MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध

MP Board Class 6th Social Science Chapter 20 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) रोमन इतिहासकार प्लीनी क्यों चिन्तित था ?
उत्तर:
रोमन इतिहासकार प्लीनी भारतीय वस्तुओं; जैसे-रेशम, कपास, आभूषण, गरम मसाले आदि के बढ़ते आयात से चिन्तित था।

(ब) कम्बोडिया का प्राचीन नाम क्या था ?
उत्तर:
वास्तव में इसका प्राचीन नाम कम्बोडिया ही था। वर्तमान में यह द्वीप ‘कम्पूचिया’ या कम्बोज के नाम से जाना जाता है।

(स) रेशम मार्ग से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
चीन और पश्चिमी एशिया के बीच का सड़क मार्ग मध्य एशिया से होकर जाता था। इसे प्राचीन रेशम मार्ग (सिल्क रूट) कहते हैं। इस काल में रेशम व्यापार की एक प्रमुख वस्तु थी। इस रास्ते से भारत के व्यापारी अरब, ईरान देशों से रेशम आदि का व्यापार करते थे।

(द) श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार किसने किया था? यहाँ भारतीय राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर:
श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार सम्राट अशोक के पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा ने किया था। काठियावाड़ के राजकुमार विजय ने यहाँ भारतीय राज्य की स्थापना की।

(य) गांधार प्रदेश कहाँ स्थित था और यह क्यों प्रसिद्ध रहा ?
उत्तर:
गांधार प्रदेश मध्य एशिया में स्थित था। यह बौद्ध धर्म तथा कला के बड़े केन्द्र के कारण बहुत प्रसिद्ध था।

(र) अरबों ने भारत से क्या-क्या सीखा ?
उत्तर:
अरबों ने भारत से भारतीय अंक पद्धति तथा दशमलव प्रणाली का ज्ञान प्राप्त किया।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे ? इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब इस्लाम धर्म के संस्थापक थे।
इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • ईश्वर एक है तथा हजरत मुहम्मद उसके पैगम्बर हैं।
  • प्रत्येक मुसलमान इन पाँच कर्त्तव्यों का पालन करे ।
  • कलमा पढ़े
    1. दिन में पाँच बार नमाज पढ़े
    2. अपनी आय का दसवाँ भाग दान करे
    3. वर्ष में एक महीने रोजा (व्रत) रखे
    4. मक्का तथा मदीना की तीर्थ यात्रा (हज) करे।
    5. सभी धर्म बराबर हैं।
  • जाति-पाँति तथा ऊँच-नीच में विश्वास नहीं करना चाहिए।
  • मूर्ति पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • मनुष्य को सदाचारी होना चाहिए।

(ब) पारसी धर्म की मुख्य बातें लिखिए।
उत्तर:
पारसियों का मूल देश ईरान है। पारसी आर्य हैं और इनके धर्म की स्थापना जरथुस्त्र ने की थी। पारसियों का विश्वास है जरथुस्त्र को ही ईश्वर ने अग्नि प्रदान की थी। ईरान छोड़ने के पूर्व ये अग्नि पूजक थे। इस अग्नि को वे अपने साथ ले आए थे। यह अग्नि आज भी मुम्बई के उत्तर में स्थित उदवाद की अगियारी में जल रही है। हिन्दुओं की तरह पारसी कमर में यज्ञोपवीत (सदर-ए-करती) धारण करते हैं। यह प्रथा बताती है कि उन्होंने पवित्र मार्ग पर चलने का वचन ले रखा है।

(स) ईसाई धर्म के संस्थापक कौन थे ? इस धर्म की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह थे। ईसाई धर्म का सबसे प्रसिद्ध चिन्ह सलीब (क्रॉस) है। ईसाईयों की धार्मिक पुस्तक का नाम बाइबल है। इस धर्म के अनुयायी उन सभी पैगम्बरों को मानते हैं जिसे यहूदी धर्म के लोग मानते थे।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द का चयन कर कीजिए –
(अ) गांधार क्षेत्र में …………… की प्राचीनतम प्रतिमाएँ बनीं। (जैन / बुद्ध)
(ब) सम्राट अशोक ने पुत्र …………. को लंका बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु भेजा था। (सुरेन्द्र / महेन्द्र)
(स) अंगकोरवाट में …………. मंदिर है। (विष्णु/शिव)
(द) यहूदियों के मंदिर को ………. कहा जाता है। (चर्च / सिनेगॉग)
(य) हजरत मुहम्मद का जन्म ……………. में हुआ। (मक्का /मदीना)
(र) पारसियों का मूल देश………… है। (इराक / ईरान)
उत्तर:
(अ) बुद्ध
(ब) महेन्द्
(स) शिव
(द) सिनेगॉग
(य) मक्का
(र) ईरान।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
सही जोड़ियाँ बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 20 एशियाई देशों के साथ भारत के सम्बन्ध img 1
उत्तर:
(अ) 3. म्यांमार
(ब) 4. रोमन इतिहासकार
(स) 2. बुद्ध मंदिर
(द) 5. श्रीलंका
(य) 1. अनाम

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल

MP Board Class 6th Social Science Chapter 18 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) शुंग वंश की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:
शुंग वंश की स्थापना पुष्यमित्र शुंग ने की थी।

(ब) सातवाहन राज्य का संस्थापक कौन था ?
उत्तर:
इस राज्य का संस्थापक सिमुक था।

(स) कनिष्क के शासनकाल में चौथी बौद्ध सभा (संगीति) कहाँ हुई ?
उत्तर:
कुण्डलवन, कश्मीर में चौथी बौद्ध महासभा हुई।

(द) नागवंश का उदय कहाँ हुआ ?
उत्तर:
दूसरी शताब्दी ई. के अन्तिम चरण में विदिशा, पवाया (पद्मावती नगर), कुतवाद (कुंतलपुरी) तथा मथुरा क्षेत्र में एक नये राजवंश का उदय हुआ जो नागवंश के नाम से प्रसिद्ध था।

(य) उत्तर भारत के प्रमुख राजवंश कौन-से थे ?
उत्तर:
उत्तर भारत के प्रमुख राजवंश-शुंग, कण्व, शक, नाग, कुषाण और हिन्द यूनानी वंश।

(र) दक्षिण-भारत के राजवंश कौन-कौन से थे ?
उत्तर:
सातवाहन, चोल, चेर और पाण्ड्य दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश थे।

