MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2

प्रश्न 1.
किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए सर्वे किया गया कि वे किस प्रकार का संगीत पसन्द करते हैं। उनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 1
इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसन्द करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था?
  2. किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है?
  3. यदि कोई कैसेट कम्पनी 1000 सी. डी. (C. D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सी. डी. बनाएगी?

हल:
1. माना कि x युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था।
x का 10% = 20
x × \(\frac{10}{100}\) = 20
x = \(\frac{20×100}{10}\) = 200
अतः 200 युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था।

2. मनोरंजक संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है।

3. शास्त्रीय संगीत = \(\frac{10}{100}\) x 1000 = 100 सी. डी.
उपशास्त्रीय संगीत = \(\frac{20}{100}\) x 1000 = 200 सी. डी.
लोक संगीत = \(\frac{30}{100}\) x 1000 = 300 सी. डी.
उत्तर मनोरंजक संगीत = \(\frac{40}{100}\) 1000 = 400 सी.

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
360 व्यक्तियों के एक समूहसे तीन ऋतुओं-वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसन्द ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न चित्र में दर्शाया गया है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 2

  1. किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
  2. प्रत्येक त्रिज्यखण्ड का केन्द्रीय कोण ज्ञात कीजिए।
  3. इस सूचना को दर्शाने के लिए पाई चार्ट खींचिए।

हल:

1. शीत ऋतु को सबसे अधिक मत मिले।

2. केन्द्रीय कोण
ग्रीष्म ऋतु = (\(\frac{90}{360}\) x 360)° = 90°
वर्षा ऋतु = (\(\frac{120}{360}\) x 360)° = 120°
शीत ऋतु = (\(\frac{150}{360}\) x 360)° = 150°

3. पाई चार्ट
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 3

प्रश्न 3.
निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसन्द किए जाने वाले रंगों को दर्शाती है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 4
हल:
रंगों को दर्शाने वाला पाई चार्ट –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 5

प्रश्न 4.
संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किए गए अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

  1. किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किए? (संकेत: 540 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण क्या होगा?)
  2. उस विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
  3. जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिन्दी में प्राप्त किए गए अंकों के योग से अधिक है?

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 6
(संकेत : केवल केन्द्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)
हल:
1. ∵ 540 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = 360°
∵ 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = \(\frac{360°×105}{540}\) = 70°
अतः दिए गए पाई चार्ट के अनुसार, विद्यार्थी ने हिन्दी में 105 अंक प्राप्त किए

2. गणित तथा हिन्दी के केन्द्रीय कोणों का अन्तर = 90° – 70° = 20°
∵ 360° केन्द्रीय कोण के लिए प्राप्त अंक = 540
∵ 20° केन्द्रीय कोण के लिए प्राप्त अंक = \(\frac{540°×20°}{360}\)
अतः विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से 30 अंक अधिक प्राप्त किए।

3. सामाजिक विज्ञान और गणित के केन्द्रीय कोणों का योग = 65° + 90° = 155°
विज्ञान तथा हिन्दी के केन्द्रीय कोणों का योग = 80° + 70° = 150°
∵ 155° > 150°
∴ अतः सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों का योग, विज्ञान तथा हिन्दी में प्राप्त अंकों के योग से अधिक है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
किसी छात्रावास में, विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या नीचे दी गई है –
इन आँकड़ों को एक पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 7
हल:
संगत केन्द्रीय कोण के लिए सारणी –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 8

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 88-89

कोई परिणाम प्राप्त करना प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.7)

प्रश्न 1.
यदि आप एक स्कूटर चलाना प्रारम्भ करें, तो सम्भव परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
इसके दो परिणाम हैं। यह चल भी सकता है या नहीं भी चल सकता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
जब एक पासे (die) को फेंका जाता है तो सम्भव छह परिणाम क्या हैं?
उत्तर:
जब एक पासे को फेंका जाता है तो सम्भव छह परिणाम हैं कि उस पर अंकित 1, 2, 3, 4, 5 और 6 में से कोई भी अंक ऊपर की ओर आ सकता है।

प्रश्न 3.
जब आप पहिये को घुमाएँगे, तो सम्भावित परिणाम क्या होंगे? इनकी सूची बनाइए। (यहाँ परिणाम का अर्थ है कि वह त्रिज्यखण्ड जहाँ पर सूचक (pointer) घुमाने पर रुकेगा)
उत्तर:
पहिये को घुमाने पर तीन सम्भावित परिणाम हो सकते हैं। सूचक A, B या C में से किसी भी त्रिज्यखण्ड पर रुक सकता है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 9

प्रश्न 4.
आपके पास एक थैला है और उसमें भिन्न-भिन्न रंगों की पाँच एक जैसी गेंदें हैं (आकृति 5.9)। आप बिना देखे इसमें से एक गेंद निकालते हैं। प्राप्त होने वाले परिणामों को लिखिए।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 10
उत्तर:
थैले में 1 सफेद, 1 लाल, 1 नीली, 1 हरी और 1 पीली गेंद है। इससे प्राप्त होने वाले W, R, B, G या Y गेंद प्राप्त होने के पाँच परिणाम हो सकते हैं।

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए (क्रमांक 5.3)

प्रश्न 1.
एक पासे को फेंकने पर:

  1. क्या पहले खिलाड़ी के 6 प्राप्त करने का संयोग अधिक है?
  2. क्या उसके बाद खेलने वाले खिलाड़ी के 6 प्राप्त करने का संयोग कम है?
  3. मान लीजिए कि दूसरा खिलाड़ी 6 प्राप्त कर लेता है। क्या इसका अर्थ यह है कि तीसरे खिलाड़ी द्वारा 6 प्राप्त करने का कोई संयोग नहीं है?

उत्तर:
जब हम पासे को कई बार फेंकते हैं और 1 या 2 या 3 या 4 या 5 या 6 आने के परिणाम को नोट करते हैं तो हम देखते हैं कि जैसे-जैसे हम पासे को फेंकने की संख्या बढ़ाते हैं, तो 1 या 2 या 3 या 4 या 5 या 6 आने के परिणाम लगभग समान हैं।

अतः इससे स्पष्ट है कि 6 प्राप्त करने के सभी के संयोग बराबर हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 90

MP Board Solutions

संयोग को प्रायिकता से जोड़ना

प्रश्न 1.
एक पट प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
उत्तर:
एक पट प्राप्त करने की प्रायिकता \(\frac{1}{2}\) है।

प्रश्न 2.
यदि एक पासे को एक बार फेंकें, तो परिणाम क्या प्राप्त होंगे?
उत्तर:
पासे को एक बार फेंकने से 1, 2, 3, 4, 5, 6 समप्रायिक परिणाम प्राप्त होंगे।

प्रश्न 3.
परिणाम 2 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 11

प्रश्न 4.
संख्या 5 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
संख्या 5 प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac{1}{6}\)

प्रश्न 5.
संख्या 7 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
7 देने वाले परिणामों की संख्या = 0
परिणामों की संख्या = 6
अतः 7 प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac{0}{6}\) = 0

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
1 से 6 तक की संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
हल:
1 से 6 तक की संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 12

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 91 प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.8)

प्रश्न 1.
मान लीजिए कि आप पहिए को घुमाते हैं (आकृति : 5.11)
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 13

  1. इस पहिए, पर एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने के परिणामों की संख्या लिखिए।
  2. एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
  3. एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।

हल:
1. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त होने के परिणाम = 5
हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने के परिणाम = 3

2. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता .
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 14

3. हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त न होने की प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.2 15

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 19 राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता प्राप्ति

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 19 राष्ट्रीय आन्दोलन एवं स्वतन्त्रता प्राप्ति

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) रॉलेट एक्ट कब पारित हुआ था ?
(क) 7 अप्रैल, 1819
(ख) 8 मार्च, 1919
(ग) 2 जनवरी, 1872
(घ) 6 मार्च, 1919।
उत्तर:
(ख) 8 मार्च, 1919

(2) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के समय पंजाब का लेफ्टीनेन्ट गवर्नर कौन था ?
(क) लॉर्ड डलहौजी
(ख) लॉर्ड मैकाले
(ग) जनरल आर. डायर
(घ) ओ. डायर।
उत्तर:
(घ) ओ. डायर

(3) स्वराज्य दल के अध्यक्ष कौन थे ?
(क) मोतीलाल नेहरू
(ख) चितरंजन दास
(ग) गोपाल कृष्ण गोखले
(घ) दादाभाई नौरोजी।
उत्तर:
(ख) चितरंजन दास

(4) नमक सत्याग्रह आन्दोलन कब हुआ?
(क) 5 मार्च, 1931
(ख) 8 अगस्त, 1942
(ग) 12 मार्च, 1930.
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) 12 मार्च, 1930

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) 6 अप्रैल, 1919 का दिन ………… के रूप में मनाया गया।
(2) साइमन कमीशन ………….. में भारत आया।
(3) नमक कानून तोड़ने के लिए गाँधीजी ने ………… यात्रा की।
(4) सन् 1940 ई. में मुस्लिम लीग का वार्षिक अधिवेशन ……….. में हुआ।
उत्तर:

  1. राष्ट्रीय अपमान दिवस’
  2. फरवरी, 1928 ई.
  3. दाण्डी
  4. लाहौर।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) अंग्रेजों द्वारा गाँधीजी को कौन-सी उपाधि दी गई ?
उत्तर:
अंग्रेजों को दिए गए सहयोग के कारण गाँधीजी को ‘कैसर-ए-हिन्द’ की उपाधि दी गई।

(2) स्वराज्य दल के प्रमुख नेताओं के नाम बताइए।
उत्तर:
स्वराज्य दल के प्रमुख नेता पण्डित मोतीलाल नेहरू, चितरंजन दास एवं विट्ठल भाई आदि थे।

(3) द्वितीय विश्व युद्ध कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर:
1 सितम्बर, 1939 ई. को द्वितीय विश्व युद्ध प्रारम्भ हुआ।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) खिलाफत आन्दोलन क्यों चलाया गया ?
उत्तर:
प्रथम विश्व युद्ध में इंग्लैण्ड ने तुर्की को पराजित कर वहाँ की जनता पर अत्याचार किए। खलीफा को उसके पद से हटाने का निर्णय लिया गया। तुर्की में किए गए ब्रिटेन के इस कार्य की भारत के मुसलमानों ने घोर निन्दा करते हुए अंग्रेजों की खिलाफत में खिलाफत आन्दोलन चलाया।

(2) स्वराज्य दल के प्रमुख उद्देश्य क्या थे ?
उत्तर:
स्वराज्य दल के प्रमुख उद्देश्य निम्नांकित थे –

