MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 15 राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय मन्त्रि-परिषद

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 15 राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय मन्त्रि-परिषद

MP Board Class 7th Social Science Chapter 15 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) राष्ट्रपति का कार्यकाल होता है –
(अ) 6 वर्ष
(ब) 1 वर्ष
(स) 5 वर्ष
(द) 4 वर्ष।
उत्तर:
(स) 5 वर्ष

(2) क्षमादान का अधिकार प्राप्त है –
(अ) प्रधानमन्त्री को
(ब) रक्षामन्त्री को
(स) उपराष्ट्रपति को
(द) राष्ट्रपति को।
उत्तर:
(2) (द) राष्ट्रपति को।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन ………. होता है।
(2) मन्त्रियों में विभागों का बँटवारा ………. करता है।
(3) राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य विधानमण्डलों और …………….. के सदस्य मतदान करते हैं।
(4) राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति …………. के द्वारा की जाती है।
उत्तर:
(1) सभापति
(2) प्रधानमन्त्री
(3) संसद
(4) राष्ट्रपति।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 15 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) किसी विधेयक पर उपराष्ट्रपति द्वारा मतदान में क्यों भाग नहीं लिया जाता है ?
उत्तर:
क्योंकि वे राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य नहीं होते हैं।

(2) राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश कब जारी किया जाता है ?
उत्तर:
जब संसद की बैठकें न हो रही हों तथा किसी विषय पर कानून बनाने की आवश्यकता पड़ जाए तो ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकता है।

(3) संसदीय शासन प्रणाली में कितने प्रकार की कार्यपालिकाएँ होती हैं ?
उत्तर:
संसदीय शासन प्रणाली में दो प्रकार की कार्यपालिकाएँ होती हैं –

  • नाममात्र की कार्यपालिका, एवं
  • वास्तविक कार्यपालिका।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 15 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए कौन-कौन सी। अर्हताएँ आवश्यक है?
उत्तर:
भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए निम्नलिखित। अर्हताएँ आवश्यक हैं –

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो।
  • वह लोकसभा का सदस्य चुने जाने की योग्यता रखता हो।
  • वह किसी सरकारी लाभ के पद पर न हो।

(2) राष्ट्रपति को प्राप्त शक्तियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राष्ट्रपति को निम्नलिखित शक्तियाँ प्राप्त हैं –

  • राष्ट्रपति प्रधानमन्त्री की नियुक्ति करते हैं तथा प्रधानमन्त्री के सुझाव पर अन्य मन्त्रियों की भी नियुक्ति करते हैं।
  • राष्ट्रपति राज्यों के राज्यपाल, सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं।
  • राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति भी राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है।
  • राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने का अधिकार है। ऐसे अध्यादेशों को कानून के ही समान मान्यता प्राप्त है।
  •  राष्ट्रपति को क्षमादान का अधिकार प्राप्त है। न्यायालय द्वारा दिए गए किसी व्यक्ति के मृत्युदण्ड को राष्ट्रपति चाहे तो माफ कर सकते हैं या सजा को आजीवन कारावास में बदल सकते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 14 वैभव एवं विलासिता का युग

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 14 वैभव एवं विलासिता का युग

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) अपने शासन काल के आरम्भ में जहाँगीर को किसके विद्रोह का सामना करना पड़ा?
(अ) खुसरो
(ब) खुर्रम
(स) सलीम
(द) शुजा।
उत्तर:
(अ) खुसरो

(2) ताजमहल का निर्माण कराया था –
(अ) अकबर ने
(ब) जहाँगीर ने
(स) शाहजहाँ ने
(द) औरंगजेब ने।
उत्तर:
(2) (स) शाहजहाँ ने।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) सर टॉमस रो और कैप्टन हाकिन्स ………. के शासनकाल में भारत आए थे।
(2) मयूर सिंहासन में ………….. जड़ा हुआ था।
(3) ………….. व्यापारी समुद्री डकैती किया करते थे।
(4) ………….. अहमदनगर राज्य का प्रसिद्ध योद्धा और कुशल प्रशासक था।
उत्तर:
(1) जहाँगीर
(2) कोहिनूर हीरा
(3) पुर्तगाली
(4) मलिक अम्बर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) जहाँगीर ने गुरु अर्जुन देव का वध क्यों करवाया था ?
उत्तर:
गुरु अर्जुन देव से जहाँगीर क्रोधित था क्योंकि उन्होंने विद्रोह के समय खुसरो की आर्थिक सहायता की थी। जहाँगीर ने उन पर आर्थिक दण्ड लगाया जिसे देने से इंकार करने पर जहाँगीर ने उनका वध करा दिया।

(2) सामान्य जनता को सही न्याय मिल सके, इस उद्देश्य से जहाँगीर ने क्या व्यवस्था की थी ?
उत्तर:
सामान्य जनता को सही न्याय मिल सके, इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहाँगीर ने अपने राजमहल की दीवार पर सोने की जंजीर वाली घण्टी लगवा दी थी।

(3) नूरजहाँ का शासन पर क्या प्रभाव था ?
उत्तर:
नूरजहाँ सुन्दर और बुद्धिमान स्त्री थी। नूरजहाँ में राज्य का शासन चलाने की अपूर्व क्षमता थी। जहाँगीर उससे इतना अधिक प्रभावित था कि शासन सम्बन्धी महत्वपूर्ण कार्यों में उसकी सलाह लेने लगा। धीरे-धीरे शासन पर नूरजहाँ का प्रभाव बढ़ता ही चला गया। वह शासन में हस्तक्षेप करने लगी। उसने दरबार के नियम निर्धारित कर दिए। सिक्कों पर जहाँगीर के साथ उसका नाम भी लिखा जाने लगा।

(4) शाहजहाँ द्वारा निर्मित प्रमुख इमारतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
शाहजहाँ द्वारा निर्मित प्रमुख इमारतें निम्न हैं –

  • दिल्ली का लाल किला तथा दीवान-ए-आम। दीवान-ए-खास।
  • दिल्ली की जामा मस्जिद।
  • आगरा का ताजमहल।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 14 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जहाँगीर और शाहजहाँ के काल को वैभव एवं विलासिता का युग क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
जहाँगीर और शाहजहाँ के दरबार का जीवन अत्यन्त वैभवशाली एवं विलासितापूर्ण था। इस काल में जहाँगीर तथा शाहजहाँ ने साहित्य तथा कला के विकास को प्रोत्साहित किया। अनेक सुन्दर तथा वैभवशाली इमारतों का निर्माण हुआ। राजपरिवार तथा सामन्त वर्ग में विलासिता बढ़ी। इसलिए भारतीय इतिहास में। उनका शासनकाल वैभव एवं विलासिता का युग कहा जाता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 13 मुगल साम्राज्य की स्थापना एवं उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 13 मुगल साम्राज्य की स्थापना एवं उत्कर्ष

MP Board Class 7th Social Science Chapter 13 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) पानीपत का प्रथम युद्ध किसके बीच हुआ था ?
(अ) अकबर और शेरशाह के बीच
(ब) बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच
(स) हुमायूँ और शेरशाह के बीच
(द) बैरम खाँ और हेम् के बीच।
उत्तर:
(ब) बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच

(2) मुगल साम्राज्य का संस्थापक किसे माना जाता
(अ) हुमायूँ
(ब) अकबर
(स) शेरशाह
(द) बाबर।
उत्तर:
(द) बाबर

(3) खानवा का युद्ध हुआ था
(अ) 1526 ई. में
(ब) 1556 ई. में
(स) 1527 ई. में
(द) 1529 ई. में।
उत्तर:
(स) 1527 ई. में।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) बाबर द्वारा लिखी आत्मकथा का नाम ……………. है।
(2) पानीपत का द्वितीय युद्ध सन् ………. में हुआ था।
(3) अकबर का संरक्षक ………. को बनाया गया था।
(4) शेरशाह के बचपन का नाम ………था।
(5) घाघरा का युद्ध बाबर व ………. के बीच हुआ था।
उत्तर:
(1) तुजुक-ए-बाबरी (बाबरनामा)
(2) 1556 ई.
(3) बैरमखौं
(4) फरीद
(5) अफगानों।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 13 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) शेरशाह द्वारा जीर्णोद्धार की गई सड़क का नाम लिखिए।
उत्तर:
शेरशाह ने कलकत्ता से पेशावर को जोड़ने वाले राजमार्ग ग्रॉन्ड ट्रंक रोड का जीर्णोद्धार कराया।

(2) हुमायूँ को पुत्ररत्न की प्राप्ति कब और कहाँ हुई ?
उत्तर:
हुमायूँ को पुत्ररत्न की प्राप्ति सन् 1542 ई. में अमरकोट (सिंध) के हिन्दू राजा वीरसाल के महल में हुई।

(3) हल्दीघाटी का युद्ध कब और किसके मध्य हुआ ?
उत्तर:
हल्दीघाटी का युद्ध सन् 1576 ई. में मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप और मुगल सेना के बीच हुआ।

(4) अकबर के राज्य में आय के प्रमुख साधन क्या थे?
उत्तर:
अकबर के राज्य में आय के दो प्रमुख साधन थे –

  • भूमि का लगान, और
  • व्यापार पर कर।

(5) अकबर के नौ रत्नों के नाम लिखिए।
उत्तर:
अकबर के नौ रत्न –

  • अबुल फजल (विद्वान व सलाहकार)
  • राजा मानसिंह (अनुभवी सेनापति)
  • राजा टोडरमल (प्रसिद्ध भूमि सुधारक)
  • तानसेन (संगीतकार)
  • बीरबल (चतुर विद्वान)
  • हकीम हुक्काम (राजवैद्य)
  • अब्दुल रहीम खानखाना (कवि)
  • फैजी (कवि और दार्शनिक), और
  • मुल्ला दो प्याजा (मनोरंजनकर्ता) थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 13 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) शेरशाह की शासन व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
शेरशाह की शासन व्यवस्था –
1. केन्द्रीय शासन-केन्द्रीय शासन का सबसे बड़ा अधिकारी स्वयं सम्राट था। उसकी सहायता के लिए अनेक अधिकारी व कर्मचारी होते थे। वह एक उदार शासक था। उसकी दण्ड व्यवस्था कठोर थी। हिन्दुओं के साथ उसका व्यवहार अच्छा था।

2. जिले का शासन – शासन की सुविधा के लिए शेरशाह ने अपने समस्त साम्राज्य को अनेक सरकारों (जिलों) में विभाजित किया, जिन्हें पुनः परगनों में विभाजित किया गया। सरकारों और परगनों के अधिकारियों को समय-समय पर स्थानान्तरित किया जाता था।

3. सैनिक प्रशासन – शेरशाह ने एक विशाल एवं शक्तिशाली सेना का संगठन किया जिसमें पैदल सिपाही, घुड़सवार, तोपखाना व हाथी चार विभाग थे। सैनिकों को नकद वेतन दिया जाता था तथा उनका हुलिया एक रजिस्टर में दर्ज किया जाता था। घोड़ों को दागने की प्रथा प्रचलित थी।

4. भूमि प्रबन्ध – शेरशाह ने भूमि की नाप कराकर उसे उपज के अनुसार बाँट दिया गया था। किसानों से उपज का चौथाई भाग लगान के रूप में वसूल किया जाता था।

5. न्यायव्यवस्था – सम्राट न्याय विभाग का सर्वोच्च अधिकारी था। वह न्याय में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करता था। साम्राज्य के विभिन्न भागों में काजियों की नियुक्ति की गई।

6. जनता की भलाई के कार्य-शिक्षा के क्षेत्र में उसने मदरसों का निर्माण कराया। उसने यात्रियों की सुविधा के लिए कुँओं और सरायों की व्यवस्था की। अनेक सड़कें बनवाईं तथा उनके किनारे छायादार वृक्ष लगवाए। आज की ग्राण्ड ट्रंक रोड (शेरशाह सूरी मार्ग) उसी की देन है।

(2) अकबर द्वारा निर्मित इमारतों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अकबर के काल में फारसी और ईरानी शैलियों के समन्वय से भवन बनाए गए। अकबर ने इलाहाबाद, आगरा तथा लाहौर में किले बनवाए तथा आगरा के निकट फतेहपुर सीकरी नामक शहर बसाया तथा वहाँ सुन्दर इमारतें बनवाई गईं जिनमें दीवान-ए-आम, दीवान – ए – खास, जोधाबाई का महल, बीरबल का महल, जामा मस्जिद, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह व बुलन्द दरवाजा उल्लेखनीय हैं।

(3) अकबर की राजपूत नीति को विस्तार से समझाइए।
उत्तर:
अकबर ने साम्राज्य का विस्तार करने के प्रयत्नों से यह समझ लिया कि हिन्दुओं के सहयोग से ही साम्राज्य को स्थिरता प्राप्त होगी। अतः उसने राजपूतों की ओर मित्रता का हाथ बढ़ाया, उनसे वैवाहिक सम्बन्ध स्थापित किया। अपने अधीन राजपूत राजाओं से उसने उदारतापूर्ण व्यवहार किया और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई। राज्य के उच्च पदों पर राजपूतों की नियुक्ति की। अकबर की इस नीति से कुछ राजा आश्वस्त होकर मुगलों की सेवा में आ गए। परिणामस्वरूप मुगल शासन को अनेक वीर राजपूत मिल गए।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1

प्रश्न 1.
अपनी कक्षा के किन्हीं दस (10) विद्यार्थियों की ऊँचाई का परिसर ज्ञात कीजिए।
हल:
माना कि कक्षा के दस विद्यार्थियों की ऊँचाई निम्नलिखित है –
120 सेमी 130 सेमी 110 सेमी 140 सेमी 118 सेमी
118 सेमी 122 सेमी 120 सेमी 132 सेमी 128 सेमी
ऊँचाइयों को आरोही क्रम में लिखने पर,
110 सेमी 118 सेमी 118 सेमी 120 सेमी 120 सेमी
122 सेमी 128 सेमी 130 सेमी 132 सेमी 140 सेमी
अधिकतम ऊँचाई = 140 सेमी,
न्यूनतम ऊँचाई = 110 सेमी
अतः परिसर = अधिकतम ऊँचाई – न्यूनतम ऊँचाई
= 140 सेमी – 110 सेमी
= 30 सेमी

