MP Board Class 9th Hindi Vasanti Solutions Chapter 9 मैं अमर शहीदों का चारण (श्री कृष्ण सरल)

मैं अमर शहीदों का चारण अभ्यास-प्रश्न

मैं अमर शहीदों का चारण लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि चारण बनने की कामना क्यों करता है।
उत्तर
कवि चारण बनने की कामना करता है, क्योंकि वह अमर शहीदों के अद्भुत त्याग-बलिदान से बहुत अधिक प्रभावित है।

प्रश्न 2.
इस कविता में कवि किसका कर्ज चुकाना चाहता है?
उत्तर
इस कविता में कवि अपने राष्ट्र का कर्ज चुकाना चाहता है?

प्रश्न 3.
आजादी प्राप्त करने में शहीदों का क्या योगदान रहा? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
आजादी प्राप्त करने में शहीदों का विशेष ही नहीं, अपितु सर्वाधिक योगदान रहा। उन्होंने आजादी के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया।

मैं अमर शहीदों का चारण दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
शहीदों का नाम गौरव के साथ क्यों लिया जाता है?
उत्तर
शहीदों का नाम गौरव के साथ लिया जाता है। यह इसलिए कि उन्होंने स्वतंत्रता-संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। उन्होंने अपने जीवन में आने वाली अनेक प्रकार की सुख-सुविधाओं को त्याग कर अपनी मातृभूमि के आँसुओं को पोंछने के लिए अनेक तरह के कष्टों को सहा। अंत में उन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगा दी।

प्रश्न 2.
धरती में मस्तक बोने का क्या तात्पर्य है?
उत्तर
धरती में मस्तक बोने का तात्पर्य है-अपने-आपको निछावर कर देना। हमारे देश के अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए अपने तन-मन-धन आदि सब कुछ को न्यौछावर कर दिया।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
माँ के आँसू देखकर शहीदों ने किस पब को अपनाया?
उत्तर
माँ के आँसू देखकर शहीदों ने अपने जीवन में आई हुई सरस फुहारों को लौटा दिया। उन्होंने काँटों को चुन लिया। इस प्रकार उन्होंने अपने जीवन की रंगीन बहारों को लौटाकर स्वतंत्रता-संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रश्न 4.
‘जो कर्ज राष्ट्र ने……………है’ इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
जो ‘कर्ज राष्ट्र ने….है’ इस पक्ति का आशय है-कवि अपने राष्ट्र के प्रति वफादार है। इसलिए वह राष्ट्र की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वालों अमर शहीदों का चारण बनकर उनकी यशस्वी गौरव-गाथा का गान करते हुए नहीं थकता है। इसे वह अपनी मातृभूमि के प्रति पवित्र कर्त्तव्य समझता-मानता है।

प्रश्न 5.
कवि ने किस जीवन को श्रेष्ठ माना है और क्यों?
उत्तर
कवि ने देश के लिए समर्पित जीवन को श्रेष्ठ माना है। यह इसलिए कि किसी भी देश के निवासियों का यह पवित्र कर्त्तव्य है। इसका निर्वाह करके ही कोई देशवासी अपने देश के इस ऋण-भार से मुक्त हो सकता है।

मैं अमर शहीदों का चारण भाषा-अध्ययन/काव्य-सौंदर्य

प्रश्न 1.
‘उनने धरती में मस्तक बोए हैं’ इस पंक्ति में प्रतीकात्मकता है। प्रतीक के माध्यम से शहीदों की वीरता का यशोगान किया गया है। इसी तरह की अन्य प्रतीकात्मक पंक्तियाँ लिखिए।
2. यह कविता वीर रस से ओत-प्रोत है। इसी तरह वीर रस की कोई अन्य पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर

  1. उनकी लाशों पर चलकर आजादी आई है।
  2. हिंदुस्तान आज जिंदा उनकी कुर्बानी से।
  3. वे अगर न होते, तो भारत मुर्दो का देश कहा जाता।
  4. दाग गुलामी के उनके लोहू से धोए हैं।
  5. माँ के अर्जन हित फूल नहीं, वे निज मस्तक लेकर दौड़े।
  6. भारत का खून नहीं पतला, वे खून बहाकर दिखा गए।
  7. इस प्रश्न को छात्र/छात्रा स्वयं हल करें।

मैं अमर शहीदों का चारण योग्यता-विस्तार

प्रश्न 1.
चंद्रशेखर आजाद की जन्म शताब्दी कब मनाई गई? अपने शिक्षक से जानकारी प्राप्त करें तवा आजादी पर केंद्रित कविता याद करें।
उत्तर
उपर्युक्त प्रश्नों को छात्र/छात्रा अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से हल करें।

2. श्रीकृष्ण ‘सरल’ के जीवन की घटनाओं को एकत्र कर एक संक्षिप्त जीवनी लिखिए।
उत्तर
उपर्युक्त प्रश्नों को छात्र/छात्रा अपने अध्यापक अध्यापिका की सहायता से हल करें।

मैं अमर शहीदों का चारण परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

लघूत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि’चारण बनकर क्या करता है?
उत्तर
कवि चारण बनकर अमर शहीदों का यशगान करता है।

प्रश्न 2.
अगर अमर शहीद न होते तो क्या होता?
उत्तर
अगर अमीर शहीद न होते तो हमारा देश मुर्दो का देश कहा जाता। इससे हमारा जीवन न सहने योग्य एक बोझ बनकर रह जाता।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
अपनी मातृभूमि की अर्चना अमर शहीदों ने किससे की?
उत्तर
अपनी मातृभूमि की अर्चना अमर शहीदों ने फूल से नहीं की, अपितु अपने मस्तक को देकर की, अर्थात् अपने प्राणों की आहुति देकर की।

मैं अमर शहीदों का चारण दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि के अनुसार क्या सच है?
उत्तर
कवि के अनुसार सच है

  1. हम लोगों ने शहीदों की यादों को दफना दिया है, अर्थात् शहीदों को भुला दिया है।
  2. उनके ही त्याग-बलिदानों से हमने आजादी हासिल की है।
  3. आज हिंदुस्तान उन्हीं की कुर्बानी से जिंदा है।
  4. आज हम उनके ही बलिदान से अपना मस्तक ऊँचा किए हुए हैं।
  5. हम गुलामी के दाग उनके ही प्राण निछावर से मिटा सके हैं।

प्रश्न 2.
अमर शहीदों के जीवन में क्या-क्या सुख-आनंद आए थे? उनको उन्होंने क्या किया?
उत्तर
अमर शहीदों के जीवन में रंगीन-बहारें, सपने के समान निधियाँ, सरस फुहारें आदि सुख-आनंद आए थे। उनको उन्होंने अपनी मातृभूमि के आँसुओं को देखकर वापस कर दिया। इस प्रकार उन्होंने अपने सभी प्रकार के सुखों को अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिए।

प्रश्न 3.
‘मैं अमर शहीदों का चारण’ कविता का प्रतिपाय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’ विरचित कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण’ एक प्रेरणादायक कविता है। इसमें श्री ‘सरल’ ने अपनी ओजपूर्ण भावधारा को भक्तिरस से भर दिया है। इस कविता में उन्होंने स्वयं को ‘अमर शहीदों का चारण’ कहा है। फिर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के गौरवपूर्ण अतीत का चित्रण कर उनका यशोगान किया है। उन्होंने यह सुस्पष्ट किया है कि स्वतंत्रता संग्राम में इन वीरों ने फूलों के मार्ग को त्यागकर काँटों से भरे रास्ते का वरण किया, यही नहीं उन्होंने भारत माँ की अर्चना में सहर्ष अपना मस्तक समर्पित कर दिया। फलस्वरूप ऐसे वीर शहीद इतिहास में अमर होकर जन-जन के लिए प्रेरणादायी हो गए।