  • स्वराज प्राप्त करना
  • सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करना
  • अंग्रेजों की नीतियों का विरोध करना
  • राष्ट्रीय चेतना का विकास करना
  • चुनाव लड़कर कौंसिलों में प्रवेश करना।

(3) गाँधीजी के द्वारा असहयोग आन्दोलन किस घटना के कारण स्थगित कर दिया गया ?
उत्तर:
5 फरवरी को उत्तर प्रदेश में चौरी-चौरा नामक स्थान पर क्रुद्ध भीड़ ने एक थानेदार व 21 पुलिसकर्मियों को थाने में बन्द कर जिन्दा जला दिया। इस घटना से दुःखी होकर गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 19 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पंजाब में दो लोकप्रिय नेताओं को पुलिस ने बिना किसी कारण के गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरोध में जनता ने एक शान्तिपूर्ण जुलूस निकाला। पुलिस ने जनता को आगे बढ़ने से रोका लेकिन सफल न होने पर गोली चलाने का आदेश दिया गया। इस पर जुलूस ने उग्र रूप धारण कर लिया और सरकारी इमारतों में आग लगा दी। अमृतसर की स्थिति से घबराकर सरकार ने 10 अप्रैल, 1919 ई. को शहर का प्रशासन सैन्य अधिकारी ओ. डायर को सौंप दिया।

सभा के आयोजनों एवं प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई। मगर इसकी सूचना जनता को नहीं दी गई। 13 अप्रैल, सन् 1919 ई. को बैशाखी के दिन शाम को करीब साढ़े चार बजे अमृतसर के जलियाँवाला बाग में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 10,000 लोग सम्मिलित हुए। जनरल डायर लगभग 400 हथियारबन्द सैनिकों के साथ सभा स्थल पर पहुँचा और बिना पूर्व चेतावनी के भीड़ पर तब तक गोलियाँ चलाईं जब तक गोलियाँ समाप्त नहीं हो गईं, जिसमें हजारों लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।

(2) असहयोग आन्दोलन के प्रमुख कार्यक्रम क्या थे ?
उत्तर:
असहयोग आन्दोलन कार्यक्रम के दो पक्ष थे बहिष्कार का पक्ष –

  • सरकारी पद और उपाधियों का परित्याग
  • सरकारी स्कूलों-कॉलेजों का बहिष्कार
  • न्यायालयों का बहिष्कार,
  • कर न देने का निर्णय
  • विदेशी वस्तुओं और वस्त्रों का बहिष्कार आदि।

रचनात्मक पक्ष –

  • राष्ट्रीय स्कूल-कॉलेजों की स्थापना
  • पंचायतों द्वारा विवादों का निर्णय
  • सत्य और अहिंसा पर बल
  • कताई-बुनाई को बढ़ावा देने के लिए चरखे को प्रोत्साहन
  • आन्दोलन को सफल बनाने के लिए 1 करोड़ स्वयंसेवकों की भर्ती आदि।

(3) सविनय अवज्ञा आन्दोलन को समझाइए।
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार द्वारा नमक कर में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई थी। निर्धन लोगों के लिए नमक खरीदना कठिन हो गया। गाँधीजी ने नमक को आन्दोलन का आधार बनाने का निश्चय किया। गाँधीजी ने सरकार को 11 सूत्री माँगें लिखकर भेजी, जिसमें नमक कर को कम करना प्रमुख माँग थी। माँगें न माने जाने की स्थिति में 12 मार्च, 1930 ई. को गाँधीजी द्वारा नमक कानून तोड़ने के लिए दाण्डी यात्रा प्रारम्भ की गई।

उनके साथ 78 यात्रियों ने साबरमती आश्रम से 12 मार्च को गण्डी के लिए यात्रा आरम्भ की, 6 अप्रैल, 1930 ई. की; ल को गुजरात में दाण्डी समुद्र तट पर नमक बनाकर गाँ जी ने नमक कानून भंग कर दिया और इस प्रकार सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ हो गया जिसमें शासन को कर न दिया जाना भी सम्मिलित था।

(4) क्रिप्स मिशन क्या था ? उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेज भारत के सक्रिय एवं पूर्ण सहयोग के लिए बेचैन थे। भारत की दक्षिणी-पूर्वी सीमाओं पर जापानी खतरा बढ़ रहा था। दूसरी ओर रंगून में स्थित इण्डियन नेशनल आर्मी, बर्मा (म्यांमार) के रास्ते भारत पर आक्रमण करने के लिए तैयार थी। इस परिस्थिति में इंग्लैण्ड के युद्धकालीन मन्त्रिमण्डल के सदस्य सर स्टेफोर्ड क्रिप्स को भारतीयों के लिए वर्तमान में ‘स्वशासन’ और भविष्य के लिए कुछ ठोस आश्वासन के साथ भारत भेजा गया। क्रिप्स प्रस्ताव द्वारा भारत को युद्धोपरान्त अधिराज्य का दर्जा दिया जाना था। एक संविधान सभा भी प्रस्तावित थी, परन्तु लगभग सभी दलों ने अलग-अलग कारणों से इस घोषणा को अस्वीकार कर दिया।

(5) भारत छोड़ो आन्दोलन पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
8 अगस्त, 1942 ई. को बम्बई में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव में घोषणा की कि भारत में ब्रिटिश सरकार को जल्दी समाप्त करना अति आवश्यक हो गया है। गाँधीजी ने ‘करो या मरो’ (Do or Die) का नारा दिया। 9 अगस्त, 1942 ई. की सुबह कांग्रेस के अधिकांश नेता गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें देश की विभिन्न जेलों में बन्द कर दिया गया। परिणामस्वरूप आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया। गोलियाँ चली, लाठीचार्ज हुए और सारे देश में गिरफ्तारियाँ हुईं। लगभग ‘हजारों लोग घायल हुए। अन्ततः आक्रोशित जनता भी हिंसा पर उतर आयी।

बलिया और सतारा जैसे कुछ स्थान अंग्रेजी दासता से मुक्त हो गए। मगर सरकारी दमन चक्र की उग्रता अपनी सभी सीमाएँ तोड़ गईं। हवाई जहाजों से बम बरसाए गए। गोलियाँ चलाई गईं। बड़ी संख्या में लोग मारे गए। सभी बड़े नेता बन्दीगृह में थे जो बाहर थे वे भूमिगत हो गए। सरकारी दमन चक्र के कारण भारत छोड़ो आन्दोलन अधिक समय नहीं चल सका।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 18 भारत में क्रान्तिकारी आन्दोलन

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 18 भारत में क्रान्तिकारी आन्दोलन

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) विदेशों में क्रान्तिकारी कार्य करने वाले भारतीयों में कौन नहीं था ?
(क) श्यामजी वर्मा
(ख) सरदार अजीत सिंह
(ग) मदनलाल ढींगरा
(घ) विनायक दामोदर सावरकर।
उत्तर:
(ख) सरदार अजीत सिंह

(2) जर्मनी में 1907 ई. में भारतीय ध्वज किसने फहराया ?
(क) श्रीमती भीकाजी कामा
(ख) लाला हरदयाल
(ग) श्रीमती ऐनी बेसेण्ट
(घ) लाला लाजपत राय।
उत्तर:
(क) श्रीमती भीकाजी कामा

(3) चन्द्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?
(क) अलीराजपुर
(ख) मंडला
(ग) रायसेन
(घ) पन्ना।
उत्तर:
(क) अलीराजपुर

(4) ‘आजाद हिन्द फौज’ की स्थापना की
(क) सुभाषचन्द्र बोस
(ख) कैप्टन मोहन सिंह
(ग) कैप्टन प्रेमकुमार सहगल
(घ) शहनवाज खाँ।
उत्तर:
(क) सुभाषचन्द्र बोस।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) श्यामजी वर्मा ने 1905 ई. में  ……………… लन्दन में की स्थापना की।
(2) 1908 ई. में खुदीराम बोस ने ……………….  पर बम फेंका था।
(3) देवनारायण तिवारी को ……………. फाँसी दी गई थी।
उत्तर:

  1. ‘इण्डिया हाउस’
  2. एक बग्घी
  3. जबलपुर

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) मध्य प्रदेश के प्रमुख क्रान्तिकारियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर यशवन्त सिंह, देव नारायण तिवारी एवं दलपत राव मध्य प्रदेश के प्रमुख क्रान्तिकारी थे।

(2) वासुदेव बलवन्त फड़के ने कौन-कौन से ग्रामों पर कब्जा कर लिया था ?
उत्तर:
क्रान्तिकारी वासुदेव फड़के ने घामरी, बल्टे, पलस्पे आदि ग्रामों पर कब्जा कर लिया था।

(3) चाफेकर बन्धुओं द्वारा किसकी हत्या कर दी गई थी?
उत्तर:
बालकृष्ण चाफेकर बन्धुओं ने प्लेग समिति के प्रधान रैण्ड एवं लैफ्टिनेन्ट एयर्स्ट की हत्या कर दी थी।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) विदेशों में क्रान्तिकारी गतिविधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सबसे पहले श्यामजी वर्मा ने 1905 ई. में लन्दन में ‘इण्डिया हाउस’ की स्थापना की। यह विदेशों में क्रान्तिकारी गतिविधियों का केन्द्र बना। संयुक्त राज्य अमेरिका में 1913 ई. में गदर पार्टी की स्थापना की गई। लाला हरदयाल इस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता थे। गदर नामक पत्रिका का भी प्रकाशन हुआ जिसमें अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण का खुला विरोध किया जाता था।1907 ई. में जर्मनी के स्टुटगार्ड में अन्तर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन में सर्वप्रथम मैडम कामा ने भारत की स्वतन्त्रता की कल्पना के साथ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

(2) काकोरी काण्ड क्या था ? बताइए।
उत्तर:
9 अगस्त, 1925 ई. में सहारनपुर – लखनऊ रेलवे लाइन पर काकोरी रेलवे स्टेशन पर क्रान्तिकारी सरकारी खजाने को लूटने में सफल हुए। इस घटना में भारी संख्या में युवकों को गिरफ्तार किया गया और उन पर मुकदमा चला। अशफाक उल्ला खाँ, रामप्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, राजेन्द्र लाहिड़ी को फाँसी दे दी गई। 17 लोगों को लम्बी सजाएँ सुनाई गईं।