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
कक्षा के एक मूल्यांकन में प्राप्त किए गए निम्नलिखित अंकों को सारणीबद्ध रूप में संगठित कीजिए-
4, 6, 7, 5, 3, 5, 4, 5, 2, 6, 2, 5, 1, 9, 6, 5, 8, 4, 6, 7
(i) सबसे बड़ा अंक कौन-सा है ?
(ii) सबसे छोटा अंक कौन-सा है ?
(iii) इन आँकड़ों का परिसर क्या है ?
(iv) अंकगणितीय माध्य ज्ञात कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 1
(i) सबसे बड़ा अंक = 9
(ii) सबसे छोटा अंक = 1
(iii) परिसर = सबसे बड़ा अंक – सबसे छोटा अंक = 9 -1 = 8
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 2

प्रश्न 3.
प्रथम 5 पूर्ण संख्याओं का माध्य ज्ञात कीजिए।
हल:
प्रथम 5 पूर्ण संख्याएँ हैं- 0, 1, 2, 3 और 4.
संख्याओं का योग = 0 + 1 + 2 + 3 + 4 = 10
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 3

प्रश्न 4.
एक क्रिकेट खिलाड़ी ने 8 पारियों में निम्नलिखित रन बनाए-
58, 76, 40, 35, 46, 50, 0, 100
उसका माध्य स्कोर (Score) या रन ज्ञात कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 4

प्रश्न 5.
निम्नलिखित सारणी प्रत्येक खिलाड़ी द्वारा चार खेलों में अर्जित किए गए अंकों को दर्शाती है-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 5
MP Board Solutions

अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) प्रत्येक खेल में A द्वारा अर्जित औसत अंक ज्ञात करने के लिए, माध्य ज्ञात कीजिए।
(ii) प्रत्येक खेल में C द्वारा अर्जित माध्य अंक ज्ञात करने के लिए आप कुल अंकों को 3 से भाग देंगे या 4 से, क्यों ?
(iii) B ने सभी चार खेलों में भाग लिया है। आप इसके अंकों का माध्य किस प्रकार ज्ञात करेंगे?
(iv) किसका प्रदर्शन सबसे अच्छा है ?
हल:
(i) A द्वारा अर्जित अंकों का माध्य
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 5a
∴A द्वारा अर्जित औसत अंक = 12.5.

(ii) ∵ C ने केवल 3 खेल खेले हैं, उसने तीसरा खेल नहीं खेला है।
∴ योग को 3 से भाग देंगे। क्योंकि C ने 4 खेल में से केवल 3 खेल में ही भाग लिया है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 5b
अतः C के अंकों का माध्य = 10.67
यहाँ, A का माध्य सबसे अधिक (12-5) है। अत: A का प्रदर्शन सबसे अच्छा है।

प्रश्न 6.
विज्ञान की एक परीक्षा में विद्यार्थियों के एक समूह द्वारा (100 अंकों में से) प्राप्त किए गए अंक
85,76, 90,85, 39, 48, 56, 95, 81 और 75 हैं। ज्ञात कीजिए
(i) विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त सबसे अधिक अंक और सबसे कम अंक।
(ii) प्राप्त अंकों का परिसर।
(iii) समूह द्वारा प्राप्त माध्य अंक।
हल:
विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का आरोही क्रम
39,48, 56, 75, 76, 81, 85, 85, 90, 95

(i) विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक = 95
विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त न्यूनतम अंक = 39

(ii) परिसर = अधिकतम अंक – न्यूनतम अंक
= 95 – 39 = 56
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 6
अतः समूह द्वारा प्राप्त माध्य अंक = 73.

प्रश्न 7.
छह क्रमागत वर्षों में एक स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या निम्नलिखित थी-
1555, 1670, 1750, 2013, 2540, 2820
इस समयकाल में विद्यार्थियों की माध्य संख्या ज्ञात कीजिए।
हल:
विद्यार्थियों की माध्य संख्या
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 7
अतः विद्यार्थियों की माध्य संख्या = 2058 प्रतिवर्ष

प्रश्न 8.
एक नगर में किसी विशेष सप्ताह के सात दिनों में हुई वर्षा (mm में) निम्नलिखित रूप में रिकॉर्ड की गई-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 8
(i) उपर्युक्त आँकड़ों से वर्षा का परिसर ज्ञात कीजिए।
(ii) इस सप्ताह की माध्य वर्षा ज्ञात कीजिए।
(iii) कितने दिन वर्षा, माध्य वर्षा से कम रही?
हल:
(i) परिसर = अधिकतम वर्षा – न्यूनतम वर्षा = 20.5 – 0.0 = 20.5 mm
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 8a
(iii) पाँच दिन (सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार) वर्षा माध्य वर्षा से कम रही।

प्रश्न 9.
10 लड़कियों की ऊँचाई cm में मापी गई और निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए-
135, 150, 139, 128, 151, 132, 146, 149, 143,141
(i) सबसे लम्बी लड़की की लम्बाई क्या है ?
(ii) सबसे छोटी लड़की की लम्बाई क्या है ?
(iii) इन आँकड़ों का परिसर क्या है ?
(iv) लड़कियों की माध्य ऊँचाई (लम्बाई) क्या है ?
(v) कितनी लड़कियों की लम्बाई माध्य लम्बाई से अधिक है ?
हल:
लड़कियों की लम्बाई का आरोही क्रम-
128, 132, 135, 139, 141, 143, 146, 149, 150, 151.
(i) सबसे लम्बी लड़की की लम्बाई 151 cm है।
(ii) सबसे छोटी लड़की की लम्बाई 128 cm है।
(iii) परिसर = अधिकतम लम्बाई – न्यूनतम लम्बाई
= 151 cm – 128 cm
= 23 cm
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 9
अतः लड़कियों की माध्य लम्बाई = 141.4 cm है।

(v) ∵ माध्य लम्बाई 141-4 cm से 143 cm, 146 cm, 149 cm, 150 cm, 151 cm अधिक है।
अतः 5 लड़कियों की लम्बाई माध्य लम्बाई से अधिक है।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 70
प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के बहुलक ज्ञात कीजिए-
(i) 2, 6, 5, 3, 0, 3, 4, 3, 2, 4, 5, 2, 4
(ii) 2, 14, 16, 12, 14, 14, 16, 14, 10, 14, 18,4
हल:
(i) आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
0, 2, 2, 2, 3, 3, 3, 4, 4, 4, 5, 5, 6
यहाँ 2, 3 और 4 सबसे अधिक बार (3 बार) आये हैं। अतः बहलक 2, 3 और 4 हैं।
(ii) आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
2, 10, 12, 14, 14, 14, 14, 14, 14, 16, 16, 18
यहाँ, 14 सबसे अधिक बार (6 बार) आया है।
अंत: बहुलक = 14

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 71

प्रश्न 1.
संख्याओं के एक समूह में दो बहुलक हो सकते हैं?
हल:
हाँ, संख्याओं के एक समूह में दो बहुलक हो सकते
इन्हें कीजिए

प्रश्न 1.
अपनी कक्षा के साथियों की वर्षों में आयु रिकॉर्ड कीजिए और फिर उनका बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल:
साथियों की आयु इस प्रकार है-
12, 14, 13, 15, 14, 12, 13, 14, 14, 13, 14, 12, 15, 14, 12, 14, 14, 14, 12, 14.
आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
12, 12, 12, 12, 12, 13, 13, 13, 14, 14, 14, 14, 14, 14, 14, 14, 14, 14, 15, 15
आँकड़ों को सारणी के रूप में लिखने पर,
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 10
यहाँ, 14 सबसे अधिक बार (10 बार) आया है।
अतः बहुलक = 14.