(ल) संगम साहित्य में किसका वर्णन मिलता है ?
उत्तर:
संगम साहित्य में दक्षिण भारतीय कबीलों के सरदारों और साधारण लोगों के जीवन का वर्णन मिलता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) भारत के इतिहास में 200 ई. पूर्व से 300 ई. तक का काल कैसा माना जाता है ?
उत्तर:
यह समय भारत के इतिहास में अत्यधिक उथल-पुथल का समय माना जाता है।

(ब) 200 ई. पूर्व से 300 ई. तक की कला के बारे में लिखिए।
उत्तर:
इस काल में कला के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई थी। भोपाल के पास साँची स्थित है। यहाँ स्तूप की वेदिका (रैलिंग) और तोरणद्वार इसी काल में बनाये गये थे, जो अत्यन्त सुन्दर हैं। इसी काल में अमरावती स्तूप बनाया गया, साथ ही तक्षशिला (वर्तमान पाकिस्तान में) और सारनाथ (वाराणसी के निकट) में बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए विहार बनाये गये। इसी तरह पुणे (महाराष्ट्र) के पास स्थित कार्ले बेदसा एवं भाजा के गुफा विहार इसी काल में बनाए गए थे। इसी अवधि में भारत में विदेशी मूर्तिकला का प्रवेश हुआ।

परिणामस्वरूप यहाँ रोमन देवी देवताओं की मूर्तियाँ भी बनने लगी। इस क्षेत्र में गांधार प्रदेश के भारतीय कलाकारों ने विशेष रुचि लेकर बुद्ध के जीवन से सम्बन्धित अनेक दृश्य पटल यूनानी शैली में बनाए। यह कला शैली ‘गांधार कला’ के नाम से लोकप्रिय हुई और पंजाब से कश्मीर तक फैल गई। गांधार के कलाकारों के अतिरिक्त मथुरा के कलाकारों ने बुद्ध की अनेक मूर्तियाँ बनाई, किन्तु उन्होंने यूनानी की नकल नहीं की इसलिए उनकी शिल्पकला को मथुरा शैली के नाम से सम्बोधित किया गया।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) शकवंश का सबसे प्रसिद्ध राजा ………….. था।
(ब) मौर्य वंश का अन्तिम शासक ………….. था।
(स) कनिष्क ने ……………. में बौद्ध महासभा करवाई थी।
(द) सातवाहन वंश का संस्थापक ………… था।
उत्तर:

  1. रुद्रदमन
  2. बृहद्रथ
  3. कुण्डलवन
  4. सिमुक

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 18 शुंग, सातवाहन एवं कुषाणकाल
उत्तर:
(अ) 4. सातवाहन
(ब) 1. शक
(स) 2. शुंग
(द) 3. कुषाण

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल

MP Board Class 6th Social Science Chapter 19 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए –
(अ) गुप्तवंश के प्रमुख शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त प्रथम, समुद्रगुप्त एवं चन्द्रगुप्त द्वितीय इस वंश के प्रमुख शासक थे।

(ब) समुद्रगुप्त ने किन-किन राज्यों को जीता ?
उत्तर:
समुद्रगुप्त महान् विजेता था। उसने भारत में राजनीतिक एकता स्थापित करने के लिए उत्तर भारत के 9 शक्तिशाली राजाओं को परास्त किया। उसके बाद विन्ध्य पर्वत क्षेत्र के 8 गणराज्यों तथा दक्षिण भारत के 12 राज्यों पर विजय प्राप्त की। सीमावर्ती राजाओं ने भी डर कर मित्रता कर ली। इस तरह उसने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की।

MP Board Solutions

(स) गुप्तकाल में साम्राज्य को किन-किन भागों में बाँटा गया था ?
उत्तर:
गुप्तकाल में साम्राज्य को प्रान्तों, जिलों, ग्राम में बाँटा गया था। इससे शासन चलाने में सुविधा होती थी।

(द) हर्षवर्धन की विजयों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हर्ष ने पंजाब,. पूर्वी राजस्थान, असम और गंगाघाटी के प्रदेशों को जीतकर अपने साम्राज्य में मिला लिया। 620 ई. में पुलकेशिन द्वितीय ने हर्ष के विजय अभियान को नर्मदा नदी के किनारे पर रोक दिया। हर्ष के साम्राज्य में मगध, उड़ीसा, पूर्वी बंगाल, गजरात, सौराष्ट्र, मालवा तथा सिन्ध प्रदेश सम्मिलित थे। हर्ष ने जिन राजाओं को हराया था वे सभी हर्ष को कर देते थे और युद्ध के समय उसकी मदद के लिए अपने सैनिक भेजते थे। इस काम के बदले में वे अपने क्षेत्र के राजा बने रहे।

(य) गुप्तकाल के प्रमुख साहित्यकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कालिदास, आचार्य व्यास, गुप्तकाल के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

(र) चन्द्रगुप्त द्वितीय के द्वारा जीते गये राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त द्वितीय ने मालवा, गुजरात, सौपारा, पंजाब की सात नदियों के पार का क्षेत्र, अरब सागर तट, बंगाल, असम हिमालय की तलहटी, दक्षिण में नर्मदा नदी के राज्यों को जीत लिया था।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए
(अ) गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है, समझाइए।
उत्तर:
गुप्तकाल में व्यापार काफी उन्नत व्यवस्था में था। विदेशी व्यापार भी होता था। प्रजा सुखी और सम्पन्न थी। इस काल में विविध प्रकार की कलाओं का भी विकास हुआ। साहित्य और विज्ञान की उन्नति हुई। इस काल में गणितज्ञों ने दशमलव पद्धति का प्रयोग किया। आर्यभट्ट ने ज्योतिष और खगोलशास्त्र में प्रमुख योगदान दिया। इन सभी कारणों से गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग कहा जाता है।

(ब) 300 ई. से 800 ई. तक की राजनैतिक एवं सामाजिक दशा पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
इस काल में राजनीतिक दशा सुदृढ़ थी। विशाल साम्राज्य की शासन व्यवस्था चलाने के लिए उसे प्रान्तों, जिलों तथा गाँवों में बाँटा गया था। प्रजा सुखी और सम्पन्न थी। सम्राट न्यायप्रिय होने के कारण प्रजा ईमानदार, कानून को मानने वाली, सहिष्णु तथा प्रगतिशील थी। समाज जातियों में बँटा हुआ था। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, आदि वर्गों की स्थापना हो चुकी थी। अधिकतर जातियाँ मेलजोल के साथ रहती थीं।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) चन्द्रगुप्त द्वितीय के पिता …………. थे।
(ख) ………… चीनी यात्री था।
(ग) मेघदूत के रचयिता ………. थे।
(घ) मेहरौली में ………….. स्थित है।
उत्तर:

  • समुद्रगुप्त
  • ह्वेनसांग
  •  कालिदास
  • लोह स्तम्भ।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 19 गुप्तकाल एवं उत्तर गुप्तकाल img 1
उत्तर:
(अ) (v) कवि
(ब) (iii) कालिदास
(स) (ii) चित्रकला शाकुन्तलम्
(द) (i) ज्योतिषी और खगोलशास्त्री
(इ) (iv) नीतिसार

प्रश्न 5.
सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(अ) मेघदूत के रचयिता थे –
(i) चरक
(ii) वाल्मीकि
(iii) कालिदास
(iv) वात्स्यायन।
उत्तर:
(iii) कालिदास

(ब) सूर्य के सिद्धान्त का सम्बन्ध है –
(i) साहित्य
(ii) गणित
(iii) ज्योतिष
(iv) खगोलशास्त्र।
उत्तर:
(iv) खगोलशास्त्र।

(स) चन्द्रगुप्त द्वितीय ने उपाधि धारण की –
(i) रत्न,
(ii) देवव्रत,
(iii) विक्रमादित्य।
उत्तर:
(iii) विक्रमादित्य।

(द) विषयपति, प्रशासक होता था –
(i) ग्राम का
(ii) जिले का
(iii)प्रान्त का।
उत्तर:
(ii) जिले का

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 17 भारत की जलवायु

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 17 भारत की जलवायु

MP Board Class 6th Social Science Chapter 17 अभ्यास प्रश्

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) मानसून किसे कहते हैं ?
उत्तर:
ऐसी पवनें जो एक निश्चित अवधि में एक निश्चित दिशा में चलती हैं, मानसून कहलाती हैं।

(ब) लौटता मानसन क्या है?
उत्तर:
मानसूनी पवनें जब वापसी पर अपना क्षेत्र बदल देती हैं और बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होकर तमिलनाडु तट पर वर्षा करती हैं, उन्हें ही लौटता मानसून कहते हैं।

(स) तापान्तर किसे कहते हैं ?
उत्तर:
अधिक और निम्न ताप के बीच का अन्तर तापान्तर कहलाता है।

(द) भारत की जलवायु कौन-सी है ?
उत्तर:
भारत की जलवायु मानसूनी है।

(य) भारत में कौन-सी चार ऋतुएँ होती हैं ?
उत्तर:

  • शीत ऋतु
  • ग्रीष्म ऋतु
  • वर्षा ऋतु, तथा
  • शरद ऋतु।

(र) भारत में शीत ऋतु की सामान्य दशाओं का वर्णन करो।
उत्तर:

  • सम्पूर्ण उत्तरी भारत शीत लहर की चपेट में आ जाता है।
  • उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी चक्रवातों से वर्षा हो जाती है।
  • लौटता मानसून तमिलनाडु के तट पर वर्षा करता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-कौन से हैं ? लिखिए।
उत्तर:
भारत की जलवायु को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं –

  • भारत की भौगोलिक स्थिति – भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर है। उत्तर में हिमालय पर्वत है। तीन ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण पर्याप्त रूप से पवनों को आर्द्रता प्राप्त होती है।
  • धरातलीय स्वरूप – भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत दीवार की तरह पूर्व से पश्चिम तक फैला हुआ है जो उत्तरी ध्रुव से आने वाली ठण्डी हवाओं को उत्तर में ही रोककर भारत को ठण्ड से बचाता है और मानसूनी पवनों को रोककर वर्षा में सहायता देता है।
  • प्रचलित मौसमी पवनें – यदि भारत में मौसम के अनुसार प्रचलित पवनों की दिशा नहीं बदलती तो यह एक शुष्क भू-भाग होता। उत्तर में एशिया महाद्वीप में वायुदाब परिवर्तन होने से प्रचलित पवनों की दिशा में भी परिवर्तन होता रहता है।

(ब) भारतीय जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
भारतीय जलवायु की प्रमुख विशेषताएँ –

  • भारत की जलवायु पूर्णतः मानसूनी है।
  • अधिकांश वर्षा मात्र चार माह जून से सितम्बर में होती है।
  • उत्तरी भारत में तापान्तर अधिक तथा दक्षिणी भागों में कम पाया जाता है।
  • भारत में बाढ़ और सूखा एक साथ होता है।
  • वर्षा का वितरण बहुत ही असमान है कहीं बहुत ज्यादा तो कहीं बहुत कम होती है।
  • जलवायु सम्पूर्ण भारतीय जन-जीवन को प्रभावित करती है।
  • देश के भीतरी भागों में महाद्वीप और तटीय भागों में सम जलवायु दशाएँ पाई जाती हैं।

मानसून के पूर्व तथा उसके बाद चक्रवात आते हैं। जाड़े की ऋतु में भी चक्रवात आते हैं। ये चक्रवात वर्षा लाते हैं।

(स) भारत में मानसून की उत्पत्ति किस प्रकार होती है? लिखिए।
उत्तर:
भारत उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। सूर्य जब उत्तरी गोलार्द्ध में होता है तब यहाँ ग्रीष्म ऋतु होती है तथा तापमान बढ़ने लगता है। अधिक ताप के कारण उत्तरी भारत में निम्न वायुदाब उत्पन्न होता है। इसी समय दक्षिण में स्थित हिन्द महासागर में तापमान कम होने से अधिक दाब रहता है। अधिक वायुदाब से निम्न दाब की ओर पवनें चलने लगती हैं, चूँकि ये पवनें समुद्र (हिन्द महासागर) से स्थल मार्ग (भारतीय उपमहाद्वीप) की ओर

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(अ) शीत ऋतु में पश्चिमोत्तर भारत में वर्षा ………….. द्वारा होती है।
(ब) जब तापमान ऊँचा होता है तो वायुदाब …………… होता
(स) ग्रीष्म ऋतु में उत्तर – पश्चिमी भारत में दोपहर बाद चलने वाली गर्म पवन को …………. कहते हैं।
(द) जब तापमान 5° सेल्सियस से भी कम होता है उस समय – चलने वाली ठण्डी हवा को …………. कहते हैं।
उत्तर:
(अ) लौटते मानसून
(ब) निम्न
(स) लू
(द) शीत लहर।

