MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन

MP Board Class 8th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न

MP Board Class 8th Social Science Chapter 26 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
(1) धरातल की तीन प्रमुख स्थलाकृतियाँ कौन-सी हैं ?
उत्तर:
ऊँचाई के आधार पर धरातल की तीन प्रमुख स्थलाकृतियों को मैदान, पठार और पहाड़ नाम दिये हैं।’

(2) मानचित्र पर स्थलाकृतियों को दर्शाने के कौन-से दो माध्यम हैं ?
उत्तर:
चूँकि मानचित्र समतल पटल पर बनाया जाता है इसलिए ऊँचाई-नीचाई को दिखाना कठिन होता है। इस कठिनाई को दूर करने के लिए मानचित्र में स्थलाकृतियों को दिखाने के लिए ‘समोच्च रेखाओं’ और विभिन्न रंगों का प्रयोग किया जाता

(3) समोच्च रेखा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
धरातल की बनावट और ढाल सम्बन्धी छोटी-छोटी बातों को भी पूरी शुद्धता से मानचित्र पर प्रदर्शित करने वाले माध्यम या विधि को समोच्च रेखाएँ कहा जाता है। ये वे रेखाएँ हैं, जो समुद्र तल से एकसमान ऊँचाई वाले स्थानों को मिलाती हुई मानचित्र में खींची जाती हैं।

MP Board Solutions

(4) मानचित्र में मैदान, पठार और पर्वत किन-किन रंगों से दर्शाए जाते हैं ?
उत्तर:
इन बड़ी स्थल आकृतियों को पहली नजर में ही समझ लेने के लिए मानचित्र में हरा रंग मैदान के लिए, पीला रंग अथवा भूरा रंग पठारों के लिए व कत्थई रंग पर्वतों या ऊँची . चोटियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

(5) हल्का नीला और गहरा नीला रंग क्या दर्शाता है ?
उत्तर:
मानचित्र में समुद्र नीले रंग से प्रदर्शित किया जाता है। कम गहरे समुद्र को हल्के नीले रंग से दिखाया जाता है व समुद्र की गहराई जैसे-जैसे बढ़ती जाती है रंग का नीलापन वैसे-वैसे गहरा होता जाता है।

(6) शंक्वाकार पहाड़ी और पठार को समोच्च रेखाओं द्वारा दर्शाइए।
उत्तर:
MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन
MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 26 स्थानीय मानचित्र का अध्ययन img 2

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions

MP Board Class 8th Maths Chapter 6 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 95-96

प्रश्न 1.
निम्न संख्याओं और उनके वर्गों के बारे में विचार कीजिए –
क्या आप इसे पूरा कर सकते हैं?
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-1
उपर्युक्त सारणी से क्या आप 1 से 100 के बीच की वर्ग संख्याओं को लिख सकते हैं? क्या 100 तक कोई प्राकृत वर्ग संख्या छूट गई है?
हल:
सारणी को पूरा करना –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-2
1 से 100 के बीच वर्ग संख्याएँ 4, 9, 16, 25, 36, 49, 64 और 81 हैं।
हाँ, 100 तक दो प्राकृत वर्ग संख्याएँ छूट गई हैं। ये प्राकृत वर्ग संख्याएँ 1 और 100 हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 96

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.1)

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
दी गई संख्याओं के बीच की पूर्ण वर्ग संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

  1. 30 और 40
  2. 50 और 60

हल:
1. ∴ 5 x 5 = 25; 6 x 6 = 36; 7×7 = 49.
∴ 30 और 40 के बीच अभीष्ट पूर्ण वर्ग संख्या 36 है।

2. ∴ 7 x 7 = 49; 8 x 8 = 64
∴ 50 और 60 के बीच कोई भी पूर्ण वर्ग संख्या नहीं

वर्ग संख्याओं के गुणधर्म

प्रश्न 1.
निम्नलिखित सारणी में 1 से 20 तक की वर्ग संख्याओं को दिखाया गया है।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-3
उपर्युक्त सारणी में वर्ग संख्याओं का अध्ययन कीजिए। वर्ग संख्याओं का अन्तिम अंक (यानी वर्ग संख्याओं के इकाई स्थान का अंक) क्या है?
क्या हम कह सकते हैं कि यदि एक संख्या 0, 1, 4, 5, 6 या 9 पर समाप्त होती है, तो वह एक वर्ग संख्या होगी? इस बारे में सोचिए।
हल:
वर्ग संख्याओं का अन्तिम अंक या तो 0, 1, 4, 5, 6 है या 9 है। और इनमें से किसी भी संख्या के वर्ग का अन्तिम अंक 2, 3, 7 या 8 नहीं है।

हम यह नहीं कह सकते हैं कि यदि एक संख्या 0, 1, 4, 5, 6 या 9 पर समाप्त होती है, तो वह एक वर्ग संख्या ही होगी। वास्तव में जिन संख्याओं के अन्तिम अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 हैं वे संख्याएँ वर्ग हो भी सकती है और वर्ग नहीं भी हो सकती हैं। जैसे-10, 11, 14, 15, 19, 21, 24, 29 इत्यादि वर्ग संख्याएँ नहीं हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 97

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.2)

प्रश्न 1.
क्या हम कह सकते हैं कि निम्न संख्याएँ पूर्ण वर्ग संख्याएँ हैं? हम कैसे जानते हैं?

  1. 1057
  2. 23453
  3. 7928
  4. 222222
  5. 1069
  6. 2061.

पाँच ऐसी संख्याएँ लिखिए जिनके इकाई स्थान को देखकर आप बता सकें कि ये संख्याएँ वर्ग संख्याएँ नहीं हैं।
हल:
संख्याओं –

  1. 1057
  2. 23453
  3. 7928
  4. 222222 अन्तिम अंक अर्थात् इकाई स्थान के अंक 0, 1, 4, 5, 6 या 9 नहीं हैं। अतः ये पूर्ण संख्याएँ नहीं हैं।
  5. चूँकि संख्या 1069 का अन्तिम अंक 9 है। अतः यह संख्या पूर्ण वर्ग हो भी सकती है और पूर्ण वर्ग नहीं भी हो सकती है।
    ∴ 322 = 32 x 32 = 1024 और 332 = 33 x 33 = 1089
    ∴ 1069 पूर्ण वर्ग नहीं है।
  6. चूँकि संख्या 2061 का अन्तिम अंक 1 है, अतः यह संख्या पूर्ण वर्ग हो भी सकती है। और नहीं भी हो सकती है।
    ∴ 452 = 45 x 45 = 2025 और 462 = 46 x 46 = 2116
    ∴ 2061 पूर्ण वर्ग नहीं है।

22, 33, 57, 268 और 193 ऐसी संख्याएँ हैं जिनके इकाई स्थान को देखकर हम बता सकते हैं कि ये पूर्ण वर्ग नहीं हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
पाँच ऐसी संख्याएँ लिखिए जिनके इकाई स्थान को देखकर आप नहीं बता सकते कि वे वर्ग संख्याएँ हैं या नहीं।
हल:
संख्याएँ 1331, 2744, 3375, 17576 एवं 24389 ऐसी संख्याएँ हैं जिनके इकाई स्थान को देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि ये वर्ग संख्याएँ हैं या नहीं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वर्ग संख्याएँ अंक 1 पर समाप्त होती है –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-4
इनके अलावा अगली दो वर्ग संख्याएँ लिखिए जो 1 पर उनकी संगत संख्याओं पर समाप्त होती हैं।
हल:
अगली दो वर्ग संख्याएँ 841 और 961 हैं जो 1 पर समाप्त होती हैं। इनकी संगत संख्याएँ क्रमशः 29 और 31 हैं।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.3)

प्रश्न 1.
1232, 772, 822, 1612, 1092 में से कौन-सी संख्या अंक 1 पर समाप्त होगी?
हल:
∴ जिन संख्याओं के इकाई स्थान पर 1 या 9 अंक होते हैं, उन संख्याओं के वर्ग 1 पर समाप्त होते हैं।
अतः 1612 और 1092 अंक 1 पर समाप्त होंगे।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 98

प्रश्न 1.
क्या आप इस प्रकार के कुछ और नियम, सारणी में लिखी गई संख्याओं एवं उनके वर्गों के अवलोकन से ज्ञात कर सकते हैं?
हल:
हाँ, जो संख्याएँ 0 और 5 पर समाप्त होती हैं, उन संख्याओं के वर्ग क्रमशः 0 और 5 पर ही समाप्त होंगे।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.3)

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सी संख्याओं के इकाई स्थान पर 6 अंक होगा –

  1. 192
  2. 242
  3. 262
  4. 362
  5. 342.

