MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti Solutions विविध प्रश्नावली 2

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) खान क्या काम करता था?
उत्तर-
खान हींग बेचने का काम करता था।

MP Board Solutions

(ख) मिसाइलमैन के नाम से कौन प्रसिद्ध है और क्यों?
उत्तर-
मिसाइलमैन के नाम से डॉ. अब्दुल कलाम प्रसिद्ध हैं। वे भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति हैं। उन्होंने ‘अग्नि’ मिसाइल का निर्माण किया।

(ग) सुभाषचन्द्र बोस ने माण्डले जेल से किसको पत्र लिखा था तथा उसमें किस विषय पर चर्चा की थी?
उत्तर-
सुभाषचन्द्र बोस ने माण्डले जेल से एन.सी. केलकर के नाम पत्र लिखा था। उस पत्र में सुभाषचन्द्र बोस ने चर्चा की थी कि इसी जेल में लोकमान्य तिलक ने सुप्रसिद्ध ‘गीता भाष्य’ लिखा था। यहाँ उन्हें छः वर्ष तक रखा गया। लोकमान्य तिलक ने अपने बहुमूल्य जीवन की इस अवधि में कितनी पीड़ा सहन की थी। जेल जीवन में पिछली आदतें छोड़नी पड़ती हैं तथा स्वयं को स्वस्थ और स्फूर्तिवान रखना पड़ता है।

(घ) तात्या कौन थे तथा वे किसके सहयोगी थे?
उत्तर-
तात्या सन् 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी थे और वे झाँसी की महारानी लक्ष्मीबाई के एक सहयोगी थे।

(ङ) हमारे प्रदेश में कौन-कौन से राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर-
हमारे प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित हैं

  1. सबसे पहला प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान कान्हा।
  2. बान्धवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान।
  3. माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी।
  4. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, होशंगाबाद जिले का।
  5. संजय राष्ट्रीय उद्यान (हमारे प्रदेश के सीधी जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले तक फैला हुआ है।)
  6. इन्दिरा प्रियदर्शिनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान, सिवनी।
  7. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व क्षेत्र-पन्ना और छतरपुर जिलों तक फैला हुआ है।
  8. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-हमारे प्रदेश की राजधानी भोपाल में है।
  9. ‘जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान’ जिला मण्डला। इसमें वनस्पति जीवाश्मों को संरक्षित किया गया है।

(च) गौरैया के विषय में पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर-

  1. गौरैया कच्ची मिट्टी की दीवारों के ऊपर डाले गये छप्परों में घास और पत्तों से अपना घोंसला बनाती है।
  2. उसकी आँखें अति सुन्दर और नीलम मणि के समान होती हैं।
  3. गौरैया अति फुर्तीली गति से इधर-उधर फुदकती रहती
  4. कभी मटके की गरदन पर, तो कभी अरगनी पर चहचहाती हुई चंचल गति से इधर-उधर चहकती फिरती है।
  5. गैरैया सर-सर करती हवा में तैरती हुई उठती जल की लहरों के पानी से अपनी प्यास बुझाती है।

(छ) नींव का पत्थर कौन है तथा क्यों?
उत्तर-
नींव का पत्थर मुन्दर है जो महारानी लक्ष्मीबाई की सहेली है। उसने स्वराज्य की स्थापना की भूमि तैयार करने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी।

प्रश्न 2.
किसने किससे कहा
(क) ऐसी बात मत कहो अम्माँ, बेटे को भी क्या कभी माँ से डर हुआ है?
(ख) आज हमें स्वामिभक्त से ज्यादा देशभक्तों की आवश्यकता है।
(ग) स्वराज्य की लड़ाई स्वराज्य मिलने पर ही शान्त हो सकती है।
(घ) राष्ट्रीय उद्यान कौन बनाता है? दीदी।
उत्तर-
(क) हींगवाला खान ने सावित्री से कहा।
(ख) लक्ष्मीबाई ने तांत्या से कहा।
(ग) महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने सरदार रामचन्द्र से कहा।
(घ) हरमिन्दर नामक छात्र ने अपनी शिक्षिका श्रीमती सन्ध्या से कहा।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) सफेद बाघ ………………………………… राष्ट्रीय उद्यान में हैं।
(ख) सबसे तेज दौड़ने वाला प्राणी ………………………………… हमारे देश से पूरी तरह विलुप्त हो गया है।
(ग) डॉ. कलाम फुर्सत के क्षणों में …………………………………” बजाते थे।
(घ) मेरे मटमैले आँगन में …………………………………” गौरैया।
उत्तर-
(क) बान्धवगढ़,
(ख) चीता,
(ग) रुद्रवीणा,
(घ) फुदक रही।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
भाव स्पष्ट कीजिए
(क) पैसों के लिए विदेश नहीं जाऊँगा, भविष्य सँवारने के मोह में देश-सेवा का अवसर हाथ से जाने नहीं दूंगा।
(ख) जो कुछ करना है, उठो ! करो जुट जाओ। जीवन का कोई क्षण, मत व्यर्थ गँवाओ।।
(ग) मोहन-मुख रिस की ये बातें, जसुमति सुन-सुन रीझै।
(घ) मैंने अपना नीड़ बनाया, तिनके-तिनके चुन-चुन।
(ङ) हमारे युवकों को सपने देखने ही चाहिए। सपनों को विचारों में बदलना चाहिए।
उत्तर-
(क) डॉ. अब्दुल कलाम ने देशसेवा के लिए अपने आदर्श को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे धन प्राप्त करने की इच्छा से विदेश जाना पसन्द नहीं करते हैं। इस तरह धन एकत्र करना ही भविष्य सँवारना नहीं हो सकता; वह तो एक मोह मात्र ही है। अतः देश की सेवा करने का जो मुझे अवसर प्राप्त हुआ है, उसे मैं अपने हाथ से निकलने नहीं दूंगा।
(ख) जो भी कुछ करना है, उसे तुरन्त कर डालने के लिए संगठित रूप में उठ बैठो और अपने जीवन का कोई भी क्षण व्यर्थ मत गँवाओ। समय बहुत मूल्यवान होता है।
(ग) बालक कृष्ण के मुख से क्रोध भरी इन सभी बातों को सुन-सुनकर माता यशोदा बहुत प्रसन्न होती हैं।
(घ) कवि कहता है कि मैंने भी एक-एक तिनका चुन-चुनकर अपना घोंसला उसी प्रकार बनाया है, जिस प्रकार इस गौरैया ने दीवार के छप्पर में।
(ङ) डॉ. कलाम कहते हैं कि हमारे देश के युवकों को सपने देखने चाहिए। ये सपने वे कल्पनाएँ हैं जिन्हें विचारों का रूप देना है और उन विचारों के अनुसार कार्य करना चाहिए।

प्रश्न 5.
वाक्यों में प्रयोग कीजिए

(क) मुहावरे नींद खुलना, नाक कटना, आँख का तारा, नौ दो ग्यारह होना, श्रीगणेश करना, प्राण मुरझा जाना।
उत्तर –
प्रयोग-

  1. मोहन की नींद अब तो खुल जानी चाहिए, क्योंकि उस की असफलता का कारण उसकी लापरवाही
  2. रामसरन एक इज्जतदार वकील है; उसके लड़के आवारा बन चुके हैं। उनके कारनामों से तो वकील साहब की नाक ही कट गयी है।
  3. आशीष इकलौता पुत्र होने से अपने माँ-बाप की आँखों का तारा है।
  4. सिपाही को आते देख, सड़क पर इकट्ठी भीड़ के लोग नौ दो ग्यारह होने लगे।
  5. हम चाहते हैं कि अपने व्यवसाय का श्रीगणेश अब कर देना चाहिए।
  6. अपनी परीक्षा का परिणाम अच्छा न होने से रवीन्द्र के प्राण मुरझा गये।

(ख) शब्द अन्वेषक, दुश्मन, तलवार, अधिकार, वीरगति, शहीद, वैज्ञानिक।
उत्तर-

  1. विज्ञान के क्षेत्र में अन्वेषक अन्वेषण कर रहे
  2. हमारे देश की सीमाओं पर दुश्मन की गतिविधियाँ देश में अस्थिरता पैदा कर रही हैं।
  3. महाराणा प्रताप की तलवार सूरज की किरणों की भाँति दमकती थी।
  4. हमें अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्त्तव्य का भी ध्यान रखना चाहिए।
  5. कारगिल युद्ध में भारतीय फौज के अनेक वीर सैनिकों ने वीरगति प्राप्त की।
  6. देश की आजादी की रक्षा में हुए शहीद सदैव स्मरण किये जायेंगे।
  7. भारतीय वैज्ञानिकों ने उच्चकोटि की खोजें की हैं।

प्रश्न 6.
दिए गये विकल्पों में से सही विकल्प पर (1) (सही) का निशान लगाइए
(क) ‘गुरु-शिष्य’ में समास है
(1) अव्ययीभाव,
(2) बहुब्रीहि,
(3) द्वन्द्व।
उत्तर-
(3) द्वन्द्व,

(ख) ‘समाज’ में ‘इक’ प्रत्यय लगने पर शब्द बनता है
(1) समाजिक,
(2) सामाजिक,
(3) समाजइक।
उत्तर-
(2) सामाजिक,

(ग) ‘परिधान’ शब्द में उपसर्ग है
(1) प,
(2) पर,
(3) परि।
उत्तर-
(3) परि,

(घ) ‘नदी’ शब्द का पर्यायवाची है
(1) सरिता,
(2) गंगा,
(3) आकाश।
उत्तर-
(1) सरिता,

MP Board Solutions

(ङ) जिस समास में एक पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है, उसका नाम है-
(1) द्विगु,
(2) कर्मधारय,
(3) द्वन्द्व।
उत्तर-
(2) कर्मधारय,

(च) निम्नांकित में से अनुप्रास अलंकार का उदाहरण
(1) मैया, मोहि दाऊ बहुत खिझायो।
(2) दाऊ कबहु न खीझै।
(3) बैठे जाइ मथनिया के ढिंग।
उत्तर-
(1) मैया, मोहि दाऊ बहुत खिझायो,

(छ) आग का तत्सम शब्द है।
(1) अगनी,
(2) अग्नि,
(3) अगन।
उत्तर-
(छ) (2) अग्नि,

(ज) ‘दूध’ का तत्सम शब्द है।
(1) दूध,
(2) दुगध,
(3) दुग्ध।
उत्तर-
(3) दुग्ध।

प्रश्न 7.
(क) निम्नांकित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए

  1. प्रछेपण,
  2. किर्तिमान,
  3. भास्यकार,
  4. सान्तवना,
  5. विस्रान्ती,
  6. साम्प्रदयिक,
  7. विस्वविख्यात
  8. स्वराज।

उत्तर-

  1. प्रक्षेपण,
  2. कीर्तिमान,
  3. भाष्यकार,
  4. सान्त्वना,
  5. विश्रान्ति,
  6. साम्प्रदायिक,
  7. विश्वविख्यात,
  8. स्वराज्य।

(ख) निम्नांकित शब्दों में भेद समझाते हुए एक-एक वाक्य बनाइएपिता-पीता, सुना-सूना, हंस-हँस।
उत्तर-

  1. पिता-पीता पिता ने पुत्र को विद्यालय भेजा। वह रात को दूध पीता था।
  2. सुना-सूना हमने सुना कि वे सूने घर में घुस आये थे।
  3. हंस-हँस उसकी हंस जैसी चाल देखकर हम सब हँस दिये।

प्रश्न 8.
‘अनु’ तथा ‘आ’ उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए
(क) सरण, शासन, करण, चर, क्रम, रूप, गमन।
(ख) रक्षण, गमन, कर्षण, जन्म, चरण, जीवन, रोहण, मरण।
उत्तर-
(क) अनुसरण, अनुशासन, अनुकरण, अनुचर, अनुक्रम, अनुरूप, अनुगमन।
(ख) आरक्षण, आगमन, आकर्षण, आजन्म, आचरण, आजीवन, आरोहण, आमरण।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों में कारक चिह्न की पहचान कर लिखिए कि वह किस कारक का वाक्य है
(क) मध्यप्रदेश देश का अग्रणी प्रान्त है।
(ख) अब्दुल कलाम के लिए दो रास्ते थे।
(ग) राष्ट्रीय उद्यान में खेती करना मना होता है।
(घ) लोकमान्य तिलक ने गीता भाष्य ग्रन्थ का प्रणयन किया।
उत्तर-
(क) सम्बन्ध कारक का,
(ख) सम्प्रदान कारक का।
(ग) अधिकरण कारक का,
(घ) कर्त्ताकारक व सम्बन्ध कारक का।

प्रश्न 10.
नीचे कुछ अनुच्छेद दिए गए हैं, उनमें विराम चिन्ह नहीं हैं। इनमें यथास्थान विराम चिन्ह लगाकर पुनः लिखिए
(क) मेरे देखते-देखते क्या से क्या हो गया जूही झाँसी कालपी ग्वालियर कहाँ से कहाँ पहुँच गई।
(ख) जब खान ने हींग तौलकर पुड़िया बनाकर सावित्री के सामने रख दी तब सब से छोटे बच्चे ने पुड़िया उठाकर खान के पास फेंकते हुए कहा ले जाओ हमें नहीं लेना है चलो माँ भीतर चलो।
(ग) बान्धवगढ़ उमरिया जिले में स्थित है उमरिया के अलावा रीवा, शहडोल, जबलपुर और कटनी नगरों से भी यहाँ के लिए बसें मिलती हैं।
उत्तर-
(क) मेरे देखते-देखते, क्या से क्या हो गया जूही? झाँसी, कालपी, ग्वालियर कहाँ से कहाँ पहुँच गई?
(ख) जब खान ने हींग तौलकर, पुड़िया बनाकर सावित्री के सामने रख दी, तब सबसे छोटे बच्चे ने पुड़िया उठाकर खान के पास फेंकते हुए कहा, “ले जाओ, हमें नहीं लेना है।” चलो, माँ भीतर चलो।
(ग) बान्धवगढ़ उमरिया जिले में स्थित है। उमरिया के अलावा रीवा, शहडोल, जबलपुर और कटनी नगरों से भी यहाँ के लिए बसें मिलती हैं।

प्रश्न 11.
आगे दी गई वर्ग पहली में मुहावरे छिपे हैं, उन्हें ढूँढ़िए तथा लिखिए
उत्तर-

  • खून पसीना एक करना,
  • अन्धे की लाठी,
  • चल बसना,
  • आँखें खुलना,
  • कान भरना,
  • नाक में दम करना,
  • आँखें बिछाना,
  • मुँह की खाना,
  • जहर उगलना,
  • मुँह छिपाना,
  • नाक कट जाना,
  • भौं चढ़ाना।

प्रश्न 12.
सही जोड़ी मिलाइए।
(क) जिसके आने की तिथि मालूम न हो। – (1) लम्बोदर (गणेश)
(ख) जिसके दस आनन हैं। – (2) साक्षर
(ग) जो बहुत बोलता है। – (3) संगीतज्ञ
(घ) जो पढ़ना-लिखना जानता है। – (4) अतिथि
(ङ) जो संगीत जानता है। – (5) वाचाल
(च) जिसका उदर लम्बा है। – (6) दशानन (रावण)
MP Board Class 7th Hindi Bhasha Bharti विविध प्रश्नावली 2 1
उत्तर-
(क) → 4,
(ख) → 6,
(ग) → 5,
(घ) → 2,
(ङ) → 3,
(च) → 1

MP Board Solutions

प्रश्न 13.
अपने शब्दों में लिखिए
(क) क्या संघर्ष करने से सफलता मिलती है?
उत्तर-
हाँ, संघर्ष करने से सफलता अवश्य मिलती है।

(ख) डॉ. अब्दुल कलाम का जीवन आपको क्या प्रेरणा देता है?
उत्तर-
अपने विचारों को क्रिया में बदलने, आशावान बनने, वचनबद्धता का गुण विकसित करने की प्रेरणा मिलती है।

(ग) आपने कोई दर्शनीय स्थान तो अवश्य देखा होगा, उस रोचक यात्रा का वर्णन लिखिए।
उत्तर-
‘निबन्ध’ शीर्षक में ‘दर्शनीय स्थल की मेरी रोचक । यात्रा’ को देखें।

(घ) आपको कौन-सी कविता अच्छी लगती है, कारण सहित लिखिए।
उत्तर-
मुझे ‘गौरैया’ कविता अच्छी लगती है। इसकी भाषा सरल, सरस और समझ में आने वाली है। प्रकृति का चित्रण सरल भाषा शैली में किया गया है। कवि ने अन्त में अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को भी स्पष्ट कर दिया है।

प्रश्न 14.
100 शब्दों में निबन्ध लिखिए-
(क) मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान।
(ख) विज्ञान और जीवन।
उत्तर-
(क) ‘मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान’ तथा
(ख) ‘विज्ञान और जीवन’ को ‘निबन्ध’ अध्याय के अन्तर्गत देखें।

प्रश्न 15.
अपने विद्यालय के प्रधान अध्यापक को मामा की शादी में जाने हेतु अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।
उत्तर-
‘प्रार्थना-पत्र’ अध्याय में में देखिए।

MP Board Class 7th Hindi Solutions