प्रश्न 4.
भारत के मानचित्र में निम्न को दर्शाइए
कर्क रेखा, चेरापूंजी एवं मॉसिनराम, ग्रीष्मकालीन पवनें, अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्र, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, भारतीय मरुस्थल।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 17 भारत की जलवायु img 1

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 16 हमारा देश भारत

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 16 हमारा देश भारत

MP Board Class 6th Social Science Chapter 16 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न
भारत के मानचित्र को ध्यानपूर्वक देखिए तथा निम्न की सूची बनाइए
उत्तर:
(1) भारत के प्रमुख पर्वतों के नाम

  • हिमालय पर्वत
  • विंध्याचल पर्वत
  • नीलगिरि पर्वत
  • अरावली पर्वत।

(2) भारत की प्रमुख नदियों के नाम

  •  गंगा नदी
  • नर्मदा नदी
  • दामोदर नदी
  • गोदावरी नदी।

(3) भारत के पठारों के नाम

  • मालवा का पठार
  • दक्षिण का पठा
  • सतपुड़ा
  • छोटा नागपुर का पठार।

MP Board Solutions

MP Board Class 6th Social Science Chapter 16 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखितं प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) भारत एशिया के किस भाग में स्थित है ?
उत्तर:
भारत एशिया के दक्षिण में है।

(ब) भारत के उत्तर में स्थित देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के उत्तर में नेपाल, चीन और भूटान हैं।

(स) भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है ?
उत्तर:
भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए –
(अ) उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताएँ –

  • उत्तर का विशाल मैदान बहुत उपजाऊ है।
  • इस मैदान में सिन्धु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र नदियाँ बहती हैं।
  • यहाँ जनसंख्या अधिक पाई जाती है।
  • इस मैदान के पश्चिम में थार का मरुस्थल है।

(ब) भारत को कितने प्राकृतिक विभागों में बाँटा जा सकता है ? सभी का नाम लिखते हुए इनमें से एक भाग का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत को निम्नलिखित पाँच प्राकृतिक भागों में बाँटा जा सकता है –

  • उत्तर का पर्वतीय भाग
  • उत्तर का विशाल मैदान
  • दक्षिण का पठार
  • पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट
  • तटीय मैदान एवं द्वीप समूह।

उत्तर का विशाल मैदान –
उत्तर:
उत्तर के विशाल मैदान की विशेषताएँ –

  • उत्तर का विशाल मैदान बहुत उपजाऊ है।
  • इस मैदान में सिन्धु, गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र नदियाँ बहती हैं।
  • यहाँ जनसंख्या अधिक पाई जाती है।
  • इस मैदान के पश्चिम में थार का मरुस्थल है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही उत्तर चुनकर लिखिए –
(अ) निम्नलिखित में से दक्षिण के पठार में कौन-सा पर्वत है ?
(i) हिमालय
(ii) पटकोई
(iii) शिवालिक
(iv) विन्ध्याचल
उत्तर:
(iv) विन्ध्याचल

(ब) निम्नलिखित में से भारत के दक्षिण में कौन-सा देश है ?
(i) चीन
(ii) बांग्लादेश
(iiii) पाकिस्तान
(iv) श्रीलंका।
उत्तर:
(iv) श्रीलंका।

(स) निम्नलिखित में भारत का राज्य कौन-सा है ?
(i) दिल्ली
(ii) अण्डमान निकोबार
(iii) पांडिचेरी
(iv) अरुणाचल।
उत्तर:
(iv) अरुणाचल।

(द) हमारे देश में कुल कितने प्रदेश हैं ?
(i) 27
(ii) 29
(iii) 28
(iv) 25
उत्तर:
(ii) 29

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) भारत में केन्द्र शासित प्रदेशों की संख्या …………. है।
(ब) भारत का दक्षिणतम बिन्दु ………….. है।
(स) भारत का पूर्वी तटीय मैदान बहुत ………… है।
(द) त्रिपुरा की राजधानी ………….. है।
(य) भारत के पश्चिम में ……….. देश है।
उत्तर:
(अ) सात
(ब) इंदिरा पॉइंट
(स) उपजाऊ
(द) अगरतला
(य) पाकिस्तान।

प्रश्न 5.
सही जोड़ी मिलाइए
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 16 हमारा देश भारत img 1
उत्तर:
(i) (स) भोपाल
(ii) (द) लखनऊ
(iii) (य) चण्डीगढ़
(iv) (ब) शिमला
(v) (अ) हैदराबाद

प्रश्न 6.
नीचे दिये गये भारत के मानचित्र में कुछ संकेत दिये गये हैं। उन संकेतों के पास उनके नाम लिखिए तथा
(i) हिमालय पर्वत
(ii) विन्ध्याचल पर्वत
(iii) नीलगिरी पर्वत
(iv) गंगा नदी
(v) नर्मदा नदी
(vi) मुम्बई
(vii) चेन्नई
(viii) भोपाल
(ix) कर्क रेखा
(x)अरावली पर्वत
(xi) दिल्ली को दर्शाइए।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 16 हमारा देश भारत img 2

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान

MP Board Class 6th Social Science Chapter 15 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) हमारे ‘राष्ट्रीय ध्वज’ में कौन-कौन से रंग हैं ?
उत्तर:
हमारे राष्ट्रध्वज में तीन रंग हैं –

  • केसरिया
  • सफेद, और
  • हरा।

तीन रंग का होने के कारण ही हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा झण्डा कहलाता है।

(ब) ‘राष्ट्रीय ध्वज’ में अंकित चक्र किस बात का प्रतीक है?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज के बने चक्र में 24 तीलियाँ हैं ये तीलियाँ हमें दिन-रात कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। इस तरह ये गति, उन्नति और परिवर्तन की प्रतीक हैं।

(स) ‘राष्ट्रगान’ की रचना किसने की थी ?
उत्तर:
कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर।

(द) ‘वन्देमारतम्’ की रचना किसने की थी?
उत्तर:
बंकिमचन्द्र चटर्जी।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) राष्ट्रध्वज फहराने के कौन-कौन से नियम हैं ?
उत्तर:

  • राष्ट्रध्वज फहराते समय हमें इसके सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े रहना चाहिए।
  • ध्वज की केसरिया रंग की पट्टी सदैव ऊपर रहनी चाहिए।
  • इसे प्रतिदिन सरकारी भवनों पर फहराना चाहिए तथा सूर्य छिपने से पहले ही उतार लेना चाहिए।
  • राष्ट्रीय त्यौहारों पर राष्ट्रध्वज को अपने घर पर भी फहराया जा सकता है।
  • राष्ट्रध्वज को सजावट के लिए प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

(ब) ‘राष्ट्रगान’ कब गाया जाता है ? इसे गाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर:
राष्ट्रीय पर्वो पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया जाता है। राष्ट्रगान गाते व इसकी धुन बजते समय ध्यान रखने योग्य बातें –

  • सावधान की मुद्रा में खड़े रहकर ही राष्ट्रगान गाया जाना चाहिए।
  • राष्ट्रगान एक स्वर और जोश में गाया जाना चाहिए।
  •  गाते समय चलना अथवा बातें नहीं करनी चाहिए।
  • राष्ट्रगान का अर्थ जानना चाहिए।

(स) हमारे राष्ट्रीय पक्षी व पुष्प कौन-कौन से हैं ? इनका वर्णन करें।
उत्तर:
राष्ट्रीय पक्षी:
मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। इसके पंख बड़े सुन्दर होते हैं। भारत में ये जंगलों में पानी के आस-पास के स्थानों पर पाये जाते हैं। वैसे गाँवों में भी इन्हें देखा जाता है। भारत में अधिकतर पीक्रिस्टेटस जाति का मोर पाया जाता है।

राष्ट्रीय पुष्प:
भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है। यह हल्के गुलाबी रंग का होता है। इसे शान्ति का प्रतीक माना जाता है। यह एक पवित्र फूल है। प्राचीन भारतीय कला और पुराणों में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन काल से ही इसे संस्कृति का शुभ प्रतीक माना जाता रहा है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) राष्ट्रीय प्रतीकों का …………… करना हमारा कर्तव्य है।
(ब) राष्ट्रध्वज की लम्बाई और चौड़ाई का अनुपात …………. है।
(स) राष्ट्रध्वज के ऊपर की ओर की पट्टी का रंग …………. होता है।
(द) राष्ट्रीय चिह्न के नीचे ……….. शब्द अंकित है।
(य) राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग सेकण्ड है।
उत्तर:
(अ) सम्मान
(ब) 3 : 2
(स) के सरिया
(द) सत्यमेव जयते
(य) 52

प्रश्न 4.
सही जोड़ी बनाइए –
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 15 हमारे राष्ट्रीय प्रतीक और पहचान img 1
उत्तर:
(अ) (iv) तिरंगा
(ब) (iii) जन गण मन
(स) (i) वन्देमातरम्
(द) (v) अशोक स्तम्भ
(य) (vi) बाघ
(र) (vii) मोर
(ल) (ii) कमल

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 13 समुदाय एवं सामुदायिक विकास

MP Board Class 6th Social Science Chapter 13 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) परिवारों का परिवार किसे माना जाता है ?
उत्तर:
समुदाय को परिवारों का परिवार माना जाता है।

(ब) जनसहयोग क्या है ?
उत्तर:
स्थानीय सामुदायिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सहयोग प्रदान करना जनसहयोग है।

(स) सामाजिक समरसता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
मिलजुलकर रहना ही, सामाजिक समरसता है।

(द) ग्राम एवं नगर स्तर पर गठित विभिन्न समितियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • ग्राम / नगर विकास समिति
  • सार्वजनिक सम्पदा समिति
  • कृषि समिति
  •  स्वास्थ्य समिति
  • ग्राम / नगर रक्षा समिति
  • अधो संरचना समिति
  •  शिक्षा समिति
  • सामाजिक न्याय समिति।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) समुदाय का क्या अर्थ है ? समुदाय की कोई तीन विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
समुदाय का अर्थ – समुदाय एक ऐसा समूह है, जिसमें कुछ अंशों में ‘हम’ की भावना पायी जाती है। समुदाय का निवास स्थान व क्षेत्र निश्चित होता है।
समुदाय की विशेषताएँ –

  • समुदाय व्यक्तियों का समूह होता है।
  • समुदाय अपना विकास स्वयं करता है।
  • समुदाय एक आत्मनिर्भर समूह होता है।

(ब) समुदाय के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी का क्या महत्त्व है ?
उत्तर:
समुदाय के विकास के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह ग्रामीण और शहरी समुदाय दोनों के लिए उपयुक्त है। ऐसा इसलिए आवश्यक है क्योंकि वे अपनी परिस्थितियों से परिचित हैं और स्थानीय जरूरतों को भली-भाँति समझते हैं। यह उनके स्वयं के हित में है कि वे एक साथ मिलकर अपनी समस्याओं का हल निकालें।

जैसे क्षेत्र में पेयजल या शिक्षा या अस्पताल जैसी मूल एवं मानवीय व्यवस्थाएँ नहीं हैं तो वे उसके लिए उचित तथा वैकल्पिक उपाय करें। वे अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझा सकें तथा किसी पर आश्रित न रहें। इस प्रकार लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना का विकास होगा।

(स) पालक-शिक्षक संघ के विषय में लिखिए।
उत्तर:
वर्तमान में मध्य प्रदेश में जन शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में पालक शिक्षक संघ का गठन किया गया है। यह संघ विद्यालयों में बच्चों के शत-प्रतिशत प्रवेश, उनकी विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, बच्चों के लिये विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था, बच्चों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालयों में शिक्षकों की समुचित व्यवस्था एवं सहायता करने हेतु कार्य करता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) समुदाय का  …………………….. समूह होता है।
(ब) जन्म से मृत्यु तक मनुष्य ………………. में रहते हैं।
(स) से राज्य व केन्द्रीय सरकारों के ……………… कार्यभार को बाँटने में सहायता मिलती है।
(द) ग्राम स्वराज की स्थापना ……………….. से की गई।
(य) समुदाय अपने सदस्यों में ……………….. और की भावना को बढ़ावा देता है।
उत्तर:
(अ) व्यक्तियों
(ब) परिवारों
(स) जन सहयोग
(द) 26 जनवरी, 2001
(य) सामाजिक समरसता, एकजुटता।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से असमान छाँटिए –
(अ) (i) शिक्षा समिति
(ii) समुदाय
(iii) रक्षा समिति
(iv) पालक शिक्षक संघ
उत्तर:
(ii) समुदाय

(ब) (i) गाँव
(ii) प्रान्त
(iii) वन
(iv) देश।
उत्तर:
(iii) वन

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति

MP Board Class 6th Social Science Chapter 10 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) वैदिक साहित्य कौन-से हैं ?
उत्तर:
वेद और उपनिषद् आदि वैदिक साहित्य हैं।

(ब) वैदिक काल में सिक्कों को क्या कहते थे ?
उत्तर:
वैदिक काल में सिक्कों को निष्क कहते थे।

(स) वैदिक काल में विशेष रूप से किन देवताओं की पूजा होती थी?
उत्तर:
इन्द्र, अग्नि और वरुण की पूजा होती थी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से दीजिए
(अ) आर्यों के काल को वैदिक काल क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
आर्यों ने चार वेदों की रचना की थी –

  • ऋग्वेद
  • यजुर्वेद
  • सामवेद
  • अथर्ववेद

अतः आर्यों के काल में वेद लिखे जाने के कारण ही इस काल को वैदिक काल कहते हैं।

(ब) वैदिक काल में समाज किन-किन वर्गों में बँटा था?
उत्तर:
वैदिक काल में समाज चार वर्गों में बँटा हुआ था –

  • ब्राह्मण
  • क्षत्रिय
  • वैश्य, और
  • शूद्र

वर्ण का आधार कर्म था। ब्राह्मणों का कार्य यज्ञ करना और बालकों को वेद मन्त्रों की शिक्षा देना था। क्षत्रिय शक्तिशाली होने के कारण समाज के वर्गों की रक्षा करते थे। खेती, व्यापार एवं शिल्पकारी वैश्य वर्ग के कार्य थे। शूद्र नीच समझे जाते थे। उनका कार्य अन्य वर्ण के लोगों की सेवा करना था।

(स) वैदिक काल के आर्थिक-जीवन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
वैदिक काल के लोगों का आर्थिक जीवन कृषि, कला, हस्तशिल्प और व्यापार पर केन्द्रित था। खेती के लिए बैलों और साँड़ों का उपयोग किया जाता था। पशुओं में गाय का महत्त्वपूर्ण स्थान था। बर्तन, कपड़ा, धातु के निर्माण का काम मुख्य व्यवसाय थे। दूर-दूर तक व्यापार होता था। उस समय उपयोग किए जाने वाले सिक्कों को निष्क कहते थे।

(द) ‘गणित व खगोल विद्या वैदिक काल में विकसित थी’, लिखिए।
उत्तर:
वैदिक काल के लोग त्रिभुज के बराबर क्षेत्रफल का वर्ग बनाना जानते थे। वे वृत्त के क्षेत्रफलों के वर्गों के योग और अन्तर के बराबर का वर्ग भी बनाना जानते थे। शून्य का ज्ञान था और इसी कारण बड़ी संख्याएँ दर्ज की जा सकीं। इसके साथ ही प्रत्येक अंक के स्थानीय मान और मूल मान की जानकारी भी थी। उन्हें घन, घनमूल, वर्ग और वर्गमूल की जानकारी थी और उनका उपयोग किया जाता था। वैदिक काल में खगोल विद्या अत्यधिक विकसित थी।

वे आकाशीय पिण्डों की गति के विषय में जानते थे और विभिन्न समयों पर उनकी स्थिति की गणना भी करते थे। इससे उन्हें सही पंचांग बनाने तथा सूर्य एवं चन्द्रग्रहण का समय बताने में सहायता मिलती थी। वे यह जानते थे कि पृथ्वी अपने धुरी पर घूमती और सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करती है। चाँद, पृथ्वी के इर्द-गिर्द घूमता है। उन्होंने पिण्डों के घूर्णन का समय ज्ञात करने तथा आकाशीय पिण्डों के बीच की दूरियाँ मापने के प्रयास भी किए। ये गणनाएँ लगभग आज की वैज्ञानिक विधि द्वारा की गई गणनाओं जैसी ही हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्तम्भ ‘अ’ और स्तम्भ ‘ब’ का सही मिलान कीजिए।
स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 10 वैदिक संस्कृति img 1
उत्तर:
(अ) (iv) कर व शुल्क
(ब) (i) गाय
(स) (ii) सिक्के
(द) (iii) नशीला पेय

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) सरस्वती नदी के किनारे की …………… रचना हुई।
(ब) ऋग्वेद के युग में ……………. व्यवसाय के आधार पर समाज का वर्गीकरण हुआ।
(स) उत्तर वैदिक काल में हथियार ……….. धातु से बनाये गये।
उत्तर:
(अ) वेदों
(ब) कर्म
(स) लोह।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
सही विकल्प चुनकर लिखिए –
(अ) वैदिक काल में आर्यों को निम्न में से किसका ज्ञान नहीं था ?
(i) शून्य का ज्ञान
(ii) खगोल विद्या
(iii) ताँबे का
(iv) अष्टांग मार्ग।
उत्तर:
(iv) अष्टांग मार्ग।

(ब) वैदिक काल की सामाजिक विशेषताओं में कौन-सी शामिल नहीं थी ?
(i) महिलाओं को सम्मान देना
(ii) कर्म के आधार पर वर्ण विभाजन
(iii) युवक-युवतियों का पसंद से विवाह होना
(iv) बाल-विवाह।
उत्तर:
(iv) बाल-विवाह।

MP Board Class 6th Social Science Solutions

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 12 मौर्य साम्राज्य

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 12 मौर्य साम्राज्य

MP Board Class 6th Social Science Chapter 12 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ ?
उत्तर:
सम्राट अशोक ने कलिंग राज्य पर आक्रमण कर उसे अपने राज्य में मिला लिया, परन्तु कलिंग के युद्ध में अनेक सैनिक घायल हुए और मारे गए। यह देखकर अशोक को बहुत दुःख हुआ। युद्ध में सिपाहियों के मरने के कारण जो स्त्रियाँ तथा बालक अनाथ हो गए थे, उन्हें देखकर अशोक के मन में दया का भाव उमड़ने लगा। उसने निश्चय किया कि वह अब कभी युद्ध नहीं करेगा। इस प्रकार सम्राट अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ।

(ब) अशोक की किस कलाकृति को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया है ?
उत्तर:
अशोक के सारनाथ स्तम्भ की चार सिंहों वाली कलाकृति को राष्ट्रीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया है।

(स) अशोक के शिलालेख कौन-सी लिपि में मिलते हैं ?
उत्तर:
अशोक के शिलालेख ब्राह्मी, खरोष्ठी और अरेमाइक लिपि में मिलते हैं।

(द) धर्म महामात्य क्या काम करते थे ?
उत्तर:
धर्म महामात्य घूम – घूम कर लोगों की समस्याएँ सुनते, स्थानीय कार्यों की जाँच – पड़ताल करते और लोगों को धर्मानुसार आचरण करने और मेलजोल से रहने की सलाह देते थे।

(य) सम्राट को सलाह कौन देता था ?
उत्तर:
सम्राट को सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद् थी।

(र) साम्राज्य किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जब राजा अपने राज्य की सीमा का अत्यधिक विस्तार कर लेते हैं तो उनके राज्यों को साम्राज्य कहा जाता है।

(ल) मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की ?
उत्तर:
चन्द्रगुप्त ने 322 ई. पू. में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की।

(व) अशोक किस धर्म को मानता था ?
उत्तर:
सम्राट अशोक बौद्ध धर्म को मानता था।

(श) अशोक ने अपने पुत्र-पुत्री को किस देश में धर्म प्रचार के लिए भेजा था ?
उत्तर:
श्रीलंका।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के विस्तार से उत्तर लिखिए
(अ) चन्द्रगुप्त मौर्य के साम्राज्य विस्तार के बारे में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चन्द्रगुप्त मौर्य एक साहसी तथा होनहार युवक था। उसने एक ब्राह्मण विद्वान चाणक्य की सहायता से एक शक्तिशाली सेना इकट्ठी की। चाणक्य नन्द राजा से अपने अपमान का बदला लेना चाहता था। अतः उसने चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा नन्द पर आक्रमण करने के लिए प्रोत्साहित किया। चन्द्रगुप्त ने नन्द राजा पर आक्रमण करके उसे गद्दी से उतार दिया और स्वयं सम्राट बना। चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने साहस से सम्पूर्ण पंजाब को अपने अधीन कर लिया था। उसका राज्य विस्तार सिन्धु व अफगानिस्तान तक था।

(ब) मौर्य साम्राज्य के पतन के कारणों को लिखिए।
उत्तर:
मौर्य साम्राज्य के पतन के प्रमुख कारण निम्नलिखित थे –

  • मौर्य साम्राज्य बहुत बड़ा था। इतने बड़े साम्राज्य में दूर – दूर तक देखभाल करना कठिन था।
  • अशोक के उत्तराधिकारी उसकी तरह योग्य एवं कुशल शासक नहीं थे।
  • जो राजा पहले अशोक के अधीन थे वे अब स्वतन्त्र होने लगे थे।
  • आवश्यक कर वसूल न कर पाने के कारण शासन सम्बन्धी कार्यों के लिए धन की कमी पड़ गई। इससे मौर्य साम्राज्य कमजोर होता चला गया।
  • राजाओं की आपसी फूट का लाभ उठाकर यूनानियों ने भारत की पश्चिमोत्तर सीमा पर आक्रमण कर दिया। अत: मौर्य साम्राज्य का पतन निश्चित हो गया। उपर्युक्त कारणों से मौर्य साम्राज्य छिन्न – भिन्न होने लगा। अवसर पाकर पुष्यमित्र शुंग ने अन्तिम मौर्य शासक की हत्या – करके शुंग वंश के शासन की स्थापना की।

(स) सम्राट अशोक ने प्रजा की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किये ?
उत्तर:
अशोक ने लोगों की भलाई के लिए निम्नलिखित कार्य किए

  • आने-जाने की सुविधा के लिए अनेक सड़कें बनवाईं।
  • सड़कों के किनारे छायादार वृक्ष लगवाए तथा अनेक कुएँ खुदवाए।
  •  यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक धर्मशालाएँ बनवाई।
  • उसने मनुष्यों तथा पशुओं के इलाज के लिए अनेक अस्पताल खुलवाए।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) मौर्य साम्राज्य की राजधानी ………… थी।
(ब) अशोक ………… धर्म का अनुयायी था।
(स) चन्द्रगुप्त के गुरु का नाम ……….. था।
(द) ………….. चन्द्रगुप्त के राज्य में यूनानी राजदूत था।
उत्तर:
(अ) पाटलिपुत्र
(ब) बौद्ध
(स) चाणक्य
(द) मैगस्थनीज।

प्रश्न 4.
सही जोड़ी बनाइए’क’
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 12 मौर्य साम्राज्य img 1
उत्तर:
(अ) (iii) इंडिका
(ब) (i) साँची, सतधारा
(स) (iv) दतिया
(द) (ii) सारनाथ

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग

MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग

MP Board Class 6th Social Science Chapter 11 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

प्रश्न
पाठ्य पुस्तक पृष्ठ संख्या 64 पर दिये गये मानचित्र को ध्यान से देखें और प्राप्त जानकारी से दी गई तालिका को पूरा करें।
उत्तर:
MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 11 जनपदों और महाजनपदों का युग img 1

MP Board Class 6th Social Science Chapter 11 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए –
(अ) जनपद किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जनपद से आशय है ‘मनुष्य के बसने का एक क्षेत्र’।

(ब) दो गणसंघों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • मिथिला के वज्जि
  • कपिलवस्तु के शाक्य।

(स) मगध साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर:
मगध साम्राज्य की स्थापना बिम्बिसार ने की थी।

(द) महाजनपद काल के चार प्रमुख नगरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
उज्जयनी, श्रावस्ती, अयोध्या, काशी, कौशाम्बी आदि।

(य) अजातशत्रु कौन था ?
उत्तर:
अजातशत्रु बिम्बिसार का पुत्र था।

(र) महाजनपद किसे कहते हैं ?
उत्तर:
बड़े एवं शक्तिशाली जनपदों को महाजनपद कहा जाता था। महाजनपदों में से एक ‘अवंति’ मध्य प्रदेश में था।

(ल) आहत सिक्के किसे कहते हैं ?
उत्तर:
महाजनपद काल के जो सिक्के प्राप्त हुए हैं वे ताँबे या चाँदी के होते थे। इन्हें ही आहत या ठप्पे लगे (पंचमार्क) सिक्के कहते हैं।

(व) गणसंघ तथा जनपद क्या हैं ?
उत्तर:
गणसंघ-ऐसे राज्य जहाँ वंशागत राजा नहीं होते थे ‘गणसंघ’ कहलाते थे। गणसंघ के राजा को जनता चुनती थी। मिथिला के वज्जि, कपिलवस्तु के शाक्य प्रमुख गणसंघ थे।

जनपद:
उत्तर:
जनपद से आशय है ‘मनुष्य के बसने का एक क्षेत्र’।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) बिम्बिसार कौन था ? उसने अपना साम्राज्य विस्तार कैसे किया ?
उत्तर:
बिम्बिसार लगभग 544 ई. पू. में मगध का राजा बना।
उसने अपने राज्य को शक्तिशाली बनाने के लिए निम्नलिखित उपाय किये –

  • उसने पड़ोसी राज्यों को अपना मित्र बनाया।
  • पड़ोसी राजघराने में विवाह सम्बन्ध स्थापित किए।
  • उसने गंगा नदी पर अधिकार कर लिया। यहाँ से नावों द्वारा व्यापार करने में सुविधा हो गई।
  • उसने अंग राज्य को जीता तथा गंगा तट के प्रमुख बन्दरगाह चम्पा पर अधिकार कर लिया। इससे मगध का दक्षिण भारत के साथ मसाले और मणि-माणिक का व्यापार होने लगा।
  • मगध में लोहे के भण्डारों का उपयोग करके बिम्बिसार ने हथियारों तथा औजारों का निर्माण कराया। इन उपायों से मगध अत्यन्त शक्तिशाली राज्य बन गया।

(ब) मगध साम्राज्य के विस्तार के प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर:
मगध साम्राज्य के विस्तार के कारण निम्नलिखित हैं –

  • मगध क्षेत्र की भूमि उपजाऊ थी।
  • मगध क्षेत्र में लोह के पर्याप्त भण्डार थे, इससे सेना को हथियार बनाने में मदद मिली।
  • गंगा नदी में नौकाओं से व्यापार होता था। अत: व्यापारी भी दूर-दूर तक आते-जाते थे।

(स) गौतम बुद्ध का जीवन परिचय लिखते हुए उनके प्रमुख उपदेश लिखिए।
उत्तर:
गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था। नेपाल के तराई क्षेत्र में लुंबिनी वन नामक स्थान पर 563 ई. पू. इनका जन्म हुआ था। बचपन से ही गौतम का मन ध्यान और आध्यात्मिक चिन्तन की ओर था। 29 वर्ष की आयु में आप ज्ञान प्राप्त करने के लिए घर से निकल पड़े। सात वर्षों तक भ्रमण करने के पश्चात् बोध गया स्थान में एक पीपल के वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। तभी से आप ‘बुद्ध’ कहे जाने लगे। ज्ञान प्राप्त करने के बाद बुद्ध ने अनेक वर्षों तक अपने ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया। 483 ई. पू. वैशाख पूर्णिमा को कुशीनगर में बुद्ध का देहावसान हुआ।

बुद्ध के उपदेशों का सार उनके चार आर्य सत्य हैं जो निम्न प्रकार हैं –

  • संसार दुःख से भरा है-बुद्ध के अनुसार संसार दुःख से भरा है। सब कुछ दुःखमय है।
  • दुःख का कारण-सब दुःखों का कारण मनुष्य की इच्छाएँ हैं।
  • दुःख का निरोध-मनुष्य दुःख से छुटकारा पा सकता है। जन्म-मरण के बंधनों से छुटकारा पाना ही जीवन का उद्देश्य है।
  • दुःख से छुटकारा पाने के साधन-दुःख से छुटकारा पाने का साधन ‘अष्टांगिक’ मार्ग-शुद्ध विचार, शुद्ध संकल्प, शुद्ध वाणी, शुद्धध्यवहार, शुद्ध जीवन, शुद्ध ध्यान, शुद्ध समाधि का पालन करना है।

(द) महावीर स्वामी का जीवन परिचय लिखते हुए उनकी प्रमुख शिक्षाओं को लिखिए।
उत्तर:
महावीर स्वामी का जन्म वैशाली नामक गणराज्य में हुआ था। इनके बचपन का नाम वर्धमान था। सत्य की खोज के लिए वे 30 वर्ष की उम्र में ही घर छोड़ गए। 12 वर्ष तक भटकने के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। इन्होंने जैन धर्म चलाया।
महावीर स्वामी की शिक्षाएँ निम्नलिखित थी –

  • हिंसा (जीव हत्या) कभी नहीं करनी चाहिए।
  • सत्य का पालन करो।
  • चोरी मत करो।
  • धन का संचय नहीं करना चाहिए।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

(य) महाजनपदयुगीन प्रशासन व जीवन शैली के बारे में लिखिए।
उत्तर:
महाजनपदयुगीन प्रशासन-महाजनपद युग में राजा का पद बहुत शक्तिशाली था। वह राज्य का प्रशासन आमान्य (मंत्री), पुरोहित (धर्मगुरु), संग्रत्री (कोषाध्यक्ष), बलि साधक (कर वसूलने वाले),शौल्किक (चुंगी वसूलने वाला), सेनापति, ग्रामीण आदि के द्वारा चलाता था। राजा का परामर्श ‘परिषद’ देती थी। किसानों को कर देना पड़ता था। जीवन शैली-महाजनपद युग में समाज में चार वर्ण थे। कुछ जातियों का भी जन्म हो गया था। जैसे बढ़ई, सुनार, लुहार आदि। एक व्यवसाय से जुड़े लोगों को ‘श्रेणी’ कहा गया। इस काल में बौद्ध धर्म व जैन धर्म का उदय हुआ।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(अ) नन्दवंश के शासन काल में …………. का भारत पर आक्रमण हुआ।
(ब) शिशुनाग …………… का शासक था।
(स) महावीर का जन्म …………. में हुआ था।
उत्तर:
(अ) सिकन्दर
(ब) काशी
(स) वैशाली गणराज्य।

प्रश्न 4.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(अ) बिम्बिसार वंश का था। (हर्यंक / मौर्य)
(ब) चण्डप्रद्योत महाजनपद का शासक था। (अवन्ति / अंग)
(स) बुद्ध का जन्म नामक स्थान पर हुआ था। (लुंबिनी / वज्जि)
उत्तर:
(अ) मौर्य
(ब) अवन्ति
(स) लुंबिनी

MP Board Class 6th Social Science Solutions