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अपनी कक्षा के साथियों की cm में लम्बाइयाँ रिकार्ड कीजिए और उनका बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल:
कक्षा के साथियों की लम्बाइयाँ (cm में) इस प्रकार हैं-
107, 111, 110, 105, 112, 112, 112, 113, 110, 108, 112, 105, 105, 110, 107, 108, 112, 106, 112, 107
आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
105, 105, 105, 106, 107, 107, 107, 108, 108, 110, 110, 110, 111, 112, 112, 112, 112, 112, 112, 113.
आँकड़ों को सारणी रूप में रखने पर,
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 11
यहाँ, 112 सबसे अधिक बार (6 बार) आया है।
अतः बहुलक = 112
उत्तर प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए-
12, 14, 12, 16, 15, 13, 14, 18, 19, 12, 14, 15, 16, 15, 16, 16, 15, 17, 13, 16, 16, 15, 15, 13, 15, 17, 15, 14, 15, 13, 15, 14.
हल:
आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर_12, 12, 12, 13, 13, 13, 13, 14, 14, 14, 14, 14, 15, 15, 15, 15, 15, 15, 15, 15, 15, 15, 16, 16, 16, 16, 16, 16, 17, 17, 18, 19
आँकड़ों को सारणी रूप में रखने पर,
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 12
यहाँ, सबसे अधिक बारम्बारता 10 है, जो कि संख्या 15 की है।
अतः अभीष्ट बहुलक = 15

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
25 बच्चों की ऊँचाइयों (cm में) नीचे दी गयी है।
168, 165, 163, 160, 163, 161, 162, 164, 163, 162, 164, 163, 160, 163, 160, 165, 163, 162, 163, 164, 163, 160, 165, 163, 162.
उनकी लम्बाइयों का बहुलक क्या है ? यहाँ बहुलक से हम क्या समझते हैं ?
हल:
आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर
160, 160, 160, 160, 161, 162, 162, 162, 162, 163, 163, 163, 163, 163, 163, 163, 163, 163, 164, 164, 164, 165, 165, 165, 168.
आँकड़ों को सारणी रूप में रखने पर,
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.1 13
यहाँ 163 सबसे अधिक बार (9 बार) आया है।
अत: अभीष्ट बहुलक = 163
यहाँ बहुलक से हमारा तात्पर्य है कि अधिकांश विद्यार्थियों की ऊँचाई 163 cm है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 72
प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
अपने मित्रों से चर्चा कीजिए और
(a) दो स्थितियाँ दीजिए जहाँ प्रतिनिधि मान के रूप में माध्य का प्रयोग उपयुक्त होगा।
(b) दो स्थितियाँ दीजिए जहाँ प्रतिनिधि मान के रूप में बहुलक का प्रयोग उपयुक्त होगा।
हल:
(a) (i) कक्षा के विद्यार्थियों की ऊँचाई मापने में, और
(ii) समान आकार के ड्रमों में अनाज के भार के लिए, माध्य का प्रयोग उपयुक्त होगा।
(b) (i) जूता बेचने वाले एक दुकानदार को एक विशेष आयु वर्ग के लिए जूतों की आपूर्ति के लिए, और
(ii) कमीज बेचने वाले एक दुकानदार को अपने स्टॉक की आपूर्ति के लिए कमीजों के साइज की जानकारी के लिए बहुलक का प्रयोग करना चाहिए।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 73 – 74
प्रयास कीजिए

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
आपके एक मित्र ने दिए हुए आँकड़ों के माध्यक और बहुलक ज्ञात किए। उस मित्र द्वारा की गई त्रुटि यदि कोई हो तो बताइए और सही कीजिए-
35, 32, 35, 42, 38, 32, 34
माध्यक = 42,
बहुलक = 32.
हल:
आँकड़ों 35, 32, 35, 42, 38, 32, 34 को आरोही क्रम में रखने पर,
32, 32, 34, 35, 35, 38, 42

(i) यहाँ n = 7 (विषम)
अतः माध्यक = (\(\frac { n+ 1 }{ 2 }\)) वें पद का मान
= \(\frac { 7+1 }{ 2 }\) वें पद का नाम
= 35
अतः सही माध्यक 35 है।

(ii) ∵आँकड़ों में 32 और 35 अधिक बार (2 बार) आये हैं।
∴ सही बहुलक 32 और 35 हैं।

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) सल्तनतकाल की प्रशासनिक व्यवस्था में प्रमुख विभाग कितने थे?
(अ) दो
(ब) पाँच
(स) चार
(द) सात।
उत्तर:
(स) चार

(2) व्यापार का प्रमुख केन्द्र कौन-सा था, जहाँ देश के विभिन्न भागों से सामान आता था ?
(अ) दिल्ली
(ब) बंगाल
(स) गुजरात
(द) मुल्तान।
उत्तर:
(2) (अ) दिल्ली

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर भरें) –
(1) हिन्दी और फारसी के सम्मिश्रिण से इस काल में एक नई भाषा …………. का जन्म हुआ। (तमिल, उर्दू, कन्नड़)
(2) इस काल के प्रसिद्ध दार्शनिक व साहित्यकार ………. ने अपनी रचनाओं में उर्दू, फारसी व हिन्दी भाषा का प्रयोग किया। (अमीर खुसरो, कबीरदास,नानक, मुइनुद्दीन चिश्ती)
(3) शल्य चिकित्सा के लिए वैद्य ………… व ……………. का नाम प्रसिद्ध था। (सदुद्दीन व अजीमुद्दीन, मच्छेन्द्र व जोग, बद्रुद्दीन व बर्नी)
उत्तर:
(1) उर्दू,
(2) अमीर खुसरो
(3) मच्छेन्द्र व जोग।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 12 सल्तनतकालीन प्रशासन एवं जनजीवन`
उत्तर:
1. (b) दिल्ली
2. (a) बीजापुर
3. (d) हिन्दू, मुसलमानों के भेद भावों
4. (c) सिख सम्प्रदाय की स्थापना की थी

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) सल्तनत काल की सामाजिक व्यवस्था के कोई दो मुख्य बिन्दु लिखिए।
उत्तर:
सल्तनत काल की सामाजिक व्यवस्था के दो मुख्य बिन्दु निम्न हैं –

  • समाज में मुख्यतः हिन्दू और मुस्लिम जनसंख्या निवास करती थी। समाज में उच्च वर्ग के लोग विलासिता का जीवन व्यतीत करते थे।
  • समाज में बाल विवाह, बहु-विवाह, सती प्रथा का प्रचलन था।

(2) सल्तनत काल में राज्य की आय के प्रमुख साधन क्याथे ?
उत्तर:
सल्तनत काल में भूमिकर, चुंगीकर, खनिज सम्पत्ति कर, सिंचाई कर, मकान कर, तीर्थयात्रा कर आदि राज्य की आय के प्रमुख साधन थे।

