MP Board Class 8th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 2 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) राजा राममोहन राय द्वारा किस भाषा में समाचार पत्र प्रकाशित किया गया?
(क) बंगला
(ख) हिन्दी
(ग) अंग्रेजी
(घ) उर्दू।
उत्तर:
(ख) हिन्दी

(2) किस संविधान संशोधन द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा को मूल अधिकारों में सम्मिलित किया गया ?
(क) 81वाँ
(ख) 86वाँ
(ग) 87वाँ
(घ) 83वाँ।
उत्तर:
(ख) 86वाँ

(3) ‘ग्रामीण रोजगार गारण्टी’ विधेयक के अन्तर्गत कितने दिवस के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की गारण्टी दी गई है ?
(क) वर्ष भर
(ख) 100 दिवस
(ग) 200 दिवस
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) 100 दिवस

(4) भारत की रक्षा सेनाओं का प्रमुख सेनापति होता
(क) रक्षामन्त्री
(ख) प्रधानमन्त्री
(ग) राष्ट्रपति
(घ) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश।
उत्तर:
(ग) राष्ट्रपति

(5) उत्तर अमेरिका का पूर्व से पश्चिम विस्तार है –
(क) 7200 किलोमीटर
(ख) 6400 किलोमीटर
(ग) 4006 किलोमीटर
(घ) 2700 किलोमीटर।
उत्तर:
(ख) 6400 किलोमीटर

(6) उत्तर अमेरिका में जनसंख्या का औसत घनत्व है –
(क) 51 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
(ख) 21 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
(ग) 29 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
(घ) 104 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी।
उत्तर:
(ख) 21 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी

(7) ओरीनीको नदी पर संसार के सबसे ऊँचे जलप्रपात एंजिल की ऊँचाई है –
(क) 979 मीटर
(ख) 799 मीटर
(ग) 997 मीटर
(घ) 907 मीटर।
उत्तर:
(क) 979 मीटर

(8) संसार में केले का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है –
(क) बोलीविया
(ख) चिली
(ग) इक्वेडोर
(घ) पेरू।
उत्तर:
(ग) इक्वेडोर

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) 1876 ई. में इंग्लैण्ड की महारानी को भारत की ………….. घोषित किया गया था।
(2) महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज की स्थापना …………… के द्वारा की गई।
(3) म. प्र. में 2001 की जनगणना के अनुसार साक्षर …………. महिलाओं का प्रतिशत है।
(4) भारत सरकार द्वारा सन् में योजना आयोग की स्थापना की गई। थल सेना को …………… क्षेत्रों में संगठित किया गया है।
(6) कनाडा में लकड़ी काटने का काम करने वालों को …………… कहा जाता है।
(7) मैक्सिको की राजधानी ………… है।
(8) दक्षिण अमेरिका के पूरे क्षेत्रफल में से कुल ……………. प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है।
उत्तर:

  1. ‘साम्राज्ञी’
  2.  ज्योतिबा फुले
  3.  50.28
  4. 1950
  5. पाँच
  6.  लम्बरजैक
  7. मैक्सिको सिटी
  8.  101

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 2 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) सार्जेन्ट योजना क्या थी?
उत्तर:
सार्जेन्ट योजना (1944) के अन्तर्गत स्कूलों में 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गई थी।

(2) पारसी सुधार आन्दोलन को संक्षेप में समझाइए।
उत्तर:
सन् 1851 ई. में पारसियों ने एक धार्मिक सुधार। संघ की स्थापना की, जिसका उद्देश्य पारसियों की सामाजिक स्थिति का पुनरुद्धार कर पारसी धर्म की प्राचीन पवित्रता पुनः स्थापित करना था।

(3) प्रमुख सामाजिक समस्याएँ कौन-कौनसी हैं ?
उत्तर:
प्रमुख सामाजिक समस्याएँ साम्प्रदायिकता, भाषावाद, जातिवाद, पृथकतावाद, शिक्षा का अभाव, नशीले | पदार्थों का सेवन, बालश्रम एवं अतिशय जनसंख्या आदि हैं।

(4) कुटीर उद्योग से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
कुटीर उद्योग परम्परागत उद्योग हैं, इनमें कम पूँजी लगती है तथा घर के सदस्यों द्वारा ही वस्तुएँ बना ली जाती हैं।

(5) नौ सेना के प्रमुख युद्धपोतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारतीय नौ सेना के प्रमुख युद्धपोत इस प्रकार हैं-आई. एन. एस., नीलगिरी, हिमगिरी, देवगिरी, तारागिरी, विन्ध्यिागिरी, देशपोत, आई.एन.एस., गोदावरी।

(6) कार्डिलेरा किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
ऐसी पर्वत श्रृंखला जिसमें अनेक पर्वत श्रेणियाँ एक-दूसरे के समानान्तर दूर-दूर तक फैली हुई होती हैं, के सम्मिलित रूप को उत्तर अमेरिका में ‘कार्डिलेरा’ कहा जाता है।

(7) संसार की सबसे बड़ी माँस की मण्डी किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
शिकागो को संसार की सबसे बड़ी माँस की मण्डी कहा जाता है।

(8) अन्तःपर्वतीय पठार किसे कहते हैं ?
उत्तर:
दो पर्वतों के बीच फैले हुए पठारी भाग को अन्तःपर्वतीय पठार कहते हैं। जैसे-बोलीविया का पठार।

(9) ब्राजील को कहवा का घर’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
सर्वाधिक कहवा (कॉफी) उत्पादन के कारण ब्राजील को ‘कहवा का घर’ कहा जाता है।

MP Board Solutions

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) उन्नीसवीं सदी में प्रेस के विकास पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
प्रारम्भ में प्रेस समाचार – पत्र एवं पत्र – पत्रिकाओं पर केवल अंग्रेजों का ही वर्चस्व था, किन्तु उन्नीसवीं सदी में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आन्दोलनों तथा राष्ट्रभावना को प्रबल करने के विचार से सुधारकों ने अनेक निजी पत्र – पत्रिकाओं का प्रकाशन किया। जिन समाचार-पत्रों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का विकास करने का प्रयास किया जा रहा था, उनके सम्पादकों को अंग्रेज जेल में डाल देते थे, किन्तु फिर भी इस समय के अनेक समाचार-पत्रों ने भारतीय माँगों, शिकायतों व उनकी दुर्दशा का खुलकर चित्रण किया तथा स्वतन्त्रता की भावना को और अधिक सशक्त किया। द हिन्दू, द इण्डियन मिरर, अमृत बाजार पत्रिका, केसरी, मराठा, स्वदेश मित्र, प्रभाकर व इन्दु प्रकाश इस समय के प्रमुख समाचार-पत्र थे।

(2) नशीले पदार्थों के सेवन के क्या दुष्परिणाम हैं ?
उत्तर:
नशीले पदार्थ स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। नशे की बुरी आदत के कारण अपराध बढ़ रहे हैं, चारित्रिक गिरावट आ रही है। ये आदतें परिवारों का विघटन कर रही हैं। नशे के आदी व्यक्ति घर पर बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार करने लगते हैं। इससे घर की शान्ति भंग होती है, आर्थिक तंगी भी बढ़ती है तथा ऐसे परिवारों को समाज में सम्मान भी नहीं मिलता।

(3) रोपण कृषि किस प्रकार की होती है ?
उत्तर:
व्यापारिक उद्देश्य से पेड़-पौधों का बड़े पैमाने पर रोपण – कर, कारखानों की तरह विशिष्ट ढंग से अधिक मात्रा में उत्पादन करना रोपण कृषि है अर्थात् छोटे पौधों को रोपना रोपण कहलाता है, इससे उत्पादन बढ़ता है। विशेषकर फलों व सब्जियों का उत्पादन इस प्रकार करने से अधिक आय प्राप्त की जा सकती है। अधिकांश कृषक इस प्रकार से कृषि करने लगे हैं।
दक्षिण अमेरिका में कहवा और गन्ना के बड़े-बड़े रोपण क्षेत्र हैं, जहाँ इनका भारी मात्रा में उत्पादन होता है।

(4) वायुसेना अधिकारियों की पदक्रम सूची का चार्ट बताइए।
उत्तर:
MP Board Class 8th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2 img 1

(5) कनाडा में लकड़ी काटने का कार्य शीत ऋतु में क्यों किया जाता है ?
उत्तर:
कनाडा में शीत ऋतु में लकड़ी काटकर, इन कटी हुई लकड़ियों के लट्ठों को बर्फ की नदियों पर डाल देते हैं। ग्रीष्म ऋतु में जब नदियों की बर्फ पिघलकर बहने लगती है तो बहाव के साथ लट्ठ भी बहा दिये जाते हैं। इस प्रकार लकड़ियाँ कारखानों तक बिना मेहनत, बिना खर्च और अल्प समय में पहुँच जाती हैं।

(6) उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व बताइए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था में कृषि की महती भूमिका है। यद्यपि उत्तर अमेरिका में मात्र 12 प्रतिशत भूमि ही कृषि के लिए उपलब्ध है, फिर भी यह महाद्वीप कई कृषि उत्पादनों में संसार में अग्रणी है। महाद्वीप का विस्तार अधिक होने के कारण यहाँ विविध प्रकार की मिट्टियाँ और जलवायु दशाएँ पाई जाती हैं। यही कारण है कि यहाँ अनेक प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं।

  • खाद्यान्न फसलें (जैसे-गेहूँ, मक्का, जौ, चावल, ज्वार आदि) और
  • नकदी फसलें (जैसे-कपास, गन्ना, तम्बाकू, सोयाबीन, मूंगफली, चुकन्दर, फल आदि)।

(7) लाप्लादा बेसिन किसे कहते हैं ?
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका का तीसरा बड़ा मैदानी भाग जो ब्राजील की उच्च भूमि के दक्षिण-पश्चिम में पराना, पराग्वे तथा उरुग्वे नदियों की घाटियों से निर्मित है, दक्षिण अमेरिका के उपजाऊ क्षेत्रों में से एक है। इसे लाप्लाटा बेसिन’ कहते हैं।

(8) दक्षिण अमेरिका से निर्यात एवं आयात की जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाइए।
उत्तर:
MP Board Class 8th Social Science Solutions विविध प्रश्नावली 2 img 2

MP Board Class 8th Social Science विविध प्रश्नावली 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) 1858 ई. के बाद भारतीय राजाओं के साथ ब्रिटिश सरकार के सम्बन्धों को समझाइए।
उत्तर:
1858 ई. में भारत में छोटे-बड़े लगभग 562 राजा थे। इंग्लैण्ड की महारानी ने अपनी घोषणा में कहा था कि भारतीय राजाओं के अधिकार एवं सम्मान का हनन नहीं किया जाएगा। उसे पूर्ववत् सुरक्षित रखा जायेगा, किन्तु उसका पालन नहीं किया गया। 1874 ई. में बड़ौदा के राजा मल्हारराव गायकवाड को सिंहासन से हटाकर उसके वंशज को सिंहासन पर बैठाया गया।

1876 ई. में इंग्लैण्ड की महारानी को भारत की साम्राज्ञी घोषित कर दिया गया। अब सम्पूर्ण भारत की सर्वोच्च शासक इंग्लैण्ड की महारानी हो गई थी। भारतीय राजाओं की आन्तरिक और बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी ब्रिटिश सरकार को हो गई थी। राजाओं के आन्तरिक मामलों में ब्रिटिश सरकार का हस्तक्षेप बढ़ने लगा था। लॉर्ड कर्जन ने भारतीय राजाओं के लिए विदेश जाने से पूर्व उससे अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया था। वह भारतीय राजाओं की विदेश यात्रा पर प्रतिबन्ध था।

भारतीय राजाओं की सेनाओं को न केवल कम कर दिया गया वरन् उसे अंग्रेज अधिकारी के नियन्त्रण में रखा गया। 1947 ई. में माउण्टबेटन योजना में भारतीय राजाओं को उनकी स्वेच्छानुसार भारत या पाकिस्तान में बने रहने की स्वतन्त्रता प्रदान कर दी थी। वास्तव में, 1857 के बाद भारत में ब्रिटिश सरकार ने ‘फूट डालो राज करो’ नीति का पालन किया।

(2) वर्तमान परिवारों में महिलाओं की स्थिति में क्या परिवर्तन हुए हैं ? समझाइए।
उत्तर:
वर्तमान में शहरों में तो महिलाओं द्वारा पुरुषों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों को भी किया जा रहा है जिससे समाज व परिवार की सोच में परिवर्तन आने लगा है। आज महिलाएँ परिवार व समाज में पुरुषों से कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य कर रही हैं। आज समाज में शिक्षा के क्षेत्र में, व्यवसाय के क्षेत्र में, . शासन के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञान के क्षेत्र में, विज्ञान और खेल जैसे सभी स्थानों पर बराबर का योगदान दे रही हैं। यद्यपि हमारा समाज पुरुष प्रधान है अब बदलते समय के साथ इस दृष्टिकोण में परिवर्तन आ रहा है और परिवारों में महिलाओं को अधिक सम्मान मिल रहा है।

(3) भ्रष्टाचार एक आर्थिक समस्या है, कैसे ?
उत्तर:
भ्रष्टाचार से आर्थिक असमानता बढ़ती है और – गरीब अधिक गरीब और अमीर अधिक अमीर होते जाते हैं। इस प्रकार समाज में आर्थिक विषमता की खाई और अधिक गहरी होती जाती है जो असन्तोष को जन्म देकर समाज की शान्ति को समाप्त कर देती है। भ्रष्टाचार से एकत्रित किया गया धन पहले तो सही हाथों से छीन लिया जाता है और उसे प्रायः गलत कार्यों में ही लगाया जाता है जो समाज के आर्थिक विकास को मन्द कर देता है। इस प्रकार भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा, उत्पादक कार्य में आने के स्थान पर एक व्यक्ति से दूसरे पर हस्तान्तरित होता रहता है और अन्त में समाज को आर्थिक रूप से पंगु बना देता है।

(4) रक्षा सामग्री उत्पादन पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
देश की सुरक्षा हेतु अनेक प्रकार की रक्षा सामग्री की आवश्यकता होती है। रक्षा सामग्री का उत्पादन शासकीय विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा किया जाता है। शासकीय विभागों द्वारा संचालित आयुध कारखानों में शस्त्रों, टैंकों, वाहनों, गोला-बारूद आदि का निर्माण किया जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में जलपोतों, वायुयानों, बुलडोजरों, मशीनों के कलपुर्जे, संचार उपकरण आदि सामग्री का निर्माण में होता है।

अपने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने हेतु यहाँ परमाणु संयन्त्र भी स्थापित किये गये हैं। तारापुर (महाराष्ट्र) व कलपक्कम (तमिलनाडु) इसके प्रमुख केन्द्र हैं। भारत में रक्षा पंक्ति मजबूत करने के लिए प्रक्षेपास्त्रों (मिसाइल) का निर्माण किया है, जैसेअग्नि, पृथ्वी, त्रिशूल, नाग, आकाश, अस्त्र व ब्रह्मोस आदि। भारत 1974 व 1998 में परमाणु बम का परीक्षण कर अपनी परमाण्विक शक्ति का परिचय सम्पूर्ण विश्व को दे चुका है।

MP Board Solutions

(5) उत्तर अमेरिका में वर्षा के वितरण पर लेख लिखिए।
उत्तर:
महाद्वीप के अधिकांश भागों में वर्षा ग्रीष्मकाल में होती है। इस महाद्वीप में वर्षा का वितरण अनेक विविधताएँ लिए हुए है। इस महाद्वीप के तीन पश्चिमी क्षेत्र ऐसे हैं, जहाँ अधि वर्षा होती है –

  • द्वीप समूह में व्यापारिक पवनों के प्रभाव से।
  • मध्य अमेरिका तथा दक्षिणी-पूर्वी भाग में गर्म जलधारा (गल्फस्ट्रीम) की निकटता के कारण।
  • ब्रिटिश कोलम्बिया के पश्चिमी तट पर पछुआ पवनों के कारण।

पूर्वी तट से जैसे – जैसे पश्चिमी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ते हैं वर्षा की मात्रा क्रमशः कम होती जाती है। संयुक्त राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी भाग ऐरिजोना के मरुस्थल में अत्यन्त कम वर्षा होती है। उत्तरी – पश्चिमी तट सुदूर पछुआ हवाओं के प्रभाव में वर्ष भर रहता है, इसलिए यहाँ वर्ष भर वर्षा होती है।

वायुदाब की पेटियाँ दक्षिण की ओर खिसकने से शीतकाल में पश्चिम कैलिफोर्निया का क्षेत्र पछुआ पवनों के क्षेत्र में आ जाता है, जिससे यहाँ शीत ऋतु में वर्षा होती है। – मैक्सिको प्रदेश को मानसूनी पवनें प्रभावित करती हैं जिससे ग्रीष्मकाल में वर्षा होती है, जबकि मैक्सिको की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी तट, व्यापारिक हवाओं के प्रभाव में रहने से वर्ष भर वर्षा प्राप्त करते हैं।

(6) उत्तर अमेरिका के प्रमुख वनोद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका के लोगों का मुख्य व्यवसाय वनों पर आधारित है। कागज उद्योग, लुग्दी उद्योग, फर्नीचर उद्योग, समूर उद्योग वमों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण उद्योग हैं। संसार में जितनी मुलायम लकड़ी काटी जाती है उसमें से उत्तर अमेरिका का हिस्सा 20 प्रतिशत से अधिक है। कागज और लुग्दी उत्पादन में संयुक्त राज्य तथा कनाडा का स्थान महत्वपूर्ण है। डगलस, फर और सफेद चीड़ की लकड़ी से इमारत तथा फर्नीचर बनाए जाते हैं।

इसी प्रकार ओक, बीच तथा सरई की लकड़ी फर्नीचर के लिए उपयोगी है। सेलूलोस, राल तथा तारपीन का तेल मुलायम लकड़ी से प्राप्त किया जाता है। चिकिल वृक्षों से च्यूइंगम तैयार करते हैं। मेपिल वृक्ष की मीठी छाल से शक्कर बनाई जाती है। महोगनी और लौंगवुड के वृक्षों से मजबूत बक्से बनाए जाते हैं। कनाडा के वनों में समूर वाले जानवरों से समूर प्राप्त किया जाता है। घास के मैदानों में पशु पाले जाते हैं। यहाँ पशुपालन बड़े व्यवस्थित ढंग से होता है। डेयरी उद्योग पशुपालन पर आधारित महत्त्वपूर्ण उद्योग है।

(7) दक्षिण अमेरिका की धरातलीय बनावट का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
धरातलीय बनावट के आधार पर दक्षिण अमेरिका महाद्वीप को चार भौतिक विभागों में बाँटा जा सकता है –

(1) पश्चिमी तटीय पट्टी – महाद्वीप के पश्चिमी भाग में प्रशान्त महासागर के तटीय भाग और एण्डीज पर्वतमाला के मध्य में मैदानी भूमि एक संकरी पट्टी के रूप में उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। इस तटीय मैदान के मध्य में आटाकामा नामक मरुस्थल है जो संसार का सबसे शुष्क गर्म मरुस्थल है।

(2) पश्चिमी पर्वतमाला – पश्चिमी तटीय मैदानी पट्टी के समानान्तर पूर्व में पर्वतों और पहाड़ियों की एक लम्बी श्रृंखला फैली हुई है। यह सबसे लम्बी एण्डीज पर्वतमाला है। यह महाद्वीपके उत्तर में कैरेबियन सागर से शुरू होकर महाद्वीप के दक्षिणी छोर तक फैली हुई है। इसकी लम्बाई 7,250 किमी. है। मध्य में पर्वत की चौड़ाई सबसे अधिक है।

(3) मध्यवर्ती मैदान – ये मैदान एण्डीज पर्वतमाला और पूर्वी उच्च भूमि के बीच बड़े भाग में फैले हैं। यह मैदान तीन श्रेणियों में विभाजित है –

  •  लानोस का मैदान
  • सेल्वास का मैदान
  • लाप्लाटा का मैदान।

(4) पूर्वी उच्च भूमि-इस महाद्वीप में मुख्यतः तीन पठारी भाग हैं। उत्तर में गुयाना (गयाना) का पठार, महाद्वीप के मध्य पूर्व में ब्राजील का पठार तथा दक्षिणी भाग में पैटेगोनिया का पठार अमेजन बेसिन तथा औरोनोको बेसिन के मध्य गुयाना का पठार जल विभाजन का कार्य करता है। पैटेगोनिया का पठार वर्षा के अभाव में एक शुष्क मरुस्थल है।

(8) दक्षिण अमेरिका में पशुपालन एवं भेड़पालन उद्योग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण अमेरिका में घास के बड़े-बड़े मैदान हैं, जिनमें पशुपालन एवं भेड़पालन का कार्य उद्योग के रूप में बड़े पैमाने पर होता है। यह उद्योग महाद्वीप के उत्तर में ओरीनोको नदी. की घाटी में लानोज के घास के मैदानों में वैनेजुएला देश में होता है। महाद्वीप के मध्य भाग में पम्पास के मैदानों में बोलिविया, उरुग्वे, पराग्वे और अर्जेन्टाइना में पशु एवं भेड़पालन बड़े पैमाने पर होता है।

यहाँ गाय, बैल, भेड़, बकरी, सूअर तथा घोड़े पाले जाते हैं। पशुओं से प्राप्त सामग्री में दूध, माँस, चमड़ा और ऊन का भारी उत्पादन होने से इनका निर्यात अर्जेन्टाइना, उरुग्वे, बोलीविया, पराग्वे आदि देशों से किया जाता है। यहाँ अर्जेन्टाइना सबसे बड़ा पशुपालक देश हैं और उरुग्वे ऊन उत्पादन में संसार में दूसरे स्थान पर है।

MP Board Class 8th Social Science Solutions