MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.1

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.1

प्रश्न 1.
निम्नलिखित सारणी के अन्तिम स्तम्भ को पूरा कीजिए:
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 4 सरल समीकरण Ex 4.1 1

प्रश्न 2.
जाँच कीजिए कि कोष्ठकों में दिए हुए मान, दिए गए संगत समीकरणों के हल हैं या नहीं :
(a) n + 5 = 19 (n = 1)
(b) 7n + 5 = 19 (n = 2)
(c) 3n + 5 = 19 (n = 2)
(d) 4p – 3 = 13 (p = 1)
(e) 4p – 3 = 13 (p = -4)
(f) 4p – 3 = 13 (p = 0).
हल:
(a) जब, n = 1, तब n + 5 = 1 + 5
= 6 ⇒ 6 ≠ 19 (∵R.H.S. = 19)
अत: n = 1, समीकरण n + 5 = 19 का हल नहीं है।

(b) जब, n = – 2, तब 7n + 5 = 7 x (-2) +5
= – 14 + 5 = -9 ⇒ -9 (∵R.H.S. = 19)
अत: n = – 2, समीकरण 7n + 5 = 19 का हल नहीं है।

(c) जब, n = 2 तब 7n + 5 = 7 x 2 +5
= 14 + 5 = 19 = R.H.S.
L.H.S. = R.H.S.
अत: n = 2, समीकरण 7n + 5 का हल है।

(d) जब p = 1, तब 4p -3 = 4 x 1 – 3 = 4 – 3
= 1 ⇒ 1 ≠ 13 (∵ R.H.S. = 13)
अतः p = 1, समीकरण 4p – 3 = 13 का हल नहीं है।

(e) जब p=-4, तब 4p – 3 = 4(-4)-3
= -16 – 3 = – 19 ⇒ -19 ≠ 13 (∵R.H.S. = 13)
अतः p = – 4, समीकरण 4p – 3 = 13 का हल नहीं है।

(f) जब p = 0, तब 4p – 3 = 4 x 0 – 3
= -3 ⇒ -3 ≠ 13 (∵R.H.S. = 13)
अतः p = 0, समीकरण 4p – 3 = 13 का हल नहीं है।

MP Board Solutions

प्रश्न :
प्रयत्न तथा भूल विधि से निम्नलिखित समीकरणों को हल कीजिए :
(i) 5p + 2 = 17
(ii) 3m -14 = 4
हल:
(i) जब p = 0, तब 5p + 2 = 5 x 0 + 2
= 0 + 2 = 2 ⇒ 2 ≠ 17
(∵ R.H.S. = 17)
जब p = 1, तब 5p + 2 = 5 x 1 + 2
5 + 2 = 7 – 7 ≠ 17
जब p = 2, तब 52 + 2 = 5 x 2 + 2
= 10 + 2 = 12 ⇒ 17
जब p = 3, तब 5 x 3 + 2 = 15 + 2 = 17 = R.H.S.
∴ L.H.S. = R.H.S.
अतःp = 3, समीकरण 5p + 2 = 17 का हल है।

(ii) यहाँ समीकरण 3m – 14 = 4 में 3m का मान 14 से अधिक होना चाहिए।
अर्थात् 3m > 14 अथवा m > 4
∴ जब m = 5, तब 3m – 14 = 3 x 5 – 14 = 15 – 14 = 1 ⇒ 144
(∵ R.H.S = 4)
जब m = 6, तब 3m – 14 = 3 x 6 – 14
= 18 – 14
= 4 = R.H.S.
अत: m = 6, समीकरण 3m – 14 = 4 का हल है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों के समीकरण दीजिए :
(i) संख्याओं x और 4 का योग 9 है।
(ii) y में से 2 घटाने पर 8 प्राप्त होते हैं।
(iii) a का 10 गुना 70 है।
(iv) संख्या b को 5 से भाग देने पर 6 प्राप्त होता है।
(v) t का तीन-चौथाई 15 है।
(vi) m का 7 गुना और 7 का योगफल आपको 77 देता है।
(vii) एक संख्या x की चौथाई ऋण 4 आपको 4 देता है।
(viii) यदि आपy के 6 गुने में से 6 घटाएँ तो आपको 60 प्राप्त होता है।
(ix) यदि आप : के एक-तिहाई में 3 जोड़ें, तो आपको 30 प्राप्त होता है।
हल:
(i) x + 4 = 9
(ii) y – 2 = 8
(iii) 10a = 70
(iv) \(\frac { b }{ 5 }\) = 6
(v) \(\frac { 3t }{ 4 }\) = 15
(vi) 7m + 7 = 77
(vii) \(\frac { 1 }{ 4 }\)x – 4 = 4
(viii) 6y – 6 = 60
(ix) \(\frac { z }{ 3 }\) + 3 = 30

प्रश्न 5.
निम्नलिखित समीकरणों को सामान्य कथनों के रूप में लिखिए :
(i) p + 4 = 15
(ii) m- 7 = 3
(iii) 2m = 7
(iv) \(\frac { m }{ 5 }\) = 3
(v) \(\frac { 3m }{ 5 }\) = 6
(vi) 3p + 4 = 25
(vii) 4p – 2 = 18
(viii) \(\frac { p }{ 2 }\) + 2 = 8
उत्तर:
(i) p और 4 का योग 15 है।
(ii) m में से 7 घटाने पर 3 प्राप्त होता है।
(iii) m का दो गुना होने पर 7 प्राप्त होता है।
(iv) संख्या m को 5 से भाग देने पर 3 प्राप्त होता है।
(v) संख्या m का में करने पर 6 प्राप्त होता है।
(vi) संख्या p के तीन गुने का 4 से योग 25 है।
(vii) संख्या p के चार गुने में से 2 घटाने पर 18 मिलते हैं।
(viii) संख्या p के आधे में से 2 जोड़ने पर 8 मिलता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
निम्नलिखित स्थितियों में समीकरण बनाइए :
(i) इरफान कहता है कि उसके पास, परमीत के पास जितने कंचे हैं उनके पाँच गुने से 7 अधिक कंचे हैं। इरफान के पास 37 कंचे हैं। (परमीत के कंचों की संख्या को m लीजिए।)
(ii) लक्ष्मी के पिता की आयु 49 वर्ष है। उनकी आयु लक्ष्मी की आयु के तीन गुने से 4 वर्ष अधिक है। (लक्ष्मी की आयु को y वर्ष लीजिए।)
(iii) अध्यापिका बताती है कि उनकी कक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए अधिकतम अंक प्राप्त किए न्यूनतम अंक का दुगुना धन 7 है। प्राप्त किए गए अधिकतम अंक 87 हैं।
(न्यूनतम प्राप्त किए गए अंकों को। लीजिए।)
(iv) एक समद्विबाहु त्रिभुज का शीर्ष कोण प्रत्येक आधार कोण का दुगुना है। (मान लीजिए प्रत्येक आधार कोण b डिग्री है। याद रखिए कि त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180 डिग्री होता है।)
हल:
(i) माना कि परमीत के पास m कंचे हैं।
∴ परमीत के कंचों का 5 गुना = 5m
∵ इरफान के कंचे = परमीत के कंचों का
5 गुना +7 इरफान के कंचे = 5m +7
लेकिन इरफान के कंचे = 37.
∴ अभीष्ट समीकरण 5m +7 = 37 है।

