MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 3

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) छोटा जादूगर के पिता कहाँ थे और क्यों?
उत्तर-
छोटा जादूगर के पिता जेल में थे। वे देश की आजादी के लिए जेल में गये हुए थे।

(ख) ‘नरबदी’ कहानी आपको कैसी लगी?
उत्तर-
‘नरबदी’ कहानी सबसे अधिक प्रभावित करने वाली, लोक मान्यताओं पर आधारित लोक कथा है। इसका विषय सामान्य जन-जीवन से जुड़ा होने से अधिक प्रभाव छोड़ता है। भाषा सरल, सरस और भाव को समझने में सहायक है। पात्र केवल दो ही हैं। प्रकृति का चित्रण अपने आप ही होता गया है। भारतीय संस्कृति के महान अंग आदिवासियों के जीवन की दिव्य झाँकी प्रस्तुत करती हुई यह कहानी वास्तविकता को दर्शाने वाली है। शैली-स्वरूप में वाक्य विन्यास छोटा है। घटना प्रधान होने से पाठकों को प्रभावित करती है।

MP Board Solutions

(ग) राज्य पर आक्रमण होने पर अहिल्याबाई ने राघोवा का षड्यन्त्र कैसे विफल किया?
उत्तर-
राज्य पर आक्रमण होने पर अहिल्याबाई ने राघोवा का षड्यन्त्र विफल कर दिया। अहिल्याबाई ने राघोवा को पत्र लिखकर बताया कि वह नारी सेना लेकर उनसे युद्ध करेंगी। युद्ध में यदि उनकी (राघोवा की) हार होती है, तो उन्हें एक नारी से पराजित होने का अपयश मिलेगा। यदि उन्हें जीत मिल भी गई तो एक पुत्र के वियोग में व्यथित विधवा के राज्य को अकारण हड़प लेने की कालिख उनके मुख पर लगेगी। यह सब अहिल्याबाई ने अपनी सूझ-बूझ और राजनैतिक चतुराई से किया।

(घ) कवि देश को तन, मन, धन क्यों समर्पित करना चाहता है?
उत्तर-
कवि देश को तन, मन, धन समर्पित करना चाहता है, क्योंकि उसके ऊपर मातृभूमि का बड़ा भारी ऋण है जो तन, मन, धन तथा जीवन समर्पित कर देने पर भी पूरा नहीं हो सकता।

(ङ) ज्ञानदा कहाँ और क्यों जा रही थी?
उत्तर-
ज्ञानदा टीकमगढ़ जा रही थी। वहाँ वह राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में खेलने जा रही थी।

(च) खिलाड़ी-भावना से क्या आशय है?
उत्तर –
खिलाड़ी की भावना का आशय यह है कि हम खेल में अनुशासित रहें। हमारे अन्दर धैर्य, सहिष्णुता, उदारता बनी रहे और हार-जीत को समान भाव से लें। खेल तो मिल-जुलकर खेला जाता है।

(छ) ब्रिटिश सरकार ने रमण को किस उपाधि से विभूषित किया और क्यों?
उत्तर-
ब्रिटिश सरकार ने ‘रमण प्रभाव’ की खोज के लिए सन् 1929 में रमण को ‘सर’ की उपाधि से विभूषित किया।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जादूगर तो बिल्कुल ……………………………………… है।
(ख) माँ तुम्हारा ……………………………………… बहुत है।
(ग) तुम मेरे ……………………………………… ले लो मेरे बाबा को बचा दो।
(घ) खाण्डेराव युद्ध का संचालन करते हुए ……………………………………… को प्राप्त हो गए।
(ङ) व्यक्तिगत ……………………………………… से अधिक टीम का हित सर्वोपरि होता है।
(च) निर्भीक किसी ……………………………………… के सामने अपना सिर नहीं झुकाते।
(छ) रमण पहली बार सन् ……………………………………… में विदेश गए।
(ज) भक्षक से ……………………………………… बड़ा होता है।
उत्तर-
(क) निकम्मा,
(ख) ऋण,
(ग) प्राण,
(घ) वीरगति,
(ङ) उपलब्धि,
(च) आततायी,
(छ) 1921 (उन्नीस सौ इक्कीस),
(ज) रक्षक।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पंक्तियों के भावार्थ लिखिए
(क) मन समर्पित, तन समर्पित, और यह जीवन समर्पित।
(ख) मैं हूँ उनके साथ खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़।
(ग) कोई निरपराध को मारे, तो क्यों अन्य न उसे उबारे।
(घ) खेल मिल-जुलकर ही खेला जाता है। व्यक्तिगत उपलब्धि से अधिक टीम का हित सर्वोपरि होता
उत्तर-
(क) हे मातृभूमि, तेरी सेवा में मेरा मन, तन, तथा यह सारा जीवन समर्पित है।
(ख) मैं (सफलता) उनके साथ ही सदैव खड़ी रहती हूँ जो अपने दायित्व को निभाने के लिए तत्पर हैं।
(ग) कोई व्यक्ति किसी निर्दोष को मार रहा है, तो फिर क्या अन्य व्यक्ति उसका उद्धार नहीं करेगा अर्थात् अवश्य करेगा।
(घ) खेल में प्रत्येक खिलाड़ी का मिश्रित उत्तरदायित्व होता है। प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी टीम के हित में ही खेल खेलना है। व्यक्तिगत लाभ निकृष्ट होता है।

प्रश्न 4.
वाक्यों में प्रयोग कीजिए- .
(क) मुहावरे-
(1) नाक में दम करना,
(2) नाकों चने चबाना,
(3) आँख दिखाना,
(4) पीठ दिखाना,
(5) गाल फुलाना।

(ख) शब्द-
(1) जीविका,
(2) प्रतिध्वनि,
(3) समर्पण,
(4) दूरदर्शिता,
(5) न्यायोचित।
उत्तर-
(क)
(1) रवि के सहायक ने उसकी नाक में दम कर रखा है।
(2) अपने पुत्र के आई. टी. आई. में प्रवेश के लिए उसे नाकों चने चबाने पड़े।
(3) तुम्हें अपने कार्य पर समय से आ जाना चाहिए, मुझे आँखें मत दिखाओ।
(4) पाकिस्तानी सेना के अनेक सैनिक युद्ध क्षेत्र से पीठ दिखा गये।
(5) आज तो तुम्हें खुशमिजाज होना चाहिए, क्योंकि तुम परीक्षा में सफल हो गये हो, अचानक गाल फुलाये क्यों बैठे हो?

(ख) (1) जीविका के लिए अनेक भारतीय युवक विदेशों में जा बसे हैं।
(2) शिव मन्दिर के गुम्मद के नीचे कीर्तन की ध्वनि पूरे मन्दिर परिसर में प्रतिध्वनित हो रही है।
(3) मातृभूमि के लिए मैं अपना सर्वस्व समर्पण करने के लिए तैयार हूँ।
(4) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी दूरदर्शिता से काम नहीं लिया और विण्डीज की टीम से मैच हार गये।
(5) एक सुशिक्षित अच्छा नागरिक अपने न्यायोचित अधिकारों को प्राप्त करने के लिए सही मार्ग अपनाता है।

प्रश्न 5.
सही विकल्प चुनिए
(क) चौमासा शब्द में समास है द्वन्द्व, द्विगु, अव्ययीभाव।
(ख) ‘दुकानवाला’ शब्द में प्रत्यय है दु, दुका, वाला।
(ग) अभिमान शब्द में उपसर्ग है अभि, अ, मान
(घ) ‘लाभ’ शब्द का विलोम है फायदा, नुकसान, हानि।
उत्तर-
(क) द्विगु,
(ख) वाला,
(ग) अभि,
(घ) हानि।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
(क) निम्नांकित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए
स्तबध, प्रगलभता, अतातायियों, चूनोती, स्परधा, प्रतीबिब, विज्ञानिक।
उत्तर-
(क) स्तब्ध, प्रगल्भता, आततायियों, चुनौती, स्पर्धा, प्रतिबिम्ब, वैज्ञानिक।

(ख) निम्नलिखित शब्दों के दो-दो अर्थ लिखिएअंक, कर, उत्तर, कनक, पानी।
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti विविध प्रश्नावली 3 1

प्रश्न 7.
उपसर्ग लगाकर नए शब्द बनाइए
MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti विविध प्रश्नावली 3 2
उत्तर-
(क) लाजवाब, लावारिस, लापरवाह, लापता।
(ख) गैरहाजिर, गैरकानूनी, गैरसरकारी, गैरवाजिब।
(ग) सुकर्म, सुदूर, सुयश, सुवास।
(घ) पराजय, पराक्रम, पराभूत, पराभव।

प्रश्न 8.
निर्देशानुसार हल कीजिए
(क) निम्नलिखित शब्दों को दो अलग-अलग अर्थों में प्रयोग कीजिए पता, डूबना, बढ़ना, खराब।
उत्तर-
पता-
(1) उसके निवास का हमारे पास पता नहीं है।
(2) मुझे पता नहीं वह कब आयेगा।

डूबना-
(1) गहरे जल की नदी में नहाते समय बहुत से लोग डूब चुके हैं।
(2) इस सट्टेबाजी के चक्कर में वह अपने धन को डुबा चुका है।

बढ़ना-
(1) दुश्मन की फौज का आगे बढ़ना जारी है।
(2) परीक्षा में अंक बढ़ाने के काम में कई लोग लगे हैं।

खराब-
(1) हॉकी में खराब प्रदर्शन से उसकी इज्जत चली गई।
(2) मेरी मोटर का इंजन खराब हो गया है।

(ख) निम्नांकित के विलोम शब्द लिखिए
(1) रात,
(2) सुखद,
(3) सफलता,
(4) संयोग,
(5) साक्षर।
उत्तर-
(1) दिन,
(2) दुखद,
(3) असफलता,
(4) वियोग,
(5) निरक्षर।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए-
कमल, पर्वत, सूर्य, पृथ्वी, हवा, पानी।
उत्तर-
कमल-सरोज, पंकज, अम्बुज, नीरज। पर्वत-अचल, शैल, गिरि। सूर्य-सूरज, भानु, दिनकर, दिनमणि। पृथ्वी-धरा, अचला, धरती, वसुन्धरा। हवा-समीर, वायु, पवन। पानी-जल, नीर, तोय, वारि।

प्रश्न 10.
सही जोड़ी बनाइए
(क) हॉकी का गढ़ – (1) नोबल पुरस्कार
(ख) अहिल्याबाई – (2) भोपाल
(ग) माँ – (3) इन्दौर
(घ) डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमण – (4) राहुल
उत्तर-
(क) → (2),
(ख) → (3),
(ग) → (4),
(घ) → (1)

प्रश्न 11.
किसने किससे कहा
(क) हाँ, मैं सच कहता हूँ बाबूजी ! माँ बीमार है, इसलिए मैं नहीं गया।
(ख) तू है हठी मान-धन मेरे।
(ग) माँ मेरी क्या बानी।
(घ) बहन ! मैं तो आपके पुत्र की मृत्यु पर आपसे सम्वेदना व्यक्त करने आया हूँ, युद्ध करने नहीं।
(ङ) तब भी तुम खेल दिखाने चले आए।
उत्तर-
(क) छोटा जादूगर ने लेखक (कहानीकार) से कहा।
(ख) यशोधरा ने अपने पुत्र राहुल से कहा।
(ग) राहुल ने अपनी माँ यशोधरा से कहा।
(घ) राघोवा ने महारानी अहिल्याबाई से पत्र के माध्यम से कहा।
(ङ) लेखक (कहानीकार) ने छोटा जादूगर से कहा।

प्रश्न 12.
निर्देशानुसार हल कीजिए
(क) राम अपनी पुस्तक पढ़ता है। (उद्देश्य और विधेय अलग कीजिए)
(ख) मोहन है बॉलीबाल जाता खेलने। (पदक्रम सही कीजिए)
(ग) राधा गाना गाती है। (भविष्यकाल)
(घ) वह बहुत अच्छा लड़का है। (प्रश्नवाचक)
(ङ) माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए। (आज्ञासूचक)
(च) राजू कल दिल्ली गया। (विस्मयादिबोधक)
(छ) तुम बहुत खुश हो। (भूतकाल)
उत्तर-
(क) (1) राम (उद्देश्य)
(2) अपनी पुस्तक पढ़ता है। (विधेय)
(ख) मोहन बॉलीबाल खेलने जाता है।
(ग) राधा गाना गायेगी।
(घ) वह कैसा लड़का है?
माता-पिता की आज्ञा मानो।
(च) राजू कल दिल्ली गया ! या (अरे ! राजू कल दिल्ली गया।)
(छ) तुम बहुत खुश थे।

MP Board Solutions

प्रश्न 13.
निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण और विशेष्य छाँटकर अलग कीजिए
(क) राजा के पास सफेद घोड़ा है।
(ख) नर्मदा का जल मीठा है।
(ग) राधा सुन्दर लड़की है।
(घ) सीमा के पास चार सन्तरे हैं।
(ङ) म. प्र. के उद्यान रमणीय हैं।
उत्तर-
MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti विविध प्रश्नावली 3 3

प्रश्न 14.
सही जोड़ी बनाइए
(क) दादी की घड़ी – 1. एकांकी
(ख) मध्यप्रदेश का वैभव – 2. जीवनी
(ग) राखी का मूल्य – 3. कहानी
(घ) गौरैया – 4. वार्तालाप
(ङ) मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान – 5. निबन्ध
(च) लोकमाता अहिल्याबाई – 6. कविता
(छ) अगर नाक न होती – 7. डायरी
(ज) ज्ञानदा की डायरी – 8. व्यंग्य
उत्तर-
(क) → (3),
(ख) → (5),
(ग) → (1),
(घ) → (6),
(ङ)→ (4),
(च) → (2),
(छ) → (8),
(ज) → (7)।

प्रश्न 15.
अपने शब्दों में लिखिए
(क) अहिल्याबाई के जीवन की मुख्य विशेषताएँ।
(ख) अपनी दिनचर्या डायरी के रूप में लिखिए।
(ग) एक छोटी लोक-कथा लिखिए।
(घ) किसी रोचक खेल का वर्णन कीजिए।
(ङ) महाराजा अग्रसेन के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर-
(क)

  1. इन्दौर की महारानी अहिल्याबाई ने यात्रियों की सुविधा हेतु धर्मशालाएँ, मन्दिर, कुएँ और बावड़ियाँ बनवाईं।
  2. उनके शासनकाल में प्रजा में सुख, शान्ति और समृद्धि
  3. अहिल्याबाई का प्रेमपूर्ण व्यवहार सबको प्रभावित करता था।
  4. वह राजनीति, युद्धकला, घुड़सवारी में कौशल प्राप्त थीं।
  5. उन्होंने अपनी सेना को प्रशिक्षित और सगठित किया।
  6. उनमें रणकौशल और बुद्धिमत्ता थी। अपने दुश्मनों का वीरता से सामना करती थीं।
  7. युद्ध संचालन में कौशल प्राप्त था।
  8. प्रजा के सुख-दुःख में सहभागी थीं।
  9. उन्होंने साहित्यकारों, ज्योतिषयों, कलाकारों, विद्वानों को पुरस्कृत किया।
  10. जरूरतमन्दों को उन्होंने कभी भी निराश नहीं किया।

(ख) दिनांक 6 मई, 20…
मैं आज 4:30 बजे उठ गया। अपना मुख धोकर लेखन कार्य में जुट गया। आजकल मुझे इधर-उधर आने-जाने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। मैं प्रायः सारा दिन घर पर ही रहता हूँ। मुझे अपने प्रकाशन के सभी कार्य देखने होते हैं, क्योंकि मेरे पास कोई भी सहायक नहीं है।

यही समय है, जबकि पूरे वर्ष के कार्य की रूपरेखा तैयार | की जा सकती है। मैं प्रातः से सायं तक इसी धुन में लगा रहता हूँ। योजनाबद्ध कार्य पूरा करने का प्रयास प्रतिदिन ही करता हूँ।

प्रातः से सायं तक किये गये कार्यों का ब्यौरा स्वयं सायंकाल को तैयार करता हूँ। जो कार्य पूरा नहीं होता है, उसकी उचित सूचना लेकर सम्बन्धित व्यक्ति से पूछताछ करता हूँ और अगले दिन की ब्यौरेवार डायरी तैयार करके ऑफिस बन्द कर | घर चला जाता हूँ। गर्म पेय लेकर, थोड़ मनोरंजन के बाद रात का भोजन करके, अपने शयनकक्ष में चला जाता हूँ। मुझे थोड़ा आलस आ रहा होता है, इस प्रकार मैं सोने लगता हूँ। ज्ञानेन्द्र।

(ग) एक घटना बहुत पुरानी है। बरसात के दिन थे। मेरे गाँव के चारों ओर पानी ही पानी था। मुझे अपने भाई के पास खेतों पर जाना था। भाई को भोजन भी पहुँचाना था। घर के पालतू पशु भी गाँव से बाहर खेतों के ऊँचे स्थानों पर बाँधे हुए थे। पानी की बहुलता से जंगल के पशु भी परेशान थे। वहीं न जाने कहाँ से पालतू पशुओं के बीच एक हिरन का बच्चा आ गया। वह भाई ने अपनी झोपड़ी में बाँध लिया था। अंधकार था। खेत की ऊँची मेढ़ की वामी में पानी चला गया, वहाँ से एक साँप निकला। वह पानी की वजह से व्याकुल हो, तेज गति से भागा और वह भी झोंपड़ी में आने लगा। अँधेरे में उसकी फुफकार से डरकर टार्च से रोशनी मारी तो वह फन उठाकर सिर उठाने लगा। हम दोनों भाइयों ने उससे कुछ भी नहीं कहा। भाई ने कहा कि यह नाग भयानक और जहरीला है। इसे यहीं रहने दो। हम अपनी चारपाई पर बैठ गये। भाई ने कोई मंत्र पढ़ना शुरू किया। नाग देवता शान्त दिखाई पड़े, थोड़ी देर बाद कहीं भी नहीं दिखा। उसके जाने के साथ ‘सर-सर’ की आवाज उठी। नाग देवता पुनः उसी बाँबी में प्रविष्ट हो गये। भाई ने बताया कि यह नाग पूरे गाँव का पूज्य है। नाग पंचमी को यहाँ सभी लोग आते हैं और वामी पर दूध रखते हैं। नाग देवता बाहर आकर सबको दर्शन देते हैं। सभी लोग प्रणामपूर्वक शीश झुकाकर चले जाते हैं। कहा जाता है कि यह नाग गाँव का कोई अनिष्ट नहीं होने देता।

(घ) ‘किसी रोचक खेल का वर्णन’ को ‘निबन्ध’ शीर्षक में पढ़ें।

(ङ) महाराजा अग्रसेन के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि व्यक्ति को शास्त्रों का ज्ञाता, शूरवीर, परोपकारी, जनहित एवं लोककल्याण के लिए सदैव तैयार रहने वाला, अपनी शक्ति का सृजनात्मक उपयोग करने वाला, समाजवाद का समर्थक, शासन चलाने में निपुण, धार्मिक कुप्रथाओं का विरोधी, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं श्रेष्ठ आदर्शों की स्थापना के प्रति सदैव आतुर रहने वाला होना चाहिए।

MP Board Class 7th Hindi Solutions