(3) द्वितीय चरण के प्रमुख क्रान्तिकारी संगठनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
क्रान्तिकारी गतिविधियों के द्वितीय चरण में युवाओं ने कई क्रान्तिकारी संगठन बनाये। जैसे-भगतसिंह, यशपाल तथा छबीलदास ने ‘नौजवान सभा’ की स्थापना की। 1928 ई. में चन्द्रशेखर आजाद, शचीन्द्रनाथ सान्याल, रामप्रसाद बिस्मिल आदि ने मिलकर ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन’ का नाम बदलकर ‘हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन’ रखा तथा सुभाषचन्द्र बोस ने ‘आजाद हिन्द फौज’ की स्थापना की।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 18 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) क्रान्तिकारी आन्दोलन के उदय के क्या कारण थे ?
उत्तर:
क्रान्तिकारी आन्दोलन किसी एक कारण के परिणाम नहीं थे वरन् अनेक कारणों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिनमें से प्रमुख इस प्रकार हैं –
1. आर्थिक असन्तोष – उन्नीसवीं सदी के अन्त में तथा बीसवीं सदी के प्रारम्भिक वर्षों में भारत में अनेक बार अकाल और महामारी का प्रकोप हुआ। ऐसे अवसरों पर ब्रिटिश सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति से भारतीयों में असन्तोष बढ़ा।

2. लॉर्ड कर्जन की प्रतिक्रियावादी नीति – लॉर्ड कर्जन की इस नीति ने भारतीयों में असन्तोष को बढ़ा दिया। भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904 ई. में सीनेट की व्यवस्था से शिक्षित भारतीयों में असन्तोष उत्पन्न हो गया। सरकारी गोपनीयता अधिनियम और कलकत्ता के कारपोरेशन अधिनियम ने जनसाधारण में असन्तोष बढ़ा दिया।

3. बंगाल विभाजन – कर्जन का सबसे घृणित कार्य बंगाल को दो भागों में विभाजित करना था। इस घटना से सारा राष्ट्र उत्तेजित हो गया था। इससे भारतीय युवाओं में त्याग व बलिदान की भावना जागृत हुई।

4. अन्तर्राष्ट्रीय घटनाओं का प्रभाव – उन्नीसवीं सदी में विश्व के अनेक देशों में क्रान्तियाँ हुईं और उनमें राष्ट्रीयता और स्वतन्त्रता प्राप्ति की होड़ लग गई। अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी, आयरलैण्ड के स्वाधीनता संग्राम और उनके परिणाम भारतीय क्रान्तिकारियों के लिए प्रेरणादायक बने।

(2) क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश शासन के विरुद्ध कौन-से तरीके अपनाये गये ?
उत्तर:
क्रान्तिकारियों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध पहले उदारवादी तथा बाद में अनुदारवादी नीति अपनाई।

  • शिक्षित भारतीयों में दासता के विरुद्ध घृणा की भावना उत्पन्न करने के लिए समाचार-पत्रों एवं पेम्पलेटों का वितरण किया।
  • लोगों में स्वराज्य के प्रति प्रेम व अंग्रेजों का विरोध जगाने के लिए गणपति उत्सव तथा शिवाजी उत्सव जैसे कार्यक्रम पुनः प्रारम्भ किये गये।
  • युवाओं को बहिष्कार एवं स्वदेशी प्रचार में लगाये रखा तथा आम भारतीयों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए जुलूसों आदि का आयोजन किया गया।
  • छोटी-छोटी टुकड़ियों में युवाओं को संगठित कर शस्त्र प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
  • देश में बमों और शस्त्र का निर्माण तथा विदेशों से हथियार खरीदे एवं एकत्रित किये।
  • क्रान्तिकारियों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विदेशों में भी जागरूकता फैलाई।
  • क्रान्तिकारियों ने नवयुवकों को स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लेने के लिए तथा आत्मबलिदान के लिए प्रेरित किया।
  • क्रान्तिकारियों ने उद्देश्य प्राप्ति हेतु बैंकों की लूट तथा सरकारी खजानों पर कब्जा किया।
  • अन्त में ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई कठोर कार्यवाही (ईंट) का जवाब पत्थर से दिया।

(3) टिप्पणी लिखिए –

  1. आजाद हिन्द फौज
  2. चन्द्रशेखर आजाद।

उत्तर:
1. आजाद हिन्द फौज-रास बिहारी बोस की पहल पर कैप्टन मोहन सिंह ने ब्रिटिश सेना के उन भारतीय सैनिकों को जिन्हें जापानियों ने पकड़ लिया था, मिलाकर भारत की स्वतन्त्रता के लिए ‘आजाद हिन्द फौज’ की स्थापना की। सुभाषचन्द्र बोस ने फौज में नई जान फूंकी। नेताओं ने नारा दिया – ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’

23 अक्टूबर को आजाद हिन्द फौज के सेनापति की हैसियत से भारत की अस्थाई सरकार सिंगापुर में बनाई तथा देश को स्वतन्त्र करने के लिए रक्त की आखिरी बूंद बहा देने की शपथ ली। 1944 ई. में आजाद हिन्द फौज भारत की पूर्वी सीमा तक पहुँचने में सफल रही। 1944 ई. में कोहिमा में भारतीय झण्डा फहराया, परन्तु 1944 ई. में विश्व की राजनीति में जापान की स्थिति कमजोर हो गई, अतः आजाद हिन्द फौज भी बिखरने लगी।

2. चन्द्रशेखर आजाद – चन्द्रशेखर आजाद मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा गाँव के निवासी थे। वे 14 वर्ष की अवस्था में असहयोग आन्दोलन से जुड़े। गिरफ्तार होने पर अपना नाम आजाद बताया। काकोरी काण्ड, साण्डर्स को मारने तथा असेम्बली बम केस में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्त में इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में पुलिस द्वारा घेरे जाने के कारण अपनी अन्तिम गोली से स्वयं शहीद हो गए।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) कुनैन नामक दवा बनाई जाती है –
(क) चिकिल वृक्ष से
(ख) सिनकोना वृक्ष से
(ग) नीम वृक्ष से
(घ) ताड़ वृक्ष से।
उत्तर:
(ख) सिनकोना वृक्ष से

(2) वाल पेराइजो बन्दरगाह है –
(क) चिली में
(ख) ब्राजील में
(ग) सुरीनाम में
(घ) पेरू में।
उत्तर:
(क) चिली में।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश ताँबे का सबसे बड़ा उत्पादक है।
(2) दक्षिण अमेरिका में ………. देश सबसे अधिक केला उत्पादक देश है।
(3) संसार में सर्वाधिक गन्ना …….. देश में होता है।
(4) ………….. और ……….. दक्षिण अमेरिका के प्रमुख खाद्यान्न हैं।
(5) दक्षिण अमेरिका में ………….. देश में हिन्दी बोली जाती है।
उत्तर:

  1. चिली
  2. इक्वेडोर
  3. ब्राजील
  4. गेहूँ, मक्का
  5. सुरीनाम।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) नकदी फसलें किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
खाद्यान्नों के अलावा ऐसी फसलें जिनके उत्पादन से अधिक नगद आय प्राप्त होती है, नकदी फसलें कहलाती हैं, । जैसे-कहवा, गन्ना, कोको और केला आदि।

(2) दक्षिण अमेरिका के चार प्रमुख मक्का उत्पादक देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ब्राजील, बोलिविया, इक्वेडोर और पराग्वे आदि दक्षिण अमेरिका के चार प्रमुख मक्का उत्पादक देश हैं।

(3) दक्षिण अमेरिका में कार्नोवा जाति के ताड़-वृक्ष का क्या उपयोग है ?
उत्तर:
ब्राजील में पैदा होने वाले कार्नोवा प्रजाति के ताड़ वृक्ष से मोम प्राप्त होता है, जिसका उपयोग जूता पॉलिश और मोमबत्ती बनाने में किया जाता है।

(4) दक्षिण अमेरिका में कौन-सी चार भाषाओं के बोलने वालों की संख्या अधिक है ?
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में पुर्तगाली, जर्मन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषाओं के बोलने वालों की संख्या अधिक है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) दक्षिण अमेरिका के मत्स्य उद्योग की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चारों ओर समुद्रतट होने से यहाँ मछलियों के विपुल भण्डार हैं। पश्चिम में प्रशान्त महासागर के तटों पर मछलियाँ भारी मात्रा में मिलती हैं। इतनी मछलियों की खपत यहाँ न होने से भारी मात्रा में इन्हें विदेशों को निर्यात किया जाता है। जिससे विदेशी मुद्रा मिलती है।

(2) दक्षिण अमेरिका की प्रमुख दो खाद्यान्न फसलों के उत्पादन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गेहूँ और मक्का दक्षिण अमेरिका के प्रमुख खाद्यान्न हैं। गेहूँ का उत्पादन शीतोष्ण जलवायु के क्षेत्रों में अधिक होता है। अर्जेन्टाइना और चिली प्रमुख गेहूँ उत्पादक देश हैं। मक्का का उत्पादन उष्ण जलवायु और पर्याप्त वर्षा वाले भागों में होता है। ब्राजील और अर्जेन्टाइना मक्का के प्रमुख उत्पादक देश हैं। मूल रूप से मक्का दक्षिण अमेरिका की फसल है जो बाद में संसार के अनेक देशों में पहुँची।

(3) दक्षिण अमेरिका की जनसंख्या की क्या-क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर:
महाद्वीप की जनसंख्या 37 करोड़ 18 लाख से अधिक है। महाद्वीप की कुल जनसंख्या की लगभग आधी अर्थात् 18 करोड़ 61 लाख केवल ब्राजील में निवास करती है। महाद्वीप की जनसंख्या का औसत घनत्व 21 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। घनी आबादी वाले क्षेत्र समुद्रतटीय भागों में अधिक है। – महाद्वीप में अमेरिकन, इंडियन, अश्वेत और यूरोपीय प्रजातियों के लोग रहते हैं। इन प्रजातियों के मिश्रण से बनी प्रजातियों की संख्या भी अधिक है। इसमें इंडियन और यूरोपियन के मिश्रण से बनी ‘मेस्टीजो’ प्रजाति के लोगों की संख्या सबसे । अधिक है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 16 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) दक्षिण अमेरिका के वन और वनोद्योग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका का बहुत बड़ा भाग वनों से ढका है। अमेजन नदी की बेसिन में तथा कटिबन्धीय कठोर लकड़ी के वर्षा वन हैं। इन वनों में अनेक प्रकार की लकड़ियों के पेड़ पाये जाते हैं। ब्राजील में पैदा होने वाले कार्नोवा प्रजाति के ताड़ वृक्ष से मोम प्राप्त होता है, जिसका उपयोग जूता पॉलिश, फर्नीचर पॉलिश और मोमबत्ती बनाने में किया जाता है। सिनकोना वृक्ष की छाल से कुनैन नामक दवा तथा चिकिल वृक्ष से चुइंगम बनाई जाती है।

