MP Board Class 12th Hindi Swati Solutions पद्य महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय

प्रश्न 1.
मीरा वैरागिण हुई
(अ) राम के लिए
(ब) विष्णु के लिए
(स) कृष्ण के लिए
(द) ब्रह्मा के लिए।
उत्तर:
(स) कृष्ण के लिए

प्रश्न 2.
अक्रूर नन्द बाबा के यहाँ आए थे
(अ) बलदाऊ को लेने के लिए
(ब) ग्वालाओं को लेने के लिए
(स) नन्द बाबा को लेने के लिए
(द) कृष्ण को लेने के लिए।
उत्तर:
(द) कृष्ण को लेने के लिए।

प्रश्न 3.
संसार में विघ्नहर्ता देवता माने जाते हैं
(अ) हनुमान
(ब) गणेश
(स) सरस्वती
(द) शंकर।
उत्तर:
(ब) गणेश

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
पूरण पुराण और पुरुष पुराण हैं (2014)
(अ) राम
(ब) सरस्वती
(स) गणेश,
(द) शनि।
उत्तर:
(अ) राम

प्रश्न 5.
‘मैया कबहिं बढ़ेगी चोटी’ वाक्य कहा है
(अ) राम ने
(ब) बलदाऊ ने
(स) शिव ने
(द) कृष्ण ने।
उत्तर:
(द) कृष्ण ने।

प्रश्न 6.
माटी खाने की सुनकर यशोदा बाँह पकड़ कर लाई
(अ) बलदाऊ को
(ब) कृष्ण को
(स) गोपी को
(द) ग्वाला को।
उत्तर:
(ब) कृष्ण को

प्रश्न 7.
चिनगारी और ज्वाला बनना चाहते हैं
(अ) माता-पिता
(ब) देवर-देवरानी
(स) भाई-बहन
(द) सखा और सखी।
उत्तर:
(स) भाई-बहन

प्रश्न 8.
एक लहर और दूसरा नदी की धारा बनकर आये
(अ) गोप-गोपी
(ब) कृष्ण और गोपी
(स) राधा-कृष्ण
(द) भाई-बहन।
उत्तर:
(द) भाई-बहन।

प्रश्न 9.
तुम कौन-सी पाटी पढ़े हो लला कहा है
(अ) घनानन्द ने
(ब) मीराबाई ने
(स) सूरदास ने,
(द) मतिराम ने।
उत्तर:
(अ) घनानन्द ने

प्रश्न 10.
विश्वास में विष घोलने का काम किया था (2016)
(अ) सुजान
(ब) घनानंद
(स) रत्नाकर,
(द) गुमान।
उत्तर:
(अ) सुजान

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
कृष्ण की पत्री आने की बात सुनकर कृष्ण के घर आने लगीं
(अ) राधा
(ब) गोपियाँ
(स) ग्वालिने
(द) मथुरा की स्त्रियाँ।
उत्तर:
(ब) गोपियाँ

प्रश्न 12.
‘छावते कुटीर कहूँ रम्य जमुना कै तीर’ यह कहा है
(अ) कृष्ण ने
(ब) राधा ने
(स) उद्धव ने
(द) गोपी ने।
उत्तर:
(स) उद्धव ने

प्रश्न 13.
“नाव में जल भरने पर और घर में दाम बढ़ने पर दोनों हाथों से उलीचना चाहिए”, यह कथन है
(अ) तुलसीदास का
(ब) रहीम का
(स) बिहारी का
(द) कबीर का।
उत्तर:
(द) कबीर का।

प्रश्न 14.
“यह शरीर कच्चे घड़े के समान है कभी भी टूट सकता है, यह कहा है
(अ) कबीर ने
(ब) बिहारी ने
(स) घनानन्द ने
(द) दादू ने।
उत्तर:
(अ) कबीर ने

प्रश्न 15.
बिना गुणों के बढ़ाई पाकर कोई बड़ा नहीं बन सकता, यह विचार है
(अ) तुलसीदास
(ब) बिहारी
(स) दादू,
(द) वृन्द।
उत्तर:
(ब) बिहारी

प्रश्न 16.
कनागतों में सम्मान होता है
(अ) कोयल का
(ब) मोर का
(स) कौए का
(द) पपीहे का।
उत्तर:
(स) कौए का

प्रश्न 17.
‘बीती विभावरी जाग री’ के बाद की पंक्ति लिखिए
(अ) किसलय का आँचल डोल रहा
(ब) अम्बर पनघट में डुबो रही
(स) खगकुल सा बोल रहा
(द) अधरों में राग अमन्द पिए।
उत्तर:
(ब) अम्बर पनघट में डुबो रही

प्रश्न 18.
सुबह होने पर अब तक सोई है
(अ) स्त्री
(ब) गोपी
(स) मीरा
(द) अहिल्या।
उत्तर:
(अ) स्त्री

MP Board Solutions

प्रश्न 19.
मंगल वर्षा के रचयिता हैं
(अ) सुमित्रानन्दन पंत
(ब) महादेवी वर्मा
(स) भवानी प्रसाद मिश्र
(द) निराला।
उत्तर:
(स) भवानी प्रसाद मिश्र

प्रश्न 20.
इन्द्रधनुष आकाश में दिखाई देता है (2012, 17)
(अ) बसन्त में
(ब) वर्षा ऋतु में
(स) हेमन्त में
(द) शरद में।
उत्तर:
(ब) वर्षा ऋतु में

प्रश्न 21.
वे आधुनिक युग के ऊर्जावान कवि हैं और रूढ़ियों को समाज से भस्म करना चाहते हैं
(अ) श्रीकृष्ण सरल
(ब) निराला
(स) बालकृष्ण शर्मा नवीन
(द) सुमित्रानन्द पन्त।
उत्तर:
(स) बालकृष्ण शर्मा नवीन

प्रश्न 22.
भूधरों की पंक्ति को फूंक से उड़ा देने में भाव है
(अ) आक्रोश प्रकट किया गया है
(ब) विनय की गई है,
(स) परामर्श दिया गया है
(द) दैन्य भाव है।
उत्तर:
(अ) आक्रोश प्रकट किया गया है

प्रश्न 23.
‘राष्ट्र की स्वाधीनता पर आँच न आने देना’ लिखा है
(अ) अरे तुम काल के भी काल हो में
(ब) उद्धव प्रसंग में
(स) राष्ट्र श्रृंगार में
(द) वर्षा ऋतु में।
उत्तर:
(स) राष्ट्र श्रृंगार में।

प्रश्न 24.
वह समय की हर शिला पर अपने चिह्न छोड़ देती है
(अ) कल्याणी
(ब) जवानी
(स) सुगन्ध
(द) वायु।
उत्तर:
(ब) जवानी

प्रश्न 25.
अजामिल जैसे पापी का जिक्र आया है
(अ) महत्ता में,
(ब) उद्धव प्रसंग में
(स) केवट प्रसंग में
(द) वर्षा ऋतु में।
उत्तर:
(स) केवट प्रसंग में

प्रश्न 26.
केवट ने चरण धोने की हठ की
(अ) राम के
(ब) जानकी के
(स) लक्ष्मण के
(द) किसी के नहीं।
उत्तर:
(अ) राम के

प्रश्न 27.
भारत की प्राचीनता की खोज की बात कही है
(अ) केवट प्रसंग में
(ब) महत्ता में
(स) मीरा के पद में
(द) वंदना में।
उत्तर:
(ब) महत्ता में

MP Board Solutions

प्रश्न 28.
सुरलोक से भी सर्वथा उसका अधिक उत्सर्ग है
(अ) भारतवर्ष का
(ब) हिमालय का
(स) कश्मीर का
(द) हरिद्वार का।
उत्तर:
(अ) भारतवर्ष का

प्रश्न 29.
मालिन से फूल यह प्रार्थना करता है
(अ) मेरी सुगन्ध ले लो
(ब) कली को मत छुओ
(स) देखो मालिन मुझे न तोड़ो
(द) एक सुन्दर सा हार बनाओ।
उत्तर:
(स) देखो मालिन मुझे न तोड़ो

प्रश्न 30.
उसका हाथ उठते ही सुध-बुध खो देता है
(अ) पौधा
(ब) फूल
(स) तिनका
(द) कमल।
उत्तर:
(ब) फूल

प्रश्न 31.
विजय पथ पर बढ़ सिपाही विजय तेरी है सुनिश्चित, कहा है
(अ) शिवमंगल सिंह सुमन
(ब) विष्णुकान्त शास्त्री
(स) श्रीकृष्ण सरल
(द) जयशंकर प्रसाद।
उत्तर:
(ब) विष्णुकान्त शास्त्री

प्रश्न 32.
विघ्न-बाधाएँ सहम कर मार्ग छोड़ देंगी (2013, 15)
(अ) दुष्ट का
(ब) वृद्ध का
(स) नवयुवक का
(द) शिशु का।
उत्तर:
(स) नवयुवक का

प्रश्न 33.
‘बसन्त गीत’ प्रकृति चित्रण है
(अ) महादेवी वर्मा का
(ब) निराला का
(स) मुक्तिबोध का
(द) प्रसाद का।
उत्तर:
(ब) निराला का

प्रश्न 34.
निराला ने लिखी है
(अ) हिमालय
(ब) ऋतुराज
(स) बढ़ सिपाही
(द) वसन बासन्ती लेगी।
उत्तर:
(द) वसन बासन्ती लेगी।

प्रश्न 35.
सूखी डाल पल्लव वसना बनेगी
(अ) बसन्त में
(ब) वर्षा ऋतु में
(स) शिशिर में
(द) ग्रीष्म में।
उत्तर:
(अ) बसन्त में

प्रश्न 36.
धरती को मानव तो बसंत को मानवता बताया है
(अ) निराला ने
(ब) महादेवी वर्मा ने
(स) श्रीकृष्ण ‘सरल’ ने
(द) मुक्तिबोध ने।
उत्तर:
(द) मुक्तिबोध ने।

प्रश्न 37.
नदी से ही जिनका आकार बनता है, वे हैं
(अ) नदी के द्वीप
(ब) नाव
(स) शहर और गाँव
(द) चट्टान।
उत्तर:
(अ) नदी के द्वीप

प्रश्न 38.
नदी के द्वीप रचना है
(अ) वीरेन्द्र मिश्र की
(ब) अज्ञेय की
(स) प्रसाद की
(द) मुक्तिबोध की।
उत्तर:
(ब) अज्ञेय की

MP Board Solutions

प्रश्न 39.
‘साँडा-सकारे चंदा-सूरज करते जिसकी आरती’ पंक्ति ली गई है(अ) नदी के द्वीप,
(ब) वसन बांसती लेगी
(स) भारतमाता की जय बोल दो
(द) अमृत का घुट शक्ति के।
उत्तर:
(स) भारतमाता की जय बोल दो

प्रश्न 40.
शान्ति और संस्कृति की बहती स्वाधीन जाह्नवी
(अ) भारत की जय बोल दो
(ब) बलिदानी रंग घोल दो
(स) कोई गीत गाओ
(द) असावधान रहो।
उत्तर:
(ब) बलिदानी रंग घोल दो

प्रश्न 41.
लोकगीत ‘कजली’ है.
(अ) बसंत गीत
(ब) सावन गीत
(स) देवी गीत
(द) शादी गीत।
उत्तर:
(अ) बसंत गीत

