MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 6 जानकारियाँ बढ़ीं, आपदाएँ घटीं

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 6 प्रश्न-अभ्यास

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(क) सही जोड़ी बनाइए

1. ज्वालामुखी = (क) भूमि का कंपन
2. भूकंप = (ख) तेज घुमावदार हवाएँ
3. बाढ़ = (ग) धरती से गर्म लावा निकलना
4. चक्रवात = (घ) अनियंत्रित जल प्रवाह
उत्तर
1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ख)

प्रश्न (ख)
दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. बाढ़ भारत के…………….. क्षेत्र में अधिक आती है। (पूर्वी/पश्चिमी)
2. बाढ़ का संबंध …………….. से है। (वर्षा/गर्मी)
3. अकाल राहत का कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किए जाते हैं। (बाढ़ राहत/सूखा राहत)
4. चक्रवात का संबंध …………….. से होता है। (जलप्रवाह/जलवायु)
उत्तर
1. पूर्वी
2. वर्षा
3. सूखा राहत
4. जलवायु

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 6 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क)
राकेश कहाँ जाने की तैयारी कर रहा था?
उत्तर
राकेश नदी के किनारे पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहा था।

(ख)
अचानक बाढ़ क्यों आ जाती है?
उत्तर
वर्षा ऋतु में कई बार नदियों में अचानक बाढ़ आ जाती है।

(ग)
पाँच प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर
बाढ़, सूखा, ज्वालामुखी, भूकंप, चक्रवात पाँच प्राकतिक आपदाएँ हैं।

(घ)
सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत किस-किस रूप में पहुँचाई जाती है?
उत्तर
सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत खाद्यान्न और रोजगार के रुप में पहुँचाई जाती है।

(ङ)
बाढ़ के लिए कौन जिम्मेदार है?
उत्तर
बाढ़ के लिए प्रकृति और मनुष्य के क्रिया-कलाप जिम्मेदार है।

MP Board Solutions

MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Chapter 6 लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में लिखिए

(क)
प्राकृतिक आपदा से क्या अभिप्राय है?
उत्तर
प्राकृतिक आपदा का अर्थ प्रकृति में अचानक होने वाली विनाशकारी घटना से है जिससे जन-धन की व्यापक हानि होती है तथा संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

(ख)
सूखा पड़ने के कोई तीन कारण लिखिए।
उत्तर
सूखा पड़ने के तीन कारण हैं :

  • प्रत्यक्ष के रुप में भौगोलिक क्षेत्र की जलवायु की दशाओं से इसका संबंध है।
  • मनुष्य ने तेज औद्योगिक विकास के चलते वनों को नष्ट कर मानसून की अनुकूल दशाओं को प्रभावित किया है।
  • भू-जल का अंधाधुंध प्रयोग भी सूखे का कारण है।

(ग)
सूखे को प्राकृतिक आपदा क्यों कहा है?
उत्तर
सूखे का प्राकृतिक आपदा इसलिए कहा गया है क्योंकि इसका सीधा संबंध वर्षा से है और वर्षा एक प्राकृकि क्रिया है। मनुष्य वर्षा से है और वर्षा एक प्राकृतिक क्रिया है। मनुष्य केवल अनुमान लगा सकता है कि वर्षा कब आ सकती है।

(घ)
बाढ़ नियंत्रण के लिए सरकार क्या व्यवस्था करती है?
उत्तर
सरकार बाढ़ नियत्रंण के लिए कई उपाय करती है। जैसे-जल के बहाव में कमी करने के लिए वन लगवाना जल प्रवाह मार्ग में नहरी तंत्र का विकास करना, नदियों के किनारों पर लटबंधों तथा बांधों का निर्माण करवाना, बाढ़ का पूर्वानुमान करना आदि।

(ङ)
सूखे से निपटने में सरकार क्या-क्या प्रबंधन करती है?
उत्तर
सूखे की समस्या से निपटने के लिए सरकार दो प्रकार के कार्य करती है-पहला तो सूखे के कारणों का पता लगाना और दूसरा सूखाग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य करवाना। सूखे से राहत पहुंचाने के लिए सूखाग्रस्त क्षेत्रों में दौरा कर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जैसे-रोजगार प्रदान करने के लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम, अकाल राहत कार्यक्रम, मरु विकास कार्यक्रम, जवाहर रोजगार योजना, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना, काम के बदले अनाज कार्यक्रम आदि।

MP Board Solutions

भाषा की बात

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिएनियंत्रण, मित्रगण, प्रलयंकारी, चक्रवात, विकृत
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिएबिधवंसकारी, दिनाँक, जीब-जुनतु, वियापक, छति
उत्तर
अशुद्ध वर्तनी  – शुद्ध वर्तनी
बिधवंसकारी विध्वंसकारी
दिनाँक = दिनांक
जीब जनतु -जीव जंतु
वियापक व्यापक
छति – क्षति

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
बाग-बगीचा, ज्वालामुखी, भूकंप, चक्रवात
उत्तर
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 6 जानकारियाँ बढ़ीं, आपदाएँ घटीं 1
MP Board Class 7th Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 6 जानकारियाँ बढ़ीं, आपदाएँ घटीं 2

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए
(क) काले बादलों से आसमान अटा पड़ा है।
(ख) वर्षा नहीं हो रही है।
(ग) आपकी कहाँ जाने की तैयारी हो रही है?
(घ) यदि वर्षा रुक जाती तो हम पिकनिक के लिएचले जाते।
(ङ) शायद ही पिताजी पिकनिक के लिए जाने दें।
(च) माँ जल्दी नाश्ता बना दो।
(छ) सरकार का बाढ़ नियंत्रण बोर्ड सही कार्य करे।
(ज) अरे! तुम अभी तक तैयार नहीं हुए।
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 8.
विधानवाचक और निषेधवाचक वाक्यों में उदाहरण देकर अंतर समझाइए।
उत्तर
विधानवाचक वाक्य-कनिष्क दिन में पढ़ाई करता है। (विधानवाचक वाक्यों में क्रिया पूर्ण होती है)
निषेधवाक्य वाक्य- कनिष्क दिन में पढ़ाई नहीं करता है। (निषेधवाचक वाक्यों में क्रिया पूर्ण नहीं होती है)

प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों के प्रकार लिखिए
(क) आओ यहाँ बैठो
(ख) बाढ़ कैसे आती है?
(ग) यदि वर्षा होती तो सूखा नहीं पड़ता।
(घ) शायद मानसून आ जाए।
उत्तर
(क) आज्ञावाचक वाक्य
(ख) प्रश्नवाचक वाक्य
(ग) संकेतवाचक वाक्य
(घ) संदेहवाचक वाक्य

MP Board Solutions

जानकारियाँ बढ़ीं, आपदाएँ घटीं पाठ का परिचय

प्रस्तुत पाठ में रचनाकार ने प्रकृति द्वारा उत्पन्न की जाने वाली आपदाओं का ब्यौरेवार वर्णन किया है। लेखके ने बताया है प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, चक्रवात, ज्वलामुखी का फटना आदि को रोकना इंसान के बस में नहीं है परंतु यह सुझाव देते हुए कहता है कि बहुत-सी आपदाएँ जैसे बाढ़ का आना, वनों की कटाई, बादल का फटना, भारी वर्षा होना, भूकंप आना नदियों की वहन क्षमता कम होना, पानी के प्रवाह आदि सभी कारण प्रकृति और मनुष्य से ही जुड़े है जिन्हें कुछ उपायों द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। चक्रवात बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों जैसे पश्चिमी बंगाल, उड़ीसा आदि में उत्पन्न होता है जिसे कम प्रभावशाली बनाने के लिए वायरलेस, रेडिया आदि से सूचना दी जाती है। इसके अलावा सूखे से राहत पहुंचाने के लिए सूखाग्रस्त क्षेत्रों में दौरा कर लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम, अकाल राहत कार्यक्रम, काम के बदले अनाज कार्यक्रम आदि उपलब्ध कराया जाता है।

MP Board Class 7th Hindi Solutions