अमेजन नदी की घाटी रबड़ वृक्ष का मूल स्थान माना जाता है। यहाँ जंगली रबड़ के वृक्ष प्राकृतिक रूप से भारी मात्रा में पाये जाते हैं। मध्य चिली में भूमध्य सागरीय सदाबहार वनों में ओक, अखरोट, चेस्टनट, अंजीर के हल्की लकड़ी के वन हैं जिनकी लकड़ी फर्नीचर में काम आती है। दक्षिणी चिली के शीतोष्ण मिश्रित वनों की चीड़ और बीच की लकड़ी भी उपयोगी है।

(2) दक्षिण अमेरिका में पाये जाने वाले प्रमुख खनिजों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में विविध प्रकार के खनिजों के विशाल भण्डार हैं। कच्चे लोहे के भारी भण्डार ब्राजील में हैं तथा चिली, पेरू और वेनेजुएला में लोहा उत्पादन होता है। चिली संसार का सबसे बड़ा ताँबा उत्पादक एवं निर्यातक देश है। अर्जेन्टाइना, ब्राजील, इक्वेडोर, पेरू और वेनेजुएला में भी ताँबा मिलता है। ब्राजील संसार का चौथा बड़ा बॉक्साइट उत्पादक देश है। दक्षिण अमेरिका के महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन को निम्न प्रकार से सूचीबद्ध किया जा सकता है –

  • कोयला : अर्जेन्टाइना, ब्राजील, कोलम्बिया।
  • सोना : अर्जेन्टाइना, ब्राजील, चिली, कोलम्बिया
  • इक्वेडोर। चाँदी : पेरू संसार का चौथा बड़ा उत्पादक देश है, अर्जेन्टाइना, चिली, इक्वेडोर।
  • बॉक्साइट : ब्राजील, अर्जेन्टाइना, सुरीनाम, गया।
  • हीरा : गया, वेनेजुएला।
  • पेट्रोलियम : अर्जेन्टाइना, वैनेजुएला, चिली, ब्राजील, इक्वेडोर, पेरू।
  • टिन : बोलीविया, वैनेजुएला।
  • मैंगनीज : ब्राजील, वैनेजुएला (संसार का चौथा बड़ाउत्पादक देश)।

दक्षिण अमेरिका में उपर्युक्त खनिजों के अलावा सीसा, जस्ता, पन्ना, गन्धक, एन्टीमनी, यूरेनियम, प्लेटिनम आदि का भी उत्पादन होता है।

(3) दक्षिण अमेरिका में पैदा होने वाली नकदी फसलों का वर्णन उत्पादक देशों की सूची सहित कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप की प्रमुख नकदी फसलों में कहवा (कॉफी), गन्ना, कोको और केला है। इसके अलावा अन्य नकदी फसलों में कपास, तम्बाकू, रबड़, फल और आलू हैं। सर्वाधिक कहवा (कॉफी) उत्पादन के कारण ब्राजील को ‘कहवा का घर’ कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका में पैदा होने वाली नकदी फसलों और उनके प्रमुख उत्पादक देशों को निम्न प्रकार से सूचीबद्ध

  • कर सकते हैंकहवा : ब्राजील (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), कोलम्बिया (संसार का दूसरा बड़ा उत्पादक देश), इक्वेडोर, पेरू और सूरीनाम।
  • आलू : बोलीविया, इक्वेडोर, अर्जेन्टाइना, पराग्वे, पेरू।
  • रसीले फल : अर्जेन्टाइना, चिली, इक्वेडोर, पराग्वे, सूरीनाम, उरुग्वे।
  • केला : इक्बेडोर (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), बोलीविया, ब्राजील।
  • तम्बाकू : ब्राजील, पराग्वे, उरुग्वे।
  • कपास : ब्राजील, अर्जेन्टाइना, पराग्वे, पेरू। कोको ब्राजील, इक्वेडोर।
  • गन्ना : ब्राजील (संसार का पहला बड़ा उत्पादक देश), इक्वेडोर, पेरू, सूरीनाम।
  • रबड़ : ब्राजील। सोयाबीन : अर्जेन्टाइना, ब्राजील।

(4) दक्षिण अमेरिका में यातायात एवं व्यापार का कम विकास होने के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप के बहुत बड़े भाग में उष्ण कटिबन्धीय घने वन और एण्डीज पर्वतमाला का विस्तार होने के कारण यहाँ रेल व सड़क मार्गों का विकास बहुत कम हुआ है। पठारी भागों और घास के मैदानों में ऐसी. ही स्थिति है। यातायात के स्थलीय साधनों के अभाव में बड़े उद्योगों का विकास भी कम हुआ है। ब्राजील जैसे बड़े और विकासशील देश में केवल दक्षिणी-पूर्वी भाग में ही सड़कों और रेलों का विकास हो सका है और इसी से वहाँ बड़े और बड़े उद्योगों का विकास भी हो सका है।

अर्जेन्टाइना में रेलमार्गों की सबसे अधिक लम्बाई है। ब्यूनस आयर्स (अर्जेन्टाइना) से वालपराइजो (चिली) जाने वाला ट्रांस एण्डियन रेलमार्ग संसार के बहुत ऊँचाई से गुजरने वाले रेलमार्गों में से एक है। महाद्वीप के अन्य देशों में भी यातायात का विकास कम है। महाद्वीप की समुद्री तट रेखा बहुत लम्बी होने के कारण जलमार्ग व्यापार का महत्वपूर्ण साधन है। यातायात के साधनों के अभाव में यहाँ व्यापार का विकास भी बहुत कम हुआ है।

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
दक्षिण अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए –
1. गेहूँ और मक्का उत्पादक क्षेत्र।
2. पशुपालन के मैदानी भाग।
3. ब्रासीलिया, सेंटियागो, लीमा, क्योटो नगर।
4. ट्रांस एण्डियन रेलमार्ग।
5. कहवा, केला और गन्ना उत्पादक क्षेत्र।
6. ताँबा, बॉक्साइट, मैंगनीज उत्पादक क्षेत्र।
7. ब्यूनस आयर्स, वालपराइजो, साल्वाडोर, रियोडीजेनरो, मोंटेवीडियो बन्दरगाह।
उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 16 दक्षिण अमेरिका का आर्थिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तर से दक्षिण के बीच विस्तार कितने किलोमीटर है ?
(क) 6406 किमी
(ख) 6640 किमी
(ग) 4066 किमी
(घ) 6064 किमी।
उत्तर:
(ख) 6640 किमी

(2) दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली सबसे हल्की लकड़ी का नाम है –
(क) वाल्सा
(ख) हीविया
(ग) सिनकोना
(घ) हाईवुड
उत्तर:
(क) वाल्सा।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) दक्षिण अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का …………. बड़ा महाद्वीप है।
(2) दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग …………….. कटिबन्ध में है।
(3) ………….. संसार की दूसरी सबसे लम्बी नदी है।
(4) एण्डीज पर्वत का सबसे ऊँचा शिखर ………….. है।
(5) दक्षिण अमेरिका के उत्तर में …………… सागर है।
उत्तर:

  1. चौथा
  2. उष्ण
  3. अमेजन
  4. अकांकागुआ
  5. कैरिबियन।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) वलित पर्वत किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों द्वारा विपरीत दिशाओं के दबाव से निर्मित पर्वत ‘वलित पर्वत’ कहलाते हैं।

(2) जल विभाजक से क्या आशय है ?
उत्तर:
पृथ्वी का ऐसा ऊँचा पर्वतीय या पठारी भाग जिसकी नदियों का जल दो विपरीत दिशाओं में बहकर जाता है वह जल विभाजक कहलाता है।

(3) ग्रान चाको किसे कहते हैं ?
उत्तर:
उत्तरी अर्जेन्टाइना तथा पश्चिमी पराग्वे के निचले भागों में ग्रीष्म ऋतु होने के कारण घने वन और घास के मैदान हैं। इन्हें ‘ग्रान चाको’ कहा जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) दक्षिण अमेरिका का अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार लिखिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका 12 डिग्री उत्तर अक्षांश से 55 डिग्री दक्षिण अक्षांश तथा 35 डिग्री पश्चिमी देशान्तर से 81 डिग्री पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है।

(2) अमेजन बेसिन में पाये जाने वाले प्रमुख वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अमेजन बेसिन में रबड़, हाईवुड, हीविया, कैस्टीलोआ, सिनकोना, रोजवुड, ताड़ आदि वृक्ष प्रमुख रूप से पाये जाते हैं।

(3) लाप्लाटा’ बेसिन की नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
‘लाप्लाटा बेसिन’ में पराना, पराग्वे तथा उरुग्वे नदियाँ प्रमुख हैं।

(4) पैटेगोनिया मरुस्थल बनने के कारण लिखिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वत के पश्चिमी भाग में पछआ पवनों द्वारा पर्याप्त वर्षा होती है। परन्तु जब ये पवनें पर्वत पार कर पूर्वी भाग में उतरती हैं तो शुष्क हो जाती हैं, जिससे वर्षा नहीं हो पाती। सम्पूर्ण क्षेत्र अर्थात् पैटेगोनिया का पठार वृष्टि छाया प्रदेश में आ जाता है और इस प्रकार पैटेगोनिया के मरुस्थल का निर्माण होता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 15 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका का अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में स्थित है। इसलिए इस महाद्वीप की जलवायु सामान्यतया गर्म है। यहाँ सालभर तापमान ऊँचा रहता है। अमेजन नदी की घाटी विषुवत रेखा के निकट होने से इस भाग की जलवायु विषुवतीय है। यहाँ साल भर संवाहनिक वर्षा होने से यहाँ की जलवायु उष्ण एवं आर्द्र है।

यहाँ अधिकांश भागों में 100 से 200 सेमी वर्षा होती है, कुछ भागों में 200 सेमी से भी अधिक वर्षा होती है। महाद्वीप के मध्यवर्ती भाग, दक्षिणी ब्राजील, पराग्वे तथा उत्तरी अर्जेन्टाइना के निम्न भूमि प्रदेशों में ग्रीष्म ऋतु में 50 से 100 सेमी के लगभग वर्षा होती है और शीत ऋतु शुष्क रहती है। दक्षिणी पेरू तथा उत्तरी चिली में अटाकामा मरुस्थल की जलवायु गर्म और शुष्क है। यहाँ वर्षा नाममात्र की कई वर्षों से कभी-कभार ही होती है।

