MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.3

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 104

प्रश्न 1.
निम्न को सुमेलित (match) कीजिए :
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.3 image 1
उत्तर-
(i) → (c),
(ii) → (d),
(iii) → (a),
(iv) → (e),
(v) → (b).

प्रश्न 2.
निम्न में से प्रत्येक कोण को समकोण, ऋजुकोण, न्यूनकोण, अधिक कोण और प्रतिवर्ती कोण के रूप में वर्गीकृत कीजिए:
MP Board Class 6th Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.3 image 2
उत्तर-
(a) न्यूनकोण
(b) अधिककोण
(c) समकोण
(d) प्रतिवर्ती कोण
(e) ऋजुकोण
(f) न्यून कोण।

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 105

सोचिए, चर्चा कीजिए एवं लिखिए

प्रश्न 1.
\(\frac { 1 }{ 2 }\) घूर्णन में कितनी डिगरी हैं ? 1 समकोण में कितनी डिगरी हैं ?
हल :
\(\frac { 1 }{ 2 }\) घूर्णन में डिगरी = \(\frac { 1 }{ 2 }\) x 360° = 180°
1 समकोण में डिग्री = \(\frac { 1 }{ 4 }\) घूर्णन में डिग्री
= \(\frac { 1 }{ 4 }\) x 360° = 90°

प्रश्न 2.
1 ऋजुकोण में कितनी डिगरी (अंश) हैं ? कितने समकोणों से 180° बनते हैं ? कितने समकोणों से 360° बनते हैं ?
हल :
(i) 1 ऋजुकोण में डिगरी = \(\frac { 1 }{ 2 }\) घूर्णन
= \(\frac { 1 }{ 2 }\) x 360° = 180°

(ii) 180° से, \(\frac { 180 }{ 90 }\) = 2 समकोण
∴2 समकोणों से 180° बनते हैं।

(iii) 360° से. \(\frac { 360 }{ 90 }\) = 4 समकोण
∴4 समकोणों से 360° बनते हैं

MP Board Class 6th Maths Solutions