MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 2

प्रश्न 1.
सही जोड़े बनाइए
1. राज = (क) पाण्डिचेरी
2. योग साधना केंद्र = (ख) कौशल
3. कला = (ग) सुविधा
4. सुख = (घ) पाट
उत्तर-
1. (घ),
2. (क),
3. (ख),
4. (ग)

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति सही विकल्प चुनकर कीजिए
(क) आकाश गंगा के सभी तारे हमें पास-पास एक ही दूरी पर दीखते हैं; यह ………………………… है। (दृष्टि दोष/ दृष्टि भ्रम)
(ख) हमने जब भी कदम बढ़ाए, कला नहीं ………………………… दिखलाए। (पराक्रम/कौशल)
(स) तुम्हें इतना ………………………… नहीं होना चाहिए। (अधीर/विकल्प)
(द) आपका पत्र पाकर बड़ा ………………………… व आश्चर्य (सुख/दुख)
उत्तर-
(अ) दृष्टि भ्रम,
(ब) कौशल,
(स) अधीर,
(द) दुःख।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए

(अ) भगत सिंह ने किस बंधन में बंधने से इंकार कर दिया।
उत्तर-
भगत सिंह ने विवाह बंधन में बंधने से इंकार कर दिया।

(ब) कबीर के अनुसार तन-मन को निर्मल कौन करता है?
उत्तर-
कबीर के अनुसार तन-मन को मान और सम्मान निर्मल करते हैं।

(स) गोपी कक्षा में कहाँ बैठता था।
उत्तर-
गोपी कक्षा में सबसे पीछे कोने वाली सीट पर बैठता था।

(द) किस वैज्ञानिक परीक्षण ने विश्व को चकित किया है?
उत्तर-
पोखरन में परमाणु परीक्षण ने विश्व को चकित किया है।

(इ) संतों को किसकी उपेक्षा नहीं करना चाहिए?
उत्तर-
संतों को निंदा की उपेक्षा नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए
(अ) गुरुजी ने असभ्य गाँववासियों के लिए ईश्वर से क्या प्रार्थना की?
उत्तर-
गुरुजी ने असभ्य गाँववासियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे कहीं न जाए बल्कि अपने गाँव या क्षेत्र में रहे तथा अपना विकास करें। .

(ब) नोवा और सुपर नोवा तारे में अंतर बताइए।
उत्तर-
जब कोई ‘नया’ तारा अचानक चमकने लगता है तो नोवा या नयातारा कहलाता है। लेकिन सबसे शानदार तो होता है ‘सुपर नोवा’। इसका गुण इसके नाम से ही स्पष्ट है।

MP Board Solutions

(स) प्राचार्य क्लार्क महोदय ने अरविंद की तुलना करते समय क्या कहा?
उत्तर-
बड़ौदा कॉलेज के प्राचार्य क्लार्क महोदय ने जोन ऑफ आर्क से अरविंद की तुलना करते हुए कहा था कि यदि जोन ऑफ आर्क को स्वर्गिक संदेश सुनाई पड़ते हैं, तो श्री अरविंद को भी स्वर्गिक स्वप्न दिखाई पड़ते हैं।

(द) राजा ने भाग्य और साहस में किसको बड़ा सिद्ध किया?
उत्तर-
राजा ने कहा-भाग्य देवता ने मेरे ऊपर बड़ी कृपा की थी। मुझे सेठ ने भाग्य के कारण ही प्रतिदिन एक लाख वेतन पर नौकरी दी किंतु जब जहाज बीच समुद्र में पहुँचा और अटक गया तो मल्लाहों के धक्का देने पर भी नहीं चला, तब मैंने साहस के साथ धक्का देने का प्रयास किया तो मुझे सफलता मिली।” अतः दोनों ही समान है।

(इ) जल पिलाने के लिए कहने पर महिला ने शिष्य को क्या उत्तर दिया?
उत्तर-
जल पिलाने के लिए कहने पर महिला ने शिष्य को कहा-घड़ा मेरा, कुएँ से जल मैंने भरा, तुम्हें क्या दे दूँ? जाओ, खुद निकालो और पियो। आलसी कहीं के।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध लिखिए
विचित्तर, गरम, आग्या, परिच्छा, आशिरवाद, धरम, महूरत, कालाश, स्वपन, सटेशन
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 2 1
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 2 2

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में ‘सु’ और ‘कु’ उपसर्ग लगाकर सार्थक शब्द बनाइए
लेख, प्रचार, जन, कर्मी, माता, पुत्र, चारू, विचार
उत्तर-
लेख = सुलेख
प्रचार = कुप्रचार
जन = सुजन
कर्मी = कुकर्मी
माता = कुमाता
पुत्र = सुपुत्र
चारु = सुचारु
विचार = सुविचार

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दोंके दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
अवनि, मार्ग, अभिमान, विश्व, मुलाकात, कुसुम, प्रतीक, व्यक्ति, प्रार्थना
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 2 3

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों के वचन परिवर्तन कीजिए
गाड़ियाँ, टुकड़ा. फैसला, पग, तारों, साथी, मित्र, गांठों, पुष्पों, सज्जन
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 2 4

प्रश्न 9. निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह कीजिए
जनसेवक, दृष्टिभ्रम, सुकेश, नीलांबुज, प्रतिदिन, यथासमय, द्विचक्र वाहिनी, गलत-संगत, चक्रवर्ती, चतुर्भज
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 2 5
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti विविध प्रश्नावली 2 6

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वाक्यों में से उद्देश्य और विधेय चुनिए-
– हम सबुह से ही पैदल चल रहे हैं।
– संतों को सुख-सुविधाओं की अपेक्षा नहीं करना चाहिए।
– आप सत्य कहते हैं।
– राजा विक्रमादित्य सिंहासन पर बैठे थे।
– साहस ने हौसला बढ़ाते हुए कहा।
उत्तर-
उद्देश्य = विधेय
हम = सुबह से ही पैदल चल रहे हैं।
सतों = को सुख-सुविधाओं की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
आप = सत्य कहते हैं।
राजा = विक्रमादित्य सिंहासन पर बैठे थे।
साहस = ने हौसला बढ़ाते हुए कहा।

प्रश्न 11.
कोष्ठक में दिए हुए कारक चिहों को उचित स्थान पर भरिए
[का, ने, में, के लिए, की, में पर]
राजदरबार ……………………… 1 ……………………… पहुँचकर वह हक्का -बक्का रह गया। वहाँ ……………………… 2 ……………………… भव्यता देखकर उसे अपने कपड़ों और अपनी रोटी ……………………… शर्म आने लगी। राजदरबार ……………………… 4 ……………………… जगमग करते उपहारों ……………………… 5 ……………………… ढेर लग गया। दीनू ……………………… 6 ……………………… अपना झोला कसकर पकड़ लिया और एक कोने ……………………… 7 ……………………… खड़ा हो गया। अचानक राजा ……………………… 8 ……………………… नजर उस पर पड़ गई। राजा ने कहा ……………………… 9 ………………………. “भाई! आगे आओ, तुम क्या उपहार लाए हो मेरे ……………………… 10 ………………………?”
उत्तर-

  1. में
  2. की
  3. पर
  4. में
  5. का
  6. ने
  7. में
  8. की
  9. के लिए।

प्रश्न 12.
“भाग्य बड़ा या साहस” कहानी से आपको क्या शिक्षा मिलती है? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर-
भाग्य और साहस में श्रेष्ठता की तुलना करना व्यर्थ है क्योंकि मनुष्य बिना साहस और कर्म के कुछ भी नहीं कर सकता परंतु कर्म का फल तभी प्राप्त होता जब भाग्य में लिखा होता है। उदाहरण के लिए एक व्यक्ति जो बहुत प्यासा है, कुआँ तो चल कर उसके पास आएगा नहीं। व्यक्ति को साहस करके स्वयं कुएँ के पास जाना पड़ेगा। अब उसका भाग्य है कि कुआँ सूखा है या पानी जाना पड़ेगा। अब उसका भाग्य है कि कुआ सूखा है या पानी से भरा। अतः साहस और भाग्य एक ही सिक्के के दो पहले है।

MP Board Solutions

प्रश्न 13.
एकांकी में आए गुरु-शिष्य संवाद का सार लिखिए।
उत्तर-
शिष्य ने गुरु से कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा हूँ जो लोग बुरे थे, आपने उनके बने रहने की प्रार्थना की और जो लोग सदाचारी थे, उनके लिए आपने शाप दिया। गुरु ने कहा, मैंने उन असभ्य और स्वार्थी लोगों के एक जगह बने रहने की प्रार्थना इसलिए की कि अगर समाज में ऐसे व्यक्ति फैलेंगे तो अपनी कुसंस्कृति का प्रचार करेंगे। यदि अच्छे व्यक्ति समाज में फैलेंगे तो वे अपने साथ निस्वार्थ सेवाभाव, करुणा, दया और प्रेम आदि सद्गुणों का प्रसार करेंगे। इसलिए मैंने इन गाँव वालों के सारे संसार में बिखर जाने की प्रार्थना की।

प्रश्न 14.
अपने पिता को पुस्तक प्रदर्शनी में जाने एवं पुस्तक क्रय के लिए पत्र लिखिए।

फिलिप छात्रावास
नई दिल्ली

पूजनीय पिताजी
आशा है आप पूर्णतया स्वस्थ होंगे। पिताजी अगले सप्ताह दिल्ली के प्रगति मैदान क्षेत्र में विश्व पुस्तक मेला आयोजित होने जा रहा है जिसमें देश और विदेश के बहुचर्चित संपादकों तथा लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन होगा। मैं अपने मित्रों के साथ इस पुस्तक मेले में जाने की योजना बना रहा हूँ और कुछ पुस्तकें भी खरीदना चाहता हूँ जो शिक्षा से संबंधित हैं। आशा है आप मुझे वहाँ जाने की आज्ञा देगें और कुछ पैसों के भेजने का कष्ट करेंगे। माता जी और छोटी बहन को प्यार देना।

आपका आज्ञाकारी पुत्र
कनिष्क

प्रश्न 15.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
अमन, कदम, गगन, सत्य, मार्ग, विश्राम, स्वर्गिक, स्वदेशी, वंचित, परीक्षा, व्यवसाय
उत्तर-
शब्द = वाक्य
अमन = देश में अमन कायम रखना नागरिक का कर्त्तव्य है।
कदम = सच्चाई के मार्ग में हर कदम कठनाई का सामना करना पड़ता है।
गगन = शहर में गगन चुंबी इमारतें हैं।
सत्य = सत्य और असत्य की जंग में हमेशा सत्य की जीत होती है
मार्ग = साधु संत सर्वदा सर्त्य के मार्ग पर चलते हैं।
विश्राम = यात्री यहाँ विश्राम कर सकते हैं।
स्वर्गिक = एक सच्चे और निस्वार्थ मनुष्य को स्वर्गिक संदेश मिलता है।
स्वदेशी = एक भारतीय व्यक्ति को स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए।
वंचित = तुम अधिक अंक पाने से वंचित रह गए।
परीक्षा = क्या तुम्हारा परीक्षा फल आ चुका है?
व्यवसाय = व्यवसाय में लाभ अनिवार्य गुण है।

MP Board Class 7th Hindi Solutions