(2) एण्डीज पर्वतमाला की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वतों में अनेक ऊँचे-ऊँचे शिखर हैं। ये विषुवत् रेखीय गर्म जलवायु में स्थित होते हुए भी अधिक ऊँचाई के कारण सालभर बर्फ से ढके रहते हैं। एण्डीज का सबसे ऊँचा शिखर अकांकागुआ है, जो समुद्री तल से 6,960 मीटर ऊँचा है। एण्डीज पर्वतमाला पर अनेक सक्रिय, प्रसुप्त और मृत ज्वालामुखी हैं। इस पर्वतमाला पर प्रायः ज्वालामुखियों के विस्फोट और भूकम्प होते ही रहते हैं। एण्डीज पर्वत से अमेजन, ओरिनीको, पिल्कोमायो, कोलोरेडो आदि नदियाँ निकलती हैं।

(3) दक्षिण अमेरिका की वनस्पति और जीव-जन्तुओं पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
वनों एवं जीव-जन्तुओं को विविधता की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका बहुत समृद्ध महाद्वीप है। यहाँ अमेजन बेसिन में संसार का सबसे बड़ा वर्षा वन है। इन वनों में लगभग 44,000 प्रजाति के पेड़-पौधे मिलते हैं। इस वन क्षेत्र की नदियों में 2,500 प्रकार की मछलियाँ और वनों में 1500 प्रजाति के पक्षी मिलते हैं। गैलेपेगास नामक कछुआ समुद्र किनारे मिलता है जो 272 किग्रा वजन तक का होता है। यहाँ के मकड़ा बन्दर और गिलहरी बन्दर विशेष किस्म के होते हैं। ऐनाकोंडा नामक अजगर 10 मीटर तक लम्बा होता है।

दलदली हिरण, दरियाई घोड़े, चिम्पैंजी और मगरमच्छ यहाँ के विशेष जानवर हैं। अमेजन के दक्षिण में कम वर्षा के कारण सवाना प्रकार के लम्बी घास के मैदान हैं। उत्तरी अर्जेन्टाइना तथा पश्चिमी पराग्वे के निचले भागों में ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होने के कारण घने वन और घास के मैदान हैं। यहाँ का चींटियाँ खाने वाला विचित्र प्राणी ‘ऐंट ईटर’ प्रसिद्ध है। यहाँ प्यूमा और जैगुआर जैसे खतरनाक जानवर भी मिलते हैं। यहाँ कौंडोर नामक संसार का सबसे बड़ा शिकारी पक्षी भी पाया जाता है।

(4) दक्षिण अमेरिका को किन-किन भौतिक विभागों में बाँटा गया है ? किसी एक का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
धरातलीय बनावट के आधार पर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप को चार भौतिक भागों में बाँटा जा सकता है –

  1. पश्चिमी तटीय पट्टी
  2. पश्चिमी पर्वतमाला
  3. मध्यवर्ती मैदान
  4. पूर्वी उच्च भूमि।

(1) पश्चिमी तटीय पट्टी-महाद्वीप के पश्चिमी भाग में प्रशान्त महासागर के तटीय भाग और एण्डीज पर्वत माला के मध्य में मैदानी भूमि एक संकरी पट्टी के रूप में उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। इस तटीय मैदान के मध्य में आटाकामा नामक मरुस्थल है जो संसार का सबसे शुष्क, गर्म मरुस्थल है। इस तटीय मैदान की चौड़ाई सब जगह एकसमान नहीं है।

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
दक्षिण अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

  1. एण्डीज पर्वतमाला, कोटापैक्सी।
  2. ओरीनोको, पराग्वे तथा अमेजन नदियाँ।
  3. ब्राजील, गुयाना तथा बोलीविया के पठार।
  4. सेल्वास, पंपास, लानोस घास के मैदान।
  5. हार्न अंतरीप व सान डियेगो अंतरीप।
  6. कैरेबियन सागर, पनामा नहर।
  7. टीटीकाका झील, एंजिल जलप्रपात, अटाकामा व पैटेगोनिया मरुस्थल।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 15 दक्षिण अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Chapter 5 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 73-74

सूचनाओं की खोज में –

प्रश्न 1.
क्या आपको उन विभिन्न प्रकारों के आलेखों के बारे में कुछ याद है जो हमने पिछली कक्षाओं में पढ़े थे?
उत्तर:
हाँ, याद है।

प्रश्न 2.
एक चित्रालेख (pictograph): संकेतों का प्रयोग करते हुए, आँकड़ों का चित्रीय निरूपण:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-1

  1. जुलाई के महीने में कितनी कारों का उत्पादन हुआ?
  2. किस महीने में कारों का अधिकतम उत्पादन हुआ?

उत्तर:
चित्रालेख से स्पष्ट है कि –

  1. जुलाई के महीने में 250 कारों का उत्पादन हुआ।
  2. कारों का अधिकतम उत्पादन सितम्बर माह में हुआ (400 कारें)

प्रश्न 2.
एक दण्ड आलेख (bar graph): एक समान चौड़ाई के दण्डों का प्रयोग करते हुए, सूचना प्रदर्शन, जिसमें दण्डों की लम्बाइयाँ (ऊँचाइयाँ) क्रमशः उनके मानों के समानुपातिक होती हैं।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-2

  1. इस दण्ड आलेख द्वारा क्या सूचना दी गई है?
  2. किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या में अधिकतम वृद्धि हुई?
  3. किस वर्ष में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है?
  4. बताइए कि यह सत्य है या असत्य : “2005 – 06 में विद्यार्थियों की संख्या 2003-04 की संख्या की दुगुनी है।”

उत्तर:

  1. यह दण्ड आलेख विभिन्न शैक्षिक वर्षों में कक्षा VIII के विद्यार्थियों की संख्या दर्शाता है।
  2. वर्ष 2004 – 05 में विद्यार्थियों की संख्या में अधिकतम वृद्धि हुई।
  3. वर्ष 2007 – 08 में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है।
  4. यह असत्य है कि 2005 – 06 में विद्यार्थियों की संख्या 2003 – 04 की संख्या की दुगुनी है।

प्रश्न 3.
द्वि-दण्ड आलेख (double bar graph): आँकड़ों के दो समूहों को एक साथ दर्शाने वाला दण्ड आलेख
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-3

  1. इस द्वि-दण्ड आलेख द्वारा क्या सूचना दी गई है?
  2. किस विषय में विद्यार्थी के प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार हुआ है?
  3. किस विषय में प्रदर्शन में गिरावट आई है?
  4. किस विषय में प्रदर्शन समान रहा है?

उत्तर:

  1. यह द्वि-दण्ड आलेख एक विद्यार्थी द्वारा वर्ष 2005 – 06 और 2006 – 07 में विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों की तुलना दर्शाता है।
  2. गणित विषय में विद्यार्थी के प्रदर्शन में अधिक सुधार हुआ है।
  3. अंग्रेजी विषय में प्रदर्शन में गिरावट आई है।
  4. हिन्दी विषय में प्रदर्शन समान रहा है।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 75

सोचिए, चर्चा कीजिए और लिखिए (क्रमांक 5.1)

प्रश्न 1.
यदि हम एक दण्ड आलेख के दण्डों में से किसी एक की स्थिति बदल दें, तो क्या प्रदर्शित जानकारी में कोई बदलाव या परिवर्तन होगा? क्यों?
उत्तर:
दण्ड आलेख के दण्डों में से किसी एक की स्थिति बदल दें तो प्रदर्शित जानकारी में कोई परिवर्तन नहीं होगा क्योंकि प्रेक्षणों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.1)

दी गई सूचना को निरूपित करने के लिए एक उपयुक्त आलेख खींचिए।

प्रश्न 1.
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-4
हल:
दी गई सूचनाओं को दण्ड आलेख द्वारा निरूपित किया जा सकता है। वर्गांकित कागज पर दो लम्बवत् रेखाएँ खींचकर X-अक्ष तथा Y-अक्ष का निर्धारण करते हैं। X-अक्ष पर महीने तथा Y-अक्ष पर बेची गई घड़ियों की संख्या निरूपित करते हैं।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-5

प्रश्न 2.
बच्चों की संख्या जिन्हें –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-6
हल:
दिए हुए आँकड़ों को दण्ड आलेख द्वारा निरूपित किया जा सकता है। वर्गांकित कागज पर दो लम्बवत् रेखाएँ खींचकर X-अक्ष तथा Y-अक्ष का निर्धारण करते हैं। X-अक्ष पर बच्चों की पसन्द तथा Y-अक्ष पर बच्चों की संख्या दर्शाते हैं। तीन स्कूल A, B, C के लिए हम दो स्थान निर्धारण करते हैं। इन दोनों स्थानों पर समान चौड़ाई के आयत बनाते हैं। आयतों की ऊँचाई आँकड़ों के समानुपाती दर्शायी गई हैं।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-7

प्रश्न 3.
8 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों द्वारा ODI में जीतने का प्रतिशत –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-8
हल:
दिए हुए आँकड़ों को दण्ड आलेख द्वारा निरूपित किया जा सकता है। वर्गांकित कागज पर दो लम्बवत् रेखाएँ खींचकर X-अक्ष तथा Y-अक्ष का निर्धारण करते हैं। X-अक्ष पर प्रत्येक टीम को दर्शाते हैं तथा Y-अक्ष पर वर्ल्ड कप एवं पिछले 10 ODI जीतने का प्रतिशत निरूपित है। वर्ल्ड कप 2006 तक को [] सेतथा पिछले 10 ODIZ को [//] द्वारा निरूपित किया गया है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-9

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 76

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.2)

प्रश्न 1.
विद्यार्थियों के एक समूह से यह बताने को कहा गया कि वे किस पशु को सबसे अधिक घर में पालना पसन्द करेंगे। इसके परिणाम नीचे दिए गए हैं:

कुत्ता, बिल्ली, बिल्ली, मछली, बिल्ली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, कुत्ता, कुत्ता, कुत्ता, बिल्ली, गाय, मछली, खरगोश, कुत्ता, बिल्ली, कुत्ता, बिल्ली, बिल्ली, कुत्ता, खरगोश, बिल्ली, मछली, कुत्ता,

उपर्युक्त के लिए एक बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए।

हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-10

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 78

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.3)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित बारम्बारता बंटन सारणी का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-11

  1. वर्ग अन्तराल की माप क्या है?
  2. किस वर्ग की सबसे अधिक बारम्बारता है?
  3. किस वर्ग की सबसे कम बारम्बारता है?
  4. वर्ग अन्तराल 250 – 275 की उच्च सीमा क्या है?
  5. किन दो वर्गों की बारम्बारता एक ही है?

