MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 7 पृथ्वी की गतियाँ

MP Board Class 7th Social Science Chapter 7 पृथ्वी की गतियाँ

MP Board Class 7th Social Science Chapter 7 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(1) पृथ्वी अपनी धुरी पर ……………….. घण्टे में एक बार घूमती है।
(2) पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा …………….. दिन में करती है।
(3) दिन व रात का होना पृथ्वी की ……… का परिणाम है।
(4) पृथ्वी को ………….. से ताप प्राप्त होता है।
(5) अक्षतल से पृथ्वी का अक्ष ……………. अंश झुका है।
उत्तर:
(1) 24
(2) 3654
(3) घूर्णन
(4) सूर्य
(5) 662.

प्रश्न 2.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए –
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 7 पृथ्वी की गतियाँ-1
उत्तर:
(1) (b) विषुवत रेखा
(2) (c) कर्क रेखा
(3) (a) मकर रेखा

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 7 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) घूर्णन गति से क्या आशय है ?
उत्तर:
पृथ्वी अपनी अक्ष पर घूमते हुए 24 घण्टे में एक चक्कर पूर्ण कर लेती है। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन गति कहते हैं। पृथ्वी पर दिन-रात इसी गति के कारण होते हैं।

(2) पृथ्वी की परिक्रमण गति किसे कहते हैं ?
उत्तर:
पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए एक अण्डाकार मार्ग पर सूर्य के चारों ओर 3651 दिन में एक चक्कर लगा लेती है। पृथ्वी की इस गति को परिक्रमण गति कहते हैं। इस गति के कारण ऋतु परिवर्तन होते हैं।

(3) ऋतु परिवर्तन पृथ्वी की किस गति का परिणाम है ?
उत्तर:
ऋतु परिवर्तन पृथ्वी की परिक्रमण गति का परिणाम है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 7 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) पृथ्वी की गतियों को सचित्र समझाइए।
उत्तर:
पृथ्वी अन्तरिक्ष में अपने अक्ष पर घूमने के साथ – साथ अण्डाकार मार्ग पर सूर्य की परिक्रमा करती है। इस प्रकार पृथ्वी की दो गतियाँ होती हैं –

  • घूर्णन अथवा दैनिक गति
  • परिक्रमण अथवा वार्षिक गति।

(i) घूर्णन गति – पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए 24 घण्टे में एक चक्कर पूर्ण कर लेती है। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन गति कहते हैं

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 7 पृथ्वी की गतियाँ-2
                   पृथ्वी की घूर्णन गति

(ii) परिक्रमण गति – पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमते हुए एक अण्डाकार मार्ग पर सूर्य के चारों ओर 365 दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाती है। पृथ्वी की इस गति को परिक्रमण गति कहते हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 7 पृथ्वी की गतियाँ-3
          परिक्रमण गति

(2) पृथ्वी पर दिन-रात किस प्रकार होते हैं ? समझाइए।
उत्तर:
पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 1 झुकी हुई निरन्तर घूमती रहती है तथा एक पूर्ण चक्कर 24 घण्टे में पूरा कर लेती है। यह पृथ्वी की दैनिक गति अथवा घूर्णन गति कहलाती है। पृथ्वी की इस गति के कारण ही पृथ्वी पर दिन-रात होते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूर्णन करने के साथ-साथ सूर्य का परिक्रमण भी करती है। पृथ्वी की इन गतियों में पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने पड़ जाता है वहाँ दिन तथा जो भाग पीछे छाया में रहता है, वहाँ रात होती है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 7 पृथ्वी की गतियाँ-4
पृथ्वी पर रात और दिन

(3) पृथ्वी के ऋतु परिवर्तन का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
ऋतु परिवर्तन
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 7 पृथ्वी की गतियाँ-5
                            ऋतु परिवर्तन

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 8 वायुमण्डल

MP Board Class 7th Social Science Chapter 8 वायुमण्डल

MP Board Class 7th Social Science Chapter 8 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) वायुमण्डल के किस भाग में मौसम सम्बन्धी परिवर्तन होते हैं?
(अ) क्षोभमण्डल
(ब) समताप मण्डल
(स) मध्य मण्डल
(द) बाह्य मण्डल।
उत्तर:
(अ) क्षोभमण्डल

(2) निम्नलिखित गैसों में से कौन-सी एक गैस वायुमण्डल में सबसे अधिक पाई जाती है ?
(अ) ओजोन
(ब) ऑक्सीजन
(स) कार्बन डाइऑक्साइड
(द) नाइट्रोजन।
उत्तर:
(द) नाइट्रोजन।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) ओजोन गैस सूर्य से निकलने वाली हानिकारक ………….. से पृथ्वी के जीवधारियों को बचाती है।
(2) मनुष्य के लिए………… जीवनदायिनी गैस है।
(3) …………….. मण्डल में तापमान समान पाया जाता है।
(4) विद्युत कण ……………….. मण्डल में मौजूद होते हैं।
(5) वायुमण्डल की ऊँचाई समुद्र तल से लगभग …………. किलोमीटर है।
उत्तर:
(1) पराबैंगनी किरणो
(2) ऑक्सीजन
(3) समताप
(4) ऊष्मा
(5) 1600

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 8 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) वायुमण्डल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
हमारी पृथ्वी सैकड़ों किलोमीटर की ऊँचाई तक चारों ओर वायु से घिरी हुई है। चारों ओर फैले वायु के इस आवरण को वायुमण्डल कहते हैं।

(2) वायुमण्डल में मुख्यतः कौन-कौन सी गैसें पाई जाती हैं ?
उत्तर:
वायुमण्डल में मुख्यतः नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, आर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, हीलियम तथा ओजोन गैसें पाई जाती हैं।

(3) वायुमण्डल को कौन-कौन से मण्डलों में विभाजित किया गया है ? प्रत्येक का नाम लिखिए।
उत्तर:
वायुमण्डल को पाँच मण्डलों में विभाजित किया गया है –

  • क्षोभमण्डल
  • समताप मण्डल
  • मध्य मण्डल
  • ऊष्मा मण्डल
  • बाह्य मण्डल।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) वायुमण्डल की संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वायुमण्डल को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया गया है –

  • क्षोभ मण्डल – ध्रुवों पर इसकी ऊँचाई 8 किमी तथा विषुवत् वृत्त पर 18 किमी तक है। इस परत में जल वाष्प तथा धूल के कण पाए जाते हैं। इसी परत में जीवन पाया जाता है। इसमें मौसम सम्बन्धी सभी घटनाएँ घटित होती हैं। इसमें ऊँचाई बढ़ने के साथ-साथ तापमान घटता जाता है।
  • समताप मण्डल – यह वायुमण्डल की दूसरी परत है। यह 18 किमी की ऊँचाई से 50 किमी की ऊँचाई तक फैला हुआ है। इसमें तापमान समान रहता है।
  • मध्य मण्डल – समुद्र तल से 50 किमी से 80 किमी तक की ऊँचाई तक मध्य मण्डल है। इसका तापक्रम कम है तथा वायु काफी तीव्र गति से बहती है।
  • ऊष्मा मण्डल – इस मण्डल का फैलाव समुद्र तल से 80 किमी की ऊँचाई से 400 किमी की ऊँचाई तक है। इस मण्डल में वायु का घनत्व बहुत कम है।
  • बाह्य मण्डल – यह 400 किमी से अधिक ऊँचाई का भाग है। इस भाग में वायु का घनत्व सबसे कम होता है।

(2) वायुमण्डल का हमारे लिए क्या महत्व है ?
उत्तर:
वायुमण्डल का हमारे जीवन में निम्नलिखित महत्त्व –

  • यह सूर्य की पराबैंगनी घातक किरणों से पृथ्वी के 7 जीवधारियों की रक्षा करता है।
  • यह सूर्य की प्रचण्ड गर्मी से हमारे शरीर की रक्षा करता है।
  • यह पृथ्वी पर जीवन हेतु अनुकूल तापमान बनाए रखता है।
  • वायुमण्डल पृथ्वी पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ध्वनि तरंगों को भेजने का माध्यम है।
  • पृथ्वी पर मौसमी परिवर्तन वायुमण्डल के कारण ही होते हैं।
  • वायुमण्डल में जीवनदायिनी गैस ‘ऑक्सीजन’ तथा | जीवन रक्षक गैस ‘ओजोन’ पाई जाती हैं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 6 केन्द्र की सरकार

MP Board Class 7th Social Science Chapter 6 केन्द्र की सरकार

MP Board Class 7th Social Science Chapter 6 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) राज्यसभा सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमानिर्धारित है –
(अ) 35 वर्ष
(ब) 30 वर्ष
(स) 25 वर्ष
(द) 40 वर्ष।
उत्तर:
(ब) 30 वर्ष

(2) लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या है –
(अ) 250
(ब) 230
(स) 545
(द) 552।
उत्तर:
(स) 545

(3) लोकसभा की दो बैठकों के बीच अधिकतम अन्तर हो सकता है –
(अ) 1 वर्ष
(ब) 3 माह
(स) 6 माह
(द) 9 माह।
उत्तर:
(स) 6 माह।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) भारत में वयस्क मताधिकार की आयु ……….. वर्ष है।
(2) ………….. लोकसभा की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं।
(3) भारतीय संविधान द्वारा राज्यसभा सदस्यों की संख्या …………………… निर्धारित है।
(4) राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल …………….. वर्ष होता
(5) राष्ट्रपति को राज्यसभा में ……………… सदस्य मनोनीत करने की शक्ति प्राप्त है।
(6) ……………. राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं।
उत्तर:
(1) 18
(2) स्पीकर
(3) 250
(4) 6
(5) 12
(6) भारत के उपराष्ट्रपति।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) लोकसभा का सदस्य होने के लिए कोई तीन आवश्यक अर्हताएँ लिखिए।
उत्तर:
लोकसभा का सदस्य होने के लिए तीन आवश्यक। अर्हताएँ निम्न हैं –

  • वह भारत का नागरिक हो तथा मतदाता सूची में उसका नाम हो।
  • वह 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
  • उसे न्यायालय द्वारा पागल या दिवालिया घोषित न किया गया हो।

(2) मतदाताओं की तीन योग्यताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
मतदाताओं की तीन योग्यताएँ –

  • वह भारत का नागरिक हो तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो।
  • वह जिस लोकसभा क्षेत्र का मतदाता है वहाँ की मतदाता सूची में उसका नाम हो।
  • उसे न्यायालय द्वारा पागल या दिवालिया घोषित न किया गया हो।

(3) कानून बनाने की प्रक्रिया में प्रथम वाचन क्या होता
उत्तर:
कानून बनाने की प्रक्रिया में पहले मन्त्रिपरिषद्। एक प्रस्ताव तैयार करती है। इस प्रस्ताव को विधेयक कहते हैं। सभापति की अनुमति से मन्त्रिपरिषद् का कोई सदस्य अथवा सांसद इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करता है। विधेयक प्रस्तुत करने वाला सदस्य प्रस्ताव का शीर्षक पढ़ता है। इस प्रस्ताव की प्रति सभी सदस्यों को दे दी जाती है। इस प्रस्ताव का केन्द्रीय । सरकार के शासकीय गजट में प्रकाशन होता है। यह विधेयक का प्रथम वाचन है।

(4) संघ सूची के किन्हीं पाँच विषयों के नाम लिखिए।
उत्तर:
संघ सूची के पाँच विषय –

  • संयुक्त राष्ट्र संघ
  • सेना
  • बैंक
  • मुद्रा
  • प्राचीन इमारत।

(5) समवर्ती सूची क्या है?
उत्तर:
समवर्ती अर्थात् जिसमें संघ तथा राज्य को समान अधिकार हों। इस सूची में 52 विषय हैं। इन विषयों पर संघ तथा राज्य दोनों ही कानून बनाने का अधिकार रखते हैं। यदि दोनों के कानून बनाने में मतभेद है, तो संसद द्वारा बनाए गए कानून ही मान्य किए जाते हैं।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 6 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) राज्यसभा स्थायी सदन किस प्रकार है ? समझाइए।
उत्तर:
राज्यसभा एक स्थायी सदन है। यह कभी भंग नहीं होती है। प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष होता है। सदन के 1/3 सदस्य, जिनका कार्यकाल 6 वर्ष पूरा हो चुका होता है, उनके स्थान पर राज्य विधानमण्डल 1/3 सदस्यों का चुनाव करते हैं। ये नये सदस्य अपने पद पर 6 वर्ष तक रह सकते हैं। इसी प्रकार राष्ट्रपति अपने द्वारा मनोनीत 1/3 सदस्यों के 6 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर नए सदस्यों को मनोनीत करते हैं। इस प्रकार राज्य सभा में 250 सदस्य हमेशा बने रहते हैं। अत: यह एक स्थायी सदन है।

(2) संसद के कोई दो कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संसद के दो कार्य –
(i) कानून बनाना – संसद को संघ सूची के 97 विषयों पर कानून बनाने का अधिकार है। वह समवर्ती सूची के सभी 52 विषयों पर भी कानून बना सकती है। साथ ही अवशिष्ट विषयों की सूची पर भी समय-समय पर कानून बना सकती है।

(ii) वित्तीय कार्य – संसद देश की वित्तीय व्यवस्था पर नियन्त्रण रखती है। वह प्रतिवर्ष आय के स्रोत एवं राजकीय कार्य संचालित करने हेतु व्यय नीति बनाती है तथा बजट निर्धारित कर उसे स्वीकृत करती है। वित्तीय व्यवस्था से सम्बन्धित वित्त विधेयक राष्ट्रपति की अनुमति से ही लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है।

(3) कानून बनाने की प्रक्रिया को समझाइए।
उत्तर:
किसी विषय पर कानून बनाने से पूर्व मन्त्रिपरिषद् एक प्रस्ताव तैयार करती है जिसे विधेयक कहते हैं। यह दो प्रकार के होते हैं –

  • साधारण विधेयक
  •  वित्त विधेयक।

1. विधेयक का प्रथम वाचन – सभापति की अनुमति से मन्त्रिपरिषद् का कोई सदस्य या सांसद सदन में विधेयक प्रस्तुत करता है। इस विधेयक का शीर्षक विधेयक प्रस्तुत करने वाले सदस्य द्वारा पढ़ा जाता है। इस प्रस्ताव की प्रति सभी सदस्यों को दे दी जाती है। इस प्रस्ताव का केन्द्रीय सरकार के शासकीय गजट में प्रकाशन होता है। इस विधेयक पर बहस नहीं होती है।

2. विधेयक का दूसरा वाचन – इस समय विधेयक पर विचार – विमर्श होता है। सरकार एवं विपक्ष द्वारा इस विधेयक की उपयोगिता या अनुपयोगिता पर बहस होती है। विधेयक के प्रत्येक बिन्दु एवं मुद्दों तथा निहित सिद्धान्तों पर परिचर्चा होती है। विधेयक में संशोधन के प्रस्ताव रखे जाते हैं। विधेयक में संशोधन हेतु बहुमत के आधार पर निर्णय होता है।

3. विधेयक का तृतीय वाचन – द्वितीय वाचन के बाद विधेयक का प्रारूप निश्चित हो जाता है। इस वाचन के समय संशोधन सहित तैयार विधेयक को स्वीकृत किए जाने हेतु एक प्रस्ताव विधेयक के प्रस्तावक द्वारा सदन में रखा जाता है। इस समय विधेयक में संशोधन नहीं किए जाते। सदन विधेयक को स्वीकार अथवा अस्वीकार भी कर सकता है। विधेयक पर मतदान के बाद यह क्रिया पूर्ण हो जाती है।

4. विधेयक के स्वीकृत हो जाने पर इसे दूसरे सदन में स्वीकृति हेतु भेजा जाता है। दूसरे सदन में भी विधेयक का प्रथम, द्वितीय  एवं तृतीय वाचन होता है। यदि विधेयक दूसरे सदन में स्वीकृत हो जाता है तो इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून बन जाता है। इस कानून का सरकार के राजकीय गजट में प्रकाशन किया जाता है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 3 उत्तर भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)

MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 उत्तर भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)

MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) पाल वंश का मूल स्थान क्या था ?
(अ) कन्नौज
(ब) जोधपुर
(स) ग्वालियर
(द) बंगाल।
उत्तर:
(द) बंगाल

(2) राजा मिहिरभोज किस वंश का सर्वाधिक प्रतापी शासक था ?
(अ) पाल वंश
(ब) गुर्जर प्रतिहार वंश
(स) राष्ट्रकूट वंश
(द) राजपूत वंश।
उत्तर:
(ब) गुर्जर प्रतिहार वंश।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए(कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनें –
(1) खजुराहो के प्रसिद्ध मन्दिर ……….. शासकों ने बनवाये।(पाल, चन्देल, गुर्जर प्रतिहार)
(2) दिल्ली नगरी …………. वंश के शासकों ने बसाई।(तोमर, पाल, गुर्जर)
(3) 8वीं सदी से 12वीं सदी के मध्य शिक्षा का प्रमुख केन्द्र …………. था। (विक्रमशिला, दिल्ली, अजमेर)
उत्तर:
(1) चन्देल
(2) तोमर
(3) विक्रमशिला।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए –
MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 उत्तर भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)
उत्तर:
(1) (c) गुर्जर प्रतिहार वंश का शासक
(2) (a) पृथ्वीराज रासो
(3) (b) राजतरंगिणी
(4) (e) रूगविनिश्चय
(5) (d) गोमतेश्वर की जैन मूर्ति।

MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) कन्नौज पर अधिकार करने के लिए किन – किन प्रमुख शक्तियों के मध्य संघर्ष हुआ?
उत्तर:
कन्नौज पर अधिकार करने के लिए राष्ट्रकूट, पालवंश, गुर्जर प्रतिहार तथा अन्य राजपूत वंशों के मध्य संघर्ष हुआ।

(2) महमूद गजनवी के भारत आक्रमण का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर:
महमूद गजनवी अति महत्त्वाकांक्षी था। उसे एक विशाल सेना की आवश्यकता थी और सेना के लिए धन की आवश्यकता थी। अतः धन प्राप्त करने के उद्देश्य से उसने भारत पर 17 बार आक्रमण किए।

(3) दक्षिण भारत की वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण लिखिए (कोई चार)।
उत्तर:

  •  कंदरिया महादेव मन्दिर, खजुराहो
  • लिंगराज मन्दिर, भुवनेश्वर
  • विमला बासाही मन्दिर, माउंट आबू
  • पुरी का जगन्नाथ मन्दिर।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 5.
(1) परमार वंश के प्रसिद्ध राजा भोजदेव के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
परमार वंश के राजा भोजदेव के कार्य –

  • राजा भोजदेव उच्चकोटि के लेखक, कवि और विद्वान थे। उन्होंने कुछ ग्रन्थ लिखे।
  • उन्होंने अनेक राजप्रासादों, मन्दिरों और तालाबों आदि का निर्माण कराया।
  • भोपाल से 35 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में भोजपुर नगर | बसाया। यहाँ का शिव मन्दिर प्रसिद्ध है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) भारत के संविधान द्वारा नागरिकों को कुल कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?
(अ) तीन अधिकार प्राप्त हैं।
(ब) चार अधिकार प्राप्त हैं।
(स) पाँच अधिकार प्राप्त हैं।
(द) छः अधिकार प्राप्त हैं।
उत्तर:
(द) छः अधिकार प्राप्त हैं

(2) इनमें से कौन-सी बात सही नहीं है?
(अ) भारत के समस्त नागरिक बिना किसी भेदभाव के कानून के समक्ष बराबर हैं।
(ब) शासकीय नौकरियों में सभी को समान अवसर प्राप्त हैं।
(स) शासन जाति, लिंग, भाषा, राज्य के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा।
(द) अस्पृश्यता को जातिगत आधार पर मान्यता प्राप्त है।
उत्तर:
(द) अस्पृश्यता को जातिगत आधार पर मान्यता प्राप्त है

(3) 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से माचिस उद्योग में काम करवाना किस अधिकार का हनन है?
(अ) समता का अधिकार
(ब) स्वतन्त्रता का अधिकार
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(द) संस्कृति और शिक्षा का अधिकार।
उत्तर:
(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार,

(4) इनमें से कौन-सा हमारा मौलिक कर्तव्य है?
(अ) प्राकृतिक सम्पदा, जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण प्रदान करना
(ब) पंचायत और नगरपालिकाओं में आरक्षण के लिए आवाज उठाना
(स) रोजगार के समान अवसरों की माँग करना
(द) अल्पसंख्यक वर्गों को शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश देना।
उत्तर:
(अ) प्राकृतिक सम्पदा जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण प्रदान करना।

प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(संपत्ति, अधिकारों, शोषण, विचार अभिव्यक्ति, कर्त्तव्य)
(1) समान कार्य के लिए समान मजदूरी नहीं दिया जाना ……………….. है।
(2) अखबार छापना ……………….. की स्वतंत्रता का अधिकार
(3) राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान हमारा ……………….. है।
(4) हमें सार्वजनिक …………………. की रक्षा करनी चाहिए।
(5) हमारा कर्त्तव्य है कि हम दूसरे के …………….. का हनन न करें।
उत्तर:
(1) शोषण
(2) विचार अभिव्यक्ति
(3) कर्त्तव्य
(4) सम्पत्ति
(5) अधिकारों।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) हमें कौन-कौन से मौलिक अधिकार प्राप्त हैं ?
उत्तर:
हमें निम्नलिखित मौलिक अधिकार प्राप्त हैं –

  • समता का अधिकार
  • स्वतन्त्रता का अधिकार
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
  • संस्कृति और शिक्षा का अधिकार
  • संवैधानिक उपचारों का अधिकार।

(2) समता के अधिकार पर चार वाक्य लिखिए।
उत्तर:

  • सभी नागरिक बिना किसी भेदभाव के कानून के समक्ष समान हैं।
  • शासकीय नौकरियों में चयन के लिए सभी को समान अवसर प्राप्त हैं।
  • शासन द्वारा जाति, धर्म, लिंग, भाषा एवं राज्य के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
  • छुआछूत मानना एक अपराध है।

(3) शोषण के विरुद्ध अधिकार हमें शोषण से बचाता है, कैसे ?
उत्तर:
शोषण के विरुद्ध अधिकार हमें निम्न प्रकार से शोषण से बचाता है –

  • किसी व्यक्ति से जोर-जबरदस्ती से काम नहीं लिया जा सकता है।
  • एक व्यक्ति एक काम छोड़कर दूसरा काम कर सकता है।
  • उसे नियम से कम मजदूरी अथवा खराब परिस्थितियों में जबरदस्ती काम करने पर मजबूर नहीं किया जा सकता।
  • चौदह वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कारखानों, खदानों अथवा अन्य कोई खतरे वाले कार्य नहीं करवाए जा सकते।

(4) महिलाओं हेतु तीन विशेष प्रावधान लिखिए।
उत्तर:
महिलाओं हेतु तीन विशेष प्रावधान निम्न हैं –

  • रोजगार के समान अवसर।
  • समान कार्य के लिए समान वेतन।
  • महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध गतिविधियों को रोकना।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 5 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) किन्हीं दो मौलिक अधिकारों पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
(i) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार:
सभी नागरिकों को अपने – अपने धर्म का पालन करने तथा उसका प्रचार करने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को उसके धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने से रोका नहीं जा सकता है। सभी को अपने – अपने तरीके से उपासना करने की स्वतन्त्रता है।

(ii) संस्कृति और शिक्षा का अधिकार:
भारत में विभिन्न भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं, उनकी अपनी-अपनी संस्कृति है। भारत का संविधान सभी को अपनी संस्कृति, भाषा और लिपि को सुरक्षित रखने का अधिकार देता है। धर्म अथवा भाषा पर आधारित अल्पसंख्यक वर्गों को भी अपनी शिक्षण संस्थाएँ खोलने का अधिकार है। विभिन्न संस्थाओं को बिना किसी भेदभाव के सरकारी सहायता प्राप्त होती है।

(2) नागरिकों को प्राप्त स्वतन्त्रताओं में से किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नागरिकों को प्राप्त स्वतन्त्रताएँ –

  • विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता – सभी नागरिकों को विचार व्यक्त करने, भाषण देने और अपने तथा दूसरे व्यक्तियों के विचारों को जानने और प्रचार करने की स्वतन्त्रता है। नागरिकों को समाचार – पत्र में लेख आदि लिखने की भी स्वतन्त्रता है।
  • व्यापार व व्यवसाय की स्वतन्त्रता – प्रत्येक नागरिक को कानूनी सीमा में रहकर अपनी इच्छानुसार कार्य तथा व्यवसाय करने की स्वतन्त्रता है।

(3) मूल कर्तव्यों को लिखिए।
उत्तर:
हमारे मूल कर्त्तव्य निम्नलिखित हैं –

  • प्रत्येक नागरिक को संविधान, राष्ट्र के आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गान का आदर करना चाहिए।
  • अपनी स्वतन्त्रता को सुदृढ़ रखने के लिए राष्ट्रीय आन्दोलनों को प्रेरित करने वाले आदर्शों का पालन करना चाहिए।
  • भारत देश की रक्षा करनी चाहिए।
  • भारत की संप्रभुता और अखण्डता की रक्षा करनी चाहिए तथा उसे एकता के सूत्र में बाँधे रखना चाहिए।
  • सभी देशवासी धर्म, भाषा, जाति एवं वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्रभक्त बनें।
  • प्राकृतिक सम्पदा-जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करनी चाहिए तथा उन्हें संरक्षण प्रदान करना चाहिए।
  • भाईचारे एवं एकता की भावना का विकास करना चाहिए। संस्कृति एवं परम्पराओं का महत्व समझकर उनकी रक्षा करनी चाहिए।
  • हिंसा से दूर रहकर सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा। करनी चाहिए।
  • राष्ट्रहित में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
  • वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं मानवता की भावना को बढ़ाना। चाहिए।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 1.
कौन बड़ा है ?
(i) 0.5 अथवा 0.05
(ii) 0.7 अथवा 0.5
(iii) 7 अथवा 0.7
(iv) 1.37 अथवा 1.49
(v) 2.03 अथवा 2.30
(vi) 0.8 अथवा 0.88
हल:
(i) 0.5 अथवा 0.05
दशांश अंक की तुलना करने पर, हम पाते हैं :
5 >0
∴ 0.5 >0.05

(ii) 0.7 अथवा 0.5 दशांश अंक की तुलना करने पर, हम पाते हैं :
7 > 5
∴ 0.7 > 0.5

(iii) 7 और 0.7 इकाई स्थान के अंकों की तुलना करने पर, हम पाते हैं :
7 > 0
∴ 7 >0.7

(iv) 1.37 अथवा 1.49
चूँकि, यहाँ इकाई स्थान के अंक समान हैं।
∴ दशांश स्थान के अंकों की तुलना करने पर, हम पाते हैं :
3 < 4
∴ 1.37 < 1.49

(v) 2:03 अथवा 2.30
चूँकि, यहाँ इकाई स्थान के अंक समान हैं।
∴ दशांश स्थान के अंकों की तुलना करने पर, हम पाते हैं :
0 <3
∴ 2.03 < 2.30

(vi) 0.8 अथवा 0.88 यहाँ हम 0.8 को 0-80 भी लिख सकते हैं
चूँकि, यहाँ दशांश स्थान के अंक समान हैं।
∴ शतांश स्थान के अंकों की तुलना करने पर, हम पाते हैं :
0 < 8
∴ 0.8 <0.88

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
दशमलव का उपयोग करते हुए निम्नलिखित को रुपये के रूप में व्यक्त कीजिए-
(i) 7 पैसे
(ii) 7 रुपये 7 पैसे
(iii) 77 रुपये 77 पैसे
(iv) 50 पैसे
(v) 235 पैसे
हल:
1 रुपया = 100 पैसे, 1 पैसा = \(\frac { 1 }{ 100 }\) रुपये
(i) 7 पैसे = 7 x \(\frac { 1 }{ 100 }\) रुपये = \(\frac { 7 }{ 100 }\) रुपये = 0.07 रुपये
(ii) 7 रुपये 7 पैसे = 7 रुपये + 0.07 रुपये = 7.07 रुपये
(iii) 77 रुपये 77 पैसे = 77 रुपये + 77 x \(\frac { 1 }{ 100 }\) रुपये = 77 रुपये + 0.77 रुपये = 77.77 रुपये
(iv) 50 पैसे = 50 x \(\frac { 1 }{ 100 }\) रुपये = 0-50 रुपये
(v) 235 पैसे = 200 पैसे + 35 पैसे = 2 रुपये + 35 x \(\frac { 1 }{ 100 }\) रुपये = 2.35 रुपये

प्रश्न 3.
(i) 5 cm को m एवं km में व्यक्त कीजिए।
(ii) 35 mm को cm, m एवं km में व्यक्त कीजिए।
हल:
(i) 1 मीटर = 100 सेण्टीमीटर, 1 किमी = 1000 मीटर, 1 सेमी = 10 मिमी 5 सेमी = 5 x \(\frac { 1 }{ 100 }\) मीटर = 0.05 मीटर
5 सेमी = 5 x \(\frac { 1 }{ 100000 }\) किमी = 0.00005 किमी

(ii) 35 मिमी = 35 x \(\frac { 1 }{ 10 }\) सेमी = 3.5 सेमी 35 मिमी = 35 x \(\frac { 1 }{ 1000 }\) मीटर = 0.035 मीटर 35 मिमी = 35 x \(\frac { 1 }{ 1000000 }\) = 0.000035 मीटर

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित को kg में व्यक्त कीजिए :
(i) 200gm
(ii) 3470gm
(iii)4 kg 8g
हल:
∵ 1 किलोग्राम = 1000 ग्राम, 1 ग्राम = \(\frac { 1 }{ 1000 }\) किलोग्राम
(i) 200 ग्राम = \(\frac { 200 }{ 1000 }\) किलोग्राम = 0.200 किलोग्राम
(ii) 3470 ग्राम = \(\frac { 3470 }{ 1000 }\) किलोग्राम = 3.470 किलोग्राम
(iii) 4 किलोग्राम + 8 ग्राम = 4 किलोग्राम + 8 ग्राम = 4 किलोग्राम + 500 किलोग्राम = 4.008 किलोग्राम

प्रश्न 5.
निम्नलिखित दशमलव संख्याओं को विस्तारित रूप में लिखिए-
(i) 20.03
(ii) 2.03
(iii) 200.03
(iv) 2.034
हल:
(i) 20.03 = 2 x 10 + 0 x 1 + 0 x \(\frac { 1 }{ 10 }\) + 3 x \(\frac { 1 }{ 100 }\)
(ii) 2.03 = 2 x 1 +0 x \(\frac { 1 }{ 10 }\) + 3 x \(\frac { 1 }{ 100 }\)
(iii) 200.03 = 2 x 100 + 0 x 10 +0 x 1 + 0 x \(\frac { 1 }{ 10 }\) + 3 x \(\frac { 1 }{ 100 }\)
(iv) 2.034 = 2 x 1 + 0 x \(\frac { 1 }{ 10 }\) + 3 x \(\frac { 1 }{ 100 }\) + 4 x \(\frac { 1 }{ 1000 }\)

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
निम्नलिखित दशमलव संख्याओं में 2 का स्थानीय मान लिखिए
(i) 2.56
(ii) 21.37
(iii) 10.25
(iv) 9.42
(v) 63.352
हल:
(i) 2.56 में 2 इकाई स्थान पर है। अत: 2 का स्थानीय मान = 2 x 1 = 2
(ii) 21.37 में 2 दहाई के स्थान पर है। अतः 2 का स्थानीय मान = 2 x 10 = 20
(iii) 10.25 में 2 दशांश के स्थान पर है। अत: 2 का स्थानीय मान = 2 x \(\frac { 1 }{ 10 }\) = \(\frac { 2 }{ 10 }\)
(iv) 9.42 में 2 शतांश के स्थान पर है। अतः 2 का स्थानीय मान = 2 x \(\frac { 1 }{ 100 }\) = \(\frac { 2 }{ 100 }\)
(v) 63.352 में 2 सहस्त्रांश के स्थान पर है। अतः 2 का स्थानीय मान = 2 x \(\frac { 1 }{ 1000 }\) = \(\frac { 2 }{ 1000 }\)

प्रश्न 7.
दिनेश स्थान A से B तक गया और वहाँ से स्थान C तक गया। A से B की दूरी 7.5 km है और B से C की दूरी 12.7 km है। अयूब स्थान A से स्थान D तक गया और वहाँ से वह स्थान C तक गया। A से D की दूरी 9.3 km है और D से C की दूरी 11.8 km है। किसने ज्यादा दूरी तय की और वह दूरी कितनी अधिक थी? हल:
यहाँ AB = 7.5 km, BC = 12.7 km, AD = 9.3 km, DC = 11.8 km
दिनेश द्वारा चली गई दूरी = AB + BC = 7.5km + 12.7km = 20.2 km
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5
अयूब द्वारा चली गई दूरी = AD + CD = 9.3km + 11.8 km = 21.1km
∵ 21.1 km – 20.2 km = 0.900 km = 900 m
अयूब ने अधिक यात्रा की,
उसने 900 m अधिक यात्रा की।

प्रश्न 8.
श्यामा ने 5 kg 300 g सेब और 3 kg 250g आम खरीदे। सरला ने 4 kg 800 g संतरे और 4 kg 150g केले खरीदे। किसने अधिक फल खरीदे?
हल:
श्यामा द्वारा खरीदे गए कुल फल = 5 kg 300 g + 3 kg 250g = 8 kg 550g
सरला द्वारा खरीदे गए कुल फल = 4 kg 800 g + 4 kg 150 g = 8 kg 950g
∵ 8 kg 950 g > 8 kg 550 g
अतः सरला ने अधिक फल खरीदे।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
28 km, 42.6 km से कितना कम है?
हल:
चूँकि 42.6 km – 28 km = 14.6 km
∴ 28 km, 42.6 km से 14.6 km कम है।

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 50

प्रश्न 1.
(i) 1.5 x 1.6, (ii) 2.4 x 4.2 ज्ञात कीजिए।
हल:
(i) 1.5 x 1.6
∵ 15 x 16 = 240
यहाँ दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर 1 + 1 = 2 अंक होंगे।
∴ 1.5 x 1.6 = 2-40

(ii) 2.4 x 4.2
∵ 24 x 42 = 1008
यहाँ, दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर 1 + 1 = 2 अंक होंगे।
∴ 2.4 x 4.2 = 10.08

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 51

प्रश्न 1.
2.7 x 1.35 ज्ञात कीजिए।
हल:
2.7 × 1.35
27 x 135 = 3645
यहाँ, दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर 1 + 2 = 3 अंक होंगे।
∴2.7 x 1.35 = 3.645

MP Board Solutions

प्रयास कीजिए

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए-
(i) 2.7 x 4
(ii) 1.8 x 1.2
(iii) 2.3 x 4.35
हल:
(i) 2.7 x 4
∵ 27 x 4 = 108,
यहाँ 27 में दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर एक अंक है।
∴ 2.7 x 4 = 10.8

(ii) 1.8 x 12
∵ 18 x 12 = 216,
यहाँ, दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर अंक = 1 + 1 = 2
∴1.8 x 1.2 = 2.16

(iii) 23 x 4.35
∵ 23 x 435 = 10005,
यहाँ दशमलव बिन्दु के दाहिनी ओर अंक = 1 + 2 = 3
∴ 2.3 x 4:35 = 10:005

प्रश्न 2.
प्रश्न 1 में प्राप्त गुणनफलों को अवरोही क्रम में क्रमबद्ध कीजिए।
हल:
गुणनफल हैं-10.8, 2.16, 10:005
10.8 और 10:005 को तुलना करने पर, 10 = 10, 8 > 0 अर्थात् 10.8 > 10.005
∴ अभीष्ट अवरोही क्रम = 10.8, 10.005, 2.16

MP Board Solutions

दशमलव संख्याओं का 10,100 और 1000 से गुणा

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
हल:
2.35 x 10 = 23.5 | 12.356 x 10 = 123.56
2.35 x 100 = 235 | 12.356 x 100 = 1235.6
2.35 x 1000 = 2350 | 12.356 x 1000 = 12356
0.5 x 100 = 50 | 0.5 x 1000 = 500

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 52

प्रश्न 1.
क्या आप बता सकते हैं कि 2.97 x 10 = ?, 2.97 x 100 = ?, 2.97 x 1000 = ?
हल:
2.97 x 10 = 29.7
2.97 x 100 = 297
2.97 x 1000 = 2970

प्रश्न 2.
क्या अब आप रेश्मा द्वारा भुगतान किए जाने वाली राशि अर्थात् ₹ 8.50 x 150 ज्ञात करने में उसकी सहायता कर सकते हैं?
हल:
∵ 850 x 150 = 127500
∴ 8.50 x 150 = ₹ 1275.00

प्रयास कीजिए
ज्ञात कीजिए-
(i) 0.3 x 10
(ii) 1.2 x 100
(ii) 56.3x 1000
हल:
(i) 0.3 x 10 =3
(∵10 में एक 0 है ∴ दशमलव बिन्दु दाहिनी ओर 1 स्थान आगे विस्थापित होगा)

(ii) 1.2 x 100 = 120
(∵ 100 में 2 शून्य हैं, ∴ दशमलव बिन्दु दाहिनी ओर 2 स्थान आगे विस्थापित होगा)

(iii) 56.3 x 1000 = 56300
(∵1000 में 3 शून्य हैं ∴ दशमलव बिन्दु दाहिनी ओर 3 स्थान आगे विस्थापित होगा)

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 4 हमारा संविधान

MP Board Class 7th Social Science Chapter 4 हमारा संविधान

MP Board Class 7th Social Science Chapter 4 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) संविधान सभा का गठन हुआ था
(अ) दिसम्बर, 1946
(ब) जनवरी, 1947
(स) नवम्बर, 1945
(द) जनवरी, 19501
उत्तर:
(अ) दिसम्बर, 1946

(2) संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे –
(अ) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद,
(ब) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(स) डॉ. हरी सिंह गौर
(द) पं. जवाहरलाल नेहरू
उत्तर:
(ब) डॉ. भीमराव अम्बेडकर

(3) भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अपनी स्वीकृति प्रदान की –
(अ) 26 नवम्बर, 1946
(ब) 26 जनवरी, 1950
(स) 26 नवम्बर, 1949
(द) 26 जनवरी, 1930
उत्तर:
(स) 26 नवम्बर, 1949

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) संविधान सभा के अध्यक्ष ………….. थे।
(2) भारतीय संविधान ………….. एवं निर्मित संविधान है।
(3) भारत में ………………. एवं शक्तिशाली न्यायपालिका है।
उत्तर:
(1) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(2) लिखित
(3) स्वतन्त्र।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 4 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) भारतीय संविधान सभा के किन्हीं तीन सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारतीय संविधान सभा के तीन सदस्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पं. जवाहरलाल नेहरू एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।

(2) “सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न” से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर:
“सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न” से तात्पर्य है-भारत एक स्वतन्त्र राष्ट्र है, यह शक्तियों से सम्पन्न एवं सर्वोच्च है। किसी अन्य बाहरी शक्ति का इस पर कोई नियन्त्रण नहीं है।

(3) भारत के संविधान को लिखित एवं निर्मित संविधान क्यों कहते हैं ?
उत्तर:
भारत का संविधान लिखित संविधान है तथा इसका निर्माण संविधान सभा द्वारा हुआ है। अतः इसे लिखित एवं निर्मित संविधान कहते हैं।

(4) संसदीय प्रणाली क्या है ?
उत्तर:
संसदीय प्रणाली में शासन की वास्तविक शक्तियाँ संसद में निहित होती हैं। शासन की शक्तियों का प्रयोग मन्त्रिपरिषद् करती है। मन्त्रिपरिषद् संसद के प्रति उत्तरदायी है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) भारतीय संविधान की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारतीय संविधान की तीन विशेषताएँ –

  • संघात्मक शासन व्यवस्था – भारत के संविधान में संघात्मक शासन व्यवस्था को अपनाया गया है। इस व्यवस्था के कारण केन्द्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन है।
  • केन्द्र एवं राज्यों की अलग-अलग सरकारें हैं।
  • पंथ निरपेक्ष-पंथ निरपेक्ष का तात्पर्य है कि राज्य की दृष्टि से सभी धर्म समान हैं और राज्य के द्वारा विभिन्न धर्मावलम्बियों में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

विस्तृत एवं व्यापक संविधान – भारतीय संविधान अन्य देशों के संविधानों की तुलना में बहुत विस्तृत एवं व्यापक है। भारत में अनेक जातियों, धर्मो और भाषाओं के बोलने वाले निवास करते हैं। उनकी अपनी संस्कृतियाँ हैं। अनेकता में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए संविधान में विस्तारपूर्वक उल्लेख है।

(2) टिप्पणी लिखिए –
(अ) पंथ निरपेक्षता,
(ब) संघात्मक शासन व्यवस्था,
(स) मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य।
उत्तर:
(अ) पंथ निरपेक्षता – पंथ निरपेक्षता भारतीय संविधान की एक प्रमुख विशेषता है। इसके अनुसार राज्य की दृष्टि से सभी धर्म समान हैं और राज्य के द्वारा विभिन्न धर्मावलम्बियों में कोई मतभेद नहीं किया जाता है। राज्य किसी भी धर्म के लिए पक्षपातपूर्ण कार्य व हस्तक्षेप नहीं करेगा।

(ब) संघात्मक शासन व्यवस्था – भारत के संविधान में इस व्यवस्था को अपनाया गया है। इस व्यवस्था के अन्तर्गत केंद्र अर्थात् संघ और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन है। केंद्र और राज्यों की सरकारें भी अलग-अलग हैं।

(स) मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्य – भारतीय संविधान में नागरिकों को कुछ मूल अधिकार दिए गए हैं, इन अधिकारों | की रक्षा का दायित्व सर्वोच्च न्यायालय का है। भारतीय संविधान में अधिकारों के साथ – साथ नागरिकों के कर्त्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.4

MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.4

प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 1
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 1a

प्रश्न 2.
निम्नलिखित भिन्नों में से प्रत्येक का व्युत्क्रम ज्ञात कीजिए। व्युत्क्रमों को उचित भिन्न, विषम भिन्न एवं पूर्ण संख्या के रूप में वर्गीकृत कीजिए :
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 2
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 2a
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 2b

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 3
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 3a

प्रश्न 4.
ज्ञात कीजिए:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 4
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 4a

MP Board Solutions

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 47

दशमलव संख्याएँ

निम्नलिखित सारणी को देखिए और रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 5

संख्याओं की तुलना

प्रश्न 1.
अब 35.63 और 35.67; 20.1 और 20.01; 19 : 36 और 29 : 36 की तुलना कीजिए।
हल:
(i) 35.63 और 35.67
इन संख्याओं में पूर्णांश वाले भाग समान हैं।
इनके दशांश भाग भी समान हैं।
इन संख्याओं में दूसरी का शतांश भाग पहली के शतांश भाग से बड़ा है। 3 < 7
∴ 35.63 < 35.67 (ii) 20.1 और 20.01 इन संख्याओं में पूर्णाश समान हैं। इनके दशांश भागों में पहली संख्या का दशांश भाग दूसरी संख्या के दशांश भाग से बड़ा है। 1 > 0
∴ संख्या 20-1> 20.01.

(ii) 19.36 और 29.36
इन संख्याओं में पहली संख्या का पूर्णांश दूसरी संख्या के पूर्णांश से छोटा है। 1 < 2
∴ 19 : 36 < 29 : 36

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
75 पैसे = ₹ ………….. , 250 g = …. kg, 85 cm = …. m लिखिए।
उत्तर:
75 पैसे = ₹0.75, 250g = 0.250 kg, 85 cm = 0.85 m.

पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 48

प्रश्न 1.
0.19 + 2.3 का मान क्या है ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 6
अतः 0.19 + 2.3 = 2.49

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
39.87 – 21:98 का मान क्या है ?
हल:
MP Board Class 7th Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2. 4 6a
अत: 39.87 – 21.98 = 17.89

MP Board Class 7th Maths Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 2 दक्षिण भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 2 दक्षिण भारत के राज्य (800 ई. से 1200 ई. तक)

MP Board Class 7th Social Science Chapter 2 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(1) पल्लव वंश के किस शासक ने राजा पुलकेशिन द्वितीय को हराकर वातापीकोंड’ की उपाधि धारण की थी?
(अ) महेन्द्र वर्मन
(ब) नरसिंह वर्मन प्रथम
(स) अपराजित वर्मन
(द) यशोवर्मन।
उत्तर:
(ब) नरसिंह वर्मन प्रथम

(2) राष्ट्रकूट वंश के किस शासक ने एलोरा की गुफा में कैलाश मंदिर का निर्माण करवाया ?
(अ) कृष्ण प्रथम
(ब) राजा ध्रुव
(स) कृष्ण द्वितीय
(द) राजेन्द्र प्रथम।
उत्तर:
(अ) कृष्ण प्रथम

(3) तमिल भाषा में रामायण के रचयिता कौन थे ?
(अ) वाल्मीकि
(ब) तुलसीदास
(स) कंबन
(द) आदि शंकराचार्य।
उत्तर:
(स) कंबन।

प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(1) पल्लव राज्य की राजधानी ……………… थी। (तिरुअनंतपुरम, तंजौर, कांचीपुरम्)
(2) चोल शासकों द्वारा बनवाया गया राजराजेश्वर (वृहदेश्वर) मन्दिर …………….. में स्थित है। (तिरुअनंतपुरम, तंजौर, कांचीपुरम्)
(3) चोल प्रशासन में प्रांत को ……….. कहा जाता है। (उर, मंडलम्, नगरम्)
उत्तर:
(1) कांचीपुरम्
(2) तंजौर
(3) मंडलम्।

MP Board Solutions 

MP Board Class 7th Social Science Chapter 2 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) उत्तर भारत व दक्षिण भारत के बीच निकटता बढ़ने का एक प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर:
उत्तर भारत व दक्षिण भारत के बीच निकटता बढ़ने का एक प्रमुख कारण दक्षिण भारत के विभिन्न शासकों द्वारा धार्मिक कर्मकाण्डों और अध्ययन – अध्यापन के लिए उत्तर भारत के ब्राह्मण वर्ग को दक्षिण भारत में बसने के लिए आमंत्रित करना था।

(2) ‘मुम्मादी चोल मंडलम’ चोल साम्राज्य के किस प्रांत का नाम था ?
उत्तर:
चोल साम्राज्य के केरल, मदुरै तथा श्रीलंका के उत्तरी भाग का नाम ‘मुम्मादी चोल मंडलम’ था।

(3) चोलकालीन स्थापत्य कला के दो प्रमुख उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
चोलकालीन स्थापत्य कला के उदाहरण

  • राजराजेश्वर मन्दिर के अहाते में ‘गोपुरम’ नामक विशाल प्रवेश द्वार का निर्माण कराना।
  • तंजौर में राजराजेश्वर मन्दिर तथा गंगेकोंड चोलपुरम में अनेक भव्य मन्दिरों का निर्माण कराना।

(4) राष्ट्रकूट वंश के किन्हीं तीन शासकों के नाम बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रकूट वंश के तीन शासक कृष्ण प्रथम, राजा ध्रुव व अमोघवर्ष थे।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 2 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.
(1) चोल प्रशासन की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चोल प्रशासन की विशेषताएँ –

  1. चोल प्रशासन की प्रशासनिक व्यवस्था में राजा ही राज्य की सर्वोच्च शक्ति होता था। वह मन्त्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता था।
  2. सम्पूर्ण साम्राज्य प्रान्तों (मंडलम) में विभक्त था तथा प्रान्त जिलों (वलनाडुओं) में विभक्त थे।
  3. प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम होते थे। प्रत्येक ग्राम की ग्राम सभा होती थी। ये ग्राम सभाएँ तीन भागों में विभक्त थीं।
    • उर – ये ग्राम के आम लोगों की सभा होती थी।
    • सभा या महासभा – इस सभा में विद्वान ब्राह्मण होते थे।
    • नगरम् – इसमें व्यापारी, दुकानदार और शिल्पी प्रमुख रूप से होते थे।
  4. गाँव की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अनेक समितियों का गठन किया जाता था, जो न्याय, शिक्षा, संचार साधन, जलाशय, धार्मिक समारोहों, मन्दिर तथा दान आदि की देखभाल का कार्य करती थीं।

MP Board Class 7th Social Science Solutions

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 1 भारत और विश्व

MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 1 भारत और विश्व

MP Board Class 7th Social Science Chapter 1 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(1) भारत में मध्यकाल का आरम्भ …………..से माना जाता है।
(2) चोल राज्य के व्यापारिक सम्बन्ध …………. देशों से थे।
(3) कुतुबनुमा (कम्पास) का आविष्कार …………… में हुआ था।
उत्तर:
(1) आठवीं शताब्दी
(2) चीन तथा दक्षिण एशिया के अन्य
(3) चीन।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित की सही जोड़ियाँ बनाइए
MP Board Class 7th Social Science Solutions Chapter 1 भारत और विश्व-1
उत्तर:
(1) (d) तेरहवीं से अठारहवीं
(2) (c) राजेंद्र प्रथम
(3) (b) चीन
(4) (a) वंशानुगत दास

MP Board Solutions 

MP Board Class 7th Social Science Chapter 1 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
(1) भारतीय इतिहास के मध्यकाल को कितने भागों में विभाजित गया है ? उनके नाम और काल लिखिए।
उत्तर:
भारतीय इतिहास के मध्यकाल को दो भागों में विभाजित किया गया है –

  • पूर्व मध्यकाल – आठवीं से बारहवीं शताब्दी तक।
  • उत्तर मध्यकाल – तेरहवीं से अठारहवीं शताब्दी तक।

(2)  मध्यकाल के साहित्यिक स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मध्यकाल के साहित्यिक स्रोत ताड़पत्रों और भोज पत्रों पर लिखा विवरण था।

(3) यूरोप के मध्यकाल में सामन्तों की जीवन शैली कैसी थी?
उत्तर:
यूरोप के मध्यकाल में सामन्त विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करते थे और किसानों पर अत्याचार करते थे। गरीब किसान वंशानुगत दास (सर्फ) बने रहते थे।

(4)  संगठित होकर अरबों ने अपने राज्य का विस्तार कहाँ तक किया ?
उत्तर:
संगठित होकर अरबों ने अपने राज्य का विस्तार भारत की उत्तर – पश्चिमी सीमा तक किया।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Social Science Chapter 1 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4.

(1) मध्यकालीन सभ्यता के विकास में अरब व्यापारियों के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अरब लोग कुशल व्यापारी थे। राजनैतिक सत्ता स्थापित करने के साथ – साथ उन्होंने भारत, चीन, यूरोप तथा पूर्व से पश्चिम अफ्रीका तक व्यापार किया। उन्होंने व्यापार से धन कमा कर उसका उपयोग कला, साहित्य और विज्ञान को प्रोत्साहन देने में किया। अरबों ने विभिन्न देशों के साथ अपने व्यापारिक संपर्क बढ़ाकर वहाँ के ज्ञान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाया।

उन्होंने प्राचीन ग्रीक तथा भारतीय वैज्ञानिक ग्रन्थों का अरबी में अनुवाद कराया। खगोलशास्त्र तथा गणित का उच्चकोटि का ज्ञान पश्चिमी देशों तक पहुँचाया। अरबों ने ही चीन के बारूद, कागज, कुतुबनुमा आदि आविष्कारों का ज्ञान यूरोप के देशों में पहँचाया। यहाँ की सम्पन्नता और उच्च संस्कृति उत्तर – पश्चिम के शासकों के लिए आकर्षण का केन्द्र थी।

MP Board Class 7th Social Science Solutions