(3) सल्तनतकालीन वास्तुकला की दो विशेषताएँ उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
सल्तनतकालीन वास्तुकला की दो विशेषताएँ निम्न –

  • नुकीले महराब और गुम्बद तथा ऊँची सँकरी मीनारें इस काल की वास्तुकला की महत्वपूर्ण विशेषता थी, जैसे-तुगलकाबाद का किला, अलाई दरवाजा।
  • खपरैलों का प्रयोग, जैसे-लोदी सल्तानों के रंग-बिरंगे खपरैलों की डिजाइनों से सजे मकबरे।

(4) भक्ति आन्दोलन के सन्तों द्वारा दी गई प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं?
उत्तर:
भक्ति आन्दोलन के सन्तों द्वारा दी गई प्रमुख शिक्षाएँ निम्न हैं –

    • ईश्वर के प्रति भक्ति व प्रेम, ईश्वर के निकट पहुँचने का मार्ग है।
    • सभी धर्म समान हैं।
    • कर्मकाण्ड, आडम्बर व धार्मिक कट्टरता का विरोध करना।
    •  समाज की सेवा करना।
    • अन्य धर्मों के प्रति उदार दृष्टिकोण रखना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 12 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) सल्तनतकालीन भाषा एवं साहित्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भाषा एवं साहित्य –

  • प्राथमिक शिक्षा केन्द्र मन्दिर व मस्जिद होते थे। कुछ स्थानों पर प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की गई।
  • उच्च शिक्षा के लिए टोल (महाविद्यालय) व मदरसों की व्यवस्था थी।
  • केन्द्रीय स्तर पर फारसी भाषा का प्रयोग होता था।
  • हिन्दी और फारसी के सम्मिश्रण से ‘उर्दू भाषा का जन्म हुआ।
  • उर्दू भाषा के शब्दकोष में फारसी व हिन्दी भाषाओं के शब्दों का प्रयोग किया।
  • इस काल में क्षेत्रीय भाषाओं का विकास हुआ, जिनमें उत्तम साहित्य की रचना हुई।
  • कुछ हिन्दू राज्यों (विजयनगर आदि) के राज दरबार में संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जाता था। संस्कृत ग्रन्थों के अनुवाद भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अरबी व फारसी में भी किए गए।
  •  कागज के प्रचलन से अनेक प्राचीन ग्रन्थों का पुनः लेखन हुआ।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 11 दिल्ली सल्तनत

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 11 दिल्ली सल्तनत

MP Board Class 7th Social Science Chapter 11 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) आगरा को राजधानी बनाया था
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक ने
(ब) सिकन्दर लोदी ने
(स) बलबन ने
(द) फिरोज शाह ने।
उत्तर:
(ब) सिकन्दर लोदी ने

(2) इब्नबतूता किसके शासनकाल में आया था ?
(अ) मोहम्मद बिन तुगलक
(ब) रजिया
(स) अलाउद्दीन खिलजी
(द) इब्राहिम लोदी।
उत्तर:
(अ) मोहम्मद बिन तुगलक

(3) मोहम्मद तुगलक ने सिक्के चलवाये
(अ) चाँदी के
(ब) सोने के
(स) जस्ते के
(द) ताँबे के।
उत्तर:
(द) ताँबे के

(4) बलबन ने वजीर के रूप में शासन किया
(अ) 10 वर्ष
(ब) 20 वर्ष
(स) 30 वर्ष
(द) 40 वर्ष।
उत्तर:
(द) 40 वर्ष।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) गुलाम वंश का संस्थापक……….था।
(2) जौनपुर नगर ………..’ने बसाया था।
(3) तैमूर लंग ने सन् ………… में दिल्ली पर आक्रमण किया।
(4) अलाउद्दीन ने दक्षिण भारत की विजय का कार्य …………. सेनापति को सौंपा।
उत्तर:
(1) कुतुबुद्दीन ऐबक
(2) फिरोजशाह तुगलक
(3) 1398 ई
(4) मलिक काफूर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 11 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) तुर्की सरदारों ने रजिया सुल्तान का क्यों विरोध किया ?
उत्तर:
रजिया पुरुषों के समान वस्त्र पहनकर दरबार में बैठती थी तथा युद्धों का नेतृत्व करती थी। तुर्की सरदारों को ये बर्दाश्त नहीं था। अतः उन्होंने रजिया सुल्तान का विरोध किया।

(2) बलबन की “लौह और रक्त” की नीति को समझाइए।
उत्तर:
बलबन ने अनेक विद्रोहों का दमन, भीषण नरसंहार बड़ी क्रूरता से किया। विद्रोहियों के प्रति अमानुषिक कठोर नीति के कारण उसे ‘लौह और रक्त’ नीति का सुल्तान कहा जाता है।

(3) फिरोज तुगलक के किन्हीं दो सुधारों को लिखिए।
उत्तर:
फिरोज तुगलक के दो सुधार –

  • उसने इस्लाम के नियमों के अनुसार शासन चलाया।
  • उसने जजिया को एक अलग कर बनाया तथा उसे ब्राह्मणों पर भी लागू किया।

(4) विजयनगर राज्य के प्रमुख शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
विजयनगर राज्य के प्रमुख शासक देवराय प्रथम, देवराय द्वितीय तथा कृष्णदेव राय थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 11 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) अलाउद्दीन खिलजी के सुधारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अलाउद्दीन खिलजी ने अपने शासनकाल में निम्नलिखित सुधार किए –
(i) सैनिक सुधार – सैनिकों की नियुक्ति उनकी योग्यता के आधार पर की जाती थी, उनके रंग-रूप, कद-काठी का विवरण रखा जाता था, सैनिकों को नकद वेतन देने की प्रथा को अपनाया, घोड़ों को दागने की व्यवस्था की तथा पुराने किलों की मरम्मत तथा नए किलों का निर्माण करवाया।

(ii) बाजार नियन्त्रण – धन की पूर्ति हेतु उसने बाजार नियन्त्रण लागू किया। वस्तुओं की कीमत निश्चित कर दी गई। कुशल तथा ईमानदार कर्मचारियों की नियुक्ति की। बाजार भाव पर निगरानी के लिए गुप्तचरों की व्यवस्था की। सरकारी गोदाम स्थापित किये तथा नियमों का उल्लंघन करने पर दंड दिया जाता था।

(iii) राजस्व नीति – उसने लगान का निर्धारण भूमि के माप के आधार पर किया। उपज का आधा हिस्सा भूमि राजस्व के रूप में तय किया तथा चारागाह कर, आयात निर्यात, जजिया, खम्स, जकात आदि करों में वृद्धि की।

(2) मोहम्मद बिन तुगलक की महत्वाकांक्षी योजनाएँ क्या थीं ? उसमें वह क्यों असफल रहा ?
उत्तर:
मोहम्मद बिन तुगलक की मुख्य योजनाएँ इस प्रकार थीं –
(i) राजधानी परिवर्तन – उसने दिल्ली के स्थान पर, दक्षिण में देवगिरि को अपनी राजधानी बनाया जिसका नाम दौलताबाद रखा। दिल्ली निवासियों को दौलताबाद जाने के कठोर आदेश दिए। रास्ते के कष्ट और वहाँ की जलवायु दिल्लीवासियों को रास नहीं आई अतः राजधानी को पुनः दिल्ली स्थानान्तरित करना पड़ा।