उत्तर:

  1. वर्ग अन्तराल की माप 25 है।
  2. वर्ग 200 – 225 की बारम्बारता सबसे अधिक है।
  3. वर्ग 300 – 325 की बारम्बारता सबसे कम है।
  4. वर्ग अन्तराल 250 – 275 की उच्च सीमा 275
  5. वर्ग 150 – 175 और 225 – 250 की बारम्बारता एक ही है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अन्तरालों 30 – 35, 35 – 40, इत्यादि का प्रयोग करते हुए एक कक्षा के 20 विद्यार्थियों के भारों (kg में) के निम्नलिखित आँकड़ों के लिए एक बारम्बारता बंटन सारणी बनाइए:
40, 38, 33, 48, 60, 53, 31,46, 34, 36, 49, 41, 55, 49, 65, 42, 44, 47, 38, 39.
हल:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-12

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 79

प्रश्न 1.
निम्नलिखित आलेख एक स्कूल के 25 अध्यापकों की आयु दर्शाता है:
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-13
इस आयत चित्र के दण्डों से हम निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं –

  1. कितने अध्यापकों की आयु 45 वर्ष या उससे अधिक है परन्तु 50 वर्ष से कम है?
  2. 35 वर्ष से कम आयु वाले अध्यापकों की संख्या कितनी है?

उत्तर:

  1. आयत चित्र से, 45 वर्ष या उससे अधिक परन्तु 50 वर्ष से कम आयु वाले अध्यापक 5 हैं।
  2. 35 वर्ष से कम आयु वाले अध्यापकों की संख्या 4 + 5 + 6 = 15.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 80

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 5.4)

प्रश्न 1.
आयत चित्र को देखिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Intext Questions img-14

  1. इस आयत चित्र द्वारा क्या सूचना दी जा रही है?
  2. किस वर्ग में अधिकतम लड़कियाँ हैं?
  3. कितनी लड़कियों की लम्बाई 145 cm या उससे अधिक है?
  4. यदि हम लड़कियों को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में विभाजित करें, तो प्रत्येक में कितनी लड़कियाँ होंगी?
    • 150 cm या उससे अधिक – समूह A
    • 140 cm या उससे अधिक परन्तु
    • 150 cm से कम – समूह B
    • 140 cm से कम – समूह C

उत्तर:

  1. इस आयत चित्र द्वारा कक्षा VII की लड़कियों की ऊँचाई (cm में) के बारे में सूचना दी जा रही है।
  2. वर्ग 140 – 145 में अधिकतम लड़कियाँ हैं।
  3. 7 लड़कियों की लम्बाई 145 cm या उससे अधिक है।
  4. समूह A में 2 + 1, अर्थात् 3 लड़कियाँ हैं।
  5. समूह B में 7 + 4, अर्थात् 11 लड़कियाँ हैं।
  6. समूह C में 1 + 2 + 3, अर्थात् 6 लड़कियाँ हैं।

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 14 उत्तर अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 14 उत्तर अमेरिका का आर्थिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) किस फसल के लिए प्रेयरी के मैदान को संसार की रोटी की डलिया’ कहा जाता है ?
(क) चावल
(ख) मक्का
(ग) गेहूँ
(घ) जौ।
उत्तर:
(ग) गेहूँ

(2) निम्न में से कौन-सा नगर मोटर कार निर्माण के लिए विख्यात है ?
(क) शिकागो
(ख) डेट्राइट
(ग) पिट्सबर्ग
(घ) न्यूयार्क।
उत्तर:
(ख) डेट्राइट।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) …………. द्वीप के आस-पास बहुतायत से मछलियाँ – पकड़ी जाती हैं।
(2) ………….. को भट्टियों का नगर कहा जाता है।
(3) जनसंख्या की दृष्टि से ……….. सिटी स्पैनिशभाषी जनसंख्या वाला विश्व का सबसे बड़ा नगर है।
उत्तर:

  1. न्यू फाउन्डलैण्ड
  2. पिट्सबर्ग
  3. मैक्सिको।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) कनाडा में वनों पर आधारित उद्योग कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग, फर्नीचर उद्योग व समूर उद्योग आदि कनाडा में वनों पर आधारित उद्योग हैं।

(2) उत्तर अमेरिका में फसलों की तीन पेटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • प्रेयरी के मैदान-‘गेहूँ की पेटी’।
  • संयुक्त राज्य का मध्यवर्ती भाग-‘मक्का की पेटी’।
  • संयुक्त राज्य का दक्षिणी पूर्वी भाग-‘कपास की पेटी’।

(3) उत्तर अमेरिका के किस भाग में जनसंख्या अधिक
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग तथा ग्रेट लेक्स के आस-पास के भाग में जनसंख्या अधिक है।

(4) क्यूबा को शक्कर का घर’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
विपुल उत्पादन और अधिक मात्रा में शक्कर की प्राप्ति के कारण क्यूबा को ‘शक्कर का घर’ कहा जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) उत्तर अमेरिका के तीन प्रमुख महाद्वीपीय रेलमार्गों के नाम प्रारम्भ व अन्त के स्टेशन सहित लिखिये।
उत्तर:

  • केनेडियन पेसिफिक रेलमार्ग-हेलिफेक्स से वेनकुवर तक।
  • यूनियन एण्ड सेन्ट्रल पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से सेन फ्रांसिस्को तक।
  • दक्षिण पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से लॉस एन्जिल्स तक।

(2) कनाडा के प्रमुख उद्योगों के नाम उनके केन्द्रों सहित लिखिए।
उत्तर:

  • ओटावा – लुग्दी उद्योग, कागज उद्योग व अस्त्र-शस्त्र उद्योग।
  • मॉन्ट्रियल – लोहा इस्पात उद्योग, कागज उद्योग व जलयान निर्माण उद्योग।
  • वेनकुवर – खनिज तेल शोधन उद्योग व मछली पालन उद्योग।
  • विनिपेग – कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग व खनिज तेल शोधन उद्योग।
  • टोरन्टो – लोहा इस्पात उद्योग, कपड़ा उद्योग व कागज उद्योग।

(3) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख उद्योगों और उनके केन्द्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
फिल्म उद्योग व मछली पालन उद्योग (लॉस एन्जिलिस), परिवहन उद्योग व हवाई जहाज निर्माण उद्योग (न्यूयार्क), लोहा इस्पात उद्योग व माँस उद्योग (शिकागो), लोहा इस्पात उद्योग व धातु प्रगलन उद्योग (पिट्सबर्ग), खनिज तेल शोधन उद्योग, रासायनिक उद्योग व मशीन उद्योग (वाशिंगटन डीसी), मोटर निर्माण उद्योग (डेट्राइट)।

(4) उत्तर अमेरिका में परिवहन के साधन कौन-कौनसे हैं ? उनका विस्तार कहाँ तक है?
उत्तर:
प्रमुख परिवहन के साधन निम्न प्रकार से हैं –

  1. रेलमार्ग – यहाँ के तीन प्रमुख अन्तर्महाद्वीपीय रेलमार्ग हैं –
    • केनेडियन पेसिफिक रेलमार्ग-हेलिफेक्स से वनकुवर तक।
    • यूनियन एण्ड सेन्ट्रल पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से सेन फ्रांसिस्को तक।
    • दक्षिण पेसिफिक रेलमार्ग-न्यूयार्क से लॉस एन्जिलिस तक।
  2. वायुमार्ग – महाद्वीप में अन्तर्देशीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वायुमार्ग बड़े पैमाने पर विकसित हैं जहाँ से सम्पूर्ण विश्व को जोड़ा जा सकता है।
  3. जलमार्ग – पाँच झीलों के समूह, सेंट लारेन्स और मिसीसीपी नदियों और तटीय भागों के जल परिवहन का प्रचुर विकास हुआ है जहाँ शेष विश्व से जोड़ने वाले अन्तर्राष्ट्रीय बन्दरगाह हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 14 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) उत्तर अमेरिका में कृषि की उन्नति के क्या कारण हैं?
उत्तर:
यहाँ मध्यवर्ती प्रेयरी के मैदान एवं नदी घाटियों में कृषि की जाती है तथा उन्नत कृषि के निम्न कारण हैं –

  • खेतों का आकार बहुत बड़ा है।
  • कृषि कार्य में बड़ी-बड़ी मशीनों का उपयोग किया जाता है।
  • कृषि में नवीन वैज्ञानिक विधियाँ अपनाई जाती हैं।
  • कुछ विशेष फसलों के लिए विशेष क्षेत्र निर्धारित हैं।

महाद्वीप का विस्तार अधिक होने के कारण यहाँ विविध प्रकार की मिट्टियाँ और जलवायु दशाएँ पाई जाती हैं।

(2) उत्तर अमेरिका के पूर्वी भाग में अधिक जनसंख्या होने के मुख्य कारण लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के पूर्वी भाग में अधिक जनसंख्या होने के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं –

  • पूर्वी भाग में जलवायु मानव विकास के लिए अधिक अनुकूल है।
  • इस क्षेत्र में खनिज आदि प्रचुरता से उपलब्ध हैं।
  • यूरोप महाद्वीप इस क्षेत्र के अधिक निकट है।
  • उत्तर अमेरिका के अधिकांश उद्योग इसी क्षेत्र में स्थापित हैं।
  • इस क्षेत्र में यातायात के साधनों का विकास भी अधिक हुआ है और जीवनयापन की सुविधाएँ पर्याप्त मात्रा में सुलभ हैं।

(3) प्राकृतिक संसाधनों ने उत्तर अमेरिका को बहुत धनी बनाया है, कारण सहित वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के विकास में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान वहाँ के प्राकृतिक संसाधनों का रहा है जिनका कारण सहित वर्णन इस प्रकार है –
1. कृषि संसाधन – उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था में कृषि की महती भूमिका है। यह महाद्वीप कई कृषि उत्पादनों में संसार में अग्रणी है। यहाँ अनेक प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं जो इसकी सम्पन्नता का प्रमुख कारण है।

2. वन संसाधन – वन प्रकृति के अमूल्य उपहार हैं। उत्तर अमेरिका में विविध प्रकार के वन विशाल क्षेत्र में फैले हुए हैं। कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग, फर्नीचर उद्योग, समूर उद्योग वनों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण उद्योग हैं। घास के मैदानों में पशु पाले जाते हैं जो इसे अग्रणी बनाते हैं।

3. खनिज और ऊर्जा संसाधन – उत्तर अमेरिका खनिज संसाधनों में अति समृद्ध महाद्वीप है। यहाँ संसार का लगभग 32 प्रतिशत जस्ता, 27 प्रतिशत कोयला, 25 प्रतिशत से अधिक पेट्रोलियम निकाला जाता है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि सभी प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों के प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने एवं उनके अधिकाधिक दोहन ने उत्तर अमेरिका को बहुत धनी बनाया है।

