MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 118-119

प्रश्न 1.
जाँए कीजिए कि निम्न में से कौन-सी आकृतियाँ बहुभुज हैं। यदि इनमें से कोई बहुभुज नहीं है, तो कारण बताइए।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 1
उत्तर-
(a) बहुभुज नहीं है; क्योंकि यह बन्द आकृति नहीं
(b) हाँ, यह एक 12 भुजाओं वाला बहुभज है।
(c) यह रेखाण्डों से बनी आकृति नहीं है। अत: यह बहुभुज नहीं है।
(d) यह रेखाखण्डों से बनी आकृति नहीं है। अत: यह बहुभज नहीं है।

प्रश्न 2.
प्रत्येक बहुभुज का नाम लिखिए :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 2
इनमें से प्रत्येक के दो उदाहरण बनाइए।
हल :
(a) चतुर्भज,
(b) त्रिभुज,
(c) पंचभुज,
(d) अष्टभुज।

उदाहरण-
(a) चतुर्भुज
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 3

(b) त्रिभुज
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 4

(c) पंचभुज
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 5

(d) अष्टभुज
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 6

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
एक सम षड्भुज (regular hexagon) का एक रफ चित्र खींचिए। उसके किन्हीं तीन शीर्षों को जोड़कर एक त्रिभुज बनाइए। पहचानिए कि आपने किस प्रकार का त्रिभुज खींच लिया है।
हल :
ABCDEF एक सम षड्भुज है। इसके तीन शीर्षों B, D और F को जोड़ा गया है, जो कि एक सम त्रिभुज है।
अतः इस प्रकार बना त्रिभुज समबाहु त्रिभुज है।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 7

प्रश्न 4.
एक सम अष्टभुज (regular octagon) का रफ चित्र खींचिए। (यदि आप चाहें, तो वर्गांकित कागज (squared paper) का प्रयोग कर सकते हैं।) इस अष्टभुज के ठीक चार शीर्षों को जोड़कर एक आयत खींचिए।
हल :
ABCDEFGH एक सम अष्टभुज है। H और C को
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 8
तथा G और D को मिलाकर \(\overline{H C}\) तथा \(\overline{G D}\) रेखाखण्ड प्राप्त हुए हैं।
इस प्रकार HCDG एक अभीष्ट आयत है।

प्रश्न 5.
किसी बहुभुज का विकर्ण उसके किन्हीं दो शीर्षों (आसन्न शीर्षों को छोड़कर) को जोड़ने से प्राप्त होता है। (यह इसकी भुजाएँ नहीं होती हैं।) एक पंचभुज का रफ चित्र खींचिए और इसके विकर्ण खींचिए।
हल :
ABCDE एक पंचभुज है।
दो शीर्षों को जोड़ने से \(\overline{A C}, \overline{A D}, \overline{B D}, \overline{B E}\) और \(\overline{C E}\) विकर्ण प्राप्त होते हैं।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 9

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 121

इन्हें कीजिए

प्रश्न 1.
एक घनाभ एक आयताकार बक्स जैसा है। इसके 6 फलक हैं। फलक के चार किनारे हैं। प्रत्येक फलक के चार कोने हैं (जो इसके शीर्ष कहलाते है)।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 10

प्रश्न 2.
एक घन ऐसा घनाभ है, जिसके सभी किनारे बराबर लम्बाई के होते हैं।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 11
हल :
इसके 6 फलक हैं। प्रत्येक फलक के 4 किनारे हैं। प्रत्येक फलक के 4 शीर्ष हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
एक त्रिभुजाकार पिरामिड का आधार एक त्रिभुज होता है। यह चतुष्फलक (tetrahedron) भी कहलाता है।
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 12
हल :
फलक : 4 ; किनारे : 6 ; कोने : 4

प्रश्न 4.
एक वर्ग पिरामिड का आधार एक वर्ग होता है
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 13
हल :
फलक : 5
किनारे : 8
कोने : 5

प्रश्न 5.
एक त्रिभुजाकार प्रिज्म प्रायः एक केलाइडोस्कोप (Kaleidoscope) के आकार का होता है। इसका आधार और ऊपरी सिरा त्रिभुज के आकार के होते हैं
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.8 image 14
हल :
फलक : 5
किनारे : 9
कोने : 6

MP Board Class 6th Maths Solutions