मैं अमर शहीदों का चारण कवि-परिचय

प्रश्न
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’ का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनके साहित्य के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
भारतीय स्वाधीनता सेनानियों और क्रांतिकारियों का यशगान करने वाले कवियों में श्रीकृष्ण ‘सरल’ का नाम अत्यंत लोकप्रिय है। शहीदों के प्रति श्रद्धा-भाव रखने और प्राचीन भारतीय सभ्यता के अमर-गायक श्रीकृष्ण ‘सरल’ अत्यधिक प्रसिद्ध कवि के रूप में प्रतिष्ठित हैं।

जीवन-परिचय-कविवर श्रीकृष्ण ‘सरल’ का जन्म मध्य प्रदेश के गुना जिलान्तर्गत अशोक नगर में 1 जनवरी 1919 को हुआ था। आपकी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण वातावरण में ही हुई। आपका बालस्वरूप अत्यंत स्वाभिमानी और स्वाध्यायी था। आपने अपने स्वाध्याय के द्वारा कई परीक्षाओं को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर लिया। शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत आपने अध्यापन क्षेत्र में प्रवेश लिया। इस अध्यापन-वृत्ति से आप आजीवन संबद्ध रहे। इसे आपने अत्यंत सफलतापूर्वक निभाया। सन् 1976 में आप शिक्षा महाविद्यालय उज्जैन से सेवा-निवृत्त हुए। तब से लेकर आज तक आप स्वतंत्र रूप से लेखन-कार्य में व्यस्त हैं
रचनाएँ-श्रीकृष्ण ‘सरल’ ने काव्य और गद्य दोनों पर ही अपना समानाधिकार दिखाया है। आपकी रचनाएँ निम्नलिखित हैं

1. महाकाव्य-

  • भगत सिंह
  • चन्द्रशेखर आजाद
  • सुभाष चन्द्र बोस

2. काव्य-संकलन-

  • मुक्तिगान
  • स्मृति-पूजा।

3. बाल-साहित्य-बच्चों की फुलवारी।
4. गय-ग्रंथ-संसार की प्राचीन समस्याएँ, सभाष-दर्शन आदि।

भाषा-शैली-श्रीकृष्ण ‘सरल’ की भाषा उसके नाम के अनुरूप ही है। दूसरे शब्दों में उनकी भाषा सरल, सुबोध और सुस्पष्ट भाषा है। उसमें तद्भव और देशज शब्दावली की प्रधानता है। इस प्रकार की भाषा से भावाभिव्यक्ति को स्पष्ट होने में कोई कठिनाई नहीं दिखाई देती। श्रीकृष्ण ‘सरल’ की शैली ओजमयी और प्रौढ़मयी है। वह अधिक सशक्त, पुष्ट और सबल है। गंभीर-से गंभीर विषयों को अलंकृत शैली में प्रस्तुत करने की विशेषता प्रकट करने वाले श्रीकृष्ण ‘सरल’ में भाषा-शैली की प्रचुर क्षमता और योग्यता है।

MP Board Solutions

व्यक्तित्व-श्रीकृष्ण ‘सरल’ का व्यक्तित्व देशभक्त और क्रांतिकारी व्यक्तित्व है। उनके व्यक्तित्व का दूसरा पक्ष है भारतीय अतीत के प्रति आस्थावान और श्रद्धावान व्यक्तित्व । इन दोनों प्रकार के व्यक्तित्त्व को जोड़कर एक पूरा और सफल व्यक्तित्व बना है-सफल और परिपक्व रचनाशील व्यक्तित्व । इस तरह से श्रीकृष्ण ‘सरल’ का व्यक्तित्व एक युगीन व्यक्तित्व सिद्ध होता है।

महत्त्व-श्रीकृष्ण ‘सरल’ का राष्ट्रीय विचार प्रधान रचनाकारों में विशिष्ट स्थान है। अतीत को सरेरक रूप में प्रस्तुत करने वाले साहित्यकारों में भी उनका स्थान सर्वोच्च है। भारतीय संस्कृति का महत्त्वांकन करने में जितनी बड़ी सफलता आपको मिली है। यह अन्यत्र कम ही दिखाई देती है।

मैं अमर शहीदों का चारण कविता का सारांश

प्रश्न
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’-विरचित कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण’ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’ विरचित कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण’ एक प्रेरक और भावों को जगाने वाली कविता है। इस कविता का सारांश इस प्रकार है कवि अमर शहीदों के प्रति अपना श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहता है कि वह अमर शहीदों के यश का गायन करता है। इससे वह अपने राष्ट्र के कर्ज-पार से मुक्त’ हुआ करता है। इस सच्चाई को कोई अस्वीकार नहीं कर सकता है कि हमने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाले वीर बलिदानों को मुला दिया है। लेकिन आज देश उन्हीं के प्राण न्यौछावर से स्वतंत्र है। अगर वे नहीं होते तो हम आजाद नहीं होते और गुलामी के बंधनों में पड़े-पड़े छटपटाते रहते। इसलिए वह (कवि) आज की पीढ़ी के अंदर उन अमर शहीदों के प्रति सच्चे श्रद्धाभावों को जगाने का प्रयत्न किया करता है। उन्हें याद करते हुए हमें यह अच्छी तरह से जानना चाहिए कि उन अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि के आँसुओं को देख करके अपने सुखों का परित्याग कर दिया और उसके लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। ऐसा करते हुए उन्होंने कोई लम्बे-चौड़े वादे नहीं किए। वे अपनी मातृभूमि की पूजा-अर्चना के लिए फूलों के स्थान पर अपने मस्तक ही लेकर आगे बढ़े थे।

मैं अमर शहीदों का चारण संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या

पदों की सप्रसंग व्याख्या, काव्य-सौंदर्य व विषय-वस्त पर आधारित प्रश्नोत्तर

1. मैं अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता है
जो कर्ज राष्ट्र से खाया है, मैं उसे चुकाया करता हूँ।
यह सच है, बाद शहीदों की, हम लोगों ने दफनाई है,
यह सच है, उनकी लाशों पर चलकर आजादी आई है।
यह सच है, हिंदुस्तान आज जिंदा उनकी कुर्बानी से,
यह सच, अपना मस्तक ऊँचा उनकी बलिदान कहानी से

शब्दार्च-चारण-भाट, यश गान करने वाला। दफनाई-भुला दी। लाश-पलिदानों। कुर्बानी-बलिदान।

प्रसंग-यह पद हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘वासंती-हिंदी सामान्य’ में संकलित तथा श्री श्रीकृष्ण ‘सरल’-विरिचत कविता ‘मैं अमर शहीदों का चारण से है। इसमें कवि ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वालों के प्रति अपने श्रद्धा-भावों को प्रकट करते हुए कहा है कि

व्याख्या-वह अपने देश की आजादी के लिए मर-मिटने वाले अमर शहीदों का चारण है। वह उनके यश का गीत हमेशा गाया करता है। इससे वह अपने सष्ट्र के ऋण-भार से मुक्त हुआ करता है।

कवि का पुनः कहना है कि इस सच्चाई को कोई भी अस्वीकार नहीं कर सकता है कि जिन अमर शहीद के बदौलत हमारे देश को एक लंबी गुलामी के बाद आजादी मिली है, उन्हें आज हम देशवासी लगभग भुला दिए हैं। यह भी एक सच्चाई है कि उन शहीदों के सब कुछ न्यौछावर कर देने और उनके बलिदानों से ही हम आजादी को हासिल किए हैं। यह भी एक बड़ी सच्चाई है कि उन अमर शहीदों के बलिदानों के बदौलत ही आज हमारा देश अपनी पहचान बढ़ा रहा है और अपनी शक्ति-संपन्नता का परिचय दे रहा है। यह भी अपने आप में बहुत बड़ी सच्चाई है कि उन अमर शहीदों के त्याग और बलिदान के कारण ही हमारा यह भारत देशबड़े गर्व से अपना सिर उठाए हुआ अपना महत्त्व क्तला रहा है।

विशेष-

  1. भाषा हिन्दी-उर्दू के सरल शब्दों की है।
  2. शैली वर्णनात्मक है।
  3. वीर रस का प्रवाह है।
  4. यह पद्यांश प्रेरक रूप में है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद्यांश के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) उपर्युक्त पयांश के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद्यांश में यह सच है कि पुनरावृत्ति से पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार का चमत्कार भक्ति रस के प्रवाह से गतिशील बनाकर भाववर्द्धक है। तुकांत शब्दावली की योजना से प्रस्तुत पद्यांश का सौंदर्य बढ़ गया है।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का भाव-सौंदर्य मिश्रित भाव और भाषा के प्रयोग से और कथन की स्वाभाविकता-सरलता रोचक रूप में प्रस्तुत हुआ है। इस प्रकार यह प्रेरक और मर्मस्पर्शी होने के साथ-साथ अनूठा भी कहा जा सकता है।

MP Board Solutions

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) आज देशवासियों ने शहीदों के प्रति क्या अपराध किया है?
(ii) शहीदों की कुर्बानी का क्या फल मिला?
उत्तर
(i) आज देशवासियों ने शहीदों के प्रति यह अपराध किया है कि उन्होंने शहीदों की यादों को भुला दिया है।
(ii) शहीदों की कुर्बानी का फल यह मिला कि उससे ही हमने आजादी पाई है। उनकी ही कुर्बानी से आज यह हमारा देश
आत्मनिर्भरता का मस्तक ऊँचा किया है।

2. ये अगर न होते, तो भारत मुदों का देश कहा जाता,
जीवन ऐसा बोझा होता, जो हमसे नहीं सहा जाता।
यह सच है दाग गुलामी के उनके लोहू से धोए हैं,
हम लोग बीज बोते, उनने घरती में मस्तक बोए हैं।

शब्दार्थ-मुर्दो-बेजानों। बोझा-वजन, भार। दाग-दोष, कलंक। लोहू-खून।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कवि ने देश के अमर शहीदों का महत्त्वांकन करते हुए कहा है कि

व्याख्या-अगर हमारे देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ त्याग-बलिदान करने वाले हमारे अमर शहीद न होते, तो देश गुलामी के बंधन में बँधा रहता। उसे मुर्दा समझकर उस पर बाहरी शासक अर्थात् अंग्रेजी सत्ता अपना शासन करती। फलस्वरूप प्रत्येक देशवासी की जिंदगी एक ऐसा बोझ बनकर रह जाती, जिसे सहना बड़ा ही असंभव-सा हो जाता। अगर हम अपने देश के अमर शहीदों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे, तो हम यह अवश्य पाएँगे कि हमारे देश के ऊपर गुलामी का जो दाग लगा था, उसे उन्होंने अपना सब कुछ परित्याग-न्यौछावर करके बिल्कुल धो दिया है। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि हम लोग तो साधारण बीज बोते हैं, लेकिन उन्होंने तो इस देश की धरती पर अपने मस्तक रूपी बीज को बोकर हमें अमन-चैन की जिंदगी दी है।

विशेष-

  1. अमर शहीदों की असाधारण देन का उल्लेख किया गया है।
  2. इस पयांश से देश-भक्ति की भावना जग रही है।
  3. मुहावरेदार शैली है।
  4. तुकांत शब्दावली है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद्यांश के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश के भाव-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद्यांश की भाषा सरल शब्दों से प्रस्तत होकर महावरेदार शैली से प्रभावशाली बन गई है। बिंब-प्रतीक यथास्थान है। काव्य-स्वरूप की योजना आकर्षक रूप में है।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का भाव-सौंदर्य शहीदों के त्याग-बलिदान की वीरता को सरलता से बतलाकर भावों को बढ़ाने वाला है। अमर शहीदों की एक-एक विशेषताओं को रोचक रूप में प्रस्तुत करने का भाव सचमुच में अनूठा है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) अमर शहीद न होते क्या होता और क्यों?
(ii) ‘दाग गुलामी के लोहू से घोए हैं’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
(i) अमर शहीद न होते तो देश आजाद नहीं होता। यह इसलिए गुलामी की बेड़ी नहीं टूटती और यह देश न जाने कब तक गुलाम बना रहता।
(ii) ‘दाग गुलामी के लोहू से धोए हैं, से तात्पर्य है, अमर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान करके, इस गुलाम देश को आजाद करवाया है।

3. इस पीढ़ी में, उस पीढ़ी के, में भाव जगाया करता हूँ,
मैं अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूँ।
यह सच, उनके जीवन में भी रंगीन बहारें आई थीं,
जीवन की स्वप्निल निधियाँ भी उनने जीवन में पाई थीं।

शब्दार्थ-भाव-उत्साह। रंगीन-आकर्षक, सुखद। स्वप्निल-स्वप्न के समान। निधियाँ-खजाने।

प्रसंग-पूर्ववत। इसमें कवि ने देश के अमर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा और कर्तव्य-भाव को प्रकट करते हुए कहा है कि

व्याख्या-वह अपने देश के वर्तमान युवा पीढ़ी के अंदर बार-बार अपने देश के अमर शहीदों के त्याग-बलिदान को उत्साहवर्द्धक और प्रेरक रूप में रखने का प्रयास किया करता है। इस प्रकार वह उन अमर शहीदों का चारण है। उनके अमर यशगान को गाया करता है। यह एक बहुत बड़ी सच्चाई है कि उन अमर शहीदों के भी जीवन में सबकी तरह आकर्षक और सुखद अवसर प्राप्त हुए थे। इस प्रकार स्वप्न के समान उन्होंने अपने जीवन में अनेक प्रकार के सुख-सुविधाओं के खजाने (अवसर) प्राप्त किए थे।

विशेष-

  1. कवि का आत्मकर्तव्य-बोध सराहनीय है।
  2. तुकांत शब्दावली आकर्षक है।
  3. लय और संगीत की सुंदर योजना है।
  4. यह अंश ज्ञानवर्द्धक और भाववर्द्धक है।
  5. भक्ति रस का प्रवाह है।

MP Board Solutions

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद्यांश का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रस्तुत पयांश का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद्यांश का काव्य-सौंदर्य सरल शब्दों और सरल काव्य-स्वरूपों से निखरकर आया है। भक्ति रस का प्रवाह और तुकांत शब्दावली से प्रस्तुत लयात्मकता से काव्याकर्षण बढ़ गया है।
(ii) प्रस्तुत पद्यांश की भाव-योजना सहज रूप में है। कवि-धर्म देश-भक्तों का गुणगान करना भी होता है, इसे कवि ने अपने भावों के द्वारा व्यक्त कर दिया है। शहीदों के त्याग-बलिदान के संकेत से भाव-योजना में और स्वाभाविकता आ गई है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) ‘इस पीढ़ी में, उस पीढ़ी के’ कवन का तात्पर्य क्या है?
(ii) ‘अमर शहीदों के जीवन में भी रंगीन बहारें आई थीं’ और ‘उन्होंने अपने जीवन में स्वप्निल निधियाँ पाई वी’ कहकर कवि ने क्या प्रकट करना चाहता है?
उत्तर
(i) इस पीढ़ी में, उस पीढ़ी के कथन का तात्पर्य है. वर्तमान युवा पीढ़ी को अमर शहीदों के युग-प्रभाव’ को बतलाना।
(ii) अमर शहीदों के जीवन में भी रंगीन बहारें आई थीं और उन्होंने अपने जीवन में स्वप्निल निधियाँ पाई थीं’ कहकर कवि यह प्रकट करना चाहता है कि अमर शहीदों ने अपनी सुख-सुविधाओं की परवाह न करके देश की आजादी को प्राप्त करने को ही महत्त्व दिया।