हल:
वे संख्याएँ जिनके इकाई स्थान पर 4 या 6 अंक होता है, उन संख्याओं के वर्गों के इकाई स्थान पर 6 अंक होगा।

  1. (i) चूँकि संख्या 19 के इकाई स्थान पर 4 या 6 नहीं है, अतः 192 के इकाई स्थान पर 6 अंक नहीं होगा।
  2. अब चूँकि संख्याएँ (ii) 24 और (v) 34, अंक 4 पर समाप्त होती हैं, अतः इनके वर्गों के इकाई स्थान पर 6 अंक होगा।
  3. इसी प्रकार संख्याएँ (iii) 26 और (iv) 36, अंक 6 पर समाप्त होती हैं, अतः इनके वर्गों के इकाई स्थान पर, अंक 6 होगा।
  4. इस प्रकार, (ii) 242, (ii) 262, (iv) 362, (v) 342 के इकाई स्थान पर अंक 6 होगा।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.4)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं के वर्ग करने पर उनके इकाई स्थान पर क्या होगा?

  1. 1234
  2. 26387
  3. 52698
  4. 99880
  5. 21222
  6. 9106

हल:

  1. संख्या 1234 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 6 होगा।
  2. संख्या 26387 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 9 होगा।
  3. संख्या 52698 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 4 होगा।
  4. संख्या 99880 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 0 होगा।
  5. संख्या 21222 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 4 होगा।
  6. संख्या 9106 के वर्ग करने पर, इसके इकाई स्थान पर 6 होगा।

प्रश्न 1.
यदि एक संख्या के अन्त में तीन शून्य हों, तो उसके वर्ग में कितने शून्य होंगे? क्या आपने, संख्या के अन्त में शून्यों की संख्या और उसके वर्ग के अन्त में शून्यों की संख्या पर ध्यान दिया?
हल:
उस संख्या के वर्ग में छह शून्य होंगे। हाँ, हमने वर्ग के अन्त में शून्यों की संख्या पर ध्यान दिया है। जिस संख्या के अन्त में जितने शून्य होते हैं, उस संख्या के वर्ग के अन्त में उससे दुगुने शून्य होते हैं।

प्रश्न 2.
क्या आप कह सकते हैं कि वर्ग संख्याओं के अन्त में शून्यों की संख्या केवल सम संख्या होती है।
हल:
हाँ, हम यह कह सकते हैं कि वर्ग संख्याओं के अन्त में शून्यों की संख्या केवल सम संख्या होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
संख्या और उनके वर्गों के लिए सारणी 1(वर्ग संख्याओं के गुणधर्म) देखिए। सम संख्याओं के वर्गों एवं विषम संख्याओं के वर्गों के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
हल:
सारणी 1 से हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि –

  1. सम संख्याओं के वर्ग सदैव सम होते हैं।
  2. विषम संख्याओं के वर्ग सदैव विषम होते हैं।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.5)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से किन संख्याओं के वर्ग विषम संख्या/सम संख्या होंगे? क्यों?

  1. 727
  2. 158
  3. 269
  4. 1980

हल:

  1. ∴ संख्या 727 एक विषम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग विषम संख्या होगी।
  2. ∴ संख्या 158 एक सम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग सम संख्या होगी।
  3. ∴ संख्या 269 एक विषम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग विषम संख्या होगी।
  4. ∴ संख्या 1980 एक सम संख्या है, अतः इस संख्या का वर्ग सम संख्या होगी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं के वर्ग में शून्यों की संख्या क्या होगी?

  1. 60
  2. 400

हल:

  1. संख्या 602 में दो शून्य होंगे।
  2. संख्या 4002 में चार शून्य होंगे।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 100

प्रश्न 1.
क्या तुम कह सकते हो कि 62 और 72 के बीच कितनी संख्याएँ हैं?
हल:
हाँ, 62 और 72 के बीच में 2 x 6 = 12 संख्याएँ हैं, जो वर्ग संख्याएँ नहीं हैं।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.6)

प्रश्न 1.
92 और 102 के बीच कितनी प्राकृत संख्याएँ हैं? 112 और 122 के बीच भी प्राकृत संख्याओं की संख्या बताइए।
हल:
92 और 102 के बीच प्राकृत संख्या = 2 x 9 = 18
अतः 92 और 102 के बीच 18 प्राकृत संख्याएँ हैं।
112 और 122 के बीच 2 x 11 = 22 प्राकृत संख्याएँ हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं के युग्मों के बीच की संख्या बताइए जो वर्ग संख्याएँ नहीं हैं –

  1. 1002 और 1012
  2. 902 और 912
  3. 1000 2 और 10012.

हल:

  1. 1002 और 1012 के बीच में 2 x 100 = 200 संख्याएँ हैं, जो पूर्ण वर्ग नहीं हैं।
  2. 902 और 912 के बीच में 2 x 90 = 180 संख्याएँ हैं, जो पूर्ण वर्ग नहीं हैं।
  3. 10002 और 10012 के बीच में 2 x 1000 = 2000 संख्याएँ हैं, जो पूर्ण वर्ग नहीं हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 101

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.7)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं में प्रत्येक पूर्ण वर्ग । संख्याएँ हैं या नहीं?

  1. 121
  2. 55
  3. 81
  4. 49
  5. 69.

हल:
1. दी हुई संख्या 121 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19 व 21 घटाने पर,

  • 121 – 1 = 120
  • 120 – 3 = 117
  • 117 – 5 = 112
  • 112 – 7 = 105
  • 105 – 9 = 96
  • 96 – 11 = 85
  • 85 – 13 = 72
  • 72 – 15 = 57
  • 57 – 17 = 40
  • 40 – 19 = 21
  • 21 – 21 = 0.

अर्थात् यहाँ 121 = 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17 + 19 + 21; 121 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में लिख सकते हैं।
∴ 121 पूर्ण वर्ग संख्या है।

2. दी हुई संख्या 55 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, __11, 13 व 15 घटाने पर,

  • 55 – 1 = 54
  • 54 – 3 = 51
  • 51 – 5 = 46
  • 46 – 7 = 39
  • 39 – 9 = 30
  • 30 – 11 = 19
  • 19 – 13 = 6
  • 6 – 15 = – 9.

यह दर्शाता है कि हम 55 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में नहीं लिख सकते हैं।
∴ 55 पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।

2. दी हुई संख्या 81 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17 घटाने पर,

  • 81 – 1 = 80
  • 80 – 3 = 77
  • 77 – 5 = 72
  • 72 – 7 = 65
  • 65 – 9 = 56
  • 56 – 11 = 45
  • 45 – 13 = 32
  • 32 – 15 = 17
  • 17 – 17 = 0

अर्थात् यहाँ 81 = 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13 + 15 + 17
∴ 81 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में लिख सकते हैं। अतः 81 पूर्ण वर्ग संख्या है।

4. यहाँ दी हुई संख्या 49 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7,9, 11, 13 घटाने पर,

  • 49 – 1 = 48
  • 48 – 3 = 45
  • 45 – 5 = 40
  • 40 – 7 = 33
  • 33 – 9 = 24
  • 24 – 11 = 13
  • 13 – 13 = 0

अर्थात् 49 = 1 + 3 + 5 + 7 + 9 + 11 + 13
49 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में लिख सकते हैं।
∴ 49 पूर्ण वर्ग संख्या है।

5. यहाँ, दी हुई संख्या = 69 है। इसमें से क्रमागत 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17 घटाने पर,

  • 69 – 1 = 68
  • 68 – 3 = 65
  • 65 – 5 = 60
  • 60 – 7 = 53
  • 53 – 9 = 44
  • 44 – 11 = 33
  • 33 – 13 = 20
  • 20 – 15 = 5
  • 5 – 17 = -12

यह दर्शाता है कि हम 69 को 1 से प्रारम्भ करके सभी क्रमागत विषम प्राकृत संख्याओं के योग के रूप में नहीं लिख सकते हैं।
∴ 69 पूर्ण वर्ग संख्या नहीं है।

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.8)

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं को दो क्रमागत पूर्णांकों के योग के रूप में लिखिए –

  1. 212
  2. 132
  3. 112
  4. 192.