(4) क्या कारण है कि उत्तर अमेरिका इतना उन्नत महाद्वीप बन गया है?
उत्तर:
भरपूर प्राकृतिक संसाधनों एवं उच्च तकनीकी ज्ञान के आधार पर वर्तमान समय में उत्तर अमेरिका सर्वाधिक सम्पन्न और उन्नत महाद्वीप बन गया है। इसके अन्य प्रमुख कारण इस प्रकार हैं –

  • कृषि संसाधन – (उत्तर संख्या 3 (दीर्घ उत्तरीय) के अनुसार)
  • वन संसाधन – (उत्तर संख्या 3 (दीर्घ उत्तरीय) के अनुसार)
  • खनिज और ऊर्जा संसाधन – (उत्तर संख्या 3 (दीर्घ उत्तरीय) के अनुसार)
  • उद्योग – औद्योगिक दृष्टि से उत्तर अमेरिका विश्व में सबसे अग्रणी महाद्वीप है।

यहाँ प्राकृतिक साधनों का भरपूर दोहन हुआ है। यहाँ पर्याप्त मात्रा में पाये जाने वाले कच्चे माल के अलावा कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और जल विद्युत् का पर्याप्त विकास हुआ है। परिवहन के साधन – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में परिवहन के साधनों का सर्वाधिक विकास हुआ है। यहाँ मार्गों तथा रेलमार्गों का सघन जाल है। तटीय और अन्तःस्थलीय जलमार्ग भार परिवहन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मानचित्र कौशल:
प्रश्न 6.
उत्तर अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए

  1.  पनामा नहर
  2. ओटावा
  3. प्रेयरी का मैदान
  4. न्यू फाउण्डलैण्ड
  5. सेन फ्रांसिस्को
  6. केनेडियन पेसिफिक रेलमार्ग
  7. मैक्सिको सिटी
  8. संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 13 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) किन धाराओं के मिलने से न्यूफाउन्डलैण्ड के निकट घना कोहरा छा जाता है ?
(क) गल्फस्ट्रीम और अलास्का जलधारा
(ख) गल्फस्ट्रीम और कैलीफोर्निया की धारा
(ग) गल्फस्ट्रीम और लेब्रेडोर जलधारा
(घ) लेब्रेडोर और अलास्का की जलधारा।
उत्तर:
(ग) गल्फस्ट्रीम और लेब्रेडोर जलधारा

(2) निम्न में से किस प्रकार की जलवायु प्रदेश में शीत ऋतु में वर्षा होती है ?
(क) उष्ण मरुस्थलीय जलवायु
(ख) भूमध्य सागरीय जलवायु
(ग) टुण्ड्रा जलवायु प्रदेश
(घ) भूमध्य रेखीय जलवायु प्रदेश।
उत्तर:
(ख) भूमध्य सागरीय जलवायु।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 13 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) उत्तर अमेरिका का अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार लिखिए।
उत्तर:
इसका अक्षांशीय विस्तार 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश से 80 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक तथा देशान्तरीय विस्तार 20 डिग्री पश्चिम देशान्तर से 170 डिग्री पश्चिमी देशान्तर तक है। –

(2) उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर कौन-सा है ?
उत्तर:
उत्तर अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउन्ट मैकिन्ले है जो अलास्का में है।

(3) उत्तर अमेरिका की महान झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
इनके नाम हैं –

  • सुपीरियर झील
  • मिशीगन झील
  • ह्यूरन झील
  • दूरी झील और
  • ओन्टेरियो झील।

(4) वे कौन-सी चार महासागरीय धाराएँ हैं, जो उत्तर अमेरिका की जलवायु को प्रभावित करती हैं।
उत्तर:

  • गल्फस्ट्रीम
  • अलास्का की गर्म धारा
  • लेब्रेडोर की ठंडी धारा व
  • कैलिफोर्निया की ठंडी धारा उत्तर अमेरिका की जलवायु को प्रभावित करती हैं।

(5) कोणधारी वनों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
कोणधारी वनों के वृक्षों की शाखाएँ नीचे की ओर झुकी हुई होती हैं तथा इन वृक्षों की पत्तियाँ भी नुकीली होती हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 13 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उत्तर अमेरिका के किन्हीं तीन पठारों के नाम उनकी स्थिति सहित लिखिए।
उत्तर:
कार्डिलेरा के पश्चिमी भाग में अन्तर पर्वतीय पठार ‘ग्रेट बेसिन’ का विस्तार है। पूर्वोत्तर में लेब्रेडोर का पठार तथा दक्षिण पूर्व में अप्लेशियन का पठार शामिल है।

(2) उत्तर अमेरिका की वनस्पति में विविधता के कारण लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ विश्व में पाई जाने वाली लगभग सभी प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। जलवायु की विविधता तथा वर्षा के असमान वितरण के कारण वनस्पति में भी विविधता दृष्टिगोचर होती है।

(3) भूमध्य सागरीय वनस्पति की तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
यहाँ रसदार फलों के वृक्ष बहुतायत में विकसित होते हैं। वृक्षों की छाल मोटी, पत्तियाँ चिकनी व मोटी होती हैं।

(4) केनियन और कार्डिलेरा में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के शुष्क तथा अर्द्धशुष्क प्रदेशों में पाया जाने वाला, खड़े ढालों से निर्मित अपेक्षाकृत संकीर्ण किन्तु बड़े आकार का एक गहरा गॉर्ज जिसकी तली में ऐसी नदी बहती है जो मृदु शैलों का अपरदन करती है, ‘ग्रेट केनियन’ के नाम से विख्यात है। जबकि ऐसी पर्वत श्रृंखला जिसमें अनेक पर्वत श्रेणियाँ एक-दूसरे के समान्तर दूर-दूर तक फैली हुई होती हैं। उत्तर अमेरिका में इनके सम्मिलित रूप को ‘कार्डिलेरा’ कहा जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 13 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) उत्तर अमेरिका के भौतिक विभागों के नाम लिखते हुए प्रत्येक का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
धरातलीय उच्चावच के आधार पर उत्तर अमेरिका को निम्न तीन प्रमुख भागों में बाँटा जा सकता है –

1. पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश या कार्डिलेरा-पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश को ही कार्डिलेरा कहा जाता है। कार्डिलेरा का विस्तार महाद्वीप के पश्चिमी भाग में उत्तर में अलास्का से लेकर दक्षिण में मैक्सिको तक है। कार्डिलेरा के पश्चिमी भाग में अनेक पर्वत श्रेणियाँ समानान्तर उत्तर दक्षिण फैली हुई हैं। पूर्व में रॉकी पर्वतमाला, मध्य में सियेरानिवेदा तथा पश्चिम में तटीय श्रेणी है। इन पर्वत श्रेणियों के बीच में अन्तर पर्वतीय पठार ‘ग्रेट बेसिन’ का विस्तार है।

2. पूर्वी उच्च भूमि-महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्राचीन संरचना वाले अपरदित पठार फैले हैं। पूर्वोत्तर में लेब्रेडोर का पठार तथा दक्षिण पूर्व में अप्लेशियन का पठार सम्मिलित है। इनकी ऊँचाई 450 से 2000 मीटर तक है। ये प्राचीन खनिजों के भण्डार हैं। इनमें अनेकों खनिज बड़ी मात्रा में पाये जाते हैं।

3. मध्यवर्ती निम्न भूमि-पश्चिमी कार्डिलेरा और पूर्वी उच्च भूमि के मध्य निम्न भूमि का विस्तार है। इसका आकार बड़े त्रिभुज जैसा है। इस त्रिभुजाकार मैदान को ‘प्रेयरी का मैदान’ कहा जाता है। इस भाग में विश्व प्रसिद्ध सुपीरियर झील, मिशीगन झील, घुरन झील, इरी झील और ओन्टेरियो झील हैं।

(2) कोणधारी वन तथा उनमें पाये जाने वाले वन्य प्राणियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
टुण्ड्रा के दक्षिण में पूर्व से पश्चिम तक इस सम्पूर्ण चौड़ी पट्टी में नुकीली पत्ती वाले कोणधारी वन पाये जाते हैं। इन वनों के वृक्षों की शाखाएँ नीचे झुकी हुई होने से ऊपरी सिरे का आकार कोण जैसा दिखाई देता है। इस प्रकार के वृक्षों वाले वन को कोणधारी वन कहते हैं। इन वनों में समूर (मुलायम बाल) वाले जीव, जैसे-बीवर, सफेद भालू, लोमड़ी, भेड़िये, खरगोश तथा बारहसिंगा आदि पाये जाते हैं।

(3) उत्तर अमेरिका की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों को विस्तार से लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका की जलवायु को मुख्य रूप से निम्नलिखित चार कारक प्रभावित करते हैं –

1. महाद्वीप का अक्षांशीय विस्तार – उत्तर अमेरिका का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में, मध्य भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में और उत्तरी भाग ध्रुवीय शीत कटिबन्ध में आता है। अतः दक्षिणी भाग अधिक गर्म, मध्य भाग समान रूप से गर्म और ठंडा तथा उत्तरी भाग अत्यधिक ठंडा रहता है।

2. धरातलीय विविधता का प्रभाव – पश्चिम में कार्डिलेरा पछुआ पवनों को रोककर अधिक वर्षा प्राप्त करता है, जबकि पूर्वी ढाल पूर्णतः वृष्टि छाया में आने से बहुत कम वर्षा प्राप्त करता है। जैसे-जैसे हम पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व की ओर के पठारों व पर्वतों की ओर बढ़ते हैं, वर्षा की मात्रा भी बढ़ती जाती है। महाद्वीप के उत्तरी भाग में वर्षा हिमपात के रूप में और कम मात्रा में होती है।

3. स्थाई पवनों का प्रभाव – पश्चिम में कार्डिलेरा और पूर्व में उच्च भूमि, दोनों उत्तर से दक्षिण तक फैली हैं, इन दोनों के बीच विशाल मैदान है। शीतकाल में उत्तर से आने वाली ठंडी ध्रुवीय पवनें तथा ग्रीष्म में दक्षिण से चलने वाली पवनें सम्पूर्ण मैदानी भाग को प्रभावित करती हैं। इसलिए यह शीतकाल में ठंडा व ग्रीष्म में गर्म रहता है।

4. जलधाराओं का प्रभाव – महाद्वीप के दक्षिणी-पूर्वी तट पर गल्फ स्ट्रीम और उत्तरी पश्चिमी तट पर अलास्का की गर्म धाराएँ बहती हैं। इसके प्रभाव से तटीय भागों का तापमान सदैव ऊँचा रहता है। हवाएँ इनसे गर्म होकर नमी ग्रहण कर वर्षा करती हैं। लेब्रेडोर की ठंडी धारा उत्तर-पूर्वी भाग तथा कैलिफोर्निया की ठंडी धारा दक्षिणी-पश्चिमी भाग के निकट बहती हैं। इससे तटीय क्षेत्रों की जलवायु अधिक ठंडी हो जाती है।

प्रश्न 5.
उत्तर अमेरिका के रेखा मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइएं –

  1. अप्लेशियन पर्वत, रॉकी पर्वत।
  2. मिसीसिपी, सेंट लारेंस, कोलोरेडो नदियाँ।
  3. महान झील क्षेत्र तथा विनिपेग।
  4. मैक्सिको, हडसन और कैलिफोर्निया की खाड़ी।
  5.  प्रेयरी, का मैदान।
  6. एरीजोना मरुस्थल।
  7. लेब्रेडोर का पठार।
  8. गल्फस्ट्रीम, लेब्रेडोर जलधारा।
  9. कर्क रेखा।
  10. पश्चिमी द्वीप समूह, ग्रीनलैण्ड, न्यूफाउण्डलैण्ड।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 13 उत्तर अमेरिका का भौगोलिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 12 भारत की रक्षा व्यवस्था

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 12 भारत की रक्षा व्यवस्था

MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) नौ सेना की दक्षिणी कमान का मुख्यालय कहाँ –
(क) मुम्बई
(ख) कोच्चि
(ग) विशाखापट्टनम
(घ) बंगलौर।
उत्तर:
(ख) कोच्चि

(2) थल सेना का मुख्यालय स्थित है –
(क) बंगलौर
(ख) मुम्बई
(ग) विशाखापट्टनम
(घ) नई दिल्ली।
उत्तर:
(घ) नई दिल्ली

(3) तारापुर परमाणु संयन्त्र किस राज्य में स्थित है ?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) महाराष्ट्र
(ग) तमिलनाडु
(घ) कर्नाटक
उत्तर:
(ख) महाराष्ट्र।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) वायु सेना का अध्यक्ष ………….. होता है।
(2) विंग कमाण्डर का पद: सेना में होता है।
(3) शान्ति काल में सेना के कार्य करती है।
(4) भारत में परमाणु बम का परीक्षण में किया गया।
उत्तर:

  1. एयर चीफ मार्शल
  2. वायु
  3. समाज, सेवा
  4. 1974, 1998

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) नौ सेना अध्यक्ष के पद (रैंक) का नाम लिखिए।
उत्तर:
नौ सेना अध्यक्ष के पद (रैंक) का नाम ‘एडमिरल’ होता है।

(2) भारतीय सेना के अंगों के नाम बताइए।
उत्तर:
भारतीय सेना के अंग थल सेना, नौसेना व वायुसेना

(3) सन् 2001 में तीनों सेनाओं के संयुक्त कमान की स्थापना कहाँ की गई?
उत्तर:
सन् 2001 में तीनो सेनाओं के संयुक्त कमान की स्थापना अण्डमान निकोबार द्वीप समूह में की गई है।

(4) नेशनल कैडेट कोर की स्थापना क्यों की गई ? .
उत्तर:
विद्यालय के छात्र-छात्राओं में अनुशासन व सैन्य अभिरुचि जगाने हेतु नेशनल कैडेट कोर की स्थापना की गई।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) भारतीय सेना के प्रमुख अंगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारतीय सेना के प्रमुख तीन अंग निम्नवत् हैं –
1. थल सेना – इस सेना का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका सर्वोच्च अधिकारी थल सेना अध्यक्ष होता है जिसका पद जनरलक्के समकक्ष होता है। थल सेना को पाँच क्षेत्रों (कमान) में संगठित किया गया – है-केन्द्रीय, पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी तथा दक्षिणी कमान।

2. नौसेना – नौसेना का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है। इसका सर्वोच्च अधिकारी नौसेना अध्यक्ष (एडमिरल) होता है। नौसेना को पूर्वी नौसेना कमान विशाखापट्टनम, पश्चिमी नौसेना कमान मुम्बई एवं दक्षिणी नौसेना कमान कोच्चि (कोचीन) में संगठित किया गया है।

3. वायुसेना – वायुसेना का मुख्य कार्यालय भी नई दिल्ली में है। इसका सर्वोच्च अधिकारी एयर चीफ मार्शल (रैक) का होता है। इसके छः प्रमुख कमान (क्षेत्र) इस प्रकार हैं-पूर्वी, पश्चिमी, मध्य, दक्षिणी, दक्षिणी-पश्चिमी व प्रशिक्षण।

(2) भारत की जल सीमा का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत एक प्रायद्वीप है। इसकी सीमाएँ तीन दिशाओं से जल को स्पर्श करती हैं। भारत की जल सीमा काफी विस्तृत है। पूर्व दिशा में बंगाल की खाड़ी, पश्चिमी दिशा में अरब सागर तथा दक्षिणी में हिन्द महासागर का क्षेत्र स्थित है। अतः विशाल जल सीमा की रक्षा हेतु एक सुगठित व शक्तिशाली नौसेना है।

(3) भारत के प्रमुख प्रक्षेपास्त्रों (मिसाइल) के नाम बताइए।
उत्तर:
अग्नि, पृथ्वी, त्रिशूल, नाग, आकाश, अस्त्र व ब्रह्मोस आदि भारत के प्रमुख प्रक्षेपास्त्रों (मिसाइलों) के नाम हैं जो रक्षा पंक्ति को मजबूती प्रदान करते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 12 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) शान्तिकाल में रक्षा सेनाओं की भूमिका पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
रक्षा सेना शान्तिकाल में समाज सेवा के अनेक प्रकार के कार्य करती है, जैसे-बाढ़, भूकम्प, अन्य प्राकृतिक प्रकोपों व बड़ी दुर्घटनाओं के समय पर राहत कार्य करना। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में शान्ति स्थापित करने के कार्यों में भी भारतीय सेना ने सहायता की है। हमारी सेनाओं द्वारा कोरिया, गाजा पट्टी, लेबनान, कांगो, यमन आदि स्थानों में किये गये कार्यों की सराहना की गई है। इसके अलावा देश में हो रही विघटनकारी एवं आतंकवादी गतिविधियों का सामना करने में भी सेना का विशेष योगदान रहा है।

(2) वायु सेना के प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किसी भी राष्ट्र की रक्षा व्यवस्था में वायु सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। युद्धकाल में आक्रमणकारी देश के प्रमुख सैनिक ठिकानों पर बमबारी करना एवं उनका यातायात, संचार तन्त्र नष्ट करना वायु सेना का प्रमुख कार्य है। थल सेना को युद्ध भूमि में शस्त्र एवं अन्य युद्ध सामग्री तथा खाद्य सामग्री पहुँचाना भी वायु सेना का कार्य है। वायु सेना नभ से देश की सीमाओं की निगरानी करती है जिसके लिए भारतीय सेना में 1000 से अधिक हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर हैं।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.5

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.5

निम्नलिखित की रचना कीजिए –

प्रश्न 1.
एक वर्ग READ जिसमें RE = 5.1 cm है।
हल:
रचना के चरण –

  1. एक सर्वप्रथम एक रेखाखण्ड RE = 5.1 cm बनाया।
  2. रेखाखण्ड RE के R के बिन्दु पर ∠XRE = 90° बनाया।
  3. किरण RX से 5.1 cm लम्बा रेखाखण्ड काट लिया।
  4. D तथा E बिन्दुओं के केन्द्र मानकर और 4 cm त्रिज्या लेकर दो चाप लगाए जो एक-दूसरे को A पर काटते हैं।
  5. DA तथा EA को मिलाया। इस प्रकार प्राप्त आकृति READ अभीष्ट वर्ग है।

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.5 img-1

प्रश्न 2.
एक समचतुर्भुज जिनके विकर्णों की लम्बाई 5.2 cm और 6-4 cm है।
हल:
रचना के चरण –

  1. माना कि विकर्ण AC = 5.2 cm तथा BD = 6.4 cm है।
  2. रेखाखण्ड AC = 5.2 cm बनाया।
  3. AC का लम्ब समद्विभाजक खींचा जो AC को O बिन्दु पर काटता है।
    MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.5 img-2
  4. O बिन्दु को केन्द्र मानकर तथा \(\frac{BD}{2}\) = \(\frac{6.4}{2}\) cm = 3.2 cm त्रिज्या लेकर दो चाप लगाए जो OX को D पर तथा OY को B पर काटता है।
  5. AD, CD, CB और AB को मिलाया।
  6. प्राप्त आकृति ABCD अभीष्ट समचतुर्भुज है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
एक आयत जिसकी आसन्न भुजाओं की लम्बाइयाँ 5 cm और 4 cm हैं।
हल:
रचना के चरण –

  1. सर्वप्रथम रेखाखण्ड PQ = 5 cm बनाया।
  2. P बिन्दु पर ZQPX = 90° बनाया।
  3. बिन्दु K को केन्द्र मानकर तथा 4 cm त्रिज्या लेकर चाप लगाया जो XP सेवा को S पर प्रतिच्छेद करता है।
  4. अब S को केन्द्र मानकर तथा 5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया।
  5. Q बिन्दु को केन्द्र मानकर तथा 4 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया। ये दोनों चाप एक दूसरे को बिन्दु R पर प्रतिच्छेद करते हैं।
  6. SR तथा QR को मिलाया। इस प्रकार प्राप्त आकृति PQRS एक अभीष्ट आयत है।

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 4 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 4.5 img-3

प्रश्न 4.
एक समान्तर चतुर्भुज OKAY जहाँ OK = 5.5 cm और KA = 4.2 cm है। क्या यह अद्वितीय है?
हल:
किसी चतुर्भुज की रचना के लिए पाँच मापों का होना आवश्यक है।

यहाँ समान्तर चतुर्भुज की रचना के लिए दो आसन्न भुजाएँ दी गई हैं। अर्थात् चार भुजाएँ दी गई हैं। सम्मुख भुजाएँ बराबर हैं। अतः चतुर्भुज की रचना के लिए एक और माप आवश्यक है। यह माप दो आसन्न भुजाओं के बीच का कोण हो सकता है या अद्वितीय चतुर्भुज के लिए यह एक विकर्ण हो सकता है।

अतः दी गई चार मापों से अभीष्ट समान्तर चतुर्भुज की रचना नहीं हो सकती है।

MP Board Class 8th Maths Solutions