4. पर, माँ के आँसू लख उनने सब सरस फुहारें लौटा दी,
काँटों के पथ का वरण किया, रंगीन बहारें लौटा दी।
उनने धरती की सेक के वादे न किए लंबे-चौड़े
माँ के अर्चन हित फूल नहीं, वे निज मस्तक लेकर दौड़े।

शब्दार्थ-लख-देखकर। फुहारें-बहारें। बरण-स्वागत। अर्चन-पूजा। हित-के लिए। निज-अपने।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कवि ने अमर शहीदों के अद्भुत देश-भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि

व्याख्या-देश के अमर शहीदों ने अपने जीवन में आई हई सरसता भरी फहारों की ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया और न उन्होंने उसे और को महत्त्व ही दिया। उन्होंने तो अपनी मातृभूमि को गुलामी की बेड़ियों में कसे हुए देखा। उसे आँसू बहाते हुए देखा तो अपने जीवन की ‘सरस फुहारों’ को अनदेखा कर दिया। इस तरह उन्होंने अपने सुखमय जीवन को छोड़कर दुखमय जीवन को चुना। फूलों को छोड़कर काँटों को अपनाया। ऐसा करके उन्होंने अपने जीवन में आई रंगीन बहारें लौटा दीं। इस प्रकार उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा, उसकी आजादी और सेवा के लिए किसी भी प्रकार की बड़ी-बड़ी खोखली बातें नहीं की। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने अपनी मातृभूमि की अर्चना-पूजा के लिए फूल नहीं, अपने शीश (मस्तक) को ही अर्पित-समर्पित कर दिया।

विशेष-

  1. अमर शहीदों की देशभक्ति के प्रति किए गए त्याग-बलिदान का उल्लेख है।
  2. प्रतीकात्मक शब्दों के प्रयोग हैं-सरस फुहारें, रंगीन बहार, काँटों का पथ, लंबे-चौड़े वादे आदि।
  3. मुहावरेदार शैली है।
  4. यह अंश उत्साहवर्द्धक है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) प्रस्तुत पद्यांश का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
(ii) प्रस्तुत पद्यांश का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
(i) प्रस्तुत पद्यांश में मुहावरेदार शैली के द्वारा कथ्य को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। फुहारें लौटाना, काँटों के पथ का वरण करना, रंगीन बहारें लौटाना, लंबे-चौड़े वादे करना और मस्तक लेकर दौड़ना मुहावरे प्रचलित रूप में हैं। इनसे काव्य-सौंदर्य में अच्छा निखार आ गया है।
(ii) प्रस्तुत पद्यांश की भाव-योजना सरस और सरल शब्दों से पुष्ट हुई है। अमर शहीदों के असाधारण और बेजोड़ त्यागपूर्ण देश-भक्ति की भावना को अनूठे रूप में रखने का प्रयास काबिलेतारीफ है।

MP Board Solutions

2. पद पर आधारित विषय-वस्त से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए क्या-क्या किया?
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का मुख्य भाव क्या है?
उत्तर
(i) अमर शहीदों ने अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए अपने जीवन में आई हुई सरस फुहारें और रंगीन बहारें लौटा दीं। उन्होंने काँटों के पथ का वरण किया। कोई लंबे-चौड़े वादे नहीं किए। इस प्रकार उन्होंने अपनी मातृभूमि की अर्चना के लिए फूल नहीं, अपितु अपने शीश ही चढ़ाए।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का मुख्य भाव है-अमर शहीदों की बेजोड देशभक्ति को प्रेरक रूप में प्रस्तुत करना।

5. भारत का खून नहीं पतला, वे खून बहाकर दिखा गए,
जग के इतिहासों में अपनी, वे गौरव-गाथा लिखा गए।
उन गाथाओं से सर्द खून को मैं गरमाया करता हूँ।
में अमर शहीदों का चारण, उनके यश गाया करता हूँ।

शब्दार्थ-जग-संसार । गौरव-प्रतिष्ठा, महत्त्व, बड़प्पन । गाथा-गीत-कथा, कथा।

प्रसंग-पूर्ववत् । इसमें कवि ने अमर शहीदों के अमर त्याग-बलिदान का यशगान करते हुए कहा है कि

व्याख्या-हमारा देश अमर शहीदों का देश है। इसलिए यहाँ के प्रत्येक देशवासी को इसे अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि हमारे अमर शहीदों ने अपने त्याग-बलिदान से यह सिद्ध कर दिया है कि हमारे देश भारत का खून पतला नहीं है, अर्थात् बेअसर और निरर्थक नहीं है। इससे वे पूरे संसार के इतिहास में अपनी यशस्वी गौरव-गाथा को अंकित कर गए। अर्थात् संसार में एक नया इतिहास बना गए। कवि अपने देश के इस प्रकार की अद्भुत वीरता और त्याग-बलिदान का गुणगान करते हुए पुनः कह रहा है कि वह उन अमर शहीदों की अमर जीवन गाथा की चर्चा के फीकी पड़ने को सहन नहीं कर सकता है। उन्हें फिर से अधिक चर्चित करने के लिए वह उनका चारण है। इस प्रकार वह उनके यश का हमेशा गुणगान करता है।

विशेष-

  1. भारतीय अमर शहीदों के बेजोड़ त्याग-बलिदान का उल्लेख है।
  2. कवि की सच्ची देशभक्ति प्रकट हुई है।
  3. ‘पतला खून’ और ‘सर्द खून’ प्रतीकात्मक शब्द से भाषा सजीव हो उठी है।
  4. ‘खून बहाना’ मुहावरे का सार्थक प्रयोग है।

1. पद पर आधारित काव्य-सौंदर्य संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न-
(i) उपर्युक्त पयांश के काव्य-सौंदर्य को स्पष्ट कीजिए।
(ii) उपर्युक्त पयांश के भाव-सौंदर्य को लिखिए।
उत्तर-
(i) उपर्युक्त पद्यांश में अमर शहीदों के अद्भुत त्याग-बलिदान को प्रतीकात्मक शब्दावली में पिरोकर भक्ति रस से हृदयस्पर्शी बनाने का प्रयास किया गया है। लय और संगीत के मिश्रित प्रयास से प्रस्तुत पद्यांश का सौंदर्य बढ़ गया है।
(ii) उपर्युक्त पद्यांश का भाव-सौंदर्य सुस्पष्ट है। अमर शहीदों के त्याग-बलिदान को ओजस्वी और सजीव भावों के द्वारा प्रस्तुत कर कवि ने इस पद्यांश के भाव-सौंदर्य में अधिक चमत्कार ला दिया है।

2. पद पर आधारित विषय-वस्तु से संबंधित प्रश्नोत्तर

प्रश्न
(i) उपर्युक्त पद्यांश में अमर शहीदों की किन विशेषताओं को बतलाया गया है?
(ii) कवि ने शहीदों के प्रति अपनी कौन-सी भावना व्यक्त की है?
उत्तर
(i) उपर्युक्त पद्यांश में अमर शहीदों की त्याग-बलिदान और गौरवमयी ऐतिहासिक गाथा प्रस्तुत करने वाली विशेषताओं को बतलाया गया है।
(ii) कवि ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धाभावना व्यक्त किया है।

MP Board Class 9th Hindi Solutions