(ii) ताँबे की मुद्रा का प्रचलन – सुल्तान ने चाँदी की कमी के कारण चाँदी के सिक्कों के स्थान पर ताँबे के सिक्कों को चलाने का आदेश दिया। परिणामस्वरूप बाजार में भारी मात्रा में जाली सिक्के आ गये जिससे व्यापार और वाणिज्य में अव्यवस्था फैल गई और उसे पुनः चाँदी के सिक्के चलवाने पड़े।

(iii) दोआब में कर वृद्धि – राज्य की आय बढ़ाने के लिए सुल्तान ने गंगा और यमुना के बीच समृद्ध और उर्वर भूमि ‘दोआब’ में कर बढ़ा दिया। जिस समय कर लगाया गया वहाँ अकाल पड़ा हुआ था, जिससे लोगों में भारी असन्तोष फैल गया। सुल्तान की सभी योजनाएँ उचित क्रियान्वयन के अभाव में असफल रहीं।

(3) दिल्ली सल्तनत के पतन के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत के पतन के कारण निम्न हैं –

  • शासन व्यवस्था की दुर्बलता – दिल्ली सल्तनत में योग्य शासकों का अभाव था। उनका शासन सैनिक शक्ति तथा लूटमार पर टिका हुआ था तथा प्रान्तीय शासकों पर केन्द्रीय सरकार का नियंत्रण मजबूत नहीं था।
  • उत्तराधिकारी के निश्चित नियम का अभाव। उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए कोई नियम नहीं था। एक सुल्तान की मृत्यु के पश्चात गद्दी के लिए झगड़ा शुरू हो जाता था। जो व्यक्ति शक्तिशाली होता था वह सल्तान बन जाता था।
  • आपसी फूट – मुसलमानों में धार्मिक एकता तो थी किन्तु वे विभिन्न नस्लों, धर्मों, जातियों और कबीलों के थे, इसलिए उनमें आपस में प्रतिस्पर्धा रहती थी।
  • हिन्दुओं के साथ अत्याचार व स्थानीय शासकों का विरोध – अधिकांश शासकों ने धार्मिक असहिष्णुता की नीति का अनुसरण किया। स्थानीय शासक इनको सहन न कर सके और वे सुल्तानों के विरुद्ध लगातार विद्रोह करते रहे।
  • मोहम्मद बिन तुगलक की भूलें – मोहम्मद बिन तुगलक की योजनाओं की असफलता ने साम्राज्य को कमजोर कर दिया। जनता में असन्तोष फैल गया।
  • तैमूर का आक्रमण – तैमूर के आक्रमण से दिल्ली को धक्का लगा। उसने चारों ओर लूटपाट तथा कत्लेआम मचा दिया। सल्तनत की सैनिक व आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए:
(i) 0.4 ÷ 2
(ii) 0.35 ÷ 5
(iii) 2.48 ÷ 4
(iv) 65.4 ÷ 6
(v) 651.2 ÷ 4
(vi) 14.49 ÷ 7
(vii) 3.96 ÷ 4
(viii) 0.80 ÷ 5
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7 1

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
ज्ञात कीजिए:
(i) 4.8 ÷ 10
(ii) 52.5 ÷10
(iii) 0.7 ÷ 10
(iv) 33.1 ÷ 10
(v) 272.23 ÷ 10
(vi) 0.56 ÷ 10
(vii) 3.97 ÷ 10.
हल:
(i) 4.8 ÷ 10 = 0.48
(ii) 52.5 ÷ 10 = 5.25
(iii) 0.7 ÷ 10 = 0.07
(iv) 33.1 ÷ 10 = 3.31
(v) 272.23 ÷ 10 = 27.223
(vi) 0.56 ÷ 10 = 0.056
(vii) 3.97 ÷ 10 = 0.397

प्रश्न 3.
ज्ञात कीजिए :
(i) 2.7 ÷ 100
(ii) 0.3 ÷ 100
(ii) 0.78 ÷ 100
(iv) 432.6 ÷ 100
(v) 23.6 ÷ 100
(vi) 98.53 ÷ 100
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7 3

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
ज्ञात कीजिए :
(i) 7.9 ÷ 1000
(ii) 26.3 ÷ 1000
(iii) 38.53 ÷ 1000
(iv) 128.9 ÷1000
(v) 0.5 ÷ 1000
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7 4
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7 4a

प्रश्न 5.
ज्ञात कीजिए:
(i) 7 ÷ 3.5
(ii) 36 ÷ 0.2
(iii) 3.25 ÷ 0.5
(iv) 30.947 ÷ 0.7
(v) 0.5 ÷ 0.25
(vi) 7.75 ÷ 0.25
(vii) 76.5 ÷ 0.15
(viii) 37.8 ÷ 1.4
(ix) 2.73 ÷ 1.3.
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7 5
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.7 5a

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
एक गाड़ी 2.4 लीटर पैट्रोल में 43.2 km की दूरी तय करती है। यह गाड़ी 1 लीटर पैट्रोल में कितनी दूरी तय करेगी?
हल:
∵2.4 लीटर पैट्रोल में तय की गई दूरी = 43.2 km
∴ 1 लीटर पैट्रोल में तय की गई दूरी
= 432 ÷ 2.4 km
\(=\frac{432}{10} \div \frac{24}{10}=\frac{432}{10} \times \frac{10}{24}=18 \mathrm{km}\)
अतः गाड़ी द्वारा 1 लीटर पैट्रोल में तय की गई दूरी = 18 km.

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए-
(i) 0.2 x 6
(ii) 8 x 4.6
(iii) 2.71 x 5
(iv) 20.1 x 4
(v) 0.05 x 7
(vi) 211.02 x 4
(vii)2 x 0.86
यहाँ सादा गुणा करने के पश्चात् दोनों संख्याओं में दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर अंक गिनकर दशमलव बिन्दु लगाएँगे।
हल:
(i) 0.2 x 6
∵ 2 x 6 = 12,
∴ 0.2 x 6 = 1.2

(ii) 8 x 4.6 ,
∵ 8 x 46 = 368
∴ 8 x 46 = 36.8

(iii) 2.71 x 5
∵ 271 x 5 = 1355;
∴ 2.71 x 5 = 13.55

(iv) 20.1 x 4
∵ 201 x 4 = 804
∴ 20.1 x 4 = 80.4

(v) 0.05 x 7
∵ 5 x 7 = 35
∴ 0.05 x 7 = 0.35

(vi) 211.02 x 4
∵ 21102 x 4 = 84408
∴ 211.02 x 4 = 844.08

(vii) 2 x 0.86
∵ 2 x 86 = 172
∴ 2 x 0.86 = 1.72

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
एक आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी लम्बाई 5.7 cm और चौड़ाई 3 cm है।
हल:
लम्बाई = 5.7 cm, चौड़ाई = 3 cm.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई x चौड़ाई
= 5.7 x 3 = 17.1 cm2

प्रश्न 3.
ज्ञात कीजिए-
(i) 1.3 x 10
(ii) 36.8 x 10
(iii) 153.7 x 10
(iv) 168.07 x 10
(v) 31.1 x 100
(vi) 156.1 x 100
(vii) 3.62 x 100
(viii) 43.07 x 100
(ix) 0.5 x 10
(x) 0.08 x 10
(xi) 0.9 x 100
(xii) 0.03 x 1000
हल:
(i) 1.3 x 10 = 13
(ii) 36.8 x 10 = 368
(iii) 153.7 x 10 = 1537
168 : 07 x 10 = 1680.7
31.1 x 100 = 3110
(vi) 156.1 x 100 = 15610
(vii) 3.62 x 100 = 362
(viii) 43.07 x 100 = 4307
(ix) 0.5 x 10 = 5
(x) 0.08 x 10 = 0.8
(xi) 0.9 x 100 = 90
(xii) 0.03 x 1000 = 30
नोट – किसी संख्या को 10, 100 व 1000 से गुणा करने के लिए उसी संख्या को लिखकर दशमलव बिन्दु को दायीं ओर उतने ही अंक विस्थापित करते हैं जितने शून्य होते है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
एक दुपहिया वाहन एक लीटर पैट्रोल में 55.3 km की दूरी तय करता है। 10 लीटर पैट्रोल में वह कितनी दूरी तय करेगा ?
हल:
∵ 1 लीटर पैट्रोल में तय की गई दूरी = 55.3 km
∴ 10 लीटर पैट्रोल में तय की गई दूरी = 55.3 x 10 km = 553 km

प्रश्न 5.
ज्ञात कीजिए-
(i) 2.5 x 0.3
(ii) 0.1 x 51.7
(iii) 0.2 x 316.8
(iv) 1.3 x 3.1
(v) 0.5 x 0.05
(vi) 11.2 x 0.15
(vii) 1.07 x 0.02
(viii) 10.05 x 1.05
(ix) 101.01 x 0.01
(x) 100.01 x 1.1
हल:
(i) 2.5 x 0.3
∵25 x 3 = 75
∴2.5 x 0.3 = 0.75
10, 100 और 1000 से भाग

(ii) 0.1 x 51.7
∵1 x 517 = 517
∴0.1 x 51.7 = 5.17

(iii) 0.2 x 316.8
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 1
∴ 0.2 x 316.8 = 63.36

(iv) 13 x 3.1
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 1a
∴ 1.3 x 3.1 = 4.03

(v) ∵5 x 5 = 25
∴0.5 x 0.05 = 0.025

(vi) 11:2 x 0.15
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 1b
∴ 11:2 x 0.15 = 1.68

(vii) 107 x 2 = 214
∴ 1.07 x 0.02 = 0.0214

(viii) 10.05 x 1.05
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 1c
∴1005 x 1.05 = 10.5525

(ix) ∵ 10101 x 1 = 10101
∴ 101.01 x 0.01 = 1:0101

(x) ∵ 10001 x 11 = 110011
∴100.01 x 1.1 = 110.011

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 53

प्रश्न
टुकड़ों की संख्या \(\frac { 9.5 }{ 1.9 }\) होगी। क्या यह सही है ?
उत्तर:
हाँ, यह सही है।

निम्न सारणी को पूरा कीजिए-
231.5 ÷ 10 = 23.15
231.5 ÷ 100 = 2:315
231.5 : 1000 = 0.2315

1.5 ÷ 10 = 0.15
1.5 ÷ 100 = 0.015
1.5 ÷ 1000 = 0.0015

29.36 ÷ 100 = 0:2936
29.36 ÷ 1000 = 0.02936
29.36 ÷ 10 = 2.936
नोट – किसी संख्या को 10, 100 व 1000 से भाग देने पर भागफल में दशमलव बिन्दु बायीं ओर उतने स्थान ही विस्थापित हो जाता है जितने 1 के साथ शून्य होते हैं।

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए-
(i) 235.4 ÷ 10
(ii) 235.4 ÷ 100
(iii) 235.4 ÷ 1000
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 2

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 54
प्रयास कीजिए

प्रश्न
(i) 35.7 ÷ 3 = ?
(ii) 25.5 ÷ 3= ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 2a

प्रयास कीजिए

प्रश्न
(i) 43.15 ÷ 5 = ?
(ii) 82.44 ÷ 6 ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 3

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 55

प्रयास कीजिए
(i) 15.55 ÷ 5
(ii) 126.35 ÷ 7
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 4

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 56
प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 5
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.6 5a

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 10 वायुदाब और पवन

MP Board Class 7th Social Science Chapter 10 वायुदाब और पवन

MP Board Class 7th Social Science Chapter 10 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) वायुदाब को मापने वाली इकाई कहलाती है –
(अ) मिलीमीटर
(ब) मिलीबार
(स) मिलीग्राम
(द) सेण्टीमीटर।
उत्तर:
(ब) मिलीबार

(2) उत्तरी भारत में गर्मियों में चलने वाली गर्म पवन कहलाती है –
(अ) जल समीर
(ब) लू
(स) थल समीर
(द) व्यापारिक पवनें।
उत्तर:
(ब) लू,

(3) यह स्थानीय पवन का एक उदाहरण है –
(अ) थल समीर
(ब) पछुवा हवा
(स) ध्रुवीय पवन
(द) मानसून।
उत्तर:
(अ) थल समीर।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) वायुदाब को ……………….. यन्त्र द्वारा ज्ञात किया जाता है।
(2) सागरीय सतह पर वायु का दाब ………. होता है।
(3) जल समीर …………से …………….की ओर चलती है।
(4) किसी स्थान विशेष पर चलने वाली पवनों को …………………. पवनें कहा जाता है।
उत्तर:
(1) वायुदाबमापी;
(2) अधिक;
(3) जल, स्थल;
(4) स्थानीय।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 10 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) वायुदाबमापी यन्त्र का क्या उपयोग है ?
उत्तर:
वायुदाबमापी यन्त्र द्वारा वायुदाब ज्ञात किया जाता है।

(2) वायुदाब को प्रभावित करने वाले दो कारकों के नाम बताइए।
उत्तर:
वायुदाब को प्रभावित करने वाले दो कारक –

  • समुद्र सतह से ऊँचाई, तथा
  • तापमान।

(3) स्थायी पवनों के प्रकार लिखिए।
उत्तर:
स्थायी पवनों के प्रकार –

  • व्यापारिक पवनें
  • पछुवा पवनें, तथा
  • ध्रुवीय पवनें।

(4) मानसून पवनों से क्या आशय है ?
उत्तर:
मानसून पवनें सामयिक पवनें हैं। किसी विशेष मौसम में चलने वाली हवाओं को मानसूनी पवनें कहते हैं। ग्रीष्म एवं शीत ऋतु के तापमान में अधिक अन्तर होने के कारण ये पवनें छ:-छ: माह बाद दिशा परिवर्तन करती रहती हैं। ये दो प्रकार की होती हैं –

  • ग्रीष्मकालीन मानसूनी पवनें-ये पवनें ग्रीष्म ऋतु में समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं।
  • शीतकालीन मानसूनी पवनें-ये पवनें शीत ऋतु में स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं।

(5) फैरल का नियम क्या है ?
उत्तर:
फैरल के अनुसार, “पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण हवाएँ एवं सागरीय जलधाराएँ उत्तरी गोलार्द्ध में अपनी दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अपनी बाईं ओर मुड़ जाती हैं।”

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 10 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) पवन किसे कहते हैं ? वायु और पवन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जब वायु धरातल पर क्षैतिजीय दिशा में चलती है तो वह पवन कहलाती है।
वायु और पवन में अन्तर:
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 10 वायुदाब और पवन-1

(2) वायुदाब किसे कहते हैं? वायुदाब की पेटियों का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
पृथ्वी की सतह पर वायुमण्डल अपने भार के कारण जो दबाव डालता है, उसे वायुदाब कहते हैं। चित्र के लिए इस पाठ के प्रश्न 4 के भाग (3) का उत्तर देखें।

(3) वायुदाब की पेटियों का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पृथ्वी पर वायुदाब का वितरण समान नहीं है। पृथ्वी पर वायुदाब दो प्रकार से व्यक्त होता है –
(1) उच्च वायुदाब
(2)निम्न वायुदाब। गर्म वायु में दाब कम तथा ठण्डी वायु में दाब अधिक होता है।
धरातल पर वायुदाब की चार पेटियाँ हैं –
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 10 वायुदाब और पवन-1

  • भूमध्यरेखीय निम्न वायुदाब की पेटी – 0° से 10° अक्षांश तक उत्तरी व दक्षिणी गोलार्डों में।
  • उपोष्ण उच्च वायुदाब पेटियाँ – 30° से 350 अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्डों में।
  • उपध्रुवीय निम्न वायुदाब पेटियाँ – 600 से 650 अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्डों में।
  • ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटियाँ – 850 से 900 अक्षांशों के मध्य दोनों गोलार्डों में।

(4) चक्रवात और प्रतिचक्रवात क्या हैं ? सचित्र समझाइए।
उत्तर:
चक्रवात – जब कोई क्षेत्र कम वायुदाब का केन्द्र बन जाता है, तो उसके चारों ओर अधिक दबाव वाले क्षेत्रों से हवाएँ केन्द्र की ओर चलने लगती हैं, जिसे चक्रवात कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 10 वायुदाब और पवन-1

प्रतिचक्रवात – चक्रवात के विपरीत इसमें केन्द्र में अधिक। वायुदाब हो जाता है तथा चारों ओर के बाहरी क्षेत्रों में कम दाब। होने से, हवाएँ केन्द्र से बाहर की ओर चलती हैं जिसे प्रति चक्रवात। कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 10 वायुदाब और पवन-1

(5) जल समीर एवं थल समीर का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जल समीर – दिन के समय स्थल भाग जल की ! अपेक्षा शीघ्र गर्म हो जाता है, जिससे वहाँ पर निम्न वायुदाब और सागरीय भाग पर उच्च वायुदाब निर्मित हो जाता है। अत: जल से। स्थल की ओर पवनें चलने लगती हैं, इन्हें जल समीर कहते हैं।

थल समीर – थल की अपेक्षा जल देर से गर्म और देर से । ठण्डा होता है। अतः रात्रि में स्थल भाग ठण्डा और जल भाग गर्म । रहता है। थल भाग पर उच्च वायुदाब तथा सागरीय भाग पर निम्न वायुदाब के कारण पवनें थल भाग से जल भाग की ओर चलती हैं, जिन्हें थल समीर कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 9 तापमान

MP Board Class 7th Social Science Chapter 9 तापमान

MP Board Class 7th Social Science Chapter 9 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) निम्न में से किस ऊँचाई पर ताप एक अंश कम होता –
(अ) 651 मीटर
(ब) 156 मीटर
(स) 165 मीटर
(द) 561 मीटर।
उत्तर:
(1) (स) 165 मीटर,
(2) वायु के गर्म होकर ऊपर उठने की क्रिया कहलाती है –
(अ) संचलन क्रिया
(ब) विकिरण क्रिया
(स) संवहन क्रिया
(द) परावर्तन क्रिया।
उत्तर:
(2) (स) संवहन क्रिया।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) सूर्य द्वारा ताप के विसर्जन को ………….. कहते हैं।
(2) पृथ्वी द्वारा पुनः विसर्जित ताप को ……………. कहते हैं।
(3) अधिकतम और निम्नतम ताप के बीच के अन्तर को …………. कहा जाता है।
उत्तर:
(1) सौर विकिरण
(2) पार्थिव विकिरण
(3) तापान्तर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 9 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) तापमान किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वायुमण्डल में उपस्थित ताप की मात्रा के मापन को तापमान कहते हैं।

(2) वायु गर्म होने की तीन क्रियाएँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर:
वायु गर्म होने की तीन क्रियाएँ संचलन, संवहन और विकिरण हैं।

(3) सौर विकिरण और पार्थिव विकिरण में क्या अन्तर
उत्तर:
सौर विकिरण में ताप का विसर्जन सूर्य द्वारा होता है जबकि पार्थिव विकिरण में सूर्य द्वारा पृथ्वी पर आए ताप को पृथ्वी द्वारा पुनः विसर्जित किया जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 9 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) ताप को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ताप को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं –
(i) सूर्य की किरणों का झुकाव – सूर्य से आने वाली किरणें प्रायः समान्तर होती हैं किन्तु पृथ्वी की गोलाई के कारण उसके विभिन्न भागों में अलग-अलग कोणों से पहुँच कर प्रभाव डालती। हैं। भूमध्य रेखा पर सीधी और ध्रुवों पर तिरछी किरणें पड़ती हैं। लम्बवत् किरणें कम क्षेत्रों पर पड़ती हैं, अत: इनके द्वारा अधिक ताप मिलता है। तिरछी किरणें अधिक क्षेत्र में फैलती हैं जिससे ताप का प्रभाव फैलकर कम हो जाता है।

(ii) वायुमण्डल में किरणों द्वारा तय की गई दूरी-तिरछी किरणों को लम्बवत् किरणों की अपेक्षा वायुमण्डल में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। अधिक दूरी तय करने से उनका बिखराव, परावर्तन, अवशोषण आदि अधिक होगा जिससे ताप की तीव्रता कम हो जाएगी।

(iii) समुद्र सतह से ऊँचाई-समुद्र तल से जैसे-जैसे ऊँचाई पर जाते हैं, तापमान में कमी आती जाती है। सामान्यतः प्रति 165 मीटर की ऊँचाई पर 10 सेल्सियस ताप कम हो जाता है।

(iv) दिन की अवधि-दिन की अवधि जितनी लम्बी होगी सूर्य से प्राप्त ताप की मात्रा उतनी ही अधिक होगी। ग्रीष्म ऋतु में दिन की अवधि बढ़ जाने से ताप अधिक प्राप्त होता है।

(2) साधारण तापमापी का नामांकित रेखाचित्र बनाकर समझाइए।
उत्तर:
तापमान मापने के लिए तापमापी अथवा थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है। यह काँच की मोटी दीवार वाली केशिकानली का बना होता है। इसका निचला सिरा घुण्डीनुमा होता है। इसका आविष्कार सेल्सियस नामक वैज्ञानिक ने किया था। यह तापमापी 0° से 100° सेल्सियस तक 100 समान भागों में बँटा रहता है। इसमें जल के हिमांक के लिए 0°C तथा क्वथनांक के लिए 100°C लिखा जाता है।
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 9 तापमान
तापमापी

MP Board Class 7th Social Science Solutions