MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 21 आओ दीप जलाएँ

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 21 आओ दीप जलाएँ

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 21 प्रश्न अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. शरीर – (क) निष्ठा
2. करुणा – (ख) प्रेम
3. प्रतीति – (ग) सेवा कर्म
4. आस्था – (घ) मन
उत्तर-
1. (घ),
2. (ग),
3. (ख),
4. (ग)

MP Board Solutions

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. क्या आप और हम उस बुढ़ापे, बीमारी और ……………………………… से मुक्त हो गए भंते? (जीवन/मृत्यु)
2. घटाटोप अंधकार का अंत करने के लिए एक ……………………………… ही काफी होती है। (चिनगारी/मशाल)
3. दीपावली के ये दीए लोक जीवन के जागरुक ……………………………… हैं। (प्रहरी/दूत)
4. ये दीए सृष्टि के महासागर के अंतराल के चमकते ……………………………… हैं। (तारे/मुक्ता )
उत्तर-
1. मृत्यु,
2. चिनगारी,
3. प्रहरी,
4. मुक्ता।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 21 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए
(क) आनंद ने बुद्ध से पहला प्रश्न कौन-सा किया?
उत्तर-
आनंद ने बुद्ध से पहला प्रश्न यह किया कि क्या आपको वह मिला, जिसके लिए आपने तप किया था।

(ख) बोध प्राप्त करने का क्या आशय है?
उत्तर-
मन बूढ़ा न हो, मन बीमार न हो, मन मरे नहीं, इस साधना की सिद्धि ही बुद्ध होना, बोध प्राप्त करना है।

(ग) बुद्ध ने अंधकार का क्या कारण बतलाया है?
उत्तर-
बुद्ध ने प्रकाश की अनुपस्थिति को आनंद का कारण बतलाया है।

(घ) संत रिजाई ने किसे अपना कंबल दिया?
उत्तर-
संत रिजाई ने चोर को अपना कंबल दिया।

(ङ) न्यायाधीश और संत में क्या रिश्ता था?
उत्तर-
न्यायाधीश संत का शिष्य था।

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 21 लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच क्यों में दीजिए

(क) लेखक ने भारत माता के दिल की बात किस प्रकार स्पष्ट की है?
उत्तर-
लेखक ने कहा कि हमें केवल अपने उजाले की फिक्र नहीं होनी चाहिए। हमें दूसरों के जीवन की रौशनी भी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। दीपावली के दीयों की तरह सुबह होने तक केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी जलना होगा। यह केवल दीप की नहीं भारत माता के दिल की भी बात है।

(ख) “यदि हम केवल अपने-अपने घरों के दीयों की चिंता करने में ही लगे रहें तो किसी के भी दीये नहीं बचेंगे।’ इस वाक्य का आशय समझाइए।
उत्तर-
इस वाक्य का आशय यह है कि यदि हर व्यक्ति अपने स्वार्थ के बारे में सोचेगा तो कहीं न कहीं जाकर सबके हित आपस में टकराएँगे! ऐसी स्थिति किसी के लिए भी सही नहीं होगी। और तब जो अंधकार उत्पन्न होगा वो पूरी मानव जाति के लिए खतरनाक होगा।

(ग) तथागत ने अंतर्मन को प्रकाशित करने के लिए कौन-सा उपाए सुझाया?
उत्तर-
तथागत ने कहा कि तुम्हारे भीतर का जो प्रकाश बाहर अंधकार देख रहा है, उसे अपने अंदर उतार लो। आँखों की ज्योति आत्मा में जला लो। जब अंदर का अंधेरा दिखने लगेगा, तो अंतर्मन भी प्रकाशित हो जाएगा।

(घ) संत रिजाई और चोर के संवाद तीन-चार वाक्यों में लिखिए।
उत्तर-
संत रिजाई ने चोर को रोका और कहा-“खाली हाथ न जाओ। मेरे पास बस एक कंबल है, इसे ले लो। मैं तुम्हारा आभारी रहूँगा।” चोर कंबल लेकर जाने लगा तो रिजाई ने उसे फिर रोका और कहा- ‘मैंने तुम्हें कंबल दिया, तुम मुझे धन्यवाद दिए बिना जा रहे है।” चोर ने धन्यवाद दिया और चलता बना।

(ङ) “हमें दूसरों के लिए जलना होगा।” लेखक के इस निष्कर्ष का भाव समझाइए।
उत्तर-
लेखक के इस निष्कर्ष का भाव है कि हमें केवल स्वयं के लिए नहीं, दूसरों के लिए भी कार्य करना होगा। केवल अपने उजाले की ही नहीं, दूसरों के उजाले की भी फिक्र करनी होगी। तभी सबके जीवन से अंधकार दूर होगा और देश महान् बनेगा।

MP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का सही उच्चारण कीजिए
बौद्ध, विश्लेषण, पराक्रमी, साक्षात्कार, अनुष्ठान, सृष्टि।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिएसताब्दी, पहरी, निर्णय, आयू, निश्ठा
उत्तर-
शताब्दी, प्रहरी, निर्णय, आयु, निष्ठा

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त उपसर्ग छाँटकर लिखिए-
अपयश, उपवन, पराक्रम, संयोग, अपहरण, उपमंत्री, संग्रह, संतोष, पराजय, अपव्यय, उपनाम, सम्मुख।
उत्तर-
उपसर्ग-अप, उप, परा, सम्, अप, उप, सम्, सम्, परा, अप, उप, सम्।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
उत्तर-
दबे पाँव आना (चुपके से आना)-चोर दबे पाँव घर में आया और सामान लेकर चला गया।
उलटे पाँव जाना (आते ही वापस लौट जाना)-महेश देर से विद्यालय पहुँचा तो अध्यापक ने उसे उलटे पाँव वापस लौटा दिया।
अपनी ढपली बजाना (अपना राग अलापना)-मोहन किसी की नहीं सुनता, अपनी ढपली बजाता रहता है।
खाली हाथ जाना (बिना कुछ लिए जाना)-भिक्षुक और ब्राह्मण को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।

प्रश्न 8.
दिए गए गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
व्यक्ति में जैसे-जैसे विद्या का विकास होता है उतना ही वह नम्र होता जाता है, विद्या विहीन व्यक्ति का आचरण भी रूखा और शिष्टता विहीन होता है। फलों-फूलों से भरी हुई शाखा झुक जाती है। उसी प्रकार विद्या से संपन्न व्यक्ति भी विद्या पाकर विनम्र हो जाता है जिस प्रकार थोथे बादल आकाश में ऊँचे मंडराते रहते हैं किंतु जब वे जल से भरे होते हैं तो भूमि के निकट आकर बरसने लगते हैं।

प्रश्न-
‘ऊंचा’ और ‘संपन्न’ के विलोम लिखिए
उत्तर-
ऊँचा – नीचा
संपन्न – विपन्न

प्रश्न-
‘नीर’, ‘सुमन’ और ‘गगन’ शब्द के पर्यायवाची उपर्युक्त गद्यांश में से छाँटिए।
उत्तर-
नीर – जल
सुमन – फूल
गगन – आकाश

प्रश्न-
उपर्युक्त गद्यांश में से संज्ञा शब्द छांटिए।
उत्तर-
व्यक्ति, विद्या, आचरण, फलों-फूलों, शिक्षा, बादल, आकाश, जल, भूमि

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों में से विकारी एवं अविकारी शब्द छांटिए।
पीला, धीरे-धीरे, ऊपर, हमारा, करते हैं।
उत्तर-
विकारी-पीला, हमारा, करते हैं।
अविकारी-धीरे-धीरे, ऊपर

MP Board Solutions

आओ दीप जलाएँ प्रसंग सहित व्याख्या

1. तथागत बोले, “तुम्हारे अंदर का जो प्रकाश बाहर का अंधकार देख रहा है, उसे अपने अंदर उतार लो। आँखों की ज्योति आत्मा में जला दो। चर्मचक्षुओं का जो प्रकाश बाहर का अंधेरा देख रहा है, वह अंदर का अंधेरा भी देखने लगा, तो अंतर्मन भी प्रकाशित हो जाएगा। आत्मदीप जल उठेगा।’

शब्दार्थ-चर्मचक्षु-आँख। अंतर्मन आत्मा, हृदय।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक सुगम भारती-6 में संकलित निबंध ‘आओ दीप जलाएँ’ से उद्धृत हैं। इनमें भगवान बुद्ध आनंद को अपनी आत्मा को प्रकाशित करने का मार्ग बता रहे हैं।

व्याख्या-भगवान बुद्ध कहते हैं कि तुम्हारे भीतर का जो प्रकाश तुम्हें बाहर के अंधकार की सूचना दे रहा है, वही तुम्हारी आत्मा के अंधकार को भी दूर करने की शक्ति रखता है। तुम अपनी जिन आँखों से बाहर के अंधेरे को देख रहे हो, उन्हीं आँखों से जब अपने भीतर के अंधेरे को देख लोगे तो अपनी कमियों और बुराइयों को जान पाओगे और उसी क्षण तुम उस अंधकार को दूर कर अपनी आत्मा को भी प्रकाशित कर सकोगे।

विशेष-
1. प्रकाश और अंधकार व्यक्ति के अंदर ही निहित हैं।
2. मनुष्य स्वयं अपने जीवन के अंधकार को दूर करने की शक्ति रखता है।

2. हम अंधकार से लड़ते नहीं, प्रकाशोत्सव मनाते हैं। जगमग-जगमग दीप जलाते हैं, लेकिन इसके एक अपवाद है। वह यह कि जो केवल अपने घर में दीया जलाकर केवल अपना प्रकाशोत्सव मनाते हैं, केवल अपनी ड्योढ़ी झालरों से सजाते हैं, उनका घर तो चमक उठता है, लेकिन उनका यह प्रकाशोत्सव बाहर के अंधकार को उनके अंदर धकिया देता है। यदि किसी के घर का प्रकाश उसके पड़ोसी को चिढ़ाने लगता है तो अंधकार मिटता नहीं, बढ़ता है, बलवान होता है।

शब्दार्थ-प्रकाशोत्सव-प्रकाश का उत्सव।

प्रसंग-पूर्ववत्

व्याख्या-लेखक कहते हैं कि भारत में अंधकार को – दूर करने के लिए प्रकाशोत्सव को अधिक से अधिक प्रकाशित करने की भावना है तो यह प्रकाश बाहर के अंधकार को मनुष्य के अंदर धकेल देता है। उसकी आत्मा मलिन होती है क्योंकि वहाँ स्वार्थ और ईर्ष्या जैसी कुभावनाएँ जगह बना लेती हैं। लेखक कहते हैं कि यदि आप पड़ोसी को चिढ़ाने के लिए अपने घर को झालरों से सजा रहे हैं, तो इससे अंधकार घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा क्योंकि दुर्भावनाएँ बढ़ेंगी, क्लेश उत्पन्न होगा।

विशेष-
1. केवल दीप जलाकर अंधकार दूर नहीं किया जा सकता।
2. चहुंओर उजाले के लिए मन की भावनाएँ भी प्रकाशित होनी चाहिए।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 22 बोध कथाएँ

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 22 बोध कथाएँ

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 22 प्रश्न अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. प्रौढ़ महिला – (क) डाकिया
2. गवाही – (ख) उच्च विचार
3. रामदयाल – (ग) पुलिस चौकी
4. सादा जीवन – (घ) कर्तव्य पालन
उत्तर-
1. (घ),
2. (ग),
3. (क),
4. (ख)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. महिला ने एक युवक को …………………………… अवस्था में देखा। (अशांत/अचेत)
2. रामदयाल ने बड़े बेटे को …………………………… बना दिया। (डॉक्टर/इंजीनियर)
3. बड़ा बेटा अब तक …………………………… समझ चुका था। (सच्चाई/गहराई)
4. ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ का भाव …………………………… में रखो। (ध्यान/मकान)
उत्तर-
1. अचेत,
2. इंजीनियर,
3. सच्चाई,
4. ध्यान।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 22 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) दुर्घटना के बाद लोग क्यों डर रहे थे।
उत्तर-
दुर्घटना के बाद लोग कोर्ट-कचहरी के झंझट में पड़ने से डर रहे थे।

(ख) विद्यार्थी युवक के सिर पर पट्टी क्यों नहीं बांध सका?
उत्तर-
विद्यार्थी का रूमाल छोटा पड़ गया, इसलिए वह युवक के सिर पर पट्टी नहीं बांध सका।

(ग) महिला के परिवार की आँखों में आँसू क्यों आ
गए?
उत्तर-दुर्घटना का विवरण सुन कर महिला के परिवार की आँखों में आँसू आ गए।

(घ) रामदयाल ने अपने बच्चों से क्या वायदा किया?
उत्तर-
रामदयाल ने अपने बच्चों से उन्हें खूब पढ़ाने का वायदा किया।

(ङ) पिता ने अपने बच्चों को क्या सीख दी?
उत्तर-
पिता ने अपने बच्चों को सिखाया कि ‘सादा जीवन उच्च विचार’ की भावना ध्यान में रखो और कमर कसकर रखो तो सफलता अवश्य मिलेगी।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 22 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) महिला के घर में तूफान क्यों आ गया?
उत्तर-
महिला फटी हुई साड़ी में घर पहुँची। उसके घरवाले इसकी वजह नहीं जानते थे। यही कारण था कि सब घबरा गए और ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो।

(ख) प्रौढ़ महिला के बेटे ने सिर क्यों झुका लिया?
उत्तर-
प्रौढ़ महिला के बेटे को जब पता चला कि उसकी माँ ने एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी साड़ी फाड़ कर दे दी। ऐसा उसने इसलिए किया ताकि कभी उसके बेटे की मदद के लिए भी कोई आगे आएगा। यह सुनकर बेटे ने सिर झुका लिया।।

(ग) रामदयाल के सुखी परिवार को देख कर लोगों को आश्चर्य क्यों हुआ?
उत्तर-
रामदयाल के सुखी परिवार को देखकर लोगों को आश्चर्य इसलिए हुआ क्योंकि इतनी सीमित आमदनी में भी उसने अपने बच्चों को डॉक्टर इंजीनियर बना लिया था। आजकल की मंहगाई में सीमित आय के व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं है। यही वजह था कि सभी आश्चर्यचकित थे।

(घ) ‘सादा जीवन उच्च विचार’ से क्या आशय है?
उत्तर-
सादा जीवन उच्च विचार का अर्थ है कि जीवनशैली सादगीपूर्ण हो परंतु विचारों में उच्चता बनी रहे। मौज-मस्ती के नाम पर फिजूल खर्ची से बचा जाए और जीवन का जो उच्चतम लक्ष्य है उसे पाने के लिए प्रयासरत रहा जाए।

