गया ?
उत्तर:
5 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चौरी-चौरा नामक स्थान पर क्रुद्ध भीड़ ने एक थानेदार व 21 पुलिसकर्मियों को थाने में बन्द कर जिन्दा जला दिया। इस घटना से दुःखी होकर गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पंजाब में दो लोकप्रिय नेताओं को पुलिस ने बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में जनता ने एक शान्तिपूर्ण जुलूस निकाला। पुलिस ने जनता को आगे बढ़ने से रोका लेकिन सफल न होने पर गोली चलाने का आदेश दिया गया। इस पर जुलूस ने उग्र रूप धारण कर लिया और सरकारी इमारतों में आग लगा दी। अमृतसर की स्थिति से घबराकर सरकार ने 10 अप्रैल, 1919 ई. को शहर का प्रशासन सैन्य अधिकारी ओ. डायर को सौंप दिया।

सभा के आयोजनों एवं प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई। मगर इसकी सूचना जनता को नहीं दी गई। 13 अप्रैल, सन् 1919 ई. को बैशाखी के दिन शाम को करीब साढ़े चार बजे अमृतसर के जलियाँवाला बाग में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 10,000 लोग सम्मिलित हुए। जनरल डायर लगभग 400 हथियारबन्द सैनिकों के साथ सभा स्थल पर पहुँचा और बिना पूर्व चेतावनी के भीड़ पर तब तक गोलियाँ चलाईं जब तक गोलियाँ समाप्त नहीं हो गईं, जिसमें हजारों लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

(2) असहयोग आन्दोलन के प्रमुख कार्यक्रम क्या थे ?
उत्तर:
असहयोग आन्दोलन कार्यक्रम के दो पक्ष थे बहिष्कार का पक्ष –

  • सरकारी पद और उपाधियों का परित्याग
  • सरकारी स्कूलों-कॉलेजों का बहिष्कार
  • न्यायालयों का बहिष्कार,
  • कर न देने का निर्णय
  • विदेशी वस्तुओं और वस्त्रों का बहिष्कार आदि।

रचनात्मक पक्ष –

  • राष्ट्रीय स्कूल-कॉलेजों की स्थापना
  • पंचायतों द्वारा विवादों का निर्णय
  • सत्य और अहिंसा पर बल
  • कताई-बुनाई को बढ़ावा देने के लिए चरखे को प्रोत्साहन
  • आन्दोलन को सफल बनाने के लिए 1 करोड़ स्वयंसेवकों की भर्ती आदि।

(3) सविनय अवज्ञा आन्दोलन को समझाइए।
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार द्वारा नमक कर में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई थी। निर्धन लोगों के लिए नमक खरीदना कठिन हो गया। गाँधीजी ने नमक को आन्दोलन का आधार बनाने का निश्चय किया। गाँधीजी ने सरकार को 11 सूत्री माँगें लिखकर भेजी, जिसमें नमक कर को कम करना प्रमुख माँग थी। माँगें न माने जाने की स्थिति में 12 मार्च, 1930 ई. को गाँधीजी द्वारा नमक कानून तोड़ने के लिए दाण्डी यात्रा प्रारम्भ की गई।

उनके साथ 78 यात्रियों ने साबरमती आश्रम से 12 मार्च को गण्डी के लिए यात्रा आरम्भ की, 6 अप्रैल, 1930 ई. की; ल को गुजरात में दाण्डी समुद्र तट पर नमक बनाकर गाँ जी ने नमक कानून भंग कर दिया और इस प्रकार सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ हो गया जिसमें शासन को कर न दिया जाना भी सम्मिलित था।

(4) क्रिप्स मिशन क्या था ? उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेज भारत के सक्रिय एवं पूर्ण सहयोग के लिए बेचैन थे। भारत की दक्षिणी-पूर्वी सीमाओं पर जापानी खतरा बढ़ रहा था। दूसरी ओर रंगून में स्थित इण्डियन नेशनल आर्मी, बर्मा (म्यांमार) के रास्ते भारत पर आक्रमण करने के लिए तैयार थी। इस परिस्थिति में इंग्लैण्ड के युद्धकालीन मन्त्रिमण्डल के सदस्य सर स्टेफोर्ड क्रिप्स को भारतीयों के लिए वर्तमान में ‘स्वशासन’ और भविष्य के लिए कुछ ठोस आश्वासन के साथ भारत भेजा गया। क्रिप्स प्रस्ताव द्वारा भारत को युद्धोपरान्त अधिराज्य का दर्जा दिया जाना था। एक संविधान सभा भी प्रस्तावित थी, परन्तु लगभग सभी दलों ने अलग-अलग कारणों से इस घोषणा को अस्वीकार कर दिया।

(5) भारत छोड़ो आन्दोलन पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
8 अगस्त, 1942 ई. को बम्बई में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव में घोषणा की कि भारत में ब्रिटिश सरकार को जल्दी समाप्त करना अति आवश्यक हो गया है। गाँधीजी ने ‘करो या मरो’ (Do or Die) का नारा दिया। 9 अगस्त, 1942 ई. की सुबह कांग्रेस के अधिकांश नेता गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें देश की विभिन्न जेलों में बन्द कर दिया गया। परिणामस्वरूप आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया। गोलियाँ चली, लाठीचार्ज हुए और सारे देश में गिरफ्तारियाँ हुईं। लगभग ‘हजारों लोग घायल हुए। अन्ततः आक्रोशित जनता भी हिंसा पर उतर आयी।

बलिया और सतारा जैसे कुछ स्थान अंग्रेजी दासता से मुक्त हो गए। मगर सरकारी दमन चक्र की उग्रता अपनी सभी सीमाएँ तोड़ गईं। हवाई जहाजों से बम बरसाए गए। गोलियाँ चलाई गईं। बड़ी संख्या में लोग मारे गए। सभी बड़े नेता बन्दीगृह में थे जो बाहर थे वे भूमिगत हो गए। सरकारी दमन चक्र के कारण भारत छोड़ो आन्दोलन अधिक समय नहीं चल सका।

MP Board Class 8th Social Science Solutions