MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु

MP Board Class 6th Science Chapter 15 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
वायु के संघटक क्या हैं?
उत्तर:
वायु के संघटक नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प तथा धूल के कण हैं।

प्रश्न 2.
वायुमण्डल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
उत्तर:
वायुमण्डल की ऑक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
आप यह कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु ज्वलन में सहायक है?
उत्तर:
काँच का एक उथला बर्तन (ट्रफ) लेकर इसके बीचों-बीच एक मोमबत्ती लगा देते हैं। ट्रफ में थोड़ा पानी भरकर मोमबत्ती को जला देते हैं। मोमबत्ती को काँच के गिलास या गैस जार से ढक देते हैं। हम देखते हैं कि थोड़ी देर जलने के बाद मोमबत्ती बुझ जाती है और पानी गैस जार में ऊपर चढ़ जाता है। इसका कारण यह है कि गिलास में वायु का ऑक्सीजन अवयव जो सीमित मात्रा में है वह मोमबत्ती द्वारा प्रयोग कर ली जाती है। जैसे ही मोमबत्ती बुझ जाती है, गैसजार के खाली स्थान को भरने के लिए जल ऊपर चढ़ जाता है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 15 हमारे चारों ओर वायु 1
अतः सिद्ध होता है कि ऑक्सीजन जलने में सहायक है।

प्रश्न 4.
आप यह कैसे दिखाएँगे कि वायु जल में घुली होती है?
उत्तर:
एक बीकर में थोड़ा पानी लेकर इसको त्रिपाद स्टैण्ड के ऊपर रखकर धीरे-धीरे गर्म करते हैं। पानी के उबलने से पूर्व हम देखते हैं कि बीकर की अन्दर की सतह पर छोटे-छाटे बुलबुले चिपक जाते हैं। ये बुलबुले पानी में घुली हुई वायु के कारण बनते हैं। जब हम पानी गर्म करते है। तो घुली हुई वायु बुलबुले के रूप में बाहर आती है। इससे सिद्ध होता है कि वायु जल में घुली होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
रुई का ढेर जल में क्यों सिकुड़ जाता है?
उत्तर:
रुई में रिक्त स्थान होते हैं इनमें वायु उपस्थित रहती है। जब रुई को जल में डाला जाता है, तो इन रिक्त स्थानों (Air gaps) में जल भर जाता है। इन रिक्त स्थानों में जल भरने से रुई का आयतन कम हो जाता है। अतः रुई सिकुड़ जाती है।

प्रश्न 6.
पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत …….. कहलाती है।
उत्तर:
वायुमण्डल।

प्रश्न 7.
हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए वायु के अवयव ………. की आवश्यकता होती है।
उत्तर:
कार्बन डाईऑक्साइड।

प्रश्न 8.
पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जो वायु की उपस्थिति के कारण सम्भव है।
उत्तर:
वायु की उपस्थिति में कार्य करने वाले क्रियाकलाप:

  1. ग्लाइडर, पैराशूट तथा हवाई जहाज के चलाने में।
  2. पवन चक्की को घुमाने में।
  3. श्वसन क्रिया में।
  4. प्रकाश संश्लेषण में।
  5. ज्वलन की क्रिया में।

उपर्युक्त क्रियाकलाप वायु की उपस्थिति में ही सम्भव हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
वायुमण्डल में गैसों के आदान-प्रदान में पौधे तथा जन्तु एक दूसरे की किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर:
जन्तु पौधे के बिना जीवित नहीं रह सकते। पौधों एवं जन्तुओं के द्वारा श्वसन तथा पौधों के द्वारा प्रकाश संश्लेषण से एक-दूसरे की सहायता करते हैं। हरे पौधे भोजन बनाने में कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन बाहर निकालते हैं जिसका उपयोग जन्तु करते हैं। यदि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड न लें और ऑक्सीजन बाहर न निकालें तो प्रकृति में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का सन्तुलन बिगड़ जाएगा जिससे जीव जन्तुओं का जीवित रहना असम्भव हो जाएगा। इस प्रकार पौधे और जन्तु गैसों के आदान-प्रदान में एक-दूसरे की सहायता करते हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 14 जल

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 14 जल

MP Board Class 6th Science Chapter 14 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आगे दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को …………… कहते हैं।
  2. जलवाष्प को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ………….. कहते हैं।
  3. एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ………….. लाता है।
  4. अत्यधिक वर्षा से ………….. आती है।

उत्तर:

  1. वाष्पऩ।
  2. संघनऩ।
  3. सूखा़।
  4. बाढ़।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में से प्रत्येक में बताइए कि क्या यह वाष्पन अथवा संघनन के कारण से है –

  1. ठण्डे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना।
  2. गीले कपड़ों पर इस्त्री करने पर भाप का ऊपर उठना।
  3. सर्दियों में प्रात:काल कोहरे का दिखना।
  4. गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
  5. गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।

उत्तर:

  1. संघनऩ।
  2. वाष्पऩ।
  3. संघनऩ।
  4. वाष्पऩ।
  5. वाष्पन।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  1. वायु में जलवाष्प केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं। ( )
  2. जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु मे मिलता है, परन्तु भूमि से वाष्पित नहीं होता। ( )
  3. जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्पन कहलाती है। ( )
  4. जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता है। ( )
  5. वायु की ऊपरी परतों में जहाँ यह और अधिक ठण्डी होती है, जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल कणिकाएँ बनाती हैं। ( )

उत्तर:

  1. असत्य।
  2. असत्य।
  3. सत्य।
  4. असत्य।
  5. सत्य।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनीफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर:
हाँ, यूनीफार्म को अँगीठी या हीटर के पास फैलाकर सुखाने में सहायता मिलेगी। अँगीठी या हीटर से निकलने वाली ऊष्मा से उसके आस-पास की वायु गर्म हो जाती है। गर्म वायु यूनीफार्म के जल को वाष्पित करने के लिए ऊष्मा प्रदान करती है। इससे वाष्पन की क्रिया होती है। इसके फलस्वरूप जल वाष्प में परिवर्तित होकर यूनीफार्म को सुखाने मे सहायता करता है।

प्रश्न 5.
एक जल की ठण्डी बोतल रेफ्रिजरेटर से निका. लिए और इसे मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूंदें देखेंगे। कारण बताओ।
उत्तर:
ठण्डी बोतल को मेज पर रखने से बोतल की बाहरी सतह, बोतल के आस-पास की बाहरी हवा को ठण्डा कर देती है। इसके फलस्वरूप जलवाष्प बोतल की सतह पर चारों ओर संघनित होकर जल बूंदों के रूप परिवर्तित हो जाती है।

प्रश्न 6.
चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर फँक मारते हैं तो लेंस भींग जाते हैं। लेंस क्यों भीग जाते हैं? समझाइए।
उत्तर:
जब हम लेंस पर फूंक मारते हैं तो हमारे मुँह से कार्बन डाइऑक्साइड के साथ जल वाष्प भी निकलती है। वायु की उपस्थिति में ये जल वाष्प संघनित होकर लेंस को गीला कर देती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
बादल कैसे बनते हैं?
उत्तर:
सूर्य की गर्मी के कारण समुद्र तालाबों, नदियों, झीलों एवं झरनों का पानी गर्म होता रहता है जिससे इन स्रोतों के पानी का लगातार वाष्पीकरण होता रहता है। इसके अतिरिक्त सभी पौधों से भी वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा पानी वाष्पित होता रहता है। पृथ्वी की सतह की वायु भी सूर्य की गर्मी से गर्म होती रहती है। जलवाष्प युक्त गर्म वायु हल्की होने के कारण ऊपर उठती रहती है। वायुमण्डल में ऊँचाई के साथ-साथ तापमान भी कम हो जाता है। ऊँचाई पर जलवाष्प ठण्डी होकर छोटी-छोटी बूंदों में द्रवित हो जाती है। ये बूंदें बादल बनाती हैं।

प्रश्न 8.
सूखा कब पड़ता है?
उत्तर:
काफी समय तक वर्षा न हो, तो सूखा पड़ता है। वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन द्वारा मृदा से जल की क्षति होती रहती है। वर्षा न होने पर मृदा सूख जाती है। उस क्षेत्र के तालाबों और कुओं में जल का स्तर गिर जाता है और वे सूख भी जाते हैं। भौमजल की कमी हो जाती है। इससे सूखा पड़ जाता है।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

MP Board Class 6th Science Chapter 13 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. कृत्रिम चुम्बक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं जैसे ……., ………. तथा …………..।
  2. जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, वे ……. कहलाते हैं।
  3. कागज एक ………….. पदार्थ नहीं हैं।
  4. प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए …… का टुकड़ा लटकाते थे।
  5. चुम्बक के सदैव …….. ध्रुव होते हैं।

उत्तर:

  1. छड़ चुम्बक, नाल चुम्बक, बेलनाकार चुम्बक।
  2. चुम्बकीय पदार्थ।
  3. अचुम्बकीय।
  4. चुम्बक।
  5. दो।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
बताइए कि निम्न कथन सही हैं अथवा गलत –

  1. बेलनाकार चुम्बक में केवल एक ध्रुव होता है।
  2. कृत्रिम चुम्बक का आविष्कार यूनान में हुआ था।
  3. चुम्बक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
  4. लोहे का बुरादा छड़ चुम्बक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता है।
  5. छड़ चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दर्शाता है।
  6. किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा ज्ञात करने के लिए कम्पास का उपयोग किया जा सकता है।
  7. रबड़ एक चुम्बकीय पदार्थ है।

उत्तर:

  1. गलत।
  2. गलत।
  3. सही।
  4. गलत।
  5. सही।
  6. गलत।
  7. गलत।

प्रश्न 3.
यह देखा गया है कि पेंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुम्बक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग के बनाने में किया गया है?
उत्तर:
पेंसिल छीलक (शार्पनर) में लगा ब्लेड लोहे का बना होता है। लोहा एक चुम्बकीय पदार्थ है। अत: चुम्बकीय पदार्थ होने के कारण ब्लेड की चुम्बक के दोनों ध्रुव आकर्षित करते हैं।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
एक चुम्बक के एक ध्रुव को एक दूसरे चुम्बक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन 1
उत्तर:
कॉलम 1-S, S; कॉलम 2 प्रतिकर्षण, आकर्षण।

प्रश्न 5.
चुम्बक के कोई दो गुण लिखिए।
उत्तर:
चुम्बक के गुण:

  1. स्वतन्त्रतापूर्वक लटकाए जाने पर चुम्बक सदैव उत्तर दक्षिण दिशा में ठहरता है।
  2. चुम्बक के समान ध्रुवों में परस्पर प्रतिकर्षण तथा असमान ध्रुवों में परस्पर आकर्षण होता है।

प्रश्न 6.
छड़ चुम्बक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?
उत्तर:
छड़ चुम्बक के ध्रुव सिरों के नजदीक होते हैं।

प्रश्न 7.
छड़ चुम्बक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?
उत्तर:
स्वतन्त्रतापूर्वक लटका हुआ छड़ चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है। चुम्बक का उत्तर की ओर रहने वाला सिरा उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिण की ओर रहने वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव है, अत: छड़ चुम्बक का अज्ञात ध्रुव इसको धागे से स्वतन्त्रतापूर्वक लटका कर ज्ञात किया जा सकता है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन 2

प्रश्न 8.
आपको लोहे की एक पत्ती दी गई है आप इसे चुम्बक कैसे बनाएँगे?
उत्तर:
जिस पत्ती को चुम्बक बनाना है उसे मेज पर रखते हैं अब एक स्थायी चुम्बक लेकर उसके एक सिरे को लोहे की पत्ती के एक सिरे पर ऊर्ध्वाधर से कुछ झुकाकर रखते हैं। चुम्बक की पत्ती से रगड़ते हुए एक सिरे से दूसरे सिरे तक ले जाते हैं। अब चुम्बक को उठकर पुन: पहले सिरे पर रखते हैं और रगड़ते हुए दूसरे सिरे तक लाते हैं। इस क्रिया को कई बार दोहराने से लोहे की पत्ती चुम्बक बन जाती है। लोहे की पत्ती का वह सिरा जिससे चुम्बक हटाते हैं चुम्बक के उस ध्रुव के विपरीत ध्रुव बनेगा जो उसको स्पर्श करने वाले सिरे का है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन 3

प्रश्न 9.
दिशा निर्धारण में कम्पास का किस प्रकार प्रयोग होता है?
उत्तर:
कम्पास काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है। इसके अन्दर एक चुम्बकित सुई ठीक बीच में स्थित एक धुरी पर लगी होती है, जो स्वतन्त्रतापूर्वक घूमती है। कम्पास में एक डायल होता है। जिस पर दिशाएँ अंकित होती हैं। कम्पास को उस स्थान पर रखते हैं जहाँ दिशा निर्धारण करना होता है। इसकी सुई विरामावस्था में उत्तर-दक्षिण दिशा को निर्देशित करती हैं।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन 4
अब कम्पास को इतना घुमाते हैं कि सुई के दोनों सिरे डायल पर अंकित उत्तर-दक्षिण पर आ जाएँ इससे दिशाओं की जानकारी कर लेते हैं।

प्रश्न 10.
पानी के टब में तैरती एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुम्बक लाया गया। प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित कॉलम 1 में तथा सम्भावित कारण कॉलम 2 में दिए गए हैं। कॉलम 1 में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम 2 में दिए गए कथनों से कीजिए।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन 5
उत्तर:
(क) → (iv)
(ख) → (v)
(ग) → (ii)
(घ) → (i)
(ङ) → (iii)

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ

MP Board Class 6th Science Chapter 12 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, ………….. कहलाती है।
  2. एक विद्युत सेल में ………….. टर्मिनल होते हैं।

उत्तर:

  1. स्विच।
  2. दो।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों पर ‘सही’ या ‘गलत’ का चिह्न लगाइए

  1. विद्युत् धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती है।
  2. विद्युत् परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जूट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है।
  3. विद्युत् धारा थर्मोकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती है।

उत्तर:

  1. सही।
  2. गलत।
  3. गलत।

प्रश्न 3.
व्याख्या कीजिए कि संलग्न चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?
उत्तर:
परिपथ में एक टर्मिनल प्लास्टिक से जुड़ा हुआ है। प्लास्टिक विद्युत् का कुचालक है। परिपथ में कुचालक लगे होने कारण धारा नही बह रही है। अत: बल्ब दीप्तिमान नहीं हो रहा है।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 1

प्रश्न 4.
संलग्न चित्र में दर्शाए गए आरेख को पूरा कीजिए ओर बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतन्त्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 2
उत्तर:
संलग्न चित्र में विद्युत परिपथ पूर्ण नहीं है। अतः बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तार के एक स्वतन्त्र सिरे को बल्ब से तथा दूसरे स्वतन्त्र सिरे को सेल के धनात्मक सिरे से जोड़ना चाहिए।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 3

प्रश्न 5.
विद्युत् स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन है? कुछ विद्युत्-साधित्रों के नाम बताइए जिनमे स्विच उनके अन्दर ही निर्मित होते हैं।
उत्तर:
विद्युत्-स्विच एक ऐसी सरल युक्ति है, जिसे परिपथ में विद्युत् धारा को रोकने या प्रारम्भ करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। यह परिपथ को पूरा करता है अथवा तोड़ता है। विद्युत् साधित्र जिनमें स्विच अन्दर होते हैं – टेबल फेन, विद्युत् लैम्प, वाशिंग मशीन, जूसर, टी.वी., रेडियो इत्यादि।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
चित्र 12.2 में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दें तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा?
उत्तर:
सुरक्षा पिन की जगह रबड़ लगाने से बल्ब दीप्तिमान नहीं होगा। रबड़ विद्युत् रोधक है इसके लगाने से विद्युत् परिपथ पूर्ण नहीं होगा।

प्रश्न 7.
क्या संलग्न चित्र में दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 12 विद्युत तथा परिपथ 4
उत्तर:
चित्र में दिखाए गए परिपथ में विद्युत् बल्ब दीप्तिमान होगा, क्योंकि विद्युत् परिपथ पूर्ण है।

प्रश्न 8.
किसी वस्तु के साथ ‘चालक-परीक्षित्र’ का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता है। क्या इस वस्तु का पदार्थ विद्युत् चालक है या विद्युत् रोधक? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
हाँ, इस वस्तु का पदार्थ विद्युत् चालक है। चालक परीक्षित्र का बल्ब तभी दीप्तिमान होगा जबकि वस्तु विद्युत् चालक होगी। वस्तु चालक होने से विद्युत् परिपथ पूरा हो जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
आपके घर में स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत् मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
विद्युत् स्विच एक वैद्युत उपकरण है। इसके आन्तरिक भाग में विद्युत् धारा प्रवाहित होती है। जब हम इसके आन्तरिक भाग को छूते हैं तो हमें विद्युत् आघात लगता है। इसलिए इसे हाथ में रबड़ के दस्ताने पहनकर छूना चाहिए। रबड़ के दस्तानों में विद्युत् प्रवाहित नहीं होती है। अतः विद्युत् मिस्तरी, स्विच अथवा विद्युत् के अन्य उपकरणों को छूने से पहले रबड़ के दस्ताने पहनते हैं।

प्रश्न 10.
विद्युत् मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार, जैसे-पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्रायः प्लास्टिक या रबड़ के आवरण चढ़े होते हैं, क्या आप इसका कारण समझा सकते हैं?
उत्तर:
रबड़ और प्लास्टिक विद्युत्-रोधक हैं, ये विद्यत को अपने अन्दर से प्रवाहित नहीं होने देते हैं। अतः विद्युत मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औजार, जैसे-पेचकस ओर प्लायर्स के हत्थों पर प्लास्टिक अथवा रबड़ के आवरण चढ़ा देते हैं। इससे ये उन्हें विद्युत् आघात से बचाते हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश: छायाएँ एवं परावर्तन

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश: छायाएँ एवं परावर्तन

MP Board Class 6th Science Chapter 11 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए बॉक्सों के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके एक ऐसा वाक्य बनाइए जिससे हमें अपारदर्शी वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने में सहायता हो सके।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 1
उत्तर:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 2

प्रश्न 2.
नीचे दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए –
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफोन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चन्द्रमा।
उत्तर:
पारदर्शी वस्तुएँ: वायु, जल, समतल काँच की शीट।

अपारदर्शी वस्तुएँ:
चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चन्द्रमा।

पारभासी वस्तुएँ: पॉलीथीन शीट, CD, धुंआ, कुहरा, गैस बर्नर की ज्वाला, सेलोफेन शीट, तार की जाली।

दीप्त वस्तुएँ:
प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, प्रकाशमान, टॉर्च, सूर्य, जुगनू, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, गैस बर्नर की ज्वाला, मिट्टी के तेल का स्टोव।

अदीप्त वस्तुएँ:
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुंआ, समतल काँच की शीट, कुहरा, छाता, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट, सेलोफेन शीट, तार की जाली, चन्द्रमा।

MP Board Solutions

प्रश्न 3.
क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए?
उत्तर:
बेलन (Cylinder) के द्वारा वृत्ताकार और आयताकार छाया बनाई जा सकती है। जब बेलन का ऊपरी सिरा सूर्य की ओर रखेंगे तो ऊपरी सिरे से बनी छाया वृत्ताकार होगी लेकिन जब बेलन को सीधा खड़ा करके सूर्य की ओर रखेंगे तो बेलन से बनने वाली छाया आयताकार होगी।
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 11 प्रकाश छायाएँ एवं परावर्तन 3

प्रश्न 4.
किसी अँधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे?
उत्तर:
किसी अँधेरे कमरे में यदि हम अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो हम दर्पण में अपना परावर्तन नहीं देख सकेंगे। दर्पण में अपना परावर्तन देखने के लिए प्रकाश की आवश्यकता होगी। प्रकाश के अभाव के कारण दर्पण से परावर्तन नहीं होगा अतः हम दर्पण में अपना परावर्तन नहीं देख सकेंगे।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

MP Board Class 6th Science Chapter 10 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
वायु, जल तथा थल पर उपयोग किये जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

  1. वायु में परिवहन के साधन: हवाई जहाज तथा हेलीकॉप्टर।
  2. जल में परिवहन के साधन: नाव और पानी का जहाज (शिप)।
  3. थल पर परिवहन के साधन: बस और बैलगाड़ी।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. एक मीटर में …….. सेंटीमीटर होते हैं।
  2. पाँच किलोमीटर में ……. मीटर होते हैं।
  3. झूले पर किसी बच्चे की गति ……. होती है।
  4. किसी सिलाई मशीन की सुई की गति ……….. होती है।
  5. किसी साइकिल के पहिए की गति ……….. होती है।

उत्तर:

  1. 100
  2. 5000
  3. आवर्ती गति।
  4. आवर्ती गति।
  5. वर्तुल गति।

प्रश्न 3.
पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?
उत्तर:
प्रत्येक व्यक्ति के पग अथवा कदम की माप अलग-अलग होती है। व्यक्तियों के कदमों की लम्बाई घटती बढ़ती रहती है, यदि दो व्यक्तियों द्वारा किसी लम्बाई को नापा जाता है, तो हो सकता है कि दोनों लम्बाईयाँ समान न हों। अतः कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं किया जाता।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित के लम्बाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए –
1 मीटर।
1 सेंटीमीटर।
1 किलोमीटर।
1 मिलीमीटर।
उत्तर:
1 मिलीमीटर < 1 सेंटीमीटर < 1 मीटर < 1 किलोमीटर।

MP Board Solutions

प्रश्न 5.
किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है। इसे सेन्टीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
हल:
व्यक्ति की लम्बाई = 1.65 मीटर
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
∴ 1.65 मीटर = 100 × 1.65 सेंटीमीटर = 165 सेंटीमीटर
अतः मनुष्य की लम्बाई = 165 सेंटीमीटर
पुनः 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर = 1000 मिलीमीटर
∴ 1.65 मीटर = 165 सेंटीमीटर = 165 × 10 मिलीमीटर = 1650 मिलीमीटर
अतः मनुष्य की लम्बाई = 1650 मिलीमीटर

प्रश्न 6.
राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
हल:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन 1

प्रश्न 7.
किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है, तो सलाई की लम्बाई कितनी है?
हल:
स्केल पर एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर दूसरे सिरे का पाठ्यांक = 33.1 सेंटीमीटर
∴ स्वेटर बुनने की सलाई की लम्बाई = 33.1 – 3.0 सेंटीमीटर = 30.1 सेंटीमीटर

प्रश्न 8.
किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।
उत्तर:
चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में –

समानताएँ:

  1. साइकिल का पहिया तथा पंखे की पंखुड़ियाँ एक बिन्दु पर स्थित होती हैं।
  2. दोनों में एक स्थिर बिन्दु के सापेक्ष वर्तुल गति (Circular Motion) होती है।

असमानताएँ:

साइकिल के पहिए की गतिछत के पंखे की गति
इसमें रेखीय गति होती है।इसमें रेखीय गति नहीं होती है।
इसमें संरेखीय गति होती है।इसमें आवर्ती गति होती है।

MP Board Solutions

प्रश्न 9.
आप दूरी मापने में लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।
उत्तर:
दूरी मापने में लचीले फीते का उपयोग इसलिए नहीं करते क्योंकि लचीलेपन के कारण दूरी की लम्बाई बदल जाएगी।

समस्याएँ”

  1. लम्बाई का मान सही नहीं आएगा।
  2. समान लम्बाई की मान भिन्न-भिन्न आएगा।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
आवर्ती गति के उदाहरण:

  1. किसी लोलक की गति।
  2. झूले पर झूलते हुए बालक की गति।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 9 सजीव: विशेषताएँ एवं आवास

MP Board Class 6th Science Chapter 9 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आवास किसे कहते हैं?
उत्तर:
आवास:
किसी भी प्राणी के रहने के उस विशेष स्थान को जहाँ पर उसे पर्याप्त मात्रा में भोजन मिले तथा वह स्थान जहाँ उसे तथा उसके बच्चों को सुरक्षा प्राप्त हो, आवास कहलाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर:
कैक्टस में मरुस्थलीय वास स्थान के लिए निम्नलिखित अनुकूलन पाए जाते हैं –

  1. वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की बहुत कम मात्रा निष्कासित होती है।
  2. पत्तियाँ काँटों (शूल) में परिवर्तित हो जाती हैं जिससे वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की हानि रुक जाती है।
  3. इसका तना पत्ती के समान हरा, चपटा तथा मोमी परत से ढका होता है, जिससे पौधों को जल-संरक्षण में सहायता मिलती है।
  4. इन पौधों की जड़ें जल अवशोषण के लिए मिट्टी में बहुत गहराई तक चली जाती हैं।

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 9 सजीव विशेषताएँ एवं आवास 1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. पौधे एवं जन्तुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं, …….. कहलाते हैं।
  2. स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जन्तुओं के आवास को …….. आवास कहते हैं।
  3. वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जन्तु रहते हैं, …….. आवास कहलाते हैं।
  4. मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के ……… घटक हैं।
  5. हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, ……. कहलाते हैं।

उत्तर:

  1. अनुकूलन।
  2. स्थलीय।
  3. जलीय।
  4. अजैव।
  5. उद्दीपन।

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ हैं?
हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुम्भी, केंचुआ।
उत्तर:
निर्जीव वस्तुएँ: हल, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव।

प्रश्न 5.
किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं।
उत्तर:
निर्जीव वस्तु का उदाहरण-चन्द्रमा। इसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं –

  1. आकाश में चन्द्रमा गति करता है।
  2. इसके आकार में वृद्धि होती है।

प्रश्न 6.
निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थीं? मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य तेल, नमक, सेब, रबड़।
उत्तर:
निर्जीव वस्तुएँ जो किसी समय सजीव का अंश थीं मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब, रबड़।

MP Board Solutions

प्रश्न 7.
सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
सजीवों के विशिष्ट लक्षण:

  1. सजीवों में निम्नलिखित लक्षण पाए जाते हैं –
  2. सजीवों में वृद्धि होती है।
  3. सभी सजीव कोशिकाओं के बने होते हैं।
  4. सजीव श्वसन करते हैं।
  5. सजीवों में पोषण होता है।
  6. सजीवों में उद्दीपन होता है।
  7. सजीव गति करते हैं।
  8. सजीवों में अपशिष्ट पदार्थों का उत्सर्जन होता है।
  9. सजीवों में प्रजनन होता है।
  10. सजीवों का एक निश्चित जीवन काल होता है अर्थात्

इनकी मृत्यु तय है।

MP Board Solutions

प्रश्न 8.
घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जन्तुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
घास के मैदानी क्षेत्रों में शक्तिशाली शेर जैसे जन्तु तथा हिरण आदि जैसे कमजोर जन्तु रहते हैं। घास स्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या कम होती है। इसलिए शक्तिशाली जन्तु कमजोर जन्तुओं को आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। हिरण जैसे जन्तुओं को अपने शिकारी से बचने के लिए तेज गति उसे शिकारी से दूर भागने में सहायक होती है। वृक्षों की संख्या कम होने से उन्हें भागने में आसानी रहती है।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 8 शरीर में गति

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 8 शरीर में गति

MP Board Class 6th Science Chapter 8 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

  1. अस्थियों की सन्धियाँ शरीर को …….. में सहायता करती हैं।
  2. अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का …………. बनाते हैं।
  3. कोहनी की अस्थियाँ ………….. सन्धि द्वारा जुड़ी होती हैं।
  4. गति करते समय ……….. के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।

उत्तर:

  1. गति।
  2. कंकाल।
  3. हिंज।
  4. पेशी।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अग्रलिखित कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए –

  1. सभी जन्तुओं की गति एवं चलन बिलकुल एक समान होता है।
  2. उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती है।
  3. अंगुलियों की अस्थियों में सन्धि नहीं होती।
  4. अग्र भुजा में दो अस्थियाँ होती हैं।
  5. तिलचट्टों में बाह्य-कंकाल पाया जाता है।

उत्तर:

  1. असत्य (F)
  2. असत्य (F)
  3. असत्य (F)
  4. सत्य (T)
  5. सत्य (T)

प्रश्न 3.
कॉलम 1 में दिए गए शब्दों का सम्बन्ध कॉलम 2 के एक अथवा अधिक कथन से जोडिए –
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 8 शरीर में गति 1
उत्तर:
(क) → (iv)
(ख) → (vii)
(ग) → (v)
(घ) → (ii), (vi)
(ङ) → (i), (ii), (iii)

MP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
1. कंदुक-खल्लिका सन्धि क्या है?
उत्तर:
कन्दुक-खल्लिका सन्धि:
इस सन्धि में एक लम्बी अस्थि का गेंद की भाँति गोल सिरा एक दूसरी खल्लिका (गड्डा) आकार की खोखली अस्थि में टिका रहता है। इस प्रकार की सन्धि स्वतन्त्रतापूर्वक घूम सकती है। यह सन्धि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।

2. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर:
कपाल का केवल निचला जबड़ा गति करता है।

3. हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर:
हमारी कोहनी में हिंज (कब्जा) सन्धि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। अतः हमारी कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती।।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए

MP Board Class 6th Science Chapter 7 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए –

  1. तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
  2. पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
  3. जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
  4. पुष्प में बाह्यदल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।
  5. यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
  6. यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

उत्तर:

  1. जड़ें मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करती हैं।
  2. तना पौधों को सीधा खड़ा रखता है।
  3. तना जल को पत्तियों तक पहुँचाता है।
  4. विभिन्न पुष्पों में बाह्य दल और पंखुड़ियों की संख्या में अन्तर होता है।
  5. यदि किसी पुष्पं के बाह्य दल परस्पर जुड़ें हों तो उसकी पंखुड़ियाँ आपस में जुड़ी भी हो सकती हैं और जुड़ी नहीं भी हो सकती।
  6. यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा हो सकता है और जुड़ा नहीं भी हो सकता।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्न के चित्र बनाइए –

  1. पत्ती
  2. मूसला जड़
  3. एक पुष्प जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।

उत्तर:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 7 पौधों को जानिए 1

प्रश्न 3.
क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लम्बा परन्तु दुर्बल हो। इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगे?
उत्तर:
हाँ, अंगूर की बेल का तना लम्बा और दुर्बल होता है। इसे आरोही वर्ग में रखेंगे।

प्रश्न 4.
पौधे में तने का क्या कार्य है?
उत्तर:
पौधे में तने का कार्य जल का संवहन करना, भोजन संग्रह करना, स्थिरता प्रदान करना, मजबूती प्रदान करना तथा पत्तियों से भोजन पौधे के अन्य भागों तक पहुँचाना है।

प्रश्न 5.
निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा विन्यास पाया जाता है?
गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनियाँ, गुड़हल।
उत्तर:
तुलसी, धनियाँ और गुड़हल की पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?
उत्तर:
यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो, तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समान्तर शिरा-विन्यास होगा।

प्रश्न 7.
यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किसी प्रकार की होंगी?
उत्तर:
यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़ें होंगी।

प्रश्न 8.
क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड़? कैसे?
उत्तर:
हाँ, किसी पौधे को पत्ती की छाप देखकर यह पहचान की जा सकती है कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा रेशेदार। यदि पत्ती में समान्तर शिरा-विन्यास है, तो जड़ रेशेदार जड़ होगी और यदि पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास है, तो जड़ मूसला जड़ होगी।

प्रश्न 9.
किसी पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पुष्प के विभिन्न भाग हैं – बाह्य दल, पंखुड़ी, पुंकेसर एवं स्त्रीकेसर।

MP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्न में से किन पौधों के फूल आपने देखे हैं?
घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नींबू, गन्ना, आलू, मूंगफली।
उत्तर:
फूल वाले पौधों ये सभी पौधे फूल वाले पौधे हैं। लेकिन तुलसी, पीपल तथा गन्ना के पौधों के फूल इतने छोटे होते हैं जिन्हें हम अपनी नग्न आँखों से नहीं देख सकते।

प्रश्न 11.
पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं।
उत्तर:
पौधों का वह भाग जो भोजन बनाता है पत्तियाँ हैं। पत्तियाँ प्रकाश ओर क्लारोफिल की उपस्थिति में अपना भोजन बनाती हैं। इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 12.
पुष्य के किस भाग में अण्डाशय होता है।
उत्तर:
पुष्प के स्त्रीकेसर में अण्डाशय होता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 13.
ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग पंखुड़ियाँ हों।
उत्तर:

  1. संयुक्त पंखुड़ियाँ: धतूरा, सदाबहार।
  2. पृथक पंखाड़ियाँ: गुलाब, सरसों।

MP Board Class 6th Science Solutions

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

MP Board Class 6th Science Chapter 6 पाठान्त अभ्यास के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लम्बाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर:
हाँ, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

MP Board Solutions

प्रश्न 2.
अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
आगे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?
उत्तर:
MP Board Class 6th Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन 1
प्रश्न 4.
चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अन्तर:

उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तनउत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तन
ऐसे परिवर्तन जिसमें वस्तु, परिवर्तन का कारण हटाने पर पूर्व अवस्था में आ जाती है। उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन कहलाते हैं।ऐसे परिवर्तन जिनके विपरीत परिवर्तन सम्भव नहीं होते हैं, उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तन कहलाते हैं।
इन परिवर्तनों का विपरीत परिवर्तन सम्भव है।
उदाहरण: रबड़ के छल्ले को खींचना, बर्फ को गर्म करने पर पानी में परिवर्तित होना।
इन परिवर्तनों का उलटना सम्भव नहीं है।
उदाहरण: दूध से दही बनना, पेड़ का बढ़ना।

MP Board Solutions

प्रश्न 6.
टूटी हुई हड्डी पर बँधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है। जिससे टूटी हुई हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 7.
रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
नहीं, बरसात के कारण सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है उसे उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

MP Board Class 6th Science Solutions