(ii) माना कि लक्ष्मी की आयु = y वर्ष
∴ लक्ष्मी की आयु की तीन गुना = 3y वर्ष
लक्ष्मी के पिता की आयु = लक्ष्मी की आयु का 3 गुना + 4 वर्ष = 3y + 4
लेकिन लक्ष्मी के पिता की आयु = 49 वर्ष
∴ अभीष्ट समीकरण : 3y + 4 = 49

(iii) माना कि न्यूनतम अंक = l
∴ न्यूनतम अंक का दुगुना = 2l
चूँकि अधिकतम अंक = न्यूनतम अंक का दुगुना +7
= 2l + 7
लेकिन अधिकतम अंक = 87
∴ अभीष्ट समीकरण 2l + 7 = 87 है।

(iv) माना कि आधार कोण = b डिग्री..
∵ समद्विबाहु त्रिभुज के आधार कोण बराबर होते हैं।
∴ त्रिभुज का दूसरा आधार कोण = b डिग्री
चूँकि शीर्ष कोण = प्रत्येक आधार कोण का दुगुना = 2b डिग्री
लेकिन, त्रिभुज के तीनों कोणों का योग = 180 डिग्री (180°)
∴ b + b + 2b = 180°
∴ अभीष्ट समीकरण : 4b = 180°

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 22 औरंगजेब तथा मुगल साम्राज्य का पतन

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 22 औरंगजेब तथा मुगल साम्राज्य का पतन

MP Board Class 7th Social Science Chapter 22 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) जाटों का निवास मुख्य रूप से किन नगरों के आस-पास था ?
(अ) दिल्ली और आगरा
(ब) आगरा और मथुरा
(स) मथुरा और भरतपुर
(द) आगरा और झाँसी।
उत्तर:
(ब) आगरा और मथुरा

(2) पानीपत का तृतीय युद्ध किस वर्ष में हुआ था ?
(अ) सन् 1526
(ब) सन् 1556
(स) सन् 1560
(द) सन् 1761
उत्तर:
(द) सन् 1761

(3) यूरोपीय देशों में भारत की किन वस्तुओं की विशेष माँग थी?
(अ) वस्त्र और मसाले
(ब) वस्त्र और चाँदी
(स) मसाले और रत्न
(द) मसाले और घोड़े।
उत्तर:
(अ) वस्त्र और मसाले।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) औरंगजेब के विरुद्ध विद्रोह करने वाले बुन्देले नेता ………….. तथा ……………. थे।
(2) गुरुद्वारा शीशगंज …………..के बलिदान स्थान पर स्थित है।
(3) नादिरशाह का आक्रमण सन् …………… में हुआ था।
(4) औरंगजेब की ………….. फलस्वरूप मुगल प्रशासन ढीला पड़ गया।
उत्तर:
(1) चम्पतराय, छत्रसाल
(2) गुरुतेगबहादुर
(3) सन् 1739
(4) धार्मिक कट्टरता के।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 22 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) औरंगजेब ने हिन्दुओं पर कौन से कर लगाए थे ?
उत्तर:
औरंगजेब ने हिन्दुओं पर जजिया और तीर्थयात्रा कर लगाए थे।

(2) सतनामियों के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर:
सतनामी सत्य के नाम के उपासक थे तथा पुजारी जैसी वेशभूषा पहनते थे। इनका मुख्य केन्द्र नारनौल और मेवाड़ था। औरंगजेब के धार्मिक अत्याचारों के विरुद्ध इन्होंने विद्रोह किया।

(3) औरंगजेबकी किसनीति के कारण उसके उत्तराधिकारी अयोग्य रह गए ?
उत्तर:
औरंगजेब के अविश्वासी स्वभाव के कारण उसके उत्तराधिकारी अयोग्य रह गए।

(4) नादिरशाह तथा अहमदशाह अब्दाली के आक्रमणों के क्या परिणाम हुए ?
उत्तर:
इन दोनों के आक्रमणों से मुगल शासक तथा मराठे पराजित हो गए तथा मुगल साम्राज्य दिल्ली के आस-पास के क्षेत्र तक सीमित रह गया।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 22 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) मुगल साम्राज्य के पतन के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुगल साम्राज्य के पतन के कारण:
(1) साम्राज्य का बड़ा होना – मुगल साम्राज्य के अत्यधिक विशाल हो जाने के कारण सम्पूर्ण साम्राज्य पर नियन्त्रण करना कठिन था तथा उसके अयोग्य उत्तराधिकारी साम्राज्य की रक्षा नहीं कर सके।

(2) उत्तराधिकार के नियम का अभाव – उत्तराधिकार के लिए कोई नियम नहीं था। प्रत्येक शासक की मृत्यु के पश्चात् उनके पुत्रों में राज्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष होता रहा जिससे साम्राज्य भी कमजोर होता गया।

(3) औरंगजेब का अविश्वासी स्वभाव एवं कट्टर धार्मिक नीति – औरंगजेब को अपने पुत्रों पर भी विश्वास नहीं था। वह अपने पुत्रों को राजनैतिक एवं सैनिक शिक्षा प्रदान नहीं कर सका जिससे वे अयोग्य रह गए। औरंगजेब की अनुदार व असहिष्णुतापूर्ण धार्मिक नीति के कारण सिक्खों, जाटों, सतनामियों, मराठों आदि के द्वारा अपने धर्म की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को कुचलने के प्रयास में निरन्तर युद्ध चलते रहे, इसके फलस्वरूप मुगल साम्राज्य का पतन हुआ।

(4) औरंगजेब की दक्षिण भारत नीति – औरंगजेब के अन्तिम 25 वर्ष दक्षिण भारत में युद्ध में व्यतीत हुए जिससे उत्तर भारत में प्रशासन पर मुगलों की पकड़ कम हो गई तथा युद्धों के कारण राजकोष भी खाली हो गया।

