MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.1

प्रश्न 1.
एक अन्य व्यक्ति को आप अपनी अध्ययन मेज पर रखे टेबल लैम्प की स्थिति किस तरह बताएंगे?
हल:
हम टेबल लैम्प की, मेज की लम्बाई वाली भुजा से दूरी b एवं चौड़ाई वाली भुजा से दूरी a बताकर उसकी स्थिति (a, b) निर्देशांकों से बता सकते हैं।
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.1 1

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
(सड़क योजना) : एक नगर में दो सड़कें हैं, जो नगर के केन्द्र पर मिलती हैं। ये दो सड़कें
उत्तर:
दक्षिण की दिशा और पूर्व-पश्चिम की दिशा में हैं। नगर की अन्य सभी सड़कें इन मुख्य सड़कों के समानान्तर परस्पर 200 मीटर की दूरी पर हैं। प्रत्येक दिशा में लगभग पाँच सड़कें हैं। 1 सेमी = 200 मीटर का पैमाना लेकर अपनी नोट बुक में नगर का एक मॉडल बनाइए। सड़कों को एकल रेखाओं से निरूपित कीजिए। आपके मॉडल में एक-दूसरे को काटती हुई अनेक क्रॉसस्ट्रीट (चौराहे) हो सकती हैं। एक विशेष क्रॉसस्टीट दो सड़कों से बनी है जिनमें से एक उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और दूसरी पूर्व-पश्चिम दिशा में। प्रत्येक क्रॉसस्ट्रीट का निर्देशन इस प्रकार किया जाता है, यदि दूसरी सड़क उत्तर-दक्षिण दिशा में जाती है और पाँचवीं सड़क पूर्व-पश्चिम दिशा में जाती है और ये एक क्रॉसिंग पर मिलती हैं, तब इसे हम क्रॉसस्ट्रीट (2, 5) कहेंगे। इसी परम्परा से यह ज्ञात कीजिए कि-
(i) कितनी क्रॉसस्ट्रीटों को (4, 3) माना जा सकता है ?
(ii) कितनी क्रॉसस्ट्रीटों को (3, 4) माना जा सकता है ?
हल:
MP Board Class 9th Maths Solutions Chapter 3 निर्देशांक ज्यामिति Ex 3.1 2
नगर की सड़क योजना नगर की सड़क योजना का मॉडल उपर्युक्त चित्र में प्रदर्शित है।

  1. केवल एक अद्वितीय क्रॉसस्ट्रीट को (4, 3) माना जा सकता है। (R से प्रदर्शित)
  2. केवल एक अद्वितीय क्रॉसस्ट्रीट को (3, 4) माना जा सकता है। (Q से प्रदर्शित)

MP Board Class 9th Maths Solutions