MP Board Class 7th General Hindi Model Question Paper

प्रश्न 1.
सही जोड़े बनाइए
1. समता – (क) दिशा
2. जन्मदिन – (ख) लहर
3. उत्तर – (ग) लावा
4. ज्वालामुखी – (घ) विषमता
5. शीत – (ङ) उपहार
उत्तर-
1. (ङ),
2. (घ),
3. (क),
4. (ग),
5. (ख)।

प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
सौभाग्यशाली, दूध, अनमोल, निन्दक, फूल

1. फिसड्डी रहे और जीते रहे, किसी का दिया ……………पीते रहे।
2. विविध भाँति के…………….हरा-भरा है अपना नन्दन।
3. मुझसे अधिक…………….कौन होगा।
4. गोपी तो जैसे प्यार का…………….खजाना पा गया।
5. कबीर ने……………दूर न करने की सलाह दी
उत्तर-
1. दूध,
2. फूल,
3. सौभाग्यशाली,
4. अनमोल,
5. निन्दक।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए
(क) वृन्द कवि के अनुसार प्रेम का वास कहाँ होता है?
उत्तर-
वृन्द कवि के अनुसार प्रेम का वास प्रेमी के हृदय में होता है।

(ख) संगीतज्ञ ने राजा को कहाँ बैठाया था?
उत्तर-
संगीतज्ञ ने राजा को पेड़ की चौपाल पर बैठाया था।

(ग) सैनिकों की गाथाएँ कहाँ-कहाँ गाई जाएँगी?
उत्तर-
सैनिकों की गाथाएँ भारत के गाँव, नगर तथा घरों में गई जाएगी।

(घ) कैलाश और मानसरोवर के बीच कौन-सा ताल
उत्तर-
कैलाश और मानसरोवर के बीच राक्षसताल है।

(ङ) कादिर घर से कहाँ जा रहा था?
उत्तर-
कादिर घर से पढ़ने के लिए बगदाद जा रहा था।

(च) दुर्घटना के बाद शीला ने किस स्कूल में प्रवेश लिया?
उत्तर-
दुर्घटना के बाद शीला ने विकलांगों के स्कूल में प्रवेश लिया।

(छ) चित्रकार कारागार में क्यों गया था?
उत्तर-
चित्रकार बुरे व्यक्ति का चित्र लेने के कारण कारागार में गया था।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्य में लिखिए

(क) बच्चों की हँसी कैसी होती है?
उत्तर-
बच्चों की हँसी निश्छल एवं खिली धूप सी सुहावनी होती है। उनकी किलकारी घर के वातावरण को महका देती है। उनकी हँसी में निर्मलता होती है। मन-मोहक हँसी से खिलखिलाते बच्चों का मुख कितना सुन्दर लगता है। वस्तुतः बच्चे की सी निश्छल हंसी का बहुत असर होता है।

(ख) कवि ने अपना गौरव न गाने के लिए क्यों कहा है?
उत्तर-
कवि ने अपमा गौरव न गाने के लिए इसलिए कहा हैं क्योंकि इससे मन में स्वाभीमान उत्पन्न होता है जिसके कारण हमारा विकास रुक जाता है तथा हम स्वार्थ की और खिंचते चले जाते है।

MP Board Solutions

(ग) प्रकाश वर्ष क्या होता है?
उत्तर-
हमने कभी सोचा भी नहीं कि इन तारों के बीच कितनी दूरी है और क्या हम माप सकते हैं? खगोल शास्त्रियों ने इसे मापने के लिए एक नया ढंग खोज निकाला है। यह ढंग है ‘प्रकाशवर्ष’। प्रकाशवर्ष का तात्पर्य है-वह दूरी जो प्रकाश एक वर्ष में तय कर लेता है। (लगभग पाँच अरब, छप्पन करोड़, छियानवे लाख मील)

(घ) गोपी ने अपनी मंजिल कैसे प्राप्त की?
उत्तर-
दूसरे दिन कक्षा में मेज़ पर पहले स्वयं मैंने सौ रुपए रखे। फिर सभी छात्रों को पूरी बात बताई। देखते ही देखते सारे बालकों ने अपनी जेबखर्ची का ढेर लगा दिया। सारे बच्चे भावुक हो उठे थे। सभी अपनी-अपनी तरह से उसे प्यार, सान्त्वना और आशाजनक तसल्ली दे रहे थे। गोपी तो जैसे प्यार का अनमोल खज़ाना पा गया था।

(ङ) भाग्य ने अपने को बड़ा जताने के लिए क्या कहा?
उत्तर-
“चलो-चलो”! भाग्य ने मुँह बिदकाकर कहा-“कोई कितना ही साहसी क्यों न हो, यदि उसके भाग्य में सुख नहीं है तो उसे साहस के बल पर सुख कदापि नहीं मिल सकता।”

(च) शर्मिन्दगी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर-
शर्मिन्दगी से बचने के लिए हमें अपना कार्य नित्यपूर्वक और संपूर्णरूप से करना चाहिए अर्थात किसी के कुछ बोलने से पहले उससे संबंधित कार्य कर लेना चाहिए।

(छ) सिक्कों की कमी क्यों हो जाती है?
उत्तर-
आर्थिक उन्नति के बाद सिक्कों की यात्रा और विस्तृत हो गई है। इसकी गति के साथ-साथ इसके नए साथियों की संख्या भी बढ़ी है। इसकी इस गति के कारण तथा टकसाल में नए साथियों के न बनने से इसकी कमी कभी-कभी समस्या बन जाती है। इस कमी को दूर करने के लिए कागज के नोट छापे जाते हैं।

प्रश्न 5.
(अ) निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम् रूप लिखिए
सपना, लाज, काला, पिता, गला, पत्ता, दिन
उत्तर-
MP Board Class 7th General Hindi Model Question Paper 1

(आ) निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिएसंनाटा, आर्शीवाद, मीठाईयाँ, दरसन, परकास, रवी
उत्तर-
MP Board Class 7th General Hindi Model Question Paper 2

(इ) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
प्रतिकूल, न्याय, दुराचारी, सरल, विजय, नया
उत्तर-
MP Board Class 7th General Hindi Model Question Paper 3
MP Board Class 7th General Hindi Model Question Paper 4

(ई) निम्नलिखित शब्दों से मूल एवं उपसर्ग अलग-अलग कर लिखिए
अनमोल, निर्मल, सुजन, प्रवास, समादर, दुर्भावना, विज्ञान
उत्तर-
MP Board Class 7th General Hindi Model Question Paper 5

(उ) निम्नलिखित शब्दों के वचन-परिवर्तन कीजिएगलती, यात्रियों, गाड़ियाँ, पुत्र, नदी, शिक्षक, फूल
उत्तर-
MP Board Class 7th General Hindi Model Question Paper 6

MP Board Solutions

(ऊ) निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए,
आँखें दिखाना, दाँत किट किटाना, मुँह काला करना
उत्तर-
आँखे दिखाना-गुस्सा प्रकट करना।
वाक्य-एक तो मेरा नुकसान कर दिया, ऊपर से मुझे ही आँखें दिखा रहे हों?
दाँत किटकिटाना-मन में बैर रखना।
वाक्य-दाँत किटकिटाने की जरूरत नहीं है, मैं कोई तुम्हारा बुरा नहीं चाहता।
मुँह काला करना-अपमान करना।
वाक्य-रमेश के पिता ने रिश्वत लेकर ऑफिस में मुँह काला करवा लिया।

प्रश्न 6.
‘उपहार’ अथवा ‘भाग्य बड़ा या साहस’,
अथवा
‘गोपी’ में से किसी एक कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर-
‘उपहार’ के लिए पाठ 3, ‘भाग्य बड़ा या साहस’ के लिए पाठ 9, ‘गोपी’ के लिए पाठ 14 का सारांश देखें।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
पुस्तक मेले में भ्रमण का अपना अनुभव बताने के लिए अपने मित्र को पत्र लिखिए।
अथवा
प्राचार्य/प्रधानाध्यापक को भ्रमण पर जाने हेतु अवकाश हेतु पत्र लिखिए।
उत्तर-

करौल बाग
15.6.2009

प्रिय मित्र राकेश,
कैसे हो? आशा है अब तुम्हारा स्वास्थ्य ठीक होगा। जैसा कि मैंने पिछले पत्र में बताया था कि हम विश्व . पुस्तक मेले में जा रहे हैं। हम वहाँ लगभग ग्यारह बजे पहुँचे। लोग बड़ी मात्रा में पुस्तक मेले जा रहे मेले जा रहे थे। हमने टिकट ली और भीतर प्रवेश किया। राष्ट्रीय प्रकाशनों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रकाशनों के भी स्टॉल लगे हुए थे। विभिन्न प्रसिद्ध लेखकों व संपादकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन भी था। हमने भी कुछ जरूरी विषयों पर पुस्तके खरीदी जिन पर अच्छी-खासी कटौती मिल गई। कुल मिलाकर पुस्तकों का मेला सफल था।

तुम्हारा मित्र
कनिष्क

प्रश्न-8.
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए

  • पर्यावरण सुरक्षा
  • वन महोत्सव
  • ऐतिहसिक स्थल का भ्रमण
  • राष्ट्रीय उत्सव।

उत्तर-
छात्र स्वयं करे।

MP Board Class 7th Hindi Solutions