(5) विलासी शासक एवं सरदार – मुगल शासकों की विलासिता और स्थापत्य-प्रेम के कारण साम्राज्य की आर्थिक स्थिति लड़खड़ाने लगी। राजसी ठाठ-बाट व भवन निर्माण में अत्यधिक धन व्यय किया गया। मुगल सरदारों की विलासिता, चारित्रिक दुर्बलता, सम्राट के प्रति निष्ठा में कमी तथा आपसी गुटबाजी मुगल साम्राज्य के पतन का कारण बनी।

(6) विदेशी आक्रमण – मुगल साम्राज्य की दुर्बलता का लाभ उठाकर ईरान के शासक नादिरशाह ने सन् 1739 में आक्रमण कर दिया। उसने दिल्ली में कत्लेआम कराया तथा शाहजहाँ का तख्ते ताऊस, कोहिनूर हीरा तथा 70 करोड़ की सम्पदा ईरान ले गया। 14 जनवरी, 1761 ई. के दिन नादिरशाह के सेनापति अहमदशाह अब्दाली तथा मराठों के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ, इसमें मराठे पराजित हो गए। इन दोनों के आक्रमणों से मुगल साम्राज्य दिल्ली के आस-पास तक सीमित रह गया।

(7) अंग्रेजों का कब्जा – अंग्रेज व्यापारी धीरे-धीरे एक राजनैतिक सत्ता बन गए। अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत के सभी मुगल साम्राज्य वाले भागों पर कब्जा कर लिया।

(8) नौ सैना की कमी – यूरोप की शक्तिशाली नौसेना के आगे मुगल ठहर न सके। मुगल साम्राज्य में नौ सेना की कमी उन्हें घातक सिद्ध हुई।

(9) यूरोपीय शक्तियाँ – यूरोप में भारतीय वस्त्र और मसालों की बहुत माँग थी अतः पुर्तगाल, हॉलैण्ड, फ्रांस और इंग्लैण्ड के व्यापारियों ने भारत से व्यापार करने के प्रयास तेज कर दिए। उन्होंने व्यापारिक कम्पनियाँ तथा सामान रखने के लिए गोदाम स्थापित किए और सेना भी रखने लगे। मुगल साम्राज्य के दुर्बल होते ही स्वतन्त्र राज्यों में संघर्ष होने लगे। इसका लाभ उठाकर । विदेशी अपनी नौ सेना तथा शक्ति के बल पर भारत की राजनीति । में दखल देने लगे।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ

MP Board Class 7th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) लहरें उत्पन्न होने का सबसे प्रमुख कारक है
(अ) पृथ्वी की घूर्णन गति
(ब) ज्वार-भाटा
(स) पवन
(द) जल में ताप की भिन्नता।
उत्तर:
(स) पवन

(2) लघु ज्वार आता है –
(अ) अष्टमी को
(ब) पूर्णिमा को
(स) अमावस्या को
(द) चतुर्थी को।
उत्तर:
(2) (अ) अष्टमी को।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) गर्म और ठण्डी जल धारा के मिलने से समुद्री तट पर …………….. होता है।
(2) ………….. लहरें सबसे अधिक विनाशकारी होती हैं।
(3) उत्तरी गोलार्द्ध में धाराएँ अपनी ……………. ओर मुड़ जाती हैं।
उत्तर:
(1) कोहरा
(2) सुनामी
(3) दायीं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 21 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) समुद्री जल में कौन-कौन सी गतियाँ होती हैं ?
उत्तर:
समुद्री जल में तीन प्रकार की गतियाँ होती हैं –

  • लहरें
  • धाराएँ, तथा
  • ज्वार-भाटा।

(2) लहर किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वायु के प्रभाव से समुद्री सतह के जल का ऊपर-नीचे होना लहरें कहलाता है।

(3) जलधारा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
समुद्रों में नियमित रूप से एक निश्चित दिशा की ओर, क्षैतिज रूप से प्रवाहित होने वाली विशाल जलराशि को जलधारा कहते हैं।

(4) ज्वार – भाटा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के कारण समुद्र के जल का ऊपर उठकर किनारों की ओर बढ़ना ‘ज्वार’ तथा किनारों के पीछे हटना ‘भाटा’ कहलाता है।

(5) ज्वार – भाटे से कोई तीन लाभ बताइए।
उत्तर:
ज्वार-भाटे से लाभ –

  • ज्वारीय शक्ति से जल विद्युत उत्पन्न की जा सकती है।
  • अनेक प्रकार की सीमें, शंख, मोती आदि वस्तुएँ किनारों पर आ जाती हैं।
  • नदियों के मुहानों की गन्दगी साफ हो जाती है तथा नौकायन में सहायता मिलती है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 21 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) लहर और धारा में क्या अन्तर है ? समझाइए।
उत्तर:
लहर और धारा में अन्तर

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ-1

(2) दीर्घ ज्वार और लघु ज्वार का नामांकित रेखाचित्र बनाते हुए समझाइए।
उत्तर:
दीर्घ ज्वार-जिस दिन सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा एक सरल रेखा में होते हैं, उस दिन सूर्य और चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति के प्रभाव से पृथ्वी पर अन्य दिनों की अपेक्षा ऊँचा ज्वार आता है। इसे दीर्घ ज्वार कहते हैं। दीर्घ ज्वार अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन आता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ-2
लघु ज्वार – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की सप्तमी या अष्टमी के दिन सूर्य और चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति समकोण बनाती हुई होती है। इस कारण जल में खिंचाव एक-दूसरे के विपरीत होता है। जिससे ज्वार का उभार अपेक्षाकृत कम होता है। इस समकोणीय स्थिति से उत्पन्न ज्वार को लघु ज्वार कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 21 समुद्र की गतियाँ-3

(3) जलधाराओं के उत्पन्न होने के प्रमुख कारण लिखते हुए मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को लिखिए।
उत्तर:
जल धाराओं के उत्पन्न होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं –

  1.  स्थायी पवनों का प्रभाव-स्थायी पवनों के प्रभाव से जलधाराएँ उत्पन्न होकर इन हवाओं की दिशा की ओर बहने लगती हैं।
  2. तापमान में भिन्नता का प्रभाव-विषुवत रेखा के आस-पास तापमान अधिक रहने के कारण समुद्री जल गर्मी पाकर फैलता है और जलधाराएँ ध्रुवों की ओर बढ़ने लगती हैं।विषुवत रेखा के समीप खाली स्थान को भरने के लिए ध्रुवों की ओर से ठण्डी जलधाराएँ विषुवत रेखा की ओर बहने लगती हैं। इस प्रकार तापमान की भिन्नता जलधाराओं को उत्पन्न करती हैं।
  3. पृथ्वी की दैनिक परिभ्रमण गति का प्रभाव-पृथ्वी। अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर 24 घण्टे में घूर्णन गति
    द्वारा एक चक्कर पूरा करती है जिससे जलधाराएँ उत्तरी गोलार्द्ध में। अपने दायीं ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं ओर मुड़ जाती हैं।
  4. स्थल भू-भाग का प्रभाव-बहती हुई धारा के सामने जब कोई विशाल स्थल भाग आ जाता है, तो वह अपनी दिशा । स्थल के अनुरूप बदल लेती हैं।
  5. समुद्र की लवणता का प्रभाव-कुछ धाराएँ जल के घनत्व में अन्तर होने से भी उत्पन्न होती हैं।
    जलधाराओं का मानव जीवन पर प्रभाव – इन धाराओं का जलवायु, आवागमन, वर्षा और मत्स्य उद्योग पर प्रभाव पड़ता है –
    • गर्म जलधाराएँ अपने तटवर्ती स्थानों का तापमान बढ़ा देती हैं तथा ठण्डी धाराएँ निकटवर्ती क्षेत्रों का सामान्य तापमान कम कर देती हैं।
    • समुद्रों में जहाँ गर्म और ठण्डी धाराएँ मिलती हैं, तो वहाँ घना कोहरा उत्पन्न हो जाता है।
    • गर्म जलधारा के कारण ऊँचे अक्षांशों में स्थित बन्दरगाह वर्षभर खुले रहते हैं। गर्म धाराओं के ऊपर बहने वाली हवाएँ गर्म होकर
      आर्द्रता ग्रहण कर लेती हैं और निकटवर्ती क्षेत्रों में पर्याप्त वर्षा कर देती हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल

MP Board Class 7th Social Science Chapter 20 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) संसार का सबसे बड़ा महासागर है –
(अ) अटलांटिक महासागर
(ब) प्रशान्त महासागर
(स) हिन्द महासागर
(द) आर्कटिक महासागर।
उत्तर:
(ब) प्रशान्त महासागर

(2) हमारी पृथ्वी के कितने भाग पर जल है ?
(अ) 51 प्रतिशत
(ब) 61 प्रतिशत
(स) 71 प्रतिशत
(द) 81 प्रतिशत।
उत्तर:
(2) (स) 71 प्रतिशत।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) पृथ्वी के ……….. गोलार्द्ध में जल भाग अधिक है।
(2) संसार का सबसे बड़ा गर्त …………….।
उत्तर:
(1) दक्षिणी
(2) मैरियाना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 20 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) संसार के प्रमुख महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
संसार के प्रमुख महासागर हैं – प्रशान्त महासागर, अटलाण्टिक महासागर, हिन्द महासागर तथा आर्कटिक महासागर।

(2) महासागरों से कोई तीन लाभ लिखिए।
उत्तर:
महासागरों से निम्नलिखित लाभ हैं –

  • भूमि पर वर्षा – भूमि पर समस्त वर्षा समुद्र से उठी भाप से होती है, जो वनस्पति, जीव-जन्तु एवं मानव जीवन के लिए उपयोगी है।
  • तापमान का सन्तुलन – महासागर धरातल पर तापमान का सन्तुलन बनाने में उपयोगी हैं।
  • आवागमन के साधन – महासागर विभिन्न महाद्वीपों को जोड़ते हैं जो अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में सहायक हैं।

(3) जलमण्डल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी का जल से घिरा हुआ भाग जलमण्डल र कहलाता है। पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 20 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जलचक्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नदियाँ, नाले, तालाब, झीलें, भूमिगत जल, बर्फीले क्षेत्र, सागर, महासागर आदि जल के प्रमुख स्रोत हैं। गर्मी में इन स्रोतों से पानी का वाष्पीकरण होता रहता है। ये जलवाष्प ठण्डी होकर बादलों के रूप में परिवर्तित हो जाती है। इन बादलों से बूंदों के रूप में वर्षा होती है। वर्षा जल का कुछ भाग भूमि में समा जाता है तथा शेष भाग नदी नालों आदि द्वारा महासागरों में पहुँच जाता है। इस प्रकार जल जलमण्डल से वायुमण्डल, वायुमण्डल से थलमण्डल और थलमण्डल से जलमण्डल में लगातार आता । जाता रहता है। जल के इस आवागमन को ‘जलचक्र’ कहते हैं –

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल-1

(2) महासागरीय तली के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए व नामांकित रेखाचित्र बनाइए।
उत्तर:
महासागरीय तली को बनावट के आधार पर चार भागों में बाँटा जा सकता है –

  • महाद्वीपीय निमग्न तट-महाद्वीपों के चारों ओर तट के पास की भूमि, जो जल में डूबी होती है, उसे “महाद्वीपीय निमग्न तट” कहते हैं। ये मछलियों के भण्डार माने जाते हैं।
  • महाद्वीपीय निमग्न ढाल-महाद्वीपीय निमग्न तट की समाप्ति के बाद महाद्वीपीय निमग्न ढाल प्रारम्भ हो जाता है। इसकी गहराई निमग्न तट से अधिक है।
  • महासागरीय गहरे मैदान-महाद्वीपीय निमग्न ढाल के बाद गहरे मैदान प्रारम्भ होते हैं। ये मैदान समुद्र की तली का सबसे अधिक भाग घेरे रहते हैं। इनमें समुद्री जीव-जन्तुओं के अवशेष एवं सूक्ष्म वनस्पति के अंश पाए जाते हैं।
  • महासागरीय गर्त-समुद्र की तली में कहीं-कहीं गहरे खड्डे पाए जाते हैं, जिन्हें महासागरीय गर्त कहते हैं।
    MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 20 जलमण्डल-2

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.4

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.4

प्रश्न 1.
बताइए कि निम्नलिखित में किसका होना निश्चित है, किसका होना असम्भव है तथा कौन हो भी सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं-
(i) आज आप कल से अधिक आयु के हैं।
(ii) एक सिक्के को उछालने पर चित आएगा।
(iii) एक पासे को फेंकने पर 8 आएगा।
(iv) एक ट्रैफिक लाइट हरी दिखेगी।
(v) कल बादल घिरे होंगे।
हल:
(i) निश्चित है,
(ii) यह हो सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं,
(iii) असम्भव है,
(iv) हो भी सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं,
(v) हो भी सकता है, परन्तु निश्चित रूप से नहीं।

प्रश्न 2.
एक डिब्बे में 6 कंचे हैं, जिन पर 1 से 6 संख्याएँ अंकित हैं :
(i) संख्या 2 वाले कंचे को इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है ?
(ii) संख्या 5 वाले कंचे हो इसमें से निकालने की प्रायिकता क्या है ?
हल:
कुल कंचों की संख्या = 6
घटना घटित होने की कुल स्थितियाँ = 6
(i) संख्या 2 वाले कंचे को निकालने की प्रायिकता p(2) = \(\frac { 1 }{ 6 }\)
(ii) संख्या 5 वाले कंचे को निकालने की प्रायिकता P(5) = \(\frac { 1 }{ 6 }\)

प्रश्न 3.
यह निर्णय लेने के लिए कि कौन-सी टीम खेल प्रारम्भ करेगी, एक सिक्का उछाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि आपकी टीम खेल प्रारम्भ करेगी ?
हल:
सिक्के को उछालने पर चित या पट आ सकते हैं।
∴ घटना घटित होने की स्थिति (Chance) = 1
घटना घटित होने की कुल स्थितियाँ = 2
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac { 1 }{ 2 }\)

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए निम्न आकृति में दिए गए दण्ड आलेख का प्रयोग कीजिए-
(a) कौन-सा पालतू पशु अधिक लोकप्रिय है ?
(b) कितने विद्यार्थियों का पालतू पशु कुत्ता है ?
हल:
दण्ड आलेख से स्पष्ट है कि-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 1
(a) सबसे लोकप्रिय पालतू पशु बिल्ली है।
(b) 8 विद्यार्थियों का पालतू पशु कुत्ता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित दण्ड आलेख को पढ़िए जो एक पुस्तक भण्डार द्वारा 5 क्रमागत वर्षों में बेची गई पुस्तकों की संख्या दर्शाता है। नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 2
(i) वर्षों 1989, 1990 और 1992 में से प्रत्येक में लगभग कितनी पुस्तकें बेची गईं?
(ii) किस वर्ष में लगभग 475 पुस्तकें बेची गईं? किस वर्ष में लगभग 225 पुस्तकें बेची गईं?
(iii) किन वर्षों में 250 में कम पुस्तकें बेची गईं?
(iv) क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि आप वर्ष 1989 में बेची गई पुस्तकों का आकलन किस प्रकार करेंगे?
हल:
दण्ड आलेख से स्पष्ट है कि-
(i) बेची गई पुस्तकों की संख्या
1989 में लगभग 180
1990 में लगभग 475
1992 में लगभग 225
(ii) लगभग 475 पुस्तकें 1990 में बेची गईं।
लगभग 225 पुस्तकें 1992 में बेची गईं।
(iii) 1989 और 1992 में 250 से कम पुस्तकें बेची गईं।
(iv) आलेख की ऊँचाई 1 सेमी = 100 पुस्तकें हैं। 1989 के लिए दण्ड की ऊँचाई 200 पुस्तकों से थोड़ा कम है, अतएव 1989 में लगभग 180 पुस्तकें बेची गईं।

प्रश्न 3.
छः विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों की संख्याएँ नीचे दी गयी हैं। इन आँकड़ों को एक दण्ड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 3
(a) आप स्केल किस प्रकार चनेंगे ?
(b) अग्रलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) किस कक्ष में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है ? किस कक्षा में न्यूनतम है ?
(ii) कक्षा 6 के विद्यार्थियों की संख्या का कक्षा 8 के विद्यार्थियों की संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिए।
हल:
(a) यहाँ दिए हुए आँकड़ों में बड़ी संख्या 135 है। इसलिए पैमाने पर 135 से अधिक मान पर 140 लेंगे।
अतः हम पैमाना 0 से 140 लेंगे जो कि न तो अधिक छोटा है और न ही बड़ा।
Y-अक्ष पर पैमाना 1 सेमी = 20 विद्यार्थी मानते हुए तथा X-अक्ष पर कक्षाएँ मानते हुए दण्ड आलेख बनाएँगे।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 3a

(b) (i) पाँचवीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अधिकतम है अर्थात् 135. दसवीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या न्यूनतम है।
(ii) कक्षा छः के विद्यार्थियों की संख्या = 120,
कक्षा 8 के विद्यार्थियों की संख्या = 100
अतः अभीष्ट अनुपात = \(\frac { 120 }{ 100 }\) = \(\frac { 6 }{ 5 }\) = 6 : 5

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
एक विद्यार्थी के प्रथम सत्र और द्वितीय सत्र का प्रदर्शन दिया हुआ है। एक उपयुक्त स्केल चुनकर एक दोहरा दण्ड आलेख खींचिए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 4
(i) किस विषय में विद्यार्थी ने अपने प्रदर्शन में सबसे अधिक सुधार किया है ?
(ii) किस विषय में सुधार सबसे कम है ?
(iii) क्या किसी विषय में प्रदर्शन नीचे गिरा है ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 4a
(i) विद्यार्थी ने गणित में सबसे अधिक सुधार किया है।
(ii) सामाजिक विज्ञान में सुधार सबसे कम है।
(iii) हाँ, हिन्दी में प्रदर्शन नीचे गिरा है।

प्रश्न 5.
एक कॉलोनी में किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त निम्नलिखित आँकड़ों पर विचार कीजिए-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 5
(i) एक उपयुक्त स्केल चुनकर, एक दोहरा दण्ड आलेख खींचिए। इस दण्ड आलेख से आप क्या निष्कर्ष निकालते हैं ?
(ii) कौन-सा खेल अधिक लोकप्रिय है ? -14001 A भाग लेना
(iii) खेलों को देखना अधिक पसन्द किया जाता हैं।
हल:
(i) ग्राफ से निष्कर्ष निकालते हैं कि क्रिकेट को अधिक चुनते हैं और खेलकूद को कम।
(ii) क्रिकेट सबसे अधिक लोकप्रिय है।
(iii) भाग लेने की अपेक्षा देखना अधिक पसन्द किया जाता है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 5a

प्रश्न 6.
पाठ्य-पुस्तक में इस अध्याय के प्रारम्भ में दिए हुए विभिन्न नगरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमानों के आँकड़ों (सारणी 3.1) को लीजिए। इन आँकड़ों का एक दोहरा दण्ड आलेख खींचकर अग्रलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) दी हुई तिथि पर किस नगर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अन्तर सबसे अधिक है ?
(ii) कौन-सा नगर सबसे गर्म है और कौन-सा नगर सबसे ठण्डा है ?
(iii) ऐसे दो नगरों के नाम लिखिए, जिनमें से एक का अधिकतम तापमान दूसरे के न्यूनतम तापमान से कम था।
(iv) उस नगर का नाम लिखिए, जिसके न्यूनतम और अधिकतम तापमानों का अन्तर सबसे कम है।
हल:
दिए हुए आँकड़े निम्न प्रकार हैं-
20-06-2006 को नगरों के तापमान
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 6
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 6a

दण्ड आलेख खींचने पर,
उत्तर:
(i) जम्मू के न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अन्तर सबसे अधिक है।
(ii) जम्मू सबसे गर्म और बैंगलुरु सबसे ठण्डा है।
(iii) बैंगलुरु और जयपुर तथा बैंगलुरु और अहमदाबाद।
(iv) मुम्बई के अधिकतम व न्यूनतम तापमानों का अन्तर सबसे कम है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 7