(ङ) परिवार को खुशहाल बनाने के लिए रामदयाल ने क्या किया?
उत्तर-
परिवार को खुशहाल बनाने के लिए रामदयाल ने सादगी पूर्ण जीवन को अपनाया। फिजूलखर्ची करने से खुद को रोका। बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण किया। भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिएप्रोढ़, बेहोश, विद्यार्थी, कर्तव्य, आवाज़, व्यक्ति।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिएरुमाल, झझंट, दुघर्टना, पत्नि, उंगलि, लड़कियाँ, खरच।
उत्तर-
रूमाल, झंझट, दुर्घटना, पत्नी, अंगुली, लड़कियाँ, खर्च।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित महावरे और उनके अर्थ एक साथ दिए गए हैं उन्हें अलग-अलग कीजिए
दाँतों तले अंगुली दबाना, बेकार घूमना, मारे-मारे फिरना, आश्चर्य करना, ठान लेना, कमर कसना, उधार लेना, कर्ज में डूबना।
उत्तर-
दांतो तले अंगुली दबाना-आश्चर्य करना मारे-मारे फिरना-बेकार घूमना कमर कसना-ठान लेना कर्ज में डूबना-उधार लेना

प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों के पर्यायवार्ची वर्ग पहेली में दिए गए हैं शब्दों के आगे उनके सही पर्यायवाची छांटकर लिखिए
घर, माँ, बेटा, महिला, चिराग
उत्तर-
पर्यायवाची-गृह, माता, पुत्र, औरत, दीप

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्द समूहों में से विशेषण-विशेष्य छाँटकर लिखिए
एक ट्रक, तेज रफ्तार, प्रौढ़ महिला, सादा जीवन, जादुई चिराग, तीन बच्चे, बड़ी इच्छा, अचेत अवस्था।
उत्तर-
विशेषण-एक, तेज, प्रौढ़, सादा, जादुई, तीन, बड़ी, अचेत।
विशेष्य-ट्रक, रफ्तार, महिला, जीवन, चिराग, बच्चे, इच्छा, अवस्था।

प्रश्न 9.
में, से, की, द्वारा, को, पर, का, ने कारकों का उपयुक्त स्थान पर प्रयोग कर कहानी पूरी कीजिए
उत्तर-
बहुत समय पहले की बात है। एक गाँव में दयावती नाम की एक स्त्री रहती थी। वह बहुत बूढ़ी हो गई थी। उसके परिवार में और कोई नहीं था। दयावती गाँव से निकलने वाली राहगीरों को भोजन कराती थी।

राहगीर प्यार से जो कुछ दे जाते वह उसी से अपन खर्च चलाती थी। गाँव वाले भी उसका पूरा ध्यान रखते थे। दयावती द्वारा किया गया उपकार वे नहीं भूलते थे, एक बार घर में चोर घुस आएँ उन्होंने घर का कोना-कोना छान मारा पर उन्हें कुछ नहीं मिला। चोर ने भागने में ही अपनी भलाई समझी।

बोध कथाएँ प्रसंग सहित व्याख्या

1. बेटे की ……………………………………………. हो सकता है।

शब्दार्थ-रोष-क्रोध। चिंता-फिक्र।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक सुगम भारती 6 में संकलित ‘बोध कथाएँ’ से ली गई हैं। इसके लेखक बृज मोहन हैं। इन पंक्तियों में मानवीय मूल्यों को स्थापित किया गया है।

व्याख्या–बेटे की बात का जवाब देते हुए माँ कहती है कि घायल युवक की पदद केवल उस विद्यार्थी ने की क्योंकि उसे उसमें अपना बड़ा भाई नजर आया। और दूसरी मैने की क्योंकि मैंने उसमें अपने बेटे को देखा। कल यदि मेरे बेटे के साथ ऐसा कुछ हो जाता है तो मैं उन लोगों को क्या कहूँगी जो उसकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ेंगे। ऐसी परिस्थिति में हर व्यक्ति को यह सोचकर दूसरे की मदद करनी चाहिए कि ऐसा कभी उसके साथ भी हो सकता है।

विशेष-
1. नैतिक एवं मानवीय मूल्यों की प्रधानता है।
2. एक माँ की भावनाओं को दर्शाया गया है।

2. सादा खाया, सादा पहना, मगर बच्चों को पढ़ायाँ अगर कहीं फिजूलखर्ची और चटखारे में लगा रहता तो बच्चे भी इधर-उधर मारे-मारे ही फिरते। मैने सदा इन्हें यही सिखाया कि ‘सादा जीवन उच्च विचार की भावना ध्यान में रखो’ और हर समय कमर कस कर रखो। सफलता अवश्य मिलेगी।

शब्दार्थ-फिजूलखर्ची = फालतू खर्च। चटखारे =स्वाद लेना। अवश्य = जरूर।

प्रसंग-पूर्ववत्

व्याख्या-रामदयाल ने सीमित आय में ही बच्चों को अच्छी उच्च शिक्षा दी थी। उन्होंने जीवन भर सादगी को अपनाया। मौज-मस्ती के नाम पर फिजूल खर्ची नहीं की। यही कारण था कि बच्चो को पढ़ाने का जो सपना उन्होंने देखा था, वह सच हुआ। वे अपने बच्चों से कहते हैं कि सादा जीवन और उच्च विचार को अपनाकर यदि कदम बढ़ाया जाए तो कमर कस लेने भर की देर है, हर मंजिल तक सफलतापूर्वक पहुँचा जा सकता है।

विशेष-
1. दृढ़ इच्छा शक्ति को महत्त्व दिया गया है।
2. सादा जीवन उच्च विचार के फायदे बताए गए हैं।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 23 इतने ऊपर उठो कि

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 23 इतने ऊपर उठो कि

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 23 प्रश्न अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. नम्र रहो – (क) फूल लजाए
2. इतना हंसो – (ख) बादल कजरारा
3. इठलाओ – (ग) धरती की माटी
4. मस्त रहो – (घ) शोभा बिंदिया की
उत्तर-
1. (क)
2. (क)
3. (घ)
4. (ख)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों कीपूर्ति कीजिए-
1. ऐसे बढ़ो जैसे ………………………………. बढ़ चलता है। (निर्झर/सागर)
2. इतने बड़े बनो जिंतना ………………………………. महान है। (भूमंडल/सूरज)
3. झूमा उमड़ती हुई कि ………………………………. जलधारा। (ठंडी/बरसाती)
4. जिसमें पानी नहीं, न उसको ………………………………. मानो। (जीवित/मृत)
उत्तर-
1. निर्झर,
2. सूरज,
3. बरसाती,
4. जीवित।

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 23 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए।
(क) कवि ने कितने ऊपर उठने की बात कही है?
उत्तर-
कवि ने आसमान जितना ऊपर उठने की बात कही है।

(ख) धरती की एक विशेषता बताइए।
उत्तर-धरती नम्र होती है।

(ग) सूरज जितना बड़े बनने की बात क्यों कही गई
उत्तर-
सूरज पूरी धरती को प्रकाशित करता है और जीवन देता है, इसलिए उसके जितना बड़े बनने की बात कही गई है।

(घ) ‘मँह की खाएँ’ का अर्थ बताइए।
उत्तर-
‘मुँह की खाएँ’ का अर्थ है-हार जाएँ।

(ङ) ‘नदी की लहरें कैसे दिखाई देती हैं?
उत्तर-
नदी की लहरें नाचती हुई दिखाई देती हैं।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 23 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए।
(क) निर्झर जैसे आगे बढ़ने की बात कवि ने क्यों की है?
उत्तर-
निर्झर सदैव चट्टानों और टीलों पर से आगे बढ़ता रहता है। वह अपने राह की रुकावटों को भी उछलकर पार कर जाता है। इसलिए कवि ने उसकी तरह आगे बढ़ने की बात की है।

(ख) नम्रता और गंभीरता जैसी विशेषताओं से युक्त कौन है? प्रत्येक के बारे में दो-दो वाक्य लिखिए।
उत्तर-
धरती नम्र है। वह सदैव कुछ न कुछ देती है परंतु अपने लिए कुछ नहीं माँगती। सागर गंभीर है। गंभीरता उसकी विरासत है। वह नदियों की तरह चंचल नहीं होता, अपने स्थान पर गंभीरता पूर्वक खड़ा रहता है।

(ग) ‘हँसने से उपवन के फूल लजाते हैं।’ इस पंक्ति का भावार्थ समझाइए।
उत्तर-
हँसता हुआ चेहरा फूल जैसा लगता है। कवि कहना चाहते है। कि मनुष्य को इतना हँसना चाहिए कि फूल भी उसे देखकर लजा जाए। अर्थात् चेहरा कभी मुरझाए नहीं, खिला रहे।

(घ) ‘स्वाभिमानरहित व्यक्ति को जीने का अधिकार नहीं है। कवि के इस कथन का अर्थ क्या है?।
उत्तर-
स्वाभिमान ही मनुष्य को मनुष्य बनाता है। इसके अभाव में मनुष्य पशु के समान है। ऐसे व्यक्ति के जीवन का कोई अर्थ नहीं है। अतः वह मरे हुए के समान है।

MP Board Solutions

(ङ) कवि ने हमारे विकास में प्रकृति के किन-किन उपादानों से प्रेरणा प्राप्त की है? किन्हीं पाँच बिंदुओं पर एक-एक वाक्य लिखिए।
उत्तर-
व्यक्ति को आसमान की तरह ऊपर उठना चाहिए। सूरज की तरह महान बनना चाहिए। झरने की तरह आगे बढ़ना चाहिए। बादल की तरह मस्त रहना चाहिए। धरती की तरह नम्र होना चाहिए। भाषा की बात

प्रश्न 4.
शुद्ध उच्चारण कीजिएनिर्झर, चट्टान, गाम्भीर्य, गंधर्व
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5.
शुद्ध वर्तनी पर गोला लगाइएनम्र नमर
उत्तर-
नम्र, मस्त, सम्मुख, नदियाँ

प्रश्न 6.
निम्नलिखि शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
सूरज, जलधारा, धरती, माटी
उत्तर-
सूरज-सूरज हमें प्रकाश देता है। जलधारा-बादल जलधारा बरसा रहे हैं। धरती-धरती हमारी माँ है। माटी-हमें अपने देश की माटी से प्यार है।

प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों के लिंग परिवर्तन कीजिए-
विद्वान, पुत्र, मोर, नर, स्त्री
उत्तर-
लिंग परिवर्तन-विदुषी, पुत्र, मोरनी, नारी, पुरुष

प्रश्न 8.
पर्यायवाची शब्द लिखिएआसमान, सूरज, धरती, सागर, पानी
उत्तर-
पर्यायवाची-आकाश, नभ, दिनकर, दिवारक, वसुधा, पृथ्वी

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
उदाहरण के अनुसार निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन लिखिए
उत्तर-
MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 23 इतने ऊपर उठो कि 1

प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए सूरज, मुंह, नाच, फूल, मोर
उत्तर-
तत्सान रूप-सूर्य, मुख, नृत्य, पुष्प, मयूर।

इतने ऊपर उठो कि प्रसंग सहित व्याख्या

1.

इतने ऊपर उठो कि जितना आसमान है,
इतने बड़े बनो जितना सूरज महान् है।
ऐसे बढ़ो कि जैसे, निर्झर बढ़ चलता है,
हर टीले पर, चट्टानों पर, चढ़ चलता है।
ऐसे मस्त रहो जैसे बादल कजरारा,
झूम उमड़ती हुई कि बरसाती जलधारा।
फिर भी नम्र रहो जैसे धरती की माटी,
पाओ वह गाम्भीर्य कि जो सागर की थाती।
शब्दार्थ-ऊपर उठो प्रगति करो। निर्झर-झरना।
कजरारा=काला। गाम्भीर्य-गंभीरता।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक सुगम भारती-6 में संकलित कविता ‘इतने ऊपर उठो. कि’ से ली गई हैं। इसके रचयिता जयकुमार जलज हैं। इन पंक्तियों में प्रकृति से प्रेरणा लेकर जीवन जीने के तरीके बताए गए हैं।

व्याख्या-कवि कहते हैं कि आसमान की तरह ऊपर उठो, सूरज की तरह महान बनो, झरने की तरह रास्ते की रुकावटों को पीछे छोड़ते वलो, बादल की तरह मस्त रहो, परंतु मिट्टी की तरह नम्रता और सागर की गंभीरता को भी अपने स्वभाव में बनाए रखो।।

विशेष-

  1. प्रकृति का गौरव गान है।
  2. प्रकृति से मनुष्य को प्रेरणा दी गई है।
  3. कविता में उपमा अलंकार है।

MP Board Solutions

2.

इतने हंसो कि हर उपवन का फूल लजाए,
सुबह तुम्हारे संमुख अपना कर फैलाए।
इतना गाओ गंधों के स्वर शरमाएँ,
कोयलियों के बोल कि अपने मुंह की खाएँ।
ऐसे नाचो जैसे लहरें हों नदिया की,
ऐसे इटलाओ जैसे शोभा बिंदिया की।
फिर भी आँखों में पानी की कीमत जानो,

शब्दार्थ-उपवन बगीचा। सम्मुख-सामने। कर हाथ। स्वर-आवाज। मुँह की खाएँ हार जाएँ। पानी लाज, इज्जत।

प्रसंग-पूर्ववत्

व्याख्या-कवि मानव से कहते हैं कि इतना हंसो कि बागों के फूल भी लजाए और सुबह अपनी बाहें फैलाकर तुम्हारा स्वागत करें। इतना गाओ की गंधर्व भी शरमा जाएँ और कोयल भी हार मान ले। नदियों की लहरों की तरह नाचो, और बिंदी की शोभा की तरह इठलाओ परंतु आँखों में लज्जा को बनाए रखो। अपनी मर्यादा को मत भूलो क्योंकि बिना मर्यादा के मनुष्य मृत समान है।

विशेष-

  1. प्रकृति का गौरव गान है।
  2. उपमा अलंकार का प्रयोग है।
  3. कविता लयात्मक तथा संगीतात्मक है।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 24 मित्र को पत्र

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 24 मित्र को पत्र

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 प्रश्न अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. ऋषि – (क) बंगला
2. रंग – (ख) पहल
3. चहल – (ग) बिरंगे
4. डाक – (घ) मुनि
उत्तर-
1. (घ)
2. (ग)
3. (ख)
4. (क)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. उन्हें न कोई ………………………….. था और न मारता था। (माता/पालता)
2. पेड़ पर कहीं से बंदर आ जाए तो …………………………… ही क्या। (कहना/बोलना)
3. पूरे साल भर इनमें ………………………….. रहती है। (हरियाली/खुशहाली)
4. पेड़-पौधों का तो जैसे …………………………… लगा हुआ है। (मेला/रेला)
उत्तर-
1. सताता,
2. कहना,
3. हरियाली,
4. मेला।

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) ऋषि-मुनियों का वन्य-पशुओं के साथ किस ‘प्रकार का व्यवहार होता था?
उत्तर-
ऋषि-मुनि वन्य पशुओं को बहुत प्यार करते थे।

(ख) ‘कान्हा अभयारण्य’ में जाकर किस तरह रहते हैं?
उत्तर-
‘कान्हा अभयारण्य’ में जानवर निडर हो कर रहते हैं।

(ग) धूप तेज होने पर जानवर क्या करते हैं?
उत्तर-
धूप तेज होने पर जानवर घने जंगल में चले जाते हैं।

(घ) कान्हा अभयारण्य कहाँ पर है?
उत्तर-
‘कान्हा अभयारण्य’ जबलपुर से 160 किसी की दूरी पर है।

(ङ) कान्हा अभयारण्य में कौन-कौन से पेड़ हैं?
उत्तर-
कान्हा अभयारण्य में सागौन, साल, तेंदू, खैर. पलाश और हर्रा आदि के पेड़ हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) कान्हा वनस्थली का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कान्हा वनस्थली 950 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है। यहाँ अनेक किस्म के घने-घने वृक्ष, रंग-बिरंगे फूल, और बड़े-बड़े घास के मैदान हैं। यहाँ सभी प्रकार के वन्य पशु स्वच्छंद विचरण करते
हुए मिल जाएँगे। कान्हा में अलग-अलग रंग-रूप के हजारों पक्षियों के झुंड। हैं। यहाँ का मौसम सदा सुहावना रहता है।

(ख) चीतल के स्वभाव के बारे में लिखिए।
उत्तर-
कान्हा में पचास या उससे अधिक के झुंड में चीतल चरते या साल वृक्ष के नीचे आराम करते नजर आते हैं। धूप तेज होने पर ये घने जंगल में चले जाते हैं। शाम के समय फिर बड़ी संख्या में ये दिखाई देते हैं।

(ग) मयंक ने राष्ट्रीय उद्यान में कौन-कौन से पक्षी देखे?
उत्तर-
मयंक ने राष्ट्रीय उद्यान में अनेक रंगों और रूपों के हजारों पक्षों देखे। सबकी अलग बोली और अदा थी। उसने वहाँ पंख फैलाकर नाचता हआ मोर देखा। इसके अलावा तीतर, बटेर, तोते, जंगली बत्तख, चकोर आदि भी देखे।

(घ) वनराज के बारे में तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर-
वनराज का शरीर शानदार होता हैं। उसके अंगों से ताकत झलकती है। भयानक होने के बाद भी उसकी रचना प्रभावित करने वाली है।

(ङ) अभयारण्य क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर-
अभयारण्य वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें यहाँ सहज ढंग से जीवन बिताने का प्राकृतिक वातावरण भी मिलता है। अभयारण्य पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभदायक है। घने वृक्ष और हरियाली पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिएअभयारण्य, दृश्य, ऋषि, आश्रम, वनस्थली
उत्तर-
छात्र स्वयं करे।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की सही वर्तनी लिखिएबिचित्र, उददयान, विरक्छ, प्रचीन, झुनड, विसाल
उत्तर-
विचित्र, उद्यान, वृक्ष, प्राचीन, झुंड, विशाल।

प्रश्न 6.
उदाहरण के अनुसार दिए गए शब्दों में ‘अनु’ और ‘वि’ उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाइए
उदाहरण-अनु+भव-अनुभव वि+चित्र-विचित्र
उत्तर-
MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Chapter 24 मित्र को पत्र 1

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण छांटकर लिखिए-
वनस्थली घने-घने वृक्षों से भरी हुई है।
बगीचे को कांटेदार तारों से घेरा गया है।
शीतर 1 में बहुत से पक्षी आ जाते हैं।
घास के खुले मैदान हैं।
वन्य पशुओं की शोभा निराली है।
अभयारण्य में अच्छा प्रबंध है।
उत्तर-
घने-घने, कांटेदार, शीतकाल, खुले, वन्य, शोभा, निराली, अच्छा।

मित्र को पत्र प्रसंग सहित व्याख्या

1. यह वन-उद्यान देखकर न जाने क्यों मुझे प्राचीन ऋषि मुनियों के जमाने की बात याद हो आई। ऋषि-मुनि जिन वनों में आश्रम बनाकर रहते थे, उनमें वन्य पशु-पक्षी आजादी से रहते थे। उन्हें न कोई सताता था न मारता था। ऋषि मुनि उन्हें बहुत प्यार करते थे। कान्हा में भी कुछ ऐसा ही प्रबंध है। यहाँ वन्य पशु-पक्षी निडर होकर अपना जीवन सहज ढंग से बिता सकते हैं। मुझ जैसे शहरी लड़के के लिए यह बड़े अचंभे की बात थी।

शब्दार्थ-उद्यान-उपवन, बगीचा। प्राचीन-पुराना। प्रबंध-व्यवस्था। अचम्भा आश्चर्य। शहरी-शहर में रहने वाला।

प्रसंग-प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्य पुस्तक सुगम भारती-6 में संकलित ‘मित्र को पत्र’ से उद्धत हैं। इसमें ‘कान्हा अभयारण्य’ की विशेषता का वर्णन है।

व्याख्या-कहा जाता है कि प्राचीन काल में ऋषि मुनियों के आश्रम में सभी पशु-पक्षी आजादी से घूमा करते थे। वहाँ उन्हें मारने या उनका शिकार करने की अनुमति किसी को भी नहीं होती थी। परंतु आज के समय में जहाँ जानवरों को पिंजड़े में बंद रखा जाता है और उनके साथ निर्मम व्यवहार होता है, हम वैसी स्थिति की कल्पना नहीं कर सकते, जो कान्हा अभयारण्य में है। यहाँ भी सभी पशु-पक्षी सहज ढंग से घूमते-फिरते ओर जीवन व्यतीत करते हैं। आदमियों की भीड़ देखकर वे चौंकते नहीं हैं और न ही उन्हें कोई परेशान करता है। यह आश्चर्य की बात है, परंतु इसकी प्रशंसा होनी चाहिए।

विशेष-

  1. पशु-पक्षियों के प्रति संवेदना का भाव है।
  2. ‘कान्हा’ के विशेषता का वर्णन है।

MP Board Solutions

2. सच कहूँ, घने-घने वृक्षों में भरी हुई रंग-बिरंगी अनगिनत फूलों से सजी हुई यह वनस्थली मन को मोह लेती है। जिधर देखो उधर हरियाली ही हरियाली है। पेड़-पौधों का तो जैसे मेला लगा हुआ है। अब दो-चार किस्म के पेड़ हों तो नाम गिनाऊँ। सागौन, साल, तेंदू, खैर, पलाश, हर्रा आदि के पेड़ ही पेड़ हैं। पूरे साल भर इनमें हरियाली रहती है। पास के खुले मैदान भी कितने लंबे-चौड़े हैं।

शब्दार्थ-वृक्ष-पेड़। अनगिनत अनेक, बहुत सारे। वनस्थली-वन की भूमि। किस्म प्रकार।

प्रसंग-पूर्ववत्

व्याख्या-कान्हा अभयारण्य में घने वृक्ष हैं, रंग-बिरंगे फूल हैं और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। यहाँ कई प्रकार के वृक्ष लगे हैं, जिनमें से कुछ हैं-सागौन, साल, तेंदू, खैर, पलाश, हर्रा आदि। ये पेड़ साल भर हरे रहते हैं। कान्हा अभयारण्य में लंबे चौड़े घास के मैदान भी हैं।

विशेश-

  1. कान्हा अभयारण्य की हरियाली का वर्णन है।
  2. वहाँ के वृक्षों की किस्मों के बारे में बताया गया है।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th General Hindi Model Question Paper

MP Board Class 6th General Hindi Model Question Paper

निर्देश-सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य हैं।

प्रश्न 1.
सही जोड़ी बनाइए
1. कर्मभूमि – (क) शुद्धता का प्रमाण।
2. मुकुट – (ख) सुरभि
3. संस्कृति – (ग) हिमालय
4. ज्योति – (घ) भारत
5. एगमार्क – (ङ) शिखा
उत्तर-
1. (घ)
2. (ग)
3. (ख)
4. (ङ)
5. (क)

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(क) बुरी आदतों का फल भी ………………………………. होता है। (बुरा/भला)
(ख) भारतीय संस्कृति मूलतः ………………………………. संस्कृति है। (आरण्यक/संकीण)
(ग) उच्च कोटि के साहस के लिए ………………………………. बनना परमावश्यक है। (स्वार्थ/परायण)
(घ) महात्मा गांधी मदन मोहन मालवीय को ………………………………. मानते थे। (नवरत्न/नर रत्न)
उत्तर-
(क) बुरा,
(ख) आरण्यक,
(ग) कर्त्तव्य परायण,
(घ) रन रत्न।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए

(क) विलोम शब्द लिखिए-अमृत, सजीव
उत्तर-
अमृत-विष, सजीव-निर्जीव

(ख) पर्यायवाची लिखिए-आँख, आकाश।
उत्तर-
आँख-नेत्र, लोचन, नयन, आकाश-नभ, गगन, व्योम।

(ग) तत्सम रूप लिखिए-मोर, सूरज
उत्तर-
मोर-मयूर, सूरज-सूर्य

(घ) ‘वि’ उपसर्ग लगा कर दो शब्द बनाइए।
उत्तर-
विग्रह, वियोग।

(ङ) निम्नलिखित वाक्यों में से विश्लेषण शब्द पहचानकर लिखिए-
उद्यान में लंबी सड़के हैं, चीता फुर्तीला प्राणी है।
उत्तर-
लम्बी, फुर्तीला।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लिखिए
(क) संधि कीजिए – धर्म + आत्मा, निः + पक्ष
उत्तर-
धर्म + आत्मा – धर्मात्मा, निः + पक्ष – निष्पक्ष

(ख) दिए गए वाक्यों में से सर्वनाम शब्द पहचानकर लिखिए
हम परिश्रमी बालक है, तुम्हारे अक्षर बहुत सुंदर हैं।
उत्तर-
हम, तुम्हारे

(ग) निम्नलिखित वाक्यों में से विकारी एवं अविकारी शब्द छांटकर लिखिए-
लड़की बाजार जाती है, -विपुल और सौरभ पढ़ते
उत्तर-
विकारी अविकारी लड़की जाती है बाजार पढ़ते हैं और

(घ) मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
नौ दो ग्यारह होना, दिन राज एक करना
उत्तर-
चोर चोरी करके नौ दो ग्यारह हो गया।
कक्षा में प्रथम आने के लिए मैंने दिन रात एक कर। दिया।

(ङ) संज्ञा शब्द पहचान कर लिखिए-एकाएक सावित्री के चेहरे पर हँसी आ गई। -भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी है।
उत्तर-
सावित्री, चेहरे, हँसी। भोपाल, मध्यप्रदेश, राजधानी।

प्रश्न 5.
(क) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर अति लघु स्वरूप में लिखिए

1. कवि ने ईश्वर को दीनबंधु क्यों कहा है?
उत्तर-
ईश्वर दीन-दुखियों की मदद करते हैं, इसलिए कवि ने ईश्वर को दीनबंधु कहा है। ,

2. गंगा के जल को क्या कहा गया है?
उत्तर-
गंगा के जल को अमृत कहा गया है।

3. मीरा नंदलाल को कहाँ बसाना चाहती है?
उत्तर-
मीरा नंदलाल को अपने नैनों में बसाना चाहती है।

4. बुद्ध ने अंधकार का क्या कारण बताया है?
उत्तर-
बुद्ध ने प्रकाश की अनुपस्थिति को अंधकार का कारण बताया है।

5. कुमारिल भट्ट की प्रसिद्धि का क्या कारण था?
उत्तर.
प्रश्न (ख)
निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए

MP Board Solutions

प्रश्न 1.
कवि जन्मभूमि के लिए जीने मरने की बात क्यों करता है?
उत्तर-
जन्मभूमि ही हमारे अस्तित्व का परिचायक है।

प्रश्न 2.
संस्कृति के विकास में नदियों का महत्त्व लिखिए।
उत्तर-
नदियाँ संस्कृति का विस्तार का सबसे प्रमुख स्रोत है।

प्रश्न 3.
कमल के आँखों से ओझल होते ही निर्मला की मनोदशा का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कमल के आँखों से ओझल होते ही निर्मला के होशो-हवास गुम हो गए। व्याकुल सी वह घर पहुंची और एक कमरे से दूसरे कमरे में उसे ढूंढने लगी। उसकी आँखों के आगे अंधेरा सा छा गया। उसे सब कुछ सुनसान सा प्रतीत होने लगा।

प्रश्न 4.
‘उत्सर्ग में तो आनंद हैं। इस कथन का अर्थ समझाइए।
उत्तर-
‘उत्सर्ग में आनंद है’-इस कथन का आशय यह है कि त्याग में एक संतुष्टि का भाव छिपा होता है। अपना अस्तित्व समाप्त कर किसी और के अस्तित्व में समाहित हो जाना एक आत्मिक खुशी प्रदान करता है और बलिदान को महत्ता प्रदान करता है।

प्रश्न 5.
गीता को किनकी बातों में छलावा नजर आ रहा था? वह छलावा क्या था?
उत्तर-
गीता को लड़के के पिताजी की बातों में छलावा नजर आ रहा था। पहले तो उन्होंने स्वयं को दहेज विरोधी बताया और फिर यह भी कहा कि यदि गीता के पिताजी अपने बेटी-दामाद को कुछ देना चाहें तो उन्हें एतराज नहीं होगा।

प्रश्न 6.
वृक्ष न हों तो पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर-
वृक्ष न हों तो जीवन नष्ट हो जाएगा। वृक्ष फल, फूल, दवाएँ और इन सबसे बढ़ कर प्राणवायु प्रदान करते हैं। अतः वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रश्न 7.
आदमी के भीतर का मनोबल न टूटे।’ व्यंग्य के इस केंद्रीय भाव को समझाइए।
उत्तर-
यही मनुष्य की सबसे बड़ी पूँजी है।

प्रश्न 8.
प्रौढ़ महिला के बेटे ने सिर क्यों झुका लिया?
उत्तर-
प्रौढ़ महिला के बेटे को जब यह पता वला कि उसकी माँ ने एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी साड़ी फाड़ कर दे दी। ऐसा उसने इसलिए किया कि वह उस युवक में अपने बेटे की छवि देख रही थी। यह जानकर बेटे ने सिर झुका लिया।

प्रश्न (ग)
अपनी पाठ्यपुस्तक की किसी कविता की चार पंक्तियाँ लिखें।
उत्तर-
इतने ऊपर उठो कि (जय कुमार जलज)
इतने ऊपर उठो कि जितना आसमान है
इतने बड़े बनो जितना सूरज महान है।
ऐसे बढ़ो कि जैसे, निर्झर बढ़ चलता है,
हर टीले पर चट्टानों पर चढ़ चलता है।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर, उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मन के सशक्त होने पर शरीर में शांति एवं स्फूर्ति आती है। यदि मन, दुर्बल है तो शरीर निष्क्रिय अशक्त ही रहेगा। यह संसार शक्तिशालियों का है, दुर्बलों का इस संसार में ठिकाना नहीं है। कायरता का संबंध मन से हैं मन की हार अत्यंत भयंकर होती है। सबल ही भाग्य निर्माण का सामर्थ्य रखता है कायर तो दैव-दैव पुकारता रहता है। साहसी व्यक्ति को अपने बल को भरोसा रहता है जिसके कारण वह संसार के प्रत्येक संकट का सामना कर लेता है।

MP Board Solutions

1. मन के दुर्बल रहने का क्या परिणाम होगा?
उत्तर-
मन के दुर्बल रहने से शरीर निष्क्रिय और अशक्त रहेगा।

2. कायरता का संबंध किससे है?
उत्तर-
कायरता का संबंध मन से है।

3. साहसी व्यक्ति को किस पर भरोसा रहता है?
उत्तर-
साहसी व्यक्ति को अपने बल पर भरोसा रहता है?

4. गयांध का उचित शीर्षक दीजिए।
उत्तर-
गद्यांश का शीर्षक हो सकता है-‘मन की शक्ति ‘।

प्रश्न 7.
(क) कान्हा वनस्थली का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
अथवा
‘कित्तूर की रानी चेन्नमा’ एकांकी के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि-“अंग्रेजों को चुनौती देना साँप की बांबी में हाथ डालना है।”
उत्तर-
कान्हा वनस्थली 950 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है। यहाँ अनेक किस्म के घने-धने वृक्ष, रंग-विरंगे फूल और बड़े-बड़े घास के मैदान हैं। यहाँ सभी प्रकार के वन्य पशु स्वच्छंद विचरण करते हुए मिल जाएँगे। कान्हा में अलग-अलग रंग-रूप के हजारों पक्षियों के झुंड दिखाई देते हैं। यहाँ का मौसम सदा सुहावना रहता है।

(ख) ‘इतने ऊपर उठो कि’ कविता के आधार पर समझाइए कि ‘स्वाभिमान रहित व्यक्ति को जीने का अधिकार नहीं है।”
अथवा
“कोई नहीं पराया” कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि “मानवता का मार्ग सर्वश्रेष्ठ है।”
उत्तर-
अथवा,
मानवता का मार्ग ही मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता: है। मानव हृदय में प्रेम और संवेदना को बनाए रखता है। मानव जीवन को खुशहाल बनाने की राह भी यही है। इसलिए मानवता का मार्ग ही सर्वश्रेष्ठ है।

8. ‘भाई-बहन’ अथवा ‘तीर्थ-यात्रा’ कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर-
तीर्थ-यात्रा का सारांश
यह कथा एक माँ का अपने पुत्र के प्रति स्नेह को और जीवन-मूल्यों के पीछे न हटने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपने पुत्र हेमराज से अत्यधिक प्रेम करती है। वह अपने पहले पुत्र मदन को खो चुकी है इसलिए हेमराज के लिए उसका हृदय अत्यधिक सशंकित रहता है। वह उसे दिन-रात छाती से लगाए फिरती है और खेलने-कूदने के लिए भी जल्दी बाहर नहीं जाने देती। परंतु इतना सावधान रहने पर भी हेमराज एक दिन सुबह-सुबह सिर में तेज दर्द की शिकायत करता है। लाजवंती यह सुनकर घबरा जाती है और गाँव के सबसे अनुभवी वैद्य दुर्गादास से उसका इलाज करवाती है। कई दिन बीत-जाते हैं पर हेमराज का बुखार नहीं उतरता। वैद्यजी बताते हैं कि यह मियादी बुखार इक्कीसवें दिन ही उतरेगा। लाजवंती अपने पति रामलाल को तार भेजकर मुल्तान को बुलवा लेती है। इक्कीसवां दिन भी आ जाता है परंतु हेमराज का बुखार जरा भी कम नहीं होता। लाजवंती घबराई हई सी देवी माँ के मंदिर जाती है और देर तक रोती रहती है। वह मानता मानती है कि यदि हेम बच जाएगा तो तीर्थयात्रा करेगी।

घर पहुँचने पर पति उसे सूचना देते हैं कि हमे का बुखार धीरे-धीरे उतर रहा हैं लाजवंती तीर्थयात्रा की मानता मानने की बात पति को बताती है। रामलाल खर्च का अनुमान करके चिंतित हो जाते हैं परंतु पुत्र स्नेह के आगे यह चिंता नहीं टिकती। सुबह तक हेमराज का बुखार बिल्कुल उतर जाता है। वैद्यजी कहते हैं कि यह सब लाजवंती के परिश्रम का फल है तीन महीने बीत जाते हैं। लाजवंती तीर्थयात्रा तैयारियाँ कर रही है। घर में पकवान बन रहे हैं, गाना-बजाना हो रहा है। अचानक रात में लाजवंती को अपनी पड़ोसन हरो की सिसकी सुनायी देती है। हरो से पूछने पर उसे पता चलता है कि उसकी कुंआरी बेटी के ब्याह का आधा खर्च तो उसके जेठ ने दे दिया है परंतु मिठाई, भोजन आदि का प्रबंध अब तक नहीं हो सका है। लाजवंती उसकी अवस्था देखकर स्वयं को भूल जाती है और तीर्थयात्रा के लिए जमा किए हुए दो सौ रुपए हरो को दे देती है। इन रुपयों को जमा करते हुए उसे जितनी प्रसन्नता हुई थी, उससे कहीं अधिक प्रसन्नता हरो को देते समय रो रही थी।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
अपने पिताजी को एक पत्र लिखिए जिसमें आपके अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल की जानकारी हो।
अथवा
अपने प्रधानाध्यापक को दो-दिन के अवकाश स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर-
सरस्वती भवन, जवाहर नगर
सब्जी मंडी,
भोपाल पूज्य पिताजी,
सादर प्रणाम।

मैं यहाँ कुशलपूर्वक रहकर ईश्वर से आपकी कुशलता की प्रार्थना करता हूँ। आपको जान कर प्रसन्नता होगी कि मेरी अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। मैने कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। इसके सारी ही दो विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त हुई है। आशा है कि वार्षिक परीक्षा में भी सर्वप्रथम आऊंगा। यह सब आपकी प्रेरणा और आशीर्वाद का ही फल है। माता जी को प्रणाम और अराधना को प्यार है। कृपया पत्र का उत्तर शीघ्र दें।

आपका प्रिय पुत्र
संजय

प्रश्न 10.
किसी एक विषय पर निबंध लिखिए
1. दीपावली
2. जल ही जीवन है
3. दहेज-एक सामाजिक बुराई
4. किसी स्थान अथवा यात्रा का वर्णन
उत्तर-
व्याकरण से देखें।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 02

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
क्या आप तुरन्त ज्ञात कर सकते हैं कि प्रत्येक पंक्ति में कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है और कौन-सी संख्या सबसे छोटी है ?
(1) 382, 4972, 18, 59785, 750
(2) 1473, 89423,100, 5000, 310
(3) 1834, 75284, 111, 2333, 450
(4) 2853, 7671, 9999, 12002, 124
उत्तर :
(1) 59785 सबसे बड़ी है और 18 सबसे छोटी है।
उत्तर : …………
उत्तर: ………..
उत्तर : ……….
क्या यह सरल था? यह सरल क्यों था?
हल :
(2) 89423 सबसे बड़ी है और 100 सबसे छोटी है।
(3) 75284 सबसे बड़ी है और 111 सबसे छोटी है।
(4) 12002 सबसे बड़ी है और 124 सबसे छोटी है।
हाँ, सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या पहचानने के लिए सरल था क्योंकि एक संख्या जिसमें अंकों की संख्या ज्यादा हो दूसरी संख्या से बड़ी होती है।

प्रश्न 2.
इसी प्रकार के पाँच और प्रश्न बनाइए और उन्हें हल करने के लिए अपने मित्रों को दीजिए।
(1) 400, 5183, 31, 75032, 854
(2) 2584, 86478, 200, 5000, 323
(3) 3295, 153, 8173, 7777, 13003
(4) 21, 705, 1111, 227, 50094
(5) 4697, 9989, 2078, 543, 12175
हल :
(1) 75032 सबसे बड़ी है और 31 सबसे छोटी है।
(2) 86478 सबसे बड़ी है और 200 सबसे छोटी है।
(3) 13003 सबसे बड़ी है और 153 सबसे छोटी है।
(4) 50094 सबसे बड़ी है और 21 सबसे छोटी है।
(5) 12175 सबसे बड़ी है और 543 सबसे छोटी है।
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 03

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
प्रत्येक समूह में सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए:
(a) 4536, 4892, 4370, 4452
(b) 15623, 15073, 15189, 15800
(c) 25286, 25243, 25270, 25210
(d) 6895, 23787, 24569, 24659.
इसी प्रकार के पाँच प्रश्न और बनाइए और हल करने के लिए अपने मित्रों को दीजिए।
हल :
(a) यहाँ प्रत्येक संख्या में 4 अंक हैं और हजार के स्थान पर दिए गए अंक समान हैं। अब, प्रत्येक संख्या में अगले अंक की तुलना करने पर,
4536 4892 4370 4452
8>5 >4>3
∴ सबसे बड़ी संख्या 4892 और सबसे छोटी संख्या 4370 है।

(b) यहाँ प्रत्येक संख्या में 5 अंक है और बाएँ के दो स्थानों के अंक (अर्थात् 1, 5) समान हैं।
अब, तीसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
15623 15073 15189 15800
8>6 >1>0
∴सबसे बड़ी संख्या 15800 और सबसे छोटी संख्या 15073 है।

(c) यहाँ प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और बाएँ के तीन स्थानों के अंक (अर्थात् 2, 5 और 2) समान हैं।
अब, चौथे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
25286 25243 25270 25210
8>7>4>1
∴ सबसे बड़ी संख्या 25286 और सबसे छोटी संख्या 25210 है।

(d) यहाँ संख्या 6895 में 4 अंक हैं और 23787, 24569 और 24659 में 5 अंक हैं।
∴सबसे छोटी संख्या 6895 है।
शेष संख्याओं में 5वें स्थान का अंक (2) समान है अतः दूसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
23787 24569 24659 में हम पाते हैं, 4>3
अब, संख्याओं 24569 और 24659 के तीसरे स्थान के अंकों की तुलना करने पर, 6>5
∴सबसे बड़ी संख्या 24659 और सबसे छोटी संख्या 6895 है।
MP Board Solutions

पाँच और प्रश्न
(a) 5668, 5904, 5443, 5536
(b) 26738, 26174, 26300, 26915
(c) 46397, 46356, 46363, 46340
(d) 8901, 34743, 35675, 35821
(e) 68252, 65245, 65270, 65210
हल :
(a) यहाँ प्रत्येक संख्या में 4 अंक हैं और हजार के स्थान पर दिया अंक 5 समान है। अतः दूसरे अंक के स्थान की तुलना करने पर,
5668 5904 5443 5536
हम पाते हैं, 9>6>5>4
∴सबसे बड़ी संख्या 5904 और सबसे छोटी संख्या 5443 है।

(b) यहाँ, प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और बाएँ के दो स्थानों के अंक (अर्थात् 2, 6) समान हैं। अतः तीसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
26738 26174 26300 26915
हम पाते हैं, 9>7>3>1
∴सबसे बड़ी संख्या 26915 और सबसे छोटी संख्या 26174 है।

(c) यहाँ, प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और बाएँ के तीन स्थानों के अंक (अर्थात् 4, 6, 3) समान हैं। अत: चौथे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
46397 46356 46363 46340
हम पाते हैं, 9>6>5>4
∴सबसे बड़ी संख्या 46397 और सबसे छोटी संख्या संख्या 46340 है।

(d) यहाँ, संख्या 8901 में चार अंक हैं तथा शेष संख्याओं में 5 अंक हैं।
∴8901 सबसे छोटी संख्या है।
शेष संख्याओं में पाँचवें स्थान का अंक (3) समान है, अतः दूसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
34743 35675 35821 हम पाते हैं, 5>4
अब, तीसरे स्थान के अंकों की तुलना करने पर,
35675 35821 ; 8>6
∴सबसे बड़ी संख्या 35821 और सबसे छोटी संख्या 8901 है।

(e) यहाँ प्रत्येक संख्या में 5 अंक हैं और पाँचवें स्थान का अंक (6) समान है, अत: दूसरे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
68252 65245 65270 65210
हम पाते हैं 8>5
∴सबसे बड़ी संख्या 68252 है।
अब, तीसरे स्थान पर प्रत्येक संख्या में अंक (2) समान है, अत: चौथे स्थान के अंक की तुलना करने पर,
65245 65270 65210 हम पाते हैं, 7>4>1
अतः 65210 सबसे छोटी संख्या है।
∴सबसे बड़ी संख्या 68252 और सबसे छोटी संख्या 65210 है।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
बिना पुनरावृत्ति किए हुए अंकों का प्रयोग करके चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या बनाइए:
(a) 2, 8, 7, 4
(b) 9, 7, 4, 1
(c) 4, 7, 5, 0
(d) 1, 7, 6, 2
(e) 5, 4, 0, 3
(संकेतः 0754 तीन अंकों की संख्या है।)
हल :
(a) दिए हुए अंक 2, 8, 7, 4 हैं;
अंकों का आरोही क्रम है : 2, 4, 7, 8
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8742
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 2478

(b) दिए हुए अंक हैं, 9,7,4,1; अंकों का आरोही क्रम है: 1,4,7,9
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9741
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1479

(c) दिए हुए अंक हैं : 4, 7, 5, 0; अंकों का आरोही क्रम है : 0, 4, 5, 7
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 7540
अब 0 को बाएँ से दूसरे स्थान पर रखने पर,
4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 4057

(d) दिए हुए अंक 1, 7, 6, 2 हैं; अंकों का आरोही क्रम है : 1, 2, 6, 7
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 7621
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1267

(e) दिए हुए अंक हैं : 5, 4, 0, 3; अंकों का आरोही क्रम है : 0, 3, 4,5
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 5430
अब 0 को बाएँ से दूसरे स्थान पर रखने पर,
4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 3045
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
किसी एक अंक का दो बार प्रयोग करके चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ बनाइए:
(a) 3,8,7
(b) 9,0,5
(c) 0, 4,9
(d) 8, 5, 1
(संकेतः प्रत्येक स्थिति में सोचिए कि आप किस अंक का दो बार प्रयोग करेंगे।)
हल :
(a) दिए हुए अंक 3, 8 और 7 हैं। दिए हुए अंकों का आरोही क्रम है: 3, 7, 8
∴4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 3378
(सबसे छोटा अंक 3 दो बार लेने पर)
अंकों का अवरोही क्रम है : 8, 7, 3
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8873
(सबसे बड़ा अंक 8 दो बार लेने पर)

(b) दिए हुए अंक 9, 0 और 5 हैं। दिए हुए अंकों का आरोही क्रम है : 0, 5, 9
0 के स्थान पर 5 रखने पर तथा सबसे छोटे अंक 0 को दो बार लेने पर,
4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 5009
अंकों का अवरोही क्रम है : 9, 5, 0
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9950
(सबसे बड़ा अंक 9 दो बार लेने पर)

(c) दिए हुए अंक 0, 4 और 9 हैं। अंकों का आरोही क्रम है: 0, 4, 9
∴4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 4009
(सबसे छोटा अंक 0 दो बार लेने पर)
अंकों का अवरोही क्रम है : 9,4,0
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9940
(सबसे बड़ा अंक 9 दो बार लेने पर)

(d) दिए हुए अंक 8, 5 और 1 हैं। दिए हुए अंकों का आरोही क्रम है: 1, 5, 8
∴4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1158
(सबसे छोटा अंक 1 दो बार लेने पर)
अंकों का अवरोही क्रम है : 8, 5, 1
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8851
(सबसे बड़ा अंक 8 दो बार लेने पर)

प्रश्न 3.
दिए हुए प्रतिबन्धों के साथ, किन्हीं चार अंकों का प्रयोग करके, 4 अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या बनाइए:
(a) अंक 7 सदैव इकाई सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 1
के स्थान पर रहे।
(ध्यान दीजिए, अंक 0 से संख्या प्रारम्भ सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 2
नहीं हो सकती। क्यों?)

(b) अंक 4 सदैव दहाई के सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 3
स्थान पर रहे।
सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 3

(c) अंक 9 सदैव सौ के सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 4
स्थान पर रहे।
सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 4
MP Board Solutions

(d) अंक 1 सदैव हजार सबसे बड़ी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 5
के स्थान पर रहे।
सबसे छोटी
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 5
हल :
अंकों का आरोही क्रम है : 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9; लेकिन संख्या 0 से प्रारम्भ नहीं हो सकती अन्यथा संख्या 3 अंकों की ही रह जाएगी।
अंकों का अवरोही क्रम है : 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3, 2, 1 और 0
(a) अंक 7 को इकाई के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 6
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9867
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1027

(b) अंक 4 सदैव दहाई के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 7
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9847
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1042

(c) अंक 9 को सौ के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 8
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 8976
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1902

(d) अंक 1 को हजार के स्थान पर रखने पर, हम प्राप्त करते हैं :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 9
∴4 अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 1987
और 4 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1023

प्रश्न 4.
मान लीजिए, आप दो अंक 2 और 3 लेते हैं। इन अंकों को समान बार दोहराते हुए, चार अंकों की संख्याएँ बनाइए। कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है ? कौन-सी संख्या सबसे छोटी है ? आप ऐसी कुल कितनी संख्याएँ बना सकते हैं ?
हल :
दिए हुए अंक 2 और 3 से 4 अंकों की संख्या बनाने के लिए हम अंकों को समान बार दोहराते हैं।
∴4 अंकों की सम्भव संख्याएँ हैं- 2233, 3322, 2323, 3232, 3223 और 2332
(i) इनमें सबसे बड़ी संख्या = 3322
(ii) सबसे छोटी = 2233
(iii) हम ऐसी 6 विभिन्न संख्याएँ बना सकते हैं।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 04

उचित क्रम में खड़े होना

प्रश्न 1.
इनमें कौन सबसे लम्बा है ?
प्रश्न 2. इनमें कौन सबसे छोटा है ?
(a) क्या आप इन्हें इनकी लम्बाइयों के बढ़ते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं ?
(b) क्या आप इन्हें इनकी लम्बाइयों के घटते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं?
हल :
1. ∴160 > 159> 158 > 154
∴रामहरि सबसे लम्बा है।

2. ∴154 < 158 < 159 < 160
∴डोली सबसे छोटी है।
(a) हाँ, हम इन्हें लम्बाइयों के बढ़ते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं।
इनकी लम्बाइयों का बढ़ता हुआ क्रम है: डोली, मोहन, शशि, रामहरि।
(b) हाँ, इन्हें लम्बाइयों के घटते हुए क्रम में खड़ा कर सकते हैं।
इनकी लम्बाइयों का घटता हुआ क्रम है : रामहरि, शशि, मोहन, डोली।
MP Board Solutions

क्या खरीदें?

प्रश्न 1.
सोहन और रीता एक अलमारी खरीदने गए। वहाँ कई अलमारियाँ उपलब्ध थीं जिन पर उनके मूल्यों की पर्चियाँ लगी हुई थीं।
(a) क्या आप इनके मूल्यों को बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कर सकते हैं ?
(b) क्या आप इनके मूल्यों को घटते हुए क्रम में व्यवस्थित कर सकते हैं ?
हल :
(a) हाँ, इनके मूल्यों को बढ़ते हुए क्रम में इस प्रकार व्यवस्थित कर सकते हैं :
Rs 1788, Rs 1897, Rs 2635, Rs 2854 और Rs 3975

(b) हाँ, इनके मूल्यों को घटते हुए क्रम में इस प्रकार व्यवस्थित कर सकते हैं :
Rs 3975, Rs 2854, Rs 2635, Rs 1897 और Rs 1788

प्रयास कीजिए

प्रश्न 2.
इसी प्रकार की पाँच और स्थितियों को सोचिए जहाँ आप तीन या अधिक राशियों की तुलना करते हैं।
हल :
पाँच स्थितियाँ :
(i) कक्षा 6 के 4 विद्यार्थियों का वजन : 36 किग्रा, 33 किग्रा, 38 किग्रा, और 35 किग्रा।
(ii) चार खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रन : क्रमश: 93,17, 39 और 69
(iii) गणित विषय में 4 विद्यार्थियों द्वारा 100 में से प्राप्त अंक: 92, 89, 68 और 35
(iv) 4 राज्यों का क्षेत्रफल : मध्य प्रदेश 3,08,245 वर्ग किमी, उत्तर प्रदेश 2,40,928 वर्ग किमी, हिमाचल प्रदेश 55,673 वर्ग किमी, हरियाणा 44,212 वर्ग किमी।
(v) कपड़ों की सिलाई : कमीज Rs 125, पैण्ट Rs 250, कोट Rs 500, पायजामा Rs 75.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 05

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(a) 847, 9754, 8320, 571
(b) 9801, 25751, 36501, 38802.
हल :
(a) संख्याओं 847, 9754, 8320, 571 को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-571, 847, 8320, 9754 उत्तर
(b) संख्याओं 9801, 25751, 36501, 38802 को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-9801, 25751, 36501, 38802

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
(a) 5000, 7500, 85400, 7861
(b) 1971, 45321,88715, 92547
हल :
(a) संख्याओं 5000, 7500, 85400 और 7861 को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-85400, 7861, 7500, 5000
(b) संख्याओं 1971, 45321, 88715 और 92547 को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर-92547, 88715, 45321, 1971

प्रश्न 3.
आरोही/अवरोही क्रमों के ऐसे ही दस उदाहरण और बनाइए और उन्हें आरोही/अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
निम्न संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
1.3715, 955, 4328,617
2.98423,97136,98361,98298
3.46204,45698,49119,45304
4.75310, 75413, 75000, 75719
5. 84312, 84327, 84380, 84511
निम्न संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए
1. 15532, 15546, 15955, 15733
2. 9446,9440,9449,9428
3. 16264, 16725, 16554, 16388
4. 32730, 32318, 32397, 32600
5. 14127, 14098, 14999, 14808
हल :
संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
1.617,955, 3715, 4328
2.97136, 98298, 98361, 98423
3. 45304, 45698, 46204, 49119
4.75000, 75310, 75413, 75719
5. 84312, 84327, 84380, 84511.
संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
1. 15955, 15733, 15546, 15532
2.9449.9446.9440.9428
3. 16725, 16554, 16388, 16264
4. 32730, 32600, 32397, 32318
5. 14999, 14808, 14127, 14098
MP Board Solutions

अंकों का स्थानान्तरण

प्रश्न 1.
यही प्रक्रिया 391 के साथ कीजिए।
हल :
बड़ी संख्या = 931 और छोटी संख्या = 139

प्रश्न 2.
अब आगे दिए हुए प्रश्नों पर ध्यान दीजिए। तीन भिन्न-भिन्न अंकों की कोई संख्या लीजिए और सौ के स्थान के अंक को इकाई के स्थान के अंक में बदलिए।
(a) क्या नई संख्या पहली संख्या से बड़ी है ?
(b) क्या नई संख्या पहली संख्या से छोटी है ?
इस प्रकार बनने वाली संख्याओं को आरोही और अवरोही दोनों क्रमों में लिखिए।
हल :
माना कि संख्या 469 है।
नई संख्या = 964
(a) हाँ, नई संख्या पहली संख्या से बड़ी है।
(b) नहीं, नई संख्या पहली संख्या से छोटी नहीं है। आरोही क्रम-469, 964; अवरोही क्रम-964, 469

प्रश्न 3.
विभिन्न अंक लेकर यदि आप पहली और तीसरी टाइलों (अंकों) को परस्पर बदलते हैं, तो
(1) किस स्थिति में संख्या बड़ी हो जाती है ?
(2) किस स्थिति में संख्या छोटी हो जाती है ?
हल :
माना कि टाइलें हैं : पहले 8 4 3
पहली और तीसरी टाइलों को परस्पर बदलने पर, बाद में 3 4 8
∴पहले की स्थिति में संख्या बड़ी हो जाती है।
दूसरी स्थिति में संख्या छोटी हो जाती है।

प्रश्न 4.
यह प्रक्रिया चार अंकों की कोई संख्या लेकर दोहराइए।
हल :
माना कि संख्या पहले 2 3 4 5 है।
पहली और चौथी टाइलों को परस्पर बदलने पर,
बाद में 5 3 4 2
इस स्थिति में संख्या बड़ी हो जाती है।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
संख्याओं को पढ़िए और जहाँ-जहाँ रिक्त स्थान हैं उनके नाम लिखिए और प्रसारित रूप में लिखिए :
हल:
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 10

प्रश्न 2.
पाँच अंकों वाली पाँच और संख्याएँ लिखिए, उन्हें पढ़िए और उनको प्रसारित रूप में लिखिए।
हल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 11
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 08

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
संख्याओं को पढ़कर उन्हें रिक्त स्थानों में प्रसारित रूप में और उनके नाम लिखिए :
हल:
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 12

प्रश्न 2.
प्रतिरूप को पूरा कीजिए :
हल:
9 + 1 = 10
99 + 1 = 100
999 + 1 = 1,000
9,999 + 1 = 10,000
99,999 + 1 = 1,00,000
9,99,999 + 1 = 10,00,000
99,99,999 + 1 = 1,00,00,000

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
1. 10 -1 क्या है ?
2. 100 -1 क्या है ?
3. 10,000 -1 क्या है ?
4. 1,00,000 -1 क्या है ?
5. 1,00,00,000 -1 क्या है ?
(संकेत : प्रतिरूप को पहचानिए)
हल:
10 – 1 = 9 दो अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = एक अंक की सबसे बड़ी संख्या
100 – 1 = 99 तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या
10,000 – 1 = 9999 पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या
100000 – 1 = 99999 छः अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या
10000000 – 1 = 9999999 आठ अंकों की सबसे छोटी संख्या – 1 = सात अंकों की सबसे बड़ी संख्या।
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 09.

प्रश्न 1.
क्या आप अपने राज्य में रहने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानते हैं ?
उत्तर-
हाँ, यह करोड़ों में होगी।

प्रश्न 2.
इस संख्या में कितने अंक होंगे?
उत्तर-
इस संख्या में 10 अंक होंगे।

प्रश्न 3.
गेहूँ से भरी एक बोरी में दानों (grains) की संख्या क्या होगी? यह एक 5 अंकों की संख्या या 6 अंकों की संख्या या और बड़ी संख्या होगी?
उत्तर-
गेहूँ से भरी एक बोरी में दानों की संख्या 6 अंकों की संख्या से और बड़ी संख्या होगी।

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ऐसे पाँच उदाहरण दीजिए जहाँ गिनी जाने वाली वस्तुओं की संख्या 6 अंकों की संख्या से अधिक होगी।
हल :
6 अंकों की सबसे छोटी संख्या है-100000 (एक लाख)
∴उदाहरण-जहाँ पर गिनी जाने वाली वस्तुओं की संख्या एक लाख से अधिक होगी :
(i) साफ आसमान में तारों की संख्या।
(ii) एक बड़े शहर में कारों की संख्या।
(iii) अनाज से भरी हुई बोरी में अनाज के दानों की संख्या।
(iv) दिल्ली के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या।
(v) एक बड़े शहर के विद्यार्थियों की कुल उत्तर पुस्तिकाओं के पृष्ठों की संख्या।

प्रश्न 2.
6 अंकों की सबसे बड़ी संख्या से प्रारम्भ करते हुए, अवरोही क्रम में पिछली पाँच संख्याएँ लिखिए।
हल :
6 अंकों की सबसे बड़ी संख्या है : 9,99,999
∴पहली पिछली संख्या = 9,99,999 – 1 = 9,99,998
दूसरी पिछली संख्या = 9,99,998 – 1 = 9,99,997
तीसरी पिछली संख्या = 9,99,997 – 1 = 9,99,996
चौथी पिछली संख्या = 9,99,996 – 1 = 9,99,995
पाँचवीं पिछली संख्या = 9,99,995 – 1 = 9,99,994
संख्याओं का अवरोही क्रम है
9,99,998, 9,99,997,9,99,996,9,99,995,9,99,994.
MP Board Solutions

प्रश्न 3.
8 अंकों की सबसे छोटी संख्या से प्रारम्भ करते हुए आरोही क्रम में अगली पाँच संख्याएँ लिखिए और उन्हें पढ़िए।
हल :
8 अंकों की सबसे छोटी संख्या = 10000000
∴पहली अगली संख्या = 10000000 + 1 = 10000001
दूसरी अगली संख्या = 10000001 + 1 = 10000002
तीसरी अगली संख्या = 10000002 + 1 = 10000003
चौथी अगली संख्या = 10000003 + 1 = 10000004
पाँचवर्वी अगली संख्या = 10000004 + 1 = 10000005
आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर,
10000001, 10000002, 10000003, 10000004, 10000005.
10000001 – एक करोड़ एक
10000002 – एक करोड़ दो
10000003 – एक करोड़ तीन
10000004 – एक करोड़ चार
10000005 – एक करोड़ पाँच

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 10

प्रश्न 1.
इसी रूप में पांच और संख्याओं को लिखिए और फिर उन्हें पढ़िए।
हल :
(i) 7,08,03, 593 – सात करोड़ आठ लाख तीन हजार पाँच सौ तिरानवे
(ii) 5,43,50,681 – पाँच करोड़ तैंतालीस लाख पचास हजार छ: सौ इक्यासी
(iii) 8,17,04,073 – आठ करोड़ सत्रह लाख चार हजार तिहत्तर
(iv) 6,15,14,416 – छः करोड़ पन्द्रह लाख चौदह हजार चार सौ सोलह
(v) 9, 96, 66, 888 – नौ करोड़ छियानवे लाख छियासठ हजार आठ सौ अठासी
MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 11

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
इन संख्याओं को बक्सों का प्रयोग करते हुए लिखिए और फिर प्रसारित रूप में लिखिए :
(i) 475320
(ii) 9847215
(iii) 97645310
(iv) 30458094.
(a) इसमें कौन-सी संख्या सबसे छोटी है ?
(b) इनमें कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है ?
(c) इन संख्याओं को आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए।
हल :

MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions 1d.1
(a) सबसे छोटी संख्या = 475320
(b) सबसे बड़ी संख्या = 97645310
(c) संख्याओं का आरोही क्रम : 475320, 9847215, 30458094, 97645310
संख्याओं का अवरोही क्रम : 97645310, 30458094, 9847215, 475320

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्याओं को देखिए :
(i) 529864
(ii) 95432
(iii) 18950049
(iv) 70002509
(a) इन संख्याओं को बक्सों का प्रयोग करते हुए लिखिए और फिर अल्प विरामों का प्रयोग करते हुए लिखिए।
(b) इन संख्याओं को आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए।
हल :
(a)
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 14
अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति में संख्याओं में अल्प विरामों का प्रयोग-527,864; 95,432; 18,950,049; 70,002,509

(b) संख्याओं का आरोही क्रम : 95,432; 5,27, 864; 1,89,50,049; 7,00,02,509
संख्याओं का अवरोही क्रम : 7,00,02,509; 1,89,50,049; 5,27,864; 95, 432.

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
ऐसी ही तीन और बड़ी संख्याएँ लेकर इस प्रक्रिया को दोहराइए।
हल :
माना कि संख्याएँ 886432, 63741258 और 8046350 हैं।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 15
(a) संख्याओं का प्रसारित रूप-
(i) 8 x 100000 + 8 x 10000 + 6 x 1000 + 4 x 100 + 3 x 10 + 2 x 1
(ii) 6 x 10000000 + 3 x 1000000 + 7 x 100000 + 4 x 10000 + 1 x 1000 + 2 x 100 + 5 x 10 + 8 x 1
(iii) 8 x 1000000 + 4 x 10000 + 6 x 1000 + 3 x 100 + 5 x 10

(b) सबसे छोटी संख्या = 886432,
(c) सबसे बड़ी संख्या = 63741258
(d) संख्याओं का आरोही क्रम : 8,86,432; 80,46, 350; 6,37,41,258
(e) संख्याओं का अवरोही क्रम : 6,37,41,258; 80,46,350; 8,86,432
(f) संख्याओं में अल्प विराम :
(i) भारतीय पद्धति-8,86,432; 6,37,41,258; 80,46,350
(ii) अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति-886,432; 63,741,258; 8,046,350

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 12

क्या आप संख्यांक लिखने में मेरी सहायता कर सकते हैं ?
एक संख्या के संख्यांक लिखने के लिए आप पुनः बक्सों का प्रयोग कर सकते हैं। .

प्रश्न 1.
(a) बयालीस लाख सत्तर हजार आठ।
(b) दो करोड़ नब्बे लाख पचपन हजार आठ सौ।
(c) सात करोड़ साठ हजार पचपन।
हल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Intext Questions image 16

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
आपके पास 4, 5, 6, 0, 7 और 8 के अंक हैं। इनका प्रयोग करते हुए 6 अंकों की पाँच संख्याएँ बनाइए।
(a) पढ़ने में सरलता के लिए अल्प विराम लगाइए।
(b) इन्हें आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए।
हल :
माना कि 6 अंकों की संख्याएँ हैं :
(i) 867540
(ii) 876540
(iii) 876450
(iv) 867405
(v) 876045

(a) संख्याओं में अल्प विराम लगाने पर,
(i) 8,67,540
(ii) 8,76,540
(iii)8,76,450
(iv) 8,67,405
(v) 8,76,045

(b) संख्याओं का आरोही क्रम : 8,67,405; 8,67,540; 8,76,045; 8,76,450; 8,76,540.
संख्याओं का अवरोही क्रम : 8,76,540; 8,76,450; 8,76,045; 8,67,540; 8,67,405.
MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अंकों 4, 5, 6, 7, 8 और 9 का प्रयोग कर 8 अंकों की कोई तीन संख्याएँ बनाइए। पढ़ने में सरलता के लिए अल्प विरामों का प्रयोग कीजिए।
हल :
8 अंकों की तीन संख्याएँ :
(i) 9,88,77,654,
(ii) 4,65,98,877,
(iii) 7,89,86,547

प्रश्न 3.
अंकों 3, 0 और 4 का प्रयोग कर 6 अंकों की पाँच संख्याएँ बनाइए। अल्प विरामों का भी प्रयोग कीजिए।
हल :
6 अंकों की संख्याएँ :
(i) 3,30,044;
(ii) 4,40,033;
(iii) 3,40,043;
(iv)4,03,043;
(v) 4,30,034.

MP Board Class 6th Maths Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 3

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए
1. समाचार – (क) यात्रा
2. मु – (ख) काल
3. तीथ – (ग) मंडल
4. प्रातः – (घ) पत्र
उत्तर-
1. – (घ)
2. – (ग)
3. – (क)
4. – (ख)

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थनों की पूर्ति कीजिए
(क) हेमराज का …………………………….. साधारण बालकों जैसा ही था। (रंग-रूप/रूप)
(ख)शंकराचार्य ने …………………………….. पीठों की स्थापना की। (आठ/चार)
(ग) अधर सुधारस मुरली राजति …………………………….. बैजंतीमाला। (उर/सिर)
(घ) मल्लप्पा शेट्टी …………………………….. सरकार के दूत बनकर आए हैं। (अपनी/कंपनी)
(ङ) यह न भूलो आनंद कि अंधकार के …………………………….. नहीं होते। (पाँव/हाथ)
उत्तर-
(क) रंग-रूप,
(ख) चार,
(ग) उर,
(घ) कंपनी,
(ङ) प्राँव।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए

(क) प्रौढ़ महिला के बड़े बेटे ने सिर नीचे क्यों झुका लिया?
उत्तर-
प्रौढ़ महिला के बेटे को जब पता चला कि उसकी माँ ने एक युवक की जान बचाने के लिए अपनी साड़ी फाड़ कर दे दी।

(ख) कवि जय कुमार जलज के अनुसार हमें किस प्रकार नम्र रहना चाहिए?
उत्तर-
कवि जयकुमार जलज के अनुसार हमें धरती की मिट्टी की तरह नम्र रहना चाहिए।

(ग) कान्हा के अभयारण्य में मौसम कैसा रहता है?
उत्तर-
कान्हा के अभयारण्य में मौसम सुहावना रहता है।।

(घ) जामुन किस रोग की दवा है?
उत्तर-
जामुन मधुमेह की दवा है।

(ङ) शंकराचार्य को किसं ऋषि के आश्रम में मानसिक शांति मिली? .
उत्तर-
शंकराचार्य को गुरु गोविंदपाद के आश्रम में मानसिक शांति मिली।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में लिखिए

(क) मीरा के पद के आधार पर श्रीकृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कृष्ण की बड़ी-बड़ी आँखें, सांवली सूरत, और मूरत मन मोहने वाली हैं उनके होंठों पर सुशोभित मुरली – अमृत रस बरसा रही है। उनके हृदय पर बैजयंतीमाला – और कमर में छोटी-सी घंटी सुशोभित है। उनकी पायल मधुर ध्वनि कर रही है।

(ख) ‘अंग्रेजों को चुनौती देना साँप की बांबी में हाथ डालना है।’ का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
अंग्रेज अत्यंत शक्तिशाली थे और उनकी क्षमता अपार थी। उन्हें हरा पाना कित्तूर जैसे छोटे-राज्य के लिए संभव नहीं था। उन्हें युद्ध के लिए आमंत्रित करना अपने अस्तित्व के लिए खतरा मोल लेना था।

MP Board Solutions

(ग) मानवता के मार्ग को कवि ‘नीरज’ ने सर्वश्रेश्ठ क्यों कहा है?
उत्तर-
मानवता के मार्ग को कवि ‘नीरज ने सर्वश्रेष्ठ इसलिए कहा है क्योंकि यही मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता हैं उसके हृदय में प्रेम और संवेदना को बनाए रखता है। मानव जीवन को खुशहाल बनाने की राह भी यही है।

(घ) रामदयाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने जीवन को किस प्रकार बदल लिया था?
उत्तर-
रामदयाल ने बच्चों की पढ़ाई के लिए सादगीपूर्ण जीवन को अपना लिया था। फिजूलखर्ची बंद कर दी थी। मौजमस्ती में पैसे लुटाने की बजाए उसने बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे बचाना शुरू किया।

(ङ) देश को एक सूत्र में बांधने के लिए शंकराचार्य के योगदान को पाँच वाक्यों में लिखिए।
उत्तर-
शंकराचार्य ने उस समय की धार्मिक कुरीतियों को दूर कर वैदिक धर्म के पुनरुत्थान का प्रयास किया। वे समाज में समरसता लाना चाहते थे। उन्होंने भारत के पूरब, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण में चार पीठों की स्थापना कर संपूर्ण भारत को एक सूत्र में जोड़ दिया। छोटे-छोटे जलाशय में बंटे हुए देश को उन्होंने सागर का आभास कराया। इस प्रकार उस काल के.पुनर्जागरण और राष्ट्र निर्माण में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 5.
(क) दिए गए वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए
उत्तर-
MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 3 1

(ख) दिए गए शब्दों के तत्सम रूप लिखिए-
उत्तर-
शब्द – तत्सम
‘सूरज – सूर्य
आग – अग्नि
आँसू – अश्रु
हाथ – हस्त

प्रश्न 6.
(क) निम्नलिखित वाक्यों में से मुख्य क्रिया एवं सहायक क्रिया छांटकर लिखिए-
-अमृता को जाने दो।
-मोहन बहुत रो रहा था।
-बच्चे प्रार्थना कर रहे थे।
-मैं प्रायः बगीचे में जाया करता हूँ।
उत्तर-
मुख्य क्रिया – सहायक क्रिया
जाना – देना
रोना – रहना, था
करना – रहना, थे
जाना – करना, हूँ

प्रश्न (ख)
नीचे लिखे वाक्यों में जिस वाक्य गुण का अभाव हो उसे कोष्ठक में लिखिए-
दिन में खेलते हैं। – (आकांक्षा)
किसान लाठी से खेत जोतता है। – (योग्यता)
गीता गाया माधुरी ने। – (पदक्रम)
बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती है। – (अन्विति)

प्रश्न (ग)
निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण-विशेष छांटकर लिखिए-
सुंदर लड़की, लंबेबाल, मोटी पुस्तक, बीस छात्र, दो कक्ष, दस किलो चावल, काली घटा, मोटा हाथी
उत्तर-
विशेष्य-सुंदर, लड़की, बाल, पुस्तक, छात्र, कक्ष, चावल, घटा, हाथी।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
दिए अवतरण में उचित विराम चिह्नों का प्रयोग कीजिए-
प्रातःकाल था जालवंती दूध दूह रही थी इतने में हेमराज जागा और जागते ही मुँह फुलाकर बोला माँ आवाज में उदासी थी लाजवंती के हाथ से बर्तन गिर गया दौड़ती हेमराज के पास पहँची और प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरकर बोली क्यों हेम क्या है बेटा घबराया हुआ क्यों है तू इस तरह क्यों बोलता है तू
उत्तर-
प्रातःकाल था, लाजवंती दूध दूह रही थी। इतने में हेमराज जागा और जागते ही मुँह फुलाकर बोला-“माँ।”

आवाज में उदासी थी, लाजवंती के हाथ से बरतन गिर गया। दौड़ती हुई हेमराज के पास पहुंची और प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरकर बोली-“क्यों हेम! क्या है बेटा? घबराया हुआ क्यों है तू? इस तरह क्यों बोलता है. तू?”

प्रश्न 8. आपने गर्मी की छुट्टियाँ कैसे बिताई इस विषय पर अपने मित्र को पत्र लिखिए
उत्तर-
27-शिवाजी नगर
जबलपुर
दिनांक- 22 – 06 – 2009
प्रिय मित्र रोहन,
सप्रेम नमस्ते।

आज गर्मी की छुट्टियाँ समाप्त हो रही हैं। कल से पुनः विद्यालय खुल जाएगा। आज सुबह ही हम सब गाँव से वापस लौटे हैं। इस बार की पूरी छुट्टी हमने गाँव में दादा-दादी के साथ बिता दी। पहली बार हमें ग्रामीण जीवन को इतना करीब से देखने का अवसर मिला। गाँव के सहज प्राकृतिक जीवन ने हमारा मन मोह लिया। गाँव। के लोगों के सादे-सरल स्वभाव से हम मुग्ध हुए बिना न रह सके। शहरों की भाग-दौड़ और चहल-पहल से दूर ग्रामीण जीवन सचमुच आकर्षक है। खेतों में भागते-दौड़ते, कच्चे-पक्के आम तोड़ते और तालाब में नहाने का आनंद लेते, छुट्टियाँ कब बीत गयीं, पता नहीं चला। हमने तय किया, अगली छुट्टियों में हम फिर गाँव जाएँगे। तुम अपनी छुट्टियों के बारे में पत्र लिखना। पूज्य चाचा जी, चाची जी को सादर प्रणाम।

तुम्हारा स्नेही मित्र
महेश।

प्रश्न 9.
‘तीर्थयात्रा’ कहानी का सारांश लिखें।
उत्तर-
यह कथा एक माँ का अपने पुत्र के प्रति स्नेह और जीवन-मूल्यों के पीछे न हटने को दर्शाती है। लाजवंती अपने पुत्र हेमराज से अत्यधिक प्रेमकरती है। वह अपने पहले पुत्र मदन को खो चुकी है इसलिए हेमराज के लिए उसका हृदय अत्यधिक सशंकित रहता है। वह उसे दिन-रात छाती से लगाए फिरती है और खेलने-कूदने के लिए भी जल्दी बाहर नहीं जाने देती। परंतु इतना सावधान रहने पर भी हैमराज एक दिन सुबह-सुबह सिर में तेज दर्द की शिकायत करता है। लाजवंती यह सुनकर – घबरा जाती है और गाँव के सबसे अनुभवी वैद्य दुर्गादास से उसका इलाज करवाती है। कई दिन बीत-जाते हैं पर हेमराज का बुखार नहीं उतरता। वैद्यजी बताते हैं कि। यह मियादी बखार इक्कीसवें दिन ही उतरेगा। लाजवंती में अपने पति रामलाल को तार भेजकर मुल्तान से बुलवा लेती है। इक्कीसवां दिन भी आ जाता है परंतु हेमराज का बुखार जरा भी कम नहीं होता। लाजवंती घबराई हुई सी देवी माँ के मंदिर जाती है और देर तक रोती रहती है। वह मनता मानती है कि यदि हेम बच जाएगा तो तीर्थयात्रा करेगी। घर पहुँचने पर पति उसे सूचना देते हैं कि हेम का बुखार धीरे-धीरे उतर रहा है।

लाजवंती तीर्थयात्रा की मनता मानने की बात पति को बताती है। रामलाल खर्च का अनुमान करके चिंतित हो जाते हैं परंतु पुत्र स्नेह के आगे यह चिंता नहीं टिकती। सुबह तक हेमराज का बुखार बिल्कुल उतर जाता है। वैद्यजी कहते हैं कि यह सब लाजवंती के परिश्रम का फल है तीन महीने बीत जाते हैं। लाजवंती तीर्थयात्रा की तैयारियाँ कर रही है। घर में पकवान बन रहे हैं, गाना-बजाना हो रहा है। अचानक रात में लाजवंती को अपनी पड़ोसन हरो की सिसकी सुनायी देती है। हरो से पूछने पर उसे पता चलता है कि उसकी कुंआरी बेटी के ब्याह का आधा खर्च तो उसके जेठ ने दे दिया है परंतु मिठाई, भोजन आदि का प्रबंध अब तक नहीं हो सका है। लाजवंती उसकी अवस्था देखकर स्वयं को भूल जाती है और तीर्थयात्रा के लिए जमा किए हुए दो सौ रुपए हरो को दे देती है। इन रुपयों को जमा करते हुए उसे जितनी प्रसन्नता हुई थी, उससे कहीं अधिक प्रसन्नता हरो को देते समय रो रही थी।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
किसी एक विषय पर निबंध लिखिए
• दीप पर्व (दीपावली),
• स्वदेश प्रेम,
• किसी यात्रा का वर्णन
उत्तर-
व्याकरण से देखें।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 2

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 2

प्रश्न 1.
सही जोड़ी बनाइए.
1. कर्त्तव्य – (क) दिवस
2. सहन – (ख),परायणता
3. उपभोक्ता – (ग) जोखा
4. लेखा – (घ) शीलता
उत्तर-
1. – (ख)
2. – (घ)
3. – (क)
4. – (ग)

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. मुझको अपनी ……………………………… पर बहुत-बहुत अभिमान है। (मानवता/दानवता)
2. बाथरूम की फिसलन पाठ ……………………………… विधा के अंतर्गत आता है। (कटानी/व्यंग्य)
3. सबको अपने जीवन से ……………………………… होता है। (मोह/विद्रोह)
4. नर्मदा ……………………………… की ओर बहती है। (पूर्व/पश्चिम)
5. वस्तु का उपयोग करने वालों को ……………………………… कहते हैं। (विक्रेता/उपभोक्ता)
उत्तर-
1. मानवता,
2. व्यंग्य,
3. मोह,
4. पश्चिम,
5. उपभोक्ता

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) ‘कोई नहीं पराया’ कविता में कवि ने अपना आराध्य किसे माना है?
उत्तर-
‘कोई नहीं पराया’ कविता मे कवि ने अपना आरध्य आदमी को माना है।

(ख) आई.एस.आई. और एगमार्क अंकित वस्तुएँ ही क्यों खरीदनी चाहिए,
उत्तर-
आई.एस.आई. और एगमार्क अंकित वस्तुएँ ही खरीदनी चाहिए क्योंकि इनमें धोखे या ठगी की गुंजाइश नहीं होती है।

(ग) गौंड, भील, बैगा स्त्रियों को किस चीज से लगाव होता है?
उत्तर-
गौंड़, भील, बैगा स्त्रियों को गुदनों से बड़ा लगाव होता है।

(घ) राजेन्द्र सिंह ने कौन-सा सम्मान प्राप्त किया था?
उत्तर-
राजेन्द्र सिंह ने पानी बचाने का सम्मान प्राप्त किया था।

(ङ) मदन मोहन मालवीय जी ने अपने जीवन में कौन-सा सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कार्य किया?
उत्तर-
मदन मोहन मालवीय जी ने अपने जीवन में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण कार्य हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर के किया।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में दीजिए।

(क) साहसी व्यक्ति को किन-किन गुणों से पहचाना जाता है?
उत्तर-
साहसी व्यक्ति को हृदय की पवित्रता, उदारता, चरित्र की दृढ़ता तथा कर्तव्यपरायणता जैसे गुणों से पहचाना जाता है। उच्च कोटि के साहस के लिए कर्तव्यपरायण बनना परम आवश्यक है। इन गुणों के अतिरिक्त साहसी के लिए स्वार्थ त्याग भी अत्यंत आवश्यक

(ख) लेखक कटुवादी होने से क्यों बचना चाहता था?
उत्तर-
लेखक कटुवादी होने से इसलिए बचना चाहता था ताकि वह सबका प्रिय बना रह सके। उसकी जिंदगी चैन से गुजरे तथा उसके मित्र और सगे-संबंधी उससे खुश रह सकें।

(ग) ‘नई सुबह’ कहानी में गीता ने पिताजी से क्या निवेदन किया?
उत्तर-
‘नई सुबह’ कहानी में गीता ने पिताजी से यह – निवेदन किया, दहेज की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष माँग करने वाला दंडनीय होता है। आप शंभूपुरा वालों के घर जाकर अपनी बात कहिए। मैं उस लड़के को अच्छी तरह जानती हूँ। वह आपकी लाज रख लेगा।

(घ) ‘नर व्याघ्र’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है और क्यों?
उत्तर-
यहाँ ‘नर व्याघ्र’ सुयोधन अर्थात् दुर्योधन को कहा गया है। यह संबोधन उसके व्यक्तित्व में निहित पशुता के भाव को उजागर करता है। दुयोधन नर होते हुए भी पशु के लक्षण से युक्त है, इसलिए उसे ‘नर व्याघ्र’ कहा गया है।

(ङ) पामवन के पुल की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर-
पामवन का पुल लोहे का बना हुआ है और समुद्र पर बाँधा गया है यह रेल पुल स्थिर नहीं है। जब जहाजों को निकलना होता है तब यह पुल उठा दिया जाता है जिससे स्टीमर एक ओर से दूसरी ओर चला जाए।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
(क) दिए गए शब्दों में से समुद्र, पथ, नर, माता एवं सर्प के पर्यायवाची छांटकर लिखिए सागर, जननी, पुरुष, जलनिधि, माँ, मनुष्य, भुजंग, रास्ता, विषधर, मार्ग।
उत्तर-

(ख) निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए रक्त उबल पड़ना, नौ-दो ग्यारह होना, दिन-रात एक करना, ईद का चांद होना।
उत्तर-
रक्त उबल पड़ना (अत्यंत क्रोधित होना)- उसकी बातें सुनकर मेरा रक्त उबल पड़ा।
नौ-दो ग्यारह होना (भाग जाना)-पुलिस को देखकर चोर नौ-दो ग्यारह हो गया।
दिन-रात एक करना (कठिन मेहनत करना)-परीक्षा में प्रथम आने के लिए नेहा ने दिन रात एक कर दिया।
ईद का चांद होना (बहुत दिन के बाद दिखाई देना)-पूजा आज कल ईद का चांद हो गई है, दिखाई नहीं देती।

प्रश्न 6.
(क) निम्नलिखित शब्दों से विशेषण छाँटकर लिखिए-
काला बादल, लम्बी सड़क, चंचल मन, मधुर वाणी
उत्तर-
काला, लम्बी, चंचल, मधुर

(ख) दिए गए वाक्यों में से अविकारी शब्द छाँटकर लिखिए-
समीक्षा अपने पापा के साथ मेला देखने गई। लगातार परिश्रम करने से सफलता प्राप्त होती है।
उत्तर-
के साथ लगातार

प्रश्न 7.
(क) कोष्टक में दिए गए सर्वनाम शब्दों में से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए (उसे, मेरी, तुम्हारी, हमारा)
(क) राखी ने कहा ये सब …………………… सहेलियाँ हैं।
(ख) अजय को बुलाओ ……………………… बाजार भेजना है।
(ग) ………………………… घर विद्यालय के सामने है।
(घ) पल्लवी ने राधिका से कहा ……………………………… फ्राक बहुत सुन्दर है।
उत्तर-
(क) मेरी,
(ख) उसे,
(ग) हमारा,
(घ) तुम्हारी।

(ख) निम्नलिखित शब्दों को ‘र’ के विभिन्न रूपों का प्रयोग कर शुद्ध शब्द बनाइए
चरचा, टराली, परखर, निरदेशक
उत्तर-
चर्चा, ट्राली, प्रखर, निर्देशक

प्रश्न 8.
दिए गए शब्दों की संधि कीजिए
अध+ गति, कवि + ईश, देव + ऋषि, उत् + चारण, उत् + हरण, निः + धन, अति + अधिक, विद्या + आलय
उत्तर-
अध + गति – अधोगति
कवि + ईश – कवीश

प्रश्न 9.
‘नई सुबह’ कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर-

कथा का सारांश

यह कथा दहेज प्रथा की बुराइयों को दर्शाती है। कथा की नायिका गीता अपने माता-पिता की अकेली संतान है। उसके पिता रामनाथ उसका विवाह एक इंजीनियर से निश्चित करते हैं। लड़के के पिता स्वयं को दहेज के विरुद्ध बताते हैं परंतु साथ ही यह भी कहते हैं कि यदि रामनाथ अपनी लड़की और दामाद को कुछ देना चाहें तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा। रामनाथ जी उनकी बातों का अर्थ नहीं समझ पाते और विवाह की तैयारियों में लग जाते हैं। परंतु गीता का हृदय किसी अनजानी आशंका से भयभीत है। उसे शंका है कि लड़के के परिवार वाले दहेज लोभी हैं और यह निराधार नहीं है। विवाह के दिन बाराती जरा जरा सी बात पर नखरे दिखाने लगते हैं और हद तो तब हो जाती है जब लड़के के पिता यह फरमाइश रखते हैं कि लड़का अपनी कार में बैठकर ही लड़की के दरवाजे तक जाएगा। रामनाथ जी यह सुनकर घबरा जाते हैं। गीता को दूल्हे की कार की माँग के बारे में पता चलता है तो वह क्रोधित हो जाती है और शादी से इंकार कर देती है। वह अपने पिता को बताती है कि दहेज की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष माँग दंडनीय है और उनसे शंभुपुरा वालो के यहाँ जाने का अनुरोध करती है जिनका रिश्ता उनकी गरीबी के कारण रामनाथ जी ने स्वीकार नहीं किया था। गीता को यकीन है कि आधी रात में शंभुपुरा जाते हैं और रघुनाथ जी को सारा हाल सुनाकर उनसे अपने पूर्व व्यवहार के लिए क्षमा माँगते हैं। मानवतावादी रघुनाथ जी गीता जैसी सुशील बहू पाने के लिए रिश्ता स्वीकार कर लेते हैं और संबंधियों के साथ लग्न मंडप में पहुँच जाते हैं। मध्य रात्रि को विवाह संपन्न होता है और सुबह गीता की विदाई भी हो जाती है। इधर दूल्हा और उसके पिता सारी बात जानकर हाथ मलते रह जाते हैं और समाज में उनकी खूब बदनामी भी होती है। वहीं दूसरी ओर गीता के जीवन की नई सुबह उसके लिए अनगिनत खुशियाँ लेकर आती हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
किसी एक विषय पर 100 शब्दों में निबंध लिखिए-

  • साहस
  • दहेजप्रथा
  • जागरुक उपभोक्ता
  • सहनशीलता

उत्तर-

दहेज प्रथा

दहेज प्रथा हमारे समाज की एक ऐसी कुरीति है, जिसका शीघ्र नाश अत्यंत आवश्यक है। भारत जैसे प्रगतिशील राष्ट्र में एक ऐसी कुरीति के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए, जिसके कारण उपजी परिस्थतियाँ उसे सदियों पीछे धकेत देती हों। विवाह के अवसर पर वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष से धन एवं बहुमूल्य वस्तुओं की माँग दहेज कहलाती है। यह प्रथा आरंभ कब हई, यह तो पता नहीं, परंतु आज इसके कारण नव विवाहिताओं की हत्या तक की जा रही है। इसी प्रथा के कारण कन्या 1 भ्रूण हत्या, बाल विवाह तथा अनमेल विवाह भी समाज में अपनी जड़े जमाए हुए हैं। जाहिर है दहेज का दंश इतना बड़ा है कि लोग या तो कन्या को जन्म नहीं देना चाहते, या फिर जल्द से जल्द किसी तरह उसे विदा कर मुक्ति पाना चाहते हैं। दहेज प्रथा के कारण ही कन्या को लक्ष्मी मानने वाले भारत में बेटी का बाप होना लाचारी का पर्याय बन गया है। इस प्रथा ने स्त्रियों की प्रगति को अवरुद्ध कर रखा है। बेटियों को उच्च शिक्षा देने के स्थान पर उनके विवाह के लिए धन जमा करना लोग ज्यादा जरूरी समझते हैं। अतः इस प्रथा को शीघ्र-अति-शीघ्र। नष्ट करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए शिक्षित युवाओं को आगे आना होगा और दहेज न लेने और न देने की शपथ लेनी होगी। तभी भारत इस कुरीति 1 से मुक्त हो सकेगा।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 1

MP Board Class 6th Hindi Sugam Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 1

प्रश्न 1.
सही जोड़ी बनाइए
1. मंगल – (क) आंदोलन
2. असहयोग – (ख) कामनाएँ
3. राजेन्द्र सिंह – (ग) उर्वरा शक्ति
4. धरती की – (घ) मैगसेसे सम्मान
उत्तर-
1. (ख),
2. (क),
3. (घ),
4. (ग)

प्रश्न 2.
सही विकल्प चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. मैं ……………………………………. तुझे था जब कुंज और वन में। (पुकारता/ढूंढ़ता)
2. भूमि के भीतर जो जल है, उसे हम उनके विधियों द्वारा ……………………………………. कर सकते हैं। (संक्षित/दोहित)
3. निर्मला ……………………………………. सा मुख लिए कमल को साथ लेकर स्कूल चली गई। (उदास/पुलकित)
4. महिमा महान् तू है, गौरव ……………………………………. तू है। (प्रधाननिधान)
5. चौरी-चौरा नामक स्थान में ……………………………………. घटना घटी। (सनसनीपूर्ण/उत्तेजक)
उत्तर-
1. ढूंढता
2. संरक्षित
3. उदास
4. निधान
5. सनसनीपूर्ण।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए.

(क) आधी छुट्टी के समय कमल ने माँ से निर्मला की कौन-सी शिकायत की?
उत्तर-
कमल ने माँ से शिकायत की कि निर्मला उसे अपने साथ-साथ नहीं चलने देती, पीछे छोड़ देती है।

(ख) कवि जनम-जनम भर किसकी वंदना करने की बात कहता है?
उत्तर-
कवि जनम-जनम भर अपने देश भारत की वंदना करने की बात कहता हैं

(ग) जल स्त्रोतों के सूख जाने पर हम क्या कहने को विवश हो जाएँगे?
उत्तर-
जल स्त्रोतों के सूख जाने पर हमें विवश होकर कहना पड़ेगा-‘सुखी धरती, प्यासे लोग’

(घ) मदनमोहन मालवीय जी ने किन समाचार-पत्रों का संपादन किया?
उत्तर-
मदनमोहन मालवीय जी ने ‘लीडर’ और ‘हिन्दुस्तान’ जैसे पत्रों का संपादन किया?

(ङ) ‘वृक्ष निभाता रिश्ता नाता’ कविता किस कवि ने लिखी है?
उत्तर-
‘वृक्ष निभाता रिश्ता नाता’ शीर्षक कविता के कवि हैं-अज़हर हाशमी।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) भू-जल स्रोतों के अंधाधुंध दोहन से क्या हानियाँ हो रही हैं?
उत्तर-
भू-जल स्रोतों के अंधाधुंध दोहन से धीरे धीरे हम इन स्रोतों को खत्म करते जा रहे हैं। बोरिंग अथवा नल-कूपों के माध्यम से आवश्यकता से अधिक जल निकालकर हम प्राकृतिक जल-भंडार को लगातार खाली करते जा रहे हैं। परिणामस्वरूप जल की विकट समस्या खड़ी हो गई है।

(ख) ‘रामलाल का परिवार’ एकांकी में नई पीढ़ी के किस दायित्व की ओर संकेत किया गया है?
उत्तर-
‘रामलाल का परिवार’ नामक एकांकी में नई पीढ़ी को एक जिम्मेदारी दी गई है। आज के समाज में जो बुराईयाँ, भ्रष्टाचार फैली हैं, या फैलती जा रही हैं, उन्हें खत्म करने की जिम्मेदारी हमारी नई पीढ़ी की हैं यदि वे चाहें तो हमारा समाज बिल्कुल स्वच्छ और निर्मल बन सकता है।

(ग) भाई बहन के प्रेम के किस दृश्य को देखकर सावित्री मंत्र-मुग्ध सी रह गई?
उत्तर-
निम्रला का छोटा भाई कमल मुहर्रम के जुलूस में खो गया है। यों तो निर्मला भाई से हरदम लड़ती रहती थी, किंतु जैसे ही उसे एहसास होता है, कि कमल खो गया है, वह बेचैन सी हो उठी। फूटफूटकर रोने लगी रोते-रोते उसकी आँखें सूज आईं। एक बहन को अपने भाई के लिए इस प्रकार रोते-सिसकते देखकर सावित्री मंत्र-मुग्ध-सी रह गई।

(घ) ‘जो संस्कृति अभी तक, दुर्जेय-सी बनी है।’! पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
भारत की संस्कृति पूरी दुनिया में विख्यात है।। यहाँ के आदर्श एवं अमूल्य विरासत का आज भी चारों तरफ बोलवाला है और दुनिया का कोई भी देश उसका मुकाबला नहीं कर सकता है। यह हमेशा से विश्व गुरु रहा है। इसकी संस्कृति को अपनाना अन्य देशों के लिए टेढ़ी खीर की तरह है।

(ङ) मदनमोहन मालवीय जी बच्चों की आरंभिक शिक्षा की ओर अधिक ध्यान देना क्यों चाहते थे?
उत्तर-
मदनमोहन मालवीय जी बच्चों की आरंभिक शिक्षा की ओर अधिक ध्यान देना चाहते हैं क्योंकि इस उम्र में बच्चों को जो बातें बताई या सिखाई जाती हैं, उन्हें वे हमेशा याद रखते हैं और उसके अनुसार काम करते हैं। अतः बचपन में अच्छे-अच्छे गुणों के संस्कार डालने चाहिए।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों के मानक रूप लिखिएजनम, भगत, माखी, चरन, धरम
उत्तर-
जन्म, भक्त, मक्खी, चरण, धर्म।

प्रश्न 6.
(क) निम्न शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिएकठनाई, रिण, साहितयिक, अध्यन, हरयाली, आर्शीवाद
उत्तर-
कठिनाई, ऋण, साहित्यिक, अध्ययन।

(ख) निम्न शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
जल-संरक्षण, जाति-पांति, बड़े-बूढ़े, कहा-सुनी, पारिवारिक, मुक्तभोगी।
उत्तर-
जल-संरक्षण-हम सबको मिलकर जल-संरक्षण के लिए उपाए करना चाहिए।
जाति-पांति-समाज में आज भी जाति-पांति के भेदभाव. देखने को मिलते हैं।
बड़े-बूढ़े-बड़े-बूढ़ों का आदर करना हमारा परम कर्त्तव्य
कहा-सुनी-देखते-देखते दोनों मित्रों के बीच कहा-सुनी हो गई।
पारिवारिक-पारिवारिक शांति से जीवन खुशहाल होता है।
भुक्तभोगी-श्याम चोट के मामले में भुक्तभोगी है।

प्रश्न 7.
(क) निम्न शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द – लिखें
आँख, आकाश, हवा, फूल
उत्तर-
आँख – नेत्र, नयन
आकाश – गगन, आसमान
हवा – वायु, पवन
फूल – सुमन, पुष्प

MP Board Solutions

(ख) निम्नलिखित विलोम शब्दों की सही-जोड़ी बनाएँ
अमृत, उत्थान, गरीब, दानव, अमीर, पतन, देवता, सजीव, विष, निर्जीव
उत्तर-
अमृत – विष
उत्थान – पतन
गरीब – अमीर
देवता – दानव
सजीव – निर्जीव

प्रश्न. 8.
(क) निम्न शब्दों में ‘ता’ प्रत्यय जोड़कर भाववाचक संज्ञा बनाएँ
मित्र, सुन्दर, शत्रु, मधुर, दयालु
उत्तर-
मित्रता, सुन्दरता, शत्रुता, मधुरता, दयालुता

(ख) निम्न उपसर्गों से एक-एक शब्द बाएँ
उप, अप, वि, अनु
उत्तर-
उप – उपहार
अप – अपकार
वि – विकार
अनु – अनुकूल

प्रश्न 9.
भाई-बहन कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर-
पाठ-3 का सारांश देखे।

प्रश्न 10.
‘जल ही जीवन है’ विषय पर 100 शब्दों में एक निबंध लिखिए।
उत्तर-
जल जीवन का स्त्रोत है। हमारे शरीर का भी एक तत्त्व जल है। धरती का अधिकांश भाग जल ही है। जल के बिना धरती का कोई अस्तित्व ही नहीं रह जाएगा। जल से हम फसल सींचते हैं जो हमें जीवन देता है। जल से वाष्पीकरण से नमी होती है। जल एक प्राकृतिक संसाधन है। यह सीमित है। हम इसका दुरुपयोग भी करते हैं। जनसंख्या के बोझ से इसकी खपत बढ़ती जा रही है जिससे इसका स्त्रोत सूखता जा रहा है। जरूरत है इसके स्त्रोत को बचाने का।

MP Board Class 6th Hindi Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 16 कचरा: संग्रहण एवं निपटान

MP Board Class 6th Science Chapter 16 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित के उत्तर दीजिए –
1. लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?
उत्तर:
लाल केंचुए अजैविक अपशिष्ट जैसे – प्लास्टिक, पॉलीथीन, लोहे की छड़ को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते।

2. क्या आपने अपने कम्पोस्ट गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए। उनके चित्र भी बनाइए।
उत्तर:
हाँ, मक्खी, मक्खी का लार्वा, चींटी।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 16 कचरा संग्रहण एवं निपटान 1

प्रश्न 2.
चर्चा कीजिए –
1. क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है?
उत्तर:
नहीं, कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व नहीं है। कचरा निपटान की जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक तथा सरकार दोनों की ही है। देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता बनाए रखे यह उसकी जिम्मेदारी है। व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों जैसे-बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, पार्कों आदि स्थानों पर कूड़ा-कूड़ेदान में ही डालना चाहिए तथा विद्यालयों, घरों तथा अस्पतालों आदि से उत्पन्न कूड़े-कचरे का निपटान करने में सहयोग करना चाहिए।

2. क्या कचरे के निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को कम करना सम्भव है?
उत्तर:
हाँ, कचरे निपटान से सम्बन्धित समस्याओं को निम्नलिखित प्रकार से कम किया जा सकता है –

  • लोगों को ऐसे पदार्थों की जानकारी देनी चाहिए, जो कम अपशिष्ट उत्पन्न करते हों और उन्हें अपशिष्टों के निपटान के प्रति प्रेरित भी किया जाए।
  • प्रत्येक वस्तु को अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उपयोग में लाया जाए।
  • जैवीय तथा अजैवीय अपघटित अपशिष्टों को अलग-अलग डिब्बों में एकत्रित किया जाए।
  • अपशिष्ट पदार्थों तथा कचरे का पुनः चक्रण करना चाहिए ओर उनके लिए पुनः चक्रण केन्द्र स्थापित करने चाहिए।
  • प्लास्टिक और पॉलीथीन थैलियों का कम-से-कम उपयोग करना चाहिए तथा ऐसे पदार्थों का उपयोग करना चाहिए जिनका पुनः चक्रण सम्भव हो।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
1. घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं?
उत्तर:
घर में बचे हुए भोजन को जानवरों को खिला देते हैं अथवा कूड़ेदान में डाल देते हैं और कभी-कभी कम्पोस्ट बनाने में उपयोग करते हैं।

2. यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?
उत्तर:
हम केले के पत्ते में खाने का विकल्प चुनेंगे। क्योंकि यह जैवीय अपघटित पदार्थ है। इससे प्रदूषण नहीं होगा यह असानी से अपघटित हो जाएगा।

प्रश्न 4.
1. विभिन्न प्रकार के कागज के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुनः चक्रण किया जा सकता है?
उत्तर:
ऐसे कागजों का पुनः चक्रण किया जा सकता है जिन पर प्लास्टिक न चढ़ा हो।

2. लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टुकड़ों का प्रेक्षण कीजिए, जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र किया था। क्या आप कागज की नई शीट एवं पुनः चक्रित कागज की सामग्री में कोई अन्तर देखते हैं?
उत्तर:
हाँ, कागज की नई शीट तथा पुनः चक्रित कागज की सामग्री में निम्नलिखित अन्तर है –

  • पुनः चक्रित कागज की सामग्री नई शीट की अपेक्षाकृत कुछ पीलेपन पर है।
  • नई शीट की अपेक्षा पुनः चक्रित कागज की सामग्री रफ एवं निम्न स्तर की है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
(क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए। इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया जाता है? समूहों में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
विभिन्न प्रकार की पैकेजिंग वस्तुएँ और उनके उपयोग:

  1. कागज पैकेजिंग वाली वस्तुएँ:
    इसका उपयोग अधिकांश हल्की एवं कठोर वस्तुओं के पैकिंग के लिए किया जाता है। जैसे-साबुन, बिस्किट, चाय आदि।
  2. प्लास्टिक पैकेजिंग वाली वस्तुएँ:
    इस प्रकार की वस्तुओं का उपयोग ऐसी वस्तुओं के लिए किया जाता है जो द्रव रूप में हों तथा मध्यम वजन की हों; जैसे- पानी की बोतल, शैम्पू, विभिन्न प्रकार के तेल इत्यादि।
  3. पॉली बैग पैकेजिंग वस्तुएँ: इनका प्रयोग साग-सब्जियों आदि रखने में किया जाता है।
  4. कपडा एवं जट पैकजिंग वस्तएँ:
    इनका उपयोग भारी एवं मध्यम वजन की वस्तुओं के रखने में किया जाता है, जैसे-फल, अनाज, तरकारियाँ, घरेलू सामान आदि।

(ख) एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती है।
उत्तर:
यदि मनुष्य अपने घरेलू सामान, तरकारी फल आदि खरीदने जाएँ तो उन्हें अपना सामान रखने के लिए अपने साथ थैले (बैग्स) लेकर जाना चाहिए। ऐसा करने से प्लास्टिक बनने वाली वस्तुओं की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और पैकेजिंग की मात्रा भी कम हो जाएगी।

(ग) पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए।
उत्तर:
पैकेजिंग से कचरे की मात्रा बढ़ जाती है, क्योंकि पैकेजिंग को एक बार उपयोग करने के बाद यह बेकार हो जाता है। ये बेकार पैकेजिंग वस्तुएँ कचरे की मात्रा में बढ़ोत्तरी कर देती हैं, कभी भी हम एक बार प्रयुक्त की गई पैकेजिंग वस्तु को दुबारा उपयोग में नहीं लाते हैं। उनमें से कुछ वस्तुएँ तो प्लास्टिक अथवा पॉलीथीन की बनी होती हैं जो वातावरण को प्रदूषित करती हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कम्पोस्ट का उपयोग उत्तम होता है?
उत्तर:
हाँ, रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कम्पोस्ट का उपयोग उत्तम है –

  • यह रासायनिक उर्वरक से सस्ता है।
  • कम्पोस्ट के उपयोग से मुदा की उपजाऊपन का स नहीं होता।
  • कम्पोस्टयुक्त मृदा में उगने वाले पौधों से प्राप्त भोज्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं तथा इनमें कोई रसायन नहीं होता है।
  • यह प्रदूषण भी उत्पन्न नहीं करते हैं।
  • यह मृदा को प्राकृतिक रूप में उपजाऊपन प्रदान करते हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions