MP Board Class 9th General Hindi व्याकरण वाक्य संशोधन
प्रश्न-
 सामान्य अशुद्धियाँ कितने तरह की होती हैं? उदाहरण सहित उन पर प्रकाश डालें।
 उत्तर-
 भाषा का शुद्ध और स्पष्ट लेखन उस समय तक संभव नहीं है, जब तक कि शब्दों और उनके अर्थ के विषय में पूर्ण ज्ञान न हो। शुद्ध वाक्य रचना के लिए अशुद्धियों पर ध्यान देना बड़ा आवश्यक है। अशुद्ध वाक्य उतना ही अरुचिपूर्ण लगता है जितना कि बेतरतीब बनाया हुआ भोजन। अतः अशुद्धियों का विवरण नीचे दिया जा रहा है-
1. लिंग संबंधी अशुद्धियाँ-संज्ञा शब्दों में लिंग परिवर्तन होता है;
जैसे-
पुल्लिंग – स्त्रीलिंग
 1. पाठक – पाठिका
 2. विद्वान् – विदुषी
 3. सभापति – सभानेत्री
2. वचन संबंधी अशुद्धियाँ-
 1. वह किसके कमल है-वह किसकी कलम है?
 2. उसका भाग्य फूट गया-उसके भाग्य फूट गए।
 3. मेरे बटुआ उड़ गया-मेरा बटुआ उड़ गया।
 4. क्या तेरा प्राण निकल रहा है-क्या तेरे प्राण निकल रहे हैं?

3. समास संबंधी अशद्धियाँ-
अशुद्ध – शुद्ध
 1. माता भक्ति- मातृ भक्ति
 2. भ्रातगण – भ्रातागण
 3. कालीदास – कालिदास
 4. महाराज – महाराजा
4. संधि समास अशुद्धियाँ-
 1. निरस-नीरस (निः + रस)
 2. उपरोक्त-उपर्युक्त (उपरि + उक्त)
 3. सदोपदेश-सदुपदेश (सद् + उपदेश)
5. कारक संबंधी अशुद्धियाँ-कर्ता और क्रिया के वचन, लिंग और पुरुष समान होने चाहिएँ। यदि ऐसा न हुआ तो वाक्य अशुद्ध हो जाता है। उदाहरण के लिए
अशुद्ध वाक्य – शुद्ध वाक्य
 1. गाय दूध देता है। – गाय दूध देती है।
 2. हम लौटूंगा। – मैं लौटूंगा।
6. शब्दों का यथा स्थान रखना-वाक्य में कर्ता, कर्म, कारण, विशेषण, विशेष्य, क्रिया-विशेषण आदि के स्थान निश्चित होते हैं। यदि वे निश्चित स्थान पर न रखे गए अथवा उनका स्थान बदल दिया गया तो वाक्य अशुद्ध हो जाता है।
अशुद्ध – शुद्ध
 1. बंदर को मोहन ने मारा डंडे से। – 1. मोहन ने बंदर को डंडे से मारा।
 2. विमला मेरी घड़ी हाय-हाय न – 2. हाय हाय! विमला मेरी घड़ी न जाने
 जाने कहाँ खो गई। – कहाँ खो गई।
7. अनावश्यक शब्दों का प्रयोग-
 1. रोज प्रतिदिन नवल पाठशाला जाता है। – 1. नवल पाठशाला प्रतिदिन जाता है।
 2. वह लड़की क्या नाम कहाँ पढ़ता है? – 2. वह लड़की कहाँ पढ़ती है?
8. वर्ण और मात्रा संबंधी अशुद्धियाँ
अशुद्ध – शुद्ध
 1. उदेश्य – उद्देश्य
 2. जागृत – जाग्रत
 3. उज्जवल – उज्ज्वल
 4. कोतुहल – कौतूहल
 5. कलस – कलश
 6. ग्यान – ज्ञान
 7. पैत्रिक – पैतृक
प्रश्न 2 :
 निम्नलिखित वाक्यों के शुद्ध रूप लिखिए :
 1. इंदिरा गांधी की मृत्यु पर भारत में दुःख छा गया।
 2. मैं कल आगरा से वापस लौटूंगा।
 3. तुमने यह काम करना है।
 4. कोप ही दंड का एक विधान है।
 5. आग में कई लोगों के जल जाने की आशा है।
 उत्तर-
 1. इंदिरा गांधी की मृत्यु पर भारत में शोक छा गया।
 2. मैं कल आगरा से लौटूंगा।
 3. तुम्हें यह काम करना है।
 4. दंड ही कोप का एक विधान है।
 5. आग में कई लोगों के जल जाने की आशंका है।

प्रश्न 3 :
 निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों को शुद्ध कीजिए-
अशुद्ध शब्द – शुद्ध शब्द
 1. राजनीतिक – राजनैतिक
 2. सन्मुख – सम्मुख
 3. कलेश – क्लेश .
प्रश्न 4 :
 चार विकल्पों में शुद्ध शब्द खोजकर उसे चिह्नित कीजिए
 1. संग्रहित
 (क) संघरित
 (ख) संगृहीत
 (ग) संग्रहीत
 (घ) संघह्वीत
 उत्तर-
 (ख) संगृहीत।
2. प्रथक
 (क) पृथक्
 (ख) पिरथक
 (ग) परथिक
 (घ) पिर्थक
 उत्तर-
 (क) पृथक्
3. उज्जवल
 (क) उजवल
 (ख) उज्ज्वल
 (ग) उजवल्य
 (घ) उज्जवल
 उत्तर-
 (ख) उज्ज्व ल।
4. प्रनाम
 (क) पिरणाम
 (ख) पिरनाम
 (ग) पृणाम
 (घ) प्रणाम
 उत्तर-
 (घ) प्रणाम।
प्रश्न 5 :
 निम्नलिखित वाक्यों के सही रूप चुनकर लिखें।
 1. भैंस और बैल खड़े हैं
 (क) भैंस खड़ा और बैल खड़ी है।
 (ख) भैंस और बैल दोनों खड़ी हैं।
 (ग) भैंस और बैल खड़ा हुआ है।
 (घ) भैंस और बैल दोनों खड़े हैं।
 उत्तर-
 (घ) भैंस और बैल दोनों खड़े हैं।
2. आगरा के अंदर हैजा का जोर है
 (क) आगरा के अंदर हैजा का प्रकोप है।
 (ख) हैजा का जोर है आगरा में।
 (ग) हैजा का प्रकोप है आगरा में।
 (घ) आगरा में प्रकोप है हैजा का।
 उत्तर-
 (घ) आगरा में प्रकोप है हैजा का।

3. उसे अनुत्तीर्ण होने की आशा है
 (क) आशा है उसे अनुत्तीर्ण होने की।
 (ख) अनुत्तीर्ण होने की उसे आशंका है।
 (ग) उसे आशंका है अनुत्तीर्ण होने की।
 (घ) उसे अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।
 उत्तर-
 (घ) उसे अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।
प्रश्न 6 :
 शब्दों के क्रम संबंधी अशुद्धियों को शुद्ध कीजिए-
 (क) अशुद्ध-राम, जो कल भूखा भा, ने अभी तक कोई भोजन नहीं किया।
 (ख) अशुद्ध-राम बाजार से फूलों की माला एक लाई।
 (ग) अशुद्ध-सब लड़कियाँ अपनी किताब और कलम से लिख और पढ़ रहे थे।
 उत्तर-
 (क) शुद्ध-राम, जो कल भूखा था अभी तक भोजन नहीं किया।
 (ख) शुद्ध-राम बाजार से एक फूलों की माला लाया।
 (ग) शुद्ध-सब लड़कियाँ अपनी किताब और कलम से पढ़ और लिख रही थीं।।
प्रश्न 7 :
 प्रत्यय संबंधी अशुद्धियाँ दूर कीजिए
 (क) अशुद्ध-राम यह कार्य आवश्यकीय है।
 (ख) अशुद्ध-आपकी सौजन्यता से मेरे पुत्र को नौकरी मिल गई।
 (ग) अशुद्ध-साधू के माथे पर रामानन्द तिलक है।
 उत्तर-
 (क) शुद्ध-राम यह कार्य आवश्यक है।
 (ख) शुद्ध-आपके सौजन्य से मेरे पुत्र को नौकरी मिल गई।
 (ग) शुद्ध-साधू के माथे पर रामानन्दी तिलक है।

प्रश्न 8 :
 अनुस्वार एवं चन्द्र बिंदु संबंध अशुद्धियाँ शुद्ध कीजिए
 1. आँख,
 2. ऊंचा,
 3. सांप,
 4. कुंअर,
 5. दांत,
 6. हंसिया,
 7. चंवर
 उत्तर :
 आँख, ऊँचा, साँप, कुँअर, दाँत, हँसिया, चँवर