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
कुछ स्थितियों के बारे में सोचिए जिनमें कम-से-कम तीन ऐसी हों जिनका घटित होना निश्चित हो, कुछ ऐसी जिनका घटित होना असम्भव हो तथा कुछ ऐसी जो हो भी सकती हों और न भी हो सकती हों, अर्थात् जिनके होने का कुछ संयोग (Chance) या सम्भावना हो।
हल:
(a) घटनाएँ जो निश्चित हो सकती हैं-
(i) सूर्य पूर्व से निकलता है।
(ii) पासा फेंकने पर छः संख्याओं (1, 2, 3, 4, 5, 6) में से किसी भी एक संख्या का आना।
(iii) सिक्का उछालने पर चित (Head) अथवा पट (Tail) का आना।

(b) घटनाएँ जो असम्भव हैं-
(i) पासाव फैंकने पर 7 नम्बर का आना।
(ii) 3 मीटर लम्बा व्यक्ति।
(iii) एक रुपये के सिक्कों के बैग में से 10 रुपये का सिक्का निकालना।

(c) घटनाएँ जिनके होने की सम्भावना है-
(i) शायद वर्षा हो सकती है।
(ii) पासा फेंकने पर विषम संख्या आ सकती है।
(iii) सिक्का उछालने पर चित (Head) आ सकता है।

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए

इसे समूह में कीजिए :

प्रश्न 1.
एक सिक्के को 100 बार उछालिए और ज्ञात कीजिए कि चित कितनी बार आया है तथा पट कितनी बार आया है ?
हल:
चित 45 बार, पट 55 बार। (नोट-यह एक सामूहिक क्रिया-कलाप है। छात्र इसे स्वयं करें।)

प्रश्न 2.
आफताब ने एक पासे को 250 बार फेंका और निम्नलिखित सारणी प्राप्त कीपासे की-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 8
इन आँकड़ों के लिए दण्ड आलेख खींचिए।
हल:
आफताब द्वारा पासे को 250 बार फेंकने पर प्राप्त सारणी इस प्रकार है-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 8a
आँकड़ों के दण्ड आरख-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 8b

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
एक पासे को 100 बार फेंकिए तथा परिणामों को रिकॉर्ड कीजिए। ज्ञात कीजिए कि 1, 2, 3, 4, 5 और 6 कितनी-कितनी बार आये हैं ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.3 9
(नोट-सामूहिक क्रिया-कलाप है। छात्र स्वयं करके देखें)

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 83
प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ऐसी पाँच स्थितियाँ बताइए या सोचिए जिनमें परिणामों के संयोग बराबर न हों, अर्थात् वे समप्रायिक न हों।
हल:
(i) एक पासे को फेंकने पर 2 और एक विषम संख्या आना।
(ii) एक बैग में से 1 सफेद गेंद और 1 काली गेंद निकालना जबकि बैग में 3 सफेद गेंदें और 5 काली गेंदें हैं।
(iii) 10 लड़कों और 13 लड़कियों की एक कक्षा में से एक लड़का और एक लड़की चुनना।
(iv) प्रथम 5 प्राकृत संख्याओं में से एक सम और एक विषम संख्या चुनना।
(v) एक पासा फेंकने पर 3 से कम अंक प्राप्त होना।

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 19 मौसम और जलवायु

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 19 मौसम और जलवायु

MP Board Class 7th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) मौसम ……………. क्षेत्र को प्रभावित करता है।
(2) लगभग एक-सी वायुमण्डलीय दशा को कहते हैं।
(3) मौसम और जलवायु की दशा में …………. तत्व शामिल हैं।
उत्तर:
(1) छोटे
(2) ऋतु
(3) छः

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 19 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) मौसम किसे कहते हैं ? मौसम व ऋतु में क्या अन्तर
उत्तर:
किसी स्थान पर तापमान, वायुदाब, हवाएँ, आर्द्रता, वर्षा आदि की दशाओं में शीघ्र परिवर्तन होने की स्थिति को मौसम कहते हैं। मौसम एक छोटे से स्थान तक सीमित रहता है तथा इसमें शीघ्र ही बदलाव होता रहता है जबकि ऋतु एक बड़े भू-भाग पर लगभग समान रहने वाली वायुमण्डलीय अवस्था है। ऋतु में शीघ्र ही बदलाव नहीं होता।

(2) किसी स्थान की जलवायु को जानने के लिए कितने वर्षों के आँकड़ों का औसत निकालते हैं ?
उत्तर:
किसी स्थान की जलवायु को जानने के लिए लगभग 30 वर्षों के मौसम सम्बन्धी आँकड़ों का औसत निकाला जाता है।

(3) किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं –

  • स्थान की अक्षांशीय स्थिति
  • समुद्र तल से ऊँचाई
  • स्थल तथा जल का वितरण
  • समुद्र से दूरी
  • हवाओं – की दिशा
  • वायुदाब की पेटियाँ
  • पर्वतों की स्थिति
  • धरातल का स्वरूप, तथा
  • समुद्री जल धाराएँ।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 19 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) मौसम और जलवायु में अन्तर समझाइए।
उत्तर:
मौसम और जलवायु में अन्तर –
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 19 मौसम और जलवायु-1

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 17 राज्यपाल एवं राज्य मन्त्रि-परिषद

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 17 राज्यपाल एवं राज्य मन्त्रि-परिषद

MP Board Class 7th Social Science Chapter 17 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) ………….. राज्य का प्रमुख होता है।
(2) मुख्यमन्त्री की नियुक्ति ……………. करता है।
(3) मन्त्रि-परिषद् का मुखिया …………… होता है।
(4) राज्यपाल पद पर नियुक्ति हेतु आयु …………….. वर्ष होनी चाहिए।
उत्तर:
(1) राज्यपाल
(2) राज्यपाल
(3) मुख्यमन्त्री
(4)35

प्रश्न 2.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए –
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 17 राज्यपाल एवं राज्य मन्त्रि-परिषद
उत्तर:
(1) (d) राष्ट्रपति
(2) (a) पाँच
(3) (c) चार
(4) (b) कानून को लागू करना

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 17 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) राज्य सरकार के सभी कार्य किसके नाम से चलाए जाते हैं?
उत्तर:
राज्य सरकार के सभी कार्य राज्यपाल के नाम से चलाए जाते हैं।

(2) राज्यपाल किसकी सलाह से मन्त्रियों की नियुक्ति करता है?
उत्तर:
राज्यपाल मुख्यमन्त्री की सलाह से मन्त्रियों की नियुक्ति करता है।

(3) मन्त्रि-परिषद् की श्रेणियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मन्त्रि – परिषद् की श्रेणियाँ –