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. मीराबाई ने ……………….. की आराधना की है। (2012)
2. कृष्ण को मथुरा ले जाने के लिए …………. आया था। (2009)
3. गणेश संसार की ………………. को दूर कर देते हैं।
4. …………. को सबसे पहले पूजा जाता है। (2009)
5. बलदाऊ …………. को चिढ़ा-चिढ़ाकर परेशान करते हैं। (2009)
6. बालक श्रीकृष्ण को सबसे ज्यादा शिकायत ……………….. से है। (2016)
7. बहन हरहराती गंगा बन जाये और भाई ………………. बन जाय।
8. कवि ने बहन को चिनगारी तथा भाई को ……………….. कहा है। (2015)
9. सुजान को प्रियतमा मानकर ………………. ने सम्बोधित किया है।
10. आनन्द के घन प्रान जीवन ………………… को कहा गया है।
11. उद्धव गोपियों को ज्ञान और ………………. सिखाने आये हैं।
12. हृदय में अनेक मनमोहन न बसाने का कथन ………………. ने कहा है।
13. तुम चिरन्तन अभयता के …………….” हो।
14. ‘अरे तुम हो काल के भी काल’ कविता ………………. द्वारा लिखित है।
15. तुम देश की स्वाधीनता पर …………….. आने न देना।
16. देश के निर्माण को ……………….. खाए जा रहा है।
17. आकाश में तारे रूपी ……………….. डूब रहे हैं।
18. आँखों में विहाग भरे ……………….. सो रही है।
19. वर्षा ऋतु में ………………… सज गये हैं।
20. ‘मंगल वर्षा’ ………………. द्वारा रचित है।
21. कबीर ने ………………… की संगति करने को कहा है। (2017)
22. “नाव में जल भरने पर और घर में दाम बढ़ने पर दोनों हाथों से उलीचना चाहिए।” यह कथा है …………” का। (2013)
23. पान की पीक होठों पर शोभा देती है और ………… नेत्रों में।
24. ईश्वर का काँटेदार डालियों पर ………… लगाना उसकी भूल है।
25. केवट के पास अपने परिवार के पालन करने का कोई और ……………. नहीं था।
26. केवट कठौते में ……………” का पवित्र जल भर लाया।
27. महाभारत का युद्ध भारत के लिए …………. के समान था।
28. आज जो हमसे विरक्त हैं,वे कल …………. होंगे।
29. जब जग मुझे तोड़ने आता मैं …………. रो देता।
30. फूल का हृदय ………….. के हृदय जैसा ही है।
31. “विजय पथ पर बढ़ सिपाही, विजय तेरी है सुनिश्चित,” कहा है …………। (2013)
32. काले …………. मस्त होकर युवाओं का आह्वान कर रहे हैं।
33. ‘बसन्त गीत’ ………….. की अनूठी रचना है।
34. कवि निराला ने पृथ्वी का आँचल …………. को कहा है। (2009)
35. धरती ने अपना धानी घूघट खोलकर अपना ज्वलन्त ………….. देख लिया।
36. ‘अमृत का घुट शक्ति के’ …………. की रचना है।
37. अज्ञेय के अनुसार समाज एक नदी है और व्यक्ति इस नदी में ………….. जैसा है।
38. द्वीप नदी के ……………… है। (2011)
39. मन्दिर,मस्जिद …………. ने इन्सान को कैद कर लिया है।
40. हम अनेकता में भी एकता रखते हैं और झगड़े को ……….. से सुलझाते हैं।
उत्तर:
1. कृष्ण
2. अक्रूर
3. विघ्न-बाधाओं
4. गणेश जी
5. श्रीकृष्ण
6. बलदाऊ
7. झेलम
8. ज्वाला
9. घनानन्द
10. सुजान ‘नेपाली’
11. योग
12. गोपियों
13. स्रोत
14. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
15. आँच
16. ध्वंश
17. घट
18. स्त्री
19. हिंडोले
20. भवानी प्रसाद मिश्र
21. साधु
22. कबीर
23. काजर
24. गुलाब
25. अवलम्बु
26. गंगाजू
27. मरण
28. अनुरक्त
29. हँस-हँस
30. मालिन
31. विष्णुकान्त शास्त्री ने
32. मेघ
33. निराला
34. सुनहरी धान,
35. बसन्त
36. मुक्तिबोध
37. द्वीप
38. पुत्र
39. गिरजे
40. विवेक।

MP Board Solutions

सत्य/असत्य

1. मीरा कृष्ण को रिझाना चाहती हैं।
2. मीरा के प्रभु गिरधर नागर हैं।
3. बानी जगरानी की उदारता का कोई भी वर्णन कर सकता है।
4. श्रीराम पूर्ण ब्रह्म पुरुषोत्तम हैं। (2015)
5. गोपियों के मन में बलदाऊ बसे थे। (2011)
6. दाऊ ने कृष्ण से कहा कि उसे तो मोल लिया है।
7. बहन कराली क्रान्ति बने और भाई विकराल बने।
8. भाई प्रेम का पुतला है और बहन ममता की गोद है।
9. सनेह का मार्ग बड़ा टेढ़ा है।
10. पहले सुजान ने स्नेह से अपनाया फिर नेह को तोड़ दिया।
11. उद्धव के आने की खबर सुनकर गोपियाँ राधा के घर आने लगीं।
12. उद्धव की कहानी सुनकर सभी गोपियाँ प्रसन्न हुईं।
13. देह धरे का फल यही है कि परोपकार करे।
14. कबीर ने कहा है कि कुसंग का फल बुरा ही होता है।
15. सम्पत्ति रूपी जल के बढ़ने से मन रूपी कमल मुरझा जाता है।
16. नदी, कूप, सरोवर और बावड़ी यदि किसी की प्यास बुझा देते हैं, तो वे प्यासे के लिए सागर से महान हैं।
17. कवि जयशंकर प्रसाद ने बादल को पनघट कहा है। (2016)
18. लता रूपी स्त्री ने अपने फूलों की गगरी भरी नहीं है।
19. आसमान में बादलों के छाने से धरती हर्षित नहीं हुई।
20. खेत के बीच में खड़ी होकर किसानिन कजरी के गीत गा रही है।
21. तुम्हारे पास काल का धनुष और दिशाओं की डोरी है।
22. तनिक सा अवरोध तुम्हारा सब कुछ बिगाड़ सकता है।
23. हमें देश की स्वाधीनता यों ही मिल गई है।
24. सिंह की खेती किसी स्यार को खाने मत देना।
25. इस घाट से थोडी दर कमर तक पानी है वहाँ से गंगा पार कर लो।
26. केवट की स्नेह भरी वाणी सुनकर श्रीराम जानकी और लखन की ओर देखकर हँसे।
27. जो लोग हमको असभ्य या अशिक्षित बता रहे हैं, वे अज्ञ हैं या पक्षपात कर रहे हैं।
28. कल जो हमारी सभ्यता पर अज्ञानता के कारण हँसे थे वे आज हमारे अनुसन्धान से प्रसन्न
29. जगती के मधुवन में पुष्प और मालिन पुराने साथी हैं।
30. हम दोनों में यौवन और आकर्षण नहीं है।।
31. जो अपने धर्मपथ पर आगे आने वाली आपदाओं को तुच्छ मान कर आगे बढ़ते हैं विजय उनके चरणों में लोटती है।
32. कवि युवक को एक पग भी पीछे न हटाने के लिए शपथ दे रहा है।
33. बसन्त के आने पर वन प्रसन्न हो गया है।
34. मधुप वृन्द चारणों की भाँति गीत नहीं गा रहे हैं।
35. रूखी सी डाल बसन्त आगमन पर पल्लव वसना हो जाएगी।
36. पार्वती ने शिव को वर कर संसार को सुख नहीं दिया।
37. बसन्त में खिले लाल-लाल फूल मनुष्य के हृदय में क्रान्ति की ज्वाला के समान हैं।
38. ‘नदी के द्वीप’ रचना के कवि अज्ञेय हैं। (2009)
39. नदी के द्वीप नदी के पुत्र की तरह होते हैं। (2013)
40. कवि ने द्वीप को पर्वत का पुत्र कहा है। (2017)
41. परिवर्तन में मन ढालना और हर पर्वत से भागीरथी निकालना सरल है।
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य
5. असत्य
6. सत्य
7. सत्य
8. सत्य
9. असत्य
10. सत्य
11. असत्य
12. असत्य
13. सत्य
14. सत्य
15. असत्य
16. सत्य
17. असत्य
18. असत्य
19. असत्य
20. सत्य
21. सत्य
22. असत्य
23. असत्य
24. सत्य
25. सत्य
26. सत्य
27. सत्य
28. असत्य
29. सत्य
30. असत्य
31. सत्य
32. सत्य
33. सत्य
34. असत्य
35. सत्य,
36. असत्य,
37. सत्य
38. सत्य
39. सत्य
40. असत्य
41. असत्य।

MP Board Solutions

जोड़ी मिलाइए

I.
MP Board Class 12th Hindi Swati Solutions पद्य महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न img-1
उत्तर:
(1) → (स)
(2) → (द)
(3) → (इ)
(4) → (ब)
(5) → (अ)

II.
MP Board Class 12th Hindi Swati Solutions पद्य महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न img-2
उत्तर:
(1) → (स)
(2) → (इ)
(3) → (अ)
(4) → (ब)
(5) → (द)।

III.
MP Board Class 12th Hindi Swati Solutions पद्य महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न img-3
उत्तर:
(1) → (स)
(2) → (द)
(3) → (अ)
(4) → (इ)
(5) → (ब)।

IV.
MP Board Class 12th Hindi Swati Solutions पद्य महत्त्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न img-4
उत्तर:
(1) → (स)
(2) → (द)
(3) → (अ)
(4) → (ब)।

MP Board Solutions

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

प्रश्न 1.
मीरा की भक्ति किन भाव की है? (2014)
उत्तर:
दाम्पत्य (प्रेम) भाव की।

प्रश्न 2.
इस देह पर गर्व क्यों नहीं करना चाहिए? (2011)
उत्तर:
क्योंकि यह माटी में मिल जाती है।

प्रश्न 3.
गजमुख का मुख कौन देखता है? (2010, 15)
उत्तर:
दसमुख (रावण)।

प्रश्न 4.
कौन से ऐसे देव हैं जिन्हें विघ्नहर्ता कहा जाता है?
उत्तर:
गणेश।

प्रश्न 5.
सूरदास के इष्ट देव कौन हैं?
उत्तर:
श्रीकृष्ण।

प्रश्न 6.
बालकृष्ण ने जब यशोदा से बलदाऊ की शिकायत की, तो माँ उसे क्या समझाती
उत्तर:
बलभद्र तो जन्म से ही धूर्त है।

प्रश्न 7.
गोपालसिंह नेपाली ने भाई-बहन के बीच के प्रेम को किसके परिवेश में व्यक्त किया है?
उत्तर:
राष्ट्रीय प्रेम के।

प्रश्न 8.
यदि बहन आँगन की ज्योति है, तो भाई कौन है?
उत्तर:
घर का पहरेवाला।

प्रश्न 9.
घनानन्द के अनुसार सनेह का मार्ग कैसा है? (2013)
उत्तर:
सीधा व सरल।

प्रश्न 10.
‘घनानन्द के पद’ कविता में कवि ने कौन से रस का वर्णन किया है?
उत्तर:
वियोग श्रृंगार का।

MP Board Solutions

प्रश्न 11.
विश्वास में विष घोलने का कार्य किसने किया है? (2009, 17)
उत्तर:
सुजान ने।

प्रश्न 12.
नन्द के घर में गोपियाँ क्या खबर पाकर एकत्रित हुई?
उत्तर:
उद्धव के आगमन की।

प्रश्न 13.
मथुरा से योग सिखाने कौन आया था? (2016)
उत्तर:
उद्धव।

प्रश्न 14.
कबीरदास जी ने किसकी संगति को अच्छा बताया है? (2009)
उत्तर:
साधु (सज्जन) पुरुष की।

प्रश्न 15.
नींव के पत्थर (शहीद) तुम्हें क्या शपथ दे रहे हैं?
उत्तर:
धरोहर की रक्षा करना।

प्रश्न 16.
नाश को निर्माण के पथ पर मोड़ते हुए जवानी क्या करती है?
उत्तर:
समय की शिला पर पदचिह्न छोड़ती है।

प्रश्न 17.
बीती विभावरी से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
प्रभात हो गया है।

प्रश्न 18.
प्रसाद जी ने पनघट किसे कहा है? (2009, 11)
उत्तर:
आसमान को।

प्रश्न 19.
वर्षा ऋतु के आने पर धरती कैसी हो जाती है?
उत्तर:
हरी-भरी और प्रसन्न।

प्रश्न 20.
वर्षा के शुभ दिन कवि को कैसे लगते हैं?
उत्तर:
किसी जन्म के पुण्य जैसे।

MP Board Solutions

प्रश्न 21.
स्वाति नक्षत्र की बूंद कदली, सीप और भुजंग के मुख में गिरने पर क्या-क्या रूप ग्रहण करती है?
उत्तर:
क्रमशः कपूर, मोती और विष।

प्रश्न 22.
बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ ने स्वाधीनता की रक्षा के लिए किसका आह्वान किया (2009)
उत्तर:
देश के युवकों का।

प्रश्न 23.
आदर देकर कौए को कब बुलाते हैं?
उत्तर:
कनागतों में।

प्रश्न 24.
नर की और नल नीर की कौन-सी गति समान है?
उत्तर:
जितना नीचा होकर चलेगा उतना ही ऊँचा माना जाएगा।

प्रश्न 25.
केवट की हार्दिक अभिलाषा क्या थी?
उत्तर:
श्रीराम के चरण धोकर पीने की।

प्रश्न 26.
देवगण प्रेम से किसके भाग्य की सराहना करते हैं?
उत्तर:
केवट के।

प्रश्न 27.
प्राचीनता की खोज होने से क्या होगा?
उत्तर:
हमारी उच्चता का ज्ञान होगा।

प्रश्न 28.
विद्या प्राप्ति के लिए कौन से देश भारत में लगातार आते रहे?
उत्तर:
सभी देश।

प्रश्न 29.
मालिन से पुष्प क्या कहता है?
उत्तर:
उसे न तोड़ने के लिए कहता है।

प्रश्न 30.
मालिन के हाथ उठाने पर पुष्प पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
वह सुधि-बुधि खो देता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 31.
विश्व किसके सामने झुकता है?
उत्तर:
जो अभय हो जय गीत गाते हैं।

प्रश्न 32.
कौन लोग गौरवोज्ज्वल त्यागमय इतिहास बनाते हैं?
उत्तर:
जो वीर विजय में विश्वास रखते हैं।

प्रश्न 33.
बसन्त कौन-सा भाव लेकर आता है?
उत्तर:
प्रसन्नता और उत्कर्ष।

प्रश्न 34.
शैलसुता को अपर्णा क्यों कहते हैं?
उत्तर:
उन्होंने पत्ते खाना भी छोड़ दिया था।

प्रश्न 35.
किसकी तपस्या के फलस्वरूप उसे बसन्त रूपी शिव से विवाह करने का अवसर मिलता है?.
उत्तर:
सूखी डाली रूपी पार्वती की।

प्रश्न 36.
बसन्त में खिले लाल-लाल फूल किसके प्रतिरूप दिखाई देते हैं?
उत्तर:
हृदय में जलती क्रान्ति रूपी ज्वाला के।

प्रश्न 37.
‘नदी के द्वीप’ कविता में कवि ने किसके महत्व को स्वीकार किया है?
उत्तर:
व्यक्ति के।

प्रश्न 38.
व्यक्ति अपने व्यक्तित्व की रक्षा के साथ-साथ किस बात का ध्यान रखे?
उत्तर:
समाज की उपेक्षा न होने पाये।

प्रश्न 39.
‘भारतमाता की जय बोल दो’ कविता में किसका वर्णन किया गया है?
उत्तर:
भारतमाता के वैभव का।

प्रश्न 40.
आस्थाओं की टकराहट से क्या हानि होगी?
उत्तर:
देश टूटेगा।

MP Board Solutions

MP Board Class 12th Hindi Solutions