MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र

निर्देश 1 – निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए -(प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं)
(1) ब्रिटिश संसद ने रेग्यूलेटिंग एक्ट कब पारित किया था ?
(क) 1750 ई. में
(ख) 1773 ई. में
(ग). 1857 ई. में
(घ) 1940 ई. में।
उत्तर:
(ख) 1773 ई. में

(2) सन् 1828 ई. में ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी?
(क) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(ख) राजा राममोहन राय
(ग) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
(घ) केशवचन्द्र सेन।
उत्तर:
(ख) राजा राममोहन राय

(3) संविधान में कितनी भारतीय भाषाओं को अधिसूचित किया गया है ?
(क) 14
(ख) 18
(ग) 22
(घ) 26
उत्तर:
(क) 14

(4) मृदा को उपजाऊ बनाने में कौन-सा तत्व महत्वपूर्ण है?
(क) मूल चट्टानी पदार्थ
(ख) ह्यूमस
(ग) जलवायु
(घ) मनुष्य।
उत्तर:
(ख) ह्यूमस

(5) विघटनीय ठोस अवशिष्ट नहीं है –
(क) सब्जी
(ख) फल
(ग) कागज
(घ) पॉलीथिन बैग।
उत्तर:
(घ) पॉलीथिन बैग।

निर्देश 2 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-(प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।)
(1) लॉर्ड डलहौजी ने साम्राज्य विस्तार हेतु …………. नीति का अनुसरण किया।
(2) 1876 ई. में सिविल सेवा में भाग लेने की न्यूनतम आयु ………….. कर दी गई थी।
(3) ऐंठे हुए तन्तु को …………… कहते हैं।
(4) सियाल में सिलिका तथा ………….. धातुओं की प्रधानता होती है।
(5) ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अच्छे किस्म की ऊन …………. जाति की भेंड़ों से प्राप्त होती है।
उत्तर:

  1. विलय नीति (हड़प नीति)
  2. 19 वर्ष
  3. सूत
  4. एलुमिनियम
  5. ‘मेरीनो’

निर्देश 3 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में लिखिए-(प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।)
(1) भारत में अंग्रेजों की सफलता के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर:
उस समय भारत में राजनीतिक अराजकता, राजनीतिक बिखराव व केन्द्र का कमजोर होना।
अंग्रेजों पर हल्के और छोटे हथियार तथा प्रशिक्षित सेना का होना।

(2) आत्मनिर्वाह कृषि क्या है ?
उत्तर:
देश के बहुसंख्यक किसान छोटी और बिखरी जोतों व परम्परागत औजारों का प्रयोग करते हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उन्नत बीजों, उर्वरकों एवं कीटनाशकों का प्रयोग नहीं कर पाते, अतः इससे उत्पादन भी कम होता है। इनका उत्पादन खाद्यान्न के रूप में उनके परिवार के उपभोग में प्रयुक्त हो जाता है। इस प्रकार की कृषि को आत्मनिर्वाह कृषि कहते हैं।

(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई दो उद्देश्य लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्य इस प्रकार हैं –

  • अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा बनाए रखना एवं इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक कार्यवाही द्वारा शान्ति अवरोधों को रोकना या हटाना।
  • विभिन्न राष्ट्रों में समान मानव अधिकारों तथा आत्मनिर्णय के सिद्धान्तों पर आधारित मैत्रीपूर्ण समन्वय स्थापित करना।

(4) हिम शैल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
समुद्र में तैरते हुए बर्फ के बड़े-बड़े खण्ड जिनकी ऊँचाई समुद्र तल से कम से कम 5 मीटर होती है वे हिम शैल कहलाते हैं।

(5) समोच्च रेखा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
धरातल की बनावट और ढाल सम्बन्धी छोटी-छोटी बातों को भी पूरी शुद्धता से मानचित्र पर प्रदर्शित करने वाले माध्यम या विधि को समोच्च रेखाएँ कहा जाता है। ये वे रेखाएँ हैं, जो समुद्र तल से एकसमान ऊँचाई वाले स्थानों को मिलाती हुई मानचित्र में खींची जाती हैं।

निर्देश 4 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए-(प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।)
(6) आर्य समाज द्वारा समाज एवं संस्कृति के लिए किए गए किन्हीं तीन मुख्य कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
आर्य समाज द्वारा समाज एवं संस्कृति के लिए किए गए प्रमुख तीन कार्य इस प्रकार हैं –

  • आर्य समाज ने ही सबसे पहले हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं स्वराज्य की बात कही।
  • आर्य समाज ने बाल विवाह का विरोध किया एवं
  • आर्य समाज ने ‘विधवा पुनर्विवाह’ का समर्थन किया।

(7) मुस्लिम लीग के गठन के क्या उद्देश्य थे ?
उत्तर:
मुस्लिम लीग के गठन के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित थे –