  •  कैबिनेट मन्त्री
  •  राज्य मन्त्री
  • उप मन्त्री, तथा
  • संसदीय सचिव हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 17 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) राज्य मन्त्रि-परिषद् के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राज्य मन्त्रि-परिषद् के कार्य निम्नलिखित हैं –
(i) कानूनों को लागू करना – मन्त्रि – परिषद् का मुख्य कार्य विधानसभा द्वारा बनाए गए कानूनों को लागू करना है।

(ii) राज्य हेतु नीति निर्धारण एवं क्रियान्वयन करना-राज्य मन्त्रि-परिषद् राज्य के विकास एवं संचालन हेतु नीति निर्धारण करता है तथा इन नीतियों को लागू करने हेतु आवश्यक आदेश एवं निर्देश प्रसारित करता है। वह प्रशासकीय स्तर पर इन नियमों के क्रियान्वयन पर निगरानी रखता है।

(iii) राज्यपाल को परामर्श देना – राज्य मन्त्रि-परिषद् उच्च पदों पर नियुक्ति हेतु राज्यपाल को परामर्श देता है। उसके बाद राज्यपाल नियुक्ति करता है।

(iv) विधायी कार्य – मन्त्रि-परिषद् के सदस्यों द्वारा तैयार किया हुआ शासकीय विधेयक व्यवस्थापिका के किसी भी सदन में प्रस्तुत किया जाता है। मन्त्रि-परिषद् के सदस्य विधान मण्डल में विधेयक सम्बन्धी जानकारी, प्रश्नों और समालोचनाओं के उत्तर देते हैं। यदि कोई विधेयक विधान सभा में पारित नहीं होता है तो सम्पूर्ण मन्त्रि-परिषद् द्वारा त्यागपत्र देना आवश्यक है।

(v) वित्तीय कार्य – राज्य विधान परिषद् राज्य की नीतियों। के क्रियान्वयन के लिए आय-व्यय सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार करती है। इस प्रस्ताव को वित्त विधेयक कहते हैं। इस विधेयक को वित्त मन्त्री विधानसभा में प्रस्तुत करता है तथा मन्त्रि-परिषद् इस विधेयक को स्वीकृत करवाती है।

(2) राज्यपाल बनने के लिए क्या – क्या अर्हताएँ होनी चाहिए ?
उत्तर:
राज्यपाल बनने के लिए निम्नलिखित अर्हताएँ होनी चाहिए –

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • वह 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
  • वह संसद अथवा राज्य विधान मण्डल का सदस्य न हो।
  • वह केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार के अधीन किसी लाभकारी पद पर कार्यरत न हो।

(3) राज्यपाल द्वारा अध्यादेश कब व क्यों जारी किया जाता है ?
उत्तर:
जब विधानसभा की बैठकें नहीं चल रही हों और किसी कानून की तुरन्त आवश्यकता हो, तो राज्यपाल आदेश जारी कर सकता है। राज्यपाल द्वारा जारी यह आदेश ‘अध्यादेश’ कहलाता है। ये अध्यादेश कानून के समान ही होते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2

प्रश्न 1.
गणित की एक परीक्षा में 15 विद्यार्थियों द्वारा (25 में से) प्राप्त किए गए अंक निम्नलिखित हैं-
19, 25, 23, 20, 9, 20, 15, 10, 5, 16, 25, 20, 24, 12, 20
इन आँकड़ों के बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए। क्या ये समान हैं?
हल:
आँकड़ों को आरोही क्रम में लिखने पर,
5, 9, 10, 12, 15, 16, 19, 20, 20, 20, 20, 23, 24, 25, 25
यहाँ, आँकड़ों में 20 अधिक बार (4 बार) आया है। बहुलक = 20
यहाँ n = 15 (विषम)
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 3
= 8 वाँ पद
= 20

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
एक क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों द्वारा बनाये गये रन इस प्रकार हैं-
6, 15, 120, 50, 100, 80, 10, 15, 8, 10, 15
इन आँकड़ों के माध्य, बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए। क्या ये तीनों समान हैं ?
हल:
आँकड़ों को आरोही क्रम में रखने पर, 6, 8, 10, 10, 15, 15, 15, 50, 80, 100, 120
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 1a
नहीं, माध्य, बहुलक और माध्यक समान नहीं हैं।

प्रश्न 3.
एक कक्षा के 15 विद्यार्थियों के भार (kg में) इस प्रकार हैं
38, 42, 35, 37, 45, 50, 32, 43, 43, 40, 36, 38, 43, 38,47.
(i) इन आँकड़ों के बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए।
(ii) क्या इनके एक से अधिक बहुलक हैं ?
हल:
आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
32, 35, 36, 37, 38, 38, 38, 40, 42, 43, 43, 43, 45,47,50

(i) ∵ यहाँ, सबसे अधिक बार आने वाली संख्याएँ 38 और 43 हैं।
∴ अतः आँकड़ों के अभीष्ट बहुलक 38 और 43 हैं।
यहाँ n = 15 (विषम)
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 3
= 8 वें पद का मान
= 40
(ii) हाँ, इनमें एक से अधिक बहुलक हैं। इनके दो बहुलक हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित आँकड़ों के बहुलक और माध्यक ज्ञात कीजिए
13, 16, 12, 14, 19, 12, 14, 13, 14
हल:
आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
12, 12, 13, 13, 14, 14, 14, 16, 19
∵ यहाँ, सबसे अधिक बार आने वाली संख्या = 14
∴ अभीष्ट बहुलक = 14
यहाँ n = 9 (विषम)
अतः माध्यक = (9 + 1/2 )वें पद का मान
= 5वें पद का मान
= 14

प्रश्न 5.
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य:
(i) बहुलक आँकड़ों में से सदैव एक संख्या होती है।
(ii) माध्य दिए हुए आँकड़ों में से एक संख्या हो सकता
(iii) माध्यक आँकड़ों में से सदैव एक संख्या होता है।
(iv) आँकड़ों 6, 4, 3, 8, 9, 12, 13, 9 का माध्य 9 है।
हल:
(i) सत्य,
(ii) असत्य,
(iii) सत्य,
(iv) असत्य।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 78

प्रश्न 1.
दिया हुआ दण्ड आलेख विभिन्न का द्वारा बनायी गयी जल प्रतिरोधी (Water resistant) घड़ियों की जाँच के लिए किए गए एक सर्वेक्षण को दर्शाता इनमें से प्रत्येक कम्पनी ने यह दावा किया कि उनकी घड़ियाँ जल प्रतिरोधी हैं। एक जाँच के बाद उपर्युक्त परिणाम प्रा हुए हैं।
(a) क्या आप प्रत्येक कम्पनी के लिए रिसाव (Leak) वाली घड़ियों की संख्या की जाँच की गयी कुल घड़ियों की संख्या से भिन्न बना सकते हैं ?
(b) इसके आधार पर आप क्या बता सकते हैं कि किस कम्पनी की घड़ियाँ बेहतर हैं ?
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 4
हल:
(a) ग्राफ से, प्रत्येक कम्पनी द्वारा जाँच की गयी घड़ियों की संख्या = 40
रिसाव वाली घड़ियों की संख्या की कुल घड़ियों की संख्या से भिन्न :

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 5
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 5a
स्पष्ट है कि कम्पनी B की घड़ियाँ बेहतर हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
वर्षों 1995, 1996, 1997 और 1998 में अंग्रेजी और हिन्दी की पुस्तकों की बिक्री नीचे दी गयी है-
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 6

एक दोहरा दण्ड आलेख खींचिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(a) किस वर्ष में दोनों भाषाओं की पुस्तकों को बिक्री का अन्तर न्यूनतम था ?
(b) क्या आप कह सकते हैं कि अंग्रेजी की पुस्तकों की माँग में तेजी से वृद्धि हुई है ? इसका औचित्य समझाइए।
हल:
(a) ग्राफ से स्पष्ट है कि दोनों भाषाओं की पुस्तकों की बिक्री का अन्तर वर्ष 1998 में न्यूनतम था।
(b) अंग्रेजी की पुस्तकों का दण्ड आलेख 100 बढ़ता ही गया है। इसलिए अंग्रेजी की पुस्तकों की माँग में तेजी से वृद्धि हुई।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 3.2 6a

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 16 राज्य की सरकार

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 16 राज्य की सरकार

MP Board Class 7th Social Science Chapter 16 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) हमारे देश में वर्तमान में राज्यों की कुल संख्या है –
(अ) 29
(ब) 27
(स) 35
(द) 25।
उत्तर:
(अ) 29

(2) विधानसभा का कार्यकाल होता है –
(अ) 6 वर्ष
(ब) 4 वर्ष
(स) 10 वर्ष
(द) 5 वर्ष।
उत्तर:
(द) 5 वर्ष

(3) राज्य सूची में कुल विषय सम्मिलित हैं –
(अ) 97
(ब) 62
(स) 42
(द) 22।
उत्तर:
(ब) 62

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) विधानसभा के सदस्य को …………. कहते हैं।
(2) विधानसभा की बैठकों की कार्यवाही का संचालन ……………. द्वारा किया जाता है।
(3) मध्य प्रदेश की विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या ……………. है।
(4) विधानसभा सदस्य चुने जाने हेतु न्यूनतम आयु सीमा ………. वर्ष है।
उत्तर:
(1) विधायक या विधानसभा सदस्य
(2) विधान सभा अध्यक्ष
(3) 230
(4) 25 वर्ष।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 16 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव कानून कब बन जाता है ?
उत्तर:
राज्यपाल अथवा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव कानून बन जाता है।

(2) भारतीय संविधान में उल्लेखित विषय सूची के नाम बताइए।
उत्तर:
भारतीय संविधान में उल्लेखित निम्नलिखित सूचियाँ

  • संघ सूची
  • राज्य सूची
  • समवर्ती सूची, तथा
  • अवशिष्ट विषय सूची।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 16 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) विधानसभा सदस्य बनने के लिए निर्धारित अर्हताएँ कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर:
विधानसभा सदस्य बनने के लिए निर्धारित अर्हताएँ निम्नलिखित हैं –

  • वह भारत का नागरिक हो।
  • वह 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
  • वह दिवालिया अथवा पागल न हो।।
  • वह भारत सरकार या किसी राज्य सरकार के अधीन लाभ के पद पर न हो।

(2) विधानसभा के गठन की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मध्य प्रदेश की विधानसभा हेतु 230 स्थान निर्धारित हैं। एक व्यक्ति एक ही क्षेत्र का विधायक हो सकता है। उपरोक्त स्थानों के लिए भारत का चुनाव आयोग केन्द्र व राज्य सरकार के परामर्श से एक अधिसूचना जारी करता है जिसमें चुनाव की तिथियाँ घोषित की जाती हैं। इन तिथियों में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म भरे जाने, नाम वापस लिए जाने, मतदान एवं मतगणना की तिथि आम जनता को बताई जाती है। चुनावों का संचालन चुनाव आयोग की देखरेख में होता है। चुनाव आयोग द्वारा सभी चुने हुए विधायकों की सूची घोषित करने पर विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।

(3) विधानसभा के कार्य व शक्तियों को समझाइए।
उत्तर:
विधानसभा के दो मुख्य कार्य हैं –

  1. कानून बनाना, तथा
  2. वित्तीय कार्य (बजट को स्वीकृति प्रदान करना)।

1. कानून बनाना:
विधानसभा को राज्य सूची में वर्णित । सभी 62 विषयों पर राज्य की आवश्यकतानुसार कानून बनाने का अधिकार है। सरकार द्वारा सदन में विधेयक प्रस्तुत किया जाता है जिस पर चर्चा होती है। विचार विनिमय के पश्चात् सदन उस विधेयक को पारित करता है। सदन द्वारा पारित विधेयक को। राज्यपाल की अनुमति हेतु भेजा जाता है। राज्यपाल आवश्यकता होने पर उसे राष्ट्रपति के पास भेज सकता है। राष्ट्रपति अथवा। राज्यपाल के हस्ताक्षर हो जाने के बाद विधेयक अधिनियम का रूप ले लेता है।

2. वित्तीय कार्य:
विधानसभा राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर नियंत्रण रखती है। प्रतिवर्ष विधान सभा में वित्तमन्त्री द्वारा राज्य का आय-व्यय विधेयक (बजट) प्रस्तुत होता है। विधानसभा द्वारा बजट पारित होने पर इसे राज्यपाल के हस्ताक्षर हेतु भेजा जाता है। राज्यपाल के हस्ताक्षर होने के बाद सभी वित्तीय कार्य संचालित होते हैं। इसके अतिरिक्त विधान सभा कार्य विभिन्न माध्यमों से जनहित के कार्यों, सरकारी योजनाओं, विभागीय कार्यवाहियों आदि के सम्बन्ध में जानकारियाँ प्राप्त करना है।

विधानसभा की शक्तियाँ:
विधान सभा सरकारी विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर नियन्त्रण रखती है। यह कार्य विधानसभा सदस्य विभिन्न प्रस्तावों के माध्यमों से करते हैं। ऐसे प्रस्ताव काम रोको प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, प्रश्न पूछना, बजट में कटौती प्रस्ताव आदि हैं। गम्भीर स्थिति उत्पन्न होने पर सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions