MP Board Class 8th Hindi Bhasha Bharti Solutions लेखकों और कवियों का जीवन परिचय

कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’

जीवन परिचय-कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबन्द नगर में सन् 1906 ई. में हुआ था। आपके पिता रामदत्त मिश्र पूजा-पाठ व पुरोहिताई से अपनी जीविका प्राप्त करते थे। आपने स्वाध्याय से ही संस्कृत, अंग्रेजी आदि भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय भाग लेने के कारण आपको अनेक बार कारावास का दण्ड भोगना पड़ा। ‘प्रभाकर’ जी एक ख्याति प्राप्त पत्रकार थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में आपने महान् मानवीय आदर्शों की स्थापना की। मानव कल्याण के प्रति समर्पित साहित्यकार के रूप में आपने युगीन परिस्थितियों और समस्याओं का सजीव चित्रण अपनी कृतियों में चित्रित किया है।

MP Board Solutions

भाषा-शैली-‘प्रभाकर’ जी की भाषा तत्सम प्रधान शुद्ध साहित्यिक खड़ी बोली है। सुबोधता, माधुर्यमय, स्पष्टता, मुहावरों और कहावतों के प्रयोग से भाषा सशक्त हो गई है।

‘प्रभाकर’ जी की शैली में भावात्मकता, वर्णनात्मकता, नाटकीयता का गुण मिलता है।

प्रमुख कृतियाँ-पत्रकारिता और साहित्यिक क्षेत्र में आपने रेखाचित्र, संस्मरण, निबन्ध और रिपोर्ताज आदि विधाओं पर अपनी कलम का प्रभाव दिखाया। ‘ज्ञानोदय’, ‘नया जीवन’, ‘विकास’, पत्रिकाओं का सम्पादन करके पत्रकारिता को काफी ऊँचाई प्रदान की। ‘जिन्दगी मुस्कराई’, ‘माटी हो गई फूल’ ‘आकाश के तारे’, ‘धरती के फूल’, ‘दीप जले शंख बजे’ आपकी प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।

पं. माखन लाल चतुर्वेदी

जीवन परिचय-पं. माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल, सन् 1889 ई. को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के 5 बाबई ग्राम में हुआ था। इनके पिता पं. नन्दलाल चतुर्वेदी गाँव के प्राइमरी स्कूल में अध्यापक थे। इन्होंने घर पर ही संस्कृत, बंगला, गुजराती और अंग्रेजी भाषा का अध्ययन किया। पन्द्रह वर्ष की। उम्र में ही इनका विवाह हो गया था। इन्होंने आठ रुपये मासिक पर अध्यापन कार्य किया। इन्होंने राष्ट्रीय आन्दोलनों में भाग लिया और इन्हें जेल यात्राएँ भी करनी पड़ी। पं. माखन लाल चतुर्वेदी को सन् 1943 ई. में हिन्दी साहित्य सम्मेलन का अध्यक्ष बनाया गया। इनका उद्देश्य साहित्य सृजन और देश सेवा ही रहा। इसके लिए भारत सरकार ने इन्हें पद्मभूषण और सागर विश्वविद्यालय ने डी. लिट् की मानद उपाधियाँ प्रदान की। मध्य प्रदेश शासन ने। 7500 रुपये की भेंट तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 80 वर्ष की। उम्र में 30 जनवरी, सन् 1968 ई. को उनका देहावसान हो गया।

भाषा-शैली-इनकी भाषा शुद्ध मजी हुई खड़ी बोली है।

जहाँ-तहाँ उर्दू के शब्दों का प्रयोग किया है। उनकी शैली मुक्तक। प्रधान है। उसमें छायावाद का पुट है।

प्रमुख कृतियाँ-

  1. हिम किरीटनी, हिम तरंगिनी, माता, युगचारण, समर्पण, वेणु लो गूंजे धरा (काव्यसंग्रह)।
  2. साहित्य देवता (गद्यकाव्य),
  3. चिन्तक की लाचारी, आत्मदीक्षा (भाषा संग्रह),
  4. अमीर इरादे, गरीब इरादे (निबन्ध संग्रह),
  5. नागार्जुन युद्ध (नाटक),
  6. वनवासी, कला का अनुवाद (कहानी संग्रह),
  7. प्रभा, कर्मवीर (सम्पादन)।

गुणाकर मुले

  • जन्म स्थान-महाराष्ट्र के अमरावती जिले का सिन्दी बुजरुक गाँव।
  • जन्म काल-सन् 1955 ई.।
  • शिक्षा-इलाहाबाद में उच्च शिक्षा।
  • कार्यक्षेत्र-स्वतन्त्र पत्रकारिता। विज्ञान में जटिल विषयों। को रोचक ढंग से प्रस्तुत करना।

डॉ. परशुराम शुक्ल

  • जन्म स्थान-कानपुर जिले का मैबूल नामक ग्राम।
  • जन्म काल-6 जून, सन् 1947 ई.।
  • लेखन विषय-शिशुगीत, बाल कविताएँ, बाल एकांकी तथा बाल उपयोगी
  • ज्ञान-विज्ञान से सम्बन्धित आलेख।
  • कृतियाँ-वृक्ष-कथा, मास्टर दीनदयाल, विश्व जलचर कोश तथा ज्ञान-विज्ञान कोश।

विष्णु प्रभाकर

  • जन्म स्थान-ग्राम मीरनपुर, जिला-मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)।
  • जन्म काल-सन् 1912 ई.।
  • विधाएँ-कहानी, उपन्यास, नाटक, एकांकी, रिपोर्ताज।
  • कृतियाँ-उपन्यास-‘ढलती रात’, ‘स्वप्नमयी’।
  • कहानी संग्रह-‘आदि और अन्त’, ‘संघर्ष के बाद’।
  • एकांकी संग्रह-‘डॉक्टर’, ‘प्रकाश’, ‘परछाइयाँ’।

MP Board Solutions

डॉ. बरसाने लाल चतुर्वेदी

जीवन परिचय-डॉ. बरसाने लाल चतुर्वेदी व्यंग्य और हास्य के प्रमुख हस्ताक्षर हैं। श्री चतुर्वेदी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में ख्याति प्राप्त कवि हैं। ऊर्जावान् कवि डॉ. चतुर्वेदी ने लगभग 40 ग्रन्थों की रचना की है। गद्य तथा पद्य दोनों में आपका बराबर अधिकार है। डॉ. चतुर्वेदी को हास्य व्यंग्य लेखन के लिए ठिठोली ‘चकल्लम’, ‘मानव बिन्दु’ मुख्य विषय हैं। आपको भारत सरकार ने पद्मश्री से अलंकृत किया है।

सूरदास

जीवन परिचय-कृष्ण भक्त सूरदास का जन्म मथुरा-आगरा सड़क के किनारे बसे रुनकता गाँव में सन् 1478 ई. में हुआ था। ये जन्मान्ध थे। संगीत प्रतिभा जन्म से ही थी। गऊघाट पर रहकर ईश्वर भजन करते थे। यहाँ से महाप्रभु बल्लभाचार्य की प्रेरणा पाकर रंगनाथ जी के मन्दिर में आ गए और श्रीकृष्ण की लीलाओं का गान पदों के माध्यम से करने लगे।
सन् 1582 ई. में इनका निधन हो गया। इस तरह इन्होंने 104 वर्ष का यशस्वी जीवन प्राप्त किया।
कृतियाँ-सूर-सागर, सूरसारावली तथा साहित्य लहरी इनकी प्रसिद्ध कृतियाँ हैं।

रस-सूर के काव्य में वात्सल्य एवं शृंगार रस का अपूर्व प्रयोग हुआ है।
भाषा-सूर की भाषा ब्रजभाषा है। कहावतों और लोकोक्तियों के प्रयोग से भाषा सजीव हो उठी है। भाषा की मधुरता सम्पूर्ण काव्य में व्याप्त है।

तुलसीदास

जीवन परिचय-रामभक्ति शाखा के प्रमुख कवि तुलसी का जन्म सन् 1532 ई. में बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था। इनके पिता का नाम आत्माराम और माता का नाम हुलसी था। इनके गुरु नरहरिदास थे। गुरु की कृपा से इन्हें भक्ति मार्ग मिला। सन् 1623 ई. में 94 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया।

कृतियाँ-रामचरितमानस, विनय-पत्रिका, कवितावली, गीतावली, बरवै-रामायण आदि प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।। रस-सभी नव-रसों का प्रयोग तुलसी ने अपने काव्य में किया है।

भाषा-तुलसी ने अपने काव्य में ब्रज और अवधी भाषा का। प्रयोग किया है। भाषा संस्कृतनिष्ठ परिमार्जित तथा श्रुतिमाधुर्य गुण प्रधान है।

मीराबाई

जीवन परिचय-मीरा का जन्म सन् 1498 ई. में राजस्थान के चौकड़ी (मेड़ता), जोधपुर में हुआ था। मीरा पर अपने पितामह दूदाजी का प्रभाव था। वे वैष्णव भक्त थीं। मीरा का। विवाह उदयपुर के राणा साँगा के पुत्र भोजराज के साथ हुआ था, परन्तु भोजराज की असमय मृत्यु हो गई। मीरा ने अपना मन। संसार के माया-मोह से हटा लिया और वे श्रीकृष्ण के रंग में रंग गईं। सन् 1546 ई. में उनका निधन हो गया।।

कृतियाँ-‘नरसी जी का मायरा’, ‘गीत गोविन्द की टीका’, ‘राग गोविन्द’, ‘राग सोरठा के पद’ प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।

रस-मीरा के काव्य में शान्त और श्रृंगार रस का प्रयोग हुआ है।

भाषा-मीरा की कविता में राजस्थानी संस्कारित ब्रजभाषा का प्रयोग हुआ है।

सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’

जीवन परिचय-निराला जी का जन्म बंगाल के मेदिनीपुर में सन् 1897 ई. में हुआ था। आपके पिता पं. रामसहाय त्रिपाठी उन्नाव जिले के ‘गढाकोला’ गाँव के रहने वाले थे। आपका कार्यक्षेत्र प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश ही रहा है। आपकी रचनाओं में प्रेम, सौन्दर्य, उल्लास, ओज और भक्ति के स्वर हैं। हिन्दी के छायावादी कवियों में आप निराले ही हैं। हिन्दी कविता को मुक्त छन्द आपकी देन है। आपका निधन 15 अक्टूबर, सन् 1961 ई. को हो गया।

कृतियाँ-

  1. काव्य-अनामिका, परिमल, गीतिका, तुलसीदास, अपरा, अणिमा, बेला, नये पत्ते, कुकुरमुत्ता।
  2. उपन्यास-अप्सरा, अलका, प्रभावती, निरूपमा।
  3. कहानी-लिली, सखी, चतुरी, चमार, सुकुल की बीबी।
  4. हास्य-व्यंग्य-कुल्लीभाट, बिल्लेसुर बकरिहा।
  5. समालोचना-रवीन्द्र कविता कला आदि। रस-शृंगार, करुण, शान्त, वीर और रौद्र रसों का प्रयोग। भाषा-संस्कृत गर्भित खड़ी बोली।

MP Board Solutions

शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

जीवन परिचय-शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ का जन्म सन् 1916 ई. बसन्त पंचमी को झगरपुर, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश में। हुआ था। आपकी आधी शिक्षा मध्य भारत में हुई थी। ग्वालियर के महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में व्याख्याता के पद पर उनकी नियुक्ति हुई। उज्जैन के माधव कॉलेज में वे प्राचार्य रहे। वे। विक्रम विश्वविद्यालय के बरसों तक कुलपति के रूप में कार्य करते रहे। सुमन जी हिन्दी के अग्रणी कवियों में माने जाते

कृतियाँ-‘हिल्लोल’, ‘जीवन के गान’, ‘प्रलय सृजन’, ‘विश्वास बढ़ता ही गया’, ‘आँखें भरी नहीं’, ‘विन्ध्य-हिमाचल’, “माटी की बारात’। ‘माटी की बारात’ पर आपको साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

रस-करुण, वीर और शान्त रस की अभिव्यक्ति।
भाषा-परिमार्जित लालित्य प्रधान खड़ी बोली।

MP Board Class 8th Hindi Solutions