MP Board Class 12th General Hindi व्याकरण शब्द-युग्म

शब्द युग्म का अर्थ और परिभाषा

युग्म का अर्थ है जोड़ा। जोड़ा अर्थात् दो का सह अस्तित्व। अतः शब्द युग्म ऐसे शब्दों को कहते हैं जो ऐसे दो शब्द होते हैं जिनके लिखने और उच्चारण में सूक्ष्म अन्तर होता है ये शब्द एक स्थान पर होने पर दूसरे के होने का भ्रम पैदा करते हैं।

डॉ. हरदेव बाहरी ने लिखा है कि ऐसे शब्दों के प्रयोग के बारे में विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ये ऐसे शब्द होते हैं जिनका उच्चारणू एक आध अक्षर (स्वर, स्वर की मात्रा या व्यंजन के हेर-फेर के कारण धोखे में डाल सकता है।

MP Board Solutions

यों तो युग्म दो शब्दों का होता है पर कुछ शब्द तीन-तीन और थोड़े समूह चार-चार समोच्चारित शब्दों के भी मिल जाते हैं, जिनमें अर्थ भेद स्पष्टतः देखा जा सकता है।

शब्दों का महत्त्व या उपयोगिता : शब्दों के उच्चारण और लेखन की समानता, असमानता व अर्थ भिन्नता के प्रति अगर पाठक या लेखक सावधान नहीं रहता तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। अतः शुद्ध भाषा के लेखन के लिए शब्द युग्मों से परिचित होना अनिवार्य है।

शब्द युग्मों के प्रकार या भेद शब्द युग्मों को भाषाविज्ञानियों ने चार भागों में विभाजित किया है। यह विभाजन इस प्रकार है :

  1. पुनरुक्त शब्द युग्म
  2. अनुकरणात्मक शब्द युग्म
  3. अनुसरणात्मक शब्द युग्म
  4. भिन्न उच्चारण और भिन्न वर्तनी वाले शब्द युग्म।

1. पुनरुक्त शब्द युग्म : जब एक ही शब्द की पुनरावृत्ति होती है तो उसे पुनरुक्त शब्द युग्म कहते हैं। जैसे-अभी-अभी, कभी-कभी, वाह-वाह, जाते-जाते, आते-आते। लिखते-लिखते आदि।
2. अनुकरणात्मक शब्द युग्म : जब पहले शब्द के अनुकरण पर दूसरा शब्द गढ़ लिया जाता है तो तब अनुकरणात्मक शब्द युग्म कहलाता है। जैसे-पानी-वानी, दाल-वाल, रोटी-वोटी, चाय-वाय, हाई फाई, ऐसा-वैसा, जैसे-तैसे। यहाँ-वहाँ आदि।।
3. अनुसरणात्मक शब्द युग्म : इस श्रेणी में दोनों ही शब्द एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं लेकिन संयोग सार्थक होता है। जैसे-फटा-फट, तड़ा-तड़, टर-टर, चट-चट आदि।
4. भिन्न उच्चारण और भिन्न वर्तनी वाले शब्द युग्म : जो दोनों ही शब्द उच्चारण व भिन्न वर्तनी और अर्थ वर्तनी की दृष्टि से भिन्न होते हैं। जैसे-अस्त्र-शस्त्र, आधि-व्याधि, तंद्रा-निद्रा, अवस्था-वायु, अभिमान – अहंकार, ऋद्धि-सिद्धि आदि।

युग्म शब्दों का प्रयोग करते समय बरतने वाली सावधानियाँ

अगर आप अपने लेखन में युग्म शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी जरा-सी लापरवाही वाक्य का अनर्थ कर सकती है। वस्तुतः जिन शब्दों में, उच्चारण की दृष्टि से बहुत कम अन्तर होता है वे शब्द युग्म अधिक भ्रम पैदा करते हैं, अतः इनका प्रयोग और शुद्ध लेखन में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

समध्वनि भिन्नार्थक युग्म शब्द

1. उत्तर : प्रश्न का उत्तर।
: मुझे अभी तक मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं मिला।
उत्तर : दिशा विशेष।
यह गाड़ी उत्तर दिशा में जा रही है।
उतर : नीचे उतरने का भाव।
: अब वह सूर्यास्त देखकर नीचे उतर रही थी।

2. काफी : एक पेय पदार्थ।
: क्या आप मुझे एक प्याली गर्म काफी पिला सकते हो?
काफी : पर्याप्त।
: राम को काफी समय दिया गया किंतु तब भी प्रश्न नहीं लिखा।

3. ग्रह : नक्षत्र।
: आजकल उसके ग्रह खराब चल रहे हैं।
घर : रहने की जगह।
: अभी तक शीला घर नहीं पहुंची थी।

4. अंगद : बाजूबन्द।
: अश्व पर उछलती हुई राजकुमारी का अंगद गिर गया।
अगद : रोग रहित।
: दवाई लेने पर वह अगद हो गया।

5. अंटी : कमर पर धोती की लपेट।
: ग्रामीण अंटी में पैसे रखते हैं।
अंडी : एरंड का तेल।
: अंडी कई रोगों में रामबाण साबित हो चुका है।

6. अगम : जहाँ कोई पहुँच न सके।
: यह स्थान अगम है।
आगम: शास्त्र।
: शिवपुराण, निगम पुराण आदि सब आगम ग्रंथ हैं।

7. आकर : खान खजाना।
: मेरे पिता जी गुणाकर हैं।
आचार : रीति, व्यवहार।
: व्यक्ति आचार अच्छा हो तो सर्वत्र पूजनीय होता है।

8. आदि : वगैरह।
: राम सीता व लक्ष्मण आदि सभी का अभिनय अच्छा था। आदी
: वह नशे की बुरी तरह आदी है।

9. इंदिरा : लक्ष्मी।
: विष्णु के साथ सती सावित्री इंदिरा के दर्शन हुए।
इंद्रा : इंद्र की पत्नी।
: इंद्रा की पत्नी का नाम शची भी है।
इत्र : एक सुगंधित पदार्थ।
: वह इत्र बेचने का काम करता है।

MP Board Solutions

10. कंकड़ी : छोटा कांकड़।
: मुझे सोहन ने कंकड़ी मार कर जगा दिया। ककड़ी : एक फल।
: क्या आप ककड़ी खाने के बाद पानी पी गए थे?

11. कमल : एक फूल का नाम।
: सरोवर में सुंदर कमल खिले थे।
कंवल : गर्म कपड़ा।
: एक ही कंबल में पूरा परिवार जाड़े की रात काट रहा था।

12. क्षति : हानि।
: उसे इस खेल में दो लाख की क्षति उठानी पड़ी।
क्षात्र : क्षत्रीय धर्म।
: पांडवों ने क्षात्र धर्म का पालन किया।

13. खरा : शुद्ध।
: वह खरा आदमी है।
खर्रा : चिट्ठा।
: मजदूरों की मजदूरी का खर्रा तैयार हो गया है।

14. गगरा : घड़ा।
: गगरा भर कर पनिहारिन घर की ओर चली।
गड़ना : धंसना।
: उसके पाँव में कांटे गड़ने लगे थे।

15. ग्रंथ : पुस्तक।
: यह ग्रंथ कब तैयार हुआ मल्लिका?
ग्रंथि : गांठ।
: हमारे शरीर में बहुत-सी ग्रंथियाँ है।

16. घोल : घुला मिश्रण।।
: दवा घोल कर पी लो।
घोर : बहुत अधिक।
: उस पर घोर तकलीफों का पहाड़ टूट गया।

17. चिर : लंबे समय तक।
: पुत्र को चिरजीवी रहने का आदेश दिया पिता ने।
चीर : वस्त्र।
: दुर्योधन और खींच रहा था और खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था।

18. छत : पाटन।
: वह मकान की छत पर चढ़ गया था।
क्षत : जख्मी।
: छाती पर गोली लगते ही वीर क्षत-विक्षत हो गया।
19. तक्र : छाछः
: महाराष्ट्र में भोजन के साथ तक्र अवश्य परोसा जाता है।
तर्क : दलील।
: आपका कोई भी तर्क मेरे गले नहीं उतर रहा था।

20. तर : गीला।
: श्याम पसीने से तर था।
मकरंद : हिंदी सामान्य
तरु : पेड़।
: एक भी तरु पर पंछी नहीं था।

21. दंश : डंसने।
: वह सर्पदंश से दम तोड़ गया।
दश : दस की संख्या
: पुस्तक का अध्याय दश अधिक लंबा लिखा गया है।

22. दायी ; देने वाला।
: दायी के आते ही घर के लोग स्वागत के लिए उठे खड़े हुए।
दाई : दासी।
: दाई के आते ही सारा घर साफ हो गया।

23. धन : रुपया पैसा।
: आपके पास कम धन तो नहीं है?
धन्य : पुण्यवान्
: आपको पुस्तक मिली है, आप धन्य हैं।

24. नहर : बनावटी नदी।
: इस नहर का क्या नाम है?
नाहर : सिंह।
: आजकल भारत में नाहरों की संख्या कम होती जा रही है।

25. पति : घरवाला।
: क्या शीला का पति भी काम करता है?
पत्ति : हिस्सा।
: इस कारोबार में मेरी दस पैसे की पत्ती है।

26. पानी : जल।
: प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है।
पाणि : विवाह।
: राधा का पाणिग्रहण सोमवार को है।

27. प्रसाद : पुजारी से मिलने वाला पदार्थ।
: रमेश मंगलवार को प्रतिदिन प्रसाद लाता है।
प्रासाद : भवन।
: सुदामा का प्रासाद देखकर नगरवासियों को ईर्ष्या हो रही थी।

MP Board Solutions

28. पूर : बाढ़।
: गंगा के पूर से आस-पास की बस्तियाँ डूब गईं।
पूरी : पकवान।
: जीते जी जिसे रोटी नहीं दी उस पिता की बरसी पर गाँव के मुखिया पूरी खिला रहे थे।

29. प्रकार : तरह।
: इस अलंकार के पाँच प्रकार हैं।
प्राकार : चार दीवारी।
: भवन की प्राकार ऊँची बनाई गई।

30. प्रमाण : सुबूत।
: आखिर इसका क्या प्रमाण है आपके पास?
प्रणाम : नमस्कार।
: सुबह उठकर वह पिता को प्रणाम करता था।

31. प्राप्त : मिलना।
: आपको. जो भी प्राप्त हुआ, अच्छा था।
पर्याप्तः काफी।
: आपके लिए इतना भोजन पर्याप्त रहेगा।

32. बंदी : कैदी।
: बंदी ने आंखें खोली तो सामने राजकुमार खड़ा था।
वंदी : वंदना करने वाले।
: राजा के आते ही वंदीगण विरुदावली गाने लगे।

33. वार : दिन।
: आज सोमवार है।
वार : चोट।
: तलवार के एक ही वार से वह धराशायी हो गया।

34. मांस : गोश्त।
: हम मांसाहारी नहीं है भाई। मास : महीना।
: एक मास बीत गया, हमारा काम नहीं हुआ।

35. मेघ : बादल।
: गगन में श्याम मेघ घिर आए थे।
मेध : यज्ञ।
: अश्वमेध कब करना होगा आर्यपुत्र?

36. युक्त : उचित।
: युक्त आहार मनुष्य को सुखी रखता है।
मुक्त : बरी।
: आज वह अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गया।

37. योगीश्वरः योगियों में श्रेष्ठ।
: गोरखनाथ को योगीश्वर कहा जाता है।
योगेश्वर : महादेव।
: योगेश्वर के विवाह पर सभी देवताओं को निमंत्रण भेजा गया।
: योगेश्वर भोलेनाथ की जय।

38. रत : लीन।
: वह प्रभु भक्ति में रत है।
रक्त : खून।
: पिता के माथे से रक्त देखकर पुत्र आवेश में आ गया।

39. लक्ष : लाख।
: राणा ने दो लक्ष मुद्राएं कवि को पुरस्कार में दी।
लक्ष्य : उद्देश्य।
: मेरा एक ही लक्ष्य है वह है मुक्ति प्राप्त करना।

MP Board Solutions

40. रेचक : दस्तावर।
: कब्ज के लिए कोई रेचक दवा लेना उचित रहेगा।
रोचक : मन को भाने वाले।
: आप रोचक किस्से सुनाते रहे, दिन कट गया।

MP Board Class 12th Hindi Solutions