हल:
हम किसी भी विषम संख्या के वर्ग को दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।

1. 212 = 441 = 220 + 221
अत: 21 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 220 और 221 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 21^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 220 तथा 2\(\frac { 21^{ 2 }-1 }{ 2 } \)= 221)

2. 132 = 169 = 84 + 85
अतः 13 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 84 और 85 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 13^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 84 तथा \(\frac { 13^{ 2 }-1 }{ 2 } \)= 85)

3. 112 = 121 = 60 + 61
अतः 11 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 60 और 61 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 11^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 60 तथा 1\(\frac { 11^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 61)

4. 192 = 361 = 180 + 181
अतः 19 के वर्ग को हम दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों 180 और 181 के योग के रूप में व्यक्त कर सकते हैं।
(∴ \(\frac { 19^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 180 तथा 1\(\frac { 19^{ 2 }-1 }{ 2 } \) = 181)

प्रश्न 2.
क्या आप सोचते हैं कि इसका विलोम सत्य है अर्थात् क्या दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों का योग एक पूर्ण वर्ग होता है? अपने उत्तर के पक्ष में अपने एक उदाहरण दीजिए।
हल:
इसका विलोम सत्य नहीं हैं। दो क्रमागत धनात्मक पूर्णांकों का योग सदैव एक पूर्ण वर्ग नहीं होता है।
उदाहरणार्थ – 11 + 12 = 23.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 102

MP Board Solutions

वर्ग संख्याओं के कुछ और प्रतिरूप प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.9)

प्रश्न 1.
उपरोक्त प्रतिरूप का उपयोग करते हुए वर्ग संख्याएँ लिखिए –

  1. 1111112
  2. 11111112.

हल:
दिए हुए प्रतिरूप का उपयोग करते हुए –
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-5

प्रयास कीजिए (क्रमांक 6.10)

प्रश्न 1.
उपर्युक्त प्रतिरूप का उपयोग करते हुए क्या आप निम्नलिखित संख्याओं के वर्ग ज्ञात कर सकते हैं?

  1. 66666672
  2. 666666672

हल:
प्रतिरूप
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 6 वर्ग और वर्गमूल Intext Questions img-6

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 25 अन्टार्कटिका

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 25 अन्टार्कटिका

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 अभ्यास प्रश्न

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
(1) अन्टार्कटिका किस गोलार्द्ध में स्थित है ?
उत्तर:
अन्टार्कटिका दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।

(2) क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्टार्कटिका का विश्व में कौन-सा स्थान है ?
उत्तर:
क्षेत्रफल की दृष्टि से अन्टार्कटिका का विश्व में पाँचौं स्थान है।

(3) हिम शैल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
समुद्र में तैरते हुए बर्फ के बड़े-बड़े खण्ड जिनकी ऊँचाई समुद्र तल से कम से कम 5 मीटर होती है वे हिम शैल कहलाते हैं।

(4) हिम छत्रक क्या है ?
उत्तर:
कुछ वर्ग किलोमीटर का वह क्षेत्र जो हमेशा हिम और बर्फ से ढका रहता है वह हिम छत्रक कहलाता है।

(5) क्रिल क्या है ?
उत्तर:
क्रिल एक प्रकार की मछली है जो अन्टार्कटिका समुद्री जीव जगत् के विकास में एक महत्वपूर्ण साधन है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) अन्टार्कटिका महाद्वीप की खोज का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
इस महाद्वीप की खोज 1820 में हुई थी, परन्तु वास्तविक खोज का कार्य बीसवीं शताब्दी में शुरू हुआ। सफल प्रयासों में ब्रिटिश नौसेना के कप्तान रॉबर्ट फैल्कन स्कॉट का प्रयास रहा। 1910 में स्कॉट ने अन्टार्कटिका की ओर दक्षिण ध्रुव की खोज में प्रस्थान किया और 1912 में वे अपने दल के साथ दक्षिणी ध्रुव पहुँच गए, लेकिन वहाँ उन्हें नार्वे का झण्डा लगा मिला जिसे 20 अक्टूबर, सन् 1911 को दक्षिण ध्रुव पर पहुँचने वाले पहले यात्री रोआल्द आमन्सेन नामक नार्वेजियन ने लगाया था। इस प्रकार अन्टार्कटिका महाद्वीप की खोज हुई।

(2) अन्टार्कटिका महाद्वीप की भौतिक संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अन्टार्कटिका का लगभग 98 प्रतिशत भाग हमेशा बर्फ से ढका रहता है। यहाँ बर्फ की औसत मोटाई अनुमानतः – 2 से 5 किलोमीटर तक है। इस कारण यह सबसे ठण्डा और वीरान महाद्वीप है। अन्टार्कटिका का अधिकतम भाग ऊबड़-खाबड़ तथा पर्वतीय है। क्वीनमॉड पर्वत श्रेणी इस महाद्वीप को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। पश्चिमी भाग वेडेला एवं पूर्वी भाग रॉस आलैण्ड कहलाता है। विनसन मासिफ की एल्सवर्थ पर्वत (4,897 मीटर) यहाँ की सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ कई ज्वालामुखी पर्वत हैं और 70 से भी अधिक झीलें हैं जो बर्फ की चादर के नीचे फैली हैं।

(3) अन्टार्कटिका को श्वेत महाद्वीप क्यों कहते हैं ?
उत्तर:
विश्व में अन्टार्कटिका ही एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जो लगभग पूरी तरह से बर्फ से वर्ष भर ढका रहता है। पूरे महाद्वीप पर श्वेत रंग की बर्फ की चादर बिछी होने के कारण इस महाद्वीप को ‘श्वेत महाद्वीप’ कहते हैं।

(4) अन्टार्कटिका महाद्वीप के संसाधनों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
ऐसा माना जा रहा है कि अन्टार्कटिका में बर्फ की चादर के नीचे मूल्यवान खनिज भण्डार छिपे हैं, इनकी खोज लगातार जारी है। अब तक कोयले, लौह अयस्क तथा ताँबे के थोड़े भण्डारों का पता चला है, लेकिन अनेक कठिनाइयों के कारण व्यापारिक स्तर पर इन खनिजों का उपयोग अभी नहीं हो सका है। संसार के मीठे पानी के 90 प्रतिशत भण्डार बर्फ के रूप में अन्टार्कटिका में संचित हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 25 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) अन्टार्कटिका के वनस्पति व जीव – जन्तुओं का वर्णन करते हुए समझाइए कि अन्टार्कटिका में लोग स्थायी रूप से क्यों नहीं रहते हैं ?
उत्तर:
अन्टार्कटिका की अत्यन्त ठण्डी जलवायु व न्यूनतम वर्षा, बंजर भू – भाग, सूर्य प्रकाश की कमी पेड़ – पौधों के विकास में बाधक है, इसलिए यहाँ वनस्पति लगभग नहीं के बराबर है और जिन क्षेत्रों में उगती भी है वह गर्मी के कुछ सप्ताहों में ही पनप पाती है। लिचेन, शैवाल एवं कवक (फफूंद) यहाँ की वनस्पति है। अन्टार्कटिका में लिचेन की 200 से भी अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

भू – भाग के जीव अत्यन्त सूक्ष्म अकशेरुकी (Invertebrate) हैं, लेकिन समुद्री जीव – जन्तुओं में पेंग्विन, नीली ह्वेल, फर सील, एल्बेस्ट्रॉस एवं क्रिल मछली प्रमुख हैं। अन्टार्कटिका अत्यन्त ठण्डा व वीरान महाद्वीप है जहाँ तेज तूफानी हवाएं चलती हैं, चारों ओर बर्फ ही बर्फ है। इस कठोर जलवायु में जीवन बहुत ही कठिन है। इसलिए मनुष्य यहाँ स्थायी रूप से नहीं रह सकते।

(2) अन्टार्कटिका को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप क्यों कहते हैं ? अन्टार्कटिका में भारत द्वारा स्थापित केन्द्रों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
अन्टार्कटिका महाद्वीप आकार में बड़ा है लेकिन अभी भी भौतिक दृष्टि से यह मानव जाति को लाभ नहीं दे सका है। यह वैज्ञानिकों को पृथ्वी के बारे में अधिक जानकारी देने के अनोखे अवसर प्रदान करता है, इसलिए इसे विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहते हैं। वैज्ञानिकों ने अन्टार्कटिका के निरीक्षण केन्द्रों में रहने के लिए अच्छा वातावरण बना लिया है तथा भारत द्वारा स्थापित केन्द्र इस प्रकार हैं –

