MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 147

प्रश्न 1.
छायांकित भाग को निरूपित करने वाली भिन्न लिखिएहल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 1
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 2
हल :
छायांकित भाग को निरूपित करने वाली भिन्नः
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 3

प्रश्न 2.
दी हुई भिन्न के अनुसार छायांकित कीजिए
हल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 4

प्रश्न 3.
निम्न में कोई गलती है, तो पहचानिएयह है।
यह \(\frac { 1 }{ 2 }\) है। यह \(\frac { 1 }{ 4 }\) है। यह \(\frac { 3 }{ 4 }\) है।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 6
हल :
(i) ∵ भाग समान नहीं हैं।
∴ छायांकित भाग \(\frac { 1 }{ 2 }\) नहीं है।

(ii) ∵ भाग समान नहीं हैं।
∴ छायांकित भाग \(\frac { 1 }{ 4 }\) नहीं है।

(iii) ∵ भाग समान नहीं हैं।
∴ छायांकित भाग \(\frac { 3 }{ 4 }\) नहीं है।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
8 घण्टे एक दिन की कौन-सी भिन्न है?
हल :
∵ 1 दिन में 24 घण्टे होते हैं।
∴ अभीष्ट भिन्न \(=\frac{8}{24}=\frac{1}{3}\)

प्रश्न 5.
40 मिनट एक घण्टे की कौन-सी भिन्न है?
हल :
∵ 1 घण्टे में 60 मिनट होते हैं।
∴ अभीष्ट भिन्न \(=\frac{40}{60}=\frac{2}{3}\)

प्रश्न 6.
आर्या, अभिमन्यु और विवेक एक साथ, बाँट कर खाना खाते हैं। आर्या दो सैंडविच लेकर आता है-एक सब्जी वाला और दूसरा जैम (Jam) वाला। अन्य दो लड़के अपना खाना लाना भूल गए। आर्या अपने सैंडविचों को उन दोनों के साथ बाँटकर खाने को तैयार हो जाता है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक सैंडविच में से बराबर भाग मिले।
(a) आर्या अपनी सैंडविचों को किस प्रकार बाँटे कि प्रत्येक को बराबर भाग मिले ?
(b) प्रत्येक लड़के को एक सैंडविच का कौन-सा भाग मिलेगा?
हल :
(a) आर्या प्रत्येक सैंडविच को तीन बराबर भागों में बाँटेगा।
(b) प्रत्येक लड़के को सैंडविच का \(\frac { 1 }{ 3 }\) भाग मिलेगा।

प्रश्न 7.
कंचन ड्रेसों (Dresses) को रँगती है। उसे 30 ड्रेस रँगनी थीं। उसने अब तक 20 ड्रेस रंग ली हैं। उसने ड्रेसों की कितनी भिन्न रँग ली हैं ?
हल :
कंचन की ड्रेस रँगनी थीं = 30
उसने ड्रेस रंग ली = 20
∴ रँगी हुई ड्रेसों की अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 1 }{ 2 }\)

प्रश्न 8.
2 से 12 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए। अभाज्य संख्याएँ इनकी कौन-सी भिन्न हैं ?
हल :
2 से 12 तक की प्राकृत संख्याएँ हैं- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12
अभाज्य संख्याएँ हैं- 2, 3, 5, 7 और 11
दी हुई कुल संख्याएँ = 11,
अभाज्य कुल संख्याएँ = 5
∴ अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 5 }{ 11 }\)

प्रश्न 9.
102 से 113 तक की प्राकृत संख्याएँ लिखिए। अभाज्य संख्याएँ इनकी कौन-सी भिन्न हैं ?
हल :
102 से 113 तक की प्राकृत संख्याएँ हैं
102, 103, 104, 105, 106, 107, 108, 109, 110, 111, 112, 113.
∴ दी हुई कुल प्राकृत संख्याएँ = 12
अभाज्य संख्याएँ = 103, 107, 109, 113
∴ कुल अभाज्य संख्याएँ = 4
अतः अतः अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 4 }{ 12 }\)

प्रश्न 10.
इन वृत्तों की कौन-सी भिन्नों में × है?
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 7
हल :
वृत्तों की कुल संख्या = 8
× वाले वृत्तों की संख्या = 4
अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 4 }{ 8 }\)

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
क्रिस्टिन अपने जन्म-दिन पर एक सीडी प्लेयर (CD Player) प्राप्त करती है। वह तब से सीडी इकट्ठी करना प्रारम्भ कर देती है। वह 3 सीडी खरीदती है और 5 सीडी उपहार के रूप में प्राप्त करती है। उसके द्वारा खरीदी गई सीडी की संख्या, कुल सीडी की संख्या की कौन-सी भिन्न है ?
हल :
बाजार से खरीदी गई सीडी की संख्या = 3
उपहार में प्राप्त सीडी की संख्या = 5
∴ सीडी की कुल संख्या = 3 + 5 = 8
∴ खरीदी गई सीडी की अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 3 }{ 8 }\)
उपहार से प्राप्त सीडी की अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 5 }{ 8 }\)

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 150

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
संख्या रेखा पर \(\frac { 3 }{ 5 }\) को दर्शाइए।
हल :
\(\frac { 3 }{ 5 }\)
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 8

प्रश्न 2.
संख्या रेखा पर \(\frac{1}{10}, \frac{0}{10}, \frac{5}{10}\) और \(\frac { 10 }{ 10 }\) को दर्शाइए।
हल :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 9

प्रश्न 3.
क्या आप 0 से 1 के बीच कोई अन्य भिन्न को दर्शा सकते हैं ? ऐसी पाँच भिन्नें और लिखिए जिन्हें आप दर्शा सकते हैं और उन्हें संख्या रेखा पर दर्शाइए।
हल :
हाँ, 0 और 1 के बीच में अन्य भिन्न को दर्शा सकते हैं, ऐसी 5 भिन्नै निम्न हैं
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 10
इन्हें संख्या रेखा पर क्रमश: A, B, C, D और E द्वारा दर्शाया गया है।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 7 भिन्न Ex 7.1 image 11

प्रश्न 4.
0 से 1 के बीच में कितनी भिन्नें स्थित हैं ? सोचिए, चर्चा कीजिए और अपने उत्तर को लिखिए।
हल :
0 और 1 के बीच में असंख्य भिन्न हैं।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 151

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
एक उचित भिन्न लिखिए
(a) जिसका अंश 5 और हर 7 है।
(b) जिसका हर 9 है और अंश 5 है।
(c) जिसके अंश और हर का योग 10 है। आप इस प्रकार की कितनी भिन्न लिख सकते हैं ?
(d) जिसका हर उसके अंश से 4 अधिक है।
(कोई पाँच भिन्न बनाइए। आप और कितनी भिन्न बना सकते हैं ?)
हल :
(a) अंश = 5, हर = 7.
∴अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 5 }{ 7 }\)

(b) हर = 9, अंश = 5
∴अभीष्ट भिन्न = \(\frac { 5 }{ 9 }\)

(c) सम्भव युग्म जिनके अंश और हर का योग 10 है- 0, 10; 1, 9; 2, 8; 3, 7; 4, 6;
∴अभीष्ट भिन्ने है- \(\frac{0}{10}, \frac{1}{9}, \frac{2}{8}, \frac{3}{7}, \frac{4}{6}\)

(d) अभीष्ट भिन्ने है- \(\frac{1}{5}, \frac{2}{6}, \frac{3}{7}, \frac{4}{8}, \frac{5}{9}\) इत्यादि।
दी हुई परिस्थिति के अनुसार भिन्नों की संख्या असंख्य हो सकती है।

प्रश्न 2.
एक भिन्न दी हुई है। इसे देखकर आप कैसे बता सकते हैं कि यह भिन्न
(a) 1 से छोटी है?
(b) 1 के बराबर है?
हल :
(a) यदि अंश हर से छोटा है, तो भिन्न 1 से छोटी है।
(b) यदि अंश और हर बराबर हैं तो भिन्न 1 के बराबर है।

प्रश्न 3.
संकेत ‘>’, ‘<‘ या ‘=’ का प्रयोग करके रिक्त स्थानों को भरिए
हल :
(a) \(\frac { 1 }{ 2 }\) < 1
(b) \(\frac { 3 }{ 5 }\) < 1 (c) 1 > \(\frac { 7 }{ 8 }\)
(d) \(\frac { 4 }{ 4 }\) = 1
(e) \(\frac { 0 }{ 6 }\) < 1
(f) \(\frac { 2005 }{ 2005 }\) = 1

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 152

प्रश्न 1.
हर 7 वाली पाँच विषम भिन्नै लिखिए।
हल :
हर 7 वाली पाँच विषम भिन्नें हैं–
\(\frac{8}{7}, \frac{9}{7}, \frac{10}{7}, \frac{11}{7}, \frac{12}{7}\)

प्रश्न 2.
अंश 11 वाली पाँच विषम भिन्नै लिखिए।
हल :
अंश 11 वाली विषम भिन्नें हैं
\(\frac{11}{5}, \frac{11}{6}, \frac{11}{7}, \frac{11}{8}\) और \(\frac { 11 }{ 9 }\)

MP Board Class 6th Maths Solutions