  • मुसलमानों में ब्रिटिश सरकार के प्रति वफादारी की भावना जगाना।
  • मुसलमानों के मन में यदि कोई गलतफहमी हो तो उसे दूर करना तथा उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को आदर के साथ सरकार के सामने रखना।
  • भारतीय मुसलमानों के राजनीतिक अधिकारों और हितों की रक्षा की घोषणा करना तथा दूसरे समुदायों के प्रति किसी भी प्रकार के विरोध की भावना को रोकना।

(8) वयस्क मताधिकार का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
जहाँ पर वयस्क व्यक्ति को मत देने का अधिकार प्राप्त हो उसे वयस्क मताधिकार कहते हैं। हमारे देश में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने वाले हर नागरिक को मत देने का अधिकार प्राप्त है। यह मताधिकार का सबसे अधिक प्रचलित सिद्धान्त है।

(9) वलन तथा भ्रंशन में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
पृथ्वी के अन्दर क्षैतिज भू-संचलन द्वारा जब शैलों में लहरनुमा मोड़ पड़ जाते हैं तो इन्हें ‘वलन’ कहते हैं जबकि क्षैतिज भू-संचलन से उत्पन्न दबाव तथा तनाव के कारण शैलों के टूटकर अलग होने की प्रक्रिया को ‘भ्रंशन’ कहते हैं।

(10) मनुष्य में सामाजिकता का गुण किस कारण से
उत्तर:
मनुष्य में सामाजिकता का गुण पारस्परिक निर्भरता के कारण है।

अथवा

ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना क्या है ?
उत्तर:
केन्द्र सरकार द्वारा ‘ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना-2005’ विधेयक पारित किया गया है। इस विधेयक में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के एक वयस्क व्यक्ति को 100 दिवसों का रोजगार उसके निवास के निकट (पाँच किलोमीटर के दायरे में) दिये जाने हेतु प्रावधान किया गया है।

(11) उत्तर अमेरिका की वनस्पति में विविधता के कारण लिखिए।
उत्तर:
उत्तर अमेरिका एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ विश्व में पाई जाने वाली लगभग सभी प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। जलवायु की विविधता तथा वर्षा के असमान वितरण के कारण वनस्पति में भी विविधता दृष्टिगोचर होती है।

अथवा

पैटेगोनिया मरुस्थल बनने के कारण लिखिए।
उत्तर:
एण्डीज पर्वत के पश्चिमी भाग में पछआ पवनों द्वारा पर्याप्त वर्षा होती है। परन्तु जब ये पवनें पर्वत पार कर पूर्वी भाग में उतरती हैं तो शुष्क हो जाती हैं, जिससे वर्षा नहीं हो पाती। सम्पूर्ण क्षेत्र अर्थात् पैटेगोनिया का पठार वृष्टि छाया प्रदेश में आ जाता है और इस प्रकार पैटेगोनिया के मरुस्थल का निर्माण होता है।

(12) ऑस्ट्रेलिया की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित महाद्वीप है। इसलिए यहाँ उत्तरी गोलार्द्ध के विपरीत ऋतुएँ होती हैं। जब भारत में ग्रीष्म ऋतु होती है, उस समय ऑस्ट्रेलिया में शीत ऋतु होती है। ऑस्ट्रेलिया में वर्षा मुख्यतः दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक हवाओं से होती है। पूर्वी श्रेणियों के अलावा पश्चिम और मध्य भाग में कोई ऊँचा पर्वतीय क्षेत्र नहीं है जो भाप भरी हवाओं को रोक सके जिससे यहाँ वर्षा हो सके। उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मानसूनी हवाओं द्वारा तथा दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में विशेषकर तस्मानियाँ द्वीप में पछुआ हवाओं द्वारा वर्षा होती है।

अथवा

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में अंगूर की खेती कहाँ व क्यों होती है ?
उत्तर:
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में फलों की खेती बहुतायत से होती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में भूमध्य सागरीय जलवायु काले प्रदेश में अन्य रसदार फलों के साथ अंगूर की बहुतायत में खेती.शराब बनाने के लिए की जाती है।

निर्देश 5 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 80-100 शब्दों में लिखिए। (प्रत्येक प्रश्न के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।)

(13) होमरूल आन्दोलन का भारतीय राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
अप्रैल, 1916 ई. में बाल गंगाधर तिलक ने इण्डियन होमरूल लीग तथा एनी बेसेण्ट ने सितम्बर, 1916 ई. में होमरूल लीग की स्थापना की, जिसका लक्ष्य ब्रिटिश साम्राज्य के अन्तर्गत भारतीयों के लिए स्वशासन प्राप्ति था। इस आन्दोलन के महत्व का उल्लेख करते हुए विपिन चन्द्र पाल ने लिखा है-‘होमरूल आन्दोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसने भावी राष्ट्रीय आन्दोलन के लिए जुझारू योद्धा तैयार किए।’ होमरूल आन्दोलन सोसायटी के पं. मोतीलाल नेहरू, चितरंजन दास, तेज बहादुर सपू, रामास्वामी अय्यर, मोहम्मद अली, मूलाभाई देसाई आदि सदस्य थे।

अथवा

भारत छोड़ो आन्दोलन पर लेख लिखिए।
उत्तर:
8 अगस्त, 1942 ई. को बम्बई में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव में घोषणा की कि भारत में ब्रिटिश सरकार को जल्दी समाप्त करना अति आवश्यक हो गया है। गाँधीजी ने ‘करो या मरो’ (Do or Die) का नारा दिया। 9 अगस्त, 1942 ई. की सुबह कांग्रेस के अधिकांश नेता गिरफ्तार कर लिए गए। उन्हें देश की विभिन्न जेलों में बन्द कर दिया गया। परिणामस्वरूप आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया। गोलियाँ चली, लाठीचार्ज हुए और सारे देश में गिरफ्तारियाँ हुईं। लगभग ‘हजारों लोग घायल हुए। अन्ततः आक्रोशित जनता भी हिंसा पर उतर आयी।

बलिया और सतारा जैसे कुछ स्थान अंग्रेजी दासता से मुक्त हो गए। मगर सरकारी दमन चक्र की उग्रता अपनी सभी सीमाएँ तोड़ गईं। हवाई जहाजों से बम बरसाए गए। गोलियाँ चलाई गईं। बड़ी संख्या में लोग मारे गए। सभी बड़े नेता बन्दीगृह में थे जो बाहर थे वे भूमिगत हो गए। सरकारी दमन चक्र के कारण भारत छोड़ो आन्दोलन अधिक समय नहीं चल सका।

(14) शान्तिकाल में रक्षा सेनाओं की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
रक्षा सेना शान्तिकाल में समाज सेवा के अनेक प्रकार के कार्य करती है, जैसे-बाढ़, भूकम्प, अन्य प्राकृतिक प्रकोपों व बड़ी दुर्घटनाओं के समय पर राहत कार्य करना। संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व के विभिन्न देशों में शान्ति स्थापित करने के कार्यों में भी भारतीय सेना ने सहायता की है। हमारी सेनाओं द्वारा कोरिया, गाजा पट्टी, लेबनान, कांगो, यमन आदि स्थानों में किये गये कार्यों की सराहना की गई है। इसके अलावा देश में हो रही विघटनकारी एवं आतंकवादी गतिविधियों का सामना करने में भी सेना का विशेष योगदान रहा है।

अथवा

भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद के कारण बताइए।
उत्तर:
भारत और पाकिस्तान में विभाजन के परिणामस्वरूप प्रारम्भिक समय में तो सम्पत्ति, सीमा, नदी, जल वितरण आदि समस्याओं को लेकर विवाद चलते रहे, किन्तु शीघ्र ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक विवाद प्रारम्भ हो गए। कश्मीर को लेकर दोनों देशों के मध्य विवाद पाकिस्तान की स्थापना के कुछ ही दिनों बाद प्रारम्भ हो गया।

इस विवाद के चलते पाकिस्तान ने चार बार भारत पर सैनिक आक्रमण भी किया। पहली बार अक्टूबर, 1947 में सीमावर्ती कबीलाइयों को भड़काकर तथा उन्हें सैनिक सहायता देकर कश्मीर पर आक्रमण करवाया। दूसरी बार सितम्बर, 1965 में कश्मीर पर पाकिस्तान ने व्यापक आक्रमण किया। तीसरी बार 1971 में बांग्लादेश के युद्ध के समय कश्मीर पर आक्रमण किया। चौथी बार 1999 में पुन: पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण किया जो ‘कारगिल युद्ध’ के नाम से मशहूर है।

(15) उत्तर अमेरिका के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
(क) अप्लेशियन एवं रॉकी पर्वत
(ख) मिसीसिपी और सेंट लॉरेन्स नदी
(ग) मैक्सिको और हडसन की खाड़ी
(घ) मीठे पानी की झीलें (महान झील क्षेत्र)
(ङ) न्यूयार्क और वाशिंगटन।
उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र img 1

MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र img 1
अथवा

दक्षिण अमेरिका के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
(क) एण्डीज पर्वतमाला,
(ख) अमेजन और ओरीनोको नदी,
(ग) ब्राजील तथा बोलीविया के पठार,
(घ) पनामा नहर और पनामा की खाड़ी,
(ङ) अटाकामा व पैटेगोनिया मरुस्थल।
उत्तर:

MP Board Class 8th Social Science आदर्श प्रश्न-पत्र img 3

MP Board Class 8th Social Science Solutions