  • भारत ने अन्टार्कटिका में पहला मानवरहित केन्द्र दक्षिण गंगोत्री नाम से सन् 1982 में स्थापित किया।
  •  सन् 1988-89 में आठवें भारतीय दल ने दक्षिण गंगोत्री से 70 किलोमीटर की दूरी पर मानवयुक्त मैत्री केन्द्र की स्थापना की।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.3

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.3

प्रश्न 1.
∆ DEF की रचना कीजिए, ताकि DE = 5 cm, DF = 3 cm और m ∠EDF = 90° हो।
हल:
रचना के पद:

  1. सर्वप्रथम आधार DE = 5 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.3 image 1
  2. DE के बिन्दु D पर 90° का कोण बनाते हुए एक किरण DX खींची तथा जिसमें से DF = 3 cm का रेखाखण्ड काटा।
  3. F और E को मिलाया।

अतः प्राप्त ∆ DEF अभीष्ट त्रिभुज है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
एक समद्विबाहु त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी प्रत्येक समान भुजा की लम्बाई 6.5 cm हो और उनके बीच का कोण 110° का हो।
हल:
रचना के पद:

  1. सर्वप्रथम आधार AB = 6.5 cm का रेखाखण्ड खींचा।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.3 image 2
  2. AB के बिन्दु B पर ∠ABX = 110° का कोण बनाते हुए एक किरण BX खींची।
  3. रेखा BX में से BC = 6.5 cm काटकर रेखाखण्ड BC प्राप्त किया।
  4. C और A को मिलाया। अतः प्राप्त ∆ABC अभीष्ट समद्विबाहु त्रिभुज है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
BC = 7.5 cm,AC = 5 cm और m∠C = 60° वाले ∆ABC की रचना कीजिए।
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार BC = 7.5 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
  2. BC के बिन्दु C पर ∠BCX = 60° बनाते हुए एक किरण CX खींची।
  3. किरण CX में से AC = 5 cm काटकर रेखाखण्ड AC प्राप्त किया।
  4. A व B को मिलाया।

अतः प्राप्त ∆ ABC अभीष्ट त्रिभुज है।
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.3 image 3

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 218

MP Board Solutions

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
उपर्युक्त उदाहरण में, एक भुजा की लम्बाई और दो कोणों के माप दिए गए थे। अब निम्नलिखित समस्या का अध्ययन कीजिए:
∆ ABC में यदि AC = 7 cm, m∠A = 60° और m∠B = 50° है, तो क्या आप त्रिभुज की रचना कर सकते हैं ? (त्रिभुज का कोण योग गुण आपकी सहायता कर सकता है।)
हल:
यहाँ, हमें AC, ∠A तथा ∠B दिया हुआ है। त्रिभुज के कोण योग गुणं से तीसरा कोण ∠C ज्ञात करेंगे।
∴ m∠A + m∠B + m∠C = 180°
∴ 60° + 50° + m∠C = 180°
या m∠C = 180° – (60° + 50°) = 70°
इन मापों के आधार पर ∆ ABC की रचना की जा सकती है।

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) एलुमिनियम किस धातु से बनाया जाता है ?
(क) ताँबा
(ख) बॉक्साइट
(ग) अभ्रक
(घ) टिन।
उत्तर:
(ख) बॉक्साइट

(2) न्यूजीलैण्ड के मूल निवासी हैं –
(क) माओरी
(ख) अबोरिजिनल
(ग) एस्किमो
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) मावरी

(3) ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है –
(क) सिडनी
(ख) केनबरा
(ग) पर्थ
(घ) वेलिंगटन।
उत्तर:
(क) सिडनी।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की मुख्य फसल ………….. है।
(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अच्छे किस्म की ऊन …………. जाति की भेड़ों से प्राप्त होती है।
(3) ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के पूजा स्थल को ………….. कहते हैं।
(4) ऑस्ट्रेलिया के ……………. प्रतिशत भू-भाग पर खेती होती है।
उत्तर:

  1. गेहूँ
  2. मेरीनो
  3. युलूरू
  4. चार

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े रेलमार्ग का नाम ‘ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग’ है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में सोने की प्रसिद्ध खदानें कालगुर्ली व कुलगार्डी हैं।

(3) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में कौन-सा द्वीप है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्व में न्यूजीलैण्ड द्वीप है।

(4) ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में भेड़ पालन केन्द्र पर कार्य करने वाले मजदूरों को ‘जेकारू’ कहते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अंगूर की खेती कहाँ व क्यों होती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में फलों की खेती बहुतायत से होती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में भूमध्य सागरीय जलवायु काले प्रदेश में अन्य रसदार फलों के साथ अंगूर की बहुतायत में खेती.शराब बनाने के लिए की जाती है।

(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूं की फसल के लिए कौन-कौन सी अनुकूल भौगोलिक दशाएँ हैं ?
उत्तर:
यहाँ बहुत बड़े – बड़े कृषि फार्म हैं। खेती का सारा काम मशीनों द्वारा होता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में गेहूँ शीतकाल में होता है। यहाँ गेहूं की फसल के अनुकूल उपजाऊ मिट्टी, शीतोष्ण जलवायु और साधारण वर्षा होती है।

(3) ऑस्ट्रेलिया में कौन – कौन से प्रमुख खनिज पदार्थ पाये जाते हैं ? उनके उत्पादन क्षेत्र भी लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया में लौह अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की बड़ी खदानें क्वीन्सलैण्ड में हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूी एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 24 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग क्यों उन्नत
उत्तर:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है।

भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(2) ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या कहाँ पाई जाती है और क्यों ?
उत्तर:
सामान्यतः ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप संसार का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है, परन्तु ऑस्ट्रेलिया में सघन जनसंख्या दक्षिणी-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी एवं पूर्वी तटीय प्रदेशों में है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के ये क्षेत्र संसार के प्रमुख देशों से वायु परिवहन द्वारा जुड़े हुए हैं। ये क्षेत्र इसके अलावा तटीय क्षेत्र होने से संसार के बड़े और प्रसिद्ध बन्दरगाह भी हैं जहाँ से व्यापार बड़े स्तर पर होता है तथा यह क्षेत्र यातायात के प्रचुर साधनों से आपस में जुड़ा हुआ है।

(3) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के कोई दो प्रमुख उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग एवं खनिज उत्खनन उद्योग प्रमुख हैं –

(i) भेड़पालन उद्योग:
यहाँ भेड़ों को मुख्यतः ऊन के लिए पाला जाता है तथा कुछ भेड़ें माँस के लिए भी पाली जाती हैं। यहाँ भेड़ों को बड़े-बड़े बाड़ों में रखा जाता है। ये केन्द्र कई किलोमीटर क्षेत्र 1 में फैले रहते हैं। यहाँ के मरे-डार्लिंग नदियों के बीच फैला क्षेत्र भेड़पालन के लिए सबसे उपयुक्त है। न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड तथा न्यूजीलैण्ड में भेड़ें पाली जाती हैं। यहाँ ऊन के लिए सामान्यतः ‘मेरीनो’ जाति की भेड़ें पाली जाती हैं, जिनसे बहुत अच्छे किस्म की ऊन प्राप्त होती है।

भेड़ों को चराने के लिए यहाँ चरागाह बहुतायत में हैं। ऑस्ट्रेलिया में भेड़ों से ऊन उतारने के लिए आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है। भेड़ों से ऊन उतारने के लिए अधिक मात्रा में कुशल श्रमिकों की जरूरत होती है जो यहाँ पर बहुत बड़ी संख्या में आसानी से मिल जाते हैं। इन्हीं सब कारणों से आस्ट्रेलिया महाद्वीप में भेड़पालन उद्योग इतना उन्नत है।

(ii) खनिज उत्खनन उद्योग:
आस्ट्रेलिया में लौह, अयस्क, बॉक्साइट, मैंगनीज़ और सोने के भण्डार हैं। इनके अतिरिक्त चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन की भी खदानें हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कालगूर्ली एवं कुलगार्डी सोने की संसार प्रसिद्ध खदानें हैं। क्वीन्सलैण्ड में भी बड़ी खदानें हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्साइट अधिक होता है। इसकी बड़ी मात्रा में खपत देश के कारखानों में होती है यहाँ बॉक्साइट से एलुमिनियम बनाया जाता

मानचित्र कौशल
प्रश्न 6.
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में अग्रांकित को दर्शाइए –

  1. कोई एक गेहूँ उत्पादक क्षेत्र।
  2. कालगी, कुलगार्डी सोने की खदानें।
  3. न्यूजीलैण्ड, तस्मानिया द्वीप।
  4. भेड़पालन का एक राज्य।
  5. सिडनी, मेलबोर्न, ब्रिस्बेन नगर।
  6. ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग प्रथम एवं अन्तिम स्टेशन सहित।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 24 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का आर्थिक विकास img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 23 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपका भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 23 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपका भौगोलिक स्वरूप

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बीचों-बीच से गुजरने वाली मुख्य अक्षांश रेखा है –
(क) कर्क रेखा
(ख) भूमध्य रेखा
(ग) मकर रेखा
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) मकर रेखा

(2) द्वीपीय महाद्वीप किसे कहते हैं ?
(क) अन्टार्कटिका
(ख) ऑस्ट्रेलिया
(ग) एशिया
(घ) उत्तर अमेरिका।
उत्तर:
(ख) ऑस्ट्रेलिया

(3) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपीय क्षेत्र का एक देश कौन-सा –
(क) फिजी
(ख) क्यूबा
(ग) चिली
(घ) बोर्नियो।
उत्तर:
(क) फिजी

(4) ग्रेट बैरियर रीफ ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के किस क्षेत्र में स्थित है?
(क) दक्षिणी – पूर्वी क्षेत्र
(ख) उत्तर – पूर्वी क्षेत्र
(ग) उत्तरी – पश्चिमी क्षेत्र
(घ) दक्षिण – तटीय क्षेत्र।
उत्तर:
(ख) उत्तर – पूर्वी क्षेत्र।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) मध्यवर्ती निम्न भूमि मैदान में आयर झील के चारों ओर का क्षेत्र जिसमें कई नदियाँ आकर झीलों में गिरती हैं, क्या कहलाता है ?
उत्तर:
मध्यवर्ती निम्न भूमि मैदान में आयर झील के चारों ओर का क्षेत्र जिसमें कई नदियाँ आकर झीलों में गिरती हैं वह ‘अन्तःस्थलीय अपवाह तन्त्र’ कहलाता है।

(2) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी तट पर ऊँचे-ऊँचे पठारों की संकरी लम्बी पट्टी क्या कहलाती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी तट पर ऊँचे-ऊँचे पठारों की संकरी लम्बी पट्टी ‘ग्रेट डिवाइडिंग रेंज’ कहलाती है।

(3) ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाल जीवों से निर्मित समुद्री स्थलाकृति किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर प्रवाल जीवों से निर्मित समुद्री स्थलाकृति ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के नाम से जानी जाती है।

(4) ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक जन्तु व प्रसिद्ध वृक्ष कौन-सा
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक जन्तु ‘कंगारू’ है व ‘यूकेलिप्टस’ प्रसिद्ध वृक्ष है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी भाग मरुस्थली क्यों है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की धरातलीय बनावट के कारण पूर्वी पर्वतीय तट पर अधिक वर्षा होती है। पूर्वी श्रेणियों के अलावा पश्चिमी व मध्य भाग में कोई ऊँचा पर्वतीय क्षेत्र भी नहीं है जो भाप भरी हवाओं को रोक सके जिससे वर्षा हो। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में विशाल मरुस्थल पाया जाता है।

(2) ऑस्ट्रेलिया के अन्तःस्थलीय अपवाह क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पश्चिमी पठार और पूर्वी श्रेणियों के मध्य एक बड़ा मैदान है। इस निम्न भूमि क्षेत्र में कई नदियाँ प्रवाहित होती हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश नदियाँ समुद्र में न पहुँचकर यहाँ स्थित छोटी-छोटी अन्तःस्थलीय झीलों में गिरती हैं। इस क्षेत्र में इस महाद्वीप की सबसे बड़ी आयर झील भी स्थित है। इस प्रकार मध्यवर्ती निम्न भूमि में आयर झील के चारों ओर का बहुत बड़ा भाग अन्तःस्थलीय अपवाह क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

(3) ऑस्ट्रेलिया की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित महाद्वीप है। इसलिए यहाँ उत्तरी गोलार्द्ध के विपरीत ऋतुएँ होती हैं। जब भारत में ग्रीष्म ऋतु होती है, उस समय ऑस्ट्रेलिया में शीत ऋतु होती है। ऑस्ट्रेलिया में वर्षा मुख्यतः दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक हवाओं से होती है। पूर्वी श्रेणियों के अलावा पश्चिम और मध्य भाग में कोई ऊँचा पर्वतीय क्षेत्र नहीं है जो भाप भरी हवाओं को रोक सके जिससे यहाँ वर्षा हो सके। उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मानसूनी हवाओं द्वारा तथा दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में विशेषकर तस्मानियाँ द्वीप में पछुआ हवाओं द्वारा वर्षा होती है।

(4) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख जीव-जन्तुओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के प्रमुख जीव-जन्तु इस प्रकार हैं –

  • कंगारू – कंगारू ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक चिह्न है। यहाँ यह बहुतायत में पाया जाता है। यह उछल-उछलकर अपने गन्तव्य तक पहुँचता है।
  • ऐमू-बड़े आकार का पक्षी जो उड़ नहीं सकता, लेकिन तेज दौड़ता है।
  • कोकाबर्रा – विचित्र बोली व हँसी के कारण उसे ‘लाफिंग जैकाल’ भी कहते हैं।
  • लायर बर्ड – संसार के सबसे सुन्दर पक्षियों में से एक है। कीवी तथा पेंग्विन न्यूजीलैण्ड के प्रसिद्ध पक्षी हैं।

(5) ‘डाउन्स’ क्या है ? लिखिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में उष्ण कटिबन्धीय घास भूमि और दक्षिण के मरे-डार्लिंग बेसिन में शीतोष्ण घास भूमि है, जिसे ‘डाउन्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

(6) न्यूजीलैण्ड द्वीपसमूह के धरातलीय स्वरूप का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी – पूर्वी क्षेत्र में न्यूजीलैण्ड है। न्यूजीलैण्ड एक पहाड़ी द्वीपसमूह है। उत्तर तथा दक्षिण दोनों द्वीपों में एक पर्वत श्रेणी उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। दक्षिणी द्वीप में इस पर्वत श्रेणी को ‘दक्षिणी आल्पस’ कहते हैं। न्यूजीलैण्ड के उत्तरी तथा दक्षिणी द्वीपों को संकरी कुक जलसन्धि एक-दूसरे से अलग करती है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 23 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) ऑस्ट्रेलिया के भौतिक विभागों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया को चार भौतिक विभागों में इस प्रकार बाँटा जा सकता है –

1. पश्चिमी पठार – ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी भाग एक विस्तृत पठारी क्षेत्र है, जो महाद्वीप के लगभग दो तिहाई भाग पर उत्तर से दक्षिण तक फैला हुआ है। उत्तरी भाग में ग्रेट सैंडी मरुस्थल तथा दक्षिणी भाग में ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल फैले हैं। यह क्षेत्र पुरानी चट्टानों का बना है।

2. मध्यवर्ती निम्न भूमि – पश्चिमी पठार और पूर्वी पर्वत श्रेणियों के मध्य एक बड़ा मैदान है। यह मैदान उत्तर में कारपेन्ट्रिया की खाड़ी से लेकर दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण तटीय क्षेत्र तक फैला है। इस निम्न भूमि क्षेत्र में कई नदियाँ प्रवाहित होती हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश नदियाँ समुद्र तक न पहुँचकर यहाँ स्थित छोटी-छोटी अन्तःस्थलीय झीलों में गिरती हैं।

3. पूर्वी पर्वत श्रेणियाँ – महाद्वीप के पूर्वी तट पर उत्तर में केपयार्क प्रायद्वीप से दक्षिण में तस्मानियाँ द्वीप तक तट के समानान्तर इन पर्वत श्रेणियों का विस्तार है। यह ऊँचे-ऊँचे पठारों की लम्बी पट्टी है, जिसे ‘ग्रेट डिवाइडिंग रेंज’ कहते हैं। ये पर्वत श्रेणियाँ दक्षिण में ज्यादा संकरी व ऊँची हैं।

4. तटीय मैदान – महाद्वीप के चारों ओर महासागरीय जल है, इसीलिए महाद्वीप के चारों ओर संकरे समुद्र तटीय मैदान पाये जाते हैं।

MP Board Solutions

(2) ग्रेट बैरियर रीफ क्या है ? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया के उत्तर – पूर्वी तट के साथ – साथ समुद्र में एक विशाल प्रवालभित्ति (मूंगे की चट्टान) पाई जाती है। इसे ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ कहा जाता है। इस विश्व प्रसिद्ध प्रवालभित्ति की लम्बाई 1,920 किमी. है, जो तट से 11 किलोमीटर से लगभग 100 किलोमीटर दूर तक फैली है। प्रवाल एक प्रकार के छोटे समुद्री जीव होते हैं, जो समुद्र की तली के चट्टानों से चिपके रहते हैं। प्रवाल उष्ण कटिबन्धीय समुद्रों के स्वच्छ और उथले जल में ही अच्छी तरह पनपते हैं। प्रवाल जीवों के मरने पर उनके अस्थि-पंजर अपने स्थान पर ही जमे रहते हैं और नये प्रवाल उनके ऊपर जन्म ले लेते हैं। प्रवाल के अस्थि-पंजरों के इस विशाल जमाव को प्रवालभित्ति कहते हैं।

(3) ऑस्ट्रेलिया की वनस्पति एवं जीव-जन्तुओं को विस्तार से लिखिए।
उत्तर:
किसी क्षेत्र की जलवायु व धरातलीय स्वरूप का उस क्षेत्र की वनस्पति पर प्रभाव पड़ता है। ऑस्ट्रेलिया में जहाँ अधिक वर्षा होती है वहाँ बड़े-बड़े वृक्ष व वन पाये जाते हैं। पश्चिम एवं मध्यवर्ती शुष्क भागों में कंटीली झाड़ियाँ व घास पाई जाती है। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी व उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों में अधिक वर्षा व ताप के कारण उष्ण कटिबन्धीय वन मिलते हैं। इनमें देवदार, ताड़, बाँस, बाओबाव व बोतल वृक्ष मुख्य हैं। दक्षिण – पश्चिमी तथा दक्षिणी-पूर्वी भागों में तथा तस्मानियाँ में शीतोष्ण वन पाए जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के इन वनों में मुख्य वृक्ष ‘यूकेलिप्टस’ है।

यहाँ कोआला’ नामक जन्तु पेड़ों पर ही रहता है और यूकेलिप्टस के पेड़ों की पत्तियाँ खाता है।ऑस्ट्रेलिया के मध्यवर्ती भाग के कम वर्षा वाले क्षेत्र में दो प्रकार की घास भूमि मिलती है। उत्तरी क्षेत्र में उष्ण कटिबन्धीय घास भूमि और दक्षिण के मरे-डार्लिंग बेसिन में शीतोष्ण घास भूमि है, जिसे ‘डाउन्स’ के नाम से भी जाना जाता है। इस क्षेत्र में कंगारू नामक जन्तु की बहुलता है। ऐमू, कोकाबर्रा तथा लायर बर्ड ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न पक्षी हैं।

मानचित्र कौशल:
प्रश्न 5.
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के रेखा मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए –

  1.  तस्मानियाँ व न्यूजीलैण्ड द्वीप निया न्यूजाल
  2. पापुआन्यूगिनी देश
  3. ग्रेट विक्टोरिया एवं ग्रेट सैंडी मरुस्थल
  4. मरे व डार्लिंग नदियाँ
  5. ग्रेट डिवाइडिंग रेंज व ग्रेट बैरियर रीफ
  6. डाउन्स घास का मैदान
  7. कुक जल सन्धि।

उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 23 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपका भौगोलिक स्वरूप img 1

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

प्रश्न 1.
∆XYZ की रचना कीजिए, जिसमें XY = 4.5 cm, YZ = 5 cm और ZX= 6 cm है।
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार YZ = 5 cm का रेखाखण्ड खींचा।
  2. YZ के बिन्दु Y को केन्द्र मानकर व 4.5 cm त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 1
  3. YZ के बिन्दु z को केन्द्र मानकर व 6 cm त्रिज्या लेकर एक और चाप लगाया, जो पहले वाले चाप को x पर काटता है।
  4. x को Y व z से मिलाकर XY और XZ रेखाखण्ड खींचे।

अतः प्राप्त ∆XYZ अभीष्ट त्रिभुज है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
5.5 cm भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज की रंचना कीजिए।
हल:
रचना के पद:

  1. सर्वप्रथम आधार BC = 5.5 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 2
  2. BC के बिन्दु B व C को केन्द्र मानकर 5.5 cm त्रिज्या लेकर दो चाप लगाए जो परस्पर बिन्दु A पर काटते हैं।
  3. A को B व C से मिलाकर क्रमश: AB व AC रेखाखण्ड प्राप्त किए।

प्राप्त ∆ ABC अभीष्ट समबाहु त्रिभुज है।

प्रश्न 3.
∆ PQR की रचना कीजिए, जिसमें PQ = 4cm, QR = 3.5 cm और PR = 4 cm है। यह किस प्रकार का त्रिभुज है ?
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार QR = 3.5 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
  2. QR के बिन्दुव Q को क्रमशः केन्द्र मानकर व 4 cm की त्रिज्या लेकर दो चाप लगाए जो परस्पर बिन्दु P पर काटते हैं।
  3. P को ए व R से मिलाकर क्रमशः PQ व PR रेखाखण्ड प्राप्त किए।

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 3

प्राप्त ∆ PQR अभीष्ट त्रिभुज है।
चूँकि PQ = PR = 4 cm
अतः ∆ PQR समद्विबाहु त्रिभुज है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
∆ ABC की रचना कीजिए,ताकि AB = 2.5cm, BC = 6 cm और AC = 6.5 cm हो। ∠B को मापिए।
हल:
रचना के पद :

  1. सर्वप्रथम आधार BC = 6 cm का एक रेखाखण्ड खींचा।
    MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 image 54
  2. BC के बिन्दु B को केन्द्र मानकर व 2.5 cm की त्रिज्या लेकर एक चाप लगाया।
  3. BC के बिन्दु C को केन्द्र मानकर व 6.5 cm की त्रिज्या लेकर एक और चाप लगाया, जो पहले चाप को बिन्दु A पर काटता है।
  4. A को B व C से मिलाकर क्रमश: AB व AC रेखाखण्ड प्राप्त किए।

प्राप्त ∆ ABC अभीष्ट त्रिभुज है।
मापने पर, ∠B = 90°

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 217

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3

प्रश्न 1.
इन प्रयोगों में आप जो परिणाम देख सकते हैं उन्हें लिखिए –

  1. पहिए को घुमाना
  2. दो सिक्कों को एक साथ उछालना।

MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3 1
हल:

  1. पहिए को घुमाने पर परिणाम – A, B, C और D.
  2. जब दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है, तब प्रयोग के सम्भावित परिणाम

HH, HT, TH और TT
(यहाँ HT का अर्थ है कि पहले सिक्के पर चित (Head) और दूसरे सिक्के पर पट (Tail) इत्यादि)

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
जब एक पासे को फेंका जाता है, तब निम्नलिखित प्रत्येक घटना से प्राप्त होने वाले परिणामों को लिखिए –
(i)
(a) एक अभाज्य संख्या
(b) एक अभाज्य संख्या नहीं

(ii)
(a) 5 से बड़ी एक संख्या
(b) 5 से बड़ी संख्या नहीं।
हल:
(i) एक पासे को फेंकने पर, प्राप्त परिणाम
(a) अभाज्य संख्याएँ: 2, 3 और 5
(b) अभाज्य संख्या नहीं हैं: 1, 4, 6

(ii)
(a) पाँच से बड़ी संख्या: 6
(b) पाँच से बड़ी संख्या नहीं: 1, 2, 3, 4, 5

प्रश्न 3.
ज्ञात कीजिए –
(a) (प्रश्न 1 (a) में) सूचक के D पर रुकने की प्रायिकता
(b) अच्छी प्रकार से फेटी हुई 52 ताशों की एक गड्डी में से 1 इक्का प्राप्त करने की प्रायिकता।
(c) एक लाल सेब प्राप्त करने की प्रायिकता (दी हुई आकृति से देखिए)।
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3 2
हल:
(a) 5 त्रिज्यखण्डों में से किसी एक त्रिज्यखण्ड पर रुकने के परिणाम = 5
∴ घटनाओं के होने की कुल संख्या = 5
∴ घूमने वाले पहिए में केवल एक D है।
∴ घटना के घटित होने के अनुकूल परिणाम = 1
∴ अभीष्ट प्रायिकता
MP Board Class 8th Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ो का प्रबंधन Ex 5.3 3
(b) 52 ताशों की एक गड्डी में से 1 ताश को 52 तरीकों से निकाल सकते हैं।
∴ परिणामों की कुल संख्या = 52
52 ताशों की एक गड्डी में 4 इक्के होते हैं जिनमें से 1 इक्के को 4 तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है।
∴ अनुकूल घटनाओं की संख्या = 4
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{52}\) = \(\frac{1}{13}\)

(c) 7 सेबों में से 1 सेब को 7 प्रकार से निकाला जा सकता है।
∴ कुल परिणामों की संख्या = 7
दिए गए 7 सेबों में से 4 लाल सेब हैं जिनमें से 1 सेब को 4 प्रकार से निकाल सकते हैं।
∴ अनुकूल घटनाओं की संख्या = 4
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{7}\)

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
10 पृथक पर्चियों पर 1 से 10 तक संख्याएँ लिखी हुई हैं (एक पर्ची पर 10 संख्या), उन्हें एक बक्स में रखकर अच्छी प्रकार से मिला दिया जाता है। बक्स के अन्दर से बिना देखे एक पर्ची निकाली जाती है। निम्नलिखित की प्रायिकता क्या है?

  1. संख्या 6 प्राप्त करना
  2. 6 से छोटी एक संख्या प्राप्त करना
  3. 6 से बड़ी एक संख्या प्राप्त करना
  4. 1 अंक की एक संख्या प्राप्त करना।

उत्तर:
10 पर्चियों में से 1 पर्ची को 10 प्रकार से निकाल सकते हैं।
अतः परिणामों की कुल संख्या = 10

(i) संख्या 6 को प्राप्त करने की एक ही घटना है –
अतः, संख्या 6 को प्राप्त करने के अनुकूल परिणाम = 1.
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{1}{10}\)

(ii) 6 से छोटी एक संख्या प्राप्त करना अर्थात् हम संख्या 1, 2, 3, 4, 5 संख्याओं की पर्चियाँ प्राप्त कर सकते हैं।
अतः अनुकूल परिणामों की संख्या = 5
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{5}{10}\) = \(\frac{1}{2}\)

(iii) 6 से बड़ी संख्याओं में हम 7, 8, 9, 10 संख्याओं की पर्चियाँ प्राप्त कर सकते हैं।
अतः अनुकूल परिणामों की संख्या = 4
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{10}\) = \(\frac{2}{5}\)

(iv) 1 अंक की संख्याएँ: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9.
अतः अनुकूल परिणामों की संख्या = 9
∴ अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{9}{10}\)

प्रश्न 5.
यदि आपके पास 3 हरे त्रिज्यखण्ड, 1 नीला त्रिज्यखण्ड और 1 लाल त्रिज्यखण्ड वाला एक घूमने वाला पहिया है; तो एक हरा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है? ऐसा त्रिज्यखण्ड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है, जो नीला न हो?
हल:
पहिए में कुल पाँच त्रिज्यखण्ड हैं। इनमें से किसी एक त्रिज्यखण्ड को 5 प्रकार से प्राप्त किया जा सकता हैं।
∴ परिणामों की कुल संख्या = 5
घूमने वाले पहिए में 3 हरे त्रिज्यखण्ड हैं जिनमें से 1 त्रिज्यखण्ड को 3 प्रकार से प्राप्त किया जा सकता है।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 3
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{3}{5}\)
पुनः पहिए में 4 त्रिज्यखण्ड ऐसे हैं जो नीले नहीं हैं। इनमें से 1 त्रिज्यखण्ड को 4 प्रकार से प्राप्त किया जा सकता है।
अतः, अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{4}{5}\)

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
प्रश्न 2 में दी हुई घटनाओं की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
एक पासे को एक बार फेंकने से उस पर अंकित 1, 2, 3, 4, 5 और 6 अंकित फलकों में से कोई भी 1 फलक अपर आ सकता है।
अतः कुल परिणामों की संख्या = 6.

(i) माना कि 1 अभाज्य संख्या प्राप्त होने की घटना A है।
स्पष्ट है कि घटना A तब घटित होगी जबकि हम परिणाम – 2, 3, 5 प्राप्त करते हैं।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 3
अतः अभीष्ट प्रायिकता P (A) = \(\frac{3}{6}\) = \(\frac{1}{2}\)

(ii) माना कि एक अभाज्य संख्या प्राप्त न होने की घटना A है।
स्पष्ट है कि घटना के घटित होने के परिणाम 1, 4, 6 हैं।
∴ अनुकूल परिणामें की संख्या = 3
अतः अभीष्ट प्रायिकता P (A) = \(\frac{3}{6}\) = \(\frac{1}{2}\)

(iii) पाँच से बड़ी एक संख्या’ अर्थात् घटना के घटित होने का अर्थ है संख्या 6 प्राप्त होना।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 1.
अतः, अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{1}{6}\)

(iv) ‘पाँच’ से बड़ी संख्या नहीं’ का अर्थ है कि संख्या 1, 2, 3, 4, 5 में से कोई एक संख्या प्राप्त करना।
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 5
अतः अभीष्ट प्रायिकता = \(\frac{5}{6}\)

MP Board Class 8th Maths Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 22 विश्व के सम्मुख प्रमुख चुनौतियाँ

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 22 विश्व के सम्मुख प्रमुख चुनौतियाँ

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला कब हुआ था ?
(क) 10 दिसम्बर, 1999
(ख) 11 सितम्बर, 2001
(ग) 11 नवम्बर, 2002
(घ) 13 दिसम्बर, 2001
उत्तर:
(घ) 13 दिसम्बर, 2001

(2) अलकायदा क्या है ?
(क) एक राजनैतिक दल
(ख) एक आतंकवादी संगठन
(ग) एक पत्रिका
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) एक आतंकवादी संगठन।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
(1) पर्यावरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वह आवरण जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है, पर्यावरण कहलाता है।

(2) आतंकवादी अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए कौन-सा तरीका अपनाते हैं ?
उत्तर:
आतंकवादी अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए जनता में असुरक्षा की भावना पैदा करने का तरीका अपनाते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उदारीकरण का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
उदारीकरण का अर्थ है औद्योगिक, सेवा क्षेत्र और व्यापार से सम्बन्धित नियमों और कानूनों के बन्धनों में ढील देना और विदेशी कम्पनियों को घरेलू क्षेत्र में व्यापारिक और उत्पादन इकाइयाँ लगाने हेतु प्रोत्साहित करना।

(2) ध्वनि प्रदूषण किस प्रकार होता है ?
उत्तर:
वातावरण में इस प्रकार की अवांछित ध्वनि जो मनुष्य के कानों को अप्रिय महसूस हो, के फैलने से ध्वनि प्रदूषण होता है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ता है, फलस्वरूप विभिन्न प्रकार के मनोरोग जन्म ले लेते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 22 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) जल को प्रदूषित करने वाले प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जल को प्रदूषित करने वाले प्रमुख स्रोत इस प्रकार प्राकृतिक स्रोत-कुछ प्राकृतिक पदार्थ भी जल को प्रदूषित करते हैं। इनमें विभिन्न गैसें, मृदा, खनिज, वनस्पति, मृत जीव-जन्तु आदि हैं। मृदा अपरदन से भी जल प्रदूषित होता है। मानव स्त्रोत-वर्तमान समय में जल प्रदूषण का प्रमुख स्रोत मानवीय क्रियाकलाप ही हैं। नगरीकरण, कृषि, औद्योगिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के कारण अनेक प्रकार के प्रदूषक जल को प्रदूषित करते हैं।

मानव द्वारा जल प्रदूषण के प्रमुख कारण निम्नांकित हैं –

  • मल-घरेलू और सार्वजनिक शौचालयों से निकले मल-मूत्र को नदियों एवं जलाशयों में डाला जाता है।
  • घरेलू अपमार्जक-घरों, होटलों में बर्तन, फर्श व कपड़ों की सफाई करने में साबुनों व अपमार्जकों का प्रयोग किया जाता है।
  • औद्योगिक अपशिष्ट-विभिन्न उद्योग जल प्रदूषण के प्रमुख स्रोत हैं। उद्योगों से निकले जल में अनेक घातक रासायनिक पदार्थ मिले होते हैं। यह प्रदूषित जल सीधे नदी, तालाब आदि में प्रवाहित कर दिया जाता है।

(2) जल एवं वायु प्रदूषण को रोकने के उपाय बताइए।
उत्तर:
जल प्रदूषण को रोकने के उपाय –

  • उद्योगों के गन्दे एवं अपशिष्टयुक्त जल को नदियों, सागरों, नहरों, झीलों आदि में सीधे न डाला जाय।
  • शवों को जलाने के लिए विद्युत् शवदाह गृहों का निर्माण किया जाना चाहिए।
  • मल विसर्जन से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सुलभ इण्टरनेशनल जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद लेनी चाहिए।

वायु प्रदूषण रोकने के उपाय:

  • उद्योगों में चिमनियाँ अत्यधिक ऊँची बनाई जाएँ तथा प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड से निरीक्षण कराया जाए।
  • कच्चे कोयले व कच्ची लकड़ियों के जलाने पर प्रतिबन्ध लगाया जाय।
  • खुले सीवेज आदि को बन्द किया जाये।
  • जनमानस में जागरूकता लाई जाए तथा वनों को काटने से रोका जाए।
  • प्रभावी कानून बनाया जाए।

MP Board Solutions

(3) आतंकवादी समस्या पर लेख लिखिए।
उत्तर:
आतंकवाद, लोकतन्त्र और मानवता के विरुद्ध अपराध है। आतंकवादी, शान्ति व्यवस्था भंग करने एवं शासन को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से हिंसात्मक गतिविधियाँ करते हैं तथा चारों ओर रक्तपात, विनाश एवं अराजकता पैदा करते हैं। ये विमान अपहरण, आक्रमण, हत्याएँ, भयदोहन, डाँट-डपट आदि का सहारा लेते हैं। कई बार आतंकवादी धार्मिक उन्माद से ग्रस्त होकर निर्दोष लोगों की जान लेने का कार्य भी करते हैं।

अपनी गतिविधियों द्वारा आतंकवादी समाज और देश में अलगाव पैदा करते हैं। आतंकवादी एक व्यक्ति को मारकर दस लोगों को डराना चाहते हैं। यह मनोवैज्ञानिक युद्ध की एक तकनीक है। ये नेताओं, संस्थाओं, पुलिस, सैनिकों आदि पर हमला करते हैं, क्योंकि ये सब राज्य सत्ता के प्रतीक हैं। आतंकवादी जनता में असुरक्षा की भावना पैदा कर सरकार एवं व्यवस्था को बिखेरने का प्रयास करते हैं।

(4) वैश्वीकरण के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वैश्वीकरण से –

  • पूँजी का प्रवाह बढ़ता है,
  • अन्तर्राष्ट्रीय उत्पादन में वृद्धि होती है तथा
  • अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग और प्रतियोगिता का विकास होता है

वहीं निम्नलिखित प्रतिकूल प्रभाव भी देखे जाते हैं –

  • घरेलू उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव – वैश्वीकरण के अन्तर्गत शक्तिशाली बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के आगमन से कमजोर घरेलू उद्योग बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ प्रतिस्पर्धा न कर पाने के कारण धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं।
  • आय वितरण की विषमता – घरेलू उद्योगों की समाप्ति के कारण रोजगार के अवसरों में कमी आई है, जिससे आय वितरण की विषमता की खाई अधिक चौड़ी हो रही है।
  • उपभोक्तावादी संस्कृति का प्रसार – बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की आक्रामक प्रचार-प्रसार शैली ने देश में उपभोक्तावादी संस्कृति का प्रसार किया है।
  • विलासितापूर्ण वस्तुओं की भरमार – वैश्वीकरण के परिणामस्वरूप आज देश में आम उपभोग की वस्तुओं की तुलना में विलासितापूर्ण वस्तुओं की भरमार हो गई है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 21 भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ

MP Board Class 8th Social Science Solutions Chapter 21 भारत और संयुक्त राष्ट्र संघ

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए
(1) संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी ?
(क) 24 अक्टूबर, 1945
(घ) 3 दिसम्बर, 1950
(ख) 10 दिसम्बर, 1945
(ग) 1 मई, 1948
उत्तर:
(क) 24 अक्टूबर, 1945

(2) सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य कौन-कौन से देश हैं ?
(क) अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन
(ख) रूस, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान तथा चीन
(ग) सउदी अरब, बॉखादेश, ब्रिटेन, अमेरिका तथा रूस।
(घ) ब्रिटेन, भारत, चीन, फ्रांस तथा अमेरिका।
उत्तर:
(क) अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन तथा चीन।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय ………… में है।
(2) वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या ………… है।
उत्तर:
(1) न्यूयार्क
(2) 196

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है ?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का चुनाव महासभा द्वारा किया जाता है।

(2) विश्व अदालत किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय को विश्व अदालत कहा जाता है।’

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रशासनिक अधिकारी को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रशासनिक अधिकारी को ‘महासचिव’ के नाम से जाना जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) यूनीसेफ के क्या कार्य हैं ?
उत्तर:
यूनीसेफ सभी बच्चों को बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए सहायता देने का काम करता है। यह संगठन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

(2) संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य इस प्रकार हैं –

  • अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना एवं इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक कार्यवाही द्वारा शान्ति अवरोधों को रोकना या हटाना।
  • विभिन्न राष्ट्रों में समान मानव अधिकारों तथा आत्मनिर्णय के सिद्धान्तों पर आधारित मैत्रीपूर्ण समन्वय स्थापित करना।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित छः अंग हैं –

  • सामान्य सभा
  • सुरक्षा परिषद्
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद्
  • न्याय परिषद्
  • अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय
  • सचिवालय

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science Chapter 21 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व शान्ति स्थापना के लिए क्या कार्य किए हैं ? समझाइए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य विश्व में शान्ति स्थापित करना है। अपने 73 वर्षों के अस्तित्व में संयुक्त राष्ट्र को कई विवादों में कार्यवाही करनी पड़ी। संयुक्त राष्ट्र अनेक बार युद्ध टालने में सहायक हुआ। इसने अनेक संकटपूर्ण स्थिति में तनाव कम किए हैं। जिन उपायों को साधारणतया काम में लाया गया वे शान्ति के लिए सैन्य कार्यवाही मिशन इत्यादि। इसने कश्मीर, कांगो, पश्चिम एशिया, साइप्रस और दमन में बड़े स्तर पर युद्ध होने से पूर्ण रोकथाम की। ग्रीस, इण्डोनेशिया, लेबनान, मिस्र, गाजापट्टी, कांगो, कोरिया, गल्फ युद्ध (ईरान-इराक) में शान्ति के लिए किए गए प्रयास संयुक्त राष्ट्र संघ की कुछ महान उपलब्धियाँ हैं।

(2) संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र द्वारा शान्ति के लिए की गई सैन्य कार्यवाही में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयुक्त राष्ट्र की अपनी कोई निजी सेना नहीं है। कोरिया के युद्ध में घायलों की प्राथमिक चिकित्सा हेतु भारत ने एक चिकित्सकीय दल भेजा था। कोरिया युद्धबन्दियों के आदान-प्रदान की देखरेख का उत्तरदायित्व भारत को दिया गया था। गाजा में संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन सैन्य दल में शामिल करने हेतु सबसे बड़ी टुकड़ी भारत ने भेजी थी। साइप्रस राष्ट्र की सेना के प्रथम दो सेनापति भारतीय थे। कांगो में की गई सैन्य कार्यवाही में भारत ने सबसे बड़ा सैन्य दल भेजने का भार अपने ऊपर लिया, जो इस संकट को समाप्त करने में सहायक हुआ था।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ की किन्हीं तीन संस्थाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की तीन प्रमुख संस्थाएँ इस प्रकार:

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) – इसकी स्थापना 1946 में हुई। इसका मुख्यालय पेरिस में है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रों के मध्य आपसी सहयोग को प्रोत्साहित करना है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) – इसकी स्थापना 1948 में हुई। इसका उद्देश्य सभी लोगों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना है।
  • संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल आपात कोष (UNICEF) – इसकी स्थापना 1946 में की गई। यूनीसेफ सभी बच्चों को बिना किसी जाति या धर्म का भेदभाव किए सहायता दिए जाने का प्रावधान करता है